Friday, June 23, 2017

स्वंय के झूठे अपहरण की कहानी गढने वाला, थाना चदंन नगर की गिरफ्त में परिजनो से मागी थी 2 लाख रूपये की फिरोती


इन्दौर-दिनांक 23 जून 2017- शहर के थाना चदंन नगर क्षेत्रांतर्गत हुए अपहरण का पर्दाफाश कर आरोपी कों पकडने व अपर्हत को बरामद करने के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल व अति. पुलिस अधीक्षक पद्गिचम जोन 2 श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार के द्वारा स्वंय कमान हाथ में लेते हुए थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर को तत्काल कार्यवाही करने संबधी निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश पर थाना प्रभारी चदंन नगर द्वारा टीम के साथ तत्पर्ता से कार्यवाही करते हुए संघन जॉच प्रारंभ की गई व प्रांरभिक विवेचना के आधार पर दो टीमो का गठन किया गया।
दिंनाक 21.06.2017 को प्रातः गणेश पिता फूलचंद बकोरे निवासी ग्राम बिछाखेडी थाना सतवास जिला देवास के द्वारा थाना चंदन नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उसका पुत्र संजय उम्र 20 साल जो अपने मामा नारायण गुणावत निवासी ग्राम नेपानिया काकड के यहा रहकर डी एड की पढाई वैष्ठव कालेज गुमास्ता नगर से कर रहा था। वह दिनांक 20.06.17 के प्रातः 08 बजे परीक्षा देने गया व शाम तक वापस नही लौटा। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा संजय के मामा नारायण गुणावत से पुछताछ करने पर बताया कि दिनांक 20.06.17 के ही शाम 5.30 बजे उसके पास संजय का फोन आया था, उसने बताया कि अज्ञात व्यक्तियो के द्वारा मुझे किडनेप किया जाकर कमरे में बंद कर रखा है। 2 लाख रूपये फिरौती मांग रहे है उसने यह भी कहा यदि 25 जून से पहले 2 लाख रूपये का इन्तजाम नहीं किया तो यह लोग मेरी हत्या कर देंगे। रिपोर्ट पर पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा अज्ञात आरोपियो के खिलाफ थाने पर धारा 364, 34 भादवि का प्रकरण कायम कर अनुसंधान में लिया गया।
पुलिस की एक टीम गुमास्ता नगर स्थित वैष्ठव कॉलेज व छावनी स्थित परीक्षा केन्द्र में जॉच में लगी, दूसरी टीम को बागली देवास के लिए रवाना किया गया।
श्री रूपेद्गा द्विवेदी ने पत्रकारो से चर्चा करते बताया कि संजय के साथियो से अलग अलग पूछताछ पर जानकारी मिली कि वह परीक्षा केन्द्र के बाहर से ही वापस जाते हुए देखा गया था, जब कि आधे घण्टे बाद ही उसका पेपर शुरू होने वाला था इससे प्रथम दृष्टया प्रतीत होने लगा कि वह स्ंवय ही अपने आप को छुपाने की कोशिश करते हुए बागली तरफ निकला है इस पर पूर्व से ही बागली भेजी गई टीम को निर्देशीत किया गया जहां टीम ने बस स्टेन्ड पान की दुकान, दूध डेरी, चाय की दुकान आदि सहित रहवासी क्षेत्रो में फोटो दिखाकर व हुलिया के आधार पर जानकारी जुटाई तो पता चला कि कुछ घंण्टे पूर्व ही एक लडका किराये से कमरा लेकर रहने आया है जब पुलिस कमरे पर पहुची तो अपर्हत संजय सोता हुआ मिला। पुलिस टीम द्वारा उसको पकडा गया। जिससे पूछताछ करने पर बताया कि उसका मन पढाई में नहीं लग रहा था तथा वह डी एड की परीक्षा भी नही देना चाहता था। घरवालो के डर से वह भाग कर बागली आ गया व कमरा किराये से लेकर अपने आप को छिपाये हुए था परिजनो को अपहरण का फोन भी इसी लिये किया था ताकि वह यह न समझे कि मेने जान-बुझकर परीक्षा नही दी है पूछताछ पर संजय ने बताया कि सीआईडी टीवी सीरियल देखकर उक्त योजना बनाई थी।
पुलिस टीम द्वारा मात्र 20 घण्टे में ही अपहरण की झूठी कहानी का पर्दाफाश करते हुए तथाकथित अपर्हत संजय को बरामद कर लिया इस पर संजय के पिता गणेश व अन्य रिश्तेदारो द्वारा पुलिस कार्यवाही के प्रति कृतज्ञता व खुशी जाहिर की गई।

उपरोक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश तोमर, उनि श्री विशाल यादव, उनि अशरफ अली अंसारी, आर, आरीफ, संजीव, पंकज, प्र.आर. राकेश की महत्वपुर्ण व सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 81 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


               
इन्दौर 23 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 38 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जून 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2017 को 01 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2017- पुलिस थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कल दिनांक 22 जून 2017 को 03.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरवटे बस स्टेण्ड स्थित सुलभ  के पास इन्दौर से जुऍ की गतिविधियों में लिप्त मिलें, राकेश पिता कैलाश यादव, कालु पिता मोहन यादव, योगेन्द्र पिता महेश यादव और गौतम पिता खेमचंद यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2017- पुलिस थाना हीरानगर द्वारा कल दिनांक 22 जून 2017 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर चंद्रगुप्त मौर्य चौराहा इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 7 सुन्दर नगर इन्दौर निवासी पकंज पिता विजय कुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 22 जून 2017 को 23.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाडी मोहल्ला राऊ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बागरी मोहल्ला राऊ निवासी अनिताबाई पति तेजराम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



इन्दौर 23 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 जून 2017 कोशहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 जून 2017 को 08 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी व 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2017- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 22 जून 2017 को 20.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोबाईल टावर के सामनें ग्राम माचल इन्दौर से जुऍ की गतिविधियों में लिप्त मिलें, रोहित पिता घनश्याम जाटव, तेजकरण पिताहेमराज, हरीश पिता देवकरण, अनिल पिता मुन्नालाल और विजय पिता राजकुमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 जून 2017- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 22 जून 2017 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचशील नगर देशी कलाली के सामनें इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 320 विकास नगर इन्दौर निवासी दर्शन पिता राजेश खडके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।


पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, June 22, 2017

बायपास पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बनाते 6 बदमाश मय हथियारों के पुलिस थाना लसूड़िया की गिरफ्त में, आरोपियों द्वारा लसूड़िया क्षेत्र मे एक रात पहले ही की थी 25 हजार रुपये के माल की चोरी


इन्दौर-दिनांक 22 जून 2017-शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर क्षेत्र में कड़ी चेकिंग कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बनाते हुए, 6 बदमाशों को मय हथियारों के पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
थाना प्रभारी लसूडिया राजेन्द्र सोनी को दिनांक 21.06.17 की रात्रि करीब 23.30 बजे मुखबिर व्दारा सूचना मिली कि 5-6 लडके होली फैमिली कान्वेन्ट स्कूल के सामने कालोनी की दीवार के पीछे  हथियारो से लैंस होकर बैठे है, जिनमे ढावली के तीन लडके रामकेश, कान्हा एव महावीर है। यह सभी लडके बायपास पर स्थित एस्सार पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने की योजना बना रहे है।उक्त सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसुडिया अपने थानें की तीन पार्टिया बनाकर बदमाशो को घेराबंदी कर पकडने हेतु समझाईस देकर रवाना किया । पुलिस पार्टियो ने निर्दिष्ठ स्थान पर दबिश देकर, घेराबंदी कर 6 बदमाशो को धऱ दबोचा। पकडे गये बदमाशों ने पूछताछ पर अपने नाम 1. महावीर पिता दयाराम, 2. रामकेश पिता  रामलालजी भेरुआ, 3. कान्हा पिता दरबार सिंह राठौड तीनों निवासियान ग्राम ढावली, 4. गौतम अहिरवार पिता छोटेलाल अहिरवार निवासी मांगलिया इन्दौर, 5. जितेन्द्र पिता राजू बारोड निवासी अरण्डिया काकड तथा 6. सुनिल पिता किशन विश्वकर्मा बताया। पुलिस द्वारा बदमाशो के पास से एक देशी पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस, एक तलवार, एक खटकेदार चाकूलोहे की टामी, एक कुल्हाडी, एक तारो से मड़ा हुआ डण्डा जप्त किया गया तथा एक मोटर सायकल भी बरामद हुयी है। पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा सभी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध अपराध क्रमांक 418/17 धारा 399,402 भादवि एवं 25,27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
आरोपियान से पूछताछ करने पर उक्त बदमाशो ने एक रात पहले तलावली चान्दा से एक बुलेरो जीप कीमदद से 25 हजार रुपये मूल्य की एक सिन्टेक्स की बडी टंकी एक टाईल्स की गोडाऊन से चोरी करना काबूल किया है। इस सम्बध मे फरियादी विवेक शाह के व्दारा थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक 416/17 धारा 379 भादवि दर्ज कराया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियान को न्यायालय मे पेश कर पुलिस रिमाण्ड लिया जा रहा है तथा आरोपियों के अपराधिक रिकार्ड की जानकारी भी प्राप्त की जा रही है। पूछताछ पर अन्य और भी अपराधो मे और भी अन्य मामलो के खुलासे होने की उम्मीद है।  पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी व्दारा उक्त की गयी त्वरित व प्रभावी कार्यावाही करने वाली पुलिस टीम को 10,000/- रुपये के नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।


उक्त त्वरित कार्यवाही कर बदमाशों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूडिया  श्री राजेन्द्र सोनी, उनि दीपक शर्मा, उनि रमेश चौहान, उनि अनुराग लाल, उनि हेमन्त निशोद, प्रआर 738 शैलेन्द्र सिंह, प्रआर 147 गोविन्द्र खिची, आर 3722 अभिषेक, आर 2903 शैलेन्द्र मीणा, आर 3299 महेन्द्र चौधरी, आर 1211 संजय खान, आर 998 अभिषेक सिंह सेंगर तथा सैनिक 108 कमलेश धाकड का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


6 साल से धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार व पांच हजार रू. का ईनामी आरोपी, क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, आरोपी थाना चंदन नगर इन्दौर एवं थाना सिटी कोतवाली भीलवाड़ा (राजस्थान) के प्रकरण में चल रहा था फरार


इन्दौर-दिनांक 22 जून 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इन्दौर शहर इन्दौर द्वारा फरार अपराधियों की धरपकड़ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इन्दौर श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रॉच की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
            क्राइम ब्रांच इंदौर की टीमों ने फरारा अपराधियों की पतारसी हेतु मुखबिर तंत्र को  सक्रिय किया गया तथा वर्तमान समय के फरार बदमाशों की जानकारी हासिल की। साथ ही इंदौर शहर व आसपास के जिलो खण्डवा, रतलाम, धार आदि में फरारी काट रहे आरोपियों की जानकारियां निकाली गयी। फरार आरोपियों की तलाश क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा की जारही थी, इसी दौरान इंदौर के पुलिस थाना चंदन नगर के धोखाधड़ी के प्रकरण में फरार आरोपी वाजिद उर्फ आबिद पिता इरशाद अली निवासी सम्राट नगर खजराना इंदौर के बारें में सूचना प्राप्त हुई। पुलिस थाना चंदन नगर के अप. क्र 199/14 धारा 420,467,486,471, 120-बी भादवि में आरोपी वाजीद चार साल से फरार होकर लगातार गुजरात में फरारी काट रहा था, जिसके रमजान के समय अपने घर खजराना में रुकने की सूचना क्राईम ब्रांच इंदौर को मिलीं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस थाना चंदन नगर एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा आरोपी वाजिद को पकड़ा गया। यह चोरी के वाहनों के फर्जी दस्तावेज तैयार करवाकर, उन्हें बेचने में अन्य अपराधियों की मदद भी करता था।

            वाजिद ने पूछताछ में बताया कि पुलिस थाना चंदन नगर इन्दौर के उपरोक्त अपराध एवं थाना सिटी कोतवाली जिला भीलवाड़ा राजस्थान के अप. क्रं 388/11 धारा 406,420 भादवि के मामलें उसके विरूद्ध दर्ज है, इसलिये वह पुलिस से बचने के लिये तब से ही फरार हो गया था व चार साल से लगातार गुजरात में फरारी काट रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर द्वारा पांच हजार रूपयें के ईनाम की उद्‌घोषण की गयी थी। आरोपी लगातार पुलिस से बचने का प्रयास कर रहा था, लेकिन इन्दौर पुलिस की नजर से नहीं बच सका। पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य मामलों के संबध में भी पूछताछ की जा रही है तथा आरोपी के संबंध में सिटी कोतावाली भीलवाड़ा की पुलिस को भी सूचित किया जा रहा है। आरोपी वाजिद के विरूद्ध और कहां-कहां पर प्रकरण दर्ज है, पता लगाकर उचित वैधनिक कार्यवाही की जावेगी। पुलिस द्वारा अन्य फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 82 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

      
इन्दौर 22 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
10 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जून 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

17 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जून 2017 को 17 गिरफ्तारी तथा 81 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 जून 2017 को 17.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया बादशाह काकड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, टिगरिया बादशाह काकड़ इन्दौर निवासी सोनी पिता अजय चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना कनाड़िया द्वारा कल दिनांक 21 जून 2017 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सरकारी वेयर हाउस के सामनें ग्राम बेगमखेड़ी मेंन रोड़ इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम बेगमखेड़ी जिला इन्दौर निवासी अनिल पिता प्रहलाद मालविय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 21 जून 2017को 20.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नगर निगम रोड़ सुतार गली मसीह विद्या भवन के पास इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, गरीब नवाज कालोनी छोटा बागड़दा रोड़ इन्दौर निवासी सुरेश पिता शंकर लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1540 रूपये कीमत की  22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 21 जून 2017 को  , मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मार्डन चौराहा व बाणगंगा नाका शिव मंदिर के पास व सुकलिया तिराहा सांवेर रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम हरियरी रामनगर जिला सतना हाल परम इंजिनियरिंग सांवेर रोड़ निवासी विजय पिता वाल्मिकी पाण्डे व 137 वाल्मिकी नगर रघुकुल स्कुल के पास इन्दौर निवासी अमन पिता मुन्ना निडले व हैदर नगर सरकारी स्कुल के हातोद निवासी जितेन्द्र पिता दिनेश सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू व एक -एक छुरा जप्त कियागया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 22 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 38 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 जून 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 जून 2017 को20 गिरफ्तारी व 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2017- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 21 जून 2017 को 22.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरियाणा ढाबे के सामनें मंहू से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, अंबिका कालोनी घाटा बिल्लोद निवासी विजय पिता चेनसिंह राजपुत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 21 जून 2017 को 21.00 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सुरलाखेड़ी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सुरलाखेड़ी निवासी पुनमचंद पिता रामप्रसाद मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 जून 2017- पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 21 जून 2017 को 21.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिकदंराबाद पुलिया के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 26 बबलु बैस का मकान साउथ गोडराखेडी इन्दौर निवासी हेमंत उर्फ छोटु पिता रमेश धाकसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक  छुरा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, June 21, 2017

शातिर वाहन चोर थाना अन्नपूर्णा की गिरफ्त में, आरोपी के कब्जे से 02 दोपहिया वाहन बरामद


इंदौर 21 जून 2017- शहर में वाहन चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर क्षेत्र में कड़ी चेकिंग कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रुपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार द्वारा थाना प्रभारी श्री बी एल मंडलोई को प्रभावी कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया।
       उक्त निर्देश पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इस दौरान मुखबिर से दिनांक 19.06.17 को सुचना मिली की एक व्यक्ति जिसकी उम्र 40-45 साल की हैं, जो की नीला रंग की टीशर्ट पहने हुए है। जो सफ़ेद रंग की एक्टिवा से राजेंद्र नगर से चाणक्यपुरी चौराहा तरफ चलाकर ला रहा है, जिस पर थाना प्रभारी द्वारा तुरन्त टीम का गठन कर, थाने से उनि देवराज सिंह रावत, प्रआर 119 जगदीश बोरदिया को मय फ़ोर्स के चाणक्यपुरी चौराहे पर भेजा गया। पुलिस टीम द्वारा चौराहे पर सघन चेकिंग करते हुए उक्त बताये गए हुलिया के व्यक्ति को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करने पर उसने अपना नाम दिनेश पिता विष्णु सिसोदिया उम्र 40 साल निवासी ग्राम पिपलरवा थाना पिपलरवा जिला देवास बताया। पुलिस टीम द्वारा जिसके कब्जे से थाना द्वारकापुरी क्षेत्र से चोरी की गई एक्टिवा एमपी 09 एसजी 2356 जप्त की गई । आरोपी से अन्य अपराधो में पूछताछ पर बताया की में विकलांग हूं, मुझ पर कोई शक ना करे इसलिए मेरा दोस्त पप्पू पिता नारायण चौहान मुझे चोरी करने के लिए साथ रखता था। जिसके साथ मिलकर हमने एक मोटर साइकिल तेजाजी नगर क्षेत्र से चोरी की थी जो नवलखा बस स्टैंड की पार्किंग में रखी है। जिसे पुलिस टीम द्वारा जब्त किया गया । उक्त आरोपी के अन्य साथी व पप्पू चौहान फरार है, जिनकी तलाश पुलिस द्वारा की जा रही हैं ।

    उक्त कार्यवाही मैं वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री बी एल मंडलोई, उनि देवराज सिंह रावत, प्रआर 119 जगदीश बोरदिया, आर 2520 संजय गुर्जर की सराहनीय व्‌ महत्वपूर्ण भूमिका रही।