Wednesday, February 7, 2018

वर्ष 2016 में तेजाजीनगर बायपास पर हुये ट्रक ड्रायवर के अंधेकत्ल का क्राईम ब्रांच इंदौर ने किया खुलासा , पाँच आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, पत्नि से अवैध संबंधो की शंका के कारण की गयी थी हत्या, 3 लाख रुपये मे दी गयी थी ड्रायवर को मारने की सुपारी, आरोपीगणों का है आपराधिक रिकार्ड, पूर्व मे भी कई बार हो चुके हैं लूट के मामलों मे बंद



इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर के विभिन्न थानों मे पूर्व मे हुये अंधे कत्ल व हत्या के लंबित मामलों मे आरोपियो की पतारसी करने हेतु इंदौर पुलिस को प्रभावी कार्यवाही करने के लिये निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शनमे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
क्राईम ब्रांच की एक टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की डेढ़ साल पूर्व दिसंबर 2016 मे तेजाजी नगर थाना क्षेत्र मे बायपास पर एक ट्रक ड्रायवर को ट्रक मे मारकर जिस आदमी ने फेंका था वह गब्बर उर्फ अमरजीत हो सकता है, वह शक्करखेडी गाँव का रहने वाला है तथा घटना दिनांक से ही फरार  है एवं घर पर नही आता है लेकिन आज घर के आसपास दिखा है। उक्त सूचना पर तत्काल क्राईम ब्रांच एवं तेजाजी नगर पुलिस ने संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति  पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे घेराबन्दी कर पकड़ा तथा नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम (1) गब्बर उर्फ अमरजीत पिता महेन्द्र सिंह सलूजा उम्र 32 साल निवासी शक्कर खेडी थाना हीरा नगर इंदौर का होना बताया। आरोपी गब्बर को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर सखती से पूछताछ करने पर उसके व्दारा बताया गया की उसने अपने साथी शेलैन्द्र उर्फ कन्नू, मनोज पाठक एवं इशाक के साथ मिलकर ट्रक चालकदर्शन की हत्या उसी के ट्रक मे चढकर ट्रक के अन्दर रखी रस्सी से गला घोंट कर की थी तथा उसकी हत्या के बाद उसकी जेब मे रखे रुपये व ट्रक मे लगा टेप भी निकाल कर ले गये थे, जिस पर से थना तेजाजीनगर में उक्त घटना पर से अपराध क्र 469/16 धारा 302, 201 भादवि अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध पंजीबद्ध किय गया था।
        आरोपी गब्बर उर्फ अमरजीत ने पूछताछ पर बताया की वह ग्राम शक्करखेडी मे ईंट के भट्टो के पास रहता है तथा पांचवी तक पढा है। उसके विरूद्ध पूर्व मे थाना हीरानगर, थाना साँवेर मे लूट एवं चोरी के अपराध पंजीबध्द है। उसने पूर्व मे भी अपने साथियों के साथ मिलकर हाईवे एवं बायपास पर ट्रक वालो को रोककर उनके साथ मारपीट कर लूटपाट की है। आरोपी ने बताया की वह पूर्व मे ट्रक भी चलाया करता था उसे आसपास के सभी लोग जानते थे की वह पैसो के लिये लूट की वारदाते करता है। एक दिन गुरुचरण सिंह उर्फ भोला पिता गुरुदेव सिंह उम्र 40 साल नि.म.नं 1716 स्कीम नं 114 पार्ट 1 थाना लसूडिया इन्दौर उसे चाय की दुकान पर मिला तथा उसे बोला की एक आदमी है दर्शन नाम का, उसकी हत्या करवाना है। कोई है जो की हत्या कर देगा ? तो उसने बोला की कोई क्यों, मैं ही कर दूंगा उसके बदले मे मुझे 3 लाख रुपये चाहिये, तो भोला व्दारा उसे एडवांस के तौर पर 50 हजार रुपये दिये गये। फिर एक दिन मौका पाकर भोला ने उसे दिनांक 12.12.16 की रात को दर्शन को दिखाया। दर्शन, अमरजीत सिंह पिता सरवन सिंह उम्र 56 साल नि.मं.नं. बी 118 स्किमं नं 78 स्लाई 1 इन्दौर नामक व्यक्ति का ट्रक चलाया करता था तथा उसकी गंदी नजर भोला उर्फ गुरुचरण की पत्नी पर रहती थी। उसके व्दारा पहले भी दर्शन को समझाया गया था किन्तु वह अपनी हरकत से बाज नही आ रहा था, इसलिये उसे तीन लाख रुपये की सुपारी दर्शन को मारने की दी थी। फिर उसने अपने साथी शेलैन्द्र उर्फ कन्नू, मनोज पाठक ,एवं इशाक के साथ मिलकर दर्शन को मारने की योजना बनायी तथा अंकल के ढाबे लसूडिया पर खाना खाने एवं दारु पीने के बाद निरंजनपुर चौराहे से दर्शन के ट्रक मे चारो लोग घुसे तथा मनोज पाठक ने गाडी चलायी एवं अन्य तीनो ने उसके हाथ पकडकर उसे मारना पीटना शुरु कर दिया तथा ट्रक को बायपास पर ले जाकर ट्रक के अन्दर रखी रस्सी से ही उसका गला घोंट कर उसे मार दिया तथा घटना लूट के नीयत से हत्या लगे इसलिये उसके ट्रक मे लगे टेप एवं दर्शन के पासमौजूद रुपये लेकर सभी आरोपीगण भाग गये।
आरोपी गब्बर उर्फ अमरजीत की निशादेही पर आरोपी (1) मनोज पाठक पिता स्व. परशराम जी पाठक उम्र 38 साल नि. म.न. 317 श्याम एनेक्स इंदौर (2)गुरुचरण सिंह उर्फ भोला पिता गुरुदेव सिंह उम्र 40 साल नि.म.नं 1716 स्कीम नं 114 पार्ट-1 थाना लसूडिया इन्दौर (3) इसाक खान पिता असलम खान उम्र 35 साल नि बजरंग नगर काँकड थाना लसूडिया जिला इन्दौर तथा (4)शैलेन्द्र उर्फ कन्नु पिता योगेन्द्र सोलंकी उम्र 32 साल नि. 317 लक्ष्मी नगर बाँगडदा रोड इन्दौर स्थायी पता 177 एमजी रोड देवास नावेल्टी चौराहा मणिराम ज्वैलर्स के सामन थाना कोतवाली देवास को भी मामले मे विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी मनोज पाठक ने पूछताछ पर बताया की वह कक्षा 8वी पास है तथा वर्तमान मे सिक्यूरिटी गार्ड का काम कर रहा है। उसके विरूद्ध करीब 8 अपराध थाना हीरानगर, थाना सांवेर, थाना घटिया उज्जैन मे लूटपाट एवं चोरी के है। वह पूर्व मे थाना हीरानगर मे गब्बर उर्फ अमरजीत के साथ भी पगारे गैस एजेंसी के चालक के साथ हुयी लूट मे बंद हो चूका है। उसने भी घटना की पुष्टि करते हुये अपने साथियों के साथ दर्शन का मर्डर उसी के ट्रक मे करना स्वीकारकिया है तथा बदले मे उसे गब्बर ने पैसे भी दिये थे जो उसने खर्च कर दिये थे ।
          आरोपी इसाक खान ने पूछताछ पर बताया की वह कक्षा 8वी तक पढा है तथा वर्तमान मे प्रोपर्टी ब्रोकर का काम कर रहा है। उसके उपर भी थाना हीरानगर मे मारपीट, चाकू बाजी एवं आर्म्स एक्ट के करीब 10 अपराध हैं। वह गब्बर को बचपन से जानता है दोनो पहले आसपास ही रहा करते थे। उसके व्दारा भी घटना की पुष्टि करते हुये अपने साथियों के साथ दर्शन का मर्डर उसी के ट्रक मे करना स्वीकार किया है तथा बदले मे उसे गब्बर ने पैसे भी दिये थे जो उसने खर्च कर दिये थे।
आरोपी शैलेन्द्र उर्फ कन्नु वर्तमान मे इन्दौर मे रह रहा है वह सोम डिसलेरी कंपनी मे काम करता है तथा कक्षा 5 वीं तक पढा है। उसके उपर थाना कोतवाली देवास मे चोरी, मारपीट, चाकूबाजी, लूट के करीब 15-16 अपराध पंजीबध्द है तथा इन्दौर मे भी वह पहले चेन लूट तथा अपहरण जैसे गंभीर मामले मे बन्द हो चुका है। वह इसाक खान को 15 साल से जानता है तथा उसके माध्यम से ही उसकी पहचान गब्बर उर्फ अमरजीत से हुयी थी । उसने भी घटना की पुष्टि करते हुये अपने साथियों के साथ दर्शन का मर्डर उसी के ट्रक मे करनास्वीकार किया है तथा बदले मे उसे गब्बर ने पैसे भी दिये थे जो उसने खर्च कर दिये थे।
          आरोपी गुरुचरण सिंह उर्फ भोला पिता ने पूछताछ पर बताया की उसका निरंजनपुर चौराहे के पास गैरेज है जहां ट्रक एवं सभी बडे छोटे वाहनो की रिपेयरिंग की जाती है, वह मूलत पंजाब का रहने वाला है तथा उसके मित्र अमरजीत के तीन ट्रक चलते थे, दर्शन उसी के एक ट्रक मे ड्रायवरी का काम किया करता था । दर्शन उसके घर पर आया जाया करता था तथा उसकी गंदी नजर उसकी बीवी पर रखता था। भोला ने उसे पूर्व मे समझाया भी था की वह उसकी बीवी से दूर रहे तथा उसके गलत नजर से ना देखे, किन्तु दर्शन की हरकत मे जब कोई सुधार नही हुआ तो उसने उसे रास्ते से हटाने के लिये गब्बर उर्फ अमरजीत से मुलाकात कर दर्शन को मारने की सुपारी दी तथा दिनांक 12.12.16 को रात को गब्बर को उसने दर्शन के बारे मे बताया की वह अमरजीत के ट्रक मे निरंजनपुर चौराहे पर बैठा है तथा तीन लाख रुपये की सुपारी मे से उसने उसे 50 हजार रुपये एडवाँस दिये थे तथा 1 लाख रुपये काम होने के बाद दिये थे तथा बचे हुये 1.5 लाख रुपये उसने गब्बर उर्फ अमरजीत को नही दिये थे। मृतक दर्शन पिताप्रीतम सिंह उम्र 33 साल नि.ग्राम बटव जिला रोपड पंजाब का रहने वाला था तथा विगत चार साल से इन्दौर मे ड्रायवरी करता था। अमरजीत के यहां उसने घटना दिनांक से करीब 5-6 माह पहले काम करना शुरु किया था। आरोपीगण के कब्जे से दर्शन की हत्या करने के बाद लूटा हुआ सामान (ट्रक मे लगा टेप) एवं मृतक दर्शन के दस्तावेज पुलिस रिमांड प्राप्त कर किये जायेंगे। समस्त आरोपीगण का पुलिस रिमाण्ड लेकर पूछताछ की जायेगी।

                उक्त अंधेकत्ल के प्रकरण का खुलासा कर, आरोपीगणों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच ने बढ़ी सफलता प्राप्त की है। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर द्वारा उक्त सराहनीय कार्य करने वाली टीम को नगद पुरस्कार से पुरूस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 89 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 33 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 56 आरोपियों, इस प्रकार कुल 89 अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 07 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 07 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को 05 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 कों 17.55 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाल गली इन्दौर कालका माता मंदिर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, सुरज पिता राजेश जायसवाल, सुनील पिता तुलाराम जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से नगदी व सट्‌टा उपकरण जप्त किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 02 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 07 फरवरी 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बैरवा समाज अखाडे के पास कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 428 कुलकर्णी भट्‌टा इंदौर निवासी मुन्नालाल पिता भूरालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।      
                पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को, कोहिनुर गेट के पास सर्विस रोड आजाद नगर और काली पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 117 हुसैनी मस्जिद मेन रोड इंदौर निवासी मो. युनुस खान पिता मो युसुफ और फिरदोश नगर नाले के पास आजाद नगर इन्दौर निवासी आशिक पिता सलीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 40 क्वाटर अवैध अग्रेजी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को मुखबिर से मिलीसूचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा और मालवा कील अनाज मंडी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1372 नंदामाली का बगीचा कुलकर्णी का भट्‌टा इंदौर निवासी भरत पिता रामदास मराठा और सेक्टर डी बडी रेल्वे लाईन के पास झोपड पट्‌टी सुखलिया इन्दौर निवासी उमेश उर्फ बंटी पिता ताराचंद ईगंले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर के के यादव पेट्रोल पंप के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 4 शिवकंठ नगर इन्दौर निवासी अनिल पिता बलीराम कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

10 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 07 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर हीअपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 07 फरवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को 01 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2018-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 कों 17.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दशरथ के घर के पास ऋषि पैलेस कालोनी से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, दिनेश पिता अंतरसिंह चौहान, कैलाश पिता धन्नालाल खराडे, मनोज पिता शकंरसिंह रघुवंशी, दशरथ पिता सिताराम उपाध्याय, अनिलपिता नेमसिंह मोर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से 3100 रूपये नगदी व ताश पत्तें जप्त किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 09 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 07 फरवरी 2018- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नेताजी सुभाष मार्ग स्मृति टाकिज के सामनें से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मो मतीन पिता मो हाजी हमीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 05 लीटर जहरीली अवैध शराब जप्त की गयी।     
                पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को 14.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सुपर कोरिडोर छोटा बांगदडा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 90 परदेशीपुरा आदर्श धर्मशाला इंदौर निवासी गणेश पिता सुभाष सोनानें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।       
                पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आर टी ओरोड पुलिस चौकी के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, संतोष उर्फ दगडु पिता जगदीश, गगन पिता इंद्रजीत समरंगी, सचीन पिता रमेश गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, दौलत बरोदा थाना खुडैल जिला इन्दौर निवासी कैलाश पिता रणछोड पंचोले और ग्राम राजधरा खुडैल इन्दौर निवासी संतोष पिता रामसिंह और ग्राम उमरिया वाटर पार्क इन्दौर निवासी सोनू पिता गोकुलसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 74 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।    
                पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को 15.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमपीबी ग्रीड के पास ग्राम धर्माट इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, त्रिलोक पिता बालकिशन तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1320 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीतें हुए मिला,आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 07 फरवरी 2018- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कागदीपुरा आम रोड मंदिर के सामनें इंदौर से अवैध रूप से आम रोड़ पर शराब का सेवन करते हुये मिलें, 57 कागदीपुरा इंदौर निवासी सागर पिता प्रकाश सुनेरिया को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 फरवरी 2018- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पारदी मोहल्ला अहीरखेडी काकड मैदान इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पारदी मोहल्ला काकड इन्दौर निवासी अज्जु पिता नोबत राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 06 फरवरी 2018 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बरलई जागीर रोडक्षिप्रा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, सजंय नगर अमोना थाना औद्योगिक क्षेत्र देवास निवासी किशोर पिता धन्नालाल भारती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, February 6, 2018

सायबर अपराधों से बचाव हेतु, नगर सुरक्षा समिति ने शुरू किया जनजागरण अभियान


इन्दौर-दिनांक 06 फरवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के मार्गदर्शन में, नगर सुरक्षा समिति इन्दौर द्वारा वर्तमान परिवेश में बढ़ते सायबर अपराधों की रोकथाम व इनसे बचाव हेतु, एक जन जागरण अभियान का शुभारंभ आज दिनांक 06.02.18 को सुबह रीगल चौराहे इन्दौर पर, लोगों को जागरूक कर किया गया।
                उक्त अभियान के अन्तर्गत जोन सायबर सेल पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में नगर सुरक्षा समिति द्वारा यह जनजागरण अभियान, जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सप्ताह में एक दिन चलाया जावेगा। जिसमें नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा आम नागरिकों को ऑनलाइन फ्रॉड व सायबर अपराधों से बचने के लिये यह जानकारी व समझाईश दी जावेगी कि, कोई भी बैंक, इश्योरेंस कंपनी व वित्तिय संस्थान आपका एटीएम कार्ड नंबर, क्रेडिट कार्ड नंबर, बैंक खाता नंबर अथवा ओटीपी पासवर्ड, पिन नंबर, सीवीवी नंबर आदि पासवर्ड, आपसे मोबाइल फोन पर नहीं मांगते है। सायबर क्राइम के अन्तर्गत प्रायः ऐसे प्रकरण भी आते है, जिसमें भोले भाले कम पढ़े लिखेलोग तो इन अपराधों का शिकार होते ही है, कई बार पढ़े लिखे व समझदार नागरिकगण भी इन जालसाजों के झांसे में आकर, ठगी का शिकार हो जाते है, जो चितांजनक है, जिससे हम जागरूक रहकर ही बच सकते है। अतः इस तरह के फर्जी फोन कॉल्स से आम नागरिकों को सावधान रहना चाहिये, क्योंकि ये आपकी निजी जानकारी है, जो पुलिस भी आपसे नहीं मांगती है। यदि आपके पास इस तरह के फोन कॉल्स आते है तो आप उन्हें कोई जानकारी नहीं देवें और इसकी शिकायत पुलिस में करें।

                उक्त अभियान की शुरूआत के तहत आज रीगल चौराहे पर आम नागरिकों को बैनर पोस्टर के माध्यम से संदेश देकर की गयी, जिसमें नगर सुरक्षा समिति के जिला संयोजक रमेश शर्मा के साथ, अमरजीत सिंह सूदन, तरनजीत छाबड़ा, संतोष सिंह यादव, भाग्यश्री खरखड़िया, मनीष नायर, सन्नी मोदी सहित बड़ी संखया में राज्य सायबर सेल के अधिकारीगण एवं पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।