Sunday, April 29, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 80 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में




इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 27 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 53 आरोपियों, इस प्रकार कुल 80 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पुर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ.के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 01 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 32 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मटन मार्केट के सामने देवास नाका से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, गोविन्द पिता हमीर डगोरिया, रवि पिता विकास तामरे तथा त्रिलोकचंद पिता रघुनाथ बड़ोले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 16.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शास्त्री ब्रिज के नीचे सांई मंदिर के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 9/3 नंदा नगर इंदौर निवासी राजा पिता नरेश पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 14.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल ब्रिज के नीचे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 751/8 नंदा नगर इंदौर निवासी संदीप पिता दौलतसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।        
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 20.00 बजें, फुडलेण्ड चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 226 आईडीए कालोनी तुलसी नगर इंदौर निवासी नरेश पिता मांगीलाल सरोनिया को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से एक खुफरी जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 21.00 बजें, तलावली चांदा पेट्रोल पंप के पास एबी रोड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 14 तलावली चांदा इंदौर निवासी सचिन उर्फ बंटी पिता गोपाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अप्रेल  2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 46 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्नथाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 07 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी एवं 46 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 13.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिरपुर माता मंदिर के पास एवं राजा पेट्रोल पंप के पास से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, गीता पैलेस सन्नी गार्डन के पास इंदौर निवासी जिसान खान पिता हफीज खान तथा 336 शिवाजी नगर मालवा मिल इंदौर निवासी राजा पिता रमेश वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4000 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 कोमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, एम-85 दिग्विजय मल्टी अहीरखेड़ी इंदौर निवासी करण पिता रामू उर्फ लक्ष्मण चौहान, एम ब्लाक तेजपुर गड़बड़ी इंदौर निवासी अक्षय उर्फ बारीक पिता सुरेश तथा कार्तिक पिता टोपलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
                पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 12.00 बजें, ग्राम बघाना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बघाना इंदौर निवासी राजा उर्फ राजकुमार पिता रमेश चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।      
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 18.50 बजें, नाहरखेड़ी मेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम नाहर खोदरा निवासी श्यामलाल पिता बाबू को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 20.30 बजें, ग्राम विरगौदा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम विरगौदा निवासी हैदर शाह पिताअकबर शाह तथा युनूस शाह पिता हैदर शाह निवासी सदर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4900 रू. कीमत की 80 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अर्जुनपुरा मल्टी आम रोड़ एवं जोशी मोहल्ला रोड़ पर सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब का सेवन करते हुये मिलें, रविदासपुरा इंदौर निवासी रोहित पिता दयाराम रत्नाकर एवं 123/4 भागीरथपुरा इंदौर निवासी राकेश पिता भागीरथ रामावत को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 अप्रेल 2018-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 28 अप्रेल 2018 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामबली नगर डीपी के पास  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 2/1शंकरगंज जिन्सी इंदौर निवासी नीलेश उर्फ नीलू पिता जयंत मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।         
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, April 28, 2018

आटों रिक्शा चोरी करनें वाला शातिर चोर पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा गिरफ्तार




इन्दौर- दिनांक 28 अप्रेल 2018-शहर मे वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, इस प्रकार के अपराधों में संलिप्त पूर्व अपराधियों व संदिग्धों पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पश्चिम, श्री विवेक सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रूपेंश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपुर्णा श्री एस के एस तोमर के द्वारा थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री देवेंद्र कुमार व उनकी टीम कों समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
                उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान पुलिस टीम कों मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि पप्पु वर्मा नाम का व्यक्ति चोरी का आटों रिक्शा नम्बर बदलकर चला रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा पप्पु पिता किशोर वर्मा उम्र 20 साल निवासी दुर्गानगर राऊ को तलाश करतें हुए केट चौराहें पर सें मय आटों को घेराबंदी कर पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा आटों रिक्शाके कागजात कें संबंद्ध मे पूछताछ करनें पर कोई कागज नही होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आटों के इंजन व चैचिस नं से चैक करने ंपर आटों क्र एमपी 09 आर 4693 होना पाया गया जो कि पुलिस थाना द्वारकापुरी के अपराध क्र 112/18 धारा 379 भादवि में चोरी होनां पाया गया। आरोपी सें पुछताछ करनें पर थाना छोटी ग्वालटोंली सें भी आटों चोरी करना बताया। जोकि पुलिस टीम द्वारा आरोपी से जप्त किया गया। आरोंपी से हिम्मतअमली से पुछताछ करने ंपर मोनू तम्बोली निवासी गांधीनगर मल्टी के साथ मिलकर दोनो आटों चोरी करना बताया। आरोपी मोनू तम्बोंली को पुलिस थाना गांधीनगर द्वारा एक चोरी के आटों मे गिरफ्तार किया गया है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री देवेंद्र कुमार, प्रआर. 181 कमल सोलंकी, आर 3763 कृष्णचंद्र शर्मा, आर 1626 राजाराम, आर 3610 गौरव, आर 3393 तनमय की सराहनीय भुमिका रही।



लुना की चाबी मागनें पर हुए विवाद पर हत्या करने वाला आरोपी पुलिस थाना क्षिप्रा की गिरफ्त में।



इन्दौर- दिनांक 28 अप्रैल 2018- पुलिस थाना क्षिप्रा पर दिनांक 26.04.18 को संतोष कुमार पिता गोपालसिंह राजपुत उम्र 35 साल निवासी राऊखेडी वैशाली ढाबा इन्दौर ने सुचना दर्ज करवाई कि दिनांक 26.04.18 को रात्री 8-9 बजें एस के एस विद्यार्थी रेस्टोरेंट एंड भोजनालय के मालिक सरोज कुमार सिंह निवासी ग्राम सुल्लाखेडी ने अपने होटल पर काम करनें वाले महेंदर शाह पिता छोटन शाह उम्र 50 साल निवासी मौकामा जिला पटना बिहार हाल मुकाम एस के एस भोजनालय को लुना की चाबी मागनें की बात पर विवाद कर लोहे के पाइप एवं लातघुसों से मारपीट की जिससें उसकी मृत्यु हो गई। उक्त सूचना पर पुलिस थाना क्षिप्रा पर मर्ग क्र. 03/18 धारा 174 जा.फौ. का कायल कर विवेचना मे लिया गया। विवेचना के दौरान घटना स्थल का निरीक्षण, लाश का पंचनामा व चश्मदीद गवाह अशोक पटेल के कथन पर पता चला की लुना की चाबी मागनें के विवाद पर अरोपी सरोज द्वारा मृतक महेंद्रर पिता छोटन शाह की हत्या कर मृतक के खुन से सने कपडे उतारकर छिपाना पाया गया जो पृथम दृष्टया अपराध क्र 145/18धारा 302,201 भादवि का घटित होना पाया जानें से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे ंलिया गया।
                उक्त अपराध कों गंम्भीरता सें लेतें हुए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा मामलें की जांच कर आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दियें गयें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति. नागेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी सांवेर श्री वी.पी.वर्मा के द्वारा थाना प्रभारी क्षिप्रा सुश्री मीना कर्णावत के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर कार्यवाही के लिए लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करतें हुए आरोपी सरोज कुमार पिता गोपालसिंह राजपुत कों गिरफ्तार कर उसके कब्जें से लोहे का पाईप, आरोपी के खुन लगे कपडें आरोपी के खुन लगें हुए कपडें जप्त कियें गयें।
                उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सुश्री मीना कर्णावत, उनि एस एस सोलंकी, प्र आर 2356 संतोष, आर 2403 गोविंद मीणा, आर 2118 भीमसिंह, आर 131 एदल गुर्जर, आर 3512 अविनाश, 419 सुभाष मिश्रा की महत्वपुर्ण व सराहनीय भुमिका रही।



शादी से मना करनें वाली महिला को परेशान करने वाला एमबीए का छात्र, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में




इन्दौर- दिनांक 28 अप्रैल 2018- इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
पुलिस थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि में कार्पोराईट हाउस कंपनी आईडिया इंदौर में कॉलर का कार्य करती हु । मेरा पुर्व परिचित पुनित हार्डिया को में पिछलें 06-07 माह सें जानती हु हमारी नार्मल दोस्ती थी, चुकि पुनित हमारे समाज का ही है व हमारे रिश्ते की बात भी चल रही थी। मेरे द्वारा पुनित को शादी के लिए मना किया गया था जिसके बाद से पुनित अक्सर मुझ पर शादी करने का दबाव बना रहा है व कॉल व मैसेज कर परेशान कर रहा है। बात नही करने पर मरने की धमकी दे रहा है साथ ही मेरे घर के चक्कर काट रहा है।
उक्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए वी केयर फॉर यू की पुलिस टीम द्वारा अनावेदक पुनित हार्डिया पिता अनिल हार्डिया उम्र 23 साल निवासी सपना संगीता के पास अग्रवाल नगर इंदौर को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतू पुलिस थाना एरोड्रम इंदौर के सुपूर्द किया गया है। अनावेदक से पूछताछ करनें पर बताया कि मैं वर्तमान में एमबीए कर रहा हूं। फरियादी महिला को पिछलें एक साल सें जानता हु और हम लोग एक ही समाज के होने के कारण मेरे द्वारा शादी का प्रस्ताव रखा था जिसें महिला नें ठुकरा दिया इसीलिए में उसें कॉल व मैसेज कर परेशान करने लगा।


धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार ईनामी आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। आरोपी कई प्रकरणों में चल रहा था फरार, टीम ने दिल्ली के होटल में दबिश देकर किया गिरफ्तार। आरोपी पर इंदौर शहर के विभिन्न थाना अंतर्गत है पंजीबद्ध है दर्जन भर अपराध। भू-माफिया एक ही फ्लैट कई लोगों को बेच करता था धोखाधड़ी।




इन्दौर- दिनांक 28 अप्रेल 2018- शहर के थानों में पंजीबद्ध प्रकरणों में फरार चल रहे ईनामी आरोपियों की पतारसी कर, आरोपियों की गिरफ्तारी कर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा मे कार्यवाही करनें के लिए योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही करते हुए क्राईम ब्रांच द्वारा इंदौर शहर के थानों से विभिन्न प्रकरणों में फरार चल रहे ईनामी आरोपियों को पकङने के लिये मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को  मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना हीरा नगर के अप.क्रं. 21/2018 धारा 420, 467, 468, 120 बी भादवि कें प्रकरण में फरार आरोपी अंकित पिता शरद श्रीवास्तव उम्र 33 साल निवासी आर एच 19 क्लासिक पालीवाल सिटी पलासिया इंदौर विगत सात माह से फरार चल रहा है, जो कि दिल्ली में रहकर फरारी काट रहा था। उपरोक्त आरोपी की पतारसी हेतु क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया गया जिसने कनॉट पैलेस दिल्ली में स्थित होटल पॉल्म ग्रीन के कमरे मे दबिश देकर फरार ईनामी आरोपी अंकित श्रीवास्तव को धरदबोचा। क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर संबंधित थाने हीरानगर पुलिस के सुपुर्द किया गया जहां आरोपी से पुलिस टीम द्वारा पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह प्रॉपर्टी ब्रोकर का काम करता है, एवं उसने बरकतउल्ला युनिवर्सिटी भोपाल से बी.काम.तक पढाई की है। ग्रेजुएशन करने के बाद आरोपी मौसाजी के लङके संदीप श्रीवास्तव के साथ प्रोपर्टी ब्रोकर का काम करने लगा जिसमें उनलोगो का बिजनेस पार्टनर अमन सहगल भी था। आरोपी अंकित ने, पार्टनर संदीप श्रीवास्तव एवं अमन के साथ मिलकर वर्ष 2008 मे  चिकित्सक नगर में क्लासिक विला के नाम से, बीना नगर बाम्बे हास्पिटल के सामने क्लासिक मेंसन के नाम से, तथा गणेशपुरी खजराना में क्लासिक हिल्स के नाम से, फ्लेट की मल्टी के प्रोजेक्ट शुरू किए थें। उपरोक्त आरोपियों ने अपने प्रोजेक्ट की बिल्डिंग के एक ही फ्लेट दो अलग अलग लोगों को बेच दिये थे जिसके परिपेक्ष्य में थाना खजराना में आरोपियों के विरूद्ध एफ आई आर दर्ज हुई थी जिसमे अमन सहगल जेल में है। आरोपी अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि उसने पवन नांरग से वर्ष 2015 में 10 लाख रूपए 03 प्रतिशत की दर से ब्याज पर लिए थे जिसका रजिस्टर्ड एग्रीमेंट फुल पेमेंट गाइड लाईन बेल्यू से एग्रीमेंट किया था उक्त उधार ली गई राशी का उसने वर्ष 2016 जनवरी तक ब्याज भी दिया था किंतु इसके बाद थाना हीरानगर में अंकित तथा अमन के विरूध्द अपराध पंजीबध्द हो जाने से अमन जेल चला गया था, आरोपी अंकित फरार हो गया था, तथा बाद में मई 2016 में थाना हीरानगर में पेश हो गया था, जहां वह से जेल चला गया था, बाद अगस्त 2016 में उसकी जमानत हो गई थी। आरोपी इस प्रकरण में भी दिल्ली रहकर फरारी काट रहा था। आरोपी दिल्ली  में 01 माह रूका जहां पर प्रतिदिन 200/- खाना खाने का भुगतान करता था और 1500/- प्रतिदिन रूकने के हिसाब से देता था जब भी वह घर आता था तो एक बार में 50 हजार रूपए घर से ले जाता था क्योकि उसके बैंक के सारे खाते पुलिस द्वारा सीज करा दिये गये थे उसकी बहन की शादी जी.टी कनाट रोड से हो रही थी जहां के होटल से वह पकड़ा गया। आरोपी थाना खजराना के अप.क्रं. 682/17 धारा 420, 467, 468,120 बी भादवि के अपराध मे भी पूर्व से ही फरार चल रहा था जिसके संबंध में थाना खजराना द्वारा भी अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। आरोपी अंकित के विरूद्ध थाना हीरा नगर, विजयनगर, एमआईजी व थाना खजराना क्षेत्र में पूर्व में ही विभिन्न प्रकार की धोखाधड़ी के कुल 12 अपराध पंजीबद्ध हैं। थाना क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा फरार ईनामी आरोपी की पतारसी कर आरोपी अंकित पिता शरद श्रीवास्तव उम्र 33 साल निवासी आर एच 19 क्लासिक पालीवाल सिटी पलासिया इंदौर को दिल्ली से गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना हीरा नगर के सुपुर्द किया है।