Friday, September 15, 2017

सुपर कॉरिडोर पर आयडिया के साईन बोर्ड के लोहे के पाईप चोरी कर ले जा रहे, दो आरोपी पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से कुल 5 लाख का मश्रुका जप्त

                                                                              
इन्दौर-दिनांक 15 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में चोरी व नकबजनी एवं अवैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर अपराधियों पर प्रभावी व सखत कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा दो शातिर बदमाशों को चोरी का माल ले जाते हुए पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 14.09.17 को थाना प्रभारी तारेश कुमार सोनी को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि लोडिग रिक्शा क्र. एमपी-09/जेएफ-7118 में चोरी के लोहे के पाईप भरकर सुपर कारिडोर लवकुश चौराहे तरफ से आ रहे है। उक्त सूचना पर तत्काल एक टीम को मौके पर  रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा दीपमालाचौराहे पर पहुंचकर लवकुश तरफ से आ रहे लोडिग रिक्शा क्र. एमपी-09/जेएफ-7118 को रोककर पकडा गया। लोडिंग रिक्शा मैं बैठे संदिग्धों से पूछताछ करने पर उन्होने अपने नाम 1. महेश परमार उर्फ मोटा पिता देवीलाल परमार उम्र 36 साल निवासी शिवांग मल्टी प्लाट नं. 401 एवं सुन्दरसिंह सूर्यवंशी पिता भैराजी उम्र 42 साल निवासी ग्राम शक्करखेडी कैलोद हाला वार्ड नं. 35 इन्दौर बताया। इनसे लोडिंग रिक्शा में रखे साईन बोर्ड लोहे के पोल के पाईप के संबंध में पूछने पर, उक्त पाईप सुपर कारिडोर में बन रही फैक्ट्री के किनारे सर्विस रोड से अपने साथी हेमू घोडीवाले के साथ चोरी करना बताया। दोनो आरोपीगणो से 22 नग लोहे के पाईप कीमती 3 लाख रूपये के मय लोडिंग रिक्शा के जप्त किया गया। कुल 5 लाख रूपये का मश्रुका बरामद किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर व मश्रुका जप्त कर इनके विरूद्ध सिलसिला क्र. 07/2017 धारा 41(1-4) 102 जाफौ व 379 भादवि की कायमी की गई तथा थाना एरोड्रम के अपराध क्र. 526/2017 धारा 379 भादवि में चोरी की रिपोर्ट होने से उक्त आरोपियों एवं जप्त मश्रुका के संबध मे सुचना दी गई।
आरोपी महेश परमार उर्फ मोटा थाना राजेन्द्र नगर इन्दौरका लिस्टेड बदमाश है जिसके विरूद्ध शहर के विभिन्न थानों में नकबजनी, बलवा, मारपीट, बलात्कार, अवैध शस्त्र रखने व अवैध वसूली, चोरी जैसे करीबन 13 अपराध पंजीबद्ध है। प्रकरण का एक और आरोपी आरोपी हेमू घोडीवाला जो फरार है, थाना बाणगंगा का निगरानी बदमाश है, जिसके विरूद्ध थाना बाणगंगा, राजेन्द्र नगर, जूनी इन्दौर में लूट, नकबजनी, चोरी, अवैश शराबहत्या का प्रयास, मारपीट, अवैध वसूली अवैध शस्त्र रखना, मारपीट करने जैस कुल 26 अपराध पंजीबद्ध है। पुलिस द्वारा फरार आरोपी की तलाश की जा रही है तथा गिरफ्तार आरोपियों से अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।
               

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम के सउनि राजकुमार भदौरिया, आर. नागेन्द्र यादव तथा आर. राममिलन भदौरिया का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 119 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 15 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 72 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
           
03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

14 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 15सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 सितंबर 2017 को 14 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलते हुए मिलें, 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितंबर 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2017 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडला खजराना पानी की टंकी के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, सलमान उर्फ सल्लु पिता रफीक, जानी पिता बशीर, सपाम पिता जाकिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें नगदी व 52 ताश पत्तें जप्त किये गये।
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2017 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवाजी मार्केट के पास बिजली के खम्बे के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, शाकीर पिता रहमान, राकेश पिता हरप्रसादसेन, राकेश पिता रामप्रसाद भदौरिया, राजु पिता नंदराम सिंह, मोनु पिता बिहारी पटेल, राकेश पिता बिहारी पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 ताश पत्तें जप्त किये गये।
            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितंबर 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2017 को 16.00 बजें, मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर डमरू उस्ताद चौराहा इन्दौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 15/6 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी दीपक पिता नारायण सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 15 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्धकार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 15 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 15 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 सितंबर 2017 का 01 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितंबर 2017-पुलिस थानाबेटमा द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सेजवानी गांव की पुलिया और फुटी बावडी धार बेटमा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, सगडोद इन्दौर निवासी रमेश पिता बोंदरसिंह और मेठवाडा इन्दौर निवासी मोहन पिता रतनसिंह राजपुत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1850 रूपयें कीमत की 37 क्वाटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेंद्र नगर द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2017 को 19.35 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर केशरबाग रोड ब्रिज के नीचे नेता नगर के सामने इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बारोड पिपल्सा थाना सिविल लाईन देवास निवासी सजनसिंह पिता रामसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 6 पेटी व 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 14 सितंबर 2017 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामनें गाजिंदा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गाजिंदा सिमरोल इन्दौर निवासी सेकडिया पिता नाहरसिंह डावर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 4लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, September 14, 2017

इंदौर से मंहगी गाडियों को चुराने वाले, अंतर्राज्यीय गिरोह का सरगनाइश्तियाक उर्फ नन्ने क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में, आरोपी से लगभग 50 लाख रू कीमत की गाडियां बरामद


इन्दौर-दिनांक 14 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर मे हो रही वाहन चोरी पर अंकुश लगाने व वाहन चोरों को पकड़कर उन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रॉच की टीम को इस दिशा में योजनाबद्ध तरीके से प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये।
उक्त निर्देश पर क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम ने इस प्रकार की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। पुलिस टीम द्वारा इंदौर शहर से कीमती गाड़ियो की हो रही चोरी पर रोक लगाने के लिये वाहन चोरों की तलाश शहर के साथ-साथ आसपास के इलाकों महू व पीथमपुर क्षेत्र में की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर इंदौर शहर से मंहगी चार पहिये गाडियो को चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के सरगना इश्तियाक उर्फनन्हे पिता अब्दुल समद उम्र 43 साल निवासी दहिला महू सिटी कोतवाली के पीछे प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश को पकडने मे सफलता प्राप्त की।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ करने पर बताया कि वह दहिला महू प्रतापगढ उत्तर प्रदेश का रहने वाला है, तथा पेद्गो से ट्रक ड्रायवरी करता था। आरोपी इश्तियाक करीबन तीन साल पहले प्रतापगढ जेल में बलात्कार के केस में बंद हुआ था, तब प्रतापगढ के पास रानीपुरा क्षेत्र में रहने वाले इमरान उर्फ अनहद के सम्पर्क में आया। इमरान उर्फ अनहद पूर्व में गाड़ियॉ चोरी करके गुजरात में बेचता था। जेल के दौरान आरोपी इश्तियाक, इमरान के सम्पर्क में आया था, और जेल से छूटने के बाद आरोपी इश्तियाक ने इमरान और रानीगंज प्रतापगढ़ के इमरान उर्फ अनहद के अन्य साथीगण आशिक के साथ मिलकर इंदौर शहर से वाहन चोरी करना शुरु कर दिया। आरोपी ने पहली बार थाना चंदननगर क्षेत्र से वर्ना कार चोरी की थी, जिसमें आरोपी इश्तियाक नवसारी को गुजरात से चन्दन नगर पुलिस इंदौर द्वारा पकडा गया था। उक्त आरोपी को थाना चंदननगर के अपराध क्रमांक 334/15 धारा 379 भादवि में गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद आरोपी चार माह तक इंदौर जेल में रहा और जमानत होनेके बाद आरोपी ने अपनी गैंग के साथ मिलकर फिर चोरी करना शुरु कर दिया। पुलिस थाना चंदन नगर इंदौर के सदर प्रकरण में आरोपी के विरुद्ध स्थाई वारंट भी माननीय इंदौर न्यायालय ने जारी किया है।
                आरोपी ने पुछताछ में बताया कि उसकी गैंग में आशिक ,सलमान, समीर, पवन, और सउद थे। जो आरोपी के साथ मिलकर गाडियॉ चोरी करते थे गाड़ी चोरी करने के उपरांत गैंग के अन्य सदस्यों के माध्यम से सूरत (गुजरात) में मनीष चोवटिया जाति पटेल और उसका भाई नरेश चोवटिया को गाडी कामरेज हाइवे के सर्विस रोड पर गाडी खड़ी कर डिलीवरी देते थे। आरोपी ने बताया कि उनको एक गाडी डिलीवर करने के एवज में 15-20 हजार रुपये मिलते थे। आरोपी द्वारा थाना भंवरकुआ, चन्दन नगर, संयोगितागंज, कनाडिया, लसूडिया, अन्नपूर्णा, महू, बडगोंदा, बेटमा, किशनगंज हाइवे के पास के थाना क्षेत्रों में रातभर गाडियॉ चोरी करने के लिये रैकी करते थे और नई व मंहगी गाडी मिलने पर उसे चोरी किया करते थे । चोरी करने के बाद गाडियां सूरत में नरेश चोवटिया ओर मनीष चोवटिया को दे देते थे। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि सन्‌ 2015 में आरोपी चन्दन नगर थाने केकेस में जमानत होने के बाद विश्वास नगर पीथमपुर थाना किद्गानगंज क्षेत्र में नाजनीन के मकान में किराये से रहना लगा जहां उसने पास रहने वाली गुलफशा पिता निसार खान से प्रेम विवाह कर लिया और वारदातो को अंजाम देता रहा। आरोपी कोतवाली झाबुआ में टवेरा गाडी चोरी करने में पकडा गया था, इस दौरान अन्य चार पहिया वाहन चोर 1.पवन राव शिंदे व 2. समीर के सम्पर्क में आया और आरोपी ने उनके साथ मिलकर कई चोरी की वारदातें की। कोतवाली झाबुआ के प्रकरण में जेल से छूटने के बाद पीथमपुर से घर बदलकर अपनी पत्नि की आईडी से किराये का घर राऊ में कृष्णा पेराडाइज कालोनी में लेकर रहने लगा। आरोपी ने बताया कि उसने अपनी गैंग के साथ मिलकर इंदौर से दर्जनों गाडियां चोरी करके सूरत में नरेश चोवटिया ओर मनीष चोवटिया को दी है। आरोपी इश्तियाक ने पूछताछ में एक टवेरा गाडी अपने पास से बरामद कराई है जो आरोपी ने थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र से अपने गैंग के साथियों के साथ मिलकर चोरी की थी। आरोपी से पूछताछ के बाद चोरी की अन्य गाडियांॅ सूरत से मनीष व उसके भाई नरेश से बरामद की गई ह,ै जिसमें मनीष चोवटिया व नरेश चोवटिया सेथाना भंवरकुआं की ईको स्पोर्ट्‌स, थाना संयोगितागंज की टवेरा, बोलेरो व थाना बड़गौंदा की बीट कार व थाना चन्दननगर की वर्ना कार बरामद की गई है, जो क्राइम ब्रांच सूरत की सुरक्षा में रखी गई है जिन्हें विधिवत जप्त किया जावेगा। आरोपी इश्तियाक व मनीष चोवटिया व उसके भाई नरेश चोवटिया से अभी तक कुल 6 चार पहिया वाहन जप्त किये गये है।
आरोपी नरेश चोवटिया व मनीष चोपटिया को क्राइम ब्रांच इंदौर की सूचना पर क्राइम ब्रांच सूरत ने गिरफ्तार किया है जिनसे पूछताछ की जा रही है। उक्त दोंनों आरोपी चोरी के चार पहिया वाहन के फर्जी दस्तावेज तैयार कर सूरत के आसपास गाडियों को बेचते है जिन पर सूरत क्राइम ब्रांच पृथक से धोखाधडी व फर्जी दस्तावेज तैयार करने का मामला पंजीबद्ध कर रही है ।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी इश्तियाक से उसके अन्य साथियों व वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है तथा उसके अन्य साथियों की तलाश की जा रही है। क्राइम ब्रांच द्वारा आरोपी से अधिक से अधिक वाहन जप्त करने का प्रयास किया जा रहा है।



ऑनलाइन सटटा गेंमिंग के प्रकरण में फरार आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में, फरार आरोपी पर था 20 हजार काईनाम घोषित तथा उस पर है कई राज्यों में अपराध दर्ज


इन्दौर-दिनांक 14 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा ऑनलाइन सटटा गेंमिंग के प्रकरण 12/16 के फरार आरोपियों की धरपकड़ हेतू विशेष प्रयास कर कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये । जिस पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह के नेतृत्व में क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा थाना अपराध शाखा के अपराध क्रमांक 12/16 धारा 420,465,467,468,470,471,120 बी भादवि के प्रकरण में फरार आरोपी अचल चौरसिया पिता रमेद्गा चौरसिया निवासी 3701 सी ब्लाक लोधा ब्लासिम्स लोवर परेल मुम्बई को नमन मिडटाउन बाबा साहेब अम्बेडकर नगर मुम्बई के पास से गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
टीम द्वारा पकड़े गये आरोपी अचल चौरसिया पिता रमेश चौरसिया चौरसिया निवासी 15 घासवाला स्टेट सानेगुरुजी मार्ग तारेदव मुम्बई हाल 3701 सी ब्लाक लोधा ब्लासिम्स लोवर परेल मुम्बइ ने बताया कि वह दुनिया के 15 देशों और देश के 7 राज्यों में आनलाइन सटटा Gameking India Pvt. Ltd का मालिक है तथा उनका 7 राज्यों में आन्लाइन सटटे का नेटवर्क है। आरोपी वर्तमान समय में एआरसी  ग्रुप नाम से कंपनी चला रहा था जो कि मिडटाउन पैलेस मुम्बई में स्थित है। अचल ने बताया कि उसका सालाना टर्नऑवर 200 करोड़ से अधिक है। अचल द्वारा ऐसा सॉफ्टवेयर बनवाया गया था जिसमें ग्राहक का हारना तय होता था। कंपनी एजेन्ट को नियुक्त कर मास्टर आईडी दे देती थी जिसमें ग्राहको द्वारा रोजाना करोडों रूपये़ से अधिक का सटटा लगाया जाता है। 
अचल चौरसिया ने एमसीए की शिक्षा कनाड़ा से प्राप्त की थी, शिक्षा प्राप्त करने के बाद अचल ने अपने पिता रमे चौरसिया के साथ रिकनेक्ट टैक्नोलॉजी और गेम प्रालि कंपनी रजिस्टर्ड कराई और पिता अचल चौरसिया के साथ मिलकर आनलाइन सटटा का काम करने लगा। अतः इन कंपनियों में 200 करोड़ का ट्रांजैक्शन हो चुका है। गेम प्रालि कंपनी का ऑफिस 13/15 घासवाला एस्टेट सानेगुरुजी मार्ग तारदेव मुम्बई में था, जो अभी रिकन्स्ट्रैक्शन है। न्यू आफिस 2162 फलोर केवल इंडस्ट्रीज एस्टेट लोवर परेल मुम्बई है। वर्तमान में आरोपी ऐसे मकान में रह रहा था जिसमें से पुलिस उसे गिरफतार नहीं कर सके और जरुरत पढ़ने पर भाग सके। क्राइम ब्रांचने चारों और से घेराबंदी कर आरोपी के इरादों को विफल कर दिया।
       आरोपी अचल चौरसिया द्वारा कई वर्षों से सटटा खिलाने का काम कर रहा था। इसके आफिस में लगभग 15 लोगो का स्टाफ काम करता है बाम्बे के अतिरिक्त अन्य राज्यों में भी नेटवर्क फैला हुआ है। मध्यप्रदेश में इंदौर के अलावा, उज्जैन, खन्डवा, धार, दतिया, मुरैना, ग्वालियर, बड़वानी आदि शहरों में ऑनलाइन सटटे का गेम खिलाया जाता है तथा ऐरिया मैनेजर को आरोपी द्वारा नियुक्त किया  जाता है। ऐरिया मैनेजर दुकानदारों को क्लाइंट आईडी बनाकर देते है। इस आईडी के माध्यम से 1 रुपए का 1 पांइट के हिसाब से बेचा जाता है ऐरिया मैनेजर दुकानदारो को क्लाइंट आईडी देगे और दुकानदार गैम खेलने वाले कस्टमरों को पाइन्ट देते है। कस्टमर दुकानदार के सिस्टम या मोबाइलों पर साफटवेयर डालकर खिलाते है। इस गेम में कस्टमर से हार जीत होती है उसमें जीत की राशि में 10 प्रतिशत ऐरिया मैनेजर को व 50 दुकानदारों का दिया जाता है। अगर कस्टमर जीतता है तो उसकी जीत का पैसा ऐरिया मैनेजर देगा और हारता तो पुनःपाइन्ट खरीदेगा।

अचल के मुताबिक उसके ऊपर जालंधर (पंजाब), मेरठ (उप्र), समतानगर (मुम्बई), आर्थर रोड (मुम्बई), कांदीवली (मुम्बई), लक्ष्मी नगर (दिल्ली), लुधियाना(पंजाब), फरीदाबाद(हरियाणा), नागपुर उल्लासनगर, नोयडा सेक्टर 58 और 65 (उप्र)फिरोजपुर (पंजाब), इंदौर, उज्जैन, धार (मप्र) में केस दर्ज है। पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी ने अपने गेम का सॉफ्टवेयर ऐसा बना रखा था जिसमें खिलाड़ी का हारना तय होता था।