Wednesday, October 11, 2017

पैसो के विवाद में अपने साथी की हत्या करने वाला आरोपी, पुलिस थाना मल्हारगंज की गिरफ्त में

          
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2017- पुलिस थाना मल्हारगंज को दिनांक 08.10.17 को डायल-100 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति मालगंज पार्किग मे पडा हुआ है, जिसकी शायद मृत्यु हो चुकी है। उक्त सूचना पर तत्काल थाना मल्हारगंज की टीम मौके पर पहुंची तो देखा कि वहां पर एक व्यक्ति मृत अवस्था मे पडा होना पाया गया। आसपास के लोगो व्दारा पहचान कराने पर उक्त व्यक्ति की पहचान मेहमूद पिता इस्माईल कुरेशी निवासी 1-हुसैनी नगर ग्रीन पार्क थाना चंदन नगर इन्दौर के रूप में की गयी। उक्त घटना पर मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया एवं दौराने जाँच पर मृतक को आई चोटो का अवलोकन व प्रथमिक जाँच पर अपराध धारा 302 भादवि का पाया जाने से अज्ञात आरोपी के विरूद्ध अपराध पंजिवध्द विवेचना प्रारंम्भ की गयी।
                प्रक़रण की गम्भीरता को देखते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा तत्काल अज्ञात आरोपी की पतारसी कर पकड़ने के निर्देश दिये गये। जिस पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन मेंनगर पुलिस अधीक्षक वन्दना चौहान के नेतृत्व में, थाना प्रभारी मल्हारगंज पवन सिंघल व उनकी टीम को लगाया जाकर, आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
टीम द्वारा विवेचना के दौरान मृतक के परिवार एवं मृतक के साथियो आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की गयी। उक्त पूछताछ के आधार पर संदिग्ध रहमान पिता नूरमोहम्मद उम्र 27 साल निवासी बडवाली चौकी इन्दौर को पकड़कर हिकमत अमली से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म स्वीकार किया गया तथा बताया कि दिनांक 08.10.17 को मृतक और वो जेब कटी करके करीब 12000 (बारह हजार) रूपये चुराये थे, जिसमे से 5000 (पाँच हजार) रू मुझे दिये थे व सात हजार रूपये मृतक मेहमूद ने रख लिये थे। इसके बाद हम गाँधी हाल से मैजिक मे बेठकर मालगंज पहुचे थे वहाँ से हमारे पास रखे पावडर का नशा करने के लिये, इन्जेक्शन लेने ले लिये हम दोनो सिटी नर्सीग होम व खण्डेलवाल मेडिकल पर गये वहा इन्जेक्शन देने से मना कर दिया तो हम आटो मे बैठकर राजमेहल्ला मे बाफना अस्पताल पहुचे जहाँ से मेने दो इन्जेक्शन खरीदे फिर मालगंज पार्किग मे पहुँचे वहाँ पर मैने व मेहमूद ने इंजेक्शन से पावडर का नशा किया। फिर मैने मेहमूद से कहा कि तूने बराबरपैसे नही बांटे मुझे एक हजार रूपये और दे तो मेहमूद ने देने से मना कर दिया व गाली गुप्ता कर झगडा करने लगा तो गुस्से  मे मेहमूद की आँख मे मेने इंजेक्शन घुसा दिया जिससे उसकी आँख मे खून निकलने लगा मेने उसके पेट मे इंजेक्शन घुसा दिया और इंजेक्शन वही पर छोडकर मे भाग गया।
आरोपी व्दारा बताये गये बिन्दुओं की पडताल की तो सिटी नर्सिग होम, खण्डेलवाल मेडिकल, बुलडाना बैक के सीसी टी वी फूटेज मे उक्त बिन्दु सही पाये गये साथ ही बाफना अस्पताल जाकर पता किया तो उक्त संदिग्ध व मृतक व्दारा सिरींज खरिदना सही पाया गया व घटना स्थल के आसपास एक चश्मदीद गवाह के कथनो मे वापस मालगंज पार्किग मे आकर नशा करना व लडाई झगडा करने की पुष्टी हुई। इन्ही आधारो पर आरोपी से पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया गया जो आरोपी रहमान उर्फ मान सम्मान पिता नूरमोहम्मद उम्र 27 साल निवासी बडवाली चौकी रहमान भाई पर आपराध सिध्द पाया जाने पर प्रकरण सदर मे गिरफ्तार किया गया है।

उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज पवन सिंघल व उनकी टीम के उनि. आर.आर. वाल्कले, सउनिहरिव्दार गुजरभोज, सउनि महेश मोहर, आर. अर्जुन, आर. धिरेन्द्र, आर. भावेश तथा आर. सुमित की सरहानीय भूमिका रही।

स्मार्ट पुलिसिंग की ओर इंदौर पुलिस का एक और नया कदम, पुलिस की दक्षता बढ़ाने के लिये **E- PRO COP** एप्प का शुभारंभ


इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में इन्दौर पुलिस द्वारा निरतंर अभिनव पहल की जा रही है तथा विभिन्न नवीन पहलों को प्रयोग मेंलाया जाकर पुलिस की कार्यप्रणाली को आसान और पारदर्शी किया जा रहा है। इसी कड़ी में उनके निर्देशन व पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में इंदौर पुलिस द्वारा नवीन पहलों के प्रयोंगों में एक नया एप्प **E- PRO COP**  शुरू किया है। इसे पुलिस की आतंरिक कार्य प्रणाली में सुधार और बेहतर पुलिसिंग के लिए शुरू किया गया है एवं इस एप्प में बहुत सारे नए फीचर्स उपलब्ध हैं।
इस एप्प में जहां एक और सभी थानों और बीट स्तर के सभी चिन्हित्‌ गुंण्डों की न सिर्फ जानकारी बल्कि उनके घर इत्यादि की जीओ मैपिंग की व्यवस्था है एवं किसी भी बीट में रहने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तियों के साथ-साथ अन्य रहवासी, और अन्य जरुरी जानकारी जैसे शराब दुकान, सरकारी राशन दुकान, धार्मिक स्थल, ठहरने वाले होटल, धर्मशाला, अस्पताल व अन्य सभी सार्वजनिक स्थलों आदि की जानकारी भी गूगल मैप पर उपलब्ध रहेगी। इसमें बीट अधिकारियों के द्वारा देखी गयी किसी भी आपत्तिजनक सूचना को एप्प के माध्यम से ही थाना प्रभारियों एवं उच्च अधिकारियों तक पहुंचने की सुविधा भी इस एप्प में उपलब्ध करवाई गई है। इस तरह भेजी गयी हर जानकारी सिस्टम में रहने सेउसका निराकरण और निपटान की स्थिति देखने में मदद मिलेगी और इंदौर पुलिस द्वारा अब और सक्षमता के साथ अपराधों पर लगाम लगायी जा सकेगी।
कुछ दिनों पहलें पुलिस मुख्यालय इन्दौर से पॉइंट सिस्टम की शुरुवात की गयी है। इस एप्प में अधिकारियों को हर स्तर पर टास्क को ऑनलाईन असाइन करने की सुविधा द्री उपलब्ध है जिसे तय सीमा में नहीं खत्म करने पर उच्च अधिकारियों तक जानकारी पहुंच जायेगी। इसमें न सिर्फ इन सूचनाओं को बल्कि पुलिस के गश्त चार्ट को भी ऑनलाइन किया जा रहा है और पहली बार चेकिंग पॉइंट पर क्युआर कोड को स्कैन कर अपनी उपस्थिति दर्ज करना अनिवार्य किया जायेगा जिसका सर्वप्रथम प्रयोंग इंदौर पुलिस के द्वारा किया जा रहा है। यहाँ तक की घटना होने पर नक्शा मौका को अपराध के प्रकार के साथ अपलोड करने की सुविधा भी दी गयी है, इस तरह से अपराध की गूगल मैप पर मैपिंग होने से अपराध रोकने की दिशा में कदम उठाये जा सकते है। 

इस एप्प से विभिन्न थानों के बीच अपराधियों की जानकारी सॉझा करने में और शहर में बेहतर कानून व्यवस्था लागू करने में मदद मिलेगी। इस एप्प के सभी फीचर्स आम आदमी के लिए नहीं होकर अधिकृत पुलिसअधिकारियों/कर्मचारियों के लिए ही हैं, जिसके लिए कंट्रोल पैनल पर अधिकृत यूजर बनाने की सुविधा भी है, पिछले 6 माह से ऊपर से इस एप्प पर कार्य किया जा रहा है और इसे इंदौर शहर में सबसे पहले प्रयोग किया जा रहा है। इस एप्प को इंन्फ्रोकेट्‌स के राकेश जैन द्वारा बनाया गया है जिन्होंनें बताया कि यह एप्प भविष्य में भी स्मार्ट पुलिसिंग के लिये बहुउपयोगी साबित होगा।



अवैध मादक पदार्थ ब्राउन शुगर सहित, चार आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में

          
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2017- शहर मे अपराध नियंत्रण हेतु, पुलिस उप उपमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों में संलिप्त तथा इनकी खरीद फरोखत करने वाले अपराधियों की धरपकड़कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दियें गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो. यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक (क्राईम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये। 
इसी कड़ी में कार्यवाही के दौरान क्राईम ब्रांच की टीम द्वारामुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना रावजी बाजार की टीम के साथ संयुक्त रूप से त्वरित कार्यवाही करते हुए संदेहीयो 1.सौरव भौसले पिता लक्ष्मीनारायण उम्र 18 साल नि. नारायण पटेल का वगीचा अग्रसेन चौराहे पर मनकामेशवर मंदिर के पास इंदौर, 2. अमन पिता भैरुलाल सोनकर उम्र 20 साल नि. 68 लुनियापुरा न्यू पुजा काम्पलेक्स मुक्तिधाम के पास इंदौर, 3. दीपक तिवारी पिता हरिश तिवारी उम्र 27 साल नि. 7/2 मुराई मोहल्ला जूनी इंदौर को पकड़ा गया। टीम द्वारा इनकी तलाशी ली तो, इनके पास ब्राउन शुगर की करीब 20 पुडिया मिलीं जिन्हे जप्त किया गया।
आरोपियों से पूछताछ पर पता चला कि, आरोपी गौरव पूर्व मे एवेम्स कम्प्यटर प्रॉ.लि. सपना संगीता रोड पर विक्रम टावर के सामने मार्केटिंग का काम कारता था। आरोपी दीपक गाडी अडडे पर अन्नपूर्णा ट्रासपोर्ट पर काम करता था। यह पूर्व से ही अपराधिक प्रवत्ति का होकर इंदौर शहर के विभिन्न थानो पर सात अपराध पंजीबद्ध हैं। आरोपी अमन कोठारी हाईड्रोलिक पार्ट्‌स की दुकान किबे कम्पाउंड मे काम करता था जिन्हे पकडकर पुलिस थाना रावजी बाजार के सुपुर्द किया गया है।

आरोपियों से सखती से पूछताछ करने परउन्होने बताया कि हेमन्त पंवार पिता हिम्मत सिह पंवार उम्र 27 साल नि. 8/3 दीपशिखा अपार्टमेंट गीता भवन इंदौर का नाम बताया जो ब्राउन शुगर पीता हैं। बताये हुये हुलिये के आधार पर पुलिस थाना पलासिया एवं क्राईम ब्रॉच की टीम के द्वारा थाना पलासिया क्षेत्र से हेमन्त पिता हिम्मत ंिसह पवार को घेरावंदी कर पकडा गया जिसकी तलाशी लने पर उसकी जेब से ब्राउन शुगर की पॉच पुडिया मिलीं, जिस पर से थाना पलासिया द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की जा रही है। हेमन्त पूर्व में प्रिंस हुंडाई पर कार की सेल्स का कार्य करता था एवं संघवी कॉलेज बिचौली मर्दाना से बीई. किया है। आरोपियों से अन्य ब्रॉउन शुगर पीने व बेचने वालो के बारे में पूछताछ की जा रही है तथा अवैध मादक पदार्थ खरीदने एवं बेचने वालो के बारे में कडाई से पूछताछ कर, जानकारी प्राप्त की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 107 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफत्‌ में


इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2017 - पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 56 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
17 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110,151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 11अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को 01 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी एवं 82 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को 15.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दुर्गा मंदीर के पास भमौरी विजयनगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सोनु पिता सुरेश शर्मा और प्रधानसिंह पिता वीरसिंह दांगी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 930 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को 21.45 बजें, मुखबिर सेमिलीं सूचना के आधार पर एमआर 9 रोड शनि मंदिर के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम द्रानगढ़ थाना हीरानगर इन्दौर निवासी अरूण पिता गंगाराम मालविय और चौकसे धर्मशाला के पीछे परदेशीपुरा इन्दौर निवासी विनोद पिता ओमप्रकाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 10 अक्टुबर 2017 को 00.50 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अम्बेडकर नगर बगीचे के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 106 अम्बेडकर नगर इंदौर निवासी अनिल पिता मथुराप्रसाद रायकवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 11 अक्टूबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षकइंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 11 अक्टूबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 11 अक्टूबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को 02 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिकतत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 08 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तलाईनाका सिमरोल और बाउंड्री के पास दतोदा सिमरोल इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शकंर पिता बाबुलाल चंदेल, मोहन पिता गंगाधर रघुवंशी, हेमराज पिता लालाराम रघुवंशी, राजेंद्र पिता बालाराम रघुवंशी और विकास पिता मोहनलाल कपुर, अजय पिता बलराम कपुर, घनश्याम पिता द्रागीरथ मालवीय, विजय पिता रामप्रसाद कपुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4420 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2017-पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 648 के सामने हरिजन मोहल्लाबिजलपुर इन्दौर निवासी 537 हरिजन मोहल्ला बिजलपुर इन्दौर निवासी द्रागवंता पिता हुकुम परमार और ग्राम द्रडकिया इन्दौर निवासी गोलिया पिता द्रुरालाल चौहान और हरिजन मोहल्ला बिजलपुर इन्दौर निवासी जगदीश पिता काशीराम जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद् कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, October 10, 2017

दो शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में,



इंदौर 10 अक्टूबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री  हरिनारायणचारी  मिश्र द्वारा  शहर में बढ़ती वाहन चोरी की  वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही के लिए निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देशों पर पुलिस अधीक्षक पूर्व 
श्री अवधेश कुमार गोस्वामी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री मनोज राय व नगर पुलिस अधीक्षक अनुभाग खजराना श्री गोपाल सिंह धाकड़ के मार्गदर्शन में पुलिस थाना खजराना द्वारा दो शातिर वाहन चोरों को चोरी की तीन गाड़ियों सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना खजराना की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 9.10.17 को थाना खजराना क्षेत्र के झलारिया रोड मदरसा के समीप चेकिंग के दौरान संदिग्ध(1) इरशाद पिता सिराज खान निवासी तंजीम नगर खजराना व(2) साहिल पिता इकबाल खान निवासी तंजीम नगर खजराना को रोककर वाहन के कागजात मांगने पर कागज़ नही पाये गए।जिनसे शंका के आधार पर  सख्ती से पूछताछ करते थाना खजराना के अपराध क्रमांक 615/17 धारा 379 भादवि,अपराध क्रमांक 642/17 धारा 379 भादवि व अपराध क्र.658/17 धारा 379 भादवि में क्रमशः चोरी गए वाहन Hero Honda Splendor ,Bajaj Pulsar व मारुति 800 कार चोरी करना स्वीकार किया।जिनसे चोरी गए वाहन विधिवत जप्त कर आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में निरुद्ध कराया गया ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमलेश शर्मा व उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा|



शादीशुदा महिला को परेशान करने वाला वकिल व्ही केयर फॉर यु की गिरफ्त्‌ में।



इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2017-इंदौर शहर में महिलाओं को परेशान करनें संबधी द्गिाकायतों व प्रकरणों पर त्वरीत निराकरण कर, आरोपियों को पकडने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) अमरेन्द्र सिंह के द्वारा  व्ही केयर फॉर यू अपराध शाखा इंदौर की टीम को इस प्रकार के प्रकरणों मे त्वरीत कार्यवाही करने हुए समुचित दिशा निर्देश दिये।       
               पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रांतर्गत रहने वाली आवेदिका द्वारा कार्यालय आकर एक लिखित आवेदन पत्र पेश किया जिसमें बताया की मैं एक शादीशुदा महिला हुॅ, और वर्तमान में प्राईवेट जॉब रिसेप्सनिस्ट का कार्य करती हु| मेरे मोबाईल नंबर पर अज्ञात मोबाईल धारक नंबर 9329908567, 9644859041, 7869504057 सें कॉल व व्हाट्‌सअप कर कॉफी अश्लील मैसेज मेरे संबंध में कर रहा है, साथ ही मेरे पति के मोबाईल पर भी भेज रहा है। जिससें हमारे बीच मे झगडा हो रहा है।
               उक्त शिकायत पर पुलिस टीम द्वारा त्वरीत कार्यवाही करते हुए अनावेदक आनंद चौधरी पिता मोहनलाल चौधरी उम्र 32 साल नि 47 पटेल नगर एयरपोर्ट रोड इंदौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया गया है।

 पुलिस टीम द्वारा पुछताछ करने पर आरोपी आनंद चौधरी ने बताया कि वर्तमान में हाईकोर्ट में वकील हुं। जिसने बताया की मे आवेदिका को पहले सें जानता हुॅ और हमारी नार्मल बातचीत होती थी, आवेदिका के पति/बच्चों का मोबाईल नंबर मेरे पास थे। आवेदिका ने बताया की मैं यशवंत प्लाजा मैं दो साल पहले काम करती थी उसी के पास किसी वकील का ऑफिस था जहॉ पर आनंद चौधरी का आना जाना था आनंद पहले तो मुझें देखते रहता था फिर आते जाते नमस्तें करने लगा, एक दिन रोक कर बातें करने लगा की आप यहॉ क्या काम कर रहे हो। मेरे द्वारा बताया गया की मैं यहॉ दोना पत्तल बनाने की मशीन बेचती हुॅ फिर आनंद नें बताया की मेरी बहन को भी चाहिए मशीन फिर एक दिन मुझें अपनी बहन के घर भी ले गया और मशीन नही खरीदी। उसके बाद आनंद द्वारा मेरे मोबाईल नंबर पर व्हाट्‌सअप कर गुड मॉर्निग गुड नाईट के मैसेज करने लगा और बिना वजह ही कॉल कर परेशान करने लगा। यह बात मेरे पति को भी मेरे द्वारा बताई गई मेरे द्वारा आनंद को समझाया गया और मना करने पर आनंद का फोन व व्हाट्‌सअप आना बंदहो गया, फिर मेरे मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाट्‌अप आना चालु हो गयें और व्हाट्‌अप पर गंदें गंदें मैसेज कर परेशान करने लगा, मुझें शंका तो आनंद पर थी पर में कन्फर्म नही थी।

अवैध देह व्यापार संचालित करने वाले गिरोह का पर्दाफाश। देह व्यापार में लिप्त आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में।



इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2017- शहर में चल रही अवैध दैह व्यापार जैसी अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इनमें लिप्त अपराधियों पर कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम ब्रांच) श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच की एक टीम को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु योजनाबद्ध तरिके से लगाया गया।
         इसी दिशा में कार्य करतें हुए, क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की ब्यूटी पार्लर व स्पा पर मालिश की आड़ में अवैध देह व्यापार संचालित किया जा रहा है। उक्त सुचना पर जिस पर अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच द्वारा एक टीम गठित कर उक्त स्थान पर दबिश देने हेतु भेजा गया। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा पुलिस थाना तुकोगंज के साथ संयुक्त टीम बनाकर कार्यवाही करते हुए दिये गये पते 202 वेस्टर्न कार्पोरेट हाउस न्यू पलासिया स्थित डिज़ायर एन्ड रिलेक्स थाई स्पा पर दबिश दी गई। पुलिस टीम द्वारा तलाशी लेने पर उक्त मकान में दूसरी एवं तीसरी मंजिल पर केबिन बने हुये थे, जिनको पुलिस टीम द्वारा खुलवा कर देखने पर उनमें अनैतिक कृत्य होते हुये पाया गया। उक्त केबिनों में से कुल 21 महिलायें एवं 24 पुरूष मिले। पुलिस टीम द्वारा केबिनों की तलाशी लेने पर उसमें कुछ आपत्तिजनक सामान भी मिला। पूछताछ करने पर  पता लगा कि उक्त मकान गणेश राठौर पिता मूलचंद राठौर नि. शिवधाम सेक्टर सी के द्वारा किराये पर लिया जाकर यहां पर डिज़ायर एन्ड रिलेक्स थाई स्पा के नाम से स्पा संचालित कर रहा है एवं स्पा की आढ़ में अनैतिक देह व्यापार का कार्य भी यहां किया जाता है। पुलिस टीम द्वारा उक्त स्पा में पुछताछ करने पर अपना पाम पता 1. पूजा नागराज नि. इंदौर, 2. कल्पना विन्डैया नि. इंदौर, 3. मानसी यादव नि. इंदौर, 4.पूजा मालवीय, 5. नेहा अहिरवार नि. महाराणा प्रताप नगर गडाकोटा सागर, 6. दलजीत कौर नि. इंदौर, 7. मुस्कान यादव नि. इंदौर, 8. भूमि शिंदे नि. शिवपुरी, 9. दीपिका वर्मा नि. इंदौर, 10. सोइबम ओमिता तमांग नि. गुरूंग बस्तीइम्फाल मडीपुर, 11. दीपा लामा नि. नगर कट्‌टा जलपाईगुडी प.बं., 12. अनुपमा यादव नि. इंदौर, 13. अबिनु थापो नि. कोहिमा, 14. निशा जैन नि. इंदौर, 15. हेमा चौकसे नि. इंदौर, 16. पिंकी यादव नि. इंदौर, 17. शिवानी राठौर नि. इंदौर, 18. वर्षा वानखेडे नि. इंदौर, 19. रूंगतवांन नि. कासिंन थाईलेंड, 20. किरण सिसोदिया नि. उज्जैन, 21. करीना रावत नि. पीथमपुर धार का होना बताया। तलाशी के दौरान केबिनों से 14 लडके मिलें जिनसे पुछताछ करने पर अपना नाम पता 1. देवेन्द्र गिल नि. उशा फाटक जेलरोड इंदौर, 2. नवीन घावरी नि. काटाफोड कन्नौद देवास, 3. अब्दुल मलिक नि. दौलतगंज इंदौर, 4. साजिद लोहार नि. चंपाबाग इंदौर, 5. गिरिश पाटीदार नि. महात्मा गांधी मांर्ग अंजड़ बडवानी, 6. आयुश विजयवर्गीय नि. वल्लभ नगर इंदौर, 7. अनुराग द्रार्मा नि. कुंदन नगर इंदौर, 8. सुयश जोशी नि. काटाफोड कन्नौद देवास, 9. मानसिंग शिंदे नि. संविद नगर इंदौर, 10. संदीप घावरी नि. काटाफोड कन्नौद देवास, 11. मुकेश गेहलोत नि. राजपुरा अमझेरा धार, 12. सोनु बोयत नि. उशा फाटक इंदौर, 13. रमण घावरी नि. काटाफोड देवास, 14. सयैद सादिक नि. इंदौर भी मिले जो कि अनैतिक कृत्य में लिप्त थे। इसके अतिरिक्त उक्त स्पा में मालिक सहित 10 पुरूष कर्मचारी भी मिले जिनसे पुछताछ करनें पर 1. सूरज सिंह बकोरिया नि. विकास गार्डन विजय नगर इंदौर, 2. उबेद अली नि. खण्डवा, 3. शिवेंद्र सिंह जादौन नि. आवास नगर देवास, 4. महेन्द्र जाधव नि. राउ इंदौर, 5. कपिल परमार नि. इंद्रपुरी कालोनी इंदौर, 6. सागर जोधा नि. तेजपुर गडबडी इंदौर, 7. राजा अहिरवार नि. चकेली केथोरा सागर, 8. हरवीर जाटव नि. मालवीय नगर इंदौर, 9. गणेश राठौर नि. शिवधाम सेक्टर सी, 10. अमित मेहरा नि. पंचम की फेल इंदौर का होना बताया। उक्त सभी कर्मचारी ग्राहकों को कॉल करके बुलाने, ग्राहकों को कन्वेन्स करना, ग्राहकों को सामान उपलब्ध करवाना, हाउस कीपिंग, साफ सफाई आदि का काम करते हैं। उक्त लोगों में से गणेश राठौर पिता मूलचंद राठौर नि. शिवधाम सेक्टर सी उक्त स्पा का मालिक है, एवं लगभग 6 साल से स्पा पार्लर आदि का काम करता है। आरोपी गणेश राठौर ने उक्त स्पा लगभग 2 वर्ष पुर्व खोला था जिसकी आढ़ में वह अनैतिक देह व्यापार भी करवाता है। शिवेंद्र जादौन उक्त स्पा में मेनेजर का काम देखता है, एवं स्पा संचालित करने मेंगणेश की सहायता करता है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही के दौरान आरोपी ग्राहकों से 1 लाख 6 हजार 950 रू., स्पा मालिक गणेश राठौर से 1 लाख 57 हजार रू, मैनेजर शिवेंद्र से 21 हजार 500 रू, आरोपी महिलाओं से 33 हजार रू. जप्त किये गये हैं। जिससे ज्ञात होता है, कि उक्त स्पा की आढ़ में बड़े पैमाने पर देह व्यापार का कारोबार संचालित किया जा रहा था। आरोपी महिलाओं में प्रदेश के बाहर एवं विदेशी महिलायें भी शामिल हैं, जो की अनैतिक देह व्यापार को इंदौर में बढे़ पैमाने पर संचालित करती थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी गणेश राठौर से पूछताछ में पता चला कि जहां स्पा चल रहा था उस भवन को करीब 1 लाख 50 हजार रू प्रति माह के किराये पर लिया गया था। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों को पकड़कर अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना तुकोगंज के सुपुर्द किया गया है, आरोपियों से अन्य पूछताछ की जा रही है।