Friday, January 5, 2018

अपनी पूर्व महिला मित्र को परेशान करने वाले दो मनचले, व्ही केयर फॉर यू की गिरफत्‌ में,


इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2018-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी शिकायतों व प्रकरणों में त्वरित निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें हैं। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध शाखा) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरित कार्यवाही करने के लिये आवश्यक दिशा-निर्देश दियेे गये है।
पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई कि मै फार्मेसी की पढ़ाई कर रही हूं। मेरा पूर्व परिचित मित्र लवेश कौशल, जिसे में पिछले दो सालों से जानती हूं। मेरी सगाई हो जाने के बाद लवेश से मैने बात करना बंद कर दी, फिर भी लवेश मुझे बार-बार कॉल कर परेशान कर रहा है और जबरदस्ती बात करने के लिये धमकी दे रहा है तथा मेरे परिवार वालों को भी कॉल कर गाली-गलौचकर रहा है।
उक्त शिकायत पर व्ही केयर फॉर यू इन्दौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए उक्त अनावेदक लवेश पिता राजेश कौशल (23) निवासी 22/1 सूरज नगर बंगाली चौराहा इन्दौर को पकडकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना हीरा नगर के सुपुर्द किया गया है। पूछताछ पर लवेश ने बताया कि मै 12 वी पास हूं और वर्तमान में नावेल्टी मार्केट मे जॉब करता हू, आवेदिका से जान पहचान के आधार पर उसे कॉल करता था।

इसी प्रकार पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली एक और आवेदिका ने कार्यालय में आकर शिकायत दर्ज कराई कि मैं प्रायवेट कंपनी में इंजीनियर हूं। मेरा पूर्व परिचित मित्र लवनीश जाधव को मैं पिछले दो सालो से जानती हूं, इसके पास हमारी कुछ फोटो भी है। एक साल से मैने लवनीश से रिश्ता तोड़ दिया है, इसके बाद भी लवनीश मुझे कॉल व मैसेज कर परेशान कर रहा है, मेरे ऑफिस के पास आकर, मुझे आते-जाते समय रोकता है और बात करता है तथा बात नहीं करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है तथा मेरी फोटो परिवार मैं व रिश्तेदारों को भेजने व मुझे बदनाम कर देने की धमकीयां दे रहा है और मैं कहीं पर भी आती-जाती हूंतो मेरा पीछा भी करता है।

उक्त शिकायत पर व्ही केयर फॉर यू इन्दौर की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करतें हुए उक्त अनावेदक लवनीश जाधव पिता प्रतापसिंह जाधव (27) निवासी सर्वसम्पन्न नगर मानवता नगर इन्दौर को पकडकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना हीरा नगर के सुपुर्द किया गया है। पूछताछ पर लवनीश ने बताया कि मै वर्तमान में कैंच मोटर्स पीथमपुर में इंजिनियर हूं, मेरे पिता जी एमपीईबी में कार्यरत्‌ है। आवेदिका से जान पहचान के आधार पर उसे कॉल करता था।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 जनवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में  48 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 35 आरोपियों, इस प्रकार कुल 83 अपराधियों एवं असमाजिक तत्व को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 20 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जनवरी 2018 को 01 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिला, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2018-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2018 कों 21.00 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल नर्सरी कालोनी इंदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलेंं, विजय पिता शोभाराम राठौर, राजु पिता किशोरे ओंसालें, प्रकाश पिता तुकडया पंवार, गौतम पिता तुलसीराम चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 3100 रूपयें नगदी व ताश पत्तें जप्त कियें गयें। 
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 जनवरी 2018- पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2018 को 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भूसामंडी के पास मैदान में मालविय नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नहारसा नगर थाना खजराना इन्दौर निवासी इमरान पिता इमामुद्दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।  
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2018-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2018 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवास नाका चौराहा और राहुल गांधी चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गुलाबबाग कालोनी अशोक देवनगरी स्कुल के पास इंदौर निवासी अर्पित पिता विनोद मिश्रा और 11/12 राहुल गांधी नगर लसुडिया इन्दौर निवासी ऋषभ पिता मनोज यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

13 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जनवरी 2018 को 02 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों केवारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 जनवरी 2018- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2018 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दत्त मंदिर के पीछे प्रजापत नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 59 श्रद्धा सबूरी कालोनी इन्दौर निवासी सिरदार पिता फतेसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2018 को 15.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डी ब्लाक मकान न. 22 अहीरखेडी दिग्विजय नगर मल्टी इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 22 अहीरखेडी दिग्विजय नगर मल्टी इन्दौर निवासी संतोष पिता मंडू भूरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जनवरी 2018-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 04 जनवरी 2018 को 12.30 बजें,मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सागौर रोड बद्रीपुरा पुलिया के आगे ग्राम बद्रीपुरा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मंत्री कालोनी के सामनें झुग्गी झोपडी बेटमा इंदौर निवासी जगदीश पिता रामसिंह बघेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।

                                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, January 4, 2018

अंधे कत्ल का पर्दाफाश, आरोपी पुलिस थाना क्षिप्रा की गिरफ्त में, घटना स्थल पर मिलें जूते से, आरोपी तक पहुंची पुलिस


इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2018-पुलिस थाना क्षिप्रा को दिनांक 01.01.18 को 16.00 बजे सूचना मिलीं कि, ग्राम खाकरोड़ में राजेन्द्र सिंह के खेत के पास नाली में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां पर एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव पड़ा था, जिसके गले पर गंभीर चोट थी तथा शव के पास एक जूता भी पड़ा हुआ था। मौके पर ही राजेन्द्र सिंह पिता विक्रम सिंह सोलंकी निवासी खाकरोड़ ने पुलिस को बताया कि, उक्त मृतक भेरूलाल पिता नाथुलाल भोई है, जिसे मैने गेहूं के खेत पर पानी फेरने के लिये नौकर के रूप में रखा था, जिसको मैने 11.30 बजे फोन कर लाईट आ जाने पर, खेत पर पानी फेरने के लिये कहा था, करीब 02.30 बजे गांव का धर्मेन्द्र अपने पिता रतनलाल को चाय देने के लिये, राजेन्द्र सिंह के खेत के पास आया तब उसने भेरूलाल की खून से लथपथ लाश, यहां पर पड़ी देखी और हमे बताया। रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच पर से पाया कि किसीअज्ञात व्यक्ति द्वारा भेरूलाल को गले में गंभीर चोंट पहुंचा कर हत्या कर दी गयी है। प्रथम दृष्टया मामला हत्या को पाया जाने से अप. क्रं. 6/18 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अज्ञात आरोपियों की शीघ्र पतारसी कर, गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह एवं अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रा./सु) श्री प्रशांत चौबे के मार्गदर्शन में, एसडीओपी सांवेर श्री बी.पी. वर्मा द्वारा थाना प्रभारी क्षिप्रा मीना कर्णावत व उनकी टीम को आरोपियों की पतारसी हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल पर पाये गये जूते के आधार पर विवेचना को आगे बढ़ाया तो, उक्त जूता गांव के ही रतन लाल का होना ज्ञात हुआ, जिसके बारें में जानकारी निकाली गयी तो, इनके बीच कुछ आपसी विवाद व रंजिश के बारें में पता चला। जिस पर टीम द्वारा रतनलाल की तलाश की गयी, जिसे आज दिनांक 4.01.18 को डकाच्या बायपास के पास से पकड़ा गया। आरोपी से घटना के संबंध में पूछताछ की गयी तो उसने पुरानीरंजिश के चलते भेरूलाल के गले में दरांता मारकर हत्या करना बताया और उक्त दरांता व खून लगे कपड़ व एक जूता अपने खेत में छिपाकर रखना बताया, जिन्हे आरोपी की निशादेही पर बरामद किया गया है।

उक्त अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी क्षिप्रा श्रीमती मीना कर्णावत व उनकी टीम के उनि एस.एस. सोलंकी, प्रआर. 2356 संतोष, आर. 2403 गोविन्द मीणा, आर. 3118 भीम सिंह ठाकुर, आर. 3421 विरेन्द्र सिंह पंवार, आर. 3512 अविनाश चन्द्रवंशी तथा सैनिक 471 कमल पटेल की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


गांजा तस्कर, 10 किलो अवैध गांजे सहित, पुलिस थाना विजय नगर की गिरफ्त में,


इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2018-इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अवैध मादक पदार्थो का क्रय विक्रय व तस्करी करने वाले अपराधियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में पुलिस थाना विजय नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजे की तस्करी करने वाले एक तस्कर को 10.2 किलो अवैध गांजे के साथ पकङने में सफलता प्राप्त हुई।
                उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान पुलिस थाना विजय नगर की पुलिस टीम को दिनांक 03.01.18 को मुखबिर के द्वारा सुचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति धार से लाकर गांजा बेचता है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा इस संबंध में जानकारी एकत्रित की गयी तो, सयाजी होटल के पीछे मुक्तिधाम के पास से संदिग्ध रामजी उर्फ अरविंद पिता ईश्वरदास पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी 325 पंचम की फेल इन्दौर को पकड़ा गया, जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 किलो 200 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। आरोपी से पूछताछ पर उसने धार से गांजा लाकर बेचने के बारें में बताया है, जिसके आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, माननीय न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से उसे जेल में दाखिल करवाया गया है।
                उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विजय नगर श्री एस के दास व उनकी टीम की सराहनीय व महत्वपुर्ण भुमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 51 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जनवरी 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए पूर्वी क्षेत्र में  14 आरोपियो तथा पश्चिम क्षेत्र में 37 आरोपियों, इस प्रकार कुल 51 अपराधियों एवं असमाजिक तत्व को गिरफ्तार किया गया।

पूर्वी क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिककार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जनवरी 2018 को 07 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला, 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2018 कों 14.10 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मोती बाबा मंदिर के मेन गेट के पास जनता क्वाटर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलेंं, एम 32 जनता क्वाटर इन्दौर निवासी संजय पिता मोहनदास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जें से 550 रूपयें नगदी, व सट्‌टा उपरकण बरामद कियें गयें।      
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाहीकी गयी हैं।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जनवरी 2018- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2018 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुलकर्णी का भट्‌टा नाका इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 601 कुलकर्णी का भट्‌टा इन्दौर निवासी लखन पिता देवराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


पश्चिम क्षेत्र में की गयी कार्यवाही -

02 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 78जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 जनवरी 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जनवरी 2018 को 03 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 78 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जनवरी 2018- पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2018 को 16.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नावंदा पंथ निर्माणाधिन पुलिया के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 38 ग्राम सिंहासा इन्दौर निवासी मुकेश पिता राधेश्याम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 30 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जनवरी 2018-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2018 को 13.00 बजें,मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर 60 फीट रोड सुखदेव नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 135 व्यंकटेश विहार इंदौर निवासी पकंज पिता ओमप्रकाश सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 03 जनवरी 2018 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पावर हाउस के पास आकाश नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 196/ई ऋषि पैलेस इंदौर निवासी अक्षय पिता राणा खोडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।