Monday, February 26, 2018

नाबालिक से दुष्कर्म करने वाला आरोपी, पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2018-पुलिस थाना खजराना पर दिनांक 25.02.18 को फरियादी राकेश पिता गजराज सिंह द्वारा उपस्थित होकर, रिपोर्ट लिखवायी कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिक पुत्री को राजा पिता अशोक पथरोड़ निवासी खजराना द्वारा बहला फुुसला कर, सामने वाले मकान के ऊपर ले जाकर, उसके साथ गलत काम किया है। फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल, आरोपी के विरूद्ध धारा 376,363 भादवि व 3,4 पास्को अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में नाबालिक के साथ अपराध की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी द्वारा तत्काल आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिये गये। जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री मनोज राय व नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री कमलेश शर्मा व उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपी राजा को गिरफ्तार किया जाकर, उसे न्यायिक हिरासत में निरूद्ध कराया गया है।


होली व रंगपंचमी त्यौहारों के मद्‌देनजर, नगर सुरक्षा समिति की बैठक का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में, आगामी होली, रंगपंचमी आदि त्यौहारों को ध्यान में रखते हुए, शहर में सौहादपूर्ण रूप से त्यौहार मनाने व आमजनता से बेहतर सामन्जस्य के साथ, बेहत पुलिस व्यवस्था मुुहैया कराने के उद्‌देद्गय से, इन्दौर पुलिस अन्तर्गत कार्य करने वाली नगर सुरक्षा समिति सदस्यों की बैठक का आयोजन आज दिनांक 26.02.18 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में किया गया। इस बैठक में अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व व नोडल अधिकारी सामुदायिक पुलिसिंग श्री प्रशांत चौबे की विशेष उपस्थिति में, नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक श्री रमेश शर्मा, नगर सुरक्षा समिति के श्री अमरजीत सिंह सूदन, श्री संतोष यादव, श्री बी.डी.कुशगोतिया एवं नगर सुरक्षा समिति के एसपी संयोजक, सीएसपी संयोजक, थाना संयोजक व बीट संयोजक सहित करीब 100-150 सदस्यगण, जिनमें बढ़ी संखया में महिला सदस्य भी थी, उपस्थित रहे। 
   इस दौरान अति. पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत चौबे द्वारा सभी सदस्यों को संबोधित करते हुए आगामीत्यौहारो होली व रंगपंचमी आदि में पुलिस व्यवस्था में सहयोग करने के लिये सदस्यों को प्रेरित करते हुए बताया कि, इस दौरान सभी सदस्यगणों को एक सजग प्रहरी की भूमिका निभाना है। होली व रंगपंचमी के अवसर पर जबरदस्ती लोगों व महिलाओं आदि पर रंग डालने वालों व उनके साथ छेड़खानी करने वालों की जानकारी, नशाखोरी व नशे की सामग्री बेचने वालों के बारें में तथा अपराधियों व असामाजिक तत्वों की गतिविधियों की जानकारी की सूचनाएं, अपने नगर सुरक्षा समिति के केन्द्रीय कार्यालय के पदाधिकारी श्री रमेश शर्मा एवं अमरजीत सिंह सूदन जी को पहुंचाएं, जों गोपनीय रूप से उक्त सूचनाएं वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंचाएंगें व सूचना देने वालें सदस्यों का नाम सर्वथा गोपनीय रखा जावेगा। साथ ही सभी सदस्यगणों को यह भी बताया गया कि, हमें आमजनता को जागरूक करते हुए, बीच सड़क पर होली जलाने वालों को साइड में होली जलाने व पर्यावरण को ध्यान में रखकर कंडे की होली जलाने की समझाइश देवें तथा आमजनता को आपसी प्रेम व भाईचारें के साथ त्यौहार मनानें के लिये उन्हे संदेश देने व उन्हे आवश्यक सहयोग प्रदान करने के लिये हरसंभव प्रयास करनेके लिये प्रेरित किया गया।




नौकरी का झांसा देकर पैसे ऐठने वाली शातिर महिला, व्ही केयर फॉर यू क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफत्‌में, पिछलें 05 साल सें पति के साथ मिलकर, समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर, कर रही थी धोखाधडी


इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है। 
         इंदौर शहर के थाना क्षेत्र ऐरोड्रम की रहने वाली आवेदिका द्वारा एक आवेदन प्रत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया की मैं घरेलू कार्य करती हूं। दि 02.02.2018 को अग्निबाण पेपर में एक विज्ञापन आया था जिसमें सुपरवाईजर की नौकरी देने के लिए मोबाईल नंबर 7415800957 दिया गया था। उक्त मोबाईल नंबर पर संपर्क करने पर किसी अज्ञात महिला द्वारा फोन उठाया व बोली कि तुम्हारी मार्कद्गाीट व दो फोटो व आईडी लेकर एलआईजी परमेरा आफिस है वहां आकर मिलों व साथ में 7000/- रू लेकर आना। मैं दूसरे दिन एलआईजी चौराहा पहुंची तो वहां पर उक्त महिला अपनी कार सें आई व मुझें कार में बैठाकर पास में एक गली में लेकर गयी, जहां पर मेरे सें डाक्युमेंट व 7000/- रू ले लिये। इस घटना के बाद अज्ञात महिला द्वारा मेरा फोन नही उठाया जा रहा था तो कभी मोबाईल स्वीच ऑफ पाया जाता था तब मुझें ज्ञात हुआ की मेरे साथ नौकरी के नाम पर धोखाधडी हुई है।      
        उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम तत्काल प्रकरण को जांच में जांच करने पर उक्त मोबाईल नंबर पर 7415800957 रितु पिता महेश यादव निवासी 66 वैभव नगर कनाडिया रोड इंदौर के नाम पर रजिस्ट्रर्ड होना पाया गया था। उक्त स्थान पर टीम के आरक्षक देवेन्द्र व रंजीत द्वारा पता करने पर पाया गया कि जिस पतें पर सिम ली हुई थी वहां पर खाली प्लाट पाया गया, साथ ही जहां सें सिम खरीदी गई थी वहां पर सखती सें पूछताछ करने पर पता चला की उक्त शातिर महिला का नाम रितु उर्फ लवली है जो कि फ्लेट नंबर 101 सुन्दर नगर इंदौर में रहती है और उसके पास सफेद रंग की नैनों कार भी है। फ्लेट नंबर 101 सुन्दर नगर परटीम द्वारा पता करने पर पाया गया कि शातिर महिला रितु उर्फ लवली फ्लेट पर नही हैं। आज दिनांक 26.02.18 को मुखबिर द्वारा पता चला की उक्त महिला सुन्दर नगर चौराहे पर खडी है, जिस पर टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए सुंदर नगर चौराहे सें महिला रितुु उर्फ लवली को पकडा गया।
टीम की म.आर संविता व कुसुम द्वारा पूछताछ करतें आरोपी महिला रितु उर्फ लवली नें बताया की मैं विगत पांच सालों सें मेरे माता पिता सें अलग हो कर मेरे परिचित इकबाल के साथ प्रेम विवाह कर, अलग-अलग किरायें के मकानों में रहती चली आ रही हूं। इकबाल जो कि नयापुरा में लोहे के कारखाने में काम करता था, इकबाल की आय कम होने के कारण इकबाल और मैंने मिल कर नौकरी के नाम पर स्थानीय पेपरों में भर्ती विज्ञापन देना चालू किया। विज्ञापन में हम लोग हमारे द्वारा संपर्क हेतु मोबाईल नंबर दिया जाता था उस मोबाईल पर जो भी नौकरी के लिए हमसें संपर्क करते थें उन्हें विद्गवास में लेकर उनसें हम लोग नौकरी दिलाने के एवज में एक सें 10,000 तक व दस्तावेंज (मार्कद्गाीट की फोटो पासपोर्ट साईज दो फोटो ड्राईविंग लाइंसेंस आधार कार्ड परिचय पत्र इत्यादि) लिया करतें थे। विगत चार माहपूर्व मेरा इकबाल सें झगडा होने के कारण मैं अलग रह कर यह कार्य कर रही हूं। दिनांक 02.02.2018 कों मेरे द्वारा स्थानीय अग्निबाण समाचार पत्र में विज्ञापन दिया था, जिसमें संपर्क हेतु मैंने मेरा मोबाईल नंबर 7415800957 दिया था। इस नंबर पर मुझसें अन्य लोगों के साथ ही अनिता भदौरिया पिता बाबुसिंह भदौरिया उम्र 25 साल निवासी पल्लर नगर थाना ऐरोड्रम द्वारा भी संपर्क किया गया था । बातचीत करते हुए मैंने अनिता को नौकरी दिलाने के एवज में 7000/- रू नगद व उसके दस्तावेजं लियें थे। उसके उपरान्त रितु नें अनिता को एक अधिकारी का मोबाईल नंबर दिया था उक्त मोबाईल नंबर भी ऋतु उर्फ लवली ही उपयोग कर रही थी, इसके पश्चात्‌ मेरे द्वारा दिनांक 14.02.2018 को भी स्थानीय न्यूज पेंपर अग्निबाण में इसी प्रकार का भर्ती विज्ञापन जारी करवाया था। पुलिस द्वारा आरोपी महिला को गिरफ्तार किया गया है, जिससे उसके पति व अन्य प्रकरणों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।




फेसबुक पर छात्रा को अश्लील फोटो भेजने वाला, व्ही केयर फॉर यू (क्राईम ब्रांच इंदौर) की गिरफत्‌ में एक तरफा प्रेम प्रसंग में छात्रा के इंकार करने पर, प्रेमी ने फोटो एडीट कर बनायी थी अश्लील फोटो


          
इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
          पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई कि, मैं डाटा एंट्री का कार्य करती हूं, मेरा पूर्व परिचित पंकज चौधरी जिसको मैं पिछलें 01 साल सें जानती हूं। हम लोग एक साथ डाटा एंट्री का काम करते थे। पंकज चौधरी ने मुझें प्रपोज किया था किन्तु मेरे द्वारामना किया गया था फिर पंकज मुझें परेशान करने लगा था इसके कारण पंकज को काम सें निकाल दिया गया था, इसके बाद पंकज द्वारा फर्जी आईडी बना कर फेसबुक मैसेजर पर मेरी फोटो को एडिट कर अद्गलील फोटो बना कर मुझें फेसबुक मैसेजर पर भेज रहा है।
          उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक पंकज पिता हरीश चौधरी उम्र 18 साल निवासी 78 आदर्श बिजासन नगर परदेशीपुरा इंदौर को पकडकर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु, पुलिस थाना हीरा नगर सुपूर्द किया गया है। अनावेदक पंकज ने पूछताछ में बताया मैं 10 वी पास हूं और वर्तमान में बेरोजगार हूं। पूर्व में हम लोग एक साथ में डाटा एंट्री का काम करते थे वहां पर मेरे द्वारा आवेदिका को प्रपोज किया था, किन्तु आवेदिका द्वारा मेरा प्रस्ताव ठुकरा दिया था, इसके बाद मेरे द्वारा बार बार प्रयास किया गया इसी कारण मुझें डाटा एंट्री सें निकाल दिया था, इसी का बदला लेने के लिए मेरे द्वारा ऐसा किया गया।



      

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रहे विशेष अभियान के तहत 221 बदमाश, पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डों, बदमाशों, पूर्व अपराधियों, जिलाबदर बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही सतत कार्यवाही के अन्तर्गत आगामी होली, रंगपंचमी आदि त्याहौरों को मद्‌देनजर रखते हुए विद्गोष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत आज दिनांक 26.02.18 को अलसुबह से पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवके सिंह के मार्गदर्शन में, इन्दौर के शहरी थाना क्षेत्रों में अपराधियों तथा असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
   इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के नेतृत्व में संबंधित थाना प्रभारियों सहित उनकी टीम के अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा क्षेत्र के गुण्डों, निगरानी बदमाश, संदिग्धों एवं स्थाई/गिरफतारी वारंटियों पर कार्यवाही हेतु सुबह-सुबह बदमाशो के घर-घर जाकर धरपकड की गई। इस दौरान शहर के पूर्वी क्षेत्र में 136 तथा पश्चिमक्षेत्र में 85 इस प्रकार कुल 221 बदमाशों, पूर्व अपराधियों, वाहन चोरों आदि को पकड़ा गया, जिसमे 61 स्थायी वारंटी व 20 गिरफ्तारी वारंटी भी गिरफ्त में आये। इस दौरान क्षेत्र के जिलाबदर आरोपियों को भी विशेष तौर पर चैक किया गया, जिसमें पूर्व क्षेत्र के 20 व पश्चिम क्षेत्र के 28 सहित 48 जिलाबदर अपराधियों को चैक करने पर वह शहर से बाहर एवं जेल में निरूद्ध पाये गये साथ ही आदतन रूप से अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले 24 बदमाशों के जिलाबदर प्रकरण भी तैयार कर पेश किये व प्रक्रिया में लिये गये। इस अभियान में चोरी की नियत से घूम रहे कुछ संदिग्ध भी पकडे तथा अवैध शराब से जुड़े अपराधियों पर भी विशेष नजर रखी गयी। उक्त बदमाशो को संबंधित थाने लाकर पूछताछ कर डोजियर आदि भरवाकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। 
       इन्दौर पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से इस प्रकार अलसुबह की गयी कार्यवाही से अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।




Sunday, February 25, 2018

बैंक से फर्जी तरीके से दो करोड़ रूपयों का लोन लेकर, धोखाधड़ी करने वाला एक आरोपी, पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2018-शहर में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने वाले व बैंको आदि से लोन व अन्य तरहों से जालसाजी करने वाले अपराधों पर अंकुश लगाने व इनमें संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही करने हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवके सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा फर्जी तरीके से, पंजाब नेशनल बैंक जवाहर मार्ग इंदौर से दो करोड़ रूपयों का लोन लेकर, धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
             पंजाब नेशनल बैंक जवाहर मार्ग राजमोहल्ला इन्दौर के मुखय प्रबंधक मनोहरलाल वाधवानी एवं पंजाब नेशनल बैंक आस्ति वसूली प्रबंधन शाखा 20 स्नेह नगर सपना संगीता रोड इन्दौर के मुखय प्रबंधक विजय कुमार हरित ने रिपोर्ट की थी कि, (1) विजय कुमार पिता इन्दरमल जैन निवासी 478 गुलाब बागकालोनी, इंदौर एवं (2) अंकित पिता किशोर चौधरी निवासी 39 सी समाजवादी इन्दिरा नगर, इंदौर के द्वारा मेसर्स सोमनाथ माउल्ड्‌स 96, लसूडिया मोरी एस.आर.कम्पाउण्ड इन्दौर के नाम से पंजाब नेशनल बैंक जवाहर मार्ग शाखा इन्दौर से दिनांक 29.04.2014 को लिए गए 2,00,00,000/रुपये (दो करोड रुपये) के ऋण से संबंधित दस्तावेज/लोन हेतु आवेदन पत्र पार्टनरशिप डीड ,सोमनाथ माउल्ड्‌स का स्थापना पंजीयन प्रमाण पत्र, लोन स्वीकति पत्र एवं अंकित चौधरी की ग्राम सिंहासा तहसील व जिला इन्दौर में स्थित भूमि खसरा नम्बर 250/1/2 की वैल्युअर सुनील गर्ग के द्वारा दी गई वैल्युऐशन रिपोर्ट एवं जमानतदार लक्ष्मणराव के प्लाट क्रमांक 315 रुकमणि नगर छोटा बांगडदा रोड इन्दौर पर स्थित मकान की वैल्युऐशन रिपोर्ट, सोमनाथ माउल्ड्‌स के बैंक खाता स्टेटमैंट आदि की सत्यापित प्रति प्राप्त की गयी तो पाया कि, लोन लेते समय वैल्युअर सुनील गर्ग द्वारा अंकित चौधरी  की उक्त भूमि की वैल्यू 3,45,49,675/रुपये लिखी गई थी एवं जमानतदार लक्ष्मण राव के उक्त मकान की वैल्यु 21,30,000/रुपये लिखी गई थी तथा लोन लेते समय मुखय प्रबंधक दिनेश कुमार द्वारा सोमनाथ माउल्ड्‌स के गोडाउन का सत्यापन किया गया था।इस पर रजिस्टार कार्यालय से अंकित चौधरी की ग्राम सिंहासा में स्थित भूमि खसरा नम्बर 250/1/2 की रजिस्ट्री की सत्यापित प्रति प्राप्त कर उप पंजीयक इन्दौर से घटना के समय वर्ष 2014/2015 की उक्त भूमि व मकान के बाजार मूल्य की जानकारी ली गई, जिसमें अंकित चौधरी की उक्त खसरा नम्बर 250/1/2 की 37351 वर्ग फीट भूमि का बाजार मूल्य 57,25,500/रुपये तथा लक्ष्मणराव के प्लाट क्रमांक 315 रुकमणि नगर पर स्थित मकान का बाजार मूल्य 12,63,780/रुपये होना लेख किया गया है। इस तरह मेसर्स सोमनाथ माउल्ड्‌स के भागीदार (1) विजय कुमार जैन, (2) अंकित चौधरी तथा वैल्युअर सुनील गर्ग 199 बी तिलक नगर एक्सटेंशन इन्दौर (आदि) ने मिलकर दुष्प्रेरण पूर्वक आपराधिक षडयंत्र रच कर दिनांक 29.04.2014 को पंजाब नेशनल बैंक जवाहर मार्ग राजमोहल्ला शाखा इन्दौर से ट्रेडिंग आफ प्लास्टिक ग्रेन्युल्स प्लास्टिक माउल्ड्‌स आइटम तथा अन्य प्लास्टिक प्रोडक्ट आदि के लिए केश क्रेडिट हाईपोथिकेशन लोन एकाउण्ट नम्बर 1936008700001658 पर  2,00,00,000/रुपये (दो करोड रुपये ) का लोन  प्राप्त किया जाकर बैंक में लोन के रुपये जमा नहीं किए गए। इनके द्वारा बैंक को 2,16,99,592 रुपये भुगतान किया जाना शेष है। आरोपियान विजयकुमार जैन एवं अंकित चौधरी तथा वैल्युअर सुनील गर्ग आदि ने मिल कर दुष्प्रेरण पूर्वक अपराधिक षडयंत्र रचकर बैंक के रुपयों को हडप कर बैंक के साथ छल कारित किया गया है जो धारा 420,409,109,120 बी भादवि. का अपराध प्रथम दृष्टया पाया गया।
         उक्त प्रकरण पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवके सिंह के विशेष दिशा-निर्देशों पर अति. पुलिस अधीक्षक रूपेश द्विवेदी एवं नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्रीमती वंदना चौहान के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री पवन सिंघल व उनकी टीम द्वारा प्रकरण के मुखय आरोपी विजय कुमार जैन को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे विस्तृत पूछताछ की जा रही है। अन्य आरोपी अंकित चौधरी व वैल्युअर सुनील गर्ग फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है। प्रकरण में पंजाब नेशनल बैंक जवाहर मार्ग शाखा, इंदौर के मैनेजर की भूमिका की भी जांच की जा रही है।


फायर कर धमका के पैसों की मांग करने वाला कुखयात बदमाश, पुलिस थाना भंवरकुआं की गिरफ्त में, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल एवं देशी पिस्टल बरामद


इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2018-पुलिस थाना भंवरकुंआ क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 03.02.18 को रात्रि 09.45 बजे फरियादी अवधेश पिता खेमचंद पटेल निवासी लाल बहादुर शास्त्री नगर इन्दौर, अपने घर की छत पर टहल रहा था उसी समय सचिन गोस्वामी अपने साथी वीरु उर्फ प्रकाश के साथ मोटर सायकल से आया तथा गाली गुफ्ता कर 50,000/- रुपये की मांग की तथा गेट पर लात मारकर रिवाल्वर से फायर किया तो एक गोली मारुति वेन के दरवाजे पर लगी तथा दूसरा फायर किया तो, फरियादी चिल्लाया तो दोनो बदमाश मोटर सायकल लेकर रिवाल्वर लहराते हुये भाग गये। जिस पर पुलिस थाना भंवरकुंआ पर अपराध क्रमांक 83/18 धारा  384,294,34 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना मे लिया गया। 
           मामला काफी गंभीर एवं संगीन होने से पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह को एक टीम गठित कर तत्काल आरोपियो को पकडने हेतु निर्देशित किया गया। जिसपर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय शाह एवं नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्रीबसंत कुमार मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुंआ शिवपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में एक टीम गठित कर, आरोपियों की धरपकड़ हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। टीम द्वारा आरोपियो के संबंध में जानकारी प्राप्त करते यह पता चला कि उक्त दोनो आरोपियो शातिर बदमाश होकर इनके विरूद्ध थाना लसूडिया में लूट, थाना खजराना में 50,000/-रु. की अवैध वसूली को लेकर गोली चलाने तथा थाना द्वारिकापुरी में भी आपराधिक प्रकरण दर्ज है। आरोपियों की तलाश हेतु शहर में इनके मिलने वाले सभी संभावित स्थानों के साथ उज्जैन में दबिश दी गई किन्तु कोई पता नही चला। स्वयं पुलिस अधीक्षक पश्चिम द्वारा प्रकरण में मानीटरिंग करते हुए, लगातार टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये जाते रहे। टीम द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, हर गतिविधि पर नजर रखी गयी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुखयात बदमाश  वीरु उर्फ प्रकाश पिता सेवाराम डोबरे उम्र 32 साल निवासी स्थायी पता  मकान नंबर  216  नागदा जंक्शन किरण टाकीज के पीछे उज्जैन हालनिवासी-509 रुस्तम का बगीचा इन्दौर, अभी ग्राम जोगपुर आगर में छिपा है इस पर टीम द्वारा वहां भी दबिश दी गई लेकिन बदमाश वहाँ से भी फरार हो गया। पुनः मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वह बारदान मंडी उद्योग नगर इंदौर में छिपा है इस पर टीम द्वारा दबिश दी जाकर बदमाश को घेराबंदी कर पकडा गया, जिसके पास से एक देद्गाी पिस्टल व घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल जप्त की गयी है।
        आरोपी वीरू एक शातिर बदमाश है और वह मंडी थाना नागदा का कुखयात गुण्डा है जिसके विरुद्ध विभिन्न धाराओ में 25 अपराध दर्ज है तथा थाना एमआईजी इन्दौर का निगरानी बदमाश है। इसके विरूद्ध इन्दौर शहर के विभिन्न थानों कई प्रकरण दर्ज है। थाना लसूडिया एवं थाना खजराना के अपराधों में फरार, आरोपी की गिरफ्तारी हेतु ईनाम की उदघोषणा भी की गई है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे उसके साथी सचिन गोस्वामी के बारें में पूछताछ की जा रही है, जिसे भी जल्द गिरफ्तार किया जावेगा।
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुंआ शिवपाल सिंह कुशवाह व उनकी टीम के उनि. नरसिंह यादव, उनि. चैन सिंह चौहान, सउनि रविराज सिंह,प्र.आर. 165 सुमेर, आर. जितेन्द्र सिंह परमार, आर. सुधीर राय  तथा आर. प्रदीप सिंह की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा चलाये जा रहे गुंडा अभियान के तहत, 20 गुंडे, बदमाश एवं असमाजिक तत्व, पुलिस थाना मल्हारगंज की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डों, बदमाशों, पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरूद्ध की जा रही सतत कार्यवाही के अन्तर्गत आगामी त्याहौरों को मद्‌देनजर रखते हुए विद्गोष गुंडा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवके सिंह के मार्गदर्शन में शहर के पश्चिम क्षेत्र के थाना मल्हारगंज में आज दिनांक 25.02.18 को रात्रि से अलसुबह तक अपराधियों तथा असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही की गयी।
इस दौरान क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री पवन सिंघल व उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के गुण्डों, निगरानी बदमाश, संदिग्धों एवं स्थाई/गिरफतारी वारंटियों पर कार्यवाही हेतु सुबह-सुबह बदमाशो के घर-घर जाकर धरपकड की गई, जिसमें 20 गुंडे पुलिस की पकड़ में आयें- 1. जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता मन्नालाल चौहान, 2. कालू उर्फ सतीद्गा उर्फ नेपाली पिता कैलाशकौशल, 3. गब्बू उर्फ भारत पिता रामस्वरूप सैनी, 4. मोनू पिता सुधाकर राव मराठा, 5. बंटी पिता कालूराम राठौर, 6. पप्पू पिता कालूराम राठौर, 7. बबलू उर्फ गिरजाशंकर पिता  नंदराम कोरी, 8. हरीश पिता रामप्रसाद कुमायुं, 9. राज पिता हरीश कुमायुं, 10. सोनिया उर्फ सुनिल पिता रामलाल मालवीय, 11. गोपाल पिता दिलीप राठौर, 12. चेतन उर्फ टिप्पा पिता त्रिलोकचंद भैरवे, 13. प्रशांत पिता पुखराज पथरोड़, 14. चेतन पिता सुरेश, 15. मंदक पिता इंदूलाल डागर, 16. शानू पिता महेश सागर, 17. राजेश उर्फ गब्बर पिता कैलाश लोधी, 18. गोलू उर्फ अजय पिता जयराम कौशल, 19. सर्वेश पिता हरिनारायण शर्मा तथा 20. पारस पिता मोहनलाल चौहान। उक्त बदमाशो को थाने लाकर पूछताछ कर डोजियर आदि भरवाये गये व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई। इस दौरान कोई बदमाश रजाई में दुबक गया तो कोई बाथरूम मे छुपा, लेकिन पुलिस की नजरों से बच न सका। पुलिस की इस कार्यवाही से कई बदमाशों ने अपराध नहीं करने की तौबा कर उठक बैठक भी लगाई।
           इन्दौर पुलिस द्वारा आकस्मिक रूप से इस प्रकार अलसुबह की गयी कार्यवाही से अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया। शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु इन्दौर पुलिस द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।






क्राईम ब्रांच इंदौर व्दारा आरोपी हैप्पी उर्फ रूद्राक्ष अग्रवाल के विरूद्ध किया गया, धोखाधड़ी का अपराध भी पंजीबद्ध आरोपी ने हर्ष बंसल के नाम से फर्जी दस्तावेज बना कर काटी थी फरारी


इन्दौर-दिनांक 25 फरवरी 2018- उप पुलिस महानिरीक्षक  इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र ने इंदौर शहर में पंजीबद्ध अपराधों तथा पैडिंग शिकायत जांच के निराकरण व जांच में संज्ञेय अपराध घटित होने की दशा में आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर  श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमरेन्द्रसिहं व्दारा क्राईम ब्रांच थाने पर पैण्डिंग जांचों के निराकरण हेतु योजनाबद्ध तरीके से कार्य कर निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा- निर्देश दिये गये थे। 
           इसी कड़ी में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस व्दारा आरोपी हैप्पी उर्फ रूद्राक्ष अग्रवाल पिता वेंकट अग्रवाल नि.28 एल.आई.जी.डुप्लेक्स इंदौर के खिलाफ फरारी के दौरान कूटरचितदस्तावेजों का प्रयोग कर स्वंय की असल पहचान छुपाने के जुर्म में अप. क्र. 01/2018 धारा 419 ,420 ,467 ,468 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। 
         सन्‌ 2011 में थाना विजयनगर जिला इंदौर के अपराध क्र.188/11 धारा-364 ,365 ,302 ,212 भादवि गुलशन तेजवानी हत्याकाण्ड का आरोपी हैप्पी उर्फ रूद्राक्ष अग्रवाल पिता वेंकट अग्रवाल नि.28 एल.आई.जी.डुप्लेक्स इंदौर उपरोक्त अपराध में न्यायिक हिरासत में होकर जेल निरूध्द था,  दिनांक 15.07.2013 को आरोपी हैप्पी उर्फ रूद्राक्ष अग्रवाल तथा उसके साथी रवि उर्फ आदित्य गुर्जर पिता दिनेश नि. एमआईजी इंदौर को कोर्ट पेशी पर जेल से जिला न्यायालय इंदौर लाया गया था,  इसी दरमियान दोनो आरोपी कोर्ट परिसर इंदौर से पुलिस अभिरक्षा से भाग निकले थे। कोर्ट परिसर से फरार होने के कारण दोनों आरोपियों के विरूद्ध थाना एम.जी.रोड इंदौर में अपराध क्र.290/13 धारा 224 भादवि का पंजीबध्द किया गया था। फरार दोनों आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर द्वारा ईनाम उद्‌घोषणा जारी की गई थी। इस दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर को मुखबिर के माध्यम से आरोपी हैप्पी अग्रवाल की फरारी के दौरान नामबदलकर जिला सतना में रह रहा है, ऐसी सूचना मिलनें पर, क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा सतना पहुंचकर, फरार आरोपी को घेराबंदी कर पकडा गया था। आरोपी हैप्पी ने पुलिस पुछताछ में स्वीकार किया कि फरारी के दौरान उसने अपना नाम हर्ष बंसल पिता विष्णु बंसल निवासी गौशाला चौक केसरी स्वीट्‌स के पास सतना म.प्र. रख लिया, जिसके लिए आरोपी ने फर्जी दस्तावेज भी तैयार करवाये थे आरोपी के कब्जे से हर्ष बंसल के नाम का पेन कार्ड क्र ब्श्रठच्ठ3808थ् की रंगीन लेमीनेटेड फोटोकापी, हर्ष बंसल नाम का ड्रायविंग लायसेंस क्र डच्19छ220160019203 की रंगीन लेमीनेटेड फोटोकापी एवं तीन एटीएम कार्ड एवं दो मोबाइल फोन, जप्त किये गये थे व क्राईम ब्रांच इंदौर पर आरोपी के खिलाफ सिलसिला क्र.01/17 धारा-41(1)(9) जाफौ. कायम कर जांच में लिया गया था। 
            जांच के आधार पर यह पाया गया कि आरोपी हैप्पी उर्फ रूद्राक्ष अग्रवाल के द्वारा अपराध में गिरफ्तारी से बचने के लिये फर्जी कूटरचित दस्तावेज तैयार किये व उनकी मदद से स्वयं की पहचान छुपाई, जो कि प्रथम दृष्टा अपराध धारा-419 ,420 ,467 ,468 भादवि का अपराध घटित पाए जाने से आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में कीजा रही है। आरोपी वर्तमान समय जेल में निरद्ध है। 
उपरोक्त पंजीबद्ध अपराध की विवेचना में आरोपी हैप्पी व्दारा तैयार किये कूटरचित दस्तावेजों की जांच फोरेन्सिक शाखा से कराई जावेगी तथा आरोपी हैप्पी को गिरफ्तार कर पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर विवेचना में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।

Saturday, February 24, 2018

अन्नपूर्णा क्षेत्र में पोस्ट आफिस एवं मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाला एक आरोपी, पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल व चोरी गये 3000 रू एवं डीवीआर बरामद


इन्दौर- दिनांक 23 फरवरी 2018- इंदौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी के अपराधों व अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं पूर्व में हुई घटनाओं के आरोपियों की पतारसी हेतु कड़ी  व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह एवं  अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा एक शातिर चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
         पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र में दिनांक 27.01.18 को मध्य रात में अन्नपूर्णा मुखय मार्ग प्रभु नगर इन्दौर ई.जी. मेडिकल की दुकान मे अज्ञात बदमाशो द्वरा शटर उचकार मोबाईल एंव नगदी चुराकर ले गये थे उक्त घटना पर अपराध क्र 46/18 धारा 457/380 भादवि का अपराध पंजीबध्द किया गया तथा दिनांक 27.01.18 की मध्य रात्रि को हीअन्नपूर्णा स्वीट्‌स के पास स्थित पोस्ट आफिस का ताला तोड़कर अंदर रखी लोहे की एक तिजोरी जिसमे नगदी 4 लाख रुपये व चिल्लर एंव कागजात तथा सीसीटीवी कैमरा की डीवीआर चुराकर ले गये थे। 
          उक्त घटना को गम्भिरता से लेते हुए एवं थाना क्षेत्रों में चोरी की घटनाओं पर नियंत्रण हेतु, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व बदमाशो व संदिग्धों पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के लिये नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री एस.के.एस. तोमर द्वारा थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री बी.एल. मण्डलोई व उनकी टीम को निर्देशित किया गया था। आरोपियो की पतारसी की गई तथा विवेचना के दौरान थाना रावजी बाजार में चोरी के गिरफ्तारशुदा आरोपी महेन्द्र पिता भवानसिह मेहडा जाति भील 18 साल निवासी ग्राम छटवानी थाना टाण्डा जिला धार से थाना अन्नपूर्णा के उक्त अपराध के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करते आरोपी द्वारा अपने साथी करण भांबर के साथ मिलकर चोरी करना बताया। उक्त जानकारी के आधार पर थाना प्रभारी द्वारा एक टीम गठित कर, उसे प्रकरण में माल मश्रुका की बरामदगी एवं अन्य आरोपी की पतारसी हेतु लगाया गया। टीम द्वारा आरोपी के गांव ग्राम छटवानी टाडा पहुंच कर घटना में प्रयुक्तमोटर साईकिल करिज्मा नम्बर एमपी-09/क्युई-6415  एवं नगदी 3000 रू. तथा सीसीटीवी का डीवीआर जप्त किये गये है। घटना का मुखय आरोपी करण पिता मनोहर भांमर निवासी खड़ी अम्बा थाना टांडा जिला धार का फरार है, जिसकी टीम द्वारा तालश की जा रही है, जिसकी गिरफ्तारी से प्रकरण के माल मश्रुका की बरामदगी व अन्य प्रकरणों के बारें में जानकारी प्राप्त हो सकेगी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार शुदा आरोपी महेन्द्र से अन्य अपराधो तथा साथी करण के ठिकानो के बारे में पूछताछ की जा रही है।
          उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री बी.एल.मण्डलोई, उप निरी. के.पी. पाराशर, सउनि सखाराम जामोद, प्रआर. बृजभूषण, आर घनश्याम ठाकुर की सराहनीय भूमिका रही।


संजीवनी द्वारा फिर बचायी गयी, दो अमूल्यजिंदगियां एक नाबालिक छात्रा एवं कोलकाता की शादीशुदा महिला को आत्मघाती कदम उठाने से रोका


इंदौर 23 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा संचालित ''संजीवनी एक कदम जीवन की ओर'' हेल्पलाईन द्वारा फिर जीवन से हताश दो लोगों की जान बचाने में कामयाब हुई है। 

01 नाबालिक छात्रा ने संजीवनी हेल्पलाईन ंनंबर पर फोन कर बताया कि, मैं आत्महत्या करने जा रही हूं। इस पर संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यावाही करते हुए छात्रा सें पूछा की आत्महत्या का कारण क्या है। इस पर छात्रा द्वारा बताया गया की मैं एम0बी0ए करना चाहती हूं, पर मेरे घर की पारिवारिक स्थिति काफी खराब होने के कारण में आगे पढ़ नही पा रही हूं, इसीलिए में आत्महत्या करना चाहती हूं। जिस पर संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा छात्रा को उचित समझाईश देकर आत्महत्या करने सें रोका गया, साथ ही छात्रा की काउंसलिंग की गई व परिवारवालों को समझाया की छात्रा की पढाई निरंतर रखें।

02 कोलकाता की रहने वाली शादीद्गाुदा महिला नें कॉल कर बताया की मैं पंजाब की रहने वाली हूं और कोलकाता में अपने पति के साथ पिछलें तीन माहसें रह रही हूं। मेरा पति मुझें घर में बंद कर रखता है और कही भी आने जाने नही देता है, मेरी शादी को चार माह ही हुए है और वह मुझसें मारपीट भी करता है, इसी कारण सें मैंने आत्महत्या करने का फैसला किया है। इस पर संजीवनी हेल्पलाईन द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए कोलकाता कंट्रोल की मदद सें शादीद्गाुदा महिला को बंद घर सें छुडवाया गया साथ ही कोलकाता पुलिस नें शादीद्गाुदा महिला को उसके परिवार के सुपूर्द किया गया। इस प्रकार संजीवनी द्वारा की गयी त्वरित कार्यवाही से महिला पर हो रहे अत्याचार को रोका गया। 

                इस प्रकार संजीवनी हेल्पलाइन द्वारा संवेदनशीलता के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुए, उपरोक्त दोनों प्रकरणों में कॉलरों को आत्महत्या के प्रयास जैसे नकारात्मक कदम उठाने वाले विचारों से उबार कर, उन्हे रोका गया तथा उनकी समस्याओं के निराकरण के प्रयास किये गये है। 
                  नकारात्मक विचारों से ग्रसित होकर, गलत कदम उठाने वाले व्यक्तियों को उक्त नकारात्मकता से उबारने के लिये इन्दौर पुलिस की ''संजीवनी'' हेल्प लाइन निरंतर प्रयासरत्‌ है।

क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड में ठगी के द्गिाकार फरियादियो के रूपये रिफण्ड कराए। पेटीएम, ऑक्सीजन वॉलेट, फ्यूचर पे, फ्रिचार्ज के माध्यम से हुए अवैध ट्रांजेक्द्गान से गये रूपये आवेदक को वापस लौटाए गये बैंक ओ.टी.पी लेकर ठगी करने वाले के ट्रांजेक्द्गान को बीच में रोक कर आवेदक को 24 घंटे में पुनः पैसे दिलवाए,




इन्दौर-दिनांक 24 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर मे बढ़ रही ऑनलाइन फ्रॉड की घटनाओं पर अंकुश लगाने व ऑनलाईन फ्रॉड करने वाले अरोपियों की धरपकड़ करने हेतु इंदौर पुलिस को निर्देद्गिात किया गया है।  उक्त निर्देद्गाों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रॉच की समस्त टीम के प्रभारियों को इस दिश में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड के संबंध में प्राप्त द्गिकायत आवेदन पत्र में त्वरित कार्यवाही कर आवेदको के पैसे पेटीएम, ऑक्सीजन, फ्यूचर पे वॉलेट व बैंक के माध्यम से गये हुए पैसों कोआवेदको के ऑनलाइन वॉलेट व बैंक खाते में री-फण्ड कराए गए है। क्राइम ब्रांच को प्रस्तुत शिकायतों में आवेदक रविन्द्र सिंह राजपूत को पेटीएम के माध्यम से 6000 रूपयें री-फण्ड हुए जबकी अन्य आवेदक पुष्पेन्द्र पाण्डेय को आक्सीजन वॉलेट के माध्यम से 12000 रूपये, स्मिता शर्मा का आक्सीजन वॉलेट के माध्यम से 46 रूपेय ,अद्गाोक परमार को पेटीएम के माध्यम से 5200 रूपये ,अभिषेक प्रितमानी को फ्यूचर पे के माध्यम से 20000 ,भूपेन्द्र सिंह को पेटीएम के माध्यम से 5020 ,निखिल परमार को फ्रिचार्ज के माध्यम से 10 रूपये, राजेद्गा वर्मा को ऑक्सीजन वॉलेट के माध्यम से 09 रूपये एवं राजेन्द्र सिरके को बैंक के ओटीपी से किये जा रहे ट्रांजेक्द्गान को बीच में रोक कर 7787 रूपये सफलतापूर्वक वापस दिलवाए गए है। 
          इन्दौर पुलिस की सायबर हेल्पलाईन के माध्यम से क्राइम ब्रांच द्वारा ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों पर त्वरित कार्यवाही कर, इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जा रहा है तथा समय-समय पर लोगों को इस प्रकार के फ्रॉड से बचने के लिये जागरूक भी किया जा रहा है। इन्दौर पुलिस की सायबर हेल्पलाईन नंबरः- 7049124444, 7049124445  

Friday, February 23, 2018

पुलिस थाना बाणगंगा के शातिर बदमाश सतीश दीक्षित के विरूद्व रासुका की कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अ पराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामीके मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा क्षेत्र के कुखयात बदमाश सतीश पिता भगवानदास दीक्षित उम्र 24 वर्ष निवासी 82 भगतसिंह नगर पागल खाने के सामने बाणगंगा इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है। 
आरोपी सतीश दीक्षित पुलिस थाना बाणगंगा का शातिर व कुखयात बदमाश होकर, क्षेत्र में वर्ष 2009 से लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा-मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, लूट, अवैध शराब, अवैध हथियार रखने, हत्या, आदि जैसे 09 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आया। अतः इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगानें के लिये, अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व ज़ोन-3 श्री प्रशांत चौबे एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री हरीश मोटवानी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा व उनकी टीम द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वाराआरोपी सतीश को रासुका के तहत केन्द्रीय जेल परिरूद्ध रखनें का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन में आरोपी सतीश दीक्षित को पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा आज गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल जा रहा है।
उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


उज्जैन महांकाल मंदिर से महिला सैनिक की एक्टिवा चोरी करने वाला चोर, गाड़ी सहित पुलिस थाना परदेशीपुरा की गिरफ्त में,


इन्दौर- दिनांक 23 फरवरी 2018- इंदौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी के अपराधों व अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने एवं पूर्व में हुई घटनाओं के आरोपियों की पतारसी हेतु कड़ी  व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा उज्जैन के वाहन चोरी के प्रकरण के आरोपी को मय चोरी की एक्टिवा सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना परदेशीपुरा को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि, एक संदिग्ध व्यक्ति एक एक्टिवा को कम कीमत में बेचने की फिराक में घूम रहा है, जो चोरी की गाड़ी हो सकती है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध आरोपी प्रकाश उर्फ़ विकास पिता डालचंद वर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी रुस्तम का बगीचा इंदौर को चोरी की एक्टिवा बेचने की फ़िराक में खड़े हुए पकड़ा।उक्त एक्टिवा गाड़ी क्रं एमपी-13/डीडब्ल्यू-0935 को आरोपी ने दिनांक 15.09.17 को महांकाल मंदिर मंदिर परिसर से चुरा लाया था। उक्त एक्टिवा महांकाल मंदिर में ड्‌यूटी कर रही महिला सैनिक मीना प्रजापति की थी। फरियादी मीना की रिपोर्ट पर थाना महाँकाल उज्जैन में अपराध 519/17 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया था। पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर, उज्जैन पुलिस के सुपुर्द किया गया है। 
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी परदेशीपुरा श्री राजीव त्रिपाठी व उनकी टीम के सउनि देवेन्द्र पँवार, आरक्षक राघवेंद्र तथा आरक्षक जगदीश की सराहनीय भूमिका रही।


ओलम्पिक पदक विजेता से करोडो रूपए की धोखाधडी करने के प्रकरण के फरार आरोपी, दो पुरूष व दो महिलाएं, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा प्रकरणों में फरार व इनामी आरोपियों की धरपकड हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देद्गा पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधिक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा थाना प्रभारी क्राईम ब्राँच अनिल सिंह चौहान को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देशदिये गए थे।
दिनांक 16.05.17 को आवेदक विजय कृमार जो कि ओलम्पिक पदक विजेता, राजीव खेल रत्न अवार्ड, अर्जुन अवार्ड व पद्मश्री से अंलकृत है, जिनके व्दारा शिकायत की गई थी। जिस पर से थाना क्राइम ब्रांच पर  अपराध क्र.03/17 धारा-406,420,467,468,120 बी भादवि व म.प्र.निक्षेपको के हितो का संरक्षण अधिनियम 2000 की धारा-06 का अपराध पंजीबध्द किया गया था। उक्त प्रकरण में मनमोहन सिंह मुखय आरोपी एवं सहआरोपी हजारा सिंह, जसपाल सिंह ,वरिन्दर कौर, कुलविन्दर कौर तथा अनिल तंवर के व्दारा आवेदक विजय कुमार से  स्वयं व्दारा शेयर मार्केट में धन राशि लगाने का नाम पर आवेदक से राशि का 05 प्रतिशत लाभांश प्रतिमाह देने का लालच देकर आवेदक से कुल लगभग 02 करोड रूप लिए गए और आवेदक को प्राप्त राशि पर 05 प्रतिशत का लाभांश देने बावत्‌ शपथ पत्र लिखकर दिए गए थे।  जबकि आरोपी मनमोहन सिंह मात्र शेर-खाँन ट्रेडिंग कंपनी में एजेन्ट के रूप में काम करता था। आरोपी मनमोहन सिंह व्दारा आवेदक विजय से प्राप्त धन राशि लगभग 02 करोड रूपए को शेर-खाँन ट्रेडिंग कंपनी में भी उसके व्दारा निवेश ना करते हुए आरोपी मनमोहन सिंह अपने रिश्तेदारो के खातो में पैसे ट्रांसफरकर आरोपी मनमोहन सिंह ने मकान का तथा 02 ट्रको का फाइनेंस लिया हुआ था एवं उस पैसे से फाइनेंस कि किस्ते अदा कर दी गई थी। आरोपी मनमोहन सिंह व्दारा विजय कुमार से शेयर मार्केट में पैसा लगाकर राशि दुगुना करने का प्रलोभन देकर फर्जी एग्रीमेंट तैयार कर करीब 02 करोड रूपए लेकर पैसा अपने परिवार जनो व दोस्त अनिल तंवर के खाते में जमा कर राशि का आहरण व गबन कर फरार हो गया था, जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों व्दारा उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु 10-10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। मामले में फरार मुखय आरोपी मनमोहन सिंह सैनी व उसके साथी अनिल तंवर के पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है जो कि वर्तमान में जेल में निरूध्द है। 
प्रकरण में अन्य फरार 04 आरोपीयों के संबंध में भी इन्दौर पुलिस द्वारा 10-10 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया गया था। जिनकी गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए जा रहे थे। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपियों- 1. हजारा सिंह पिता जसपाल सिंह, 2.जयपाल सिंह पिता स्व.बच्चन सिंह, 3. कुलविन्दर कौर पिता जसपाल सिंह तथा 4.वरिन्दर पति मनमोहन सिंह कौर चारो फरार आरोपियों को घेराबंदीकर पकडा गया। आरोपियों से पूछताछ पर उनके खाते में कैप्टन विजय कुमार के द्वारा दिए गए चेको की राशि आना पाई गई तथा जिसका उपयोग मुखय आरोपी मनमोहन सिंह के द्वारा शेयर खान ट्रेडिंग में किया गया। आरोपीगणों द्वारा प्रकरण से संबंधित राशि जप्त नही कराई गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

नैतिक दैह व्यापार का कारोबार चला रही महिला, क्राईम बांच की गिरफ्त में एक अन्य युवती व ग्राहक युवक तथा उनका सहयोगी साथी भी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र ने इंदौर शहर में घटित हो रहे विविध अपराधों व आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व अपराधियों की पतारसी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देद्गा के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्द्गान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री अमरेन्द्रसिहं इंदौर द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को ऐसी आपराधिक गतिविधियों की पतारसी कर उनकी धरपकड के लिए योजनाबद्ध तरीके कार्यवाही करने हेतु लगाया।
         दिनांक 22.02.18 की रात्रि में क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना एरोड्रम क्षेत्रान्तर्गत किराये के मकान मे नीमा नाम की महिला अनैतिक देह व्यापार का कारोबार संचालित कर रही है। उक्त सूचना की तस्दीक व सत्यता जांच में व आरोपी महिला के खिलाफ कार्यवाही हेतु क्राइम ब्रांच की टीम, थाना एरोड्रम पुलिस को साथ लेकर संयुक्त रुप कार्यवाही करते हुए, मुखबिर व्दारा बताये स्थान फ्लेट न. 301 सम्पत अपार्टमैंट मारुती शोरुम के पास कलानी नगर इंदौर पहुंचे। जहाआरोपी महिला नीमा सैनी पति स्व. देवेन्द्र कुमार माली नि. 301 सम्पत अपार्टमैंट कलानी नगर इंदौर, युवती सपना राय पति मुकेश राय उम्र 23 साल नि. ग्राम भैंसतन सूरत गुजरात, आरोपी युवक वरुण पिता ईश्वरलाल साहूले उम्र 18 साल नि. शंकरबाग छावनी इंदौर तथा साथी सहयोगी गणेश पिता भजनसिहं राठौर उम्र 28 साल निवासी ग्राम मालूत तह. हरसूद जिला खण्डवा मौके पर पकडा गया।        
            पुलिस पुछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि उसके पति का देहान्त हो चुका है, तब से वह अकेली ही रह रही है, इसी वजह से अपना गुजार बसर करने के  लिए वह दैह व्यापार का यह अनैतिक कारोबार संचालित कर रही है, कारोबार संचालित करने के लिए आरोपी महिला किराये के फ्लेट को अपना ठिकाना बनाती है, तथा थोडे थोडे दिन में वह अपना यह ठिकाना बदल देती है, इस काम के लिए आरोपी महिला को अलग-अलग लडकिया पवन नाम का दलाल लाकर देता था तथा इस काम में आरोपी गणेश पिता भजनसिह राठौर इनका सहयोगी बना हुआ है जो  ग्राहक युवको को अपने इस ठिकाने तक लेकर आता था। ये एक ग्राहक युवक से 1000-1500 रुपये तक ले लेते थे । इस व्यापार में शामिल युवती सपन राय से पूछताछकरने पर मालूम हुआ कि दलाल पवन अधिकांश लडकिया पश्चिम बंगाल की लाता है तथा ये युवतिया पैसा कमाने की चाह व अपनी आवश्यकताओं के लिए इस कारोबार में शामिल हो जाती है ।
आरोपी महिला नीमा, युवती सपना राय, ग्राहक युवक व साथी गणेश के खिलाफ थाना एरोड्रम में प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना जा जा रही है। उक्त मामले में लडकिया लाकर देने वाले दलाल पवन नि. बंगाली चौराहे इंदौर के खिलाफ भी प्रकरण पंजीबध्द किया जा चुका है, जिसकी तलाश की जा रही है । 

थाना महू अन्तर्गत पंजीबध्द अपराध में फरार चल रहा कुखयात आरोपी संजय सिहं क्राईम ब्रांच इदौर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र ने इंदौर शहर में  पंजीबद्ध विविध अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों की पतारसी कर उनकी गिरफ्तारी के लिये कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। जिस पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अमरेन्द्रसिहं (क्राइम) इंदौर द्वारा क्राइम ब्रांच को ऐसे अपराधियों  धरपकड के लिए योजनाबद्ध तरीके कार्यवाही करने हेतु लगाया था ।
दिनांक 23.02.18 को क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस ने थाना महू से आबकारी मामले में फरार चल रहे आरोपी संजय पिता अजबसिंह तंवर उम्र 48 साल नि. 70 अशोक नगर एरोड्रम इंदौर को गिरफ्त में लिया तथा कार्यवाही हेतु पुलिस थाना महू पुलिस के सुपुर्द किया गया। 
आरोपीसंजय के खिलाफ थाना महू अन्तर्गत दिनांक 06.02.18 को अवैध शराब को अपने पास रखने के जुर्म में अप. क्र. 47/18 धारा 34 (2) म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 कायम किया गया था, आरोपी घटना स्थल पर अपना वाहन व अवैध शराब छोडकर भाग निकला था तथा घटना दिनांक से फरारी कारारी काट रहा व पुलिस से छुपता फिर रहा था। आरोपी संजय के खिलाफ पूर्व में भी इंदौर शहर के विभिन्न थानों महू, एमजी रोड, एरोड्रम बाणगंगा, सदर बाजार, पलासिया अन्नपूर्णा, चंदन नगर, भंवरकुआ, में  लूट, डकैती, डकैती योजना, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने व आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत गंभीर किस्म के अपराध पंजीबध्द हुए है  । 
आरोपी संजय पिता अजबसिंह को गिरफ्तार कर थाना महू पुलिस व्दारा पूछताछ की जा रही है। आरोपी व्दारा अवैध शराब कहा से लाने व उसे कहा भेजी जा रही थी इस संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, साथ ही आरोपी के इंदौर शहर में पंजीबध्द अन्य अपराधों में भूमिका की भी जांच की जा रही है ।  

नकली सोने की ईट को असली बताकर ठगी करने वाले गिरोह का सदस्य आरोपी नकली सोने की ईंट सहित, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में, आरोपी पूर्व में भी नकली सोना बेचकर ठगी की वारदातों को दे चुका है अंजाम


इन्दौर-दिनांक 23 फरवरी 2018- इंदौर शहर में नकली सोने की बिक्री कर ठगी करने के अपराधों के बारें में सूचना मिलने पर, इस पर अंकुश लगाने व इनकी गतिविधियों में संलिप्त लागों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इन्दौर पुलिस को निर्देशित किया गया है। जिस पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस बिन्दु पर कार्य करने हेतु लगाया गया। इस संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पिछले कई दिनों से लगातार क्राईम ब्रांच द्वारा प्रयास किये जा रहे थे। 
पुलिस थाना कनाडिया के संचार नगर में रहने वाले फरियादी वल्लभ पाटीदार ने थाना कनाडिया पर कुछ दिनों पूर्व उनके साथ इसी प्रकार नकली सोना देकर की गई धोखाधडी के संबंध में रिपोर्ट लिखाई थी। जिसमेंफरियादी ने सिहोर के पास रहने वाले एक आरोपी रस्सू खॉ एवं उसके साथी के द्वारा मिलकर उसके साथ नकली सोने की ईंट को असली सोना बताकर 6 लाख रू ठगने के संबंध में शिकायत की थी।  
        उक्त शिकायत कें आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिये क्राइम ब्रांच इन्दौर के द्वारा प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान क्राईम ब्रांच इंदौर को सूचना प्राप्त हुई कि फरियादी वल्लभ पाटीदार के साथ ठगी करने का आरोपी रस्सू खॉ एवं उसका एक साथी बंगाली चौराहे के आसपास घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर थाना क्राईम ब्रांच एवं थाना कनाडिया की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर एक आरोपी को पकड़ा गया जिसने पूछताछ में अपना नाम रस्सू पिता लियाकत खॉ उम्र 36 साल निवासी ग्राम जूनापानी सिहोर का होना बताया आरोपी का एक साथी पुलिस को देखकर मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
आरोपी से पूछताछ के दौरान पता लगा कि कुछ दिन पूर्व आरोपी रस्सू के साथी ने वल्लभ पाटीदार को फोन लगाकर कहा कि उसके घर की खुदाई में पुराना गड़ा हुआ सोना मिला है जिसे बेचना है जो आधी कीमत में आपको दे दूंगा। आरोपी रस्सू कायह साथी पूर्व में इंदौर में रहकर मजदूरी कर चुका है जिस कारण फरियादी और आरोपी रस्सू के साथी की बातचीत हुई थी। आरोपी ने ग्राहक को अपने गांव जूनापानी के पास बुलाया  और उसके साथ जयपुर गया जहां आरोपी एवं उसके साथियों ने फरियादी वल्लभ पाटीदार को सोने की एक ईंट दिखाई एवं उस ईंट में से एक छोटा सा टुकडा काटकर फरियादी को सेंपल के तौर पर दिया। फरियादी ने इंदौर आकर वह सेंपल चेक कराया तो वह असली सोना निकला इसके बाद आरोपी एवं उसके साथियों ने फरियादी को पुनः जयपुर 6 लाख रू लेकर आने का कहा जिसके बाद फरियादी आरोपी रस्सू के साथ जयपुर गया जहां आरोपी एवं उसके साथियों ने उसे वहीं सोने की ईंट दी जिसमें से उनहोने सेंपल काटकर दिया था। फरियादी वल्लभ पाटीदार ने जयपुर जाकर आरोपी एवं उसके साथियों को 6 लाख रू देकर और ईंट लेकर इंदौर चला आया। इंदौर आकर जब फरियादी ने इसे चेक कराया तो वह नकली निकली। इसके बाद फरियादी ने इसकी रिपोर्ट थाने पर की थी। 
आरोपी रस्सू खॉ से पूछताछ में क्राईम ब्रांच को इस गिरोह के काम करने के तरीके के बारे में पता चला कि, गिरोह का कोई एक सदस्य द्राहरमे रहकर कुछ समय तक मजदूरी का काम करता था और इसी दौरान मौका पाकर किसी व्यक्ति को अपने झांसे में फसा कर उसे अपने घर की खुदाई के दौरान सोने की ईट निकलने की बात बताता था। इसके बाद गिरोह का वह सदस्य खुद को बहुत गरीब बताकर ग्राहक को यह विश्वास दिलाता था कि गरीब होने के कारण वह अपनी सोने की ईट बेच नहीं पा रहा है और ग्राहक को यह विश्वास दिलाता था कि यह सोना वह उसे आधी कीमत पर दे देगा। इसके बाद सेंपल दिखाने के नाम पर ग्राहक को अपने साथ लेकर जाते थे और ग्राहक को अपने नाखून में पहले से छुपाया हुआ असली सोने का टुकडा देकर बेवकूफ बनाते थे एवं इसके बाद ग्राहक को नकली सोना देकर उसके बदले उससे पैसे ले लेते थे अगर ग्राहक पैसे देने से मना करे तो आरोपी ग्राहक को उक्त बुलाये स्थान पर ही मारपीट कर लूट लेते थे। 
       आरोपी पूर्व में भी इस प्रकार की वारदातों को अंजाम दे चुका है, जिसमें कई लोगों को बेवकूफ बनाकर नकली सोना बेचकर लोगों से लाखों रू. ऐंठ चुका है। आरोपी रस्सू एवं उसके साथियों द्वारा नकली सोना बेचने की घटना की गर्ई थीं, उक्त अपराध मे थाना कनाडिया एवं क्राइम ब्र्रांचद्वारा आरोपी रस्सू पिता लियाकल खान को गिरफ्तार किया जा गया है आरोपी से अन्य अपराधों व उसके साथियों के संबंध मे भी पूछताछ की जा रही है, जिसमे और भी कई अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है। 




Thursday, February 22, 2018

महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा गिरफ्तार, रूपयों के लेन-देन के कारण, पड़ौसी महिला व उसके पति ने दिया था हत्या की घटना को अंजाम


इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2018-पुलिस थाना खुडै़ल को दिनांक 18.02.18 को सूचना मिली थी कि ग्राम बांवलिया के 300-400 मीटर आगे इन्दौर नेमावर रोड़ के किनारे झाड़ियो कि आड़ में एक अधेड़ महिला की लाश पड़ी हुई है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी हाकमसिंह पंवार मय स्टाफ के घटना स्थल पर पहुंचे तो वहां पर एक अज्ञात महिला की लाश पड़ी हुई थी। लाश व घटना स्थल का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों एवं एफएसएल टीम द्वारा किया गया, जिसमें प्रथम दृष्टया प्रकरण में, महिला का गला रस्सी से दबाकर हत्या करने के निशान महिला के गले में पाये गये। मामला हत्या का पाया जाने से प्रकरण में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। महिला के शव का पीएम करवाने पर डॉक्टर द्वारा महिला की हत्या किसी रस्सी या वायर से गला घोंटकर की बताया गया। प्रकरण हत्या का पाया जाने से अज्ञात आरोपियो के विरूद्ध अपराध क्र. 69/18 धारा 302,201 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध अनुसंधान में लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा प्रकरण में शीघ्र महिला की पहचान कर, आरोपियों कीपतारसी कर उन्हे गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री विवेक सिंह एवं अति.पुलिस अधीक्षक (ग्रा/प्रो.सु) इन्दौर श्रीमती वाहनी सिंह के मार्गदर्द्गान में उप पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री सुरेन्द्रपाल सिंह राठौर द्वारा थाना प्रभारी हाकम सिंह पंवार के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन कर, प्रकरण में पतासाजी हेतु लगाया गया। प्रकरण मृतक महिला, अज्ञात होनें से वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में महिला का फोटो कई व्हाट्‌सअप ग्रुपो में भेजा गया, तो अज्ञात मृतिका का नाम संगीता लश्करी पति चन्द्रशेखर लश्करी उम्र 40 साल निवासी चौहान नगर थाना तिलक नगर की होना पाया गया। प्रकरण में अनुसंधान के दौरान पता चला कि, मृतिका की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना तिलकनगर में दिनांक 18.02.18 को हुई थी। पुलिस टीम ने अज्ञात आरोपियो की सरगर्मी से पतारसी करते हुए, तीनों आरोपियों मुकेश उर्फ राज पिता कैलाश सोलंकी उम्र 32 साल ,श्रीमती मधुबाई पति मुकेश उम्र 25 साल तथा अन्य आरोपी धर्मेन्द्र पिता विक्रमसिंह रावत उम्र 19 साल निवासी चौहान नगर इन्दौर को बिचौली मर्दाना को 03 दिन में गिरफ्तार कर इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश करने मेंसफलता प्राप्त हुई।
पुलिस द्वारा पूछताछ पर महिला की हत्या के संबंध में ये कहानी उभर कर आयी कि मृतिका संगीता लश्करी निवासी चौहान नगर इंदौर ने अपने पड़ोस में रहने वाली महिला मधु सोलंकी को वर्ष 2013 में 3000 रुपये 15 प्रतिशत ब्याज पर दिये थे तथा इसी प्रकार मृतिका द्वारा 15000 एवं 25000 रुपये, मधु को चार साल के अन्तराल में 10 प्रतिशत के ब्याज में दिया गया था। मधु द्वारा इन चार वर्ष में मूल एवं ब्याज मिला कर करीब एक लाख से अधिक राशि देने के बाद भी, मृतिका द्वारा उससे 1,20,000 रु की और मांग विगत चार वर्ष से कर रही थी। वह बीच बीच में रुपयो के लिये डराना धमकाना व मारपीट करना आदि की बात भी सामने आयी। मृतिका की सहेली मधु द्वारा उससे परेशान होकर उसकी हत्या की योजना बनाई। दिनांक 17.2.18 को मृतिका संगीता अपनी पड़ोसन सहेली मधु के ब्युटी पार्लर में आईब्रो ,फैशियल आदी कराने आई थी, मधु खुन्नस खाई हुई थी तो उसके दिमाग में उसका मर्डर करने का खयाल आया, तो उसने मृतिका से बातचीत में झूठ-मूठ बताया कि मेरे अंकल देवास में रहते है जिनसे मेरी बातचीत हो गई है वह बैंक से 1,20,000 रुपये लेकर आ रहे हैउनसे लेकर आपको दे दूंगी। योजना के तहत मधु ने अपने पति मुकेश को मारुति वेन क्र. एमपी-09/वी-0590 को अपने ससुराल बिचौली से बुलवाया तथा अपनी बुआ के लड़के धर्मेन्द्र रावत को भी बुलवा लिया। मधु ने मृतिका संगीता को रुपये देने के संबंध में बहला फुसलाकर अपनी मारुति वेन में बैठाकर ले गयी व रुपये देने वाले अंकल का डबल चौकी तरफ से आने व वहां गाड़ी खराब होने का बताकर इन्दौर नेमावर रोड़ से बावलिया गांव के आगे मारुति वेन को एक साईड में रोड़ किनारे अंधेरे में खड़ी की और मधु व मुकेश ने योजनाबद्ध तरीके से उसके गले में रस्सी का फंदा डालकर गला घोंटकर सिर मुह में पन्नी लगाकर उसकी हत्या कर दी और लाद्गा को वहीं पर झाड़ियों में फेंक कर भाग गये। पुलिस द्वारा आरोपियान मुकेश उर्फ राज, मधुबाई पति मुकेश तथा धर्मेन्द्र रावत को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त वाहन उक्त मारुति वेन जप्त की गयी है तथा आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाकर घटना में प्रयुक्त रस्सी तथा घटना स्थल पर फेंका गया मृतिका का मोबाईल आदि की बरामदगी की कार्यवाही की जावेगी।
उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हाकमसिंह पंवार एवं उनकी टीम के उनि. गोपाल सिंह निंगवाल, उनि. आर.एस.पाल, प्रआऱ.1473 मोहनलाल डाबर, आऱ. संजय, आर. घनदयाम, आर.नरेन्द्र आर. अनूप तिवारी, आर. 814 अमित डाबर, .आर. 3161 शालिनी तथा म.आर. 989 निशा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 123 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 73 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 50 आरोपियों, इस प्रकार कुल 123 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

11 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार कियाजाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 74 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 22 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को 06 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 74 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 14 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालती वनस्पति के पीछे एवं द्गिावमंदिर के पास भागीरथपुरा से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अनिल पिता मनोहरलाल बौरासी, अमन पिता दद्गारथ बोरकर, गिरीराज पिता रेवाद्गांकर साद तथ अनिल पिता गजाधर माली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताद्गा पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को 02.05 बजे, माउण्टवर्ग कालोनी एवं आरटीओ रोड़ दरगाह के पास से ताद्गा पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अबरार खां पिता शौकीन खां, एहसान पिता नाथू पटेल, अफसर पिता लालजी पटेल, कल्लू पिता कालजी पटेल, अफसर कालू पटेल, सईद पटेल पिता इब्राहिम पटेल, सुभाष पिता अम्बाराम मालवीय, इदरीद्गा पिता मुद्गताक पटेल, रईस पिता हातम पटेल तथा फजल पिता युसूफ पठान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताद्गा पत्तें बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 फरवरी 2018- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बजरंग नगर कांकड़ इंदौर निवासी राहुल पिता ईद्गवर, पीपल गली मांगलिया इंदौर निवासी बबलू पिता अद्गाोक यादव, ग्राम बाल्याखेड़ी इंदौर निवासी ओमप्रकाद्गा पिता गणपत सोलंकी तथा रविदास नगर इंदौर निवासी श्रवण पिता प्रेमसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।       
            पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को 10.35 बजे, 160 श्यामाचरण शुक्ला नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले लीलाबाई पति अजय खण्डारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 23 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को 21.50 बजे, ग्राम रेवती एवं ग्राम कुमेड़ी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम भंवरासला इंदौर निवासी राजेद्गा पिता मोहनलाल तथा 32/2 गणेद्गाधाम कालोनी इंदौर निवासी मनोज पिता गणेद्गा अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 61 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविकाचलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 22 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को 09 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 22 फरवरी 2018- पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम अटाहेड़ा बी.सी. ढाबे के सामने से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सुनाला निवासी भैरूलाल पिता माधुसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट केतहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 फरवरी 2018- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छोटा गणपति मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, इंद्रा नगर झुग्गी झोपड़ी निवासी गज्जू उर्फ गजेन्द्र पिता द्गिावराम राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
            पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 21 फरवरी 2018 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देद्गाी कलाली के सामने गांधी नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 108 नैनोद मल्टी गांधी नगर इंदौर निवासी विजय पिता आभाराव गायकवाड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।