Sunday, March 25, 2018

चार साल पुराने अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में अवैध संबंधों के चलते पति द्वारा चार लाख की सुपारी देकर करायी गयी थी हत्या पुलिस थाना चंदन नगर एवं आजाद नगर की संयुक्त कार्यवाही में सभी चार आरोपी गिरफ्तार, पांचवे आरोपी की पूर्व में हत्या हो चुकी है।



इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018- वर्ष 2014 में थाना आजाद नगर क्षेत्र में शादी समारोह से लोटते वक्त रात्रि 1.00 बजे इमरान पिता इकबाल निवासी मदीना नगर की हत्या अज्ञात आरोपियों द्वारा चाकूओं से गोदकर कर दी गयी थी इस घटना में इमरान का ममेरा भाई अज्जू उर्फ अजरूद्दीन निवासी आजाद नगर जो कि घटना के वक्त साथ में था, वह भी गंभीर रूप से घायल हुआ था। इस संबंध में थाना आजाद नगर पर अज्ञात आरोपियों के विरूध्द हत्या एवं हत्या के प्रयास का प्रकरण दर्ज कर विवेचना की गयी किंतु तमाम प्रयासों के बाबजूद सफलता नही मिल सकी थी ।
शहर के थानों मे पुर्व लंबित हत्या के प्रकरणो का पर्दाफाश कर आरोपियों की पतारसी कर, आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस थाना चंदन नगर व आजाद नगर द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुयें थाना आजाद नगर में वर्ष 2014 में हुयें अंधे कत्ल का पर्दाफाश करतें हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके कब्जें से दो चाकू बरामद किये गये है। पांचवा आरोपी छोटू उर्फवसीम पिता रियाज खां निवासी खजराना इंदौर की वर्ष 2015 में थाना खजराना क्षेत्र में हत्या हो चुकी है। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने पर आरोपियों द्वारा अपना नाम 1. अफगान पिता नूरमोहम्मद निवासी सिकंदराबाद कालोनी हाल कालिंदी गोल्ड कालोनी इंदौर ( 11 अपराध) 2. इमरान पिता आबिद खान निवासी कबूतर खाना इंदौर (8 अपराध) 3. जफर पिता अय्यूव पठान निवासी कोहिनूर कालोनी आजाद नगर हाल ग्रीन पार्क कालोनी इंदौर ( 7 अपराध) 4. रफीक पिता शरीफ पठान निवासी साऊथतोडा हाल झाडूवाली गली चंदन नगर इंदौर (13 अपराध) का होना बताया।
हत्या का प्रमुख सूत्रधार अफगान वर्ष 2014 में आजाद नगर क्षेत्र में अपनी पत्नि के साथ रहता था इसी दौरान इसकी पत्नि प्रीति से मृतक इमरान के अवैध संबंधो की शंका अफगान को हो गयी चुकि अफगान पूर्व से ही शातिर अपराधी रहा है। किंतु शारीरिक रूप से मृतक इमरान से कमजोर होने के कारण इसके द्वारा कबूतरखाना निवासी आरोपी इमरान के साथ मिलकर हत्या का षणयंत्र रचा व अफगान के द्वारा छोटू उर्फ वसीम तथा रफीक को उक्त हत्या को अंजाम देने हेतु आरोपी इमरान को चार लाख रूपये दिये। इन रूपयों मे से ढेड लाख रूपये आरोपी इमरान नेअपने पास रखे व शेष ढाई लाख रूपये छोटू व रफीक को दे दिये मृतक इमरान अपनी आदत के अनुसार रोज पान खाने मदिना नगर स्थित पान की दुकान पर जाता था जहां आरोपी इमरान ने छोटू व रफीक को घटना को अंजाम देने के लिये मृतक इमरान का चेहरा दिखवाया। रात्रि में इमरान व अज्जू जब शादी समारोह से वापस अपने घर लोट रहे थे तो रात्रि करीब 1.00 बजे घर के पास वाली गली में आरोपी छोटू उर्फ वसीम, रफीक व इनके साथी जफर ने इमरान पर चाकूओं से हमला कर दिया अज्जू के बीच में आने पर इन्होने उसे भी चाकू मारकर घायल कर दिया घटना के उपरांत तीनों आरोपी मौके से फरार हो गये अस्पताल पहुंचने पर इमरान की मृत्यु हो चुकी थी। आरोपी अफगान वर्ष 2015 में अपनी प्रेमिका राधिका की हत्या के अपराध में भी थाना खजराना में गिरफ्तार हो चुका है। यह फर्जी नोटरिया बनाकर लोगो के साथ लाखों रूपये की धोखाधडी करने में माहिर है इसके द्वारा कई नोटरी वकीलों के जाली स्टांप भी बनाये गये है थाना एमजी रोड में भी यह फर्जी नाम लिखाकर धोखाधडी के मामले में फरार है। आरोपी रफीक पूर्व में सीरियल गोलीबारी की घटनाओ में शामिल रहा हैसाथ ही पूर्व में भी हत्या कर चुका है।
उक्त कार्यवाही वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, निरीक्षक विनोद कुमार दिक्षीत, उनि. मनोज कटारिया, उनि. अक्षय खडिया, प्रआर. राकेश सिंह आर. आरीफ खान, विनोद शर्मा, अरविन्द सिंह, विश्वास  की महत्वपुर्ण व सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 131 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 66 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 65 आरोपियों, इस प्रकार कुल 131 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 आदतन व 38 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 38 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 53 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 03 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी एवं 53 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रोड़ नं.9 परदेशीपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 46 आदर्श मौलिक नगर इंदौर निवासी दीनदयाल पिता मोहनलाल मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 23.45बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सबरा मदरसा के पास राजीव नगर खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मो.जाकिर पिता मो.जफर, रमजान पिता जुम्मा काले खां, सलमान पिता अरब अली, शुभम पिता बंसत कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 800 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 01.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खाती डेरा झोपड़ पट्‌टी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले जितेन्द्र पिता नरू भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

13 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 कोशहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 28 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 02 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मार्च 2018- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रार्थना तौल कांटा उघोग नगर पालदा से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, उषागंज इंदौर निवासी राजसिलावट पिता सुनिल सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 830 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018- पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 16.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम लिम्बोदी गारी कांकड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, लिम्बोदी गारी कांकड इंदौर निवासी अनिल पिता भीमसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 20.15 बजे, मोहन टॉकिज के पास महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 362 किरमानी मोहल्ला महूं निवासी शाहरूख पिता मो. इकबाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे क्रासिंग बरलई जागीर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, हतुनिया फाटा निवासी हरिरामपिता धन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 25 मार्च 2018- पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 24 मार्च 2018 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड मानपुर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम पथवारी हासलपुर थाना मानुपर इंदौर निवासी दिनेश पिता बद्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक कटार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, March 24, 2018

नकारात्मकता से उबारने के लिये ''संजीवनी'' द्वारा किये जा रहे है हरसंभव प्रयास


इन्दौर-दिनांक 24 मार्च 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा ''संजीवनी एक कदम जीवन की ओर'' हेल्प लाईन प्रारंभ कर, नकारात्मक विचारों से ग्रसित होकर, जीवन से हताश एवं परेशान लोगों की काउंसलिंग कर, उनके नकारात्मक विचारों से उबारने हेतु हरसंभव प्रयास किये जा रहे है। इन्दौर पुलिस की इस पहल के माध्यम से कई पीड़ितो को मानसिक तनाव के कारण आत्महत्या जैसे गलत कदम उठाने जा रहे, दौर से उबारने में मदद मिलीं है।
संजीवनी हेल्प लाईन द्वारा अभी तक नकारात्मक विचारों से ग्रसित होकर, जीवन से हताश एवं परेशान कई पीड़ितों की काउंसलिंग कर, उन्हे नकारात्मक विचारों से उबारने का प्रयास किया गया है, जिसके अन्तर्गत पिछले दिनों
• देवास जिले के रहने वाले 18 वर्षीय रवि (परिवर्तित नाम) ने हेल्पलाईन पर कॉल कर बताया कि मेरे परिवार वाले मुझे नशें की गोलियां खिलाकर मुझे बार-बार पागलखाने में भर्ती करवादेते है ताकि मेरी संपत्ति पर कब्जा जमा सके, इससे परेशान होकर मैं घर से भाग जाता हूं तो मेरे परिवार वाले थाने जाकर मेरी गुमशुदगी दर्ज करवा देते है। इनकी इन्ही हरकतों से परेशान होकर मैं आत्महत्या करने जा रहा हूं। उक्त कॉल पर संजीवनी हेल्पलाइन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, रवि को उचित समझाईश देकर उसकी जान बचायी गयी साथ ही उसकी काउंसलिग कर, उसे नकारात्मक विचारों से उबारा गया।

• इसी प्रकार एक अन्य कॉलर की इन्दौर कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि, मेरा पति आकाश (परिवर्तित नाम) आत्महत्या करने जा रहा है। इस पर संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा तत्काल आकाश से संपर्क किया गया, जिसने बताया कि मैं रेल्वे ट्रेक पर हूं और आत्महत्या करने जा रहा हूं। इस पर आकाश को उचित समझाईश देकर आत्महत्या जैसे घातक कदम से रोका गया व उससे आत्महत्या का कारण पूछा गया, जिस पर आकाश ने बताया कि मेरी पत्नी रोज मुझसे झगड़ा करती है इसी कारण मैं आत्महत्या करना चाहता हूं। हेल्पलाइन द्वारा तत्समय आकाश को आत्महत्या से रोका गया व उसे कार्यालय बुलाकर उसकी काउंसलिग की गयी और उसकी समस्याओं के निराकरण का प्रयास किया गया।

संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा पिछले कुछ दिनों में 15 ऐसे लोगों की काउंसलिंग की जाकर, उचित समझाईश दी गयी है, जो अपने जीवन में अलग-अलग प्रकार की समस्याओं के कारण मानसिक अवसाद में होकर, आत्महत्या जैसे घातक कदम को उठाने की सोच रहे थे।
इन्दौर पुलिस द्वारा जीवन से हताश एवं परेशान लोगों को, उनके नकारात्मक विचारों से उबार कर, उन्हे संजीवनी प्रदान करने के प्रयास निरंतर जारी रहेगें

अवैध हथियार सहित आरोपी पुलिस थाना चदंन नगर की गिरफ्त में। आरोपी से 315 बोर का कट्‌टा व 1 कारतुस जप्त




इन्दौर- दिनांक 23 मार्च 2018- शहर में अपराध नियत्रंण हेतू, अवैध हथियारों की खरिद/फरोखत करनें वालें व अवैध हथियार रखने वालों पर नकेल कसने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री एस के एस तोमर द्वारा गम्भीरता से कार्यवाही करने हेतु थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर को समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
 उक्त निर्देश के तारतम्य में अवैध गतिविधियों में संलिप्त एवं अवैध हथियार रखने वाले वालों पर सतत्‌ निगाह रखी गई इसी तारतम्य में मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति अवैध हथियार रखे हुए क्षेत्र में घूम रहा है। उक्त सूचना पर कार्यवाही करतें हुए पुलिस टीम द्वारा मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को पकडा गया जिसका नाम पता पूछनें पर अपना नाम सलमान पिता जफर नि. रामनगर धार का होनाबताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से एक 315 बोरका अवैध कटटा व 1 जिंदा कारतूस सहित कुल कीमती 10,000/- रूपये के हथियार बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से मिला एक 315 बोर का कटटा व 1 जिंदा कारतूस के बारे में पूछताछ की जा रही है। आरोपी के विरूद्ध थाना चंदन नगर में आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबध्द कर आरोपी को न्यायालय पेश किया जा रहा है। 
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चदंन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, सउनि. विनोद कुमार गोड़, प्रआर. राकेश सिंह आर. विनोद शर्मा आर. आरिफ आर. विजय कटारे की सराहनीय भूमिका रही।





Friday, March 23, 2018

अन्धें कत्ल का पर्दाफाश, 48 घटें मे आरोपी पुलिस थाना देपालपुर की गिरफ्त में, अवैध संबंधों के चलतें अपने प्रेमी व साथी के साथ मिलकर, पत्नी ने ही करवाई थी पति की हत्या, घटना हत्या की जगह दुर्घटना लगे, इस प्रकार की थी योजना



इन्दौर- दिनांक 23 मार्च 2018- पुलिस थाना देपालपुर पर दिनांक 20.03.18 को सुबह 07 बजें सूचना प्राप्त हुई थी कि देपालपुर से अहिरवास रोड पर पुलिया के पास खंती मे एक व्यक्ति का शव पडा है व एक मोटर सायकल पडी है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी देपालपुर श्री गोपाल परमार मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुचें जहां पर देखा की एक व्यक्ति का शव खंती मे पडा है, तथा खंती व ढलाने के बीच एक मोटर सायकल पडी है। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर उपस्थित लोगों से पूछताछ करनें पर पता चला कि वह लाश, मोहन पिता गोपाल कलोता निवासी देपालपुर की है। वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर से घटना सें अवगत किया जाकर थाना देपालपुर पर अज्ञात व्यक्ति के विरूद्ध अपराध क्र 92/18 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रारंभिक रूप से यह बात सामने आई कि मृतक मोहन की मृत्यु किसी अन्य स्थान पर हुई है तथाइसका शव यहां लाकर फैंका गया है।
उक्त मामला सनसनी खेज एवं गंभीर होने से घटना का पदार्फाश कर आरोपियों को गिरफ्तार करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा दियें गयें। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूं श्री नागेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में प्रभारी एस.डी.ओ.पी. देपालपुर श्री अशोक उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देपालपुर श्री गोपाल परमार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर, आरोपियों की पतारसी हेतु योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान यह बात सामने आयी कि मृतक मोहन की पत्नी संगीताबाई के देपालपुर के ही रहने वाले 1. विजय पिता जगदीश बाथम उम्र 26 साल निवासी मंगलेश्वर मंदिर के पास गौतमपुरा रोड देपालपुर तथा 2. सुनील पिता मुन्शी सोलंकी उम्र 20 साल निवासी भैरूमठ देपालपुर से अवैध संबंध थे। इस बात को लेकर मृतक मोहन से पत्नी संगीता बाई का झगडा होता रहता था। यह बात संगीता बाई आरोपी विजय व सुनील को बताती थी, तब संगीता बाई, सुनील व विजय तीनो मृतक मोहन को रास्ते से हटाने का प्लान बनाते थे। अवैधसंबंधो के कारण मृतक द्वारा उसकी पत्नी संगीता से झगडा करने की बात को लेकर दिनांक 19.03.18 को मृतक की पत्नि संगीता बाई, विजय भोई, सुनील कलौता ने मिलकर दिन में ही मोहन की हत्या करने की योजना बनायी थी। योजना के अनुसार सुनील और विजय ने मोहन को शराब पिलाने का बहाना करके दिनांक 19.03.18 की रात्रि के करीब 09:30 बजे अपने साथ आरोपी सुनील के खटवाडी रोड स्थित खेत पर ले गये जहां पर आरोपी सुनील एवं विजय ने मृतक मोहन के साथ शराब पी और आरोपी सुनील व विजय ने योजना अनुसार लोहे की टामी तथा लोहे के पाईप से मोहन के सिर में पीछे से वार कर गंभीर चोटें पहुँचा कर उसकी हत्या कर दी। हत्या करने के बाद रात में ही घटना के साक्ष्य मिटाने की नियत से तथा पुलिस को गुमराह करने के लिये मोहन की लाश को एक टाट के बोरे में भर कर घटना स्थल से जंगल के रास्ते में, मृतक की मोटर सायकल पर मृतक को रख कर अहिरवास रोड पर रोड किनारे खंती में फैंक दिया तथा मृतक की मोटर सायकल भी अहिरवास रोड पर इस स्थिती में आडी पटक दी जिससे कि यह दिखे कि मृतक का एक्सीडेंट हुआ हो।
मृतक की पत्नि संगीता बाई ने मृतक के भाई विक्रम सेमृतक का जमीन संबंधी विवाद होने का फायदा उठा कर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते हुये यह बताया कि जमीन विवाद के कारण मृतक के भाई विक्रम ने ही मोहन की हत्या की होगी। परंतु पुलिस टीम द्वारा मनोवैज्ञानिक ढंग से पूछताछ की तो आरोपियो ने हत्या की पूरी कहानी बता दी। पुलिस ने आपराधिक षडयंत्र रचकर हत्या करके साक्ष्यों को छुपाने के अपराध में मृतक की पत्नि संगीता बाई तथा आरोपी विजय भोई व सुनील कलौता को दिनांक 22.03.18 को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे की टामी, एक लोहे का पाईप व टाट का बोरा, आरोपी विजय की मोटर सायकल, मोबाईल फोन आदि जप्त किये गये है। पुलिस थाना देपालपुर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, इस सनसनीखेज अंधे कत्ल का खुलासा 48 घंटे से भी कम समय में करने में सफलता हासिल की है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को नगद पुरुस्कार से पुरुष्कृत करने की घोषणा की है।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देपालपुर श्री गोपाल परमार, थाना महू की उनि. प्रियंका अलावा, थाना देपालपुर के सउनि राजू भाटिया, प्र.आर. 220 रामप्रसाद, प्र.आर. 2687 प्रमोद, प्र.आर. 460 चंद्रकिशोर, प्र.आर. 2070 विजय सिंह, प्र.आर. 2873 अजीत पटेल, प्र.आर. 536 भारत सिंह, आर. 3811 गणेश, आर. 1508 लालसिंह, आर. 857 राजपाल, आर. 1530 ओमप्रकाश, आर. 2663 नंदलाल, आर. 3841 सुनील, थाना महू की, महिला आर. 526 सुमबती की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 224 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 23 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 122 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 102 आरोपियों, इस प्रकार कुल 224 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

14 आदतन व 76 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन व 76 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 79 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 मार्च 2018 को 04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी एवं 79 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 मार्च 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शीतल नगर टिल्लू के ढाबे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, राजेन्द्र पिता शम्भुसिंह ठाकुर, राजेश पिता गोविन्द गोयल तथा रामु पिता विष्णुलाल गुप्ता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 7050 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थानाखजराना द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, शोभाराम पिता मुरली पाटिल, संतोष पिता पूनमचंद, बबलू पिता हरचंद राठौर, प्रकाश पिता फत्तू पाटिल, पूनमचंद पिता शंकर पाटिल, संतोष पिता मांगीलाल पाटिल, तिलक पिता औंकार पाटिल, मनीष पिता रमेश पाटिल तथा मुकेश पिता गंगाराम पाटिल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1700 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को 21.00 बजे, ग्राम नरवल से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, ग्राम नरवल इंदौर निवासी संजय पिता गोपाल तथा 83/3 भवानी नगर इन्दौर निवासी राजकुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4750 रू नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 मार्च 2018- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परउज्जैन गेट सरवटे बस स्टेण्ड से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, एम-194 एमआईजी जनता क्वाटर्स इंदौर निवासी रविन्द्र कुमार पिता बसंत कुमार रैनके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

11 आदतन व 52 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 52 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 68 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 23 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 मार्च 2018 को 05 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 68 जमानती वारण्टतामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 मार्च 2018- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचमूर्ति नगर गली नं. 2 से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अजय पिता दिलीप शिवदेव, अंकित पिता मुकेश सिगनाथ तथा सुनील पिता प्रभुदयाल शिवदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1100 रूपयें नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को 12.50 बजे, रविदासपुरा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, आमिर पिता मुनीश, मो.अमजद पिता मो.असलम, रेहान पिता इरफान, मो.जाकिर पिता मो.शफी तथा शादाब पिता नौसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को 15.30 बजे, हरिओम नगरएवं जिला अस्पताल के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 202 हरिओम नगर इंदौर निवासी विरेन्द्र उर्फ अजय पिता मोहनलाल मकवाना एवं विजय उर्फ गजेन्द्र पिता मोहनलाल मकवाना निवासी सदर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 5610 रू नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 मार्च 2018- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कलारिया ओरंगपुरा फाटा एवं देवा ढाबा फोरलेन इन्दौर धार रोड़ बेटमा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ओरगंपुरा निवासी रमेश पिता डुंगाजी नागर एवं गवली मोहल्ला बेटमा निवासी अर्जुन पिता प्रेमाजी यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2200 रू. कीमत की 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 23 मार्च 2018- पुलिसथाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को 16.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उत्तकरण बाबा मंदिर पातलपानी एवं कोल्ड स्टोर के सामने कोदरिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, कोदरिया निवासी राहुल पिता बाबूलाल लोधी एवं कोदरिया निवासी राहुल पिता सतीश लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू एवं एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 22 मार्च 2018 को 11.30 बजे, लालजी की बस्ती महूं के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 532 लालजी की बस्ती महूं निवासी रवि गौड़ पिता लालचंद गौड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।