Saturday, August 19, 2017

अवैध रूप से सिक्कों का परिवहन करते हुए हंस ट्रेवल्स की बस को क्राईम ब्रांच व पुलिस थाना राऊ द्वारा पकडा गया




इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2017- शहर में हो रहें जाली मुद्रा के प्रयोग निर्माण एवं अवैधानिक मुद्रा परिवहन की गतिविधियों पर लगाम लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा निर्देश दियें गयें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा क्राइम ब्रांच की सभी टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये।
 उक्त निर्देश पर शहर में हो रही सिक्कों की तस्करी की घटनाओं को रोकने के लिए क्राइम ब्रांच द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम को कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सुचना मिली की हंस ट्रेवल्स की बस नंबर युपी 75 एम 8712 में 1, 2, 5 व 10 के सिक्कें बसो मे लोड कर सुरत भेजे जा रहे हैं। जिसकी तस्दीक व पतारसी कर पुलिस टीम द्वारा पुलिस थाना राऊ की पुलिस टीम के साथ कार्यवाही करतें हुए उक्त बस को रोककर तलाशी ली गई तो बस के छत पर 25 कट्टे प्लास्टिक के पाये गये। जिन्हे पुलिस टीम द्वारा खोलकर चेक करनें पर उनमें 1, 2, 5 व 10 रुपये के सिक्के मिले। पुलिस टीम द्वारा जांच करते हुए हंस ट्रेवल्स के संचालक अरुण गुप्ता से पुछताछ करनें पर बताया कि हमारी बस पर हमारे कानपुर स्थित ट्रेवल्स ऑफिस से सिक्के व्यापारियो व्दारा सूरत व बाम्बे भेजे जाते है। पुलिस टीम द्वारा कानपुर के व्यापारियो के बारे में पतारसी की गई जिसमें पाया कि 1. लालसिंह पिता जगदत्त सिंह उम्र 60 साल निवासी 10/15 कृष्णनगर थाना चचेरी द्वारा हंस ट्रेवल्स से कानपुर से इंदौर उसके व्दारा सूरत के व्यापारी मनीष को 16 कट्टे रुपये की चिल्लर भेजी जा रही थी। जिसमें चार लाख 10 हजार रुपये लालसिंह ने कानपुर से मनीष को भेजना बताया है। 2. विजय प्रताप पिता नरेश सिंह उम्र 30 साल निवासी 9/8 कृष्णा नगर थाना चचेरी कानपुर से पुछताछ की गई जिसने बताया कि सुरत के व्यापारी पुखराज को 3 कट्टे चिल्लर हंस ट्रेवल्स के कानपुर ऑफिस से वाया इंदौर होते हुये सूरत भेजे है | चिल्लर कुल 90 हजार रुपये की होना बताया है। 3. विवेक मिश्रा पिता गंगाप्रसाद मिश्रा उम्र 50 साल निवासी लाल बंगला थाना चचेरी कानपुर से पुलिस टीम द्वारा फोन पर पुछताछ करने पर बताया कि सूरत के व्यापारी पुखराज को 6 कट्टे चिल्लर हंस ट्रेवल्स से भेजी है| जिसमें कुल रुपये 1 लाख 40 हजार रुपये है। पुलिस टीम द्वारा कानपुर के तीनो व्यापारियों से पुछताछ करने पर तीनो व्दारा बताया गया कि उनके व्दारा कानपुर में कटे-फटे नोट का काम कमीशन पर किया जाता है व उनके व्दारा सूरत व बाम्बे में चिल्लर भेजी जाती है। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही में चिल्लर के कुल 25 कट्टे हंस ट्रेवल्स की बस के ड्रायवर कालू पिता मेहताब सिंह कटारिया उम्र 42 साल निवासी ग्राम बासखेडी तहसील सिंरोज जिला विदिशा से जप्त किये गये है। जिनकी व्यापारियो द्वारा बताई गई कुल अनुमानित राशि 6 लाख 40 हजार पता चली है। चिल्लर का कुल वजन 14 क्विंटल 20 किलोग्राम मय कट्टो सहित तुलवाने पर पाया गया।       पुलिस टीम द्वारा मामले की जांच की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा जांच में चिल्लर को किस काम के लिये कानपुर से सूरत भेजा जा रहा है उसके बारे मे पता किया जा रहा है। और इसमें शामिल अन्य लोगों की पतारसी की जा रही है ।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 103 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर- दिनांक 19 अगस्त 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती,20 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 19 अगस्त 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को 05 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से सट्‌टे के गतिविधियों में लिप्त मिलें, फिरोज गांधी नगर इंदौर निवासी जितेन्द्र पिता राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, गोमा की फेल इंदौर निवासी बिरजू, 111 सोमनाथ की नई चाल इंदौर निवासी चंदूलाल पिता चंपालाल जैन तथा होल्कर साइंस कॉलेज कैम्पस इन्दौर निवासी नितिज पिता कमल जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2950 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2017को 16.50 बजे, सबनीस बाग भेरूबाबा मंदिर के पास से सट्‌टे के गतिविधियों में लिप्त मिलें, 523 खालसा चौक देवास नाका इन्दौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से  870 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को 13.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजकुमार सब्जी मण्डी हनुमान मंदिर के सामने इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 22/10 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी दीपक अखंड पिता मिश्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को 01.30 बजें, ममता चौराहा खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 48 हारून कालोनी खजराना इंदौर निवासी आसिफ उर्फ गोलू पिता रउफ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्वकर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 19 अगस्त 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 60 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

26 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 19 अगस्त 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 26 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 गिरफ्तारी तथा 103 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 19 अगस्त 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 अगस्त 2017 का 20 गिरफ्तारी तथा 103 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वाराअपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टें/जुऍ की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 12 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2017- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को 23.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर फिंगर फैक्ट्री राऊखेड़ी से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, श्याम वर्मा पिता नंदकिशोर वर्मा, मनीष बौरासी पिता कैलाश बौरासी, मोकामसिंह पिता अंतरसिंह राजपूत, रूपेश पिता अम्बाराम राठौर, रामचरण सिंह पिता मदनलाल चरण तथा महेश पाटीदार पिता पंडरी पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11300 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को 00.15 बजें, नेताजी सुभाष मार्ग से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, रफीक पिता अब्दुल रसीद, मो.आरिफ पिता अशफाक अली, मो.लियाकत पिता मो.हनीफ, मो.फरहान पिता मो.फारूख तथा गोस मोहम्मद पिता फेज मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वाराइनके कब्जे से 6080 रूपयें नगदी व ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को 18.45 बजें, तलाई नाका सिमरोल से सट्‌टे के गतिविधियों में लिप्त मिलें, तलाई नाका सिमरोल निवासी कैलाश पिता मेलसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 290 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 अगस्त 2017-पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 18 अगस्त 2017 को 18.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम खाकरोड़ एवं बरलई चौराहा क्षिप्रा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम खाकरोड़ निवासी करण िसह पिता कमलसिंह केवट तथा हतुनिया फाटा निवासी सचिन पिता रेवाराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 36 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, August 18, 2017

शराब की तस्करी करने वाला फरार आरोपी क्राईम ब्राँच इन्दौर की गिरफ्त में, आरोपी पर था तीन हजार रुपये का इनाम


इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2018- शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व्दारा शहर मे अवैध रुप से शराब खरीदने बेचने व तस्करी करने वाले आरोपियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देशों के तारतम्य मे पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह चौहान व्दारा क्राईम ब्रांच की समस्त टीम प्रभारीयों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही हेतु समुचित निर्देश दिये गये ।
        उक्त निर्देश पर क्राइम ब्रांच द्वारा पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम को कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना मिली की थाना तेजाजी नगर के अपराध क्रमांक 53/17 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट मे फरार व तीन हजार रुपये का इनामी आरोपी भूपेन्द्र पाटीदार पिता मोहनलाल पाटीदार अपनी ससुराल कृष्णबाग कालोनी खजराना इन्दौर मे रह रहा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम व्दारा त्वरितकार्यवाही करते हुये मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को पकड़ा गया। आरोपी ने पूछताछ पर अपना नाम भूपेन्द्र पाटीदार पिता मोहनलाल पाटीदार उम्र 34 साल निवासी मकान न. 109 प्रिंस नगर बाणगंगा इन्दौर का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकडकर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना तेजाजी के सुपुर्द किया गया।
        पुलिस टीम द्वारा आरोपी भूपेन्द्र पाटीदार से पूछताछ करने पर, उसने बताया कि वह मूलतः उज्जैन के पंथ्पिपलई गॉव का रहने वाला है व विगत कई वर्षो से शराब तस्करी का काम करता है। आरोपी पर पूर्व में इंदौर शहर के थाना सदर बाजार में भी धारा 34(2) आबकारी अधि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने, उसके साथी राहुल और मनोज को 22 पेटी अंग्रेजी शराब सिमरोल की अंग्रेजी शराब वाईन शाप से दिलायी थी तथा वह खुद वाहन मे नही बैठा था। बाद यह गाडी थाना तेजाजीनगर पुलिस के द्वारा शराब के परिवहन के दौरान पकडी गयी थी। आरोपी ने स्वयं का उस अपराध में संलिप्त होना स्वीकार किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने राहुल और मनोज को स्कोर्पियो कार क्र एमपी-09/बीए-0679 से अवैध रुपसे शराब रखकर भेजा था। आरोपी राहुल और मनोज के पास से स्कोर्पियो वाहन मे रखी कुल 190 लीटर अंग्रेजी शराब कुल कीमती करीबन 2 लाख 60 हजार रुपये की जप्त की गयी थी। आरोपी अपने मित्रों व संबंधियो को शराब की पेटियां दिलाकर उस पर कमीशन लिया करता था एवं परिवहन में उनकी मदद करता था।  आरोपी भूपेन्द्र पाटीदार विगत 6 माह से फरार था जिस पर 3000 रुपये का इनाम भी घोषित किया था। आरोपी थाना भीकनगांव जिला खरगोन के अप. क्रं. 375/15 धारा 34(2) आबकारी अधि. में भी फरार चल रहा था। आरोपी फरारी के दौरान अपने कृष्णबाग कालोनी स्थित ससुराल मे छिप कर रह रहा था, जो इन्दौर पुलिस की नजरों से नहीं बच सका।

पुलिस टीम द्वारा आरोपी से अन्य शराब तस्करों के संबध मे पूछताछ की जा रही है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर- दिनांक 18 अगस्त 2018-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 94 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 18 अगस्त2018-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को 01 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 94 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टें/जुएं की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को 23.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भागीरथपुरा इदौर से सट्‌टे के गतिविधियों में लिप्त मिलें, 600 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी अशोक पिता ताराचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3000 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को 19.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अरविंदो के सामनें इदौर से ताश पत्तों के द्वारा हार-जीत का जुआं खेलते हुए मिलें, सदेंश पिता सुरेश यादव, बबलु पिता केशरसिंह, अरविंद पिता हरनाथ सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जेसे 3000 रूपयें नगदी व सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2018-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार ग्राम सुखलिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, जस्सा कनाडिया इन्दौर निवासी सुरेश पिता कान्हा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी व 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2018-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को 13.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वाटर यशोदा द्वार आम रोड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, जनता क्वाटर इन्दौर निवासी गौरव पिता रविंद्र गौमें को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर- दिनांक 18 अगस्त 2018- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 18 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 18 अगस्त 2018-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 अगस्त2018 का 02 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 अगस्त 2018-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को 08.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोकनायक नगर चौकी के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, लोकनायक नगर इन्दौर निवासी कालु पिता भुरूसिंह पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 350 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना जुनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 17 अगस्त 2018 को 21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुरनदास की बगिया के पीछें रेल्वे पटरी के किनारे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, पुरनदास की बगिया माणिकबाग इन्दौर निवासी इरफान पिता हनीफ खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्वकर कार्यवाही की गयी है।