Friday, September 29, 2017

डिलेवरी के मोबाईल ले जाते समय, मोबाईल चुराने वाला ओम लॉजिस्टिक कोरियर कंपनी का ड्रायवर व उसका साथी क्राईम ब्राचं इन्दौर की गिरफ्त में, आरोपी से चोरी के 10 मोबाईल जप्त तथा उज्जैन से चुराई गयी एक एक्टीवा गाडी भी बरामद आरोपी ने गर्लफ्रेंड को घुमाने के लिये की थी एक्टिवा गाड़ी चोरी


इन्दौर-दिनांक 29 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इन्दौर शहर व्दारा शहर मे मोबाईल चोरी करने वाले आरोपियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । उक्त निर्देश के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के निर्देशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह व्दारा समस्त टीम प्रभारीयों को योजनाबद्ध तरीके से इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये ।
         क्राइम ब्रांच की टीम को इस कडी मे कार्यवाही के दौरान मुखबिर तंत्र के माध्यम से सूचना मिली की सिंगापुर टाउनशिप लसुडिया मे काँकड के पास एक लडका नये के नये मोबाईल विवो कंपनी के सस्ते दाम मे बेचने के लिये घूम रहा है। उक्त सूचना पर क्राइम ब्रांच व्दारा मौके पर पहुंचकर एक व्यक्ति को घेराबन्दी कर पकडकर नाम पता पूछने पर अपना नाम 1. सुनील सिसोदिया पिता लाढ सिंह सिसोदिया उम्र 20 साल निवासी तलावली चाँदा सिंगापुर टाउनशिप कांकड इन्दौर स्थायी पता ग्राम चिराठिया बडी पोलाय शाजापुर का होना बताया। आरोपी के पास डब्बे मे रखे मोबाईल फोन विवो कंपनी के संबंध मे पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नही देने पर थाने लाकर पूछताछ की गयी । पूछताछ मे उसके व्दारा बताया गया की वह ओम लॉजिस्टिक कंपनी मे ड्रायवर का काम करता था, उसने दिनांक 08.08.17 को मोबाईल के 133 कार्टून इन्दौर से देवास ले जाते समय, एक कार्टून चोरी कर लिया था। उक्त कार्टून मे 10 मोबाईल विवो कंपनी के पैक मे रखे थे। उक्त मोबाईल को वह बेचने के लिये घूम रहा था। आरोपी सुनील ने पूछताछ पर बताया की उसके दोस्त प्रवीण पिता कमल सोलंकी उम्र 18 साल नि. ग्राम कैलोद काँकड इन्दौर को उसने इन्दौर देवास बायपास पर बुलाया तथा उक्त कार्टून उसे घर ले जाने के लिये दे दिया था। चोरी के दस मोबाईल मे से कुछ मोबाईल उसने अपने मकान मालिक को किराया ना दे पाने की स्थिति मे उनके पास रख दिये थे और बोला था की जब पैसे जमा कर दूँतो मोबाईल वापस कर देना। आरोपी ने बताया की उसने सितंबर माह के पहले सप्ताह मे एक एक्टीवा गाडी फ्रिगंज उज्जैन से चोरी की थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी सुनील के पास से कुल 10 मोबाईल विवो कंपनी के व मोबाईल के डिब्बे मय चार्जर व इयरफोन के किमती करीबन एक लाख रुपये के एवं एक सफेद रंग की एक्टीवा गाडी एमपी-13/ईआर-2290 कमती करीबन 50,000 रुपयें, इस प्रकार कुल मश्रुका किमती करीबन डेढ़ लाख रुपये का जप्त किया गया है तथा आरोपी सुनिल व उसके दोस्त प्रवीण को विधीवत्‌ गिरफ्तार किया गया है।

            आरोपी सुनील ने पूछताछ पर बताया की वह मूलत शाजापुर के ग्राम चिराठिया का रहने वाला है तथा विगत 8साल से इन्दौर मे सिंगापुर टाउनशिप कांकड मे रह रहा है। वह पहले ओम लॉजिस्टीक कंपनी मे ड्रायवरी करता था । उसके पिता हम्माली का काम करते है। उसकी माता का देहान्त तीन साल पहले हो गया था। उसके बाद उसके पिता ने दूसरी शादी जानकी बाई नाम की महिला से कर ली वह उसके साथ सौतेला व्यवहार करती थी इसलिये वह उनसे अलग रहने लगा। पैसों की आवश्यकता अधिक होने के कारण उसने मोबाईल चोरी कर लिये थे।  उसकी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने के लिये उसे गाडी कीआवश्यकता थी इसलिये उसने महाकाल दर्शन करने के बाद उज्जैन के फ्रिगंज थाना क्षेत्र से एक सफेद रंग की एक्टीवा चोरी कर ली थी। आरोपी प्रवीण कोई काम नही करता है तथा सुनील का दोस्त है, उसने पूछताछ पर बताया की दिनांक 8.08.17 को सुनील ने उसे फोन कर बुलाया था तथा एक कार्टून देकर घर भेज दिया था, उक्त कार्टून मे दस मोबाईल थे। आरोपी प्रवीण उक्त मोबाईल को बेचने मे सुनील की मदद कर रहा था। प्रवीण के पिता भी हम्माली का काम करते है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से शहर तथा शहर के बाहर से चोरी हुयी अन्य गाडीयों व मोबाईल के संबंध मे विस्तृत पूछताछ की जा रही है।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 89 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 29 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 42 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 29 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को 02 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 42 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 29 सितंबर 2017-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तालाब के किनारे रंगवासा राऊ इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, संतोष पिता परमानंद, हरी पिता केशरसिंह मानकर, रमेश पिता जुगडमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 110 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिलें, 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 सितंबर 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को 21.05 बजें,मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शराफत नगर खजराना इन्दौर से सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते हुए मिलें, राकेश पिता मन्नु, शेखर पिता मारूति तिडकें, दीपक पिता धन्नालाल, अखलाख पिता शेरूशाह, रमेश पिता छगन, जीमल पिता कल्लु, जफ्फार पिता गफ्फार, सलामत पिता इब्राहिम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 सितंबर 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर टिगरिया बादशाह इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, टिगरिया बादशाह इन्दौर निवासी नारायण पिता मन्ना कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को 20.10 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर अनाज मंडी मालवा मील एम एल टावंर के पीछे इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 2244 बडा बांगडदा गांधीनगर इन्दौरनिवासी आकाश पिता महेश सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 29 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 29 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती,06 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 29 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 सितंबर 2017 का 03 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संट्‌टे/जुए की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 18 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 29 सितंबर 2017-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को 16.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कायस्थखेड़ी रोड सांवेर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम मुकाता इन्दौर निवासी रमेश पिता रामलाल नट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2120 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को 04.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर त्रिवेणी कालोनी रिक्शा स्टेंड इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, राकेश पितादेवीसिंह बागडी, धीरज पिता मनोहर गौंड, आकाश पिता कैलाश परमार, अजीत पिता निहाल सिंह, चेतन पिता रघुवीर सिंह जाधव, हरमीत पिता अमरदीप सिंह, अजय पिता राजेश बागडी, विकास पिता ओमप्रकाश परमार, करण पिता हरमिंदर सिंह भाटी, आकाश पिता नागु खिच्ची, शुभम पिता कालीचरण शेखावत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नर्मदा कंट्रौल रूम के पीछे बीजलपुर राजेंद्र नगर इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, मों. सईद पिता मों. शाबिर, इकबाल पिता कादर खान, रफीक पिता हबीब खां, दिनेश पिता बालकिशन, जफर पिता मों. शफीक, विरेंद्र पिता उजागरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 110 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 सितंबर 2017-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 28सितंबर 2017 को 22.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फुट्टी कोठी मैदान इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 154 न्यु द्वारकापुरी इन्दौर निवासी सचिन पिता जशवंत राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी की अंडे की दुकान बावलिया और मालीखेडी काकड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बावलिया इन्दौर निवासी भारत पिता नाथुसिंह हाडा और मालीखेडी इन्दौर निवासी केसरसिंह पिता स्व. रामरतन सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 42 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 28 सितंबर 2017 को 16.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम बडोदियाखान इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बडोदिया खान इन्दौर निवासी महेश पिता प्रेमसिंह राजपुत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से  अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाहीकी गयी है।

Thursday, September 28, 2017

जिलाबदर बदमाश, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 218 सितंबर 2017-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के द्वारा शहर मे अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दियें गयें, कि क्षेत्र के सक्रिय गुंडे बदमाशो पर सतत निगाह रखी जावें एवं जो अपराधिक गतिविधियों मे सक्रिय है उनके विरूद्ध कडी कारवाई की जावें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन मे कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा एक जिलाबदर बदमाश को जिलाबदर अवधि का उल्लंघन करने पर, म.प्र. राज्य सुरक्ष अधिनियम के तहत गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।
आरोपी कल्लू उर्फ अजवार पिता अब्दुल सत्तार निवासी चंदन नगर इन्दौर, थाना चंद नगर क्षेत्र का शातिर बदमाश होकर लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। अतः इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये, जिला दंडाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी को दिनांक 24.07.2017 से 06 माह के लिए इन्दौर जिले की राजस्व सीमा से निष्कासित कर दिया था, लेकिनआरोपी उक्त जिलाबदर  अवधि का उल्लघंन कर क्षेत्र मे घूम रहा था, जिसकी सूचना मुखबिर के माध्यम से पुलिस थाना चंदन नगर को मिली थी। जिस पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए जिलाबदर बदमाश कल्लू उर्फ अजवार को उसके घर पर आने की सूचना पर पकड़ा गया। आरोपी शातिर बदमाश होकर इसके विरूद्ध झगड़ा मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, जुऑ खेलने, हत्या का प्रया जैसे विभिन्न प्रकार के अपराध पंजीबद्ध है। आरोपी को जिलाबदर अवधि का उल्लघंन करने पर, धारा 14 म.प्र.रा सुरक्षा अधि. के तहत गिरफ्तार किया जाकर वैधानिक कार्यवाही की गयी। 

उक्त कार्यवाही मे वरिष्ठ अधिकारियों मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी चदंन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, उनि. उनि विरेन्द्र बरकरे, प्रआर. राकेश सिंह तथा आर. पंकज सावरिया की सराहनीय भूमिका रही।


आपराधिक गतिविधिया संचालित करने वाले, कुख्यात बदमाश राकेश साल्वी पर रासुका की कार्यवाही


इन्दौर-दिनांक 28 सितम्बर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण रखने हेतु निर्देश दिये गये कि, क्षेत्र में सक्रिय गुंडे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावें एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय हैं उनके विरूद्ध कडी कार्यवाही की जावें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा क्षेत्र के शातिर बदमाश राकेश साल्वी पिता किशोरीलाल साल्वी निवासी पंचमूर्ति नगर इन्दौर कों राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी राकेश साल्वी, थाना चंदन नगर क्षेत्र का कुखयात व शातिर बदमाश होकर लगातार अपराधिक गतिविधियों को अजांम दे रहा हैं। आरोपी राकेश पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने, अवैध शराब, हत्या का प्रयास जैसे विभिन्न प्रकार के एक दर्जन अपराध पंजीबध्द है। पुलिस द्वारा इसके विरूध्द लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाने के उपरांत भी इसके आपराधिककृत्यों में कोई कमी नही आयी है। अतः इसकी अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगानें के लिये, अति.पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश द्विवेदी व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री मनोज रत्नाकर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम द्वारा उक्त बदमाश के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण, जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा आरोपी को रासुका के तहत केन्द्रीय जेल परिरूद्ध रखनें का आदेश दिया गया। जिसके परिपालन में आरोपी राकेश को आज दिनांक 28.09..2017 को पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चदंन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, उनि. बृजराज प्रजापति तथा प्रआर. राकेश सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


ऑन लाईन फ्राड करने वाला आरोपी, क्राइम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017- शहरमें लोगों के साथ हो रही आनलाईन धोखाधडी व ठगी की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दियें गयें है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश  दिये।
आवेदक सरबजीत चौधरी द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय इंदौर मे एक शिकायती आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होनें बताया कि आवेदक के स्टारकिंग खाते से 48 हजार रुपये की ऑनलाईन ठगी हुई है। उक्त आवेदन की जांच क्राईम ब्रांच इंदौर की पुलिस टीम द्वारा की गई तो, जांच में पाया गया कि आवेदक सरबजीत चौधरी के साथ 48 हजार रुपये की ठगी आरोपी मनोज पिता स्व. कुवंरपाल सिंह उम्र 30 निवासी ग्राम नली हुसैनपुर जिला गाजियाबाद तहसील हापुर उ.प्र. हाल निवासी 1/1 हरसिद्धि नगर इंदौर द्वारा की गई है। पुलिस टीम द्वारा जांच के दौरान आरोपी मनोज सिंह को पकड़कर, पूछताछ करने पर उसनें बताया कि वह स्थाईरुप से ग्राम नली हुसैन गाजियाबाद का रहने वाला है व इंदौर में अपोलो डीबी सिटी में वॉटर सप्लाई का काम करता है। आरोपी मनोज सिंह की मोबाईल रिचार्ज व एम.पी. ऑनलाईन की दुकान वैलोसिटी टॉकीज के पीछे है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि कक्षा 12 वीं तक पढा़ई की है, उसके बाद नोएडा में हायपर फिल्ट्रेशन में काम किया, जब कम्पनी का प्लांट रेडिसन होटल इंदौर में सन्‌ 2008 मे लगा था तब में कम्पनी की तरफ से यहां काम करने इंदौर आया था। मैंने एक साल तक यहॉ काम किया उसके बाद में वापस नोएडा चला गया था। वहा काम बंद होने के बाद सन्‌ 2013 में यहां काम करने आया तब अपोलो डीबी सीटी में वॉटर ऑपरेटर का काम मिला और यहॉ काम करने लगा। एक साल पहले आरोपी ने मोबाइल रिचार्ज एसेसरीज व एमपी आनलाईन का काम चालू किया जो आरोपी की पत्नि भारती उर्फ पिंकी दुकान चलाती है, अभी कुछ महीनों से स्वयं आरोपी मनोज सिंह ही दुकान चला रहा था ।

आरोपी मनोज सिंह ने बताया कि मैं वोडाफोन के डिस्ट्रीब्यूटर सरबजीत चौधरी से स्टारकिंग एप के जरिये रिचार्ज बैलेंस कराता था, जिसके लिये मेरे पास आवेदक सरबजीत चौधरी के कर्मचारी निरंजन सोनी का आना जाना था। आरोपी ने बताया कि मई 2017 में निरंजन सोनी मेरी दुकान पर आया जो रिचार्ज कलेक्शन के लिये अक्सर आता था, रिचार्ज कराने के दौरान, आरोपी ने ड्रिस्ट्रीब्यूटर सरबजीत चौधरी के स्टारकिंग अकाउंट का पासवर्ड और आई डी चुरा ली थी। उसके बाद आरोपी मनोज ने अपनी पत्नि भारती के एसबीआई खाते में स्वयं द्वारा बनाये जियो मनी व आक्सीजन वॉलेट में रूपये ऑनलाईन ट्रांसफर कर दिये थे। आरोपी मनोज ने ड्रिस्ट्रीब्यूटर सरबजीत के अकाउंट से आनलाईन एवं एटीएम के जरिये निपानिया इंदौर से कुल 48 हजार रुपये आहरित कर लिये थे। आरोपी ने बताया कि फ्रॉड करने के लिये उसके द्वारा दीपक पाटीदार के नाम से रजिस्टर सिम का उपयोग किया गया था जो उसकी दुकान पर आने वाले ग्राहक की सिम थी। आरोपी मनोज द्वारा 48 हजार रुपये का ऑनलाईन फ्राड किया है जिस पर से पुलिस टीम द्वारा आरोपी मनोज के विरुद्ध धारा 420 भादवि व 66, 66-सी आईटी एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया है।  पुलिस टीम द्वारा आरोपी से विस्तृत पूछताछ की जा रही है ।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 28 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 24 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 28 सितंबर 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को 07 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को 18.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जेल रोड शिव मंदिर के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, ग्राम दतोदा बाजार चौक तहसील मंहु इन्दौर निवासी महेश पिता कैलाशचंद राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 110 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधारपर रेवती गांव सरकारी स्कुल के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम रेवती इन्दौर निवासी जगदीश पिता धनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें नगदी व 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 28 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 84 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

19 आदतन व 27 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 28 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन व 27संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 28 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 27 सितंबर 2017 का 09 गैर जमानती, 24 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

संट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय मल्टी मेंन रोड इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 66 एफ दिग्विजय मल्टी इन्दौर निवासी रामनिवास पिता मोंहनलाल और 308 सी प्रजापत नगर इन्दौर निवासी अन्ना पिता बजरंग और 56 बी प्रजापत नगर इन्दौर निवासी अजय पिता सुनिल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2120 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद कियेगये।
                 पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 28 सितंबर 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर पावर हाउस के सामनें नदंन नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 376 नगीन नगर पावर हाउस के पास इन्दौर निवासी मुकेश पिता किशोर टोडरमल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 27 सितंबर 2017 को 20.05 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर अमन चौक जुना रिसाला इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 8/10 साउथ गाडराखेडी इन्दौर निवासी हेमंत उर्फ छोटु पिता रमेशचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।