Friday, March 9, 2018

धोखाधड़ी के प्रकरण में पिछले एक वर्ष से फरार आरोपी, क्राईम ब्रांच की गिरफ्त मे


                       
इन्दौर-दिनांक 09 मार्च 2018-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पूर्व अपराधियों व  फरार/स्थाई वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इन्दौर पुलिस को दिये गये है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति.पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच व उनकी टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया।
क्राईम ब्रांच द्वारा फरार आरोपियों पर कार्यवाही करने के लिये थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम को अपराध थाना इंदौर के अप. क्र 01/17 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 बी भादवि के अपराध में फरार आरोपी मो शरीफ मेनन पिता अब्दुल गफ्फार निवासी शालीमार कॉलोनी, खजराना इंदौर की पतारसी के दौरान सूचना संकलन के आधार पर उक्त आरोपी के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर कार्यवाही करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा उक्त आरोपी शरीफ मेनन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है।
आरोपी शरीफ मेनन अपराध शाखा के अपराध क्रं. 01/17 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120-बी भादवि मे फरार चल रहा था। आरोपी द्वारा अपने साथी 1. मनोहर पिता छतर सिंह उम्र 63 वर्ष नि 51 श्याम नगर एनेक्स इंदौर 2. राजेश पिता लखन राजपुत 32 वर्ष नि ग्राम खोखरीया जिला खण्डवा , 3.आशीष पिता बंसीलाल पहाडीया 27 वर्ष नि 65/1 गोमा की फेल इंदौर 4. सोहराब पिता नवाब पटेल 44 वर्ष नि प्रेम बंधन  गार्डन के सामने कनाडीया रोड इंदौर ,5. सुरेश पिता छोटेलाल यादव 74 वर्ष नि 7 तिलक नगर इंदौर, 6. राजेन्द्र उर्फ राजूनाथ योगी पिता शंकरनाथ योगी 57 वर्ष नि 649 भागीरथपुरा इंदौर, 7. राजेन्द्र फर्फ राजू गाईड पिता देवीसिहं तोमर नि 18/4 स्नेहलतागंज एवं 8. सुमित पिता सुंदर सिहं ठाकुर नि 357 पाटनीपुरा इंदौर के साथ मिल कर मानवता नगर स्थित प्लाट नं 199 के फर्जी कागजात तैयार कर फर्जी तरीके से उक्त प्लाट की रजिस्ट्री करवाई गई थी, जिस पर से उक्त प्रकरण पंजीबद्द किया गया था। प्रकरण में उक्त आरोपी घटना दिनांक से फरार चल रहा था तथा आटो चला रहा था जिसे अपराध शाखा द्वारा गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त कीहै। उक्त आरोपी पूर्व में भी थाना कनाडिया में धोखाधडी के अपराध में बंद हो चुका हैं।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 91 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 09 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 37 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 54 आरोपियों, इस प्रकार कुल 91 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 09 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 103 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 09 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मार्च 2018 को 06 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी एवं 103 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 मार्च 2018-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2018 को 12.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर श्रीजी नमकीन दुकान आरएनटी मार्ग से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, उमेश पिता कैलास करोड़े, अंकित पिता अशोक शर्मा तथा हातिम पिता हैदर अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2018 को 19.30 बजे, जल्ला कालोनी खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑखेलते हुए मिलें, तालीब पिता अलाउद्‌दीन, अलाउद्‌दीन पिता जहाउद्‌दीन तथा साबिर पिता रियाज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2018 को 13.10 बजे, एमएल टावर के पास अनाज मण्डी से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, एफ-97 एलआयजी कालोनी इंदौर निवासी मितेश पिता जुगल बत्रा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

05 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 09 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 09 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मार्च 2018 को 02 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 07  आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 09 मार्च 2018- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, लवकुश कालोनी मांगलिया इंदौर निवासी लाला पिता कन्हैयालाल, ग्राम अर्जुन बरौदा निवासी विष्णु पिता अम्बाराम भील तथा ग्राम डकाच्या निवासी किशोर पिता मुन्ना अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2980 रू. कीमत की 56  क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मानपुर द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2018 को ग्राम दर्जनपुरा मां गायत्री ढाबे के सामने एवं ग्राम फूट तालाब आशापूर्ण ढाबा के पाससे अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम दर्जनपुरा मानपुर निवासी चांददेव पिता हीरालाल बौरसे एवं ग्राम फूट तालाब निवासी पूनम पिता मोहन गावड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2018 को 19.45 बजे, ग्राम मेढकवास मोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम मेढकवास गौतमपुरा निवासी ओमकार पिता घीसाजी राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2018 को 14.00 बजे, पुवाड़ला कांकड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम पालिया थाना हातोद निवासी रणछोड़ पिता सुखराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 मार्च 2018- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2018 को 12.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बनेड़िया नाका देपालपुर से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिलें, ग्राम बनेड़िया इंदौर निवासी लोकेश पिता विजयसिंह बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।      
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 08 मार्च 2018 को 13.10 बजे, ग्राम कदावली शासकीय स्कूल के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम कदावली निवासी दिनेश पिता सूरत भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, March 8, 2018

महिला दिवस के अवसर पर, इन्दौर पुलिस द्वारा किया गया, महिला सशक्तिकरण हेतु संवाद कार्यक्रम का आयोजन



इन्दौर- दिनांक 08 मार्च 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में, पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवके सिंह के मार्गदर्शन में आज दिनाक 08.03.18 को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर, शहर के पुलिस थाना पलासिया, मल्हारगंज, चंदन नगर, पंढरीनाथ एवं शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत महिला सशक्तिकरण हेतु महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोंजन किया गया। जिसमें महिलाओं को महिला कानून, महिला एवं बालिकाओं के संबंध में थानें की कार्यप्रणाली व पुलिस की मदद कैसे ली जायें जानकारी दी गई।
उक्त कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिस थाना मल्हारगंज क्षेत्रान्तर्गत श्री क्लाथ मार्केट गर्ल्स कॉलेज में नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्रीमती वंदना चौहान एवं थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री पवन सिंघल द्वारा कॉलेज की छात्राओं व स्टाफ के साथ संवाद किया गया। 
पुलिस थाना पलासिया क्षेत्रान्तर्गत सैनी विघा निकेतन स्कूल में थाना प्रभारी पलासिया श्री डी.एस. येवल व टीम द्वारा स्कूलकी छात्राओं व स्टाफ के साथ संवाद किया गया।
  पुलिस थाना चंदन नगर क्षेंत्रांतर्गत श्री वैष्णव मैनेजमेंट कॉलेज गुमाश्ता नगर में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री एस.के.एस. तोमर व थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर द्वारा कॉलेज की छात्राओं व स्टाफ के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
 इसी कड़ी में पुलिस थाना पंढरीनाथ परिसर में भी थाना प्रभारी पंढरीनाथ व टीम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा क्षेत्र की महिलाओं के साथ संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा इसी प्रकार शहर के अन्य थाना क्षेत्रों में भी महिला सुरक्षा हेतु संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
उक्त संवाद कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों द्वारा महिलाओं की सुरक्षा हेतु पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाहियों व थानें की कार्यप्रणाली के बारे में बताया गया साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम हेतु पुलिस की सहायता किस प्रकार की एवं ली जा सकती है, इसके बारें मे चर्चा की गई एवं महिलाओं से संबधित कानूनों के बारें मे भी विस्तार पूर्वक बताया गया। इन्दौर पुलिस द्वारा महिलाओं में जागरूकता लाने हेतु, समस-समय पर महिलाओं से संबधित कार्यक्रम का आयोजन कर, उन्हे जरूरी जानकारियां उपलब्ध कराई जा रही है।









अवैध मादक पदार्थ गांजा सहित आरोपी, पुलिस थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 08 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा जिले में अवैध मादक पदार्थों की खरीद फरोखत व इनकी गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों के विरूद्व कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये ह। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री विवेक सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना अन्न्पूर्णा द्वारा अवैध गांजे सहित एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
क्षेत्र में अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रभावी कार्यवाही के निर्देश, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री संतोष कुमार सिंह तोमर द्वारा थाना प्रभारी अन्नपूर्णा बी.एल.मण्डलोई व उनकी टीम को दिये गये थे। इसी कड़ी में दिनांक 08.03.18 को रात्रि में मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी अन्नपूर्णा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, आष्टांग कालेज के पीछे अवैध रूप से गांजा रखे बदमाश को मौके पर घेराबंदी कर धरदबोचा। जिसने अपना नाम रवि उर्फ रमीपिता देवेन्द्र उपलाने उम्र 21 साल निवासी 84 घनश्यामदाश नगर इंदौर के कब्जे से 1100 ग्राम गांजा कीमती 8000/- रूपये का जप्त कर आरोपी के विरूध्द एनडीपीएस एक्ट के तहत  कार्यवाही की गयी है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र का गुण्डा होकर इसके विरूध्द छेड़छाड़, लड़ाई झगड़े के कुल 4 अपराध पूर्व से पंजीबध्द है।
इसी प्रकार मुखबिर की सूचना पर वाईन शाप केशरबाग रोड़ से एक व्यक्ति जिसका नाम नीलेश पिता अनिल झांझोट नि.बाबू घनश्यामदास नगर इंदौर को पकड़ा, जिसके कब्जे से एक लोहे का धारदार चाकू कुल लम्बाई 14 इंच का अवैध रूप से रखे मिला जिसको 25 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत जप्त कर प्रकरण पंजीबध्द किया गया है। आरोपी के विरूध्द पूर्व में भी एक चाकूबाजी का अपराध पंजीबध्द है ।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री बी.एल.मण्डलोई, उनि. तोसिफ अली, पी.एस.आई. बृजमोहन सिंह भदौरिया, आर जितेन्द्र पटेल, आर. दिनेश सेंगर की सराहनीय भूमिका रही।




अपनी ही महिला कर्मचारी को परेशान करने वाला दुकान संचालक, व्ही केयर फॉर यू की गिरफ्त में, संचालक की हरकतों से परेशान होकर, महिला ने छोड़ दिया था काम, फिर भी कर रहा था अश्लील कॉल


         
इन्दौर-दिनांक 08 मार्च 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (क्राइम ब्रांच) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये है।
पुलिस थाना खजराना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने एक आवेदन पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया की मैं प्रायवेट काम करती हूं। मैं वर्तमान मे जहां पर काम करती हूं वही पर साबिर खान भी काम करता हैं, कुछ महिनों सें साबिर का व्यवहार मेरे प्रति बदल रहा है साबिर खान मुझसें अश्लील बातें व अश्लील हरकतें कर रहा है। साबिर की हरकतों के कारण मैंने 01 मार्च 2018 को काम छोड दिया था इसके उपरान्त साबिर खान मुझें कॉल कर अश्लील बातें कर रहा है और मिलने के लिए बोल रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक साबिर खॉ पिता शोकत खॉ उम्र 43 साल निवासी 07 राधे विहार कॉलोनी एमआर-10 खजराना इंदौर को पकड कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना खजराना सुपुर्द किया गया।






थाना अन्नपूर्णा के प्रकरण में जमानत पर से फरार, शातिर बदमाश क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 08 मार्च 2018-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पूर्व अपराधियों व  फरार/स्थाई वारंटियो की गिरफ्तारी हेतु विशेष प्रयास कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर द्वारा इन्दौर पुलिस को दिये गये है। जिसके तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय के मार्गदर्शन में अति.पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) द्वारा थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच व उनकी टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है।
इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच इंदौर द्दारा थाना अन्नपूर्णा के अपराध में फरारचल रहे, स्थाई व फरारी वारंटी श्याम पिता राजु मोहबे उम्र 24 वर्ष, निवासी सी-17 अर्जुनपुरा मल्टी छत्रीपुरा इन्दौर को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर पकड़ने में सफलता हासिल की गई है। उक्त आरोपी श्याम न्यायालय से जमानत लेने के बाद से फरार चल रहा था। उक्त आरोपी के विरुध्द शहर के विभिन्न थानो व आसपास के जिलों के करीब एक दर्जन अपराध पंजीबध्द है, जिसमें थाना सनावद जिला खरगोन में हत्या का अपराध मुखय है। उक्त फरार आरोपी थाना छत्रीपुरा का लिस्टेड गुंडा भी है। टीम द्वारा फरार आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना अन्नपूर्णा के सुपर्द किया गया हैं।