Wednesday, September 6, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 53 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 06 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 18 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
01 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 06 सितंबर 2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 सितंबर  2017 को  04 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितंबर 2017-पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2017 को 04.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मॉं शारदा ट्रेवल्स के सामने छोटी ग्वालटोली इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, रेहान पिता शौकत अली, छगन पिता नारायण दास, फिरोज पिता रसीद खान, वाहिद पिता रमजान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितंबर 2017-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2017 को 23.00 बजें, मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर अमुल्य अनमोल ढाबा देवास बायपास राऊ के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, युनाईटेड पैट्रोल पंप के सामने राऊ इन्दौर निवासी सुब्रमणीयम पिता दादी शेट्‌टी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितंबर  2017-पुलिस थाना आजाद द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर  2017 को मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न स्थानों पर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 572/3 कोहिनुर कालोनी आजाद नगर निवासी शोएब पिता प्यारू खान और शमिर पिता अजीज और भीम कालोनी मुसाखेडी इन्दौर निवासी विनोद पिता कैलाश सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक कटार, एक छुरा व एक तलवार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर- दिनांक 06 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीहरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 35 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 06 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 43 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 06 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 सितंबर 2017 का 04 गैर जमनती, 13 गिरफ्तारी तथा 43 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारीबदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितंबर 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर 2017 को 20.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नदंन नगर पावर हाउस के पास इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों मे लिप्त मिलें, 16 बी नगीन नगर सांई मंदिर के पास इन्दौर निवासी कमलेश पिता चंद्रप्रकाश परिहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितंबर  2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 05 सितंबर  2017 को 12.10 मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर नगीन नगर पुलिया के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ई सेक्टर नाले के पार चदंन नगर इन्दौर निवासी मुखितयार पिता मो. युसुफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपीको गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, September 5, 2017

इंदौर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा की गयी शहर मे निकलने वाले अनंत चतुर्दशी चल समारोह मार्ग की विशेष चैकिंग


इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य मेंइंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने व इंदौर शहर को सुरक्षित रखने के उद्‌देश्य से तथा त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैंकिंग की जा रही है।

इस कड़ी में आज दिनांक 05.09.17 को गणेश उत्सव त्यौहार को ध्यान में रखते हुए, बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा आज शहर में निकलने वाले अनंत चतुर्दर्शी गणेश विसर्जन चल समारोह मार्ग पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष चैकिंग, पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी। इंदौर शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, इंदौर पुलिस का ये चैंकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 88 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 05 सितंबर 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितंबर  2017 को 02 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 14 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2017-पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संघवी कालेज के पीछे बिचौली मर्दाना और कनाडिया बायपास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, इकबाल पिता स्माईल, राहुल पिता जितेंद्र सैनी, जब्बार पिता गफ्फार, राजकुमार पिता हरिशंकर शर्मा और अनवर पिता फखरूद्दीन खान, मंसुर पिता अब्दुल गफुर, हैदर पिता याकुब अली, हबीब पिता नवाब खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2150 रूपयें नगदी तथा 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2017 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जल्लाकालोनी इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, नसीम पिता रफीक अहमद, मुन्ना पिता अली हुसैन, सलीम पिता गुलफाम पटेल, रसीद पिता अहमद पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2017 को 00.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर प्रकाशचंद सेठी नगर शिव मंदिर कमेटी हाल के पास इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, कुलदीप पिता सतेंद्र सिंह, शेखर पिता हरिदास आर्य को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3245 रूपयें नगदी व 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर- दिनांक 05 सितंबर 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 सितंबर 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 37 आरोपियों को गिरफ्‌तारकिया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 सितंबर  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर  2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

16 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05 सितंबर 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 सितंबर 2017 का 16 गिरफ्तारी तथा 50 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआं खेलतें हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2017-पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार परसुदामा नगर झोपड पट्‌टी इन्दौर से ताश पत्तों के द्वारा हार जीत का जुआं खेलतें हुए मिलें, बबलु पिता गंगाराम, संजय पिता बालकिशन, दिनेश पिता मोतीलाल खोडे, रवि पिता किशोर सोलंकी, सागर पिता बाबुलाल, सोपाल पिता करणसिंह सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 920 रूपयें नगदी तथा 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर 2017-पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर  2017 को 19.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मानसरोवर कालोनी देवगुराडिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 289 मानसरोवर कालोनी देवगुराडिया थाना खुडैल इन्दौर निवासी जसविंदरसिंह पिता त्रिलोकचंद सलूजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3960 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर 2017 को 15.05 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दतोदा हरसोला इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुयेमिलें, दतोदा हरसोला रोड इन्दौर निवासी संजय पिता सत्यनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितंबर  2017-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 04 सितंबर  2017 को मुखबिर से मिली सुचना के आधार पर नगीन नगर पुलिया के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 94 सेक्टर एन नंदन नगर इन्दौर निवासी राहुुल पिता मांगिलाल चौहान और 714 नंदन नगर थाना चंदन नगर इन्दौर निवासी विकाश पिता स्व. बाबुलाल धाकड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, September 4, 2017

अनंत चतुर्दशी गणेश उत्सव चल समारोह के दौरान यातायात व्यवस्था


इन्दौर-दिनांक 04 सितंबर 2017-शहर में प्रतिवर्षानुसार निकलने वाला अनंत चतुर्दशी गणेश उत्सव चल समारोह इस वर्ष दिनांक 05.09.2017 को निकाला जायेगा। इस चल समारोह के दौरान लोगों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए निम्नानुसार यातायात व मार्ग व्यवस्था रहेगी। पूरे चल समारोह मार्ग भंडारी मिल तिराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड चौराहा, एमजी रोड, किशनपुरा छत्री, फ्रूट मार्केट, नन्दलापुरा चौराहा, यशवन्त रोड चौराहा, नरसिंह बाजार चौराहा, शीतला माता बाजार, गोराकुण्ड चौराहा, खजूरी बाजार, सुभाष चौक, राजबाडा से मृगनयनी चौराहा, नगरनिगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा को एक साथ प्रतिबंधित न किया जाकर वाहनों की श्रेणी अनुसार चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा ताकि सामान्य आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
लोक परिवहन वाहनों की मार्ग परिवर्तन व्यवस्था :-
       चल समारोह की व्यवस्थान्तर्गत दोपहर 14:00 बजे से निम्नानुसार मार्गो पर लोक परिवहन वाहनों के लिए अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की जावेगी।
इन्दौर से उज्जैन जाने वाली बसों के सम्बंध में :-
       इन्दौर से उज्जैन की ओर आने-जाने वाली समस्त बसें सरवटें बस स्टैण्ड से छोटी लोईन, रेल्वे स्टेशन पटेल प्रतिमा, नेहरू चौक, व्हाईट चर्च, कृषि कॉलेज, पिपलियाहाना, रिंग रोड, मालवीय पेट्रोल पम्प, विजयनगर, एमआर 10, भौरासला होकर आ जा सकेंगी। उज्जैन की तरफ आने जाने वाली बसों हेतु वल्लभ नगर, राजकुमार ओव्हरब्रिज, मरीमाता चौराहा होकर भैरासला चौराहा तक का मार्ग दोपहर 14:00 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
उज्जैन से आने वाले लोक परिवहन वाहन :-
       उज्जैन रोड से आने जाने वाले समस्त प्रकार के लोक परिवहन वाहन जो आगरा, मुम्बई मार्ग से मुम्बई की तरफ जाना चाहते है ऐसे सभी प्रकार के लोक परिवहन वाहनों की भैरासला चौराहा, एमआर 10, होते हुए विजयनगर से रिंग रोड बाईपास होते हुए आवागमन कराया जाएगा।
देवास से उज्जैन की ओर जाने वाले वाहन :-
       देवास से उज्जैन की ओर जाने वाले सभी लोक वाहन मालवीय पेट्रोल पम्प, विजयनगर चौराहा, एमआर 10 भैरासला चौराहा होकर उज्जैन की ओर आ जा सकेंगे।
धार रोड से आने वाले वाहनों के सम्बंध में :-
       धार रोड से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो आगरा मुम्बई मार्ग से देवास की ओर जाना चाहते हैं वो धार रोड से पश्चिमी रिंग रोड, फूटी कोठी, रेती मण्डी से राजीव गॉधी चौराहा, आसाराम बापू चौराहा, तेजाजी नगर होकर बाइपास मार्ग से देवास की ओर जा सकेंगे। धार रोड से मुम्बई जाने वाले लोक परिवहन वाहनों का मार्ग वाया चन्दन नगर फूटी कोठी, रेती मण्डी, राऊ बाइपास होकर मुम्बई जासकेंगे।
खण्डवा रोड से आने वाले वाहनों के सम्बंध में :-
       खण्डवा रोड से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो उज्जैन की तरफ जाना चाहते हैं ऐसे सभी लोक परिवहन वाहन तेजाजीनगर चौराहा, देवगुराडिया, झलारिया बाइपास से मालवीय पम्प, विजयनगर, एमआर 10 होकर भौरांसला होकर उज्जैन रोड जा सकेंगे।
चल समारोह का एकांगी मार्ग :-
       प्रथम चरण में सांयकाल 17.00 बजे से जुलूस मार्ग अस्थाई तौर पर विश्रांति चौराहा, परदेशीपुरा चौराहा से मालवा मिल चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड चौराहा, शिवालय मन्दिर डीआरपी लाईन से दरगाह चौराहे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
       द्वितीय चरण में जबकि एमजी रोड पर यातायात का दबाव बढेगा ऐसे समय एमजी रोड को सामान्य आवागमन के लिए प्रतिबंधित करते हुए जवाहरमार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जावेगा। जुलूस का अगला सिरा चिमनबाग चौराहे से जेल रोड में मध्य आते ही एमजी रोड पर यातायात के दबाव को देखते हुए एमजी रोड का यातायात परिवर्तित किया जाकर मृगनयनी चौराहे से नगर निगम चौराहा खडखडिया ब्रिज होते हुए सुभाष मार्ग अथवा लोखण्डे पुल से शांतिपथसे निकाला जोवगा।
       तृतीय चरण में सांयकाल 19.00 बजे से जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित किया जावेगा। इस समय सभी प्राकर के शासकीय वाहनों एवं व्यवस्था में लगे वाहन डीआरपी लाईन आने जाने हेतु सांयकाल 18.00 बजे के उपरान्त मृगनयनी नगरनिगम चौराहा, लोखण्डे पुल, शिवालय मार्ग होते हुए डीआरपी लाईन सुविधाजनक परिस्थिति में आवागमन करेंगे।
पार्किग व्यवस्था :-
       दशनार्थियों को वाहनों की पार्किग व्यवस्था क्रमश शिवालय मार्ग, लोखण्डे पुल मैदान एवं शासकीय वाहनों की पर्किग डीआरपी लाईन मैदान में रखी गयी है। चल समारोह का सम्पूर्ण मार्ग एवं मार्ग से जोडें जाने वाली गलियों को किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किग के लिए पूर्णरूपेण प्रतिबंधित किया गया है।

       सम्पूर्ण चल समारोह के मार्ग पर रहने वाले/व्यवसाय या व्यापार करने वालों से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को दोपहर 16.00 बजे बाद किसी भी प्रकार के वाहन पार्क न करें ताकि चल समारोह देखने आने वालों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों।