Wednesday, February 21, 2018

किराये के फ्लैट अवैध रुप से जुऑ खेलते हुए 15 जुआरी, क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त मे, आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 20 हजार 890 रुपये नगदी, 15 मोबाईल एवं ताश की गड्डी जप्त

इन्दौर- दिनांक 21 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर मे अवैध रुप से जुऍ/सट्‌टे आदि अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देष के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफकुरैशी के मार्गदर्द्गान मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह चौहान व्दारा समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये ।
              क्राइम ब्रांच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की साजन नगर मे शेलम अपार्टमेन्ट मे एक फ्लैट मे 10-12 लोग अवैध रुप से जुआ खेल रहे हैं। उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा पुलिस थाना संयोगितागंज को साथ लेकर मौके पर पहुंचकर दबिश देने पर फ्लैट के अंदर 15 लोग ताश के पत्तो पर रुपये पैसों का हार जीत का दाव लगा कर जुआ खेलते मिलें, जिन्हे घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पकड़े गये लोगों से नाम पता पूछा तो उन्होने अपना अपना नाम (1) श्याम गुप्ता पिता राकेश गुप्ता उम्र 27 साल नि. मयूर नगर गली नं 13 इन्दौर (2) सुभाष कुमावत पिता काशीराम कुमावत उम्र 33 साल नि. 204 श्रीराम नगर पालदा इन्दौर (3) अमित पटोले पिता किशन पटोले उम्र 30 साल नि. म.नं. 20 पारसी मोहल्ला थाना संयोगितागंज इन्दौर (4) भोले कोचले पिता मायाराम कोचले उम्र 19 साल नि. म.नं. 66 अमर पैलेस चोईथराम मंडी इन्दौर (5) अजय यादव पिता देवराम यादव उम्र 23 सालनि. म.नं हिम्मत नगर पालदा इन्दौर (6) कमल कुशवाह पिता किशनलाल कुशवाह उम्र 39 साल नि. कृष्णदेव नगर खंडवा रोड इन्दौर (7) लव राव पिता दिनकर राव उम्र 28 साल नि. साजन नगर इन्दौर (8) दिलीप कुशवाह पिता औमकारलाल कुशवाह उम्र 31 साल नि.मं.नं245 चितावद इन्दौर (9) मनोज यादव पिता मोहनलाल यादव उम्र 38 साल नि. मं.न 149 गुलमोहर का बगीचा इन्दौर (10) कमल बचाने पिता कालू बचाने उम्र 21 साल नि.म.नं. 62 अमर पैलेस इन्दौर (11) दिनकर रंदिवे पिता मारुति राव रंदिवे उम्र 57 साल नि. फ्लैट नं जी 2 सेलाम अपार्टमेंट इन्दौर (12) श्रवण पिता बालकिशन उम्र 34 साल नि. ऋषिपैलैस व्दारिका पुरी इन्दौर (13) अजय कुशवाह पिता लीलाधर कुशवाह उम्र 31 साल नि. 1 खंडवा नाका इन्दौर (14) विक्की कुशवाह पिता रमेशचन्द कुशवाह उम्र 31 साल नि. 1 राधास्वामि सतसंग (15) संतोष पिता मुरारी लाल उम्र 27 साल नि. 126 चितावद इन्दौर का होना बताया। आरोपीगण के कब्जे से कुल 1 लाख 20 हजार 890 रुपये एवं 15 मोबाईल तथा ताश के पत्ते जप्त किये गये तथा आरोपीगण को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया जाकर, पुलिस थाना संयोगितागंज के सुपुर्द किया गया है। 
          आरोपी दिनकर रंदिवे पिता मारुतिराव रंदिवे उम्र 57 साल नि. फ्लैट नं जी 2 सेलाम अपार्टमेंट इन्दौर ने पूछताछ पर बताया की वह उक्त मकान मे एक महीने से रह रहा है तथा विगत 7-8 दिन से जुआ संचालीत कर रहा है। उक्त फ्लैट दीपक यादव के नाम से है। 
       क्राईम ब्रांच की टीम ने अवैध रुप से संचालित होने वाले जुए की धरपकड कर आरोपीगण को गिरफ्तार करने मे सफलता हासिल की है ।


वाहन चोरी एवं नकबजनी वाली गैंग का एक और फरार आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में, आरोपी से चोरी के दो मोबाइल, दो गैस की टंकी व एक एल.ई.डी. टी.वी. बरामद


इन्दौर- दिनांक 21 फरवरी 2018- इंदौर शहरवाहन चोरी, चेन स्नेचिंग एवं लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं पूर्व में हुई घटनाओं के आरोपियों की पतारसी हेतु कड़ी   व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। जिस पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्र्राइम) अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को इस दिशा में कार्य करने हेतु लगाया गया। इस संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पिछले कई दिनों से लगातार क्राईम ब्रांच द्वारा प्रयास किये जा रहे थे। 
        इस कड़ी में कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच इन्दौर ने पूर्व में थाना विजय नगर की की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी विनोद पिता रामसिंह को एक अपाचे मोटर सायकल सहित पकड़ा गया एवं उसके साथी राहुल पिता बद्रीप्रसाद जाटव निवासी भूरी टेकरी को चोरी की एफजेड मोटरसायकल सहित पकड़ा था। आरोपियों से सखती से पूूछताछ करने पर पता चला कि दोनों आरोपीयों के साथ चोरी करने में उनका एक अन्य साथी नरेन्द्र पिता हरिसिंह निवासी पवन नगर भी था। इन तीनों ने मिलकर थाना तिलकनगर क्षेत्र मे एक घर से एकएल.ई्र.डी. टीवी., एक एप्पल आई फोन मोबाइल, एक एम.आइ्र.नोट-4 मोबाइल चुराये थे एवं उसके बाद इन तीनो ने मिलकर एक अन्य घर से दो गैस की टंकी एवं एक स्विप्ट कार भी चोरी की थी स्विप्ट कार आरोपी राहुल एवं उसके साथि विनोद ने चोरी करने के कुुछ दिन बाद बंगाली चौराहे के पास एक सुनसान जगह पर छोड दी थी।
         आरोपी राहुल के बताये अनुसार उसके तीसरे साथी नरेन्द्र पिता हरिसिंह को तलाश किया जा रहा था, इसी दौरान सूचना प्राप्त होने पर आरोपी नरेन्द्र को थाना तिलकनगर एवं थाना क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी नरेन्द्र ने बताया कि उसने अपने साथी विनोद एवं राहुल जाटव के साथ मिलकर थाना तिलकनगर क्षेत्र के क्रद्गिा विहार कालोनी एक घर से एक एल.ई्र.डी. टीवी., एक एप्पल आई फोन मोबाइल, एक एम.आइ्र.नोट-4 मोबाइल चुराये थे एवं उसके बाद इन तीनो ने मिलकर वन्दना नगर के एक अन्य घर से दो गैस की टंकी एवं एक स्विफ्ट कार भी चोरी की थी। आरोपी नरेन्द्र ने यह भी बताया कि चोरी किया हुआ सामान में से दो गैस की टंकी, दो मोबाईल और एक एलईडी टीवी उसे मिले जोकि उसके पास रखेहैं। उक्त सामान आरोपी नरेन्द्र के बताये अनुसार उसके पास से बरामद किया गया है। आरोपी नरेन्द्र्र पिता हरिसिंह मूलरूप से पानखेडी उज्जैन का रहने वाला हैं तथा इन्दौर में पवननगर पालदा मे किराये के मकान मे रहता है। आरोपी नरेन्द्र शादियो पार्टी मे कैटरिंग का काम करता हेै एवं आरोपी को शराब के नशे की लत है। नद्गाा करने के लिये पैसा न होने पर आरोपी चोरी आदि होकर घटनाओं को अंजाम देता है आरोपी नरेन्द्र के द्वारा थाना तिलकनगर क्षेत्र मे नकबजनी की घटना की गर्ई थीं, उक्त अपराध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही पुलिस थाना तिलकनगर द्वारा की जा रही है। 



फेसबुक पर अश्लील मैसेज व गाली गलौच कर, परेद्गाान करने वाला मामा का लड़का, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में


इन्दौर-दिनांक 21 फरवरी 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
           पुलिस थाना लसूड़िया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई कि, मैं एक गृहणी हूं। मेरा रिद्गतेदार मामा का लडका चाहत (रौनक) जायसवाल देवासद्वारा फेसबुक मैंसेजर के माध्यम्‌ सें मुझें गंदी गंदी गालिया दे रहा है साथ ही अपद्गाब्दों का उपयोग कर रहा है व कॉल कर गाली गलौज कर रहा है। 
   उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए चाहत (रौनक) जायसवाल पिता पवन जायसवाल उम्र 21 साल निवासी सी-6, 117 आवास नगर देवास को पकड़ कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना लसूडिया इंदौर के सुपूर्द किया गया है। अनावेदक चाहत इंदौर में रह कर सी.ए. की पढाई कर रहा है। अनावेदक द्वारा बताया गया की आवेदिका मेरी बुआ की लडकी है जिसे में बचपन सें जानता हूं। कोटा में एक शादी के दौरान मेरे जीजा द्वारा जो फोटोग्राफर इंदौर सें लाया गया था उसके साथ फोटो खीचनें के दौरान मेरा झगडा हो गया था। इस कारण से जीजा और बहन सें मेरी कहा सुनी हो गई थी इसी कारण मेरे द्वारा फेसबुक मैसेजर पर अद्गलील मैसेज किए है।




अवैध हथियारो बनाने व खरीद फरोखत करने वाले सिकलीगरों सहित, चार शातिर बदमाश पुलिस थाना बेटमा की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल, रिवाल्वर व कट्टे सहित 13 अवैध हथियार एंव 07 कारतूस तथा अवैध हथियार निर्माण करने भारी मात्रा में सामग्री बरामद । गिरोह का सरगना प्रतापसिह थाना धामनोद का सूचीबध्द बदमाश व अन्य आरोपी मैहरसिग, पुंजीलाल,ताराचन्द भी है आदतन अपराधी।


इन्दौर दिनांक 21.02.18-  शहर में अपराध नियत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक श्रीहरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध हथियार की खरीद पऱोखत /निर्माण व इनकी गतिविधियों में संलिप्त होने वाले अपराधियों पर कडी नजर रख व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री विवेकसिह के मार्गदर्शन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय महू श्रीनागेन्द्रसिह एंव अनुविभागीय अधिकारी देपालपुर श्रीविक्रमसिह के नेतृत्व में पुलिस थाना बेटमा प्रभारी श्री सियारामसिह की टीम द्वारा अवैध हथियारो का निर्माण करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपीयों को 13 अवैधहथियार 07 जिंदा कारतुस एंव अवैध हथियारो का निर्माण करने की सम्पुर्णसामग्री व कुछ अधबने हथियार पकडने में सफलता प्राप्त हुई है थाना क्षैत्र में पुर्व में अवैध हथियारो का खरीद परोखत में संलिप्त गिरोह को बेटमा पुलिस द्वारा मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया था जिन्हे माननीय न्यायालय में पेश कर थाना मानपुर के सूचिबध्द बदमाश देवकरण व उसके साथी राजा निवासी मानपुर को पुलिस रिमाण्ड पर लिया गया था जिनसे पुछताछ के दौरान देवकरण द्वारा थाना धामनोद जिला धार के ग्राम लालबाग में सिकलीगरो द्वारा बडे पेमाने पर हथियार तैयार कर बेचने के लिये दिये जाना बताया जिस पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री नागेन्द्रसिह द्वारा टीम गठित की जाकर व जानकारी एकत्रित की जाकर टीम को निर्देशित कर दिनांक 20.02.18 को ग्राम लालबाग थाना धामनोद जिला धार पर दबिश दी जहा पर  प्रतापसिंग को पकडकर तलाशी ली जिसके पास से एक प्लास्टिक के थैले में 06 देशी कट्टे 12 बोर के व 02 जिंदा कारतुस ,04 देशी पिस्टल लोहे की मय 07 जिंदा कारतुस के तथा 02 देशी रिवाल्वर मिले जिन्हे जप्त किया गया आरोपी प्रतापसिंग द्वारा अवैध हथियार बनाने के ठिये के बारे मेंजानकारी दी जँहा से मैहरसिंग चौहान ,पुंजीलाल ठाकूर ,ताराचन्द,को एक बने हुएकट्ठे ,एक अधबने पिस्टल फ्रेम व अवैध हथियार बनाने की सामग्री , मिट्टी की बनी भट्टी ,आरी,संडासी,हथौडी ,लोहे के पाईप ,छैनी ,सुम्बे ,मैगजीन बनाने का साचा ,संडासी के छल्ले ,पिस्टल बनाने की लोहे की पिट्टया ,पिस्टल के आकार कटे हुए सांचे .अधूरी बनी हुई मैगजीन ,पिस्टल की नाल आदि सामग्री जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों से प्राथमिक पुछताछ में ज्ञात हुआ कि यह लोग भारी मात्रा में अवैध हथियारो का निर्माण करते थे तथा आरोपी हथियारों का सप्लायर है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमाण्ड में लेकर इनके अन्य साथियों /ठिकानों पर कार्यवाही की जाकर भारी मात्रा में अवैध हथियार मिलने की संभावना है। आरोपी प्रतापसिंग थाना धामनोद का लिस्टेड बदमाश है जो पुर्व में एसटीएफ द्वारा दबिश देने पर एसटीएफ पर हमला कर चुका है व अन्य आरोपी भी आदतन अपराधी है, जिनके विरुध्द कई थानो पर अपराध पंजीबध्द है। 
         उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारीयों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेटमा सियारामसिह गुर्जर, उनि.राजाराम मालवीय ,सउनि.यतेन्द्रमिश्रा ,प्र.आर.2418 मुकेशनागर ,आर.2190 योगेश ,आर.2924 राजेश ,आर.3000 ज्ञानेन्द्र ,आर.3785 कमलेश,आर.1208 शैलेन्द्र ,आर.1270 रत्नेश की सराहनीय भूमिका रही । उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को वरिष्ठ अधिकारीयों द्वारा नगद ईनाम की घोषणा की गई ।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 91 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



Tuesday, February 20, 2018

इन्दौर पुलिस ने सीखे, योग एवं नेचुरोपैथी द्वारा निरोगी रहने के तरीके


इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2018 -इन्दौर पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए एवं उनकी शारिरिक कार्यक्षमता को बढ़ाने व उन्हे निरोगी बनाये रखने के उद्देश्य से, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. युसूफ कुरैशी के निर्देशन में आज दिनांक 20.02.18 को पुलिस कंट्रोल रूम इन्दौर में, पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को योग, नेचुरोपैथी एवं होम्योपैथिक द्वारा एक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
उक्त कार्यशाला में पुलिस उप अधक्षक (लाईन) श्री सुरेन्द्र पाल सिंह राठौर, रक्षित निरीक्षक इन्दौर श्री अनिल राय, सूबेदार हर्ष यादव की उपस्थिति में, एडवांस होम्यो हेल्थ सेंटर, योग एवं नेचुरोपैथी हॉस्पिटल के डॉ. ए.के. द्विवेदी द्वारा पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को योग, नेचुरापैथी एवं होम्योपैथी के माध्यम से अपने स्वास्थ्य को अच्छा बनाये रखने के बारें में आवश्यक जानकारियां दी गयी। डॉ. द्विवेदी द्वारा बताया गया कि वर्तमान समय मे हम कई प्रकार की बीमारियों से ग्रसित है, जिनमें शरीर में कई प्रकार के विकारों के कारण शरीर के कई हिस्सों में दर्द आदि बना रहता है, जिसका हम ईलाज करवाते है तो हमे कई दर्द निवारक दवाईयों का जीवनपर्यन्त सेवन करना पड़ता है, जिसके साईड इफेक्ट के कारण पेट में अल्सर, एसिडीटी व अन्य कई बीमारियां हो जाती है। इन्ही बीमारियों के लिये होम्योपैथी, नेचुरापैथी व योग को अपनाया जाये तो ये बीमारियां न केवल पूरी तरह से खत्म हो जाती है बल्कि जीवनपर्यन्त कोई दवाईयां भी नहीं लेनी पड़ती है।  वर्तमान जीवनशैली में कई ऐसी बीमारियां है जिनसे अधिकांश लोग ग्रसित है और वे बार-बार हो जाती है, जिनमें गठियावात, स्पाइन्डिसाईटिस, सायनोसायटिस(एलर्जी), वेरिकोजवेन, पथरी, डायबीटिज, हाईब्लड प्रेशर, माइग्रेन, मोटापा, इन बीमारियों का अन्य चिकित्सा प्रणाली में कोई ऐसा ईलाज नहीं है, जिनसे ये जड़ से खत्म हो जाये, लेकिन होम्योपैथी, नेचुरापैथी व योग के माध्यम से इन्हे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है।
पुलिस का कार्य बहुत ही चुनौतीपूण एवं कठिन होता है। उक्त अत्यधिक व दबाव वाले कार्य के कारण पुलिसकर्मियों को मानसिक व शारिरिक दोनों प्रकार का तनाव होजाता है व कई प्रकार की बीमारियां हो जाती है। नेचुरापैथी व योग को अपनाकर पुलिस कर्मी अपने तनाव से बच सकते है व बीमारियों से भी अपनी रक्षा कर सकते है। सभी को किस बीमारी के निदान व बचाव के लिये क्या योग व नेचुरापैथी पद्धति अपनाना चाहिये, ये डॉ द्विवेदी व उनकी टीम की डॉ. सुनीता, डॉ, नागेन्द्र सिंह व शिवानी शर्मा द्वारा बताया गया तथा उसका डेमो देकर ध्यान रखने वाली बातों व जानकारी के बारें में उचित समझाईश भी दी गयी।




Monday, February 19, 2018

मुंबई से अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला मंगेतर, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में


इन्दौर-दिनांक 19 फरवरी 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियोंको पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना किशनगंज महूं क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई कि, मैं पीथमपुर में प्रायवेट कंपनी में काम करती हूं, मेरे मोबाइल नंबर पर किसी अज्ञात मोबाइल धारक द्वारा व्हाट्‌सअप पर काफी अश्लील मैसेज किये जा रहे है व गाली-गलौच भी कर रहा है साथ ही कॉल कर मेरे चरित्र को लेकर गलत बातें कर रहा हैं।

            उक्त शिकायत प्राप्त होने पर व्ही केयर फॉर यू इंदौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए अनावेदक रोहित पिता राधेश्याम चौधरी उम्र 22 वर्ष निवासी धन्नड़ थाना पीथमपुर जिला धार हाल मुकाम सांई छाया अपार्टमेंट फ्लेट नं. 70 रूम नं. 001 सेक्टर 19 कोपर खरणे नवी मुंबई को पकडकर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थानाकिशनगंज के सुपुर्द किया गया है। अनावेदक रोहित चौधरी ने बताया कि आवेदिका से उसकी सगाई 12 साल पहले हो चुकी थी और वह करीब पिछले 16 सालों से मुंबई में ही रह रहा है और मुंबई से ही बी.कॉम कर चुका है तथा वर्तमान में मुंबई में रहकर ही एक सी.ए. के पास प्रायवेट जॉब कर रहा है। रोहित ने बताया कि उसे आवेदिका (अपनी मंगेतर) पर शक था, इसलिये उसके द्वारा मैसेज आदि किये गये थे।


ट्रक कटिंग करने वालें अन्तराज्यीय गिरोह का सदस्य अरबन क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, गिरोह चलते ट्रकों से लाखों का सामान कर लेते थे चोरी, ट्रक कटिंग कर की गयी चोरी का सामन खरीदने वाले आरोपी व्यापारी भी गिरफ्तार, आरोपियों से कुल 1 करोड 10 लाख तक की दवाईया, कपडे व मोबाईल बरामद


इन्दौर- दिनांक 19 फरवरी 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्रद्वारा इंदौर शहर में घटित हो रहे विविध अपराधों व अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने व ऐसे अपराधियों की पतारसी कर उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो. युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री अमरेन्द्र सिहं द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को ऐसी आपराधिक गतिविधियों की पतारसी कर अपराधियों की धरपकड के लिए योजनाबद्ध तरीके कार्यवाही करने हेतु लगाया गया।
इसी कड़ी में दिनांक 17.02.18 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि देवास जिले का शतिर बदमाश कंजर अरबन, इंदौर शहर में चोरी का सामान बेचने के लिए घूम रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर, बदमाश कंजर को घेराबंदी कर धरदबोचा। मौके पर आरोपी के पास लैड की सिल्ली मिली जिसके संबंध में  बदमाश से सखती से पुछताछ करने पर मालूम हुआ कि आरोपी ने अपने गिरोह के साथी अरविन्द पिता अजबसिंह निवासी रोड एवं गुजरात की अन्य गैंग के साथ  मिलकर लगभग 2 माह पहले लोड ट्रक में से कई सारी सिल्लीया वकरीबन 1 माह पहले राऊ क्षेत्र अन्तर्गत लोड ट्रक से कई सारे प्लास्टिक के दानों के बैग चुरा लिए थे। जिसके संबंध  में जानकारी जुटाते ज्ञात हुआ कि उक्त आरोपियों के खिलाफ थाना आजाद नगर इंदौर में अप क्र. 489/17 धारा 379 भादवि का अपराध दिनांक 17.12.17 को दर्ज हुआ था, आरोपी कंजर से अभी केवल एक ही लेड की सिल्ली जप्त की जा सकी है शेष सिल्लीयां जप्त किया जाना बाकी है।
आरोपी ने न केवल म.प्र. के इंदौर शहर अपितु अन्य राज्यों महाराष्ट्र, आन्द्रप्रदेश, तमिलनाडू, गुजरात, राजस्थान में भी ट्रक कटिंग की घटनाएं कबूल की। इसी प्रकार राऊ व तेजाजी नगर थाना क्षेत्र में ट्रक कटिंग की घटना हुई थी जिसमें आरोपी कंजर की भूमिका की जांच की जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि ट्रक कटिंग के माल को इंदौर शहर व गुजरात के व्यापारियों को सस्ते दामों में बेच देते थे। आरोपी कंजर से  चोरी का माल खरीद रहे व्यापारियों की जानकारी ली व व्यापारियों को गिरफ्त में लिया, जिनमें प्रदीप, वाजिद, राहुल, आमिर व सलमान है। उक्त व्यापारियों से चोरी की दवाईया, कपडे व मोबाईल बरामद किये गये है। आरोपी राहूल लालवानी पिता श्री जेठामल लालवानी उम्र41 साल नि. 392-आर. खातीवाला टैंक इंदौर से लाखों के कपडे डोनर, जॉरडन, व अन्य ब्रांडेड कम्पनियो की कॉपी जोकि कुल 22 कार्टून व थैलो में थे, जप्त किये गये। आरोपी प्रदीप माधवानी पिता जयपालदास माधवानी उम्र 32 साल नि. 80 जयरामपुर कालोनी थाना जूनी इंदौर व अब्दुल वाजिद पिता अब्दुल हमीद उम्र 36 साल निवासी 310 आजाद नगर इंदौर से आईफोन, सैमसंग, ओप्पो, रेडमी, सोनी, मोटोरोला, लेनोवो, आसुस, आदि कम्पनीयो के कुल 202 मोबाईल जप्त किये गये है, जिनकी कीमत लगभग 20 लाख से अधिक है। थाना जूनी इंदौर में सिल क्र. 02/18 धारा 41,(1)(4) जाफौ,379 भादवि कायम किया गया है, तथा अन्य आरोपी आमिर व सलमान से दवाईया जप्त की गई जिनकी अनुमानित कीमत करीब 85 लाख से अधिक तक की है जिस पर से थाना भंवरकुआ में सिल क्र 02/18 धारा  41(1)(4) जाफौ व 379 भादवि कायम किया है।  आरोपियो द्वारा चोरी का खरीदा गया माल थाना भंवरकुआ के पालदा व थाना जूनी इन्दौर के बापु नगर स्थित किराये के गोडाउन में छुपा कर रखा गया था 
उक्त जप्त दवाईयों के बारे में पूछने पर आरोपी कंजर अरबन से ज्ञात हुआ कि ये दवाईया इस कंजर गिरोह अरबनपिता इन्दससिहं चौहा , अरविन्द पिता अजबसिहं निवासी ओड, हटेसिहं पिता तारासिहं ,मनोज पिता केसरसिंह, दिलीप पिता राजेश व्दारा इसी फरवरी माह में ट्रक कटिंग कर चुराई गई थी। इस संबंध में उक्त आरोपियों के विरूद्ध पुणे महाराष्ट्र के थाना बडगांव मावल में अप. क्र 30/18 दिनांक 07/02/18 का अपराध पंजीबद्ध किया जा चुका है ।
आरोपी कंजर मूल रुप से ग्राम ओढ जिला देवास का निवासी है, जो अपने साथी गिरोह के साथ मिलकर न केवल म.प्र. अपितु गुजरात, महाराष्ट्र, आन्द्रप्रदेश, तमिनाडु में भी ट्रक कटिगं की कई वारदते करते रहे ह।, आरोपी गिरोह इतना शातिर है कि पलक झपकते ही चलते हुए ट्रको से ही सामान गायब कर लेता है तथा किसी को भनक तक नही लग पाती है। आरोपी गिरोह अपना ट्रक व अन्य वाहन साथ में लेकर चलते है तथा मौका पाकर ट्रक का सामान चुरा लेते है व अपने वाहन में चुराकर रख लेते है। जानकारी अनुसार आरोपी कंजर अरबन कई गिरोह के सम्पर्क में है तथा देवास में इस प्रकार की आपराधिक वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह सक्रिय है जिसमें गुलाब कंजर की गैंग जो राजस्थान जेल में निरुध्द है तथा राजेन्द्र कंजर की गैग व अन्य गुजरात की गैंग सक्रिय है ।आरोपी प्रदीप व वाजिद व्यवसाय में पार्टनर है तथा डालर मार्केट में मोबाईल बेचने का काम करते है, तथा राहुल पूर्व में डालर मार्केट में मोबाईल बेचने का काम करता था किन्तु अब स्वंय का अन्य व्यवसाय चलाता है तथा आरोपी आमिर भी डालर मार्केट में काम करता है तथा साथ ही माल को बिकवाने के लिए सलमान को अपना साथी बनाया है। उक्त आरोपीयो में से सलमान देवास का निवासी है जिसके माध्यम से व्यापारी कंजर गिरोह के संपर्क में आए। 

आरोपी कंजर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है, आरोपी व्दारा ट्रक कटिंग कई वारदातों का खुलासा किया है जिनके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है तथा आरोपी व्यापारियों से जप्त किये सामान के फरियादीयों की भी तलाश की जा रही है, साथ ही आरोपी कंजर के अन्य साथियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे है, जिसमें जल्द ही आरोपीगणों की गिरफ्तारी की जा सकेगी।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 92 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर-दिनांक 19 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 59 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 33 आरोपियों, इस प्रकार कुल 92 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

27 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 19 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 27 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 32 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 19 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को 02 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 32 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 12 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 फरवरी 2018-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नर्सरी ढाबली स्कूल के पास एवं राहुल गांधी नगर से हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, सतीश पिता मांगीलाल जायसवाल, विक्की पिता भगवानसिंह परिहार, बालू पिता थानसिंह, श्याम पिता मनोहर यादव, आशीष पिता उमराव तथा शुभम पिता सुखदेव गोलकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्तेबरामद कियें गयें।
                पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को 15.15 बजे, गणेश गोडाउन विश्रांति चौराहा से हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, सागर पिता मछिन्दर सस्ते, सुनिल पिता अमरसिंह धानुक, संजय पिता लक्ष्मण मौरे, लक्ष्मण पिता भगवान डौके, नितिन पिता नामदेव धुराडे़ तथा मोहन पिता चन्द्रसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 19 फरवरी 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर स्वागत गार्डन के सामने एमआर-9 चौराहे से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 540/2 मालवीय नगर इंदौर निवासी पंकज पिता सीताराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 15600 रूपयें कीमत की दो पेटी अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।             
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 फरवरी 2018- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अहिरवार धर्मशाला के पास रूस्तम का बगीचा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 550 गोटू महाराज की चाल इंदौर निवासी दीपक पिता प्रेमसिंह राजावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को 14.30 बजे, देवास नाका चौराहे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 196/5 मालवीय नगर इंदौर निवासी विब्जु पिता दिलीप जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को 22.45 बजे, बाणेश्वरी कुण्ड मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, राहुल पिता आत्माराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

01 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 19फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 23 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 19 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को 02 गैर जमानती, 04 गिरफ्तारी तथा 23 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 फरवरी 2018-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को 01.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जाकिर कमेटी हाल से हार-जीत का जुऑ खेलते हुएमिलें, जाकिर पिता मो. हनीफ, अनवर पिता अन्नू खां, मो. इमरान पिता मो. इकबाल, मो. अजहर पिता युनूस खान, देवेन्द्र पिता अनूप भैरवे तथा भरत पिता नारायण सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 1530 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 19 फरवरी 2018- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधा नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 108 के पास राधा नगर इंदौर निवासी शैलेन्द्र उर्फ शेलू पिता सूरज जाठव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।             
                पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को 01.40 बजें, राज ढाबे के सामने मेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, डायमंड कालोनी गायकवाड़ महूं गांव निवासी भारत पिता अशोक शिवहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1650 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को ग्राम मेण चक्र तिराहे से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, कैलोद निवासी जगदीश पिता रामप्रसाद भील तथा सागौर जिला धार निवासी बलराम पिता हरिसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 फरवरी 2018 को 13.45 बजे, जय अम्बे ढाबा के पीछे सिमरोल से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, दतोंदा निवासी गोलू उर्फ अखलेश पिता देवकरण बबरीवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।