Friday, March 16, 2018

· थाना छत्रीपुरा क्षेत्र मे चाकबाजी की घटना करने वाले चार आरोपी, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त मे, · आरोपियों द्वारा इंदौर शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रो मे दर्जनो अपराध करना स्वीकार किया।





इन्दौर-दिनांक 16 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर मे घटित चाकूबाजी की घटनाओ व अवैधानिक गतिविधियों पर प्रभावी व कड़ी कार्यवाही करने हेतु इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राँच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा थाना प्रभारी क्राईम ब्राँच की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये थे।
थाना प्रभारी क्राईम ब्राँच की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि, इंदौर के थाना छत्रीपुरा क्षेत्र में चाकूबाजी की घटना करने वाले आरोपी लालबाग क्षेत्र मे देखे गये है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्रांच व थाना छत्रीपुरा की संयुक्त टीम द्वारा लालबाग क्षेत्र मे चार संदिग्ध व्यक्तियो को घेरावंदी कर पकडा गया। पूछताछ पर उन्होने अपने नाम (1) सूरज तिवारी पिता हरीश तिवारी उम्र26 साल निवासी राज नगर इंदौर, (2) अमर पिता शालिगराम उम्र 29 साल निवासी जूनी इंदौर मरीमाता बगीचा के पास इंदौर, (3) राहुल उर्फ रिंकू पिता राजेन्द्र राठौर उम्र 29 साल निवासी व्यास नगर इंदौर तथा (4) मोंटी पिता शालीगराम उम्र 27 साल निवासी जबरन कालोनी इंदौर बताया तथा इनहोने ही थाना क्षत्रीपुरा मे हुई चाकूबाजी की घटना आपसी रंजिश के कारण करना  स्वीकार किया। 
       आरोपी सूरज तिवारी एक अपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। आरोपी पूर्व मे भी थाना जूनी इंदौर, चंदन नगर एवं थाना सेन्ट्रल कोतवाली मे अबैध शराब बेचने, मारपीट करने, एवं वसूली करने जैसे करीब 15 अपराधो मे पूर्व मे बंद हो चुका है। आरोपी मैजिक चलाने व हेल्पर का काम करता है। पूर्व मे यह राज नगर क्षेत्र मे रहता था एवं बर्तन बाजार मे सेल्समैन का काम करता था एवं इसके बाद इसने चौईथराम मंडी मे करीब पांच साल हम्माली करने का कार्य भी किया है। आरोपी सूरज का विवाद मैजिक मे सवारी बिठाने को लेकर शुभम्‌ मराठा से चल रहा था, इसी बात को लेकर शुभम्‌ मराठा से दो बार पूर्व मे मारपीट हो चुकी थी, जिसमे शुभम्‌ द्वारा उसके दोस्तो के साथ मिलकर सूरज के साथ मारपीट कीथी, इसी का बदला लेने हेतु सूरज ने अपने दोस्त अमर, राहुल उर्फ रिंकू, मोंटी के साथ मिलकर शुभम्‌ मराठा को लालबाग क्षेत्र मे घेर कर चाकू से मारपीट कर भाग गये थे। जिस पर पुलिस थाना छत्रीपुरा में अपराध पंजीबद्ध किया गया था।
        आरोपी अमर पिता शालिगराम जूनी इंदौर मरीमाता बगीचा के पास इंदौर निवास करता है एवं लाबरिया भैरू से भंवरकुआ तक मैजिक चलाने का काम करता है। आरोपी अमर का भी शुभम्‌ मराठा से पूर्व मे मैजिक मे सवारी बिठाने की बात को लेकर विवाद होता रहता था। इसी कारण उसने सूरज तिवारी के साथ मिलकर शुभम्‌ मराठा के साथ मारपीट की थी। आरोपी राहुल उर्फ रिंकू व्यास नगर इंदौर का निवासी है एवं मैजिक गाडियो पर हेल्परी का काम करता है। आरोपी राहुल से भी शुभम्‌ मराठा का पूर्व मे मैजिक मे सवारी बिठाने की बात को लेकर विवाद होता रहता था, इसी कारण उसने सूरज तिवारी के साथ मिलकर शुभम्‌ मराठा के साथ मारपीट की थी। मोंटी, अमर का सगा भाई है। मोंटी से भी शुभम्‌ मराठा का पूर्व मे मैजिक मे सवारी बिठाने की बात को लेकर विवाद होता रहता था, इसी कारण उसने सूरज तिवारी के साथ मिलकर शुभम्‌ मराठा केसाथ मारपीट की थी। आरोपीगण को क्राईम ब्रांच कि टीम द्वारा पकडकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना क्षत्रीपुरा के सुपुर्द किया गया है। आरोपियों से इंदौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र मे घटित अपराधो के बारे मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 163 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 16 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 85 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 78 आरोपियों, इस प्रकार कुल 163 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

26 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 16 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 99 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 16 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 मार्च 2018 को 13 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी एवं 99 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 मार्च 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2018 को 20.50 बजे, बाणगंगा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 563 यादवनंद नगर इंदौर निवासी आनंद पिता मदनलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 300 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 16 मार्च 2018- पुलिस थाना बाणगंगाद्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, भौरासंला इंदौर निवासी संजू पिता मांगीलाल भील, ग्राम अलवासा इंदौर निवासी बसूबाई पति विक्रम परमार, ग्राम अलवासा इंदौर निवासी लक्ष्मीनारायण उर्फ लच्छू पिता राजू तथा ग्राम अलवासा इंदौर निवासी गीताबाई पति अशोक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 17 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 मार्च 2018- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नटबोल्ट चौराहा एवं देवास नाका चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 64-बी श्रृद्धाश्री कालोनी विजय नगर इंदौर निवासी ललित उर्फ नोनी तथा ठाकुर कालोनी रंगवासा राऊ इंदौर निवासी प्रदीप पिता रमेश सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक-एक छुरा जप्त किया गया।       
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 मार्च2018 को 20.50 बजे, अंजनी नगर सुलभ कॉम्पलेक्स के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 418 लक्ष्मीपुरी कालोनी इंदौर निवासी वैभव पिता राजेश जगताप को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2018 को 16.30 बजे, शिवमंदिर के पास सुभाष नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 127 आदर्श बिजासन नगर निवासी विशाल उर्फ कालू पिता राजू पंक्षी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

13 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 16 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहतप्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 16 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 मार्च 2018 को 08 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 मार्च 2018-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2018 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बरलई जागीर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, सुनिल पिता बाबूलाल बागरी तथा दिनेश पिता भावसिंह बागरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 16 मार्च 2018- पुलिस थाना क्षिप्राद्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2018 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम डकाच्या से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नई आबादी ग्राम डकाच्या इंदौर निवासी अरमेश पिता दुर्गासिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 990 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 15 मार्च 2018 को 17.00 बजे, गौतमपुरा नाका देपालपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, रविदास मार्ग देपालपुर निवासी ओंकार पिता गंगाराम भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, March 15, 2018

युवती को परेशान करने वाला फेसबुक फ्रेन्ड व कॉल डिटेल निकालने वाला उसका दोस्त, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में, अपने कॉल सेंटर पर काम करने वाले दोस्त की मदद से युवती की कॉल डिटेल्स निकलवाकर कर रहा था, उसे परेशान


    
इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
पुलिस थाना कनाड़िया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि, मैं बीना जिला सागर की रहने वाली हूं और 10 वीं पास हूं। वर्तमान मे कनाड़िया इन्दौर में अपने जीजाजी व दीदी के साथ पिछले दो साल से रह रही हूं और यही पर एक पार्लर पर प्रायवेट काम करतीहूं। मेरा पूर्व परिचित हेंमत अहिरवार जिससे मेरी मुलाकात वर्ष 2007 में टे्रन मे हुई थी। इसके बाद हेमंत ने मुझे फेसबुक पर फ्रेन्ड रिक्वेस्ट भेजी थी। फेसबुक पर हमारी बातचीत होती रहती थी। इसी दौरान हमने हमारे मोबाइल फोन नंबर आपस में ले लिये थे। फिर हमारी मुलाकात हुई और पार्क में घूमने गये जहां पर हेमंत ने मेरी व खुद की कुछ फोटो भी लिये थे, फिर हेमंत ने मुझे अपने दोस्त मनोज बामनिया से मिलवाया जो कि कॉल सेन्टर पर काम करता है। बाद में मैने हेमंत का कॉल उठाना बंद कर दिया तो हेमंत मुझे बार-बार कॉल कर अश्लील बातें करने लगा और मुझे अश्लील मैसेज भेजकर परेशान करने लगा, इसकी शिकायत मैने हेमंत के दोस्त मनोज से की। इसके बाद हेमंत मेरे रिश्तेदारों को कॉल करने लगा, जिस पर मैने हेमंत से पूछा की उसके पास मेरे रिश्तेदारों के नंबर कहां से आये तो उसने बताया कि मेरे दोस्त मनोज ने मेरी कॉल डिटेल्स निकाल कर ये नंबंर मुझे दिये है। मनोज बामनिया ने मेरी कॉल डिटेल निकाल कर उसका दुरूपयोग कर मोबाइल नंबर हेमंत को दिये, जिसे हेमंत मेरे रिश्तेदारों को कॉल कर मेरे चरित्र के बारें में अश्लील बातें कर रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक 1. हेमंत पिता प्रकाश अहिरवार उम्र 21 वर्ष निवासी इन्द्रा कालोनी पुलिस लाईन सिहोर जिला सिहोर तथा 2. मनोज पिता रामलाल बामनिया उम्र 21 वर्ष निवासी बजरंग कालोनी जिला सिहोर को पकड कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना कनाड़िया के सुपुर्द किया गया है।
अनावेदक हेमंत ने पूछताछ में बताया कि वह सिहोर का रहने वाला है और वर्तमान में भोपाल मे रहकर मोबाइल की दुकान पर मोबाइल रिपेयर का काम करता है। आवेदिका से उसकी मुलाकात टे्रन में हुई थी, इसी वजह से फेसबुक पर हमारी दोस्ती हो गयी थी। आवेदिका ने मेरा फोन उठाना बंद कर दिया, इसलिये मैने अश्लील कॉल व मैसेज करने लगा था, फिर मैने अपने दोस्त मनोज बामनिया जो कि कॉल सेंटर में काम करता है, उससे आवेदिका के रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर निकलवाकर कॉल करने लगा।
अनावेदक मनोज बामनिया ने पूछताछ पर बताया कि वह भी सिहोर का रहने वाला है और इंदौर में रहकर कॉम्पीटीशन एक्जाम की तैयारी कर रहा हूं और साथ ही पार्ट टाईम प्रायवेट कंपनी में कॉल सेंटर पर काम भी करता हूं। मेरे दोस्त हेमंत ने मुझे कॉल कर बताया कि आवेदिका मेरा फोन नहीं उठा रही है, इसलिये हेमंत ने अपनी महिला मित्र की कॉल डिटेल्स से रिश्तेदारों के मोबाइल नंबर मांगने पर मेरे द्वारा उक्त मोबाइल नंबर दिये थे।



मोटर सायकल चोरी करने वाले तथा बिकवाने वाले सहित कुल 3 आरोपी क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त मे, जिनसे एक मोटर सायकल जप्त · दोस्त ने कहा गर्लफ्रेंड बनाने के लिये मोटर सायकल जरुरी है, तो चुरा ली मोटर सायकल


·        

इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर में वाहन चोरी व नकबजनी के वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गयेहै। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये ।
क्राइम ब्रांच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की तीन लडके एक चोरी की मोटर सायकल बेचने के लिये अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र स्थित दशहरा मैदान पर खडे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पुलिस थाना अन्नपूर्णा के साथ संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर देखा की तीन संदिग्ध लडके एक मोटर सायकल लिये साथ मे खडे हैं, जिन्हे घेराबन्दी कर पकडा गया। पूछताछप पर इन्होने अपने नाम (1) शुभम बैथव पिता सुभाष बैथव उम्र 24 साल निवासी मं.नं. 150 सी साईबाबा नगर थाना व्दारिकापुरी इन्दौरह, (2)नितीन पिता बालिया अगलछा उम्र 20 साल निवासी म.नं 623 डी प्रजापति नगर इन्दौर तथा (3) उमेश यादव पिता बालू यादव उम्र 25 साल निवासी म.नं 593 डी सेक्टर प्रजापत नगर थाना व्दारिकापुरी इन्दौर का होना बताये। जिनसे उनके पास स्थित मो.सा होन्डा लिवो कंपनी केसंबंध मे संबंध मे पूछताछ करने पर उनके व्दारा बताया गया की वह गाडी शुभम बैथव ने चोरी की थी जिसे वह सभी बेचने के लिये सौदा करने के लिये खडे है। आरोपीगण के पास मौजूद गाडी पर नंबर प्लैट नही थी तथा चौसिज नंबर के आधार पर गाडी को सिटीजन काप एप पर सर्च करने पर गाडी अन्नपूर्णा थाने के अपराध क्रमांक 44/18 धारा 379 भादवि में चोरी होना पायी गयी। आरोपी के कब्जे से मोटर सायकल होन्डा लिवो जिसका नंबर एमपी-09/व्हीए-7792 को जप्त किया गया तथा आरोपीगण को सदर अपराध मे विधिवत्‌ गिरफ्तार किया जाकर विस्तृत पूछताछ की गयी ।
आरोपी शुभम बैथव ने पूछताछ पर बताया की वह मोटर वाईंडिंग का काम करता है तथा कक्षा 10वी तक पढा है। वह एक लडकी से प्यार करता है लेकिन वह लडकी उसे भाव नही देती तो उसने उसके दोस्त से चर्चा की तो उसके दोस्त ने बोला की गर्लफ्रेंड बनाने के लिये मोटर सायकल होना जरुरी है इसलिये उसने मोटर सायकल दिनांक 24.01.18 को बृजबिहार कालोनी अन्नपूर्णा मे मल्टी की पार्कींग से चोरी कर ली थी तथा गाडी पर मौजूद कुछ पहचान चिन्हो को तथा नंबर प्लैट को हटा दिया था। लेकिन कुछ दिन बाद जब उसे डर लगा की वहपकडा जायेगा तो उसने गाडी बेचने के लिये अपने दोस्तो उमेश यादव एवं नितिन अगलचा को बोला की उक्त मोटर सायकल चोरी की है यदि वह बिकवा देंगे तो उन दोनो को कमीशन देगा। उसी लालच मे आकर वे तीनो मिलकर, मोटर सायकल को बेचने के लिये दशहरा मैदान के आसपास घूम रहे थे। शुभम के पिता फर्निचर का काम करते है।
आरोपी नितीन ने पूछताछ पर बताया की वह 12वी तक पढा है तथा वर्तमान मे कोई काम नही कर रहा है। 15 दिन पहल उसे उसके दोस्त शुभम ने बताया था कि, उसने एक मो.सा चोरी की है तथा उसे बेचना है तथा वह उसे बाईक देकर भी गया था तो उसने गाडी बेचने के लिये उसके दोस्त उमेश यादव को बोला था तथा वह दोनो भी यह जानते हुये की गाडी चोरी की है कमीशन के चक्कर मे गाडी बेचने के लिये घूम रहे थे। आरोपी के पिता खेती का काम ग्राम कापसी मनावर मे करते है।
उमेश यादव ने पूछताछ पर बताया की वह 8वी तक पढा हैं तथा नईदुनिया प्रेस मे कलर आपरेटर का काम करता है। उसके दोस्त नितीन ने उसे बताया था की एक चोरी की मो.सा है, जिसे बिकवाने पर उन्हे कमीशन मिलेगा, इसलिये वह नितीन एवं शुभम की बातो मे आकर यह जानते हुये की गाडीचोरी की है कमीशन के चक्कर मे गाडी बेचने के लिये घूमने लगा था।
आरोपीगण के कब्जे से एक होन्डा लिवो बाईक जप्त की गयी है तथा आरोपीगण को गिरफ्तार कर अन्य वाहनो व वारदातों के संबंध मे पूछताछ की जा रही है



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 150 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 72 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 78 आरोपियों, इस प्रकार कुल 150 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

34 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 34 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 04 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 20.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खातीपुरा धर्मशाला सुखलिया से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मनीष पिता राजेश परमार, अतुल पिता सुरेश सिंह जादौन तथा सौरभ पिता बब्बूलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 20.45 बजे, सिनर्जी अस्पताल के पास वाली गलीसे सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 163-बी, एस-4 स्कीम नं. 78 इंदौर निवासी रविकांत पिता उत्तमराव गोन्डाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 900 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मरीमाता चौराहा गणेश मंदिर के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 61 सत्यसांई बाग कालोनी इंदौर निवासी संजू उर्फ संजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 100 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पटेल मार्केट गौरी नगर एवं खातीपुरा कलाली के पास से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिलें, आदिनाथ नगर इंदौर निवासी अंकित पिता नन्दलाल गुर्जर एवं 106 आदिनाथ नगर इंदौर निवासी शुभम पिता नन्दलाल गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक चाकू व एक छुरा जप्त किया गया।   
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, भगत सिंह नगर इंदौर निवासी विकास पिता रमेश चावरे, 21/5 बाणेश्वर कुंड वाली गली बाणगंगा नाका निवासी लक्की पिता विजय, 161/2 डबगर मोहल्ला इंदौर निवासी मुकेश पिता रज्जू कुमायु, को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक चाकू, एक चाकू व एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

14 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविकाचलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 05 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर घाटा बिल्लौद पेट्रोल पंप के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, धनुष पिता मूलचंद, नवाब खां पिता हबीबी खां, अमजद पिता मो.पटेल, राजाराम पिता मांगीलाल प्रजापत तथा करामत पिता मिरू पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेंसे 1240 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 मार्च 2018- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चिकलौंडा रोड़ दौलताबाद कलाली के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, दौलताबाद निवासी बजेसिंह पिता चंपालाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रू. कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 17.00 बजे, नादेढ़ पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम नादेढ़ निवासी बद्रीलाल पिता बाबू भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 14.10 बजे, नेताजी सुभाष मार्ग स्मृति टॉकिज के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 46 गफूर खां की बजरिया इंदौर निवासी साजिद खान पिता फारूख खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सेअवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 मार्च 2018- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 मार्च 2018 को 11.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन इमली ब्रिज के नीचे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 26 त्रिवेणी नगर इंदौर निवासी राहुल पिता रामा उर्फ रामबाबू सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।     
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।