Saturday, June 2, 2018

• विवाह घरों एवं गार्डनों से कीमती वस्तुओं के बैग चोरी करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का एक नाबालिक सदस्य, क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में।


गिरोह के सरगना सहित अन्य तीन साथी है फरार, जिनकी तलाश जारी है।

सूट-बूट पहनकर जाते थे शादियों में, लिफाफों, ज्वैलरी अथवा गिफ्टों से भरा कीमती बैग मौका पाते ही कर देते थे गायब।

शहर की तीन वारदातों का हुआ खुलासा , पकड़े गये आरोपी से लगभग 3 लाख रू कीमत के सोने के जेवरात बरामद।

इन्दौर- दिनांक 02 जून 2018- शहर में शादियों के दौरान शादी वालों घरों से होने वाली कीमती वस्तुओं, नगदी रूपयों व बैगों की चोरियों व नकबजनी की वारदातों को रोकनें व आरोपियों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करनें के लिए योजनाबद्ध तरीके से समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
         उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को सूचना मिली कि एक लड़का सोने के जेवरात सस्ते दामों मे बेचने के लिये माणिक बाग ब्रिज के पास घूम रहा है। उपरोक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना राजेन्द्र नगर की टीम को साथ लेकर मुताबिक सूचना के मौके पर पहुंची, जहां एक लडका खड़ा मिला जिसे घेराबन्दी कर पुलिस टीम द्वारा धरदबोचा गया। लड़के से नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम राजू सिसोदिया (परिवर्तित नाम) उम्र 15 साल निवासी काड़िया सांसी पिपल्याहा रासोड़ा थाना बोडा तहसील पचोर जिला इन्दौर का होना बताया। अपचारी बालक राजू सिसोदिया (परिवर्तित नाम) की तलाशी लेने पर उसके पास सोने के कुछ जेवरात मिले जिसके संबंध मे पूछताछ करने पर उसने बताया कि, उसने अपने साथियों रोहित पिता मानसिंह, नकुल उर्फ कुनाल तथा अमित उर्फ सत्तू के साथ मिलकर विजयनगर स्थित मंगल रेजेंसी से, राजेन्द्रनगर क्षेत्रांतर्गत स्थित मथुरा महल गार्डन एवं विठ्‌ठल रुकमणी गार्डन से शादी समारोह से बैग चोरी किये थे जिसमें सोने के जेवरात थे। अपचारी बालक राजू सिसोदिया (परिवर्तित नाम) ने बताया कि चुराये गये बैगों में सोने के जेवरात थे जिसमें से कुछ जेवरात उसके पास हैं तथाकुछ जेवरात उसने साथी (मामा) रोहित पिता मानसिंह सिसोदिया उम्र 24 साल निवासी कडिया सासी बोडा जिला राजगढ, अमित उर्फ सत्तू पिता मोहनलाल उम्र 20 साल निवासी कड़िया सासी राजगढ एवं नकुल उर्फ कुनाल पिता अजब सिंह सिसोदिया निवासी ग्राम कड़िया सासी जिला राजगढ को बांट दिये थे।
अपचारी बालक राजू ने बताया कि वह अपने साथी रोहित, अमित एवं नकुल के साथ ट्रेन से राजगढ़ से इन्दौर आता था तथा रात में जहाँ-जहाँ शादी होती थी वहाँ नये व अच्छे कपडे़ पहन कर घुस जाते थे। उसने बताया कि रोहित सिसोदिया उनकी गैंग का मुखय सरगना है, रोहित ही निगरानी रखकर, गिरोह के सह-आरोपियों को यह बताता था कि किस बैग मे शादी में मिले गिफ्ट एवं लिफाफे आदि मूल्यवान वस्तुऐं रखी हैं। जैसे ही कोई व्यक्ति स्टेज पर फोटो खिचवाने जाने के समय बैग रखता था तो तुरंत ही गिरोह के सदस्यों में से नकुल उर्फ कुनाल व राजू बैग चोरी कर, फरार हो जाते थे। अपचारी बालक राजू ने यह भी खुलासा किया कि गिरोह का सरगना अधिकतम बैग चुराने की जिम्मेदारी स्वयं अपचारी बालक राजू को देता था ताकि पकड़े जाने की स्थिति में राजू के नाबालिग होने का फायदा उन्हें मिल सके। आरोपियों ने अप्रेल माह में मथुरा महल गार्डन से एक बैग चोरी किया था जिसमें सोने के जेवरात व नगदी मिले थे तथा विठ्‌ठल रुकमणी गार्डन से भी एक बैग चोरी किया था जिसमे करीब 2 लाख नकदी एवं सोने के जेवरात आदि आरोपियों को मिले थे। आरोपियों ने थाना विजयनगर क्षेत्रांतर्गत भी एक विवाह समारोह में मैरिज हॉल के कमरे से नकबनजी की वारदात को अंजाम दिया था। उपरोक्त वारदातों को अंजाम देने के बाद सभी आरोपियों ने मश्रुका को आपस में बराबर हिस्सों में बांट लिया था जिसके फलस्वरूप अपचारी बालक राजू के हिस्से मे आये जेवरातों को, वह बेचने के लिये आज इन्दौर मे घूम रहा था जिसकी सूचना प्राप्त होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर उसे अपनी गिरफ्त में ले लिया।
अपचारी बालक राजू से पूछताछ के बाद, थाना राजेन्द्र नगर के अपराध क्रमाँक 224/18 धारा 379 भादवि, एवं अपराध क्रमांक 235/18 धारा 379 भादवि के अलावा थाना विजयनगर के अपराध क्र 281/18 धारा 380 भादवि का खुलासा हुआ है। अपचारी बालक राजू से राजेन्द्रनगर थाने के अपराध क्र 224/18 धारा 379 भादवि में सोने के दो पैंडल बरामद किये गये तथा अपराध क्रमांक 235/18धारा 379 भादवि में सोने के दो कंगन, अंगूठी, व मंगलसूत्र बरामद किये जाकर विधिवत जप्त किय गये। अपचारी बालक राजू ने बताया कि वह कड़िया गाँव का रहने वाला है तथा वहां के निवासी अधिकतर लोग इसी प्रकार की घटनायें करते हैं। अपचारी बालक राजू पहले भी थाना अन्नपूर्णा में वर्ष 2011 मे चोरी के प्रकरण में पकड़ा जा चुका है तथा मार्च माह में दिल्ली के पास गुडगाँव में भी वह सेक्टर 4 में मैरिज गार्डन मे बैग चोरी करते हुये रंगे हाथ पकडा गया था। उक्त गिरोह के सदस्य पहले दिल्ली, मुंबई जैसे बढ़े शहरो में रईश खानदान की शादियों में वारदातें करते थे। बाद में अप्रेल माह में जैसे ही राजू जेल से छूटकर आया तो उन्हानें गिरोह के साथ मिलकर इन्दौर शहर में स्थित मैरिज गार्डनों में वारदातें करना शुरू कर दिया था।
अपचारी बालक ने पूछताछ पर बताया की वह गैंग के सरगना रोहित के साथ ही सभी सदस्य इंदौर आते थे। चोरी करने के बाद वे लोग मुसाफिर खाना रेल्वे स्टेशन के पास रात में रुक जाते थे। आरोपियों ने 7 दिन इन्दौर में डेरा डालकर करीब पांच गार्डनों मे चोरी की कोशिश की थी किन्तु वे लोग तीन मामलों में ही चोरी करने मेकामयाब हो सके थे। गिरोह का मास्टर माईंड रोहित अपचारी बालक राजू को बैग चुराने के लिये उत्पेरित करता था क्यूंकि वह नाबालिग है और यदि वह अगर पकडा भी गया तो, नाबालिक होने के कारण, जल्दी ही उसकी जमानत हो जायेगी, इसलिये वह उससे चोरी करवाया करता था। मामले मे पकड़े गये अपचारी बालक राजू के कब्जे से सोने के जेवरात कीमती करीबन 3 लाख रुपये का मश्रुका बरामद करने मे क्राईम ब्रांच की टीम ने सफलता हासिल की है। मामले में संलिप्त गिरोह के सरगना रोहित सहित फरार अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है, फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद इस प्रकार की वारदातों के कई और बडे़ मामलों के खुलासा होने की संभावना है।

Friday, June 1, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 01 जून 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 मई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 59 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 35 आरोपियों, इस प्रकार कुल 94 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

12 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 जून 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 01 जून 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 मई 2018 को 05 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 54 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2018-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 31 मई 2018 को 14.20 बजे, नट बोल्ट चौराहा के पास गोमटी की आड में से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलेंं, कुदंन पिता संतोष तिपाल, फिरोज पिता इकबाल पटेल, इरशाद पिता असरफ मंसुरी, आकाश पिता शकंर मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 300 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 31 मई 2018 को 20.25 बजे, गोमा की फेल कबीट चौक बिजली कीरोशनी के नीचे से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलेंं, 416 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी अजय पिता राजू राणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 165 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2018- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 31 मई 2018 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोमा की फेल गली न 2 इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, गली न 2 गोमा की फेल इंदौर निवासी बंटी पिता रसीया शर्मा और राकेश पिता बद्रीलाल भामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 31 मई 2018 को खजराना गांव मस्जिद के पास चमार मोहल्ला खजराना इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, खजराना गांव मस्जिद के पास चमार मोहल्ला खजराना इंदौर निवासी कली बाई पति कैलाश परमार और 302 चमार मोहल्ला इन्दौर निवासी घनश्याम पिता गंगाराम सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनकेकब्जे से 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 31 मई 2018 को 20.50 बजें, चदंन चौक मेन रोड नंदानगर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, चदंन चौक नंदा नगर  इंदौर निवासी अमन पिता देवीसिंह सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 जून 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 31 मई 2018 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 21/3 रामदत्त का भट्‌टा इंदौर निवासी रूपेश उर्फ छोटु पिता प्रकाश जैन और 136 जयहिंद नगर इन्दौर निवासी अंकित पिता लक्ष्मीनारायण बसोड और 352 गोंविंद नगर खारचा इन्दौर निवासी रवि उर्फ चावल पिता प्रकाश साहू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 31 मई 2018 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर लिंक रोड श्रीनगर कांकड चदंन रेस्टोरेंट के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 5 अम्बेडकर नगर इन्दौर निवासी अजीत पिता कैलाश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 31 मई 2018 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महक वाटिका के सामनें एम आर 9 रोड खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 9 नवगृह शनि मंदिर के पीछे रामकृष्ण बाग कालोनी इन्दौर निवासी राजेंश उर्फ मोंटू पिता बाबुलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

07 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 01 जून 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 40 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 01 जून 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 मई 2018 को 04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी एवं 40 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2018-पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 31 मई 2018 को 18.10 बजे, न्यु बिजलपुर शमशान घाट के पास से ताश पत्तो के द्वारा हार जीत का जुआं खेलते हुए मिलेंं, गोपाल पिता भगवान अहिरवार, भगवान पिता पचंमलाल रजक, जितेंद्र पिता मुकेश सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 300 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 31 मई 2018 को 17.00 बजे, सुभाष स्कुल केपास जनता कालोनी से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 174/2 जनता कालोनी सुभाष मार्ग इन्दौर निवासी सुनिल पिता अम्बाराम राठोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

Thursday, May 31, 2018

वाहन चोरी करनें वाला कंजर चोरी की गई 11 मोटर सायकिलें के साथ पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में।




               
इन्दौर- दिनांक 31 मई 2018- दिनांक 30.05.2018 को पुलिस थाना बाणगंगा के प्र.आर. चन्द्रशेखर पटेल हमराह बल के साथ क्षेत्र भ्रमण करने हेतु पालिया तिराही पर पहुचें, कुछ देर बाद एक नीले रंग की मोटर सायकल का चालक पुलिस को देखकर अपनी मोटर सायकल सहित भागनें लगा जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी करके रोकनें का प्रयास किया तो वह चलती मोटर सायकल से कूदकर भागनें के प्रयास मे गिर गया। पुलिस टीम द्वारा उससे नाम पता पूछने पर अपना नाम अमित पिता नारायण झाला जाति कंजर उम्र 31 साल निवासी ग्राम टोंककला थाना टोंकखुर्द जिला देवास का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा जिसके कब्जे में मिली मोटर सायकल  एमपी 09/वीबी 1373 के कागजात के सम्बंध में पुछने पर अलग अलग जवाब देने लगा जिससे सखती से पुछताछ करनें पर 5 दिन पूर्व अरविन्दों हॉस्पीटल की पार्किंग से चोरी करना बताया। मोटर सायकिल का मिलान करने पर पुलिस थाना बाणगंगा के अपराध क्रमांक 485/18 धारा 379 भा.द.वि. का मश्रुका होनें से विधिवत गिरफ्तार किया गया बदमाश कंजर जाति काहोने से वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। उक्त कार्यवाही पर श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र, के द्वारा आरोपी से पुछताछ कर अन्य जानकारी प्राप्त करनें के निर्देश दियें गयें। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पुर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अति पुलिस अधीक्षक पुर्व जोन-3 श्री डाँ.प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री हरीश मोटवानी के व्दारा पकड़ाये गये वाहन चोर से सखती से पुछताछ कर वाहन चोरी की अन्य घटनाओ की जानकारी प्राप्त कर अन्य मश्रुका जप्त करनें के लिए थाना प्रभारी बाणगंगा श्री तारेश कुमार सोनी को निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही करतें हुए थाना प्रभारी बाणगंगा श्री तारेश कुमार सोनी द्वारा पुलिस टीम का गठन कर अलसुबह कंजर डेरा टोंककला पर दबिश दी गई तो आरोपी अमित कंजर व्दारा चुराई गये दोपहिया वाहन उसके घर व घर के आसपास छुपा कर रखे हुऐ मिल,े जिसे मौके से विधिवत जप्त कर थाने लाया गया। वाहन चोर के कब्जे से मिले 11 दो पहिया वाहनो की जानकारी निम्न है  1. एक काले रंग की पल्सर 150 मोटर सायकल जिसका रजिस्ट्रेशन नं. एमपी 09/क्युपी 7311 जिसका इन्जिन नम्बर डीएचजेडसीएफके 05971   चेचिस नम्बर एमडी211सीजेड7एफसीके 29150  2. एक काले रंग की हीरो होंडा पैशन प्लस मोटर सायकल जिसका रजिस्ट्रेशन नं. एमपी 09/एलएल4215 जिसका इन्जिन नम्बर 05J088M22789  चेचिस नम्बर 05J09C12757  (3). एक काले रंग की एच.एफ डीलक्स मोटर सायकल  जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP-41-MY-3441 जिसका इन्जिन नम्बर HA11EMH9E13763 चेचिस नम्बर MBLHA715XH9E13346 (4). एक काले रंग की [डिस्कवर  मोटर सायकल  जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP-13-MC-0699 (5). एक काले रंग की डिस्कवर 125  मोटर सायकल  जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP-42-ME-7195 जिसका इन्जिन नम्बर JZUBUF39274 चेचिस नम्बर     MD2DSJZZZUPF41468 (6). एक सिल्वर कलर की सी. डी. डीलक्स मोटर सायकल जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP-13-MA-2197 जिसका इन्जिन नम्बर 06K29E33206  चेचिस नम्बर 06K29F32679 (7). एक सफेद  रंग की दुपहिया एक्टिवा स्कूटर जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP-41-MW-4999 जिसका इन्जिन नम्बर JF50EU3391093   चेचिस नम्बर    ME4JF505JGU391354 (8). एक काले रंग की पल्सर  150 मोटर सायकल  जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP-09-QG-4811 जिसका इन्जिन नम्बर DHZWEB64416  चेचिस नम्बर  MD2A11CZXEWB31570 (9). एक सफेद रंग की एक्सेस दुपहिया स्कूटर जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP-09-SA-5643 जिसका इन्जिन नम्बर F4862188735 (10). एक काले रंग की डिस्कवर मोटर सायकल जिसका रजिस्ट्रेशन नं. MP-09-NN-1397  जप्त की गई। आरोपी बदमाश अमित कंजर ने जप्त की गई मोटर सायकिल इन्दौर शहर के बाणगंगा ,विजय नगर, पलासिया थानो की तथा शेष मोटर सायकिले शाजापुर, देवास , भौरांसा से चोरी करना बताया है।
उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री तारेश कुमार सोनी, प्र.आर. चन्द्रशेखर, आर. सौरभ, आर. भूपेन्द्र, आर. विक्रम, आर. राजकुमार व आर. रविन्द्र की सराहनीय भुमिका रही ।



· क्राईम वॉच पर प्राप्त हुई सूचना पर की गयी, सट्‌टा अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही । · चाय की दुकान के आड मे चल रहा था अवैध सट्‌टा। · अलग अलग कार्यवाही मे 09 आरोपी गिरफतार ।




इन्दौर- दिनांक 31 मई 2018-इंदौर शहर मे अपराध नियंत्रण हेतु, अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व अपराधिक गतिविधियो मे संलिप्त आरोपियो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्रीहरिनारायणचारी मिश्र द्वारा इंदौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। समाज मे व्याप्त विभिन्न अपराधो से संबंधित गोपनीय सूचनाओ के संकलन व अपराध नियत्रंण में आम आदमी की भी भागीदारी बढ़ाने के लिये, इंदौर पुलिस द्वारा क्राईम वॉच हेल्पलाइन नंबर 7049124444/7049124445 जारी किये गये है, जिस पर आमजनो द्वारा शहर/समाज मे व्याप्त आपराधिक गतिविधियो की सूचना सीधे पुलिस तक पहुंचा सकने की व्यवस्था की गई है। पुलिस अधीक्षक मुखयालय मो.युसुफ कुरैशी के निर्देशन मे अति.पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच हेल्पलाइन नंबर पर प्राप्त शिकायतो पर त्वरित उचित व आवशयक वैधानिक कार्यवाही करने के लिये क्राईम वॉच हेल्पलाइन की टीम को आावश्यम दिशा-निर्देश दिये गये है।
                इसी कडी मे दिनांक 25.05.2018 को क्राईम वॉच हेल्पलाइन पर फोन के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि इंदौर शहर के थाना मल्हारगंज क्षेत्र मे लाल अस्पताल के पीछे चाय की दुकान यशवंत गंज इंदौर पर कुछ लोग हार जीत का दाव लगाकर सट्‌टा अंक लिखी सटटा पर्चियां लेकर दाव लगा रहे है। उपरोक्त सूचना पर टीम द्वारा संबंधित थाने को आवशयक कार्यवाही के लिये सूचना करनेके साथ निर्देशित किया गया जिस पर से थाना मल्हारगंज की पुलिस टीम द्वारा बताये गये स्थान पर अस्पताल के पीछे चाय की दुकान पर नरेन्द्र जाट कल्याण ओपन के नाम से हार जीत पर दाव लगाकर सट्‌टा पर्ची के साथ मौके से नरेन्द्रसिंह पिता लल्लूसिंह जाट उम्र 58 साल निवासी 884 अशोक नगर इंदौर 2.संतोष पिता कालुसिंह पटरिया उम्र 30 साल निवासी ग्राम राजपुरा अमझेरा धार हाल अशोक नगर इंदौर 3.खलील पिता अजीज खान उम्र 48 साल निवासी चन्दन नगर इंदौर का होना बताया जिसे समक्ष पंचान गिरफ्तार किया गया, तलाशी लेते नरेन्द्र जाट के कब्जे से 520 रू नगदी 3 सट्‌टा पर्ची आरोपी संतोष के कब्जे से 360 रू नगदी 02 सट्‌टा पर्ची 01 लीड पेन जब्त किया गया आरोपियो के विरूद्व थाना मल्हारगंज पर अपराध क्रं 227/18 धारा 4क सट्‌टा अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
                पुनः दिनांक 26.05.2018 को थाना मल्हारगंज की पुलिस टीम द्वारा लाल अस्पताल के पीछे चाय की दुकान पर 1.भोलाराम पिता मांगीलाल टेलर इंदिरा नगर इंदौर 2.दिनेश जाट पिता नरेन्द्र सिंह जाट एरोड्रम 3.संतोष पिता कालूसिंह अशोक नगर 4.सुमित पिता भैरवलाल प्रजापत अखंड नगर, 5.टीपू सुल्तान पिता ग्यासुदीनमल्हारगंज इंदौर तथा 6.ललित पिता किशनलाल के कब्जे से 28 सट्‌टा अंक लिखी एवं 2210 रू नगदी जब्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना मल्हारगंज पर अपराध क्रं 230/18 धारा 04 क सट्‌टा अधिनियम का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।