Saturday, November 4, 2017

भविष्य निधि के रूपयें जमा न करने वाला स्कूल संचालक व स्थायी वारंटी, पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर (शहर) द्वारा अपराध नियत्रंण हेतु, प्रकरणों में फरार आरोपियों एवं स्थायी व फरार वारंटियों को पकड़ने हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना पंढरीनाथ द्वारा कर्मचारियों का पीएफ का का पैसा भविष्य निधि संगठन में जमा नहीं कराने वाले प्रकरण में स्कूल संचालक अरूण पांडे के विरूद्ध जारी स्थायी वारंट को तामिल कराकर, उसे पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

            पीएफ कमिश्नर द्वारा की गयी जांच के आधार पर कंपेल रोड़ स्थित स्वतंत्रता सेनानी स्कूल की पीएफ राशि 92,962 रूपयें बकाया है, जिसके संबंध में उक्त संस्था के विरूद्ध केस चल रहा है। बार-बार नोटिस देने के बाद भी संस्थान द्वारा पैसा जमा नहीं किया जा रहा था, तो सहायक भविष्य निधि आयुक्त ने स्कूल संचालक अरूण पांडे के विरूद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया। उक्त स्थायी वारंटी की गिरफ्तारी हेतु थाना प्रभारी पंढरीनाथ श्री महेन्द्र सिंह भदौरिया व उनकी टीम के सउनि मनोहर सिंह, प्रआर. गजेन्द्र सिंह तथा आर. नरेन्द्र सिंह बैस ने घेराबंदी कर, उक्त स्कूल संचालक अरूण पांडे को गिरफ्तार कर, आयुक्त के समक्ष पेश किया गया। जहां पर स्कूल संचालक को पैसे जमा नहीं करने पर जेल भेजने के निर्देश दिये गये, जिस पर स्कूल संचालक ने तत्काल ही उक्त पीएफ के बकाया रूपयें जमा किये गये। पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही कर, आरोपी को गिरफ्तार किया जाकर, प्रकरण की बकाया राशि जमा करवायी गयी है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 102 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 70 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
05 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 30 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 नवंबर2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को 05 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर  2017 को 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतगर्त विभिन्न स्थानों पर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, टिगरिया बादशाह तालाब वाली पट्‌टी कडवा राम पहलवान की बाउंड्री के सामनें इन्दौर निवासी भंवर पिता सावन परिहार और ग्राम टिगरिया इन्दौर निवासी चितांमणी पिता अमराजी और टिगरिया बादशाह इन्दौर निवासी सुनिल पिता राधेश्याम और धर्मेंद्र पिता राधेश्याम बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017-पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, शिवनगर मुसाखेड़ी इंदौर निवासी जीवन उर्फ अजय पिता रेवाराम और हाजी साहेब का मकान निजामुद्दीन गली आजाद नगर इन्दौर निवासी आवेश पिता सलीम शाह और 295 कोहिनुर कालोनी मारूती गैरेज वाली गली इन्दौर निवासी मो.शादाब पिता मो. अलताफ और 44 नई बस्ती चिराड मोहल्ला मुसाखेडी इन्दौर निवासी पकंज उर्फ चपंक पिता राजेंद्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर कर्मा नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1/23 कर्मा नगर इन्दौर निवासी राहुल पिता देवनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को 09.30 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर अमर टेकरी पुलिया के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिलें, 944/9 नेहरू नगर इन्दौर निवासी राहुल पिता किशन पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 04 नवंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 नवंबर 2017 का 04 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 नवंबर 2017-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 03 नवंबर  2017 को 15.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सागोर रोड गुरू ढाबे के पीछे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, शंकरपुरा इन्दौर निवासी अंकित पिता गुरूदयाल जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, November 3, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा जनरल परेड के दौरान लिया, बम निरोधक दस्ते से प्रशिक्षण


इन्दौर-दिनांक 03 नवम्बर 2017-इन्दौर पुलिस की कार्यप्रणाली को सुदृढ़ एवं प्रभावशाली बनाने एवं पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों में अनुशासन व मनोबल बढ़ाने के उद्‌देद्गय से पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के निर्देशन में रक्षित केन्द्र इन्दौर में आज दिनांक 03.10.17 को जनरल परेड का आयोजन किया गया।

            उक्त जनरल परेड में रक्षित निरीक्षक इन्दौर व शहर के थानों के थाना प्रभारियों सहित पुलिस थानों व रक्षित केन्द्र के करीब 300 पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण शामिल हुए। इस दौरान परेड में उपस्थितअधिकारियों/कर्मचारियों सहित थाना प्रभारियों ने भी स्कॉट ड्रिल, कदमताल आदि का अभ्यास किया गया। इस दौरान बीडीडीएस प्रभारी खालिद मुश्ताक व उनकी टीम द्वारा समस्त बल को संदिग्ध वस्तु मिलने पर की जाने वाली चैकिंग का डेमों प्रशिक्षण तथा इस दौरान बरती जाने वाली सावधानियों व कार्यवाही के बारें में बताया गया। इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों में अनुशासन व फिटनेस बनाये रखने व उनकी कार्यप्रणाली को और बेहतर बनाने के उद्‌देश्य से रक्षित केन्द्र इन्दौर में जनरल परेड निरंतर जारी रहेगी।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 115 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 03 नवंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 नवंबर  2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 67 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
05 आदतन व 33 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 नवंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 33 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 83 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 नवंबर2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 नवंबर 2017 को 07 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 83 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवंबर 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 नवंबर  2017 को 13.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बारोली तिराहा पुरानी देशी दुकान के सामनें इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम आदेम्बर बादर जिला कैमुर बिहार हाल मुकाम 309/18 मेघदुत नगर मोहन शर्मा का मकान इन्दौर निवासी राहुल उर्फ मरूद पिता बंगाली जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3450 रूपयें नगदी व 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 02 नवंबर 2017 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 330 चमार मोहल्ला खजरानाइन्दौर निवासी नारायण पिता हिरालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 02 नवंबर 2017 को 17.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भारती पेट्रोल पंप के पास तलावली चांदा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 1/57 तलावली चांदा इन्दौर निवासी शुभम पिता बाबुलाल तोबराज को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें नगदी व 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवंबर 2017-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 02 नवंबर 2017 को 20.50 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर पानी की टंकी के आगे स्कीम न. 78 लसुडिया इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 577 निरंजनपुर नई बस्ती लसुडिया इंदौर निवासी रवि उर्फ चोटी रामस्वरूप वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 03 नवंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 नवंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 48 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 03 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 नवंबर   2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 59 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 03 नवंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 नवंबर 2017 का 02 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारीतथा 59 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टें की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवंबर 2017-पुलिस थाना चदंन नगऱ द्वारा कल दिनांक 02 नवंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना अतगर्त विभिन्न स्थानों पर से इन्दौर से सट्‌टें की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, पी 45 ग्रीन पार्क कालोनी धार रोड इन्दौर निवासी अजरह पिता मो. सलीम और इमरान उर्फ काला और चंदुवाला रोड दुसरी गली चदंन नगर इन्दौर निवासी जावेद पिता अली खान और 1049 छोटी पुलिया के पास बब्बु नेता के मकान चदंन नगर इन्दौर निवासी मो. अमीन पिता मो. हनीफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 नवंबर 2017-पुलिस थाना चदंननगर द्वारा कल दिनांक02 नवंबर 2017 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर चौईथराम चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 62 आड़ा बाजार थाना पंढरीनाथ जिला इन्दौर निवासी मनीष पिता सजंय पाहुजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, November 2, 2017

शातिर वाहन चोर, चोरी की दो मोटर सायकल सहित, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में,


इन्दौर-दिनांक 02 नवंबर 2017-शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदतों पर नियंत्रंण हेतु तथा उक्त अपराधों में संलिप्त अपराधियों की पतारसी कर, उनके विरूद्ध कड़ी व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो.युसुफ कुरैशी केमार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को इस दिशा में कार्य करने हेतु लगाया गया। इस संबंध में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पिछले कई दिनों से लगातार क्राईम ब्रांच द्वारा प्रयास किये जा रहे थे।
         इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई कि, थाना कनाडिया क्षेत्र का निवासी सुदरलाल पिता राधेश्याम कोहरे नि. 141 बिचोली मर्दाना इंदौर जो क बिचोली अंडरपास के पास चाय एवं पंचर की दुकान चलाता है। इंदौर शहर से दो पहिया वाहन चुराकर उनकी खरीद फरोखत भी करता है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच की टीम जब आरोपी की तलाश करने उसकी दुकान बिचोली मर्दाना पर पहुॅची तो, आसपास में पूछताछ करने पर पता लगा कि सुंदरलाल कोहरे किसी काम से अभी थोडी देर पहले मोटर सायकल से पिपल्याहाना चौराहे तरफ गया है क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा इसकी सूचना पुलिस थाना तिलकनगर को दी गयी व क्राईम ब्राच टीम द्वारा सुंदरलाल की तलाश करते हुए उसका पीछा गया, और सांची पाईट स्कीम 140 चेकिंग पोईट के पहले सुंदरलाल कोहरे को, मोटर सायकल सहित पकडा गया। टीम द्वारा उक्त मोटर सायकल हीरोएचएफ डिलक्स क्रं एमपी-09/एमजी-5361 के बारे में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया और कोई कागजात का नहीं होना बताया गया। टीम द्वारा मोटर सायकल पर लिखे रजिस्ट्रेशन नं. को चेचिस नं. से मिलान करने पर दोनों अलग अलग पाये गये ।

     मोटर सायकल पर गलत नंम्बर लिखे होने के कारण सुंदरलाल से पूछताछ की गई तोउसने बताया कि यह मोटरसायकल उसने बंगाली चौराहे के पास से चोरी की थी। आरोपी से सखती से पूछताछ की गई तो उसके द्वारा उसके पास एक और बिना कागजात की चोरी की गई मोटरसायकल का होना बताया गया। जो कि उसके बताये स्थान से दूसरी मोटरसायकल हीरो होण्डा स्प्लेंडर बरामद की गई। आरोपी ने पूछताछ में बताया की वह इंदौर से गाडिया चोरी कर उन्हे कम दामों पर देहात क्षेत्र में दूसरे नं. डालकर बेच देता था। आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है, जिसमे अन्य चोरी की गाडियां बरामद होने की संभावना है। आरोपी सुदरलाल पिता राधेश्याम कोहरे को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना तिलकनगर के सुपुर्द किया गया है।


इन्दौर तथा उज्जैन मे चोरी करने वाला गिरोह क्राईम ब्रांच इन्दौर की गिरफ्त में, अपने ही बडे पापा के घर पर अपने साथियों के साथ मिलकर,दिया था चोरी की घटना को अंजाम, आरोपियों के कब्जे से, सोना-चांदी के जेवरात, एलईडी टीवी, लेपटाप, वीडियो केमरा सहित कुल चार लाख रुपये का मश्रुका बरामद


इन्दौर-दिनांक 02 नवंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर मे चोरी व नकबजनी जैसे अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देद्गाों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारियों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित दिशा-निर्देश दिये गये ।
         क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली कि तीन लडके गोम्मटगिरी के पास सस्ते दाम मे सोने चांदी के जेवरात बेचने के लिये खडे हैं। उक्त सूचना पर तत्काल क्राइम ब्रांच एवं पुलिस थाना गाँधीनगर की टीम व्दारा संयुक्त रुप सेत्वरित कार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर घेराबन्दी कर तीन संदिग्ध लडको को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर, उन्होने अपने नाम 1. दुष्यंत द्गिान्दे पिता चेतन द्गिान्दे नि.स्कीम नं 78 इन्दौर, 2. अजीत उर्फ नानू पिता गुलोब गोधरिया नि. भगत सिंह नगर बाँणगंगा इन्दौर, तथा 3. रोहित सहाय पिता मोतीराम सहाय नि. अरुणोदय कुष्ट आश्रम जम्बूरी हप्सी इन्दौर का होना बताये। आरोपीगणों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से सोने का एक मंगलसूत्र का पेंडेल, एक जोड़ कान की झूमकी व एक मंगलसूत्र रखा मिला जिसके संबंध मे पूछताछ करने पर उनके व्दारा बताया गया कि यह माल उन्होने पितृ पर्वत के पास स्थित कालोनी के एक मकान से चोरी किया था उक्त सोने के जेवरात तीनों आरोपीगणों से जप्त किया जाकर गिरफ्तार किया गया बाद आरोपीगणों को थाने ले जाकर विस्तृत पूछताछ की गयी।
         आरोपी दुष्यंत शिन्दे ने पूछताछ पर बताया कि वह वर्तमान मे नेटवर्किंग का काम करता है तथा ग्रेजुएट हैं। वह जुऑ, सट्टा खेलने का आदी हो गया था जिसके चलते उस पर काफी कर्ज हो गया था। कर्ज को चुकाने के लिये उसने अपने साथी हरीश, रोहित, नानू उर्फ अजीत के साथ मिलकर चोरी करना शुरुकर दिया। सबसे पहले उसने अपने बडे पापा ताराचन्द द्गिान्दे नि. 235 महावीर बाग कालोनी नानाखेडा उज्जैन के घर पर ही चोरी की। उसके बड़े पापा ने फोन पर बताया था की वह मई माह 2017 के पहले सप्ताह मे पुणे जाने वाले हैं घर पर कोई नही रहेगा, इस बात का पता चले ही दुष्यंत ने अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही बडे पापा के घर चोरी की तथा उनके घर से चार सोने के कंगन, एक मंगलसूत्र, एक सोने की चैन, चाँदी की पायल, 10 जोड बिछुड़ी, चार चाँदी के गुच्छे व नकदी चोरी किये थे जो पुलिस व्दारा जप्त कर लिये गये हैं।शेष नगदी राद्गिा से उसने अपना जुए सट्टे का कर्जा चुका दिया था।
उक्त घटना के बाद इनके हौसले और बुलंद हो गये तथा उन्होने अगस्त माह के पहले सप्ताह मे महाशक्तिनगर नानाखेडा थाना क्षेत्र उज्जैन के एक घर से एक पेनासोनिक कंपनी की टीवी व नकदी चोरी किये थे। पेनासोनिक कंपनी की टीवी आरोपीगण से जप्त कर ली गयी है। आरोपीगण ने उजैन थाना क्षेत्र मे अलग अलग मकानों से एक डेल कंपनी का काले रंग का लेपटाप, एक एल.जी. कंपनी का मॉनिटर एवं एक पेनासोनिक कंपनी का विडियो कैमरा भी चोरी किया था जो कि उन्होनें अपने साथी राजबिहारीको बेचने के लिये दिया था, जिसे धारा 41 (1-4)/102 जा.फौ. के तहत जप्त कर लिया गया है तथा आरोपी राजबिहारी कनोजिया पिता श्रीलालचंद कनोजिया उम्र 25 साल नि. वृंदावन कालोनी गिरनार मल्टी बाँणगंगा इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है।
         आरोपी नानू उर्फ अजीत ने पूछताछ पर बताया की वह वर्तमान मे कोई काम नही करता है तथा हरीश के साथ रहता है । उसने हरीश, दुष्यंत, रोहित के साथ मिलकर उज्जैन के नानाखेड़ा थाना क्षेत्र एवं इन्दौर मे चोरी करना बताया तथा आरोपी के कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया गया। आरोपी रोहित सहाय वर्तमान मे आटो चलाने का काम करता है तथा 8वी कक्षा तक पढा है । उसने हरीश, दुष्यंत, रोहित के साथ मिलकर उज्जैन के नानाखेडा थाना क्षेत्र एवं इन्दौर मे चोरी करना बताया तथा आरोपी के कब्जे से चोरी गया माल बरामद किया गया। आरोपी राजबिहारी कनोजिया ने पूछताछ पर बताया कि वह वर्तमान मे मेहनत मजदूरी करता है तथा उसने हरीश, दुष्यंत एवं रोहित व्दारा चोरी किया हुआ माल अपने पास बेचने के लिये रखा था। उसके पास से एक लेपटाप डेल कंपनी का, एक वीडियो केमरा पेनासोनिक कंपनी का, एक एल.जी. कंपनी का मोनिटर जप्तकिया गया है। आरोपी हरीश वर्तमान मे चोरी नकबजनी के अपराध मे जेल मे निरुध्द है आरोपी का पुलिस रिमाण्ड लेकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। आरोपी हरिश से पूछताछ करने पर अन्य चोरी व नकबजनी की घटनाओं का खुलासा हो पायेगा।

                क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपीगण के कब्जे से सोने के करीब 60 ग्राम के जेवरात, लगभग एक किलो चांदी के जेवरात ,एक पेनासोनिक कंपनी की एलईडी टीवी, एक लेपटाप डेल कंपनी का, एक वीडियो केमरा पेनासोनिक कंपनी का, एक एलजी कंपनी का मॉनिटर सहित  करीबन चार लाख रुपये का मश्रुका बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है। आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।