Thursday, June 8, 2017

अवैध हथियार के साथ दो बदमाश क्राईम ब्रांच इंदौर की गिरफ्त में


इंदौर दिनाक 8 जून 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इंदौर हरिनारायणचारी मिश्र ने शहर में  हो रही अवैध हथियारों की खरीद फरोख्त करने वाले अपराधियों व अन्य आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु व अपराधियों के  खिलाफ कार्यवाही हेतु पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर मो. युसुफ कुरैशी को निर्देशित किया था।  इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्रसिहं द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को ऐसे अपराधियों की धरपकड़ के लिए योजनाबद्ध तरीके से लगाया था ।
टीम को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि कोतवाली थाना क्षेत्र के अन्तर्गत दो बदमाश  राकेश पिता शेरसिहं राजपूत  नि. कलानी नगर इंदौर व गोपाल पिता रामचरण शर्मा नि. कान्यकुब्ज नगर विद्याधाम मंदिर के पास इंदौर  अवैध हथियार पिस्तौल की खरीद फरोख्त करने हेतु घुम रहे थे। सूचना की सत्यता की जांच व बदमाशों के खिलाफ कार्यवाही हेतु क्राईम ब्रांच टीम द्वारा इन बदमाशों को घेरा बंदी कर पकडा गया, आरोपीगणों  से दो पिस्तौल बरामद हुई ।
आरोपी राकेश  राजपूत  से पुछताछ करने पर उसने  बताया कि वह मूल रूप से ग्राम पिपलानी  तह. हरसूद जिला खण्डवा का  निवासी है  जो इंदौर में करीबन 4-5 सालों से रह रहा  है  व केटरिंग का काम करता है  तथा  इसी काम के चलते गोपाल शर्मा से जान पहचान हुई थी गोपाल शर्मा भी केटरिगं का काम करता है । दोनों ने बताया कि अवैध हथियार लाकर देने का काम  आकाश नगर निवासी भूपेन्द्रसिंह का है  एक पिस्तौल की  कीमत लगभग 10,000 रुपये होती थी जिसे अन्य लोगों को  बेचकर  एक पिस्तौल पर 5 से 10 हजार रुपये का मुनाफा कमा लेते थे ।
राकेश राजपूत की भूपेन्द्रसिंह से पहचान ताले की चाबी बनवाने के काम से हुई थी जिसके बाद दोनों का लगातार सम्पर्क बना रहा और राकेश ने ही गौपाल को भूपेन्द्रसिंह  से मिलवाया था । चूंकि भूपेन्द्रिसिंह का सिकलीगर गिरोह से सम्पर्क पहले से था इसलिये अवैध हथियार पिस्तौल के खरीद फरोख्त की आपराधिक गतिविधियों को लगातार अंजाम देते रहे ।
दोनों आरोपियों ने कब और किन लोगों को पिस्तौल बैची है इस संबंध में पुलिस द्वारा पुछताछ जारी है तथा अवैध हथियारों की खरीदी करके लाने वाला आरोपी भूपेन्द्रसिंह नि आकाश नगर इंदौर फरार चल रहा है जिसकी तलाश जारी है। आरोपीगणों से पुछताछ कर सिकलीगर गिरोह की धरपकड़ करने के प्रयास जारी है ।


कार से अवैध शराब का परिवहन कर रहा शराब तस्कर पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में, आरोपी के कब्जे से 32 हजार रूपये कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद


इन्दौर-दिनांक 08 जून 2017- शहर में अवैध शराब तथा नशीले पदार्थ के कारोबार आदि अवैधानिक गतिविधियों पर नियत्रंण हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक महोदय श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कार से अवैध शराब का परिवहन करने वाले एक शराब तस्कर को 7 पेटी अवैध शराब के साथ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
             पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्र में अवैध शराब तथा नशीले प्रदार्थ की तस्करी करने वाले एवं क्रय विक्रय करने वालों पर सतत्‌ निगाह रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार द्विवेदी व नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार द्वारा थाना प्रभारीचंदन नगर योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम को दिये गये थे। इसी तारतम्य में पुलिस थाना चंदन नगर की टीम को मुखबिर तंत्र से सूचना प्राप्त हुई कि, एक सफेद कलर की कार नंबर MP-09/TA-2998 जो धार रोड़ तरफ से आ रही है मै अवैध शराब परिवहन की जा रही है। उक्त सूचना पर टीम द्वारा नावदापंथ तिराहे पर पहुंचकर धार तरफ से आने वाली संदिग्घ कार नंबर की सर्चिग फोर्स द्वारा कराई गई उक्त नंबर की कार धार तरफ से आती दिखी जिसे टीम द्वारा रोककर, कार की चैकिंग की तो कार की डिक्की में अंग्रैजी शराब मेक डावल्स नंबर-01 की कुल सात कार्टून जिनमें 192 क्वार्टर एमडी नंबर 1 के, 48 हाफ एमडी नंबर 01, 12 बाटल एमडी नंबर 01 कुल 63 लीटर शराब कीमती 32,000/-रूपये की रखी थी। कार चला रहे व्यक्ति का नाम पता पूछते उसने अपना नाम रिंकु चौहान पिता रंजित चौहान निवासी तेलीखेडा महूं इंदौर का होना बताया। उससे इतनी अधिक मात्रा में अवैध शराब कार से परिवहन करने का लाईसेंस पूछने पर नही होना बताया। पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा आरोपी रिंकू से शराब की पेटियां जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा आरोपी के विरूध्द  34 (2) आबकारी एक्ट की कार्यवाही की गयी हैं।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी चंदन नगर उनि एस एस राजपूत, उनि. दिलीप देवडा, आर. आरिफ खान, आर. पंकज तथा आर. संजीव शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 43 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

               
इन्दौर 08 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 07 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
01 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 मई 2017 को 04 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 08 जून 2017- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 07 जून 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्की वान्डर्स के सामने एवं शांतिपथ रोड़ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 26 एमजी रोड़ रामपुरा बिल्डिंग के पास निवासी संजय पिता शरदचंद्र जाधव एवं 205 स्मृति नगद छोटा बांगड़दा रोड़ इंदौर निवासी राजू शर्मा पिता भगवानदास शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 07 जून 2017 को 15.55 बजें, स्कीम नं. 94 खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, गिरीश पिता मोतीलाल, सिद्धेश्वरी प्रसाद पिता जगदीश प्रसाद शुक्ला, राजपाल पिता खिलावन कुशवाहतथा बी.पी. सिंह पिता यदुनाथ तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करतें हुए मिले, 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2017 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भवानी नगर चौराहा से सार्वजनिक स्थान रोड़ पर अवैध रूप से शराब पीते हुये मिले, रूपसिंह पिता काशीराम गौड़, कमलेश पिता हरिसिंह गौड़, अशोक पिता मारोती मताड़े तथा राजेश पिता हेमराज राठौर को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 07 जून 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 657 न्यू गौरी नगर इंदौर निवासी शंकर पिता बसंतलालजायसवाल, दीपमाला इंदौर निवासी अमरसिंह पिता रामदास, 88 वैष्णव विहार कालोनी इंदौर निवासी जयप्रकाश पिता सुदर्शन प्रसाद गौड़, 3/1 नंदबाग कालोनी इंदौर निवासी पिन्टू उर्फ नितेश पिता महेन्द्र गोस्वामी तथा 276 गंगाबाग कालोनी इंदौर निवासी भूरा उर्फ सुखसिंह नेपाली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक चाकू, एक कटार, एक फालिया, एक चाकू तथा एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 08 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 17 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 07 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध केबल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 08 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 07 मई 2017 को 05 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 65 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 जून 2017- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 07 जून 2017 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नावदा पंथ तिराहा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, तेलीखेड़ा महूं निवासी रिंकू पिता  रंजित चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 31 हजार 500 रूपयें कीमत की 7 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्धआबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, June 7, 2017

फिनिक्स टाउनशिप का डायरेक्टर अमरीश पुलिस रिमाँड पर


इंदौर दिनांक 7 जून 2017-क्राईम ब्रांच इंदौर ने फिनिक्स टाउनशिप में की गई धोखाधडी के संबंध में पंजीबध्द्व अपराध का मुख्य आरोपी रितेश उर्फ चम्पू पिता पवन कुमार अजमेरा नि- 29,30 पालीवाल कांलोनी इंदौर ,वं 1504 समर्थ आंगन लोखंडवाला मुम्बई निवासी  पवन कुमार अजमेरा की गिरफ्तारी की भनक लगते ही इस कम्पनी का डायरेक्टर अमरिश पिता पांचु प्रसाद चौरसिया उम्र 33 साल निवासी ग्राम लोमा जिला वैशाली थाना तिसीयोता बिहार हाल मुकाम - गैस गोडाऊन के पीछे प्रेम नगर थाना चिमनगंज उज्जैन का फरार हो गया था। इसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणचारी मिश्र  द्वारा  10000/- रूपये का ईनाम घोषित किया गया था। क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा आरोपी अमरिश चोरसिया को कल उज्जैन से गिरफ्तार करने के पश्चात  पुछताछ करने पर आरोपी द्वारा बताया गया कि वह सन् 1997 मे काम करने दिल्ली गया ।वहाँ सन् 2002 तक पाऊच पैकिंग का काम किया ।आरोपी को उसकी फिल्मेटीक कम्पनी द्वारा ए-62 छोटी उघोग पुरी आगर रोड उज्जैन मे मयुरी हिना मेहंदी की मशीन को चलाने हेतु भेजा गया था। जो आरोपी मयुरी हीना कम्पनी मे रहता था। सन् 2004-2005 मे कम्पनी से बहार निकल कर मेरी माता जी और मेरी बहन के साथ सांदीपनी नगर उज्जैन मे किराये से रहने लगा।मै कम्पनी के बहार रहकर मेहदी कोन का काम घर घर व दुकान दुकान जाकर होल सेल व खेर्ची सेल करते थे। जिससे मै माह का 25000/- रूपये कमा लेता था।  मयुरी हिना कम्पनी का डायरेक्टर रितेश आजमेरा था उसके बाद यह कम्पनी सन् 2011 मे उज्जैन से लसुडिया परमार देवास रोड इंदौर मे आ गई थी। वर्ष 2012 मे आरोपी अमरिश चौरसिया को रितेश अजमेराने  फोनिक्स ब्रोकन प्रा.लि.कम्पनी मे डायरेक्टर बना दिया था । जो वर्ष 2013 तक फोनिक्स कम्पनी मे डायरेक्टर रहा है। आरोपी अमरिश चौरसिया उसके मालिक रितेश अजमेरा की गिरफ्तारी होने की भनक लगते ही अपने गाँव बिहार भाग गया था। आज आरोपी से क्राईम ब्राँच ने फोनिक्स कम्पनी से संबंधित दस्तावेज एवं लाखो रूपये के मूल चेक जो कि प्लाट धारको से लिये गये थे जो जब्त किये गये है। और अधिक पुछताछ कर अन्य दस्तावेज उसके गाँव जाकर जब्त करने हेतु क्राईम ब्राँच ने आरोपी को न्यायालय मे पेश कर रिमाँड पर लिया गया। माननीय न्यायलय ने 12.06.17 तक का पुलिस रिमाँड स्वीकृत किया है, जिसमे पूछताछ पर और जानकारी प्राप्त की जा रही है।

फर्जी दस्तावेज बनाकर वाहन फाईनेंस कराकर धोखाधड़ी करने वाला गिरोह क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में चार आरोपियों से लगभग दस लाख रु मूल्य के 16 दोपहिया वाहन बरामद



इन्दौर-दिनांक 07 जून 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर मे फर्जी दस्तावेजों के आधार पर फाईनेंस करवाकर धोखाधड़ी करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रा्‌ंच इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
मंगलसिटी विजय नगर स्थित एल.एन.टी. फायनेस कम्पनी के आशीष तिवारी द्वारा पुलिस थाना विजय नगर पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि इंदौर शहर मे कुछ अपराधियो द्वारा फर्जी नाम पते के दस्तावेजो के आधार पर एक्टिवा गाडीयाँ फायनेस कराई गई है तथा उन्हे दूसरे लोगो को बेच दिया गया है। उक्त गाड़ियों के फायनेस की किश्ते भी कम्पनी को जमा नही की जा रही है। उक्त वाहनों के दिये गये पतो पर वाहनों की किश्त लेने कंपनी के कर्मचारी पहुंचे तो उन पतो पर वाहन फायनेस कराने वाले व्यक्ति रहना नही पाये गये। इस प्रकार गिरोह के सदस्यो द्वारा मात्र डाऊनपैमेन्ट की राशि जमा कर फर्जी नाम-पते के दस्तावेज लगाकर करीब 15-20 एक्टिवा वाहन फायनेस कराये गये एवं इनकी किश्ते भी कम्पनी को जमा नही की जा रही है तथा वाहन मालिक और वाहनो का भी पता नही चल रहा है। फरियादी की रिपोर्ट पर से पुलिस थाना विजय नगर पर अपराध धारा 419,420,467,468,471,120बी भादवि का अपराध पंजीबध्द किया जाकर विवेचना थाना विजयनगर द्वारा की जा रही है।
क्राईम ब्राच की टीम द्वारा इस गिरोह के बारें में पतारसी हेतु पूर्व मे पकडे गये वाहन चोरों आदि की जानकारी निकालने पर अपराधी जमालउद्दीन, शावेज के बारें में पता चला कि ये पूर्व मे भी थाना परदेशीपुरा मे पकडे गये थे तथा इनसे 7 वाहनो की बरामदगी हुई थी। इन आरोपियो की जानकारी प्राप्त करने पर ज्ञात हुआ कि आरोपी जमाल और सावेज जेल से छूटकर जमानत पर है इनकी जानकारी हेतु मुखबीर लगाये तो ज्ञात हुआ कि संज़य मिश्रा जो कि हुकुमचंद कालोनी इंदौर मे रहता है और जमाल एवं सावेज से नई गाडियाँ लाता है, जिन्हे एक दो दिन घर मे रखकर ग्राहक ढूढकर बेच देता है। इस सूचना पर संजय मिश्रा को पकडा गया, पूछने पर उसने बताया कि सावेज, साईराम उर्फ इकबाल, जमाल पुराने साथी नीरजचौहान के साथ मिलकर फर्जी दस्तावेज तैयार कर कम्पनी से गाडियां फायनेस कराया करते थे, और उन्हे आरोपी संजय मिश्रा के माध्यम से कम कीमत पर बेच दिया करते थे।
उक्त जानकारी के आाधर पर क्राईम ब्रांच द्वारा टीम का गठन किया गया। क्राईम ब्रांच की टीम व थाना विज़य नगर पुलिस द्वारा संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुये फर्जी दस्तावेज बनाकर एक्टीवा टूव्हीलर वाहनो का फायनेस करने वाले शातिर बदमाश 1. जमालउद्दीन  पिता मैहराज उद्दीन शेख निवासी नया बस स्टैण्ड सुसनेर, 2. शावेज पिता अल्ताफ खान निवासी जुनारिसाला इन्दौर, 3. संजय पिता कबीर मिश्रा निवासी हुकमचंद कालोनी इन्दौर तथा 4. इकबाल उर्फ साईराम निवासी धर्मराज कालोनी एरोड्रम को गिरफ्तार कर 16 एक्टिवा गाडी बरामद की गयी है।
पूछताछ पर आरोपीगणों ने बताया कि, जमालउद्दीन शेख तथा सावेज खा दावारा नीरज चौहान से फर्जी कागजात तैयार कर दस्तावेजों के आधार पर संजय मिश्रा से पैसे लेकर डाउन पेंमेंट जमा करते थे तथा गलत नाम पते के दस्तावेज सत्यापित कर वाहन फाईनेंस करा देते थे और वाहन जमालउद्दीन एवं सावेज को उपलब्ध कराते थे। फिर संज़य पिता कबीर मिश्रा ग्राहको को ढूढ़कर वाहन कम दाम पर बेच देते थे। आरोपीगण की निशादेही पर  पुलिस द्वारा 16 एक्टिवा गाडीयाँ बरामद की गयी हैं। आरोपीगणो के मैमोरेडम पर बेचे गये वाहनो को भी बरामद किया गया है।
आरोपी सावेज जुना रिसाला का रहनेवाला है और रेडीमेड होलसेल का काम करता है। जमाल शर्ट सिलने का काम सुसनेर मे करता है, आरोपी संजय मिश्रा दर्पण बनाने का काम करता है। परवेज की फ्रीज सुधारने की दुकान अंतिम चौराहा पंचकुईआ मे है तथा इकबाल उर्फ साईराम इसी की दुकान मे काम करता है। इस प्रकार उक्त सभी आरोपी अलग-अलग प्रकार के काम करते है लेकिन ये सभी मिलकर फर्जी दस्तावेजो के आधार पर फायनेंस कर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे, जिन्हे क्राईम ब्रांच द्वारा धरदबोचा गया। गिरोह का एक साथी परवेज अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस द्वारा की जा रही जांच के दौरान फायनेंस कम्पनी के कुछ एजेंटो की भूमिका भी संदिग्ध लगी है, साक्ष्य मिलने पर उनके विरूद्ध भी कार्यवाही की जायेगी। पुलिस द्वारा उक्त फर्जीवाड़े के संबंध में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
         उक्त गिरोह का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच एवं थाना विजयनगर की टीम की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 70 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 07 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 36 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 14गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 मई 2017 को 01 गैर जमानती, 14 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2017- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 06 जून 2017 को 20.15 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेडिमेड कॉम्पलेक्स सांची पाईंट से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 15/5 परदेशीपुरा इंदौर निवासी हितेश पिता गौरीशंकर कानोड़िया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 490 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 06 जून 2017 को 18.50 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिटीबस डिपो के पास स्वर्णबाग इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, मयूर नगर गली नं.5 मूसाखेड़ी इंदौरनिवासी राजू पिता नरसिंह वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 जून 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम भांगिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम भांगिया इंदौर निवासी सुरेश पिता देवजी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 06 जून 2017 को 14.40 बजे, चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, चमार मोहल्ला खजराना इंदौर निवासी मायाबाई पति धन्नालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 जून 2017 को 16.25 बजे, नेहरू नगर रोड़ नं.6 फेमस चायनीज के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, जनता क्वाटर अयोध्यानगरी इंदौर निवासी अमित पिता हरीश वाधवानी एवं1030/2 भागीरथपुरा इंदौर निवासी राजेश पिता कैलाशचंद्र चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1080 रूपयें कीमत की 18 बॉटल अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2017- पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा कल दिनांक 06 जून 2017 को 18.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मेवाती मोहल्ला मस्जिद के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 123 नार्थ तोड़ा इंदौर निवासी कार्तिक पिता प्रेमचंद चुटेले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक खंजर जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 07 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 65 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 मई 2017 को 05 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 65 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।
सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2017- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 06 जून2017 को 14.20 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गणेश नगर सिरपुर इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 30 गणेश नगर सिरपुर इंदौर निवासी ब्रजमोहन पिता समरस लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1060 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 जून 2017- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 जून 2017 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेल्वे फाटक के पास सारवन मोहल्ला महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, सारवान मोहल्ला महूं निवासी राकेश उर्फ पिल्लू पिता लालचंद जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपयें कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, June 6, 2017

अत्याधिक मात्रा में अवैध रुप से ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल, डीजल, घाँसलेट) रखने वाला एक आरोपी क्राइम ब्रांच की गिरफ्त मे


इन्दौर 06 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा इंदौर शहर में घटनाओं/दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए, शहर में विस्फोटक पदार्थो एवं ज्वलनशीन पदार्थो के अवैध भंडारण करने वालों की पहचान कर, वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इंदौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह चौहान के नेतृत्व में क्राईम ब्राचं की टीम द्वारा अत्याधिक मात्रा में अवैध रुप से ज्वलनशील पदार्थ (पेट्रोल, डीजल, घाँसलेट) का अवैध भण्डारण करने वाले एक आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
शहर में विस्फोटक पदार्थो एवं ज्वलनशीन पदार्थो के अवैध भंडारण करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही हेतु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच व्दारा उप पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच एवं थाना प्रभारी क्राईम ब्रांच की टीमों को समुचित निर्देश दिये गये। इस दौरान टीम को एक व्यक्ति की छोटा भमोरी मेअत्याधिक मात्रा मे पेट्रोल, डीजल व घाँसलेंट दुकान मे रखने तथा अवैध रुप से बेचने की सूचना मिलीं। उक्त सूचना पर टीम को खाध आपूर्ति विभाग एवं पुलिस थाना हीरानगर के साथ संयुक्त कार्यवाही हेतु रवाना किया गया। छोटी भमोरी स्थित दुकान नं 3/12 पर एक व्यक्ति लोगो को पेट्रोल बेचते दिखा जिसे पकडकर नाम पता पूछने पर उसने अपना नाम रवि दुबे पिता केदारनाथ (38) निवासी म.न. 137 श्याम नगर एनेक्स का होना बताया। पुलिस टीम द्वारा दुकान की तलासी लेने पर दुकान के अन्दर से कुल 1370 लीटर पेट्रोल (विभिन्न ड्रम मे भरा हुआ), 60 लीटर डीजल एक ड्रम मे व 35 लीटर घाँसलेंट एक ड्रम मे अवैध रुप से रखा मिला। आरोपी दुकानदार से इस संबंध में लायसेंस पूछने परनही होना  बताया। आरोपी के पास रखे उक्त ज्वलनशील पदार्थ को  खाध विभाग व्दारा अपराध धारा 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (1955) (ESSENTIAL COMMODITY ACT) के तहत विधीवत्‌ जप्त किया गया ।
आरोपी रवि दुबे ने पूछताछ पर बताया की वह रघुनाथ पेट्रोल वाले पंप से पेट्रोल डीजल तथा घाँसलेट खरीदता था तथा मिलावट करके पेट्रोल बनाकर बेचता था। आरोपी रवि दुबे की एक बाईक सर्विसिंग की दुकान है, जिसमेलोगो की मोटर सायकल मे आईल डालने की जरुरत पडने के कारण आईल की दुकान की आड़ मे अवैध रुप से पेट्रोल, डीजल व घांसलेट का भंडारण कर मिलावट कर डब्बों मे बेचता था। पेट्रोल पंप पर लोगो को डब्बो व बोतलों मे पेट्रोल नही मिलने के कारण लोग उसके यहां से पेट्रोल खरीदते थे।

पूर्व मे शहर मे विस्फोटक पदार्थ के भंडारण से हुये हादसों मे कई लोगो की जान जा चुकी है सबब इस दिशा मे अवैध रुप से विस्फोटक पदार्थ का भंडारण करने वालो व खरीदी बिक्री करने वालो पर क्राईम ब्रांच की इस प्रकार की प्रभावी कार्यवाही, आगे भी निरंतर जारी रहेगी।





10 हजार का फरार व इनामी आरोपी अमरीश चौरसिया क्राईम ब्रांच की गिरफ्‌त में, लगभग एक वर्ष से अधिक समय से था फरार आरोपी चम्पू अजमेरा की मयूरी हिना मेंहन्दी कम्पनी के साथ-साथ फिनिक्स टाउनशिप मे भी करता था काम


इन्दौर 06 जून 2017-इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा प्रकरण के फरार व इनामी अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी की टीमों को इस दिशा मे प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित दिशा निर्देश दिये गये।
क्राइम ब्रांच की टीम ने थाना क्राईम ब्रांच के अपराध क्रमाक 13/16 धारा 419,420,467,468,471 भादवि मे फरार आरोपी अम्बरीश पिता साधुप्रसाद चौरसिया निवासी जिला वैशाली हाल संदीपनी नगर ढांचा भवन उज्जैन को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त आरोपी पिछले डेढ वर्ष से फरार था। इससे पूर्व इस धोखाधड़ी के प्रकरण मे चिराग शाह, गोकुल कपासी, मनीष पवार, नीलेश अजमेरा, रीतेश उर्फ चंपू अजमेरा, विकास सोनी, पवन अजमेरा, जितेन्द्र पंवार, शब्बीर अली, रविराज तोमर, खलील खान गिरफ्तार हो चुके है। इस प्रकरण में सोनाली अजमेरा, योगिता अजमेरा, रजत बोहरा  की गिरफ्तारी होना शेष है, जिनकी तलाश जारी है। आरोपी अम्बरीश पूर्व मे चंपू अजमेरा की कंपनी मयूरी हिना में काम करता था साथ ही साथ फिनिक्स कंपनी में भी काम करता था।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 55 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर 06 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत- 

03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जून 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 57 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून 2017 को 01 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 57 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 जून 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा नाका शिव मंदिर के पास एवं बाणेश्वरी कुंड के पास इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, लकी किराना दुकान के सामने शिवनगर इन्दौर निवासी राजा पिता रामचंद्र सोलंकी एवं 03 नार्थ गाडरखेड़ी निवासी राकेश पिता सुरेशसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक एक-एक छुरी जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 05 जून 2017 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रामकृष्ण बाग सब्जी मंडी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 111 धीरज नगर खजराना इन्दौर निवासी राजेन्द्र मुन्नालाल तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



इन्दौर 06 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 जून 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 23 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 जून 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 48 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 जून 2017 को 04 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 जून 2017- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 05 जून 2017 को 12.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हम्माल कॉलोनी सीमेंट ग्राउंड इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 179 हम्माल कॉलोनी सीमेंट ग्राउंड इंदौर निवासी मणी उर्फ रियांश पिता ओमप्रकाश केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक एक तलवार जप्त किया गया। 

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत् प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।