Saturday, January 20, 2018

जिला बदर बदमाश, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में,



इंदौर-दिनांक 20 जनवरी 2018- शहर में अपराध नियंत्रण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा क्षेत्र के गुंडे/बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए,सख्त व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा क्षेत्र के कुख्यात व जिलाबदर बदमाश सलीम उर्फ काणा पिता मोहम्मद ईशांक को जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने पर, पकड़ा गया है।

       पुलिस थाना चंदन नगर की टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि क्षेत्र का जिला बदर बदमाश सलीम उर्फ काणा पिता मोहम्मद ईशांक निवासी केशव नगर इंदौर, क्षेत्र में घूम रहा है।  उक्त सूचना पर टीम द्वारा जानकारी निकली गयी तो पता चला कि, आरोपी सलीम उर्फ काणा एक शातिर बदमाश है, जिसकी आपराधीक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु डीएम इंदौर के आदेश दिनांक 14.08.2017 पर बदमाश को आगामी छः माह के लिये इंदौर शहर एवं उसके सीमावृत्ति जिलों की राजस्व सीमा से निकासित किया गया था।  आरोपी सलीम उर्फ काणा दिनांक 19.01.2018 की रात्री में अपने घर आया हुआ था जिसे पुलिस टीम द्वारा जिला बदर उलघंन अवधि में गिरफ्तार कर, 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्घ किया गया है।
            आरोपी सलीम उर्फ काणा शातिर बदमाश है, जिस पर हत्या का प्रयास, घर में घुसकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने, चोरी ,नकबजनी ,अवैध हथियार रखने , गांजा बैचने जैसे दो दर्जन   से अधिक अपराध थाना चंदन नगर पर पंजीबध्द है।
              उक्त जिला बदर  के आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर  योगेश सिंह तोमर, सउनि. घनश्याम मिश्रा , प्रआर. राकेश सिंह, आर. आरिफ खान आर. संजीव  की सराहनीय भूमिका रही।


शोरूम में सेंध लगाकर नकबजनी करने वाली गैंग के 10 सदस्य क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में। लगभग 10 लाख रूपये का माल मश्रूका पुलिस ने किया बरामद। वारदात के पहले नशा करते थे सभी नकबजन । आरोपीगणों व्दारा घटना में प्रयुक्त किये जाने वाले 03 दो पहिया वाहन जप्त।


इन्दौर-दिनांक 20 जनवरी 2018- शहर मे चोरी व नकबजनी की वारदातों को रोकनें व आरोपियों की पतारसी कर, आरोपियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीमों के प्रभारियों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
इस कड़ी मे कार्यवाही के दौरान क्राइम ब्रांच की पुलिस टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि पांच लडके पलासिया थाना क्षेत्र मे महंगे मोबाईल सस्ते दामों मे बेचने के लिये घूम रहे हैं। उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच द्वारा पुलिस थाना पलासिया के साथ कार्यवाही करते हुए मौके पर पहुंचे जहाँ मुताबिक सूचना के पांच लडके उपस्थित मिले जिनके पास नये मोबाईल पैकेट मे रखे पाये गये। उपरोक्त लड़को से मोबाईल के संबंध मे पूछताछ करने पर उन्होनें बताया गया कि उक्त मोबाईल उन्होने आनंद बाजार के पास स्थित एक मोबाईल की दुकान से चोरी किये थे। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करनें पर अपना नाम 1. विवेक कुशवाह पिता रामसिंह कुशवाह उम्र 20 साल निवासी म.न. 252/4 नेहरु नगर थाना एमआईजी, 2. आकाश बोरासी पिता रमेश बोरासी उम्र 19 साल नि.म.नं 13 नई जीवन की फैल थाना परदेशीपुरा, 3. आकाश मेहरा पिता मानसिंह मेहरा उम्र 19 साल नि.मं.नं 156/2 न्यू सर्वाहारा नगर इन्दौर, 4. बन्टी जाट पिता दिलीप जाट उम्र 20 साल नि.म.नं. 169/2 सर्वहारा नगर थाना परदेशीपुरा इन्दौर, 5. शुभम उर्फ बारीक पिता सुभाष चौधरी उम्र 18 साल नि. सुभाष नगर थाना परदेशीपुरा इन्दौर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण के कब्जे से रेडमी, नोट 4, एमआई, इंटेक्स कंपनी के 12 एंड्राईड स्मार्ट फोन कीमती करीबन 3.5 लाख रुपये के मोबाईल थाना पलासिया के अपराध क्रमाँक 23/18 धारा 457 380 भादवि मे जप्त किये जाकर आरोपीगणों को उक्तप्रकरण मे विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया। प्रकरण में आरोपियों का साथी एवं इस गिरोह का मुखय सरगना विशाल उर्फ विस्सू फरार है जिसकी तलाश की जा रही है।
आरोपीगणों से विस्तृत पूछताछ करने पर उन्होंनें बताया गया कि उनके व्दारा कुछ दिन पूर्व सिटी सेन्टर स्थित वायब्रेशन नाम की दुकान का भी शटर उचकाकर करीब 31 मोबाईल चोरी किये थे। आरोपी 1) विवेक कुशवाह पिता रामसिंह कुशवाह उम्र 20 साल नि.म.न. 252/4 नेहरु नगर थाना एमआईजी, (2) आकाश मेहरा पिता मानसिंह मेहरा उम्र 19 साल नि.मं.नं 156 /2 न्यू सर्वाहारा नगर इन्दौर एवं (3) विशाल मिंजे पिता जितेन्द्र मिंजे उम्र 20 साल नि.मं.नं 135/2 टापू नगर थाना परदेशीपुरा इन्दौर के कब्जे से रेडमी, नोट 4, एमआई, विवो, गूगल पिक्सल 2, ओप्पो, लावा , मोटोरोला, नोकिया कंपनी के 22 मोबाईल फोन कीमती करीबन 5 लाख रुपये के थाना तुकोगंज के अपराध क्रमाँक 26/18 धारा 457, 380 भादवि के अन्तर्गत जप्त किये जाकर आरोपीगण को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया मामले मे उनका साथी एवं मुखय सरगना विशाल उर्फ विस्सू फरार है जिसकी तलाश जारी है। आरोपीगण ने पूछताछ पर बताया कि उन्होंनें उनके साथी विशालउर्फ विस्सू के साथ मिलकर देवास नाका लसूड़िया के पास से एक मोबाईल की दुकान से भी मोबाईल चोरी किये थे जिसमे सेमसंग एवं एम0जे0 फोन कंपनी के दो मोबाईल थाना लसूडिया के अपराध क्रमांक 65/18 धारा 379 भादवि मे जप्त किये जाकर आरोपीगण को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया। उक्त मामले मे भी आरोपी विशाल उर्फ विस्सू फरार है।
          आरोपीगण ने पूछताछ पर बताया कि उनके अन्य साथियों ने परदेशीपुरा मे भी एक मोबाईल की दुकान से चोरी की है। उनकी निशादेही में आरोपी (1) रोहित पैराव उर्फ साहिल पिता विल्सन पैराव उम्र 19 साल नि.मं.न गुप्ताजी की स्कूल के सामने वाली गली मे थाना परदेशीपुरा (2) राहुल ठाकुर पिता किशोर सिंह ठाकुर उम्र 19 साल नि.म.नं. सुभाष नगर इन्दौर (3)शानू बच्चा उर्फ शुभम कुशवाह पिता राजेश कुशवाह उम्र 17 साल नि.म.नं 379/4 सर्वहारा नगर थाना परदेशीपुरा इन्दौर (4) अमर उर्फ ज्ञानी पिता दिलीप जाट उम्र 19 साल नि.म.नं. 159/2 सर्वहारा नगर इन्दौरको पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ करने पर उनके व्दारा बताया गया उन्होने विसाल उर्फ विस्सू के साथ मिलकर मालवा मिल के पास एक दुकान का शटर उचकाकर मोबाईल एवं टीवी चोरीकी थी। उपरोक्त आरोपीगणों के कब्जे से थाना परदेशीपुरा के अपराध क्रमांक 612/17 धारा 457 380 भादवि मे सोनी की एलईडी टीवी, पेनासोनिक की एलईडी टीवी, इंटेक्श की एलईडी टीवी तथा एक ओप्पो कंपनी का मोबाईल कीमती करीबन 1.5 लाख रुपये के जप्त किये जाकर आरोपीगणों को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना परदेशीपुरा के सुपुर्द किया गया है। आरोपी विवेक से घटना मे प्रयुक्त वाहन पेशन क्रमाँक एमपी 09-क्युएस 1492, आरोपी विशाल मिंजे से उसकी डिस्कवर मोटरसायकल क्रमांक एमपी 09-एनके 3067, तथा आरोपी आकाश मेहरा की एक्टीवा एमपी 09-एसजेड 8253 भी जप्त की गयी है।
     आरोपी विवेक ने पूछताछ पर बताया की वह कैटरिंग का काम करता है तथा उसके पिता रामसिंह सब्जी का ठेला गली मे फेरी पर चलाते है। वह 10वी कक्षा तक पढा है एवं उसकी दोस्ती विस्सू से उसके दोस्त आकाश के माध्यम से हुयी थी। वह दोनो साथ मे पढे है। आरोपी बन्टी जाट ने बताया की वह महारानी रोड पर डी जे की दुकान हरिओम साहू के यहाँ काम करता है। उसके पिता ड्रायवरी करते हैं। वह कक्षा 11वी तक पढा है । विस्सू उसके घऱ के पास ही किराये से रहता है इसलिये उससे उसकी पहचान हुयी थी।
         आरोपी आकाश बोरासी ने पूछताछ पर बताया की वह सब्जी का ठेला चलाता है, वह कक्षा 9वी पास है। उसने पूछताछ पर बताया की वह आकाश मेहरा बन्टी जाट सभी लोग साथ मे एक ही स्कूल मे पढे हैं तब से एक दूसरे को जानते हैं तथा विस्सू के साथ रह कर ही वह भी चोरी करने लगे। विशाल उर्फ विस्सू उन्हे चोरी करने के लिये उकसाया करता था। आरोपी शुभम ने पूछताछ पर बताया की वह वर्तमान मे कोई काम नही कर रहा है।  तथा कक्षा दूसरी तक पढा है। उसके पिता ट्रक चलाते हैँ। वह भी अपने दोस्तो के साथ रहकर विस्सू के साथ चोरी करने चला गया था। विशाल उर्फ विस्सू उन्हे चोरी करने के लिये नशा कराता था तथा उकसाया करता था। आरोपी आकाश मेहरा ने पूछताछ पर बताया की वह इवेंट मैनेजमेंट का काम कर रहा है। कक्षा 10वी तक पढा है उसके पिता सब्जी का ठेला नंदानगर मे लगातें है। वह विशाल उर्फ विस्सू के साथ रह कर चोरी करने लगा तथा नशा करने लगा। उसके अन्य साथी भी उसके साथ एक ही स्कूल मे पढे हैँ।  आरोपी विशाल मिंजे ने पूछताछ पर बताया की वह बीकाम सेकंड इयर की पढाई कर रहा है तथा पुलिस व आर्मी की तैयारी कर रहा था। उसके दोस्त विवेकआकाश मेहरा व आकाश बोरासी के माध्यम से उसकी पहचान विस्सू से हो गयी थी उसी के साथ रह कर वह चोरी करने लगा। विशाल उर्फ विस्सू उन्हे चोरी के लिये फट्टू बोलकर उकसाया करता था इसलिये वह भी उसके साथ चोरी करने लगा था। आरोपी राहुल ठाकुर ने पूछताछ पर बताया की वह मर्सीडीज कंपनी मे टेफलान कोटिंग का काम कर रहा है तथा उसके दोस्त ज्ञानी उर्फ अमर के माध्यम से विशाल को जानता है उसने उसके साथ मिलकर मालवा मील स्थित दुकान से 3 एलईडी टी वी व मोबाईल चोरी किये थे। उसके पिता किशोर सिंह कल्लू धोबी के मर्डर मे 20 साल की सजा जेल मे काट रहे हैं। आरोपी अमर उर्फ ज्ञानी ने पूछताछ पर बताया की वह इलेकट्रीक की दुकान धेनू मार्केट मे लीट रेट नामक दुकान मे काम करता है।  उसने विस्सू , साहिल, राहुल ठाकुर, सानू बच्चा के साथ मिलकर मालवा मिल के पास एक दुकान से तीन एलईडी टीवी व 11 मोबाईल चोरी किये थे। उसका भाई बन्टी जाट है उसने भी विशाल के साथ मिलकर चोरी की है। आरोपी रोहित पैराव ने पूछताछ पर बताया की वह उसके पापा के साथ शर्ट बनाने का काम करता है। कक्षा 10 वी पास है। उसने उसके साथी विशाल उर्फ विस्सू, ज्ञानी ,राहुल एवं सानूबच्चे के साथ मिलकर मालवा मिल चौराहे के पास स्थित एक दुकान से तीन एलईडी टी वी एवं 11 मोबाईल चोरी किये थे। जिसमे से ज्यादातर मोबाईल विस्सू उर्फ विशाल ने रख लिये थे।
आरोपी शानू ने बताया कि वर्तमान मे वह प्रायवेट काम कर रहा है वह भी विशाल के साथ रहकर पाउडर का नशा करने का आदी हो गया था तथा उसके साथ मिलकर चोरी करने लगा। उसने उसके साथी विशाल उर्फ विस्सू , ज्ञानी ,राहुल के साथ मिलकर मालवा मिल चौराहे के पास स्थित एक दुकान से तीन एलईडी टी वी एवं 11 मोबाईल चोरी किये थे। सभी आरोपीगण परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। आरोपीगणों व्दारा बताया गया उनका साथी विशाल उर्फ विस्सू पिता कैलाश चौहान नि. सुभाषनगर परदेशीपुरा इन्दौर गैंग का मुखय सरगना है । वह उन्हे नशा कराने के बाद चोरी के लिये उकसाता था। वह दिन मे उन्हे दुकान पर ले जाकर रेकी करवाता था की किस दुकान मे सेन्टर लाक नही लगा है तथा कैमरे नही लगे है। जिन दुकानों पर कैमरे व सेन्टर लाकॅ नही होते थे उन दुकानों को वह रात मे अपना निशाना बनाते थे। गैंग का सरगना विशाल उर्फ विस्सू सभी साथियों को नशा कराता था तथा चोरी केलिये उकसाता था जो चोरी करने का मना करता था उसे फट्टू बोलकर उकसाता था । आरोपी विशाल उर्फ विस्सू पहले भी कई बार चोरी व नकबजनी तथा लूट के अपराध मे बन्द हो चुका है तथा उसके उपर आधा दर्जन से अधिक अपराध शहर के अलग अलग थानो मे पंजीबध्द है। चौकाने वाली बात यह है की आरोपी विशाल उर्फ विस्सू शटर उचकाने के लिये किसी भी औजार का उपयोग नही किया करता था वह हाथ से ही शटर उचकाकर चोरी किया करता था ।
आरोपीगण विगत माह से इन्दौर शहर मे शटर उचकाकर चोरी कर रहे थे । आरोपीगण के कब्जे से चार थानो के चार अपराध मे कुल 38 स्मार्ट एंड्राईड मोबाईल फोन एवं तीन एलईडी टीवी किमती करीबन 8 लाख रुपये का मश्रुका बरामद करने मे क्राईम ब्रांच ने सफलता हासिल की है। मुखय आरोपी व सरगना विशाल उर्फ विस्सू पिता कैलाश चौहान नि. सुभाषनगर परदेशीपुरा इन्दौर फरार है जिसकी तलाश के हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं तथा आरोपीगण विशाल से भी मोबाईल बरामदगी की जाना शेष हैं। आरोपी विशाल के पकडे जाने पर शहर मे हुयी अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।


वाहन चोरी की वारदातोंको अंजाम देने वाले तीन आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, आरोपियों से चोरी किये गये वाहन भी किये गये बरामद।


इन्दौर-दिनांक 20 जनवरी 2018- शहर में हो रही वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगानें व आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधिक्षक मुखयालय श्री मो. युसूफ कुरेशी के निर्देशन मे अति पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राँच श्री अमरेन्द्र सिंह के व्दारा क्राईम ब्राँच की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यावाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश देकर लगाया गया।
क्राईम ब्रांच इंदौर की टीम ने इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु अपने मुखबिर मामूर किये। पुलिस टीम द्वारा इंदौर शहर व अन्य क्षेत्र मे वाहन चोरों की तलाश की जा रही थी। इसी दरमियान मुखबिर की सूचना पर इंदौर शहर से दो पाहिया वाहन की चोरी करने वाले गिरोह के सदस्य 1.कमल पिता पूर सिंह परिहार उम्र 30 साल निवासी हाल मुकाम -100 गणराज नगर गोलू लड्डू वाले के मकान मे स्थायी पता ग्राम बहुदपुरा जीरापुर जिला राजगड 2. चंदु उर्फ चंद्र सिंह पिता पूर सिंह 23 सालनि- 100 गणराज नगर गोलू लड्डू वाले के मकान मे स्थायी पता ग्राम बहुदपुरा जीरापुर जिला राजगड 3. मनोज पिता गोवंद मोरे जाति मराठा 22 साल नि 51 गणराज्यनगर स्थायी पता सूरजकुंड खंडवा  को पकड़ा गया। आरोपियों के कब्जे से चोरी किये गये वाहन भी जप्त किये गये।
आरोपियों की आपराधिक पृष्ठभूमि के बारे में पता करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी कमल बंगलो पर खाना बनाने का काम करता हु एवं चंदू एकता दूध डेयरी पर काम करता है तथा आरोपी मनोज डेकोरेशन सेटअप के साथ काम करता है। यह तीनों आरोपीगण  मौका पाकर वाहन मे नकली चाबी लगाकर वाहन चोरी करते थे। पहले यह तीनों मिलकर सुनसान इंलाकों में नये वाहनो की रैकी करते व नकली मास्टर चाबी लगाकर वाहन चुराते थे बाद में तीनों आरोपीगण वाहन चुराकर अपने गांव बुड्डनपुर एवं भौधपुरा जिला राजगढ़ ले जाकर  वहां पर अपने परिजनों को वाहन दे आते थे। पूछताछ मे आरोपियों ने बताया कि वे लोग चोरी कर वाहन बेच भी देते थे तथा बेचने के बाद प्राप्त रूपयों को आपस मे पैसे बाँट लेते थे। आरोपियों से जप्त किये गये वाहनों में चोरी की गई मो. साईकिल एमपी 09 एनके 7387 पल्सर,एमपी 09-एनवी 6424, होंडा साईन एमपी 09-एनवी 1775 सुजुकी हयाते है जिसकी कुल कीमत 1,50,000/- रू लगभग है। उपरोक्त वाहनों की चोरी के संबंध में थाना खजराना में अपराध क्र.-152/15, तथा अप क्र 776/16 धारा 379 भा.द.वि के पंजीबद्ध है। तीनों आरोपियों को क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा पकड़कर अग्रिम वैधानिक कायवाही हेतु पुलिस थाना खजराना के सुपुर्द किया गया है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 79 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 20 जनवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 जनवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में 36 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 43 आरोपियों, इस प्रकार कुल 79 अपराधियों एवं असमाजिक तत्व को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

11 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 20 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 20 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 जनवरी 2018 को 02 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 70 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जनवरी 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2018 कों मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गिरनारी गार्डन के पास क्लर्क कालोनी और गरूद्वारे के पास पाटनीपुरा मेन रोड इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 202 शांति अपार्टमेंट क्लर्क कालोनी इन्दौर निवासी अंकित पिता अनिल और 94 जगजीवन रामनगर इन्दौर निवासी राजेश पिता गौरीशकंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेंसे सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 20 जनवरी 2018- पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2018 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सबनीस बाग भैरू बाबा मंदिर के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम कोदडिया थाना बडगोंदा इन्दौर निवासी निर्मल उर्फ निम्मा पिता गजानंद कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2018 को 21.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिनर्जी अस्पताल के पीछे स्कीम न. 74 विजय नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 125 सी एच 4 स्कीम न. 78 विजय नगर इन्दौर निवासी कुंजीलाल पिता शगुनलाल दाडें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 850 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2018 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों परइंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 1 लेख पैलेस कालोनी शुभम नगर इन्दौर निवासी वतन पिता बारिया और ग्राम टिगरिया बादशाह इन्दौर काकड निवासी शायरबाई पति विक्रम और कोमलबाई पति जितेंद्र बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2700 रूपयें कीमत की 10 लीटर व 34 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 20 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 20 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत मेंकल दिनांक 19 जनवरी 2018 को 01 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 जनवरी 2018-पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2018 कों 16.20 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर माणिकबाग ब्रिज के नीचे कलाली के सामनें इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 244 विजय पैलेस कालोनी इन्दौर निवासी गुफरान पिता इस्माईल शाह और फिरदोस नगर एकता किरण पलली गली आजाद नगर इन्दौर निवासी मो. शाहरूख पिता इशाक और शेख अयान पिता मो. रफीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना रावजी नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2018 कों 18.00 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जबरन कालोनी मैन रोड इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 324 जबरन कालोनी मैन रोड इन्दौर निवासी मनोज पितामोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जें से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।


इन्दौर- दिनांक 20 जनवरी 2018- पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2018 को 14.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौईथराम चौराहा पुल के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 5 जीत नगर भवंरकुआं इन्दौर निवासी रोहित पिता श्री रामनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18000 रूपयें कीमत की 6 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 19 जनवरी 2018 को 19.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पावर हाउस के पीछे आकाश नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 181/4 हनुमान मंदिर वाली गली ऋषि पैलेष इन्दौर निवासी जीतू उर्फ फत्तु पिता जबरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20000 रूपयें कीमत की 7 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, January 19, 2018

एकात्क यात्रा के दौरान, निम्नानुसार होगी मार्ग एंव यातायात व्यवस्था


इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018- कल दिनांक 20 जनवरी 2018 को एकात्म यात्रा प्रातः 9.30 बजे से प्रारंभ होकर अखण्ड धाम से बडा गणपति, मल्हारगंज थाना गोराकुण्ड शीतलामाता बाजार, जी संचिदानन्द सांठा बाजार, बजाज खाना, बर्तन बाजार, पीपलीबाजार, यशोदामाता मंदिर, सुभाष चौक राजबाडा, मगृनयनी से जेलरोड गांधी हॉल पर समाप्त होगी ।
यात्रा के समय आम जनता को मुखय मार्ग पर आवागमन करने में परेशानी न हो और एयरपोर्ट से आने जाने वालों को सुविधा हेतु निम्नानुसार वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई हैं।

·         शहर से एयरपोर्ट जाने वालों के लिये - व्हीआईपी मार्ग से टाटा स्टील होते हुए लक्ष्मीबाई नगर मार्ग पर छोटा बांगड़दा, सुपर कॉरिडोर होते हुए सेन्ट्रल स्कूल के सामने से एयरपोर्ट

·         एयरपोर्ट से शहर की ओर जाने वालों के लिये - बापू मुराई कालोनी के सामने पंचशील नगर होते हुए पल्हर नगर (60 रोड़) से पुलिस टे्रनिंग स्कूल के सामने होते हुए सामने टाटा स्टील, किला मैदान, मरीमाता की ओर

·         पूर्वी क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वालों के लिये - विजयनगर से बापट चौराहा,सुखलिया, चन्द्रगुप्त चौराहा, भंवरासला, सुपर कॉरीडोर होकर एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।

·         पश्चिम क्षेत्र के भंवरकुआं, राजेन्द्रनगर की ओर से एयरपोर्ट की ओर जाने वाले- महूनाका, रंजीत हनुमान, फूटी कोठी, चंदननगर, धार रोड़, नावदा पंथ से दाहिने टर्न करके बिजासन होते हुए एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।
भारी वाहन प्रतिबंधित एवं डायवर्शन -
1.            समय प्रातः 8:00 बजे से देपालपुर की ओर से आने वाले वाहन सुपर कॉरीडोर टर्निंग से वायरलेस टी, बड़ा गणपति की ओर नही आ सकेगें, ये वाहन सुपर कॉरीडोर से भंवरासला की ओर जा सकेगें।
2.            धार एवं महू, एबी रोड़ की ओर से आने वाले वाहन फूटी कोठी से चंदननगर चौराहा से धार की ओर एवं धार की ओर से आने वाले वाहन इसी मार्ग से महू, एबीरोड़ की ओर जा सकेगें, महूनाका एवं गंगवाल बस स्टेण्ड की ओर प्रवेश निषेध रहेगा।
3.            उज्जैन की ओर से आने वाले भारी वाहन जो धार की तरफ जाते है वह वाहन भंवरासला से एमआर 10 होते हुए बायपास से धार की ओर जा सकेगें, यह वाहन सुपर कॉरीडोर की ओर प्रतिबंधित रहेगे, लक्ष्मीबाई नगर, छोटा बांगड़दा रोड़ एवं मरीमाता सेएयरपोर्ट तक भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें।

4.            राजमोहल्ला, टोरी कार्नर और जिंसी, वायरलेस टी एवं एयरपोर्ट की ओर से बड़ा गणपति की ओर आने वाली यात्री बसें, भारी वाहन प्रतिबंधित रहेगें।

सामान्य वाहन प्रतिबंधित एवं डायवर्शन -
1.            एकांत यात्रा के मार्ग पर बड़ा गणपति से बिजासन तक सामान्य वाहन आवद्गयकतानुसार प्रतिबंधित किये जायेगें।
2.            यात्रा मार्ग पर जब वाहन को प्रतिबंधित किया जायेगा तब वैकल्पिक मार्ग -
बी- टाटा स्टील से छोटा बांगड़दा रोड़ होते हुए सुपर कॉरीडोर,
सी- पंचशीलनगर से पल्हर नगर 60फीट रोड़ होते हुए पुलिस टे्रनिंग स्कूल के सामने
डी- पूर्वी क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वाले विजयनगर से सुखलिया, बापट चौराहा, चन्द्रगुप्त चौराहा, भंवरासला होकर सुपर कॉरीडोर की ओर आ जा सकेगें।
इ- पश्चिम क्षेत्र से एयरपोर्ट जाने वाले महूनाका, फूटी कोठी, चंदननगर, जवाहर टेकरी नावदापंथ तिराहे से बिजासन होकर एयरपोर्ट की ओर आ जा सकेगें।


नोट-  आम जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया असुविधा से बचने के लिये समयानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, साथ ही बाजारी क्षेत्र का कम से कम उपयोग करें ।

जिलाबदर बदमाश, पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018- शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्रा द्वारा क्षेत्र के गुंडे/बदमाशों की आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगानें हेतु सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना तुकांगंज द्वारा एक जिलाबदर बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।  की कार्यवाही की गई है।
पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर क्षेत्र के जिलाबदर बदमाश शुभम उर्फ काला पिता राजेश मेवाती, उम्र 22 वर्ष निवासी 14/4 हरिजन कालोनी न्यू पलासिया इन्दौर को 56 दुकान न्यू पलासिया से पकड़ा गया। उक्त आरोपी क्षेत्र का शातिर बदमाश होकर, आदतन अपराधी है, जिसकी आपराधिक प्रवृत्ति पर अंकुश लगाने के लिये, जिला दण्डाधिकारी द्वारा दिनांक 15.11.17 को आरोपी को जिला इन्दौर के सीमावर्ती क्षेत्रों से 9 माह के लिये जिलाबदर किया गया था। आरोपी उक्त जिलाबदर अवधि का उल्लघंन कर, क्षेत्र में घूम रहा था, जिसे पुलिस थाना तुकोगंज की टीम द्वारा आज दिनांक 19.01.18 को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध 14 म.प्र. राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।




इंदौर पुलिस की विशेष महिला सेल द्वारा सफलतापूर्वक किया जा रहा है, महिलाओ के प्रकरणों का निराकरण


इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018- राष्ट्रीय महिला आयोग भारत सरकार और टाटा सामाजिक विज्ञान संस्थान मुंबई के साथ मध्य प्रदेश पुलिस विभाग के सहयोग से मध्य प्रदेश में महिलाओं के हित को ध्यान में रखते हुये महिलाओं के लिए विशेष सेल की स्थापना पायलट स्टडी के अंतर्गत की गई है।
            इसी के अंतर्गत मध्यप्रदेश के 5 जिलों - इंदौर, भोपाल, जबलपुर, ग्वालियर,व सागर में स्थापित किये गई महिलाओं के लिये विशेष कक्ष में दिसंबर 2016 प्रारंभ किये गये हैंं महिलाओं के लिये स्थापित किये गये विशेष कक्ष - मुखयतः हिंसा का सामना कर रही महिलाओं को पुलिस व्यवस्था के अंतर्गत मनोवैज्ञानिक, सामाजिक, कानूनी सेवा की मदद देते हैं। इससे पहले इस तरह के कक्ष महाराष्ट्र, हरियाणा, राज्यस्थान, गुजरात में पुलिस के साथ मिलकर शुरू किए गए थे जिसकी परिपाटी पर अब राज्य सरकार के अंतर्गत यह मध्यप्रदेद्गा राज्य का विद्गोष कार्यक्रम बन चुका है।

महिलाओं के लिए स्थापित किये गये विशेष कक्ष के मुखय उद्देश्य : -

·         हिंसा से ग्रसित महिलाओं में आत्म विद्गवास, आत्म-सम्मान, स्वयं की बोध का पुनःनिर्माण करना, तथा अन्य आवद्गयक सेवाओं को तत्काल प्रदान करना। जैसे :- काउंसलिंग, मेडिकल सुविधा, अल्पावास, मनोचिकित्सक, शिक्षण व वोकेशनल ट्रेनिंग के लिए रेफर करना।
·         हिंसा से ग्रसित महिला के लिए पुरुष के साथ कार्य करना व पुलिस मदद दिलवाना तथा कानूनी सहायता की सुविधा प्रदान करना।
·         महिला व समाज को महिला संबंधी कानून के विषयों में जागरूक करना व महिलाओं के लिए विशेष कक्ष में कार्य का दस्तावेजीकरण करना ताकि समय-समयपर अनुसंधान एवं उचित समीक्षा की जा सके।
·         पुलिस व अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं के लिए महिलाओं के खिलाफ हिंसा के प्रति जागरूकता के लिए प्रशिक्षण व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करना।
·         महिलाओं के लिए विशेष कक्ष के माध्यम से, हिंसा से ग्रसित महिलाओं को ना केवल प्रदेश स्तर पर मदद प्रदान करना है, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों, शहरों में जहां पर महिलाओं के लिए विशेष कक्ष कार्यरत है उन से जुड़कर भी ऐसी ग्रसित महिलाओं की सामाजिक तौर पर मदद करने की कोशिश भी महिला सेल के द्वारा की जाती हैं।
·         मध्य प्रदेश के 5 जिलों में स्थापित महिलाओं के लिए विशेष कक्ष के लिए पूर्णकालिक सामाजिक कार्यकर्ता महिलाओं को नियुक्त किया गया है, 5 जिलों में 2-2 सामाजिक कार्यकर्ता कक्ष में कार्यरत है, सभी सामाजिक कार्यकर्ता अनुभवी व टाटा सामाजिक संस्थान द्वारा नियुक्त प्रशिक्षित व शिक्षित हैं।

        इंदौर महिला विशेष सेल की स्थापना दिनांक 04 जनवरी 2017 को थाना परिसर नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा के निकट की गई. उपरोक्त सेल में 1 वर्ष में कुल प्रकरण 450 प्राप्त हुये इन प्रकरणों में अधिकतर प्रकरण घरेलू हिंसा के 353, संपत्ति विवाद के 44,वरिष्ठ नागरिकता के 40, शादी के नाम पर झांसा देने के 11, एवं कार्यस्थल पर यौन हिंसा के 2 प्रकरण प्रकाश में आये है। उपरोक्त प्रकरणों को शहर के विभिन्न अलग-अलग थानों के द्वारा भेजा गया तथा कुछ प्रकरण सरकारी एवं गैरसरकारी संस्थानों के द्वारा भी भेजे गए। महिला सेल में प्राप्त कुल 450 आवेदनों में से 107 प्रकरण में दोनों पक्षों से बात की गई जिसमे हिंसामुक्त समाज बनाने के लिये दोनों पक्षों में आपसी सहमति बन पाई।
      महिला विशेष सेल में कार्य के दौरान अन्य विभागों के साथ मिलकर भी कार्य किया गया जैसे कि क्ल्लेक्ट्रेट कार्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, तथा ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओ के साथ सामूहिक चर्चा भी की गई. वर्ष 2017 में प्रत्येक मंगलवार को डीआईजी/एसपी महोदय के समक्ष पुलिस जनसुनवाई में भी भागीदारी महिला विशेष सेल द्वारा निभाई गई।
जिसमें
1.            26 वर्षीय महिला जो पिछले 6 माह से अलग रह रही थी, जिसके पति व सास के द्वारा 9 सालों से घरेलु हिंसा की जा रही थी. उपरोक्त महिला के द्वारा महिला सेल में आवेदन देने के पश्चात्‌ पति व सास को बुला कर बात की गई और ससुराल पक्ष को महिला हिंसा व महिला अधिकारों के विषयमें जागरूक किया गया जिसके परिपेक्ष्य में पुरुष ने पत्नी की परेशानी को समझा और जिम्मेदारी ली है की वह भविष्य में हिंसा नही करेगा . महिला भी अब पहले से ज्यादा सशक्त है और परिवार के माध्यम से अन्य महिलाओं को भी सेल से जोड़ रही है आज महिला अपने ससुराल में हिंसा मुक्त जीवन जी रही हैं। 

2.            इसी प्रकार एक अन्य महिला उम्र 28 वर्ष निवासी इंदौर ने शिकायत की थी जिसमे उसके मायके पक्ष के चाचा/ चाची द्वारा हिंसा कर सम्पति संबंधी विवाद किया जा रहा था जिसके कारण वह मानसिक और शाब्दिक हिंसा 1 साल से सहन कर रही थी । महिला को पुलिस जनसुनवाई के माध्यम से सेल भेजा गया जिसमे दुसरे पक्ष को सेल बुलाकर बात की गई दुसरे पक्ष ने सम्पति से सम्बंधित कानून को समझा और सहमति बनाई कि दूसरा पक्ष मानसिक और शाब्दिक हिंसा नही करेगा तथा दोनों पक्षो ने किसी भी प्रकार की हिंसा ना करने के लिए अपनी- अपनी जिम्मेदारी ली. अब महिला ग्रामीण क्षेत्र में महिलाओ के साथ सामूहिक बैठक का आयोजन करने में मदद कर रही है व सेल से दूसरी महिलाओ को लाभान्वित कर रही है ।



अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ, इंदौर पुलिस द्वारा जारी अभियान के अंतर्गत गांजा बेंचने वाला एक और आरोपी क्राईम ब्रांच की कार्यवाही में गिरफ्तार।


इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर मे अवैध मादक पदार्थ की खरीदी ब्रिकी करने वाले आरोपियों व तस्करों तथा इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु, विशेष अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये ।
इस कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सुचना प्राप्त हुई थी, कि थाना जूनी इंदौर मे स्नेह-नगर झोपड़ पट्‌टी मंदिर के पास एक व्यक्ति गांजा लेकर आने वाला है। सूचना प्राप्त होने पर थाना जूनी इंदौर क्षेत्र में टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर तस्दीक की गई, मुताबिक सूचना के क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा पुलिस थाना जूनी इंदौर के साथ संयुक्त कार्यवाही कर आरोपी प्रकाश निगम पिता गणेश निगम जाति भिलाला उम्र 22 साल नि ग्राम धनोरा निकमपुरा तहसील मनावर जिला धार को स्नेह नगर झोपड पट्‌टी मंदिर के पास से घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक बैग सें करीबन 2.5 किग्रा गांजा अवैध रूप से पाया गया।  आरोपी ने पूछताछ मे बताया की वह सातवीं कक्षा तक पढ़ा लिखा है एवं ड्रायवरी का काम करता है इस कारण उसका कई जगहों पर आना-जाना होता है, ड्रायवरी के काम के दौरान ही उसकी मुलाकात ग्राम अंजनवेड़ा निवासी कमल से हुई थी जो गांजा खरीदकर बेंचने का काम करता था। कमल के संपर्क मे आने पर गांजा बेचने से होने वाले फायदे को देखकर ही वह उसके गॉव के पास के भानपुरा मनावर के रहने वाले रमेश से गांजा खरीदने लगा और खरीदकर, करीब 7-8 माह से इंदौर के जूनी इंदौर, चंदन नगर, भवरकुआ, खुडैल, खजराना क्षेत्र मे अवैध गांजा सप्लाय करने लगा। वह भानपुरा धार के रहने वाले रमेश से 2 हजार रुपये प्रतिकिलो मे गांजा खरीदकर लाता था एवं इंदौर मे 5-6 हजार रुपये किलो मे बेंच देता था।

          शहर एवं शहर के आसपास चल रही मादक पदार्थ की अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये उपरोक्त आरोपी से अवैध मादक पदार्थ  कहॉ-कहॉ खरीदी बिक्री करते है आदि के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ कर अन्य आरोपियों के विरू़द्ध भी सखत कार्यवाही की जावेगी।  


लाटरी खुलने के नाम पर लोगों से लाखों रूपये की ठगी कर धोखाधडी के मामले में फरार व ईनामी आरोपी क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में, आरोपी अपने साथियों के साथ दूरसंचार कंपनी (आईडिया, एयरटेल व अन्य) का कर्मचारी बन करता था फोन, आरोपी था ठगी करने वाली गैंग का मुख्य सरगना, हजारों लोंगों से कर चुकी है यह गैंग ऑनलाईन ठगी


इन्दौर-दिनांक 19 जनवरी 2018- शहर में पंजीबध्द अपराधों में फरार चल रहे ईनामी आरोपियों की धरपकड़ कर उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र दियें गयें है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्रसिहं चौहान द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को ऐसे फरार अपराधियों की धरपकड़ के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य करने हेतु लगाया था।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच थानें पर पंजीबद्ध अप.क्र. 05/17 धारा 406, 419, 420, 120-बी भादवि में फरार चल रहे आरोपी 1. हरिओम यादव नि. ग्राम थोना तह. निवारी जिला टिकमगढ 2. मोचनसाहू नि. 3. कैतकी साहू की तलाश कर गिरफ्तारी हेतू एक पुलिस टीम गठित कर जिला टीकमगढ रवाना किया। क्राईम ब्रांच की पुलिस टीम व्दारा उक्त फरार आरोपियों की पतारसी के भरसक प्रयास किये गये जिसके परिणामस्वरुप पुलिस टीम व्दारा उक्त अपराध में फरार चल रहे आरोपी हरिओम यादव पिता थानसिहं यादव उम्र 22 साल नि. ग्राम थोना तहसील निवाड़ी जिला टीकमगढ म.प्र. को ग्राम थौना से पकडा गया। पुलिस पूछताछ में आरोपी हरिओम यादव ने स्वीकार किया कि लोगों से, लाट्री खुलने के एवज में टैक्स के नाम पर ठगी का पैसा स्वंय के खाते में अन्य सदस्यों की मदद से जमा करवाता था, तथा इन जमा हुए पैसों को ठगी करने वाली गिरोह व्दारा आपस में बांट लेते थे। आरोपी के बैंक खाते में कई लोगों व्दारा जमा कराये पैसों की जानकारी मिली है। ठगी करने वाली गिरोह में आरोपी हरिओम यादव की भूमिका मूखय रही है।     पूछताछ में आरोपी हरिओम यादव ने बताया कि वह कक्षा 12 वीं तक पढ़ा है व वर्तमान में घर रहकर अन्य प्राईवेट परीक्षा देने की तैयारी कर रहा है। आरोपी के पिता दुध का व्यापारी है, किन्तु कम समय में अधिक पैसा कमाने की लालच में आरोपी इन आपराधिक कार्यों मे लिप्त हो गया।
                पुलिस पूछताछ में आरोपी हरिओम यादव ने बताया कि उसनें शैलेन्द्र के साथ दिल्ली जाकर काम सीखा है तथा जिला टीकमगढ के कई गांव थौना, अस्तारी, चौमो, गोबा आदि में इस तरह के कई गिरोह बडे पैमाने पर ऐसी गतिविधियों में सक्रिय है जो ठगी करने का काम करते है। इन गिरोह के सदस्य टेलीकाम कंपनी आईडिया, एयरटेल व अन्य मोबाईल कंपनी की ओर से लाखों रुपये का लकी ड्रा खुलने का मैसेज करते है जिसके बाद जिन्हें मैसेज भेजा गया उन्हें संबंधित टेलीकाम कंपनी का कर्मचारी बनकर फोन किया जाता है व टैक्स के नाम पर हजारों रुपये स्वयं के खातों में जमा करवा लिये जाते है। ये ठगी करने वाले गिरोह मध्यप्रदेश के कई शहरो इंदौर, नीमच, सागर व अन्य शहरों के लोगों को ही अपना निशाना नही बनाते बल्कि राजस्थान, छत्तीगढ, उत्तरप्रदेश के भी कई शहरों के लोगों को भी अपना शिकार बनाते है। पूछताछ में यह भी मालूम हुआ कि ठगी करने की ट्रेनिंग शेलेन्द्र यादव नाम का व्यक्ति दिल्ली से लेकर आया था व जिसके बाद वह अन्य लोगों को इस प्रकार के प्रशिक्षण देता रहा ।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी हरिओम यादव से पुलिस पूछताछ की जा रही है। जिसे पुलिस अभिरक्षा में लिया जाकर टीकमगढ जिले के ग्राम थोना व अन्य आसपास के गांव में ठगी कर रहे सक्रिय गिरोह व उनके सदस्यों की जानकारी हासिल कर आरोपियों के खिलाफ भी वैधानिक कार्यवाही की जावेगी ।

                क्राईम ब्रांच पुलिस टीम द्वारा आम जनता से प्रलोभन, छलकपट व धोखाधड़ी से ठगी कर रहे गिरोहों पर लगातार धरपकड की जा रही है, जिससे संभावना है कि भविष्य में इस प्रकार के अपराधों में कमी आयेगी।