Wednesday, March 28, 2018

नाबालिग किशोरी का अपहरण करने वाले आरोपी को क्राईम ब्रांच इंदौर ने किया धार से गिरफ्तार



इन्दौर- दिनांक 28 मार्च 2018- शहर में नाबालिग लङकियो को अपहृत करने वाले व महिला अपराध एवं महिला सुरक्षा के तहत राज्य सरकार के निर्देशन मे चलाये जा रहे अभियान के अंतर्गत ऐसे कृत्यों में लिप्त आरोपियों को पकड़कर उन पर वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मोहम्मद युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राँच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्राँच की पुलिस टीम को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्राँच की पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना तेजाजीनगर क्षेत्र से अपहृत हुई किशोरी धार क्षेत्र मे देखी गई है जिस पर से थाना क्राईम ब्रांच द्वारा पुलिस थाना तेजाजीनगर के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुये अपहृता किशोरी की तलाश धार के जैतपुरा क्षेत्र मे की गई। किशोरी के हुलिये के आधार पर तलाश करनें पर पता चला की किशोरी रंजीत निवासी जैतपुरा के यहां किसी लङके के साथ रूकी हुई है जिस पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही कर एक लङके को रंजीत के मकान से पकङा जिसने अपना नाम राहुल पिता कमल चौहान उम्र 20 साल निवासी नारायणपुरा धार का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी राहुल चौहान ने पूछताछ में बताया कि वह 12 वी तक पढा लिखा है तथा नारायणपुरा जिला धार मे अपनी मां के साथ रहता है। करीब 2 साल पहले वह अपनी मामी के स्वर्गवास के कार्यक्रम मे मागरोल धार मे किशोरी महिला (जिसका निवास पत्थर मोहल्ला पालदा इंदौर में है) से मिला था, जहां से उसकी जान पहचान किशोरी से हुई, और वे एक दूसरे को पसंद करने लगे, और दोनो का मिलना जुलना शुरू हो गया। वह किशोरी से उसके स्कूल व खजराना मंदिर व रालामंडल मे मिलता था। तभी किशोरी की मां को इस बात का पता चला तो वह आरोपी राहुल के घर झगङा करके आई और किशोरी से भी मारपीट करने लगी तो यह बात किशोरी ने राहुल को फोन पर बताई। इस पर राहुल ने किशोरी से भाग कर शादी करने का बोला और दोनो ने दिनांक 11 फरवरी को घर से भागने का प्लान बनाया और सुबह दोनो राहुल की मोटर सायकलगाङी मे बैठकर नागदा गये। जहां 20 दिन माकनी नयापुरा नागदा मे मकान किराये का लेकर रहे। इसके बाद नागदा से दूसरी जगह चले गये। दिनांक 13.03.18 को राहुल ने उसके बङे भाई रवि से बात की तो रवि ने बोला कि लङकी नाबालिग है उसे छोङ दो नही तो उसकी मां तुम्हे जेल करवायेगी या फिर तुम लोग आ जाओ। तो राहुल ने किशोरी को बताया कि तुम नाबालिग हो, जब तुम 18 साल की हो जाओगी तब हम लोग लव मैरिज कर लेंगे इस पर किशोरी कहने लगी की मै मर जाउंगी। तब राहुल, किशोरी को लेकर धार चला गया जहां वह अपने जीजाजी रंजीत के यहां पर रुका था इसके बाद वह किशोरी को लेकर राहुल अपने जीजाजी के यहां रहने लगा था। जहां पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर किशोरी को रंजीत के घर से दस्तयाब किया गया। आरोपी राहुल को थाना तेजाजीनगर के अप.क्रं. 60/18 धारा 363 भादवि मे अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना तेजाजी नगर के सुपुर्द किया गया।



वाहन चोर अपनें नाबालिक साथी के साथ पुलिस थाना कनाडिया की गिरफ्त मे चोरी के वाहन खरीदने वाला भी धराया, आरोपियों के कब्जें सें 5 वाहन जप्त



इन्दौर- दिनांक 28 मार्च 2018- शहर मे वाहन चोरी की घटनाओं के पर अंकुश लगानें तथा आरोपियों की पतारसी कर चोरी गये वाहन जप्त कर आरोंपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 श्री मनोज राय के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री मनोज रत्नाकर के निर्देशन में थाना प्रभारी कनाडिया श्री एम.एल.चौहान के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर थाना क्षैत्र मे हो रही वाहन चोरी वाले स्थानो को चिन्हित कर पतारसी हेतु लगाया।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान दिनांक 28.03.18 को मुखबिर से सूचना मिली की एक लडका चोरी की एक्टीवा लेकर खडा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर के बताये स्थान पर पहुचकर संदेही को पकडा जाकर संदेही सें थाने लाकर पुछताछ की गई जिसमें उसनें अपना नाम आकाश पिता विरेन्द्र चोधरी नि. 104 मोर्या गार्डन इन्दौर का होना बताया। आरोपी आकाश से हिकमत अमली से पुछताछ करने पर इनके द्वारा थाना क्षेत्र कनाडिया से तीन एक्टीवा वाहन तथा थाना तिलक नगर क्षेत्र से दो एक्टीवा वाहन अपनें नाबालिक साथी के साथ चोरी करना बताया। जिनमे एक एक्टीवा वाहन आरोपी जेद खान नि. अमन नगर खजराना इन्दौर को बेचना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी जेद खान से एक्टिवा जप्त कर गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से 5 एक्टीवा वाहन जप्त की गई है। पुलिस टीम द्वारा आरोपियो से अन्य चोरी की घटना के संबंध मे पुछताछ की जा रही है।
               उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी कनाडिया श्री एम.एल. चौहान, सउनि विष्ण चौहान, सउनि सुनिल रैकवार, आर. मोहन पाटीदार, आर 1525 प्रदीप पटेल, आर 3577 विनोद यादव का महत्वपुर्ण व सराहनीय योगदानरहा।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 157 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 79 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 78 आरोपियों, इस प्रकार कुल 157 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

16 आदतन व 29 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 आदतन व 29 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी एवं 66 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 28 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 09 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी एवं 66 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उषागंज छावनी मंडी से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 16/4 उषागंज छावनी मंडी इन्दौर निवासी मुन्ना पिता प्रभुदयाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 22.45 बजें,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेनेशा कालेज के पीछे से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, कृष्णबाग कालोनी रेनेशा कालोनी इन्दौर निवासी मनोज पिता राजेश बाथम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1220 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।


अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 मार्च 2018- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 19.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुराना बस स्टैंड नवलखा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 13/1 कलाली मोहल्ला इन्दौर निवासी योगेंद्र पिता अशोक सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नया बसेरा पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 68/2 नेहरू नगर इन्दौर निवासी राहुल पिता राजाराम मांजरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्तकी गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 15.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल नगर खजराना अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 397 चमार मोहल्ला इन्दौर निवासी रेशमबाई पति जयराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से दो लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर परदेशीपुरा से अवैध भांग ले जाते/बेचते हुये मिलें, 52/2 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी कालीचरण पिता रामलाल रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 300 रूपयें कीमत की 500 ग्राम भांग जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 मार्च 2018- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 11.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडी दरगाह गेट के पास खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, तमन्ना इलेक्ट्रानिक के पीछे रोशन नगर इंदौर निवासी इमरान पिता युनुस शाह को पकडागया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवास नाका चौराहा पान की गुमटी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गली न. 3 संजीवनी नगर खजराना इंदौर निवासी अजय पिता सुरेश चिरकुटे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

11 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 28 मार्च2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 05 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 मार्च 2018- पुलिस थाना भवंरकुआं द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 15.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर इंकल डाबे के पीछे पिपलिया राव से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, गोलु पिता सुरेश शर्मा, श्याम पिता चैनसिंह प्रजापत, अकरम पिता सरफराज खान, कल्लू पिता उस्मान शेख को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1770 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भैरू बाबा मंदिर के पास सिकंदराबाद कालोनी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मनोहर उर्फ खन्ना पिता जगन्नाथ, सुनील उर्फनेता पिता रमेश, बलदेव उर्फ बलराम पिता नारायण ठाकुर, देवेंद्र पिता यादवलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 190 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 मार्च 2018- पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर सें अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सांतेर इन्दौर निवासी कैलाश पिता रामप्रसाद कौशल और सोनू पिता रामचंद्र कौशल और एकता नगर बंजारी इन्दौर निवासी लालसिंह पिता नानूराम और ग्राम अम्बाचंदन इन्दौर निवासी राधेश्याम पिता बालाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईपीएस कालेज के पास और भीम नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बाडी मोहल्ला राऊ इन्दौर निवासी राहुल पिता संतोष सिसोदिया और 60 बी ब्लाकभीम नगर इन्दौर निवासी संतोष पिता कालू मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1300 रूपये कीमत की 5 लीटर व 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सगडोद शिवगढ फाटा और चायडीपुरा फांटा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, शिवगढ फांटा इन्दौर निवासी मोहन पिता राजाराम चायडीपुरा इन्दौर निवासी श्रवणसिंह पिता मोतीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2100 रूपये कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुनारिया कुआं मानपुर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सुनेरिया कुआं मानपुर इन्दौर निवासी अशोक पिता स्व. नानुराम ढाबर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 27 मार्च 2018 को 18.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोप के मकान के पास गाजिंदा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें,गाजिंदा मानपुर इन्दौर निवासी फातुसिंह पिता रूखडिया भिलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Tuesday, March 27, 2018

9 वीं की छात्रा के संबंध में उसकी मां को व्हाट्‌सअप पर मैसेज करने वाला मनचला छात्र, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में



इन्दौर-दिनांक 27 मार्च 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने केलिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया की मैं फायनेंस सर्विस में मैनेजमेंट का कार्य करती हूं। मेरे मोबाइल पर किसी अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा व्हाट्‌सअप मैसेज कर परेशान किया जा रहा है और साथ ही मेरी बच्ची की फोटो व मैसेज मुझे भेज रहा है। मेरे द्वारा उक्त व्हाट्‌सअप नंबर को ब्लेक लिस्ट करने पर अन्य नये मोबाइल नम्बरों से व्हाट्‌सअप कर परेशान किया जा रहा है।
उक्त आवेदन पर, व्ही केयर फॉर यू क्राईम ब्रॉच इंदौर की पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक राहुल पिता गोविंद वर्मा उम्र 18 वर्ष निवासी एमआर-10 चौराहा 19 काशीपुरी कालोनी इंदौर को पकडकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना परदेशीपुरा के सुपूर्द किया गया।



चोरी के वाहनों से हाइवे पर ट्रक आदि से डीजल चोरी करनें वालें, दो मोटर सायकल चोर क्राइम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में। चोरी के वाहन खरीदने वाला भी धराया, आरोपियों से एक हीरो कंपनी की मोटर सायकल भी जप्त।



इन्दौर- दिनांक 27 मार्च 2018- शहर मे वाहन चोरी की घटनाओं के पर अंकुश लगानें तथा आरोपियों की पतारसी कर चोरी गये वाहन जप्त कर आरोंपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को चोरी गये वाहनों की पतारसी कर ऐसे आरोपियों को पकड़ने हेतु, इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
उक्त कडी मे कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि तीन लडके एक चोरी की मो.सा बेचने के लिये विजय नगर थाना क्षेत्र मे खडे हैं। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच द्वारा पुलिस थाना विजय नगर के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मुताबिक सूचना के मौके पर पहुंचकर देखा की तीन लडके एक मो.सा लिये साथ मे खडे हैं जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करनें पर अपना नाम 1. मनोज वैष्णव पिता श्याम बेरागी उर्फ वैष्णव उम्र 22 साल नि. ग्राम पनबाडी चौकी सुनेरा जिला शाजापुर वर्तमान पता तेजाजी नगर सेटेलाईट वेली 131/1 इंदौर 2. शाकिर पिता सलीम उम्र 22 साल नि. जैन मंदिर मक्सी 3. दिलीप पिता गुलाब सिंह सोलंकी उम्र 40 साल नि. 40 पुराना गांव बिचौली मर्दाना इंदौर का होना बताये। उनके पास मौजूद मोटरसायकल वाहन होन्डा पैशन कंपनी के संबंध मे पूछताछ करने पर उनके व्दारा बताया गया कि वह गाडी मनोज व शाकिर ने चोरी की थी तथा वह सभी बेचने के लिये सौदा करने के लिये खडे है। आरोपीगण के पास मौजूद गाडी पर नंबर प्लैट नही थी तथा चैसिस नंबर के आधार पर सर्च करनेपर गाडी क्रमांक एमपी 09/क्युएच 5604 संजय सोलंकी पिता प्रेम सिंह सोलंकी नि. 58 न्यू इन्द्रा नगर मूसाखेडी इंदौर के नाम पर पंजीकृत मिली तथा उक्त गाडी की चोरी की रिपोर्ट थाना विजय नगर में होना पायी गयी जिसका अपराध क्रं. 235/17 धारा 379 भादवि के तहत पंजीबद्ध है। आरोपी के कब्जे से मो.सा होन्डा पैशन जप्त किया जाकर आरोपीगण को अपराध सदर मे विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपीगणों को थाना लाकर विस्तृत पूछताछ की गयी। पुछताछ पर आरोपी मनोज ने बताया की वह अपने गैंग के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर संगठित रुप से डीजल चोरी करने का काम करता है व अपने साथियो के साथ स्कोर्पियो तथा बुलेरो जैसी गाडीयो मे बडी-बडी केन रख कर हाईवे तथा बाय-पास पर रात के समय निकल जाते थे तथा जिस भी ट्रक का ड्रायवर गाडी मे मोजुद नही होता था या गाडी मे सोया हुआ होता था उस गाडी के डीजल टेंक का ताला तोड कर नली के माध्यम से उनकी गाडी मे मौजुद खाली केनों मे डीजल भर लेते थे तथा डीजल नही मिलने पर वह गाडियो मे लगी बैटरीयां चोरी कर लिया करते थे। वर्ष 2013 मे भी अपने साथी शहजाद के साथ डीजल चोरी करने गया था उससमय ट्रक मे मौजुद ड्रायवर जग गया था तो उक्त आरोपीगणां ने उस ड्रायवर की हत्या कर दी थी तथा गाडी का डीजल एंव टायर चोरी कर ले गये थे जो कि जिला देवास के कोतवाली थाना का मामला है। आरोपी मनोज के विरूध्द बलात्कार, हत्या एंव लुट, 25 आर्मस एक्ट तथा चोरी के आधा दर्जन अपराध पंजीबध्द है।
          आरोपी शाकिर बस पर कंडक्टर है बस पर ही उसकी मुलाकत मनोज से हूई व जब से ही दोनो साथ मिल कर डीजल व बैटरी चोरी करने साथ मे जाने लगे थे तथा मनोज के साथ मिल कर उसने सी 21 माँल के पीछे से मो. साईकल पैशन चोरी करना बताया तथा गाडी को दिलीप पिता गुलाब सिंह सोलंकी उम्र 40 साल नि. 40 पुराना गांव बिचोली मार्दाना इंदौर को बेचना बताया। आरोपी वर्तमान मे खजराना में किराये के मकान मे रह रहा है। आरोपी दिलीप ने पूछताछ पर बताया कि उसने अप्रैल 2017 मे मनोज एंव शाकिर से मो. साईकल पैशन 20000 रूपये मे खरीदी थी मनोज एंव शाकिर ने उसे गाडी के पेपर नही दिये थे। यहा जानते हुये की उक्त वाहन चोरी का है फिर भी उसके द्वारा खरीदी गया है इसलिये दिलीप को धारा 411 भादवि के तहत गिरफ्तार किया गया। दिलीप बिल्डिंग तथा फ्लेटमे टाइल्स लगाने का काम करता है। आरोपीगण के कब्जे से एक होन्डा पैशन बाईक जप्त की गयी है तथा आरोपीगण को गिरफ्तार कर अन्य वाहनो के संबंध मे पूछताछ की जा रही है।