Tuesday, June 26, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 77 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 26 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 जून 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 32 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 45 आरोपियों, इस प्रकार कुल 77 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

05 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 26 जून 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 जून 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 83 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 26 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जून 2018 को 05 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 83 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -
02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 26 जून 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 जून  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 63 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 26जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 जून 2018 को 10 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी एवं 63 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Monday, June 25, 2018

इन्दौर पुलिस के विभिन्न थानों को प्रदाय की गयी नई (बोलेरो) गाड़िया




इन्दौर-दिनांक 25 जून 2018- पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व कार्यक्षमता में वृद्धि करने के उद्‌देश्य से म.प्र. शासन द्वारा इन्दौर पुलिस में थानों के लिये 8 नई बोलेरो गाड़ियां प्रदाय की गयी है। पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में उक्त गाड़ियों को थानों में कार्यवाही को सुविधाजनक बनानें हेतु आवश्यक इक्वीपमेंट से सुसज्जित कर पूर्ण रूप से तैयार करवाकर, आज दिनांक 25.06.18 को डीआईजी कार्यालय रानी सराय इन्दौर से, अति. पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) इन्दौर श्रीमती मनीषा पाठक सोनी द्वारा हरी झंडी देकर रवाना किया गया।
                उक्त 8 नई गाड़ियों को इन्दौर जिलें के पुलिस थानों- सिमरोल, किशनगंज, मानपुर, संयोगितागंज, आजाद नगर, एरोड्रम, कनाड़ियां तथा छोटी ग्वालटोली थानों के सुपुर्द किया गया है। इन गाड़ियों के मिलने से इन थानों की कार्यप्रणाली व पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनानें सुविधा होगी। इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक (लाईन) श्री सुरेन्द्र पाल सिंहराठौर, रक्षित निरीक्षक श्री जय सिंह तोमर, सूबेदार श्री योगेश राजपूत व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहें।




मुंबई में रहने वाली अदाकारा को आत्महत्या करने से रोककर, संजीवनी ने फिर बचायी एक जान।


·        ·        आत्महत्या के प्रयास के पूर्व सूचना मिलने पर विशेषज्ञों की मदद से काउंसलिंग कराकर, बचायी नवयुवती की जान।

इन्दौर-दिनांक 25 जून 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा ''संजीवनी एक कदम जीवन की ओर'' हेल्प लाईन प्रारंभ कर, नकारात्मक विचारों से ग्रसित होकर, जीवन से हताश एवं परेशान लोगों की काउंसलिंग कर, उनके नकारात्मक विचारों से उबारने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री युसुफ कुरैशी एवं अति पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में इन्दौर पुलिस द्वारा संचालित संजीवनी हेल्प लाईन द्वारा किये जा रहे प्रयासों से कई पीड़ितो को मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या जैसे गलत कदम उठाने जा रहे, दौर से उबारने में मदद मिलीं है।
इसी कड़ी में संजीवनी हेल्पलाईन इन्दौर पर सूचना प्राप्त हुई कि अंजली चौधरी (परिवर्तित नाम) उम्र 22 साल निवासी द्वारकापुरी इन्दौर अपनें प्रेमप्रसंग के चलते अवसादग्रस्त हो गई हैजो कि आत्महत्या करनें का मन बना चुकी है। उक्त सूचना मिलते ही संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए पीडिता अंजली चौधरी (परिवर्तित नाम) से संपर्क किया गया गया। पीडिता के नकारात्मक विचारों से उबारनें के लियें संजीवनी टीम द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई। संजीवनी की टीम द्वारा काउंसलिंग के दौरान अंजली से विस्तृत पुछताछ की गई तो अंजली ने बताया कि वह और सुमित दोनों एक दूसरें को काफी सालों से जानतें थें। दोनों के बीच काफी अच्छी दोस्ती थी धीरें-धीरें वे एक दूसरें से प्रेम करनें लगें। पूर्व में अंजली और सुमित इन्दौर मे साथ में मॉडलिंग करते ंथें, कुछ दिनों बाद अंजली मॉडलिंग के लिए मुम्बई चली गई, जिससें दोंनो के रिश्तों मे दूरी आने ंलगी। जब भी अंजली सुमित से मिलनें इन्दौर आती तो सुमित अंजली से मिलनें से मना कर देता था। उसके बाद सुमित नें अंजली के कॉल व मैसेज का जवाब देना भी बंद कर दिया, सुमित मे आयें इस परिवर्तन के कारण अंजली अपनें काम मे भी मन नही लगा पा रही थी। इससे परेशान होकर अंजली इन्दौर आ गई। सुमित के साथ रिश्ता बढाना चाहा तो पता चला सुमित किसी और लडकी के साथ रिलेशनशिपमे है। यह बात जाननें के बाद अंजली डिप्रेशन मे चली गई व आत्महत्या का प्रयास करनें लगी। पूर्व मे भी अंजली मुम्बई मे एक बार अपनी हाथ की नस काट कर आत्महत्या का प्रयास कर चुकी है।
इस बात की सूचना मिलते ही संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, अंजली से संपर्क किया गया जिसकी मनःस्थिति का आंकलन कर, संजीवनी की टीम द्वारा मनोचिकित्सक विशेषज्ञों से युवती अंजली की कांउसलिंग करवाई गयी तथा उसके द्वारा आत्महत्या के प्रयास जैसे आत्मघाती कदमों को रोकने के साथ ही उसके मानसिक अवसाद को दूर करने के उपाय भी बताये गये, जिनको अमल में लाकर अंजली अब सामान्य स्थिति में होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही है।
इन्दौर पुलिस द्वारा जनसामान्य से यह अपील की जाती है कि, ऐसे नकारात्मक विचारों से ग्रसित किसी भी अवसादग्रस्त व्यक्ति (जो कि आत्महत्या जैसे आत्मघाती विचार मन में लाता है) के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर, तत्काल इन्दौर पुलिस द्वारा संचालित की जा रही ''संजीवनी हेल्पलाईन'' के मोबाइल नंबर-7049108080 पर सूचित करें, ताकि ऐसे निराशावादी मनोःस्थिति से ग्रसित लोगों को विषय विशेषज्ञों द्वारा उचित परामर्श मुहैया कराई जाकर, उनकेनकारात्मक विचारों से उबार कर उन्हे सही समय पर, आत्महत्या करने आदि की स्थिति में जाने से रोका जा सके।

हमारा संकल्प - आपकी सुरक्षा
संजीवनी हेल्पलाईन- 7049108080

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 68 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 25 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 जून 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 35 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 33 आरोपियों, इस प्रकार कुल 68 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 जून 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 52 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2018 को 01 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी एवं 51 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2018- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को 11.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीटखेडी मेन रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 95 काशीपुरी कालोनी इन्दौर निवासी अजय पिता किशनलाल मकवाना को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध .शराब जप्त की गयी।  
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 जून2018-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को 11.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा देशी कलाली के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 15/1 बाफना होस्टल नवलखा इंदौर निवासी मो समीर पिता मो शब्बीर खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बेकरी गली आम रास्ता इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 101/2 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी कल्लू उर्फ प्रकाश पिता देवीप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिद्धी विनायक अस्पताल सर्विस रोड खजराना इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पिपल्याहाना गोया रोड बस्ती पलासिया इंदौर निवासी सोमा पिता सुंदर ताहड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को 21.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर सर्वहारा नगर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 279/3 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी जय पिता प्रवीण ठोसरें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुशवाह नगर चौराहा और वाल्मिकी नगर तिराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 558 न्यु गौरी नगर इंदौर निवासी गोलू पिता लालचंद्र विश्वकर्मा और 272 विजयश्री नगर एरोड्रम इन्दौर निवासी शुभम पिता अमरसिंह कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

12 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 जून 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 जून  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिककार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 जून 2018 को 01 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 जून 2018- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 24 जून 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, तलाईनाका सिमरोल इन्दौर निवासी पोखन पिता होमसिंह और गवालू इन्दौर निवासी करतार पिता चंदा और पैथा पिता बालाचरण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, June 24, 2018

नाबालिक बच्ची का अपहरण करनें वाला आरोपी, पुलिस थाना परदेशीपुरा की गिरफ्त में। आरोपी से बच्ची को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया।



इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा पर दिनांक 22.06.18 को फरियादी राजेश उर्फ राजा पिता गोविन्ददास साहु ने थाने पर आकर रिपोर्ट दर्ज करवाई  कि उसकी सवा साल की बच्ची गीता (परिवर्तित नाम) को वह अपनी पत्नि के साथ किराये के घर पर छोडकर मजदूरी को सुबह चला गया था, शाम को जब मजदूरी से वापस आया ते उसकी पत्नि शारदा ने बताया कि बच्ची गीता (परिवर्तित नाम) को उसके साथ काम करने वाला एक अज्ञात व्यक्ति दिन में लगभग 12.00 बजे अपने साथ ले गया है जो अभी तक वापस नही आया है। फरियादीकी पत्नि शारदा मानसिक रूप से कमजोर है इसलिए बच्ची को ले जाने वाले आरोपी को वह नही जानती है। बाद में मकान मालिक एवं आस पडोस की महिलाओ से पता किया तो पडोस में रहने वाली महिला ने दिन में पप्पु उर्फ बन्टु उर्फ लल्लु को उक्त बच्ची को अपने साथ गोद में ले जाते हुए देखा था चूकिं पप्पु ने महिला के यहा पूर्व में पुताई का काम किया था इसलिए वह आरोपी को अच्छे से पहचानती है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना परेदशीपुरा पर धारा 363 (क) भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर वरिष्ठ अधिकारियों को मामलें की जानकारी देकर विवेचना में लिया गया। उक्त मामनें की गम्भीरता को देखतें हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा मामलें का पर्दाफाश कर आरोपी की गिरफ्तारी के निर्देश दिये गयें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अति पुलिस अधीक्षक पुर्व जोन-3 श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री हरीश मोटवानी के द्वारा थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री राजीव त्रिपाठी के निर्देशन मे पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही करतें हुएपुलिस टीम द्वारा आरोपी पप्पु उर्फ बन्टु उर्फ लल्लु पिता छोटेलाल गोगड़े जाति बैरवा नि. 58/11 परदेशीपुरा इंदौर को दबिश देकर पकडया गया। आरोपी पप्पू से पुछताछ कर बच्ची गीता (परिवर्तित नाम) को सकुशल बरामद कर परिजनो के सुपुर्द किया गया। आरोपी पूर्व में भी थाना चिमनगंज मंडी जिला उज्जैंन में धारा 420/406 भादवि के अपराध में वर्ष 2017 में गिरफ्तार होकर जेल में रह चुका है। जिसे आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा आरोपी के द्वारा यह घटना क्यो घटित की गई इस संबंध में पुछताछ की जा रही है। आरोपी को पकडकर उक्त अबोध बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनो को सोपने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक पूर्व के द्वारा 10000 रूपये के नगद ईनाम देने की घोषणा की गई है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री राजीव त्रिपाठी, उनि एम.ए.एच खान, सउनि देवेन्द्र सिंह, आर 2041 जगदीश, आर 3473 प्रमोद, आर 3174 राजेश तथा आर 1413 संजय की महत्वपुर्ण भुमिका रही।
 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 24 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 जून 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 16 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 23 आरोपियों, इस प्रकार कुल 39 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जून 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाहीकरते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 37 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जून 2018 को 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी एवं 37 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2018- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 23 जून 2018 को 11.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मदिना गेट के पास आजाद नगर इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 151 मदीना गेट के पास आजाद नगर इन्दौर निवासी वहीद उर्फ मुन्ना पिता कल्लू खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 23 जून 2018 को 12.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर काजी की चाल मस्जिद के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 11 नया बसेंरा छोटी खजरानी इंदौर निवासी मो. रिजवान पिता मो निजाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

04 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 जून  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 36 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 जून 2018 को 02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी एवं 36 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 जून 2018- पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 23 जून 2018 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम चिमली मेन रोड इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, ग्राम चिमली सांवेर इन्दौर निवासी ताराचंद्र पिता जगन्नाथ जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 जून 2018-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 23 जून 2018 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एरोड्रम पुलिस लाईन के सामनें ग्राउंडमें स्थित खंडहर बिल्डिंग वाल के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, झोपड पट्‌टी जैन मंदिर के पास शांति नगर छोटा बागंडदा इंदौर निवासी संदीप उर्फ संजू पिता गंगाराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक पिस्टल जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Saturday, June 23, 2018

जिला बदर बदमाश, अवैध हथियार सहित पुलिस थाना तुकोगंज की गिरफ्त में



इन्दौर- दिनांक 21 जून 2018-शहर मे अपराध व अपराधियों पर नियत्रंण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र के सक्रिय गुंडे बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर कड़ी नजर रख, सखत व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा एक जिला बदर बदमाश को अवैध हथियार (चाकू) सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना तुकोगंज को दिनांक 23.06.18 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई थी कि, क्षेत्र का जिला बदर बदमाश मोहम्मद रिजवान, थाना क्षेत्र में घूम रहा है।  उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना तुकोगंज की टीम द्वारा काजी की चाल मालवा मिल चौराहा इन्दौर से उक्त बदमाश मोहम्मद रिजवान पिता मोहम्मद निजाम उम्र 24 वर्ष निवासी 11 नया बसेरा, छोटी खजरानी इन्दौर को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध हथियार (चाकू) मिला, जिसे जप्त कर आरोपी को गिरफ्त में लिया गया।
आरोपी मोहम्मद रिजवान क्षेत्र का सक्रिय बदमाश है, आरोपी के विरूद्ध थाना एमआईजी व विजय नगर में लूट, हत्या का प्रयास, लोगो के साथ मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना आदि जैसे कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है। आरोपी की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस थाना एमआईजीद्वारा आरोपी के विरूद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रकरण भेजा गया था, जिस पर अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी इंदौर के आदेश दिनांक 28.04.18 से आरोपी को 6 माह के लिये इंदौर जिले एवं आसपास के जिलो की राजस्व सीमा से जिला बदर किया गया था। आरोपी उक्त जिला बदर अवधि की अव्हेलना कर क्षेत्र में अवैध हथियार लेकर घूम रहा था। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 25 आर्म्स एक्ट का पाया जाने से आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमाकं 297/18 धारा 25 आर्म्स एक्ट का पंजीबद्ध किया गया तथा आरोपी द्वारा जिला बदर अवधि का उल्लघंन करने पर आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 298/18 धारा 14 म.प्र. राज्य सूरक्षा अधिनियम का पंजीबद्ध कर आरोपी को मान. न्यायालय में पेश किया जाकर, न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
उक्त आरोपी को पकडनें में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तुकोगंज श्री राजकुमार यादव व उनकी टीम के उनि. प्रदीप यादव, आर. 2068 रविन्द्र ठाकुर तथा आर. 1221 किशोर सांवलिया की सराहनीय भूमिका रही।