Sunday, February 18, 2018

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 60 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 33 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 27 आरोपियों, इस प्रकार कुल 60 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

09 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 18 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गिरफ्तारी तथा 42 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 18 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को 05 गिरफ्तारी तथा 42 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 33 कुलकर्णी भट्‌टा इन्दौर निवासी बन्टी उर्फ महेन्द्र पिता शंकरलाल शर्मा, नंदा नगर इंदौर निवासी खुबीलाल पिता तुलसीराम मेहता तथा 169/2 नंदा नगर इन्दौर निवासी श्यामलाल पिता रामलाल सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 18 फरवरी 2018- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, शुभम पैलेस स्कीम नं. 51 इंदौर निवासी राजा पंवार, ग्राम भांगिया इंदौर के रहने वाले दीपक, नाथुलाल तथा भवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 68 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।         
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2018- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को 23.55 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खातीपुरा कलाली के सामने  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 4/9 परदेशीपुरा इंदौर निवासी कान्हा उर्फ पुष्पराज खोपड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को टेम्पो स्टेण्डखजराना एवं नाहरशावली दरगाह मैदान से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 12 आनन्दी नगर खजराना इंदौर निवासी असलम पिता अफसर पटेल तथा 127 गांधी ग्राम खजराना इंदौर निवासी बाबर पिता शेख दिलावर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को 19.30 बजे, 455 लाला का बगीचा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 455 लाला का बगीचा इंदौर निवासी आशीष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 18 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 48 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 18 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को 03 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 48 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिला आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2018-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को 23.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर संगम नगर निगम झोन के पीछे  से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, म.न. 1060 स्कीम नं. 51 संगम नगर इंदौर निवासी  उमेश उर्फ सचिन पिता हीरालाल काहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 18 फरवरी 2018- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दस्तूर गार्डन के सामने मेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम रंगवासा इंदौर निवासी रमेश पिता सोहनलाल कोली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।            
                पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2018 को 14.30 बजें, महूं मंडलेश्वर रोड़ गवली पलासिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम कांकड़वास थाना टांडा जिला धार निवासी विलाम भील पिता जीतू भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थो का नशा करने वाले 02 आरोपी पुलिस थाना बेटमा द्वारा गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 15 जनवरी 2018-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर व्दारा शहर मे मादक पदार्थो की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले एवं इनका नशा करने वालोआरोपियों पर अंकुश लगाने हेतु, विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य मे कार्यवाही के दौरान पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 17.02.18 को मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत मंडी प्रांगण बेटमा एवं राजपुरा फांटा ग्राम मांचल से अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजे का नशा करते हुए मिलें, ग्राम कुवंरसी थाना सागौर जिला धार निवासी घनश्याम पिता रामेश्वर पंवार तथा ग्राम मांचल निवासी गट्‌टू पिता स्व. बाबूलाल को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके पास से गांजे की पुड़िया, पायी गयी, जिसे विधिवत जप्त कर, आरोपी के विरूद्ध 8/27 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

                पुलिस द्वारा उपरोक्त आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की गयी है। अवैध रूप से अवैध मादक पदार्थो की नशा खोरी करने वालों के विरूद्ध इन्दौर पुलिस की ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।

Saturday, February 17, 2018

मोटर सायकल चुराने वालें नाबालिक वाहन चोर को, पुलिस थाना खजराना द्वारा किया चोरी की गाड़ी सहित गिरफ्तार


इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018-शहर वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं पूर्व में हुई घटनाओं के आरोपियों की पतारसी हेतु कड़ी व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खजराना द्वारा वाहन चुराने वाले एक नाबालिक चोर को चोरी की मोटर सायकल सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना खजराना क्षेत्रान्तर्गत फरियादी वैभव पिता दीपचंद सोनी निवासी 113, तपेश्वरी बाग खजराना इंदौर ने थानें पर आकर रिपोर्ट की कि, उसकी मोटर साइकिल यामाहा एफ.जेड क्रमांक एमपी-16/एमके-4997 को दिनांक 15.02.18 रात्रि को कोई अज्ञात चोर, घर के बाहर रखें स्थान से चुरा कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर से धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में चोरी गए वाहन के संबंध में मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। जिसके फलस्वरुप दिनांक17.02.18 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि, एक व्यक्ति स्टार चौराहे पर सस्ते दामो पर मोटर साइकिल बेचने की फिराक में खड़ा है। उक्त सूचना पर तत्काल टीम को मौके पर रवाना किया गया, जहां पर से एक बाल अपचारी को प्रकरण में चोरी गए वाहन के साथ पकड़ा गया। पूछताछ पर बाल अपचारी द्वारा उक्त अपराध करना स्वीकार किया, जिसे विधिवत गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश किया गया।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री कमलेश शर्मा व उनकी टीम के सउनि नरेंद्र सिंह जादौन, आर. 990 जितेंद्र तथा आर 3087 प्रवीण की सराहनीय भूमिका रही।

चेन स्नेचिंग, लूट, वाहनचोरी एवं नकबजनी करने वाली गैंग का फरार आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में, आरोपियों से चोरी की एक मोटरसायकल, दो मोबाइल, दो गैस की टंकी, एक एल.ई.डी. टी.वी. एवं स्विफ्ट कार बरामद, गिरफ्तार आरोपी शहर के पॉश ईलाकों मे देते थे, वारदातों को अंजाम।


इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018- इंदौर शहर वाहन चोरी, चेन स्नेचिंग एवं लूट के अपराधों पर अंकुश लगाने एवं पूर्व में हुई घटनाओं के आरोपियों की पतारसी हेतु कड़ी  व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। जिस पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्र्राइम) अमरेन्द्र सिंह के द्वाराक्राइम ब्रांच की टीम को इस दिशा में कार्य करने हेतु लगाया गया। इस संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पिछले कई दिनों से लगातार क्राईम ब्रांच द्वारा प्रयास किये जा रहे थे।
        इस कड़ी में कार्य करते हुए क्राइम ब्रांच इन्दौर ने पूर्व में थाना विजय नगर की की टीम के साथ संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी विनोद पिता रामसिंह को एक अपाचे मोटर सायकल सहित पकड़ा गया था। आरोपी से सखती से पूछताछ करने पर उसने बताया था कि, अपाचे मोटरसायकल आरोपी ने कुछ दिन पहले ही थाना तिलकनगर क्षेत्र से चोेरी की थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया था कि उसने लगभग एक माह पूर्व अपने एक साथी के साथ मिलकर ग्रांड ओेमनी विजयनगर से एक महिला से उसका मंगलसूत्र लूटा था। उक्त अपराध में आरोपी विनोद को थाना विजयनगर द्वारा गिरफ्तार किया जाकर उसके पास से लूटा गया मंगलसूत्र एवं घटना मे प्रयुक्त मोटर साइकिल जप्त की गई थी। आरोपी ने उक्त घटना को अंजाम अपने साथी राहुल निवासी भूरी टेकरी के साथ मिलकर दिया था तथा राहुल के साथ मिलकर ही एक मोटरसायकल और चोरी की थी। आरोपी विनोद के पकडे जाने के बाद राहुल घर सेफरार हो गया था, जिसकी क्राइम ब्रांच द्वारा तलाश की जा रही थी। आरोपी राहुल की तलाद्गा के दौरान क्राईम ब्रांच को सूूचना प्राप्त हुई कि आरोपी राहुल अपने घर भूरी टेकरी आया हुआ है। उक्त सूचना पर क्र्राईम ब्रांच इन्दौर एवं थाना विजयनगर की टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये आरोपी राहुल पिता बद्र्रीप्रसाद जाटव को भूरी टेकरी क्षेत्र से पकडा गया।
आरोपी राहुल से पूछताछ मे उसने बताया कि उसने अपने साथी विनोद एवं नरेन्द्र्र पिता हरिसिंह के साथ मिलकर थाना तिलकनगर क्षेत्र मे एक घर से एक एल.ई्र.डी. टीवी., एक एप्पल आई फोन मोबाइल, एक एम.आइ्र.नोट-4 मोबाइल चुराये थे एवं उसके बाद  इन तीनो ने मिलकर एक अन्य घर से दो गैस की टंकी एवं एक स्विफ्ट कार भी चोरी की थी। स्विफ्ट कार आरोपी राहुल एवं उसके साथी विनोद ने चोरी करने के कुुछ दिन बाद बंगाली चौराहे के पास एक सुनसान जगह पर छोड दी थी। आरोपी ने यह भी बतायाा कि उसने अपने साथी विनोद के साथ मिलकर तिलकनगर थाना क्षेत्र से एक अपाचे मोटरसायकल एवं एक यामाहा एफ.जेड. मोटर साइकिल भी चोरी की थी। जिसमे से आपाचे मोटरसााइकिल विनोद ले गया था एवं यामाहाएफ.जेड. मोटर साइकिल राहुल ने अपने पास होना बताई। आरोपी राहुुल जाटव मजदूरी करता एवं पूूर्व मे थाना एम.आई.जी. मे नकबजनी के अपराध मे एवं थाना खजराना, विजयनगर मे चोरी  के अपराधो मे भी गिरप्तार किया जा चुका है।
                                आरोपी राहुल के बताये अनुसार उसके तीसरे साथी नरेन्द्र पिता हरिसिंह को तलाश किया जा रहा है। आरोपी राहुल के बताये अनुसार आरोपी नरेन्द्र के पास मे चोरी की गर्र्इ्र गैस की टंकी, मोबाइल एव एलईडी टीवी एवं अन्य सामान भी है। आरोपी नरेन्द्र्र पिता हरिसिंह मूलरूप से पानखेडी उज्जैन का रहने वाला हैं, तथा इन्दैर मे पवन नगर पालदा मे किराये के मकान मे रहता है। आरोपी नरेन्द्र शादियो पार्टी मे कैटरिंग का काम करता है एवं आरोपी को शराब के नशे का आदि है व नद्गाा करने के लिये पैसा न होने पर आरोपी चोरी आदि की घटनाओ को अंजाम देता है। पुलिस द्वारा इसकी तलाश की जा रही है।

                                आरोपी राहुल एवं उसके साथी विनोद के द्वारा थाना विजयनगर क्षेत्र मे मंगलसूत्र लूट की घटना की गर्ई थीं। उक्त अपराध मे थाना विजयनगर एवं क्राइम ब्र्रांच द्वारा आरोपी विनोद को पूर्व मे ही गिरफ्तार किया जा चुका है एवं उक्त अपराध में आरोपी राहुल फरार था, जिसे पकडा जाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना विजयनगर के सुपुर्द किया गया है। दोनो आरोपियों से अन्य अपराधों के संबंध मे भी पूछताछ की जा रही है, जिसमे कि कई अन्य घटनाओं के खुलासा होने की संभावना है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 51 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 24 आरोपियों, इस प्रकार कुल 75 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 04 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुएं/सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 13 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2018-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 32 ए शीतल नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मोहित पिता दिलीप सिंह ठाकूर, पराग पिता सुभाष अग्रवाल, सुरज पिता प्रकाश जाधव, शुभम पिता महेश कडाडे, जुबेर पिता गुलाम मोहम्मद, वैभव पिता सिद्दनाथ विराजदार, प्रमेश पिता रमेश शुक्लाविकास पिता रामचंद्र शुक्ला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 32150 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाहिया कालोनी गार्डन के पास मैदान और स्कींम न 136 खुला मैदान इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मनीष पिता अशोक सेजवार, हेमंत पिता गोपाल सिंह रातपुत, गर्वित पिता सतीश जागानेर और जितेंद्र पिता रविंद्र सिंह, रवि पिता महेंद्र वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम भानगढ रोड वाटर प्लांट के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सुखलिया इन्दौर निवासी कल्लु उर्फ कल्याण पिता विक्रम सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे सेअवैध शराब जप्त की गयी।            
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मेघदुत गार्डन मेन रोड गेट के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 514/15 मेघदुत नगर इन्दौर निवासी दीपक पिता रूपेश सांवलिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कालका मंदिर के पास पटेल मार्केट और चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 210 कुलकर्णी का भट्‌टा इन्दौर निवासी रोहित पिता वृदांवन और कैलाशपुरी कालोनी इन्दौर निवासी विकास पिता लालचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही-

03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 02 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 17 फरवरी 2018- पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 16 फरवरी 2018 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर आरोंपी के घर के पीछे ग्राम अलावा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम अवलाय इन्दौर निवासी मोहन पिता समंद चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।         
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।