Wednesday, July 5, 2017

इंदौर बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर के महत्वपूर्ण स्थानों में की गयी चैकिंग


इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इंदौर पुलिस की कार्य प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने तथा इंदौर शहर को सुरक्षित रखने के उद्‌देश्य से, शहर के महत्वपूर्ण स्थानों की विशेष चैंकिंग की जा रही है।

इस कड़ी में आज दिनांक 05.07.17 को बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा शहर के प्रसिद्ध खजराना मंदिर एवं हाईकोर्ट इन्दौर पर संदिग्ध वस्तुओं की विशेष चैकिंग, बी.डी.डी.एस. टीम द्वारा पुलिस डॉग की सहायता से एवं एच.एच.एम.डी आदि उपकरणों के द्वारा की गयी। इंदौर पुलिस का ये चैंकिंग अभियान निरंतर जारी रहेगा।




मासूम के साथ हैवानियत करने वाला दरिन्दा, पुलिस थाना महूं की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2017-पुलिस थाना महूं क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 28 व 29 जून 2017 की रात्रि में रेल्वे स्टेशन महूं, रेल्वे ब्रिज के नीचे, नाबालिक मासूम बच्ची अपने माता-पिता व दादा के साथ सो रही थी, तभी कोई अज्ञात व्यक्ति सोते समय उस बच्ची को उठाकर ले गया और उसके साथ हैवानियत के साथ दुष्कर्म कर भाग गया था। पीड़ित लोगों के पास ही स्टेशन पर एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ सो रहा था, जिसने उक्त अज्ञात व्यक्ति का हुलिया मोटा, ठिंगना व काला सा, चौकड़ी की शर्ट व काली पेन्ट पहने उम्र करीब 45-50 साल को रेलवे पटरी तरफ बच्ची को ले जाते देखा था। जिस पर से पुलिस थाना महूं द्वारा अप. क्रं 356/17 धारा 363,376(2)च, भादवि व 5डी/6 लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 का अपराध अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर, आरोपी की तलाश में जुट गयी।
                उक्त संवेदनशील घटना को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल द्वारा शीघ्र अतिशीघ्र आरोपी की पतारसी कर, उसे पकड़ने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देशों पर अति. पुलिस अधीक्षक महूं श्री पंकज कुमावत के मार्गदर्शन में एसडीओपी महूं श्री अरूण मिश्रा के नेतृत्व में थाना प्रभारी महूं व अनुभाग के थानों की एक टीम गठित कर, अज्ञात आरोपी की पतारसी कर, उसे शीघ्र गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
                पुलिस टीम द्वारा अज्ञात आरोपी के हुलिये के आधार पर छानबीन की गयी व मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया, जिससे प्राप्त जानकारी व साक्ष्यो के आधार पर आरोपी मोहनचंद्र उर्फ विजय कुमार पिता श्यामाप्रसाद उम्र 50 साल निवासी ग्राम पीनानी पोस्ट पीनानी थाना पोड़ी तह. जिला पोड़ी गढ़वाल उतराखण्ड को पकड़ा गया। आरोपी रेलवे स्टेशन के पास ही सोता था और 1992 से महूं में आकर रह रहा है। यह महूं शहर की होटलों में खाना बनाने का काम करता था, ये अधिक शराब पीने का आदि भी है। मुखबिर से प्राप्त जानकारी के आधार पर यह व्यक्ति रेलवे स्टेशर पर ही रहता था, लेकिन घटना दिनांक के बाद से ही यह दिखाई नही दे रहा था तथा फरियादी व चश्मदीद द्वारा बताया गया हुलिया भी इसके जैसा ही था। इस आधार पर आरोपी को पकड़कर पूछताछ की गयी तो उसने अपना जुर्मस्वीकार किया गया है। आरोपी घटना के समय शराब के नशे में था। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

                उक्त अज्ञात आरोपी की पतारसी कर इसे गिरफ्तार करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महूं श्री चन्द्रभान सिंह चड़ार, उनि राजकुमार दीक्षित, उनि अनिला कैथवास, प्रआर. 553 विजय यादव, प्रआर. 590 राकेश चौहान, आर. 88 हितेद्गा, थाना बेटमा के सउनि जितेन्द्र, थाना किशनगंज के प्रआर. 2651 परमानन्द, आर. 2190 योगेश, थाना बड़गौंदा के प्रआर. 2303 राधेश्याम तथा थाना मानपुर के प्रआर. 2418 मुकेश का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। उक्त आरोपी को पकड़ने में सराहनीय कार्य करने वाली टीम को, पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर द्वारा दस हजार रूपयें के नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।

क्रार्इ्रम ब्रांच की कार्यवाही में अवैध हथियार बनाने व खरीदने वाले सहित, 04 आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में, आरोपियों के कब्जे से 03 देशी पिस्टल, 01 देशी कट्‌टा, 01 रिवाल्वर तथा 4 कारतूस बरामद


इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा शहर में हो रही अवैध हथियारों की खरीद फरोखत करने वाले अपराधियों व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाकार, अपराधियों के विरूद्ध सखत व प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर मो. युसुफ कुरैशी को निर्देशित किया था। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अति. पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिहं द्वारा क्राइम ब्रांच की टीमो को ऐसे अपराधियों की धरपकड़ के लिये योजनाबद्ध तरीके से लगाया गया।
अवैध हथियारों की गतिविधियों पर नियत्रंण की कार्यवाही में, क्राइम ब्रांच एवं पुलिस थाना जूनी इंदौर की संयुक्त टीम द्वारा सैफी नगर रेलवे स्टेशन के पास से राजेन्द्र उर्फ छोटू पिता बहादुर सिकलीगर उम्र 19 साल निवासी लालबाग धामनोद जिला धार को पकडा गया एवं उसके कव्जे से एक 315 बोर का देशी कट्टा मय कारतूस एवं एक रिवाल्वर जप्त कीगयी।
                आरोपी राजेन्द्र सिकलीगर कट्टे एवं पिस्टल आदि बनाकर वेचने का काम करता है, जो कि मूल रूप से धानी लालबाग धामनोद का रहने वाला है। पूर्व मे भी आरोपी के परिवार के प्रताप सिकलीगर, मलखान सिकलीगर, दीपक सिकलीगर, आकाश सिकलीगर के विरुद्ध भी क्राईमव्रांच द्वारा स्थानीय पुलिस के साथ अवैध हथियारो के विरूद्ध ऑपरेशन चलाकर कार्यवाही की गयी थी, जिसमे कि 25 अवैध हथियार बरामद किये गये थे, जिसमे पकड़े गये अधिकाश आरोपी वर्तमान मे जेल मे है।
                आरोपी राजेन्द्र सिकलीगर से गहन पूछताछ की गयी जिसमे प्राप्त जानकारी के आधार पर पुलिस थाना जूनी इन्दौर के साथ क्राइम बं्राच द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए आरोपी सागर पिता अशोक कासदे उम्र 24 वर्ष निवासी गुरुकुल कालोनी राऊ इन्दोर का गिरफ्तार किया गया जिसके कव्जे से एक 315 बोर का कट्टा व एक कारतूस बरामद किया गया तथा एक अन्य आरोपी राहुल पिता प्रेम चोहान उम्र 26 साल निवासी बजरंग नगर महू को भी  गिरप्तार कर उसके कव्जे से एक 32 बोर की पिस्टल एवं एक कारतूस बरामद किया गया। पूछताछ पर पता चला कि आरोपी सागर कासदे मूल रूप से बैतूल का रहने वाला है एवं ड्रायवरी का कार्य करता है एवं धमकाने के लियेअवैध कट्टा खरीदा था तथा आरोपी सागर के बारें में पता चला कि वह पीथमपुर मे आइसर कम्पनी मे सुपर वाइजर के पद पर कार्य करता है। आरोपी राहुल चौहान ने अपने दोस्तो मे अपना प्रभाव जमाने के लिये ही पिस्टल खरीदा था और वह उसे अपने साथ में रखता था।
                इसी प्रकार राजेन्द्र सिकलीगर से प्राप्त जानकारी के आधार पर एक और आरोपी विनोद पिता श्यामलाल राठौर उम्र 25 वर्ष निवासी श्यामनगर इन्दौर को क्राइम ब्राच की टीम ने पुलिस थाना हीरानगर के साथ संयुक्त कार्वाही करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कव्जे से एक 32 बोर पिस्टल मय कारतूस के बरामद की गयी। आरोपी मूल रूप से नीमच का रहने वाला है एव ंइन्दौर मे निजी हॉस्पिटल मे मेलनर्स का काम करता है।
                विगत कुछ वर्षो में हुई आपराधिक वारदातों में जानकारी निकलकर सामने आई थी कि इन वारदातों में ज्यादातर अवैध हथियारों की सप्लाई शहर की सीमा से जुड अन्य जिले के सिकलीगरों द्वारा प्रमुख रूप से की जाती रही है। इसी को मद्‌देनजर रखते हुये क्राइ्रम ब्रांच इन्दौर द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, उनके माध्यम से प्राप्त जानकारी के आधार पर उपरोक्त बदमाशों को पकडकर उनके कब्जे से 5 अवैध हथियार व 04 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये।

                इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर, थाना प्रभारी हीरानगर व उनकी टीम द्वारा क्राईम ब्रांच के साथ त्वरित कार्यवाही करते हुये उपरोक्त आरोपियों को पकडे जाने मे विशेष सराहनीय सहयोग प्रदाय कर आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण कायम किया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। इन्दौर पुलिस की उक्त कार्यवाही से शहर में कुखयात अपराधियों द्वारा हथियार खरीदकर उनका दुरूपयोग कर होने वाली घटनाओं मे कमी आने की संभावना है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 83 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को 04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2017-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शांतिपथ रोड़ शिवमंदिर के अदंर सबनीस बाग इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, धरमदास पिता बाबुलाल कदम, मुकेश पिता सुरेश वर्मा, जीवन पिता दरियावसिंह पटेल, इमरान पिता इकबाल खान, शेख वसीम पिता शेख कयुम, बबलु पिता शफी पठान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3050 रूपयें नगदी तथा 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को 11.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गाव रानीपुरा थाना रानीपुरा झांसी  उ.प्र. बाणगंगा कलाली के पास इन्दौर निवासी मनोज राय पिता काशीप्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3600 रूपयें कीमत की 60क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आजाद नगर रोड़ नवलखा चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, आजाद नगर पुराना वाटर पंप के पास इन्दौर निवासी लतिफ पिता मुन्ना खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2017- पुलिस थाना बाणगंगा़ द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को 12.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर नंदबाग़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 3/1 नंदबाग इंदौर निवासी पिन्टु उर्फ नितेश पिता महेन्द्र गोस्वामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण   पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 05 जुलाई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 51 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 05 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 05 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 जुलाई 2017 का 02 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी व 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2017-पुलिस थाना जुनी इन्दौऱ द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे पटरी के पास लोहा मंडी इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, भागीरथ पिता गोपीलाल मालवीय और कम्मु उर्फ कमलेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्‌टा पर्ची बरामद किये गये।
पुलिस थाना मंहु़ द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को 00.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बडे के कमेले के पास टाल मोहल्ला मंहुइन्दौर से जुए की गतिविधियों में लिप्त मिलें, मो. सलीम पिता अब्दुल कलीम, मो. फैजल पिता मो. रशीद, मोईन पिता हमीद तथा मो. शानु पिता मो. एजाज कुरैशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से सट्‌टा पर्ची बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2017- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भील मोहल्ला लिम्बोदी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, भील मोहल्ला लिम्बोदी इन्दौर निवासी किरण पति देवकरण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 80 रूपयें कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को 22.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर द्वारका गार्डन के सामने अन्नपुर्णा मेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 32बी सुदामा नगर के सामनें झोपड पट्‌टी इन्दौर निवासी विनोद पिता संजु और सुनील पिता उमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसकेकब्जे से 1000 रूपये कीमत की 5.5 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सराफा द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कॉच मंदिर के पीछे नलिया बाखल एवं वाघमारे का बगीचा जवाहर मार्ग इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, धन्नीबाई ग्यारसिया,सुमित्राबाई पति दिलीप सांसी और उषाबाई पति अन्तरसिंह, राजुबाई उर्फ सुमन पति बनेंसिंह सांसी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 जुलाई 2017- पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 04 जुलाई 2017 को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर त्रिवेणी पुलिया के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, सुदामा नगर झोपड पट्‌टी इन्दौर निवासी अनिल पिता माधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण   पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।


Tuesday, July 4, 2017

Police Officers of The Week 04-07-17


18 साल पुराने प्रकरण का फरारी वारंटी एवं अन्य दो प्रकरणों में वांछित स्थायी वारंटी, पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्तार, पुलिस से बचने के लिये, अपने नाम व पते बदल-बदल कर रह रहा था


इन्दौर 04 जुलाई 2017- इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा फरार अपराधियों एवं स्थायी व फरारी वारंटियों की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन मे पुलिस थाना खजराना द्वारा 18 सालपुराने प्रकरण के फरारी वारंटी व दो अन्य प्रकरणों में वांछित स्थायी वारंटी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना खजराना के अपराध क्र. 297/2001 धारा 324,294,506 भादवि व मान.न्यायालय के फ़ौ.प्र.क्र.11694/2001 में फरारी वारंटी तथा अप. क्र.93/1999 व फ़ौ.प्र.क्र.187/99 धारा 324,294 भादवि एवं अप. क्र.142/99 फौ. प्र.207/99 धारा 25 आर्म्स एक्ट में स्थायी वारंटी मुन्ना उर्फ़ सलीम पिता इस्माइल निवासी जल्ला कालोनी खजराना इंदौर, को पुलिस थाना खजराना द्वारा पकड़ा गया है। उक्त आरोपी उपरोक्त प्रकरणों में सुनवाई के दौरान गैरहाजिर होने से मा. न्यायालय द्वारा आरोपी का एक फरारी वारंट तथा 02 स्थायी वारंट जारी किया गया था। आरोपी अपना नाम पता बदल-बदल कर शहर व अन्य स्थानों पर निवास कर रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस प्रयासरत्‌ थी। पुलिस थाना खजराना द्वारा आरोपी की तलाश हेतु मुखबिर मामूर कर आरोपी को बम्बई बाजार इंदौर से काफी प्रयास उपरांत गिरफ्तार किया गया।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री कमलेश शर्मा व उनकी टीम के प्र.आर.2833 नरेंद्र तथा आर. 990 जितेंद्र की महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका रही ।


बैंक ए.टी.एम व मोबाईल कम्पनी के फर्जी अधिकारी बनकर, फोन कर पैसै खातों में डलवाने वाले व ऑनलाईन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक आरोपी गिरफ्तार


इन्दौर 04 जुलाई 2017-फोन काल एवं एस.एम.एस. के द्वारा देश भर के लोगों के साथ ठगी के करने वाले गिरोह को पकडने के लिए उप पुलिस महानिरीक्षक हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो. यूसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम इंदौर अमरेंन्द्र सिंह को निर्देशित किया गया था। उक्त प्रकार के सायबर अपराधों पर रोकथाम हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक के निर्देशन में ही इंदौर पुलिस द्वारा एक अनूठी पहल करते हुए, सायबर हेल्पलाईन का प्रारंभ इंदौर में किया गया था। जिसमें बैंक या अन्य ऑनलाईन ठगी करने वाले अपराधियों की जानकारी देने के लिये, इन्दौर पुलिस 24 घंटे कार्य करती है। सायबर हेल्पलाईन में विभिन्न आवेदकों के द्वारा कॉल के माध्यम से होने वाली ठगी का विश्लेषण किया गया और पाया गया कि, करीब 5 माह के अंदर लगभग 700 व्यक्तियों ने सायबर हेल्पलाईन में अपनी शिकायतें दर्ज करायी जिसमें कई आवेदकों की तत्काल सहायता करते हुयेउनका पैसा वापस कराया गया तथा कई आवेदकों को आवश्यक सूचनायें, जानकारी व सुझाव भी दिये गये ताकि सायबर अपराधों से बचा जा सके। उक्त सायबर अपराधों के कॉलो के विश्लेषण के आधार पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, थाना क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा टीकमगढ जिले से, लोगों के साथ ठगी करने वाले आरोपी हुकुमसिह पिता मुलायमसिह यादव उम्र लगभग 19 वर्ष निवासी ग्रांम अस्तारी तहसील निमाडी थाना टेहरका जिला टीकमगंढ को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

विभिन्न मोबाईल कम्पनी के कर्मचारी/अधिकारी बनकर आम लोगों को एसएमएस कर तथा फोन काल के जरिये लुभावने आफर देकर पैसे अपने अकाउंट में डलवाने वालों की शिकायते पिछले काफी समय से प्राप्त हो रही थी। क्राईम ब्रांच की टीम को इस तरह की शिकायतों में उपयोग होने वालें मोबाईल नंबरों का विश्लेषण कर फर्जी काल करने वाले अपराधियों की पहचान की गई तो, टीकमगढ जिले के कुछ व्यक्तियों की पहचान हुई जो इस प्रकार से अपराध करते है। जिसके आधार पर कार्यवाही की गई।
पूछताछ पर पकडे गये आरोपी हुकुम सिंह ने बताया कि अस्तारी गांव से आसपास दूसरे गांव केलोग भी इस तरह की गतिविधियों मे लिप्त है। इसी गाँव का रहने वाला शैलेन्द्र यादव पिता संतोष यादव दिल्ली में रहकर इस प्रकार की ठगी करना सीख कर आया और फिर उसने गांव के और लोगों को भी मोबाईल से ठगी करना सिखाया। आरोपी से पूछताछ में पता चला कि टीकमढ के अस्तारी गांव के अलावा, उसके आस पास के अन्य गांव थोना, नौरा, महेवा, गोबा, चौमोखस, चरीकला, करीखास के लोग भी यही ठगी का काम करते है। यहा की भौगोलिक स्थिति ऐसी है कि जहा आसानी से पुलिस की पहुंच नही है। ये सभी गांव इसी वजह से आपराधिक रुप से विकसित हो रहै है। गांव में  लगभग नई उम्र के लडके इसी प्रकार के आपराधिक गतिविधयों में लिप्त हो रहै है  तथा देश के कई राज्यों की पुलिस यहा इस प्रकार ठगी करने वालों की तलाश में आती है किन्तु इन गांवों की भौगोलिक स्थिति की वजह से इन अपराधियों तक नही पहूच पाती है।
      पूछताछ मे इस गिरोह में सम्मिलित कुछ और लोगों के नाम सामने आये है, जिनकी जांच कर सत्यापन उपरान्त कार्यवाही की जावेगी ये नाम इस प्रकार है --
                1. भरतसिह पिता लालाराम 2. नरेन्द्र पिता भवानी दास 3. रिजेन्द्र पिता शीतलप्रसाद 4. अरविन्दपिता रघुनाख प्रसाद 5. रविनद्र पिता रमेश 6. राहुल पिता मुन्नालाल 7. यशपाल पिता कल्लु  8. जितेन्द्र 9. रोहित पिता धीरेन्द्र सिह 10. शैलेन्द्र 11. सौलब 12. प्रदीप 13. रोहित मुन्नालाल 14. पुष्पेन्द्र पिता हरनारायण। अस्तारी गाँव मे रहने वाले ये लोग करीब 02 साल से इस प्रकार का काम कर रहे हैं। इन लोगो को काम करना शैलेन्द्र्‌ ने सिखाया हैं। ये सभी लोग अभी भी यह ठगी का कार्य कर रहे हैं। कॉलर के संबध में जानकारी शैलेन्द्र इस ग्रुप को प्रदाय करता है जो दिल्ली से विभिन्न मोबाईल नंबर लाता है तथा कॉल किस प्रकार से करना है व क्या जानकारी प्राप्त करनी है इसकी जानकारी गैंग के सदस्यों को देता है।
इस गिरोह में बैंक खाते कियोस्क के माध्यम से फर्जी दस्तावेज के आधार पर खोले जाते है तथा उनका संचालन इलेक्ट्रोनिक संसाधनों के माध्यम जैसे इलैक्ट्रानिक वॉलेट आदि से संचालित होते है। फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से खोले गये इन खाता धारक की पहचान करने में कठिनाई होती है क्योंकि खाता धाकर कोई और व संचालक कोई और होता है। मोबाईल कंपनियों में भी इस गिरोह के सदस्य अपने सम्पर्क सूत्रों के माध्यम से जानकारी प्राप्त करते है तथा जिन मोबाईल नम्बरोंके आधार पर ही उन्है फोन लगाया जाता है इसलिये सिम उपयोगकर्ता विश्वास में आ जाता है और उनसे बैकों की जानकारी भी प्राप्त कर लेते है। बैंक खाता में भी जो फोन नम्बर होते हे, उन्हैं फोन लगाकर बातों में उलझाकर विश्वास में ले लिया जाता है।


संभंवतः मोबाईल कंपनी तथा बैंकों के कर्माचारी भी इन आपराधियों की मदद में लगे हो सकते है उनकी भूमिका की भी जांच की जावेगी। सायबर हेल्पलाईन के कॉल का विश्लेषण करने पर यह पाया गया कि इंदौर में ठगी करने वाले गु्रप का संबध मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ के अतिरिक्त झारखण्ड, बिहार, छत्तीसगढ़, दिल्ली तथा पश्चिम बंगाल से भी है। शहर वासियों से ठगी करने के लिये कॉल इन जगहो से आते है, जिसके आधार पर भी क्राईम ब्रांच द्वारा विस्तार से जांच कर कार्यवाही की जा रही है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 70 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
02 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को 03 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2017- पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अमरटेकरी मालवामील रोड़ सुलभ शौचालय के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 599 गोटु महाराज की चाल इन्दौर निवासी संजय उर्फ गॉधी पिता परसारसम फरेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर जहरीली अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2017- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को 15.45बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर वीर सावरकर मार्केट के सामनें आम रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 21 सावली बाखल इंदौर निवासी कुलदीप पिता देवनारायण बागडी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकु जप्त किया गया।
पुलिस थाना विजय नगऱ द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को 01.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टेली परफोरमेंस के सामनें बीट भमोरी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 248 स्केटर एस 3 स्कीम न. 78 इंदौर निवासी चन्दु पिता स्व. आशाराम राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकु जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण   पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर- दिनांक 04 जुलाई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसकेअंतर्गत-

09 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर- दिनांक 04 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर- दिनांक 04 जुलाई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 जुलाई 2017 का 04 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी व 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2017- पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को 13.15 बजें, मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर स्कीम नं. 71 डी सेक्टर सिरपुर तालाब के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, अहीरखेड़ी नाथ मोहल्ला इन्दौर निवासी लक्कीनाथ पिता लालुनाथ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 10 लीटर जहरीली अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कबीटपुरा रोड के पास पुवार्डादाई से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, कबीटपुरा रोड़ के पास पुवाडादाई निवासी दिलावरसिंह पिता अनौपसिंह राजपुत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना मंहु द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को 18.25 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जोशी मोहल्ला मंहु से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 3018 जांशी मोहल्ला मंहु निवासी कालु उर्फ विजयराव पिता चरणराव चैनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 14000 रूपये कीमत की 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 जुलाई 2017- पुलिस थाना क्षिप्रा़ द्वारा कल दिनांक 03 जुलाई 2017 को 20.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार नट बोल्ट चौराहा एबी रोड मागलिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, महादेव सहारा मांगलिया निवासी दीपक पिता तेजु को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक तलवार जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण   पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।