Sunday, October 15, 2017

रोहतक हरियाणा के गुमशुदा सचिन को, व्ही केयर फॉर यू नें 24 घंटें में ढूंढ निकाला


इन्दौर- दिनांक 15 अक्टूबर 2017- आवेदक जयकिशन पिता स्वरूप सिह निवासी रोहतक (हरियाणा) ने दिनांक 15.10.17 को पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के समक्ष उपस्थित होकर एक शिकायत प्रस्तुत की, कि मेरा पु़त्र सचिन कबीरपंथी, किसी मीना आर्य नाम की लड़की के साथ काम करता था, जो चार माह से जालना महाराष्ट मे काम हेतु गया, लेकिन आज दिनांक तक वापस नही आया है। हमे शंका है कि मीना नाम की लडकी ने उसे इंदौर में बंधक बना कर रखा है और शादी करने के लिये डरा धमका कर मजबूर कर रही है। उक्त शिकायत पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा तत्काल उचित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। जिस पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो.युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) अमरेन्द्र सिंह के द्वारा व्ही केयर फॉर यू (अपराध शाखा) इंदौर की टीम को योजनाबद्ध तरीके से कार्यवाही हेतु लगाया गया।
उक्त शिकायत पर व्ही केयर फार यू टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुमशुदा सचिन कबीरपंथी निवारी रोहतक हरियाणा के बारें में जानकारी प्राप्त कर, सचिन को पुलिस थाना महूं की सहायता सें बरामद किया गया। गुमशुदा सचिन ने पुछताछ में बताया की मैं ब्युटी पार्लर का काम करता था। पॉच माह पहले रोहतक सें जालना महाराष्ट्र काम हेतु गया था वहॉ पर मेरी पहचान मीना आर्य सें हुई थी। मीना आर्य सें मेरी काम संबंधित बातें होती थी एक दिन मैंने ऑफ डें लिया था। ऑफ डे पर हम लोग मल्टी में रहते थे उसमें हम चार लडके व पॉच लडकीयॉ रहती थी। एक रोज में सुबह 10 बजे उठकर बाथरूम में नहा रहा था, तो मीना ने मेरा नहाते हुए विडियों बना लिया था, उसके बाद वह मुझसें संबंध बनाने के लिए मेरा विडियों मेरे परिवार के लोगों को वायरल करने की धमकी दे रही थी। जिसके बाद हमारे बीच संबंध बनें और फिर 15 दिन तक एक साथ रहे। ब्यूटी पार्लर वाले सेठ को, हम लोगों पर शक होने पर, उन्होने मुझें अहमद नगर महाराष्ट्र भेज दिया था, तो वहॉ पर मीना ने फोन पर मुझें कहा की किसी सें झगडा करों और वापस यहॉ आ जाओं। वहा पर एक प्रोडक्ट वालें सें मेरा झगडा हुआ तो सेठ द्वारा मुझें वापस बुला लिया गया फिर हम लोग काम छोड कर बाम्बें चले गयें, फिर वहां से भुवनेश्वरवर चलें गयें। भुवनेश्वरवर में 15 दिन काम के बाद दूसरें पार्लर में काम हेतु चले गयें, उसके पश्चात्‌ हम लोग हैदराबाद गयें और वहां पर हम लोग 25 दिन रहें फिर काम की तलाश में हम लोग इंदौर आ गयें। इंदौर में हम लोग कहां रहते थे इसकी जानकारी मुझें नही है।

व्ही केयर फॉर यू टीम द्वारा गुमशुदा सचिन निवासी रोहतक हरियाणा के कथनों की तस्दीक तथा उक्त घटना के संबंध में अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु जिला जालना महाराष्ट्र को प्रतिवेदन भेजा जा रहा है। मीना आर्य के मोबाईल नंबरों के आधार पर मीना की तलाश टीम द्वारा की जा रही है।


40 करोड़ के आबकारी घोटाले के फरार व 20,000 रू के ईनामी आरोपी, असप्रीत सिंह लुबाना को, क्राईम ब्रांच इंदौर ने किया हैदराबाद से गिरफ्तार


इन्दौर- दिनांक 15 अक्टूबर 2017-शराब व्यवसायीयों द्वारा नकली चालान बनाकर आबकारी विभाग को पिछले कई वर्षों से करोड़ों के राजस्व का घोटाला कर सरकार को चूना लगा कर फरारहुए शराब कारोबारियों व इसमे संलिप्त आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणसचारी मिश्र द्वारा निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो.युसुफ कुरैशी द्वारा उक्त फरार शराब व्यवसायियों पर ईनाम घोषित कर, इनको गिरफ्तार किये जाने हेतु अति. पुलिस अधीक्षक श्री संपत उपाध्याय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में टीमों को निर्देश दिये गये। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) द्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही हेतु योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया। इस संबंध में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पिछले कई दिनों से लगातार क्राईम ब्रांच द्वारा प्रयास किये जा रहे है, जिनके परिणाम स्वरूप पूर्व में तीन आरोपियों को क्राईम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका है।

इसी तारतम्य में क्राइम ब्रांच को सूचना प्राप्त हुई थी कि उकत प्रकरण का फरार आरोपी असप्रीत पिता शेलेन्द्र सिंह लुबाना उम्र 24 साल नि. 40 विष्णुपुरी मेन ज्ञान श्री अपार्टमेंट फ्लेट नं. 102 भंवरकुआ हाल.- तेजपुर गडबडी टे्रजर टाउन रो हाउस नं. 21 राजेन्द्र नगर इंदौर, अपनी गिरफ्तारी सेबचने के लिये मुंबई ,पुणे ,गुजरात के अहमदाबाद व आंद्रप्रदेश के हैदराबाद आदि जगहों में फरारी काट रहा था, जो अभी वर्तमान में हैदराबाद में रूका हुआ है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए क्राईम ब्रांच की एक टीम को तत्काल हैदराबाद रवाना किया गया। टीम द्वारा आरोपी के संबंध में प्राप्त सूचना अनुसार बताया गये स्थान पर तलाश किया, तो वहां हैदराबाद के बेगम बाजार इलाके में आरोपी के हुलिये का एक व्यक्ति घूमता दिखा जिसकी घेराबंदी कर पकड़ा गया एवं तस्दीक हेतु आरोपी को इंदौर लाया गया। आरोपी ने पूछताछ पर बताया कि वह अब तक मुंबई ,पुणे आदि जगहों पर फरारी काट रहा था। आरोपी ने  यह भी बताया कि वर्ष 2015-16 के लिये इंदौर शहर में आबकारी विभाग से ठेके पर ली गयी, गवली पलासिया की शराब दुकान घाटे में जा रही थी उसी दुकान को आपसी अनुबंध के आधार पर गैरकानूनी तरीके आरोपी राजू दसवंत को दुकान संचालित करने हेतु दी गई थी, जिसमें कि राजू दसवंत के द्वारा एक्साईज ड्‌यूटी के 1 करोड़ 43 लाख 82 हजार 100 रू. करीब का फर्जी चालान लगाकर उसके द्वारा राजस्व की हानि शासन को पहुंॅचाई गई थी। आरोपीने पूछताछ में यह भी बताया कि इस प्रकरण के अन्य आरोपियों द्वारा भी अपनी शराब दुकानों को घाटे से बचाने हेतु इसी प्रकार आरोपी राजू दसवंत को करीब 10-12 दुकाने संचालित करने हेतु आपसी अनुबंध कर गैर कानूनी तरीके से दी गई थी तथा राजू दसवंत द्वारा उक्त सभी दुकानों का करीब 40 करोड की एक्साईज ड्‌यूटी का फर्जी चालान तैयार कर राजस्व की हानि पहूचाई गई। क्राईम ब्रांच द्वारा आरोपी असप्रीत सिंह लुबाना को उक्त प्रकरण में फरार होने कारण पकडकर थाना रावजीबाजार के सुपुर्द किया।

      क्राईम ब्रांच द्वारा शेष बचे हुए आरोपियों के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा उनकी गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे है। प्रकरण के अन्य आरोपियों के भी जल्द ही पुलिस की गिरफ्त में आने की संभावना है।


Saturday, October 14, 2017

इंदौर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा की गयी शहर के महत्वपूर्ण मंदिर व् बाजारों की विशेष चैकिंग


इन्दौर-दिनांक 14  अक्टूबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर को सुरक्षित रखने के उद्‌देश्य से तथा त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैंकिंग की जा रही है।
इस कड़ी में आज दिनांक 14.10.17 को दीपावली त्योहार को ध्यान में रखते हुएबी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर के महत्वपूर्ण शनि मंदिर, राजवाड़ा, सराफा बाज़ार, बर्तन बाज़ार आदि प्रमुख बाजारों व् स्थानों पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष चैकिंगपुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी। इंदौर शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुएइंदौर पुलिस का ये चैंकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।






दीपावली के अवसर पर, बाजारों में यातायात व मार्ग व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी


इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2017-इस वर्ष धनतेरस एवं दीपावली का त्यौहार दिनांक 17,18 एंव 19.10.17 को मनाया जावेगा, जिसमें राजबाड़ा, जवाहर मार्ग, सुभाष मार्ग, सराफा, शीतलामाता बाजार, क्लाथ माकर्ेेट एवं अन्य बाजार क्षेत्रों में खरीदी करने वालों की अत्यधिक भीड होने के कारण यातायात निर्बाध रूप से संचालित होता रहे है, इसी को ध्यान में रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा बड़े वाहन, चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहनों का डायवर्सन व मार्ग व्यवस्था इन दिनों में समयानुसार निम्न प्रकार रहेगीः-

मार्ग परिवर्तन/डायवर्सन व्यवस्था :-
1.    सिटी बसों, नगर सेवा, उप नगरीय बसों, पीथमपुर महू फैक्टी बसों को जवाहर मार्ग एवं राजबाड़ा क्षेत्र में पूर्णतः प्रतिबंधित किया जावेगा।
2.    पटेल प्रतिमा एवं रिवर साईड आनेवाली बसों को संजय सेतू मार्ग से मृगनयनी एम्पोरियम, नगर निगम चौराहे होते हुए सुभाष मार्ग की ओर मार्ग परिवर्तन किया जावेगा।
3.    मृगनयनी से कृष्णपुरा पुल फ्रूट मार्केट होकर राजबाड़ा की ओर आनेवाले उक्त वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
4.    जवाहर मार्ग (संजय सेतु से मालगंज चौराहे तक) एवं राजबाड़ा क्षेत्र में लोडिंग वाहनों को पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाएगा।
5.    चंदन नगर की ओर से आकर बड़ा गणपति होते हुए लक्ष्मीबाई मण्डी एवं सांवेर औद्योगिक सेक्टर-ए एवं पोलोग्राउन्ड एरिया में  जाने वाले वाहन  नावदापंथ बिजासन, एयरपोर्ट रोड़ वायरलेस टी होकर जा सकेंगे। इसी रूट से विपरीत दिद्गाा की ओर वाहन आ सकेंगे।
6.    कलेक्ट्रेट  हेमूकालानी तिराहे से मोती तबेला हरसि़द्धी एवं  यद्गावन्त चौराहा पर आने वाले उक्त वाहनों को भी प्रतिबन्धित किया जावेगा।
7.    बड़ा गणपति से एमजी रोड होकर खजूरी बाजार की ओर आने वाले सभी चार पहिया एवं आटो को मल्हारगंजथाने के सामने से गोर्वधन टेलर्स (नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज कार्यालय) के सामने से बड़वाली चौकी की ओर मार्ग परिवर्तित किया जावेगा।
8.    नर्सिगबाजार चौराहा से जी सच्चानंद  होकर क्लाथमार्केट एवं इतवारिया बाजार की ओर तीन पहिया एवं चार पहिया वाहन पूर्णतः प्रतिबंन्धित रहेगें।


आम जनता एवं वाहन चालको से अनुरोध है कि कृपया असुविधा से बचने के समयानुसार वैकल्पिक मार्गो का उपयोग करे।

लोडिंग आटो से अवैध भांग की तस्करी करने वाले पॉच आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इन्दौर शहर व्दारा शहर मे अवैध नशे के कारोबार, अवैध शराब, गांजा, भांग, अफीम आदि अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मेअतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा क्राईम ब्रांच की टीमों को दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित दिशा-निर्देश दिये गये।
      क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा इंदौर शहर में अवैध नशे की अवैधानिक गतिविधियों व मादक पदार्थो का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसने के लिये मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस दौरान टीम को मुखबिर के माध्यम से आजाद नगर क्षेत्र में अवैध भांग के संबंध में सूचना मिली, जिसके आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना आजाद नगर एवं क्राईम ब्रॉच की टीम द्वारा संयुक्त रुप से थाना आजाद नगर क्षेत्र में एक लोडिंग आटो रिक्शा जिसका नं. एमपी-09/एलक्यू-3651, को संदेह होने पर आटो रोक कर चालक से पूछताछ की व आटो की तलाशी ली तो, उसमें आठ बोरो मे भांग भरी हुई मिलीं, जिसका वजन लगभग 150 किलोग्राम है। पुलिस टीम द्वारा आटो में बैठे पॉच लोगो उक्त भांग के संबंध में पूछताछ करने पर कोई लायसेंस आदि नहीं पाया गया। पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम- 1. अब्दुल अजीज उर्फ अज्जु पिता अब्दुल लतिफ उम्र 55 साल निवासी 62 नूरी नगर स्कूल के सामने आजाद नगर इंदौर, 2. नासीर हुसैन पिताअब्दुल लतिफ कुरैद्गाी उम्र 35 साल नि 38 कडावघाट इंदौर, 3. अमजद पिता अयूब खान उम्र 35 साल नि. नाहर शाह नगर-बी खजराना इंदौर, 4. मो. असलम पिता अब्दुल कादर उम्र 29 साल नि. पिजांरा वाखाल बम्बई बाजार इंदौर तथा 5. बब्बलू उर्फ अजहर पिता अब्दुल बकिल सेख उम्र 19 साल नि. मदिना मस्जिद के पास चंदन नगर इंदौर. का होना बताया। टीम द्वारा उक्त सभी आरोपियों को अवैध भॉग के साथ पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। इस धरपकड में आरोपितों के साथ का एक व्यक्ति जिसका नाम इखितयार नि. अखाडे के पास कडावघाट इंदौर है निकल कर भागने मे सफल रहा जिसकी पुलिस द्वारा तलाद्गा जारी हैं।
      उक्त पांचों आरोपियों से पूछताछ करने पर इन्होने बताया कि, उक्त भांग वे सनावद से लाकर कडाव घाट इंदौर मे रहने वाले इखितायार के घर ले जा रहे थे। आरोपियो मे अब्दुल अजीज उर्फ अज्जू, उदय पैलेस होटल में ड्रायवरी करता हैं। आरोपी नासीर हुसैन वेल्डिंग का काम बंबई बाजार में करता हैं, आरोपी अमजद स्वयं की लोडिंग रिक्शा चलाता है और आरोपी मो. असलम नया पीठा मस्जिद के पास अजीज भाई की दुकान पर बैग वनाने का काम करता हैं तथा आरोपी बब्बलू उर्फ अजहर, नया पीठा मेअसलम भाई के यहा बैग वनाने का काम करता हैं। एक अन्य आरोपी जो फरार हो गया हैं जिसका नाम इखितयार है जिसकी पुलिस तलाश कर रही हैं

         उपरोक्त आरोपियों से शहर एवं शहर के आसपास चल रहे भांग के अवैध कारोबार पर अंकुद्गा लगाने के लिये संबंिधत अन्य लोंगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अन्य लोगों की संलिप्तता जाहिर होती है, तो अन्य आरोपियों के विरू़द्ध भी सखत वैधानिक  कार्यवाही की जा जावेगी।


गाड़ियो के लोन के नाम पर दस लाख से भी अधिक रूपयों का गबन कर, धोखाधाडी करने वाला फरार आरोपी, क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 14 अक्टूबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में लोन दिलाने के नाम पर लोंगों के साथ धोखाधड़ी कर रूपयें हड़पने व अन्य प्रकार के धोखाधड़ी के अपराधों पर अंकुश लगाने व ऐसे अपराधियों की धरपकड़ कर कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अति पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्राँच श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राईम ब्राँच की टीमों को  इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा-निर्देश दिये गये थे।
इंदौर शहर मे कीमती गाडियो पर हो रहे फर्जी लोन व गबन पर रोक लगाने के लिये शहर व आसपास के क्षेत्र में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा कार्यवाही करने हेतु मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी क्रम में क्राईम ब्रांचकी टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि, सतगुरू परिणय के नाम से सी-21 माल के सामने इन्दौर में रीजनल कलेक्शन कम्पनी का ऑफिस है जो वास्तव में मेसर्स टी.व्ही.एस. क्रेडिट सर्विस लिमिटेड कम्पनी होकर एक गैर बैकिंग वित्तीय संस्थान है, लेकिन यह निजी वित्तीय सेवा (लोन) कर्ज बॉटने का करोबार करती है। उपरोक्त कंपनी के द्वारा एक अन्य कंपनी मेसर्स स्मार्ट सिम साल्यूशन पता आर.डी-113114 श्री वर्धन काम्प्लेक्स, 4 आर.एन.टी मार्ग इन्दौर पर स्थित है, के साथ करार किया गया था जिसके अनुबंध में यह लेख किया गया था कि वित्तीय सेवाओं के कारोबार में उल्लेखित कंपनी सहयोगी के रूप में कार्य करने के लिये अधिकृत है जिसके प्रोपराईटर महेन्द्र पिता रणधीर सिंह परिहार है।
इनकी अनुबंध की शर्तों के अनुसार मेसर्स स्मार्ट सिम साल्यूशन कंपनी में ऋण चाहने के लिये आवेदन करने वाले लोंगों का आवेदन पत्र प्राप्त कर इस कंपनी के द्वारा टी.व्ही एस क्रेडिट सर्विस लिमि. कंपनी को आवेदन भेजने पर उसके व्दारा जाँच कर ऋण (लोन) दिया जाता था एवं ऋण राशि का पैसा टी.व्ही एस क्रेडिट सर्विस लिमि. कंपनी के द्वारा मेसर्स स्मार्ट सिम साल्यूशन जिसका प्रोपराईटर महेन्द्र पिता रणधीर सिंह परिहार हैके एच.डी.एफ.सी बैंक खाते मे जमा करा दिया जाता था। बाद में मेसर्स स्मार्ट सिम साल्यूशन कंपनी व्दारा चाहे गये आवेदको को ऋण उपलब्ध करवाती थी। मेसर्स स्मार्ट सिम साल्यूशन के मालिक महेन्द्र पिता रणधीर सिंह परिहार ने टी.व्ही एस क्रेडिट सर्विस लिमि. कंपनी के द्वारा स्वीकृत कर दिये गये लोन की राशि लोन चाहने वाले आवेदको को नही दी एवं बीच मे ही कम्पनी के 10,50,000 रूपये हडप कर अमानत मे खयानत करके धोखाधडी की है।
       मेसर्स स्मार्ट सिम साल्यूशन के मालिक महेन्द्र पिता रणधीर सिंह परिहार ने टी.व्ही एस क्रेडिट सर्विस लिमि. कंपनी से प्राप्त लोन की राद्गिा को (बजाय लोन के लिये प्राप्त आवेदन पत्रों के आवेदको को प्रदाय करने के) स्वयं के द्वारा उपयोग व उपभोग में सपंरिवर्तित कर लिया गया है। टी.व्ही एस क्रेडिट सर्विस लिमि. कंपनी ने बताया कि कंपनी द्वारा प्राप्त आवेदकों के दस्तावेजों के आधार पर उसके द्वारा लगभग 10 लाख 50 हजार रू की राद्गिा मेसर्स स्मार्ट सिम साल्यूशन के मालिक महेन्द्र पिता रणधीर सिंह परिहार के खाते में जमा कराई गई थी जो संबंधितों को लोन स्वरूप प्रदाय की जानी थी लेकिन महेन्द्र सिंह द्वारा उपरोक्त राद्गिा संबंधितों को नहीं पहुॅचाईगई है।
महेन्द्र पिता रणधीर सिंह परिहार मूल रूप से स्थाई निवासी ग्राम कादरपुर जिला विदिशा का रहने वाला है तथा वर्तमान में 80-न्यू गौरी नगर इन्दौर मे किराये के मकान में निवास करता है। इस कृत्य के संदर्भ में पुलिस थाना तुकोगंज मे लेखी आवेदन पर से अपराध क्र. 434/2017 धारा 406 भा.द.वि का पंजीबद्ध किया गया था जिसमें आरोपी की तलाश काफी समय से की जा रही थी जो आज दिनांक तक फरार था। उपरोक्त आरोपी को क्राईम ब्राँच की टीम द्वारा मुखबिर के माध्यम से प्राप्त सूचना के आधार पर घेराबंदी कर पकडा गया है, जिसे अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना तुकोगंज के सुपुर्द किया गया है।


Friday, October 13, 2017

क्षिप्रा व लसूडिया थाना क्षेत्र के गोडाउनो से आईल की पेटियां चोरी करने वाले गिरोह का मास्टर मांइड, क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त में विडोल, इएलएफ एवं गल्फ आईल के गोडाउन से चोरी गया 10 लाख का आईल बरामद तथा वारदातों में प्रयुक्त की जाने वाली ''दो'' चार पहिया वाहन भी जप्त चोरी का आईल सस्ते दामो मे खरीदने वाला आरोपी जीवन तंवर भी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2017-द्गाहर में अपराध नियत्रंण हेतु, शहर मे हो रही चोरी व नकबजनी के अपराधो पर अंकुश लगाने व आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही करनें के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा दिये गये। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीमों के प्रभारीयों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश पर कार्यवाही के दौरान क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की एक व्यक्ति एक लोडिंग गाडी मे चोरी का आईल बेचने के लिये सूलाखेडी रोड तरफ जा रहा है। मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच व्दारा पुलिस चौकी मांगलिया के साथ कार्यवाही करतें हुए मौके पर पहुंचे जहाँ मुताबिक सूचना के एक गाडी आती दिखी जिसे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर रोका तथा गाडी को चेक करने पर उसमे आईल की पेटी रखी मिली। पुलिस टीम द्वारा चालक से नाम पता पूछने पर अपना नाम जीवन पिता कालूसिंह तंवर उम्र 38 साल नि. माँ शारदा नगर सुखलिया इन्दौर का होना बताया। जिससे आईल के डिब्बों के संबंध मे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नही मिलनें पर पूछताछ हेतु पुलिस टीम द्वारा चालक को मांगलिया चौकी लेकर गये। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करनें पर बताया कि उसे यह आईल की पेटी संतोष चौहान ने बेची है। चालक द्वारा बताये अनुसार पुलिस टीम द्वारा आरोपी संतोष चौहान पिता रामकिशन चौहान उम्र 25 साल नि. बजरंग नगर कांकड नियर देवास नाका को पुलिस अभिरक्षा मे लेकर पूछताछ की गयी। तो उसके व्दारा बताया गया की उसने अपने साथी राहुल, संतोष, मुकेश उमराव के साथ मिलकर अगस्त माह मे सेंटर पाईंटके पास स्थित गल्फ आईल के गोदाम से गल्फ आईल की बाल्टियॉं, इनवर्टर व दौ बैटरी व थाना लसुड़िया क्षेत्र के एसआर कंपाउण्ड स्थित विडोल कंपनी के गोदाम मे अगस्त माह मे आईल के डिब्बे चोरी करना तथा सितंबर माह मे एसआर कंपाउंड स्थित ईएलएफ आईल कंपनी के गोदाम मे से आईल के डिब्बे चोरी करना बताया। संतोष ने पूछताछ पर बताया की उसका साथी राहुल नि. रविदास नगर एसआर कंपाउंड स्थित एक्साइड बैटरी के गोदाम  पर ड्रायवरी का काम करता था तथा उसी कंपनी की गाडी टाटा एस क्रमांक एमपी 09/सीजी 6448 चलाता था। गोदाम से बडे बडे आईल की पेटी व बाल्टी का माल चोरी करने के पश्चात उक्त गाडी टाटा एस क्रमांक एमपी 09 सीजी 6448 से ही चोरी के माल को लेकर जाते थे। राहुल नि. रविदास नगर उक्त सभी आईल कंपनी के गोदाम मे पहले ड्रायवरी कर चुका है, उसे गोडाउन के अन्दर रखे माल की संपूर्ण जानकारी रहती थी तथा जिन गोदाम के शटर मे सेंटर लाक नही होता था, उसी गोदाम को वह अपना निशाना बनाते थे। गोदाम के शटर को वह टामी से उचकाकर अन्दर प्रवेश कर माल चोरी करते थे। तथा उसी गोडाउन के दूसरे शटर जो की अन्दर से लाक रहता था उसकी चाभी गोडाउन केअन्दर ही रखी होती थी। इस जानकारी का फायदा उठाकर राहुल दूसरे शटर को आसानी से खोलकर चोरी की गयी आईल की पेटी को टाटा एस गाडी मे डालकर ले जाता था। आईल चोरी करने के बाद संतोष ने कुछ माल अपने घर पर रख लिया था तथा ज्यादातर आईल की पेटियॉ जीवन पिता कालूसिंह तंवर उम्र 38 साल नि. माँ शारदा नगर सुखलिया इन्दौर को बेच दिया करता था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी संतोष व जीवन से गल्फ आईल की 1015 लीटर की करीब 43 बाल्टीयाँ, 3 ड्रम 50 लीटर के, एक माईक्रोटेक कंपनी का इनवर्टर, दो बैटरीयाँ फोटो लाईट कंपनी की, 36 पेटी विडोल आईल की, 26 पेटी ईएलएफ आईल की कुल मश्रुका कीमती करीबन 10 लाख का बरामद किया गया है तथा आरोपीगण को विधिवत्‌ गिरफ्तार किया गया है। आईल की एक पेटी मे 900 एमएल की 20 बोतल होती है एक बोतल की कीमत करीब 300 रुपये हैं तथा एक पेटी करीब 6000 रुपये की है।
       आरोपी संतोष चौहान उर्फ संतोष टुन्डा ने पूछताछ पर बताया कि वह मूलतः बिहार के छपरा जिले का रहने वाला है, तथा कई साल पहले इन्दौर रहने आया था। वह पहले एक बार वर्ष 2011 मे लसूडिया थाने मे चोरी मे बन्द हो चुका है तथा जेल से छूटने के बाद वह महाराष्ट्र रहने चला गया था। 6 माह पहले ही वापस इन्दौर रहने आया था तथा हम्माली का काम एसआर कंपाउंड स्थित गोदामों पर करने लगा था। वहीं काम करने के दौरान उसकी पहचान राहुल नि. रविदास नगर, मुकेश, संतोष, राहल नि. महू, उमराव से हुयी थी। आरोपियों द्वारा पहचान होने के बाद गैंग बनायी तथा आईल गोदाम की संपूर्ण जानकारी होने का फायदा उठाकर इनके व्दारा लगातार चोरी की घटनाओ को अंजाम दिया गया। आरोपी संतोष टून्डा ने बताया की उसके साथी 1. राहुल चौहान पिता राजेश चौहान उम्र 38 साल, नि. राहुल गांधी नगर इंदौर, 2. मुकेश पंवार पिता किशोर आयु 20 वर्ष निवासी म.नं.143 रविदास नगर लसूडिया इन्दौर, 3. राहुल मालवीय पिता धनसिंह आयु 25 वर्ष निवासी म.नं.136 रविदास नगर इन्दौर, 4. संतोष ठाकुर पिता गोपाल ठाकुर आयु 28 वर्ष निवासी कब्रिस्तान के पास रविदास नगर इंदौर को लसुडिया पुलिस ने डकैती की योजना बनाने के अपराध मे गिरफ्तार किया है। अन्य सभी आरोपी वर्तमान मे जेल मे निरुध्द है।
         आरोपी जीवन तंवर ने पूछताछ पर बताया की वह मूलतः ग्राम निमोली जिला धार का रहने वाला है तथा विगत 13सालों से इन्दौर मे मां शारदा नगर स्थित स्वयं के निजी मकान मे रह रहा है। आरोपी के पिता गाँव निमोला मे खेती करते थे जिनका देहान्त वर्ष 2006 मे हो गया था। आरोपी का एक भाई है लोकेन्द्र सिंह तंवर जो की सेन्टर पाइंट पर काजू की फैक्टरी पर काम करता है। आरोपी जीवन ने संतोष से आईल की पेटियां व बाल्टी खरीदी थी जो की उसके निजी मकान के छत पर बने रुम मे रखी थी। आरोपी जीवन वर्तमान मे नवलखा स्थित राठी आईल मार्केटिंग की आईल की दुकान पर काम करता है। आरोपी जीवन ने संतोष को चोरी करने के लिये अपनी ओमनी वैन क्रमाँक एमपी 09 बीडी 7092 दी थी। आरोपी जीवन से उसकी ओमनी वैन भी पुलिस के द्वारा जप्त की गयी है साथ ही घटना में प्रयुक्त टाटा एस वाहन क्र. एमपी 09/सीजी 6448 को भी पुलिस अभिरक्षा में निरूद्ध किया गया है, अपराध मे शामिल अन्य आरोपी जेल मे निरुध्द हैं तथा आरोपीगणों को पुलिस रिमाण्ड लेकर विस्तृत पूछताछ करेगी।

आरोपियों द्वारा किये जाने वाले अपराधों की सूचीः-



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 107 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफत्‌ में


इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
11 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी एवं 81 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 13अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 0 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी एवं 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 11.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचमोरी पूलिया एम आर 4 भागीरथपुरा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 452 शुक्ला वाली गली सरकारी स्कुल के पास भागीरथपुरा इंदौर निवासी गोलू उर्फ कमल पिता रामचरण वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पटेल मोहल्ला खजराना इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, पटेल मोहल्ला खजराना इंदौर निवासी रेखाबाई पति जीवन को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिपल्याहाना तालाब पाल और बिचौली काकड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, चौहान नगर मस्जिद वाली गली इंदौर निवासी युनुस पिता कासम खान और 78 चौहान नगर पानी की टंकी इंदौर निवासी गोलु पिता अवधेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 07.30 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पंचमोरी पूलिया एम आर 4 भागीरथपुरा़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 405 ओमप्रकाश यादव का मकान भागीरथपुरा इंदौर निवासी जयसिंह उर्फ जय पिता गोपालसिंह भाटी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गई।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 13.35 बजें, मुखबिर से मिलीसूचना के आधार पर नाहरशाहवाली गली दरगाह मैदान खजराना़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ताज नगर खजराना इंदौर निवासी असलम पिता मुन्ना खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामने नवलखा बस स्टेंड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 93 श्यामा चरण शुक्ल नगर इंदौर निवासी शुभम पिता धन्नालाल सिलवाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना तिलक नगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सांईनाथ ई सेक्टर मेन रोड और जय अम्बें नमकीन भंडार के पास सर्विस रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 144/3 संविद नगर इंदौर निवासी दीपक उर्फ पिता बाबुलाल चौहान और बिजली ऑफिस के पास स्किम नं 140 इन्दौर निवासी राजा उर्फ सोयल पिता शेख तनविर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक छूरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर- दिनांक 13 अक्टूबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 56 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 13 अक्टूबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

17 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 13 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 17 गिरफ्तारी तथा85 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर विद्याधाम मंदिर के पीछे दीवार की आढ इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, मुकेश पिता मगनलाल अलासे, संदीप पिता मुलचंद अहिरवार, सचिन पिता शरदराव गावडें, दिनेश पिता अर्जुनदास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 16.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी स्कुल के पीछे ग्राम बगोदा इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुऑ खेलतें हुए मिलें, सतीश पिता सुखराम और सुनील पिता राजाराम वसुनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना चंद्रावतीगंज द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 15.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना सोनु देसाई दुध डेरी के सामनें इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, सोनु देसाई के मकान के सामनें चंद्रावतीगंज इंदौर निवासी गौरव पिता सुखलाल साहु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना जुनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 14.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टावर चौराहा एटीएम के सामनें इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 62 नानक पैलेस कालोनी पिपल्याराव रिंग रोड इंदौर निवासी जसविंदर सिंह भाटिया पिता महेंद्र सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को 18.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तेजु की दुकान के सामनें ट्रायकान सीटी इन्दौर से अवैधशराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, कैलोद करताल निवासी राजेश पिता नारायण खेंर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1050 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 9 महादेव नगर छापरी इंदौर निवासी माखन पिता सुरेश सिंगाडे़ और 207 महादेव नगर इन्दौर निवासी राजा गर्ग पिता विपिन गर्ग और 9 महादेव नगर छापरी इन्दौर निवासी लाखन पिता सुरेश सिंगारें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियें गयें।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 12 अक्टूबर 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरसोला इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, हरसोला इन्दौर निवासी पकंज पिता प्रेमनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध हथियार जप्त कियेंगयें।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।