Thursday, May 24, 2018

रेडिमेड व्यवसायी से 52000 रू. नगदी लूटने वाले बदमाश, पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में, आरोपियों से लूटी गयी नगदी व मोबाईल फोन जप्त।



इन्दौर-दिनांक 24 मई 2018-पुलिसथाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत फरियादी हरेकृष्णा पिता विटेश्वर सिह निवासी 43-सी वीणा नगर इन्दौर ने रिपोर्ट की, कि दिनांक 22.05.2018 की रात्रि मे वह अपनी रेडिमेड की फैक्ट्री पर से आ रहे थे तो, आते समय सुखलिया नाले के पुल के ऊपर मोटर सायकिल से आये तीन बदमाशो ने फरियादी को लात मारकर गिराया व हाथ व मुक्को से मारपीट कर जेब मे रखे 52000 रुपये नगदी, एक सैससंग कंपनी का मोबाईल फोन व एटीएम कार्ड लूट कर भाग गये। फरियादी की सूचना पर थाना बाणगंगा पर अपराध क्र, 462/2018 धारा 394 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।  उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए, लूट करने वाले बदमाशो की जल्द से जल्द धरपकड़ करने के निर्देश पुलिस उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा  दिये गये। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व, श्री अवधेश गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-3 श्री डॉ प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश मोटवानी के व्दारा थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी को आरोपियों की पतारसी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
घटना के आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारीबाणगंगा व्दारा फरियादी व्दारा बताये गये हुलिये के आधार पर बदमाशो की पतारसी करने हेतु सउनि दिनेश त्रिपाठी, आर. उदय सिह व आर.देवानन्द की एक टीम बनाकर तलाश करना शुरु किया गया। टीम व्दारा फरियादी की फैक्ट्री व आने जाने वाले स्थानो पर जाकर जानकारी जुटाना शुरु की तथा लूट का शिकार हुए व्यापारी की घटना दिनांक को आने जाने के स्थानो की जानकारी प्राप्त की तो पुलिस को सूचना मिली की परदेशीपुरा का रहने वाला बदमाश रवि उर्फ कोबरा रेडिमड व्यवसायी का पीछा करते हुये देखा गया था। इस छोटी सी सूचना को आधार मानकर पुलिस ने देर रात रवि उर्फ कोबरा के घर पर तलाश किया तो वह घर पर नही मिला, देर रात को बदमाश का घर पर नही मिलने से पुलिस का संदेह और बढ़ गया। पुलिस ने अपने खुफिया तंत्र को रवि कोबरा की तलाश हेतु लगाया गया, तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि रवि कोबरा दो साथियो के साथ मोटर सायकिल से एमआर.-04 होते हुए उज्जैन की ओऱ भागने की फिराक मे है। इस सूचना पर एम.आर.04 पर बदमाशो की धरपकड़ के लिये नाका बंदी की तो मोटर सायकिल से जाते हुऐ तीनों बदमाशों 1- रवि उर्फ कोबरा पिताछोटेलाल वर्मा निवासी 50/2 परदेशीपुरा इन्दौर, 2- नितीन पिता रमेश सुनहरे निवासी अर्जुन सिह गौहर नगर इन्दौर तथा 3- पीयूष पिता सुनील भाटी निवासी गणेश नगर थाना हीरानगर इन्दौर को पकड़ा गया, जिनसे रेडिमेड व्यवसायी से लूट करने के संबध मे पूछताथ की तो लूट की घटना करना स्वीकार किया। बदमाश रवि कोबरा व्दारा बताया गया कि व्यापारी मेरे मोहल्ले मे काम के सिलसिले मे आता जाता रहता था जिसके पास हमेशा रुपये रहते थे। घटना वाली रात को भी वह मोहल्ले मे आया था जिसका मैने, नितीन व पीयूष हम तीनों ने पीछा किया व सुखलिया पुल के पास उसको मोटर सायकिल से गिराकर उससे नगदी रुपये, मोबाईल फोन लूट लिया था, लूटे गये रुपये हम तीनो ने बराबर बराबर आपस मे बाँट लिये थे और मोबाईल फोन मैने रख लिया था। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, उनसे  लूटी गई रकम मे से 48 हजार 800 रुपये नगद और एक सैमसंग मोबाईल फोन जप्त किया जा चुका है। आरोपियों से अन्य वारदातों आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है।



कॉलेज संचालन कर, विघार्थियों को लाखों का चूना लगाने वाले फरार व 20,000 रू के इनामी आरोपी, डॉ. रमेश बदलानी को क्राईम ब्रांच इंदौर ने किया दिल्ली से गिरफ्तार ।


·     
·        आरोपी भोपाल,मुंबई, पूना,दिल्ली आदि स्थानों पर काट रहा था फरारी।

इन्दौर-दिनांक 24 मई 2018- शहर में कॉलेज संचालन कर विद्यार्थियों व कॉलेज संचालन में पार्टनर को लाखों का चूना लगाकर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो.युसुफ कुरैशी को निर्देशित किया गया था। इस पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर द्वारा उक्त फरार कॉलेज संचालक पर ईनाम घोषित कर, आरोपी की गिरफ्तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर कार्य करने हेतु लगाया गया। इस संबंध में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पिछले कई दिनों से लगातार क्राईम ब्रांच द्वारा प्रयास किये जा रहे थे।
क्राइम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी कि मामले का वांछित आरोपी डॉ. रमेश पिता स्व. प्रभुदास बदलानी निवासी 43 आनंद कॉलोनी मालवीय नगर पेट्रोल पंप के पीछे इंदौर, प्रकरण में फरार होकर भोपाल, मुंबई ,पुणे, नागपुर,दिल्ली, आदि जगहों में फरारी काट रहा था, जो अभी दिल्ली में रूका हुआ है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए क्राईम ब्रांच की एक टीम को तत्काल दिल्ली रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी के संबंध में प्राप्त सूचना अनुसार बताया गये स्थान पर तलाश किया जहां दिल्ली के एक आलीशान होटल ली सीज़न्स महिपालपुर दिल्ली में आरोपी के छिपे होने की सूचना प्राप्त हुई। जिसको घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं तस्दीक हेतु आरोपी को इंदौर लाया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह अब तक मुंबई, पुणे, भोपाल आदि जगहों पर फरारी काट रहा था एवं आरोपी ने यह भी बताया कि उसका नाम रमेश बदलानी है और वह कॉलेज मार्डन इंस्टिट्‌यूट ऑफ मेडिकल साइंस का संचालक है। उक्त कॉलेज में मेडिकल व नर्सिंग के कई विद्यार्थी पढ़ते हैं। आरोपी रमेश बदलानी ने सभी विद्यार्थियों से कालेज में प्रवेश के समय 5-5 लाख रू. जमा कराये थे तथा प्रवेश के बाद से ही विद्यार्थियों की कक्षा नहीं लगाई जा रही थी साथ ही कालेज के स्टॉफ को भी वेतन नहीं दिया जा रहा था जिसके चलते सभी विद्यार्थियों व कालेज स्टॉफ ने मिलकर आरोपी डॉ.रमेद्गा बदलानी की शिकायत थाना कनाडिया पर की थी, जिस पर से थाना कनाडिया पर आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया था। आरोपी पर अपराध पंजीबद्ध होने के समय से ही आरोपी रमेश बदलानी इंदौर शहर से फरार हो गया था एवं काफी दिनों तक जगह बदल बदल कर फरारी काट रहा था।
आरोपी डॉ. रमेश बदलानी ने पूछताछ में बताया की उसने सन्‌ 1969 में शासकीय डेंटल कालेज इंदौर से बीडीएस की डिग्री प्राप्त की इसके बाद बर्तन बाजार इंदौर में उसने एक डेंटल क्लीनिक खोला था। आरोपी सन्‌ 1977 में अमेरिका गया जहां परीक्षा देकर वहां के प्रायवेट अस्पताल में डेंटिस्ट का काम किया उसके बाद पुनः इंडिया आकर अपना क्लीनिक शुरू किया तथा बाद में पुनः वह अमेरिका गया और सन्‌ 1999 में अमेरिका से इंडिया आकर मार्डन डेंटल कालेज खोला उसके बाद सन्‌ 2014 में डेंटल कॉलेज की मान्यता मिली एवं 2016 में मान्यता खत्म हो गई एवं पुनः नहीं मिली। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसका गांधी नगर इंदौर स्थित एक डेंटल कॉलेज भी है जिसका संचालन आरोपी डॉ. रमेश बदलानी द्वारा किया जा रहा है। आरोपी डॉ रमेश बदलानी द्वारा विद्यार्थियों व कॉलेज स्टॉफ के साथ लाखों की धोखाधड़ी कर फरार होने पर आरोपी पर थाना कनाडिया इंदौर में अपराध क्रमांक 155/18 धारा 420,406 भादवि का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। फरारी के दौरान आरोपी की गिरफ्तारी हेतु डीआईजी इंदौर द्वारा आरोपी पर 20,000 रू का ईनाम भी घोषित किया गया था।
                 इसके अतिरिक्त जानकारी प्राप्त हुई कि जिला सिरोही राजस्थान के थाना स्वरूपगंज में अपराध क्रमांक 11/18 धारा 420, 120 बी भादवि का अपराध भी आरोपी पर पंजीबद्ध है। जिसमें करीब 80 लाख रू. की धोखाधड़ी आरोपी डॉ. रमेश बदलानी द्वारा की गई है जिसके बारे में आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।





इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 86 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 24 मई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 मई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 42 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 44 आरोपियों, इस प्रकार कुल 86 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 मई 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 69 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 मई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 मई 2018 को 02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 69 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मई 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 23 मई 2018 को 23.50 बजे, ज्ञानवा उस्ताद अखाडा के पास शिवाजी नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 257 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी युवराज पिता बालू पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 250 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 23 मई 2018 को 15.00 बजे, भाग्यश्री कालोनी जैन मंदिर के पीछे इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, भाग्यश्रीकालोनी जैन मंदिर के पीछे इन्दौर निवासी संदीप पिता लालचंद्र और 58 एमराल्ड सिटी अरविंदो के सामनें इन्दौर निवासी राजवीर सिंह पिता रमेश सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1820 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मई 2018-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 23 मई 2018 को 23.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्यामा चरण शुक्ला नगर पुलीया के पास इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 222 श्यामाचरण शुक्ला नगर इंदौर निवासी संतोष पिता परमानंद बुकाल्दे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
       पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 23 मई 2018 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नाले किनारे पासी मोहल्ला बडी ग्वालटोली इन्दौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 52 बडी ग्वालटोली इंदौर निवासी सोनु पिता लखन सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 क्वाटरअवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 मई 2018-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 23 मई 2018 को 18.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नवलखा देशी कलाली इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम बागली थाना बागली देवास निवासी सुनिल पिता हुकुमसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 23 मई 2018 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बारा पत्थर हनुमान मंदिर के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 52 बडी ग्वालटोली इन्दौर निवासी विजय उर्फ बिरजू पिता लखनलाल सोनकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 24 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्रद्वारा कल दिनांक23 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 22 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 24 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक23 मई 2018 को 04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी एवं 48 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मई 2018-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 23 मई 2018 को 23.00 बजे, शिव मंदिर गुमास्ता नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 18 जी स्कीम न.71 इन्दौर निवासी जय पिता अमनमेहता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 800 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

Wednesday, May 23, 2018

थाना राजेंद्र नगर के हत्या के प्रयास के प्रकरण मे फरार शातिर बदमाश इरफान उर्फ इम्मू के विरूद्ध थाना चंदन नगर द्वारा की गई रासुका की कार्यवाही। बदमाश की गिरफ्तारी पर था 5000 रूपये का ईनाम




इन्दौर- दिनांक 23 मई 2018- शहर मे अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतू पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र के गुंडे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जाकर एवं उनकी आपराधिक गतिविधियों पर नियत्रंण रखने हेतु सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक सुश्री वाहिनी सिंह के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपुर्णा श्री एस के एस तोमर के निर्देशन मे थाना प्रभारी चदंन नगर श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के शातिर बदमाश इमरान उर्फ इम्मु के विरूद्ध  रासुका की कार्यवाही की गई है।
पुलिस थाना चंदन नगर के कुखयात बदमाश इमरान उर्फ इम्मू पिता इकरामा पहलवान उम्र 27 वर्ष निवासी ई सेक्टर चंदन नगर इंदौर के विरूध्द लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाने के उपरांत भी इसके आपराधीक कृत्यों में कोई कमी नही आई। उक्त शातिर बदमाश पर शहर के विभिन्न थानो पर कई अपराध पंजीबद्ध है जिसमेहत्या का प्रयास, चाकूबाजी कर मारपीट करना, घर में घुसकर मारपीट करने, अवैध वसुली तथा जान से मारने की धमकी देने, शासकीय कार्य में बाधा डालने , जुआ  सट्टा करने जैसे कुल 31 अपराध पंजीबध्द है। उक्त बदमाश द्वारा वर्ष 2017 में थाना राजेन्द्र नगर में प्राण घातक हमला किया था जिसमें थाना राजेन्द्र नगर से उक्त बदमाश काफी समय से फरार चल रहा था। बदमाश की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 5000 रूपये नगद ईनाम की उद्दघोषणा की गई है। इमरान उर्फ इम्मू की आपराधीक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु श्रीमान डीएम महोदय इंदौर के आदेश दिनांक 23.05.2018 के पालन में बदमाश इमरान उर्फ इम्मू को रा.सु.का. में गिरफ्तार किया जाकर केन्द्रीय जेल भोपाल दाखिल कराया जा रहा है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चदंन नगर श्री योगेश सिंह तोमर,  सउनि. राजेश कुमार त्रिपाठी, प्रआर. राकेश सिंह आर. आरिफ खान, विनोद शर्मा, अरविन्द सिंह संजीव शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।



शादी से मना करने पर युवती को परेशान करने वाला मनचला, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में




इन्दौर- दिनांक 23 मई 2018- इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना लसुडिया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि मै शिक्षिका है। मेरा पूर्व मित्र यश अरोरा जिसको मे लगभग 04 साल से जानती हु, जिससें मेरी मुलाकात पिनेकल कॉचिंग क्लास मे हुई थी। मै अपनें दोस्तों के साथ घुमने गई थी जहां मैने यश के साथ फोटो खिचवाए थे जो यश के पास है। उन्ही फोटो के कारण यश अरोरा शादी का दबाव बना रहा है तथा फोटो वायरल करने कीधमकी दे रहा है। मेरे द्वारा शादी से इंकार करने पर मेरी माता को काल करके धमका रहा है साथ ही मेरी सगाई मुबंई मे होने के बाद मेरे मंगेतर को काल करके मेरे चरित्र के बारे मे अश्लील बाते कर रहा है।
 उक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वी केयर फॉर यू की पुलिस टीम द्वारा अनावेदक यश पिता नरेंद्र अरोरा उम्र 24 साल निवासी 114 पार्ट 1 मकान न 940 विजय नगर इन्दौर को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतू पुलिस थाना लसुडिया इन्दौर के सुपुर्द किया गया है। अनावेदक यश द्वारा पुछताछ करनें पर बताया कि मैने एमबीए किया हुआ है व प्रायवेट कंपनी मे जॉब करता हुं मेरे पिता भी बिजनेस करते है। आवेदिका को मै पिछले चार सालो से जानता हु, आवेदिका से मेरी अक्सर बातचीत होती थी। मेरे द्वारा आवेदिका को शादी के लिए प्रपोज किया था जो कि आवेदिका के द्वारा शादी से इंकार कर दिया तथा अन्य लडके से सगाई तय कर दी तो मेरे द्वारा आवेदिका की मां और मंगेतर को कॉल किया जाकर  आवेदिका के चरित्र के संबंध मे अश्लील बातें की गई थी।



अन्तर्राज्यीय चार पहिया वाहन चोर संजय डिसूजा क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में ।




इन्दौर- दिनांक23 मई 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध प्रकरणों मे फरार चल रहें आरोपियो की धरपकड कर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश दियें गयें है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक क्राइम ब्राँच श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा थाना प्रभारी क्राईम ब्राँच श्री अनिल सिंह चौहान को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
      उक्त निर्देश पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम द्वारा थाना अपराध शाखा में पंजीबध्द अपराध क्र. 12/17 धारा-420, 467, 468, 470, 471, 120 बी भादवि में फरार आरोपी संजय पिता नारायण डिसूजा नि. जवाहर मार्ग नफीस बेकरी के पास इंदौर की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहें थें। पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के संबंध में आर.एम. (रेडियो मैसेज) बाहरी राज्यो में किए गए थे। जिसमें आरोपी के संबंध में मुंबई पुलिस के द्वारा जानकारी प्राप्त हुई है कि आरोपी थाना एमआईडीसी अंधेरी मुबंई के अपराध क्र.-516/16 धारा-406, 465, 467, 471ताहि में गिरफ्तार किया गया है। जिसे महानगरीय दण्डाधिकारी महोदय अंधेरी मुंबई की न्यायालय में पेश किया गया था जो माननीय न्यायालय के ज्युडिशियल कस्टडी में है। अतः उपरोक्त फरार आरोपी की थाना अपराध शाखा इन्दौर के पंजीबध्द अपराध क्र.-12/17 धारा-420, 467, 468, 470, 471, 120 बी भादवि में आवश्यकता होने से, माननीय न्यायालय इंदौर के द्वारा थाना प्रभारी अपराध शाखा, इन्दौर के प्रतिवेदन पर आरोपी संजय डिसूजा के विरुद्ध दिनांक 05.05.2018 को प्रोडक्शन वारंट जारी करते हुए दिनांक 22.05.218 को आरोपी संजय पिता नारायण डिसूजा को न्यायालय के समक्ष उपस्थित रखने हेतु जेल अधीक्षक आर्थर रोड, जेल मुम्बई को निर्देशित किया गया था। महानगरीय दण्डाधिकारी महोदय अंधेरी मुंबई के द्वारा आरोपी को अपराध शाखा इंदौर के द्वारा चाहे जाने पर इंदौर न्यायालय में आज दिनांक 22.05.18 को पेश करने हेतु सुपुर्द किया गया, जो न्यायालय से गिरफ्तारी की अनुमति प्राप्त कर थाना अपराध शाखा इंदौर के अपराध 12/17 धारा-420, 467, 468, 470, 471,120 बी भादवि में गिरफ्तार किया जाकर अपराध के संबंध में पूछताछ व साक्ष्य संकलन हेतु दिनांक 25.05.18 तक का पी.आर. प्राप्तकिया गया जिससे अपराध के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
           आरोपी संजय पिता नारायण डिसूजा मूल रूप से इंदौर का रहने वाला है, पूर्व में यह इंदौर में जवाहर मार्ग पर डिसूजा टेलर के नाम से दुकान को संचालित करता था। इसी दौरान रिश्तेदार राजू चौहान नि. महेश्वर से मुलाकत हुई जिसने बताया कि महाराष्ट्र राज्य में टैक्स अधिक होने से मध्यप्रदेश में टैक्स कम होने पर मध्यप्रदेश राज्य से पासिंग वाहन महाराष्ट्र में चलाए जाते थे। उस समय हजारो की संखया म.प्र. पासिंग वाहन महाराष्ट्र के लोगो द्वारा उपयोग किया जाता था। फिर बाद में म.प्र.पासिंग वाहन वापस रिसेल पर म.प्र. में बिक्री के लिए आने लगे, जिसके कारण मेरे द्वारा वाहनो की क्रय बिक्री की जाने लगी तथा वर्तमान में घ-504 देव पेराड्‌इस मीरा रोड ठाणे मुंबई में विगत 08 साल से निवास कर रहा है। वर्ष 2000 में आरोपी के द्वारा इंदौर को छोडकर नासिक चला गया था जहां पर पहले किराए के मकान में रहा बाद में वर्ष 2002 में बी-401 येलो रोस माणिर शाह नगर, रविन्द्र स्कूल के पास व्दारिका नासिक में 2 बीएचके फ्लेट खरीदा था जिसकी कीमत 09 लाख रूपए थी, उसके बाद इसके पूर्व नासिक मेंनिवास कर रहा है। आरोपी का मूल कार्य कमीशन पर चार पहिया वाहनो की खरीदी व बिक्री करने लगा।     वर्ष 2011 में इंदौर शहर में स्थित 147 जवाहर मार्ग की तल की 10 दुकाने एवं प्रथम तल की 10 आफिस 01.20 करोड में बेंची थी जिसका उपयोग व्यवसाय एवं अपने परिवार को दे दिया उसके बाद राजेन्द्र नगर स्थित ब्लिडिंग को 06 लाख रूपए में बेंची, आरोपी के द्वारा नासिक में करण आटो के नाम से वाहन क्रय बिक्रय का काम करने लगा था जिसमें कमीशन क्रेता विक्रेता से 2 प्रतिशत का लाभांश प्राप्त किया जाता था। वर्ष 2013 में वाहन के क्रय-विक्रय में अधिक घाटा होने से नासिक का फ्लैट 50 लाख रूपए का बेंचा था इसके बाद महेश्वर आकर वहां की 02 दुकान, 33 लाख रूपए में बेंची थी।  वर्ष 2014 में महेश्वर मेरे मुलाकत पम्पी नि. इंदौर से हुई जिसने इरफान मंसूरी के बारे में बताया कि वह महाराष्ट पासिंग गाडीयां बेच रहा है, जो म.प्र. में लाकर दे देता है जिससे वाहनो के क्रय-विक्रय में लाभ होगा। फिर मेरे द्वारा पम्पी सरदार नि. इंदौर के माध्यम से इरफान मंसूरी से (कार किंग ट्रेवल्स मुंबई) से खरीदी जाकर करीब 04-05 वाहन म.प्र. के ग्राहको को विक्रय किए थे। इरफान मंसूरी के द्वारा महाराष्टपासिंग गाडीयों के मूल कागज (आर.सी.बुक,फार्म नं. 28, 29, 30, बीमा तथा अन्य दस्तावेज) उपलब्ध कराए जाते थे। मो. इरफान मंसूरी द्वारा बडे पैमाने पर लाभांश का लालच देकर अपने परिचित लोगो के नाम पर जिनके पते गलत लिखाता था और गाडी फायनेंस कराकर किराएनामे पर स्वयं अटैच कर लेता था और वह वाहन दूसरे नए ग्राहको को बेंच देता था, और फायनेंस वालो को भी सेटिंग कर लेता था। और वाहनो के फर्जी दस्तावेज अब्दुल कादर गनी नि. मुबरा मुंबई के द्वारा तैयार किए जाते थे। थाना अग्रिपाडा मुंबई व अन्य मुंबई के थानो में वाटेंड है। आरोपी संजय डिसूजा के द्वारा वाहनो के क्रय-विक्रय पर कमीशन पर काम किया जा रहा था। इस तरह अप.क्र.12/17 से संबंधित वाहन स्वीफट्‌ डिजायर क्र. एमएच 04/ जीडी 1465 तथा टवेरा एमएच 01/बीटी 8140 क्रमशः निजान खां पिता गुलाम खांन नि. खरगोन तथा हसमुख पिता बाबूलाल पटेल नि. खरगोन को निवासी अजय वर्मा माध्यम से दी थी, तथा दस्तावेज एन.ओ.सी.उपलब्ध कराए गए जो जांच पर आर.टी.ओ. ठाणे से जारी होना नही पाए गए। आरोपी के द्वारा अन्य आरोपियों के साथ 1. मोहम्मद रफीक उर्फ बंदर पिताअब्दुल शकूर उम्र 52 साल निवासी 54 सम्राट नगरखजराना इंदौर-गिरफ्तार 2.शहजाद पिता अब्दुल वहीद उम्र 36 साल निवासी 231/2 मालवीय नगर इंदौर-गिरफ्तार  3. मोहम्मद अली मंसूरी पिता वली मोहम्मद मंसूरी उम्र 35 साल निवासी अमरूद नगर मुंबई दरगाह गली शिवाजी नगर मुंबई-फरार4. मोहम्मद इरफान उर्फ नासिर मंसूरी पिता मोहम्मद उमर मंसूरी उम्र 37 साल निवासी निजाम स्ट्रीट बिल्डिंग नंबर 80/84 दूसरा माला रूम  नंबर 10 भिंडी बाजार मुंबई- गिरफ्तार 5. कल्लू खान पिता मजीद खान उम्र 57 साल निवासी 151 खिजराबाद कालोनी खजराना इंदौर  6. अजय वर्मा-फरार 7. अब्दुल कादर गनी खाँ नि.ठाणे मुबंई-फरार मिलकर वाहनो के कूटरचित दस्तावेज तैयार कर महाराष्ट राज्य से बाहर विक्रय किया जाकर अवैध लाभ प्राप्त किए है।           आरोपी संजय डिसूजा के संबंध में वाहनो के संबंध में थाना अग्रिपाडा मुंबई, थाना विक्रोली मुंबई, थाना साकीनाका मुंबई, थाना अंधेरी मुंबई ( अपराध क्र.- 516/16 धारा-406, 465, 467, 471 ताहि) तथा थाना मुंबई नाका नासिक महाराष्ट (अपराध क्र.-250/17 धारा-420 ताहि) में धोखाधडी संबंधी अपराध पंजीबध्द है। आरोपी से अपराध के संबंध में, फरार आरोपियों के संबंध में तथा अपराध मेंअपनाए गए तरीकाए वारदात व अपराधिक प्रकरण के संबंध में और पूछताछ की जा रही है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 111 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 23 मई 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 मई 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 40 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 71 आरोपियों, इस प्रकार कुल 111 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 मई 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत मेंवैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 64 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 मई 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 मई 2018 को 04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 64 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 मई 2018-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 22 मई 2018 को 01.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 780 बी तुलसी नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, सनम पिता बप्पा कसेरा, सुजीत पिता मंगल मिन्च तथा पुनिया पिता कृष्णा अप्पा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1000 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 मई 2018को 13.35 बजे, बड़े भैया का पेट्रोल पंप मरीमाता से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 164/2 नंदबाग कालोनी इन्दौर निवासी धर्मेन्द्र पिता छोटेलाल सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 1100 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 मई 2018-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 22 मई 2018 को 21.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिड़िया घर के पास से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 222 श्यामाचरण शुक्ला नगर इंदौर निवासी दिनेश पिता बाबु बामने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रू. कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 मई 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 मई 2018 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णीभट्‌टा पुल के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 22/8 श्यामा चरण शुक्ल नगर इंदौर निवासी कालू उर्फ गोपाल पिता स्व. कैलाश तोहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक22 मई  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 59 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 मई 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक22 मई 2018 को 07 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी एवं 59 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वाराअपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 मई 2018-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 22 मई 2018 को 01.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर तालाब की पाल पर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, सहाबुद्‌दीन पिता अब्बास अली, हुसैन पिता अली हुसैन, खोजेमा पिता हकीमुद्‌दीन, उमेद पिता युसूफ भाई, सैफुद्‌दीन पिता इनायत हुसैन, हुसैन पिता अब्बास अली तथा अब्बास अली पिता मोहसिन अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 11050 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 मई 2018 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तोपखाना कलाली के पीछे महूं से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, राजेश पिता रामगोपाल पाटील, अमर पिता मोहनलाल बौरासी तथा शिवशक्ति पिता गेंदालाल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 770 रू. नगदी व ताशपत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 22 मई 2018 को 19.30 बजे, आनंद नगर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 34 आनंद नगर इंदौर निवासी बेबीबाई पति राजेन्द्र तथा 51 आनंद नगर इंदौर निवासी राजू उर्फ राजनारायण पिता रामचंद्र पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 6000 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 मई 2018-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 22 मई 2018 को 23.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीत नगर इंदौर से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, 177 जीत नगर इंदौर निवासी महेश पिता अम्बाराम भालसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रू. कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।      
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 22 मई 2018 को 12.30 बजे, रामनगर नाले के किनारे से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, इन्द्रानगर झोपड़ पट्‌टी इंदौर निवासी राहुल पिता कैलाश परमार कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।      
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 22 मई 2018 को 22.40 बजे, नई कालोनी हातोद से अवैध शराब बेचते/ले जाते हुए मिलें, नई कालोनी हातोद निवासी ओमप्रकाश पिता छोगालाल बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रू. कीमत की 11 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 मई 2018-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 22 मई 2018 को 13.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फूटी कोठी चौराहे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बिजासन नगर चौकसे धर्मशाला के पास परदेशीपुरा इंदौर निवासी सूरज पिता मदनलाल साल्वी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।