Saturday, March 3, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 92 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 03 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 46 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 46 आरोपियों, इस प्रकार कुल 92 पराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 07 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 21 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 मार्च 2018-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 01.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचम की फेल शिवमंदिर के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, पप्पू पिता अम्बालाल धवन, कमल पिता बाबूलाल लेखरे, राजेश पिता प्रताप रेसवाल, कन्हैयालाल पिता रामप्रसाद बंशीवाल, रवि पिता रमेश मेहरा तथा राजकुमार पिता नत्थूलाल बंशीवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 22.45 बजे, गुलाब बाग पेट्रोल पम्प के पास से ताद्गापत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, राकेश पिता लक्ष्मण सिंह, संतोष पिता जुझार सिंह कुशवाह तथा राहुल पिता सीताराम अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1000 रू. नगदी व ताद्गा पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 12.00 बजे, कुलकर्णी भट्‌टा से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, दीपक पिता जलसिंह, रवि पिता महावीर प्रसाद, कान्हा पिता दुर्गालाल लुनिया, जगदीश पिता रामजीलाल जगरिया, राजेश पिता गोर्धन यादव तथा मनीष पिता जुगलकिशोर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताद्गा पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 13.30 बजे, दीपमाला चौराहा सांवेर रोड़ से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, सागर, घनश्याम, लालू यादव, संतोष रठैया, अमन रठैया तथा देवेन्द्र जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3450 रू. नगदी व ताद्गा पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 06 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 मार्च 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न सािनों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मुखर्जी नगर बाणगंगा इंदौर निवासी शुभम पिता कमलेश कुशवाह, जूना रिसाला इंदौर निवासी आकाश पिता छगन गोलिया, महेश यादव नगर निवासी सागर तथा गली नं. 1 जगन्नाथ नगर इंदौर निवासी गजेन्द्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 110 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।            
       पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 11.10 बजे, ग्राम ढाबली से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम ढाबली इंदौर निवासी राजू पिता खूनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 22.30 बजे, कबीट खेड़ी पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 107 न्यू ईश्वर नगर इंदौर निवासी दिलीप पिता रामबाबू भौरजार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रू. कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 मार्च 2018- पुलिस थाना खजराना़ द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महक वाटिका के सामने एमआर-9 से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 23 धीरज नगर खजराना इंदौर निवासी राहुल पिता शिवराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 11.40 बजें, कबीट खेड़ी चौराहा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम तलावली चांदा इंदौर निवासी मुकेश पिता मुकुन्द सोलंकी, कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर निवासी आकाश पिता शंकरलाल तथा योगेश पिता हेमराज रमनवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो तलवार मय वाहन के जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 19.40 बजे, लवकुश चौराहा भंवरासला से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, अरविन्दो हॉस्पिटल के सामने रहने वाले अनिल उर्फ गदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी तथा 01 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 माच 2018 को 02 गैर जमानती, 01 गिरफ्तारी तथा 01 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 मार्च2018-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 04.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमओजी लाईन्स से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, सोनू पिता संजय बाबला, राहुल पिता सुनिल सांवत, मनीष पिता मांगीलाल, मोहन पिता अम्बादास, गोलू पिता कल्लू, लखन पिता मांगीलाल, अमित पिता प्रकाश, शुभम पिता राजेन्द्र पंवार, मनीष पिता राजेन्द्र पंवार, शुभम पिता मनोहर राव तथा अभय पिता गोविन्दसिंह राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4800 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 02.45 बजे, बक्षीबाग स्कूल के पास से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, धीरज पिता शकंरलाल, आरिफ पिता अब्दुल वहीद, इमरान पिता मो.रियाज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 690 रू. नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 21 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 मार्च 2018- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को17.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुरी कालोनी नाले के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 113 लक्ष्मणपुरा इंदौर निवासी खेमचंद पिता भगवतसिंग चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रू. कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को 01.30 बजे,  से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 166 पंचवटी नगर इंदौर निवासी लक्की पिता लक्ष्मण रघुवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018 को नावदापंथ निर्माणाधीन ब्रिज के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नावदापंथ धार रोड़ इंदौर निवासी संजय पिता कैलाश जायसवाल एवं कैलाश पिता मांगीलाल मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2250 रू. कीमत की 45 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 मार्च 2018- पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 02 मार्च 2018को 15.35 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर चोईथराम मण्डी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बद्रीबाग कालोनी इंदौर निवासी राजू पिता रेवसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, March 2, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 144 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 02 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 मार्च 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 48 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 96 आरोपियों, इस प्रकार कुल 144 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गिरफ्तारी तथा 19 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 02 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 02 गिरफ्तारी तथा 19 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 10 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मार्च 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सर्वहारा नगर गली नं. 2 से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 163/2 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी अजय पिता रामप्रसाद सुनहरे तथा यशोदाबाई पति रामप्रसाद सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 23.30 बजे, गोविंद नगर खारचा गड्‌डा से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, रिंकू पिता सूरजसिंह चौहान,संदीपसिंह पिता किशोरसिंह, मुकेश पिता छतरसिंह बमोखिया, अभय पिता तारचंद्र यादव, उदयसिंह पिता कमलसिंह परमार, महेश पिता भागीरथ कुशवाह, सोनू पिता रामप्रसाद चंदेल तथा दिलीप पिता बनेसिंह वाखला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 14300 रू. नगदी व ताद्गा पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 मार्च 2018- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 19.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुम्हार मोहल्ला नगर निगम रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले विक्रम पिता मनीष यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।             
       पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 14.15 बजे,  सांई संपदा बिल्डिंग के सामने एमआर-09 रोड़ से मेस्ट्रो स्कूटर कं्र एमपी-09/यूई-6601 से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 275 सांवेर निर्माण क्षेत्र ग्राम बारोली निवासी विशाल पिता तेजपाल अखण्ड को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 12 अवैध बियर की बॉटल मय वाहन के जप्त की गयी।      
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 16.15 बजे, रेडिसन चौराहे के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 227 बी अमृत पैलेस निपानिया इंदौर निवासी अभिषेक सिंह पिता सत्यनारायण सिंह  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3400 रू. कीमत की 12 अवैध बियर की बॉटल जप्त की गयी।    
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मार्च 2018- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 21.50 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कृष्णापुरा छत्री के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 177 लोधी कालोनी महूं नाका इंदौर निवासी मंगल पिता भांगीलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 07.35 बजें, महाराणा प्रताप नगर पानी की टंकी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 302 महाराणा प्रताप नगर इंदौर निवासी दीपक पिताहुकुमचंद्र सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

60 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 60 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 02 मार्च 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 माच 2018 को 15 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वोंके वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मार्च 2018-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धार रोड़ सिरपुर माता मंदिर के पास एवं राजा पेट्रोल पंप के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, क्रमशः 108 सिरपुर धार रोड़ इंदौर निवासी शकील पिता लतीफ खान एवं 12 जगदीशपुरी इंदौर निवासी राजेश पिता अनोखीलाल सांवरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 4000 रू. नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 02 मार्च 2018- पुलिस थाना द्वारिकापुरी द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 541 रामकृष्ण स्कूल के पास द्वारिकापुरी इंदौर निवासी सुनिल पिता मनोहर लाल चावला  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20000 रू. कीमत की400 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को मंगल बारिया हाट डौर बाजार देपालपुर एवं बेटमा रोड़ देपालपुर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बड़ला देपालपुर निवासी कलाम उर्फ कलामुद्‌दीन पिता अमीनउद्‌दीन तथा बस स्टेंड देपालपुर निवासी डैनी पिता महेद्गा यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2570 रू. कीमत की 47 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 18.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मण्डी रोड़ भारतीय स्टेट बैंक के आगे बेटमा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, चम्बल बरोदा इंदौर निवासी जशवंतसिंह उर्फ जादूसिंह चौधरी पिता दरियाबसिंह चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1120 रू. कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 19.00 बजें, दतौंदा कनाड़ रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम दतौंदा इंदौर निवासी आनन्द पिता राधेश्याम राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 550 रू. कीमत की 10 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 मार्च 2018- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 01 मार्च 2018 को 17.20 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राधा नगर बगीचे के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 23 ए राधा नगर इंदौर निवासी कृष्णकांत पिता वासुदेव उपाध्याय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, March 1, 2018

फेसबुक के माध्यम से फर्जी कंपनी एन्जल गारमेन्टस के नाम पर ऑनलाइन ट्रांजेक्शन करवा कर ठगी करने वाले, 02 शातिर बदमाश क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में, आरोपी के कब्जे स मोबाइल व एटीएम बरामद आरोपी फिल्म स्टार्स जैसी जिंदगी व मंहगे शौक को पूरा करने के लिये, करने लगे थे ठगी को अंजाम



इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड कर लोगों के साथ ठगी व धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु, प्रभावी कार्यवााही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी केमार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रॉच की टीमों को इस दिश में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच द्वारा इंदौर को ऑनलाइन शिकायत प्राप्त हुई थी कि फेसबुक के माध्यम से लोगों को ब्राण्डेड कपडों के नाम से रुपये लेकर डिलीवरी नही देकर, उनके साथ धोखाधड़ी की जा रही है। उक्त शिकायत की जांच के आधार पर क्राईम ब्रांच इन्दौर एवं पुलिस थाना हीरा नगर की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए, आरोपी 01. विशाल बिमानिया पिता स्व. श्री पुरुषोत्म दास बिमानिया उम्र 21 साल निवासी 280 सेक्टर बी माँ शारदा नगर इन्दौर, 02. प्रिन्स कुशवाह पिता बाबुलाल कुशवाह उम्र 18 साल निवासी 278 लाहिया नगर थाना हीरा नगर इन्दौर को पकडा गया। जिनसे सदर अपराध के संबंध पूछताछ की गई तो, विशाल विमानिया नामक व्यक्ति ने बताया गया मैने तथा मेरे दोस्त प्रिन्स कुशवाह ने मिलकर, फेसबुक के माध्यम से एक फर्जी अकाउन्ट एन्जल गारमेन्टस के नाम से बनाया गया था। उक्त अकाउन्ट के माध्यम से दिल्ली, उत्तर प्रदेश, तमिलनाडु ,महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश के कई जिलों केलोगों से अपने भाई के बैंक खातों में दिये गये कपड़ो के आर्डर के रुपये डलवाये जाते थे एवं उनके द्वारा दिया गया आर्डर नही भेजा जाता था। ततपश्चात उन्हे बार बार दिलासा दिया जाता था ,कि आपको आपके द्वारा दिया आर्डर जल्दी उपल्बध करा दिया जायेगा, उसके कुछ समय बाद नम्बर बदल लिया जाता था या नम्बर को ब्लाक कर दिया जाता था। इसी प्रकार विभिन्न राज्यों में इसी तरीके को अपनाकर लाखों की ठगी की गई। क्राईम ब्रांच को मिली सूचना के बाद तत्काल कार्यवाही करते हुये दो शातिर बदमाशों को पकडा गया व आरोपियों से मोबाईल एवं एटीएम कार्ड जप्त किया गया है। आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 121/18 धारा 420,34 भादवि एवं 66 सूचना प्रोधौगिकी (संशोधित ) अधिनियम 2008 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंध में कडाई से पूछताछ करने पर पाया गया कि उक्त आरोपी फिल्म स्टार रणवीर कपूर के फैन है तथा उसी स्टाईल में बाल कटवाना, कपड़े पहना व रहन सहन का तरीका रखना एवं हाई लाईफ स्टाईल को फॉलो करना उनकी आदत बन चुका था जिसके लिये उन्हें जल्द अमीर बनने की लालच में यह अपराध घटित करना शुरु किया था। जिसकी शिकायत मिलने पर इन्दौर पुलिस की सक्रियता से गिरफ्त में आ गये।

थाना राऊ क्षेत्र मे घटित लूट/डकैती आदि की वारदात को अंजाम देने वाली गैंग का सरगना, क्राईम ब्रांच की गिरफ्त मे, आरोपी के कब्जे से करीब 10 लाख का माल बरामद, आरोपी द्वारा इंदौर शहर के राऊ, तेजाजी नगर, जूनी इन्दौर एवं अन्य थाना क्षेत्रो मे 02 दर्जनो नकबजनी व चोरी की वारदातों को अंजाम देना कबूला आरोपी वारदात करने हेतु थाना टांडा क्षेत्र मे रहने वाले अपने दोस्तो व रिश्तेदारो को बुलाकर करता था नकबजनी



 
इन्दौर-दिनांक 01 मार्च 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर के राऊ थाना क्षेत्र में घटित लूट एवं नकबजनी व चोरीं की वारदातों के  अपराधियों की पतारसी कर, उन्हे शीघ्र गिरफ्तार करने के लिये, पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मोम्मद युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया था। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक क्राइम द्वारा थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच एवं थाना प्रभारी राऊ इंदौर को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देशों के तारतम्य में थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच एवं थाना प्रभारीराऊ द्वारा संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए टीम गठित कर घटना स्थल के आस-पास के लोगो से जानकारी प्राप्त कर व इलेक्ट्रॅानिक विश्लेषण कराकर अपराध के तरीके के आधार पर घटना स्थल से 5 किलोमीटर के क्षेत्र मे फुटेज मे प्राप्त हुलिये के आधार पर विशेष जाति व मजदूर वर्ग के लोगो की तलाश की गई तो इंदौर के लालबाग क्षेत्र मे कुछ लोग डकैती व नकबजनी की घटनाओ मे लिप्त है की सूचना प्राप्त हुई। उक्त सूचना की तस्दीक करते क्राईम ब्रांच की टीम ने लालबाग व उसके आसपास के क्षेत्रो पर रात दिन लगातार निगरानी रखते हुये एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा जिसका हुलिया राऊ थाना क्षेत्र मे घटित डकैती के फुटेज मे एक व्यक्ति से मिलता जुलता पाया जाने से उस व्यक्ति को पकड़कर, उसका नाम व पता पूछने पर उसने अपना नाम मोहन उर्फ खांडा पिता धनसिंह उम्र 29 साल निवासी ग्राम छटवानी तह. कुक्षी थाना टांडा जिला धार हाल नेहरु केन्द्र लालबाग इंदौर का होना बताया। आरोपी से कडाई से पुछताछ करने पर उसके एवं उसके साथियो द्वारा राऊ थाना क्षेत्र के श्रीकृष्ण पेराडाईज कालोनी में घटित डकैती करना स्वीकार की एवं इंदौर जिले के अनेक थाना क्षेत्र थाना तेजाजी नगर, थाना राऊ, आदि क्षेत्रो मेनकबजनी की लगभग 13-14 घटनाये करना स्वीकार किया है।
आरोपी मोहन उर्फ खांडा भील, ग्राम छटवानी तह. कुक्षी थाना टांडा जिला धार का मूल निवासी होकर, वर्तमान में नेहरु केन्द्र लालबाग इंदौर मे अपनी माँ व भाईयो के साथ रहता है व इंदौर मे ही रहकर मजदूरी करने लगा। आरोपी की शादी वर्ष 2008 मे ग्राम गुराडिया गाँव तह. कुक्षी थाना टांडा जिला धार मे हुई थी, शादी के पश्चात ग्राम गुराडिया के रहने वाले एल सिंग एवं गवरसिंग से आरोपी की दोस्ती हो गई थी, इस कारण एल सिंग एव गवरसिंग, आरोपी मोहन से मिलने इंदौर बार बार आते थे और शराब, मटन पार्टी करने लगे। उक्त शौक को पूरा करने के लिये शराब के नशे मे इन्होने इंदौर शहर मे चोरी करना शुरु कर दी थी। आरोपी मोहन दिन मे इंदौर क्षेत्र के बाहरी ईलाको मे रैकी करता था और बाद मे एल सिंग व उसके साथियो को बुलाकर चोरी व नकबजनी करने लगा था। आरोपी एल सिंग अपने साथ बदल- बदल कर उसके गाँव से व्यक्तियो को लाता था एवं मोहन के साथ मिलकर चोरी व नकबजनी की घटना को अंजाम देता था। आरोपियो ने ज्यादातर चोरी व नकवजनी की घटनाओ को घटित करने के पूर्व दिन मेंरैकी कर, मकानो मे ताले लगे हुये मकानो को टारगेट करते थे। आरोपी ने श्रीकृष्ण पेराडाईज कालोनी मे घटना को अंजाम देने से पूर्व रैकी की थी इस दौरान फरियादी के मकान पर ताला लगा हुआ था और उसके बाद आरोपी ने अपने साथी एल सिंग, आकेश, गवरसिंग ओर एल सिंग के दो अन्य दोस्तो के साथ मिलकर श्रीकृष्ण पैराडाईज कालोनी मे डकैती डालकर फरियादी व फरियादी की पत्नि से मारपीट कर सोने की रकम लेकर घटना को अंजाम दिया था। उक्त आरोपी सभी थाना टांडा जिला धार के आदिवासी क्षेत्र के रहने वाले है, जो इंदौर मे आकर निर्माणाधीन कालोनी एवं नये बनने वाले मकानो पर चौकीदारी करते है। उक्त आरोपी इसी बात का फायदा उठाकर अपने गाँव के आसपास के रहने वाले चौकीदारो के पास आकर रहने लगते है और वही दिन मे रैकी कर रात को घटना को अंजाम देते है एवं सुबह बस द्वारा वापस अपने गाँव को लौट जाते है तथा वही पर माल बेचकर शराब, मटन पार्टी करते है। आरोपी एल सिंग, गवरसिंग एव उनके दो अन्य साथियो की तलाश क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा की जा रही है। आरोपी मोहन द्वारा अपने उक्त साथियो के साथ मिलकर थाना तेजाजी नगर मे 05 नकबजनी एवं थानाराऊ क्षेत्र की डकैती एवं राऊ क्षेत्र की वर्ष 2017 की 13 नकबजनी करना स्वीकार किया है।
      आरोपी को क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना राऊ में घतित लूट के अप. क्रं. 31/18 धारा 452, 394 भादवि मे पकडकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना राऊ के सुपुर्द किया गया है। आरोपी से इंदौर जिलें के विभिन्न थाना क्षेत्र मे घटित नकबजनी एवं चोरियो के बारे मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।