Friday, June 2, 2017

बिना सूचना किराएदार रखने वालें मकान मालिक पर धारा 188 भादवि की कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-थाना तुकोगंज क्षैत्रांतर्गत दिनांक 22.05.2017 को पंचम की फेल मे युवती की हत्या हुई थी। वह युवती तथा हत्यारा किराए के मकान में रहते थे, जिसकी सूचना मकान मालिक द्वारा पुलिसथाने पर नहीं दी गई थी। जिस पर पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा मकान मालिक पर 188 की कार्यवाही की गयी है।

उक्त घटना दिनांक 22.05.2017 को आरोपी गोलू द्वारा मोनू उर्फ युवतीकला निवासी 355 पंचम की फेल की हत्या कर शव को जलाने की घटना की गई थी। जिसमे मृतिका पूर्व मे जिस कंपनी मे काम करती थी, उसी कंपनी के टीम लीडर गोलू पिता सखराम झिल्ले द्वारा मृतिका के कमरे पर जाकर मृतिका मोनू उर्फ युवतीकला से जबरजस्ती करने का प्रयास किया था, जिसका मृतिका द्वारा विरोध करने पर मोनू ने गुस्से मे आकर वही रखे सब्जी काटने के चाकू से वार कर, मृतिका की हत्या कर दी थी तथा साक्ष्य को छिपाने की दृष्टि से बिस्तर पर आग लगा दी थी। पुलिस द्वारा प्रकरण का पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण की जॉच मे पाया गया कि मकान नम्बर 355 पंचम की फेल इंदौर के मालिक मनोज पिता रामप्रसाद रमनवाल (22) निवासी 355 पंचम की फेल इंदौर के द्वारा किरायेदार की सूचना ना देकर जिला दंडाधिकारी इंदौर के आदेश की अव्हेलना की गयी। जिस पर पुलिस थाना तुकोगजं द्वारा मकान मालिक मनोज के विरूद्ध धारा 188 भादवि के तहत कार्यवाही की जाकर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 99 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


               
इन्दौर 02 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 76 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मई 2017 को 03 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुऑ खेलते हुए मिलें, 09 ़आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर करोल बाग इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अजय पिता गोविंद गोस्वामी, पंकज पिता प्रभुनाथ, दीपक पिता अरविंदसिंह राजावत, निर्मल पिता मायाराम प्रजापत एवं चेतन पिता महेश पाठक, राहुल पिता हरीश सुरजवानी, नीरज पिता वीरेन्द्र सिंह, गौरव पिता रामचंद्र राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 41000 रूपयें नगदी तथा 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017- पुलिसथाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम रेवती इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम रेवती पानी की टंकी के पास इन्दौर निवासी जगदीश पिता धनसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पिते हुए, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को 21.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ढक्कन वाला कुआ के पास आमरोड़ इन्दौर पर सार्वजनिक स्थान  पर अवैध रूप से शराब पिते हुये मिले, साउथ राज मोहल्ला इन्दौर निवासी संजय पिता नंदकिशोर दुबे एवं 246 अनुप नगर निवासी प्रवीण पिता मदन गोपाल को पकडा गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01जून 2017 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खारचा सांवेर रोड़ बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1/1 सुगंधा नगर कालोनी इन्दौर निवासी अर्जुन पिता सुरेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एम आर 9 सब्जी मण्ड़ी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 122 गुरू नगर इन्दौर निवासी सचिन पिता देवेन्द्र सिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
               
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर 02 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


01 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 मई 2017 को 01 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


जुऑ खेलते हुए मिलें, 10 ़आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 02 जून 2017-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को 13.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौईथराम मण्ड़ी चौराहाइन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, सुनील पिता मांगीलाल कराड़े, रजत पिता विनोद तोमर, गर्वित पिता सतीश जागानेर एवं कालू पिता लालू सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 01 जून 2017 को 01.40 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आराधना नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, अजय पिता बाबूलाल सेन, गौरव पिता दिनेश सेन, संतोष पिता सत्यनारायण भावसार, समय पिता दिनेश सेन, राजेश पिता घन्नुलाल नरवरिया एवं गणेश पिता शंकरलाल बौरासी  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।


पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, June 1, 2017

पुलिस थाना खजराना का शातिर बदमाश नवाब पिता अजीज खान, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध



इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खजराना द्वारा क्षेत्र के कुख्यात बदमाश नवाब पिता अजीज खान नि. झुमरू कालोनी खजराना इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी नवाब खान थाना खजराना का शातिर व कुख्यात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा-मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने,चोरी,अवैध शराब बेचने एवं गौवंश अधि.के अंतर्गत धारा 4,5,9 आदि जैसे 07 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी नवाब पिता अजीज ,को  पुलिस थाना खजराना द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे केंद्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना कमलेश शर्मा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

गाँजे व पाउडर का नशा करते पांच आरोपी पुलिस की गिरफ्त में, मादक पदार्थ बेचने के साथ ही मादक पदार्थो का सेवन करने वालो पर भी होगी कार्यवाही


       
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-शहर में अपराध नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ के कारोबार व सेवन करने वालों पर अंकुश लगाने के लिये प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह द्वारा क्राईम ब्रॉच के उप पुलिस अधीक्षक एवं थाना प्रभारी की टीमों को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु समुचित निर्देश दिये गये।
क्राईम ब्रांच इन्दौर द्वारा पुलिस टीम का गठन कर टीम के प्रभारियों को निर्देश दिये गये की इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु सखत कार्यवाही करे व मादक पदार्थ खरीदी व बिक्री करने वाले आरोपियों की धरपकड़ करे। पुलिस टीम को मुखबिर सेसुचना मिली कि बाणगंगा थाना क्षेत्र भागीरथपुरा मे पाँच व्यक्ति गाँजा पाउडर का नशा कर रहे है, इस पर पुलिस टीम को तत्काल रवाना किया गया। क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना बाणगंगा की टीम व्दारा मौके पर पहुंचकर देखा की पाँच व्यक्ति गांजे व पाउडर का नशा कर रहे है, जिन्हे घेराबन्दी कर पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करनें पर अपना नाम 1. आकाश पिता शैलेन्द्र यादव उम्र 28 साल 2031 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी, 2. गोपाल पिता हरिसिंह नरवरिया उम्र 25 साल 381 सेक्टर ए स्कीम नं. 78 थाना विजय नगर इंदौर निवासी,  3. सचिन उर्फ पप्पी जैसवाल पिता शान्तिलाल जैसवाल उम्र 27 साल म.न. 526 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी, 4. मोनू उर्फ मनीष पिता शिवनारायण उम्र 22 साल 941 भागीरथपुरा इंदौर निवासी एवं 5.शिवा पिता महेश ठाकुर उम्र 18 साल 794 भागीरथपुरा इन्दौर निवासी का होना बताया। जिन्हे थाना बाणगंगा पुलिस व्दारा गिरफ्तार किया गया हैं।
        पुलिस टीम द्वारा आरोपी आकाश से पूछताछ पर बताया की वह गाँजा व पाउडर का नशा करने का आदी है व वर्तमान मे कोई काम नही करता है उसके विरुध्द थाना बाँणगंगा मे हत्या का प्रयास, अडीबाजी, मारपीट के कई प्रकरण पंजीबध्द है। आरोपियों से पूछताछ पर पता चला की आरोपी मनीष पिता शिवनारायण व पप्पी जैसवाल के ऊपर भी मारपीट व अवैध रुप से हत्यार रखने के प्रकरण पंजीबध्द है। दोंनो आरोपी वर्तमान मे मैजिक चलाने का काम करते हैं। आरोपी शिवा के माता पिता गाँजा बेचने का काम करते थे, दोनों के ऊपर एनडीपीएस एक्ट का मुकदमा चल रहा है। तथा उसके माता पिता दोनो वर्तमान मे जेल मे हैं। आरोपी शिवा भी गांजा व पाउडर का नशा करने का आदी है, तथा मैकेनिक का काम करता है । आरोपी गोपाल व्दारा बताया गया की वह बैटरी गलाकर बनाने का काम करता है, तथा उक्त आरोपीयों के साथ रह कर नशा करने का आदी हो गया है। आरोपीगण गाँजा व पाउडर का नशा करने के आदी है, व नशा करने के बाद अपराध करते है । मादक पदार्थो को बेचने व सेवन करने वालो पर क्राईम ब्राँच व्दारा मे प्रभावी कार्यवाही की जा रही है । बाणगंगा पुलिस व्दारा आरोपीगण के विरुध्द धारा 8/27 बी एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर कार्यवाही की जा रही है ।
        पुलिस टीम द्वारा आरोपीगण से गांजा व पाउडर कहाँ से खरीदकर लाते थे तथा अन्य आरोपियों की संलिप्तता के संबंध मे पूछताछ किजा रही है ।



गांजे की तस्करी करनें वाला आरोपी अवैध गाजे सहित पुलिस थाना भंवरकुआं की गिरफ्त में

     
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध मादक पदार्थ की खरीद फरोखत में संलिप्त शहर व आसपास के शहरों के अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करतें हुए पुलिस थाना भंवरकूआं द्वारा अवैध मादक पदार्थ गाजें के साथ एक आरोपी कों पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थ की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री धनंजय शाह एवं नगर पुलिस अधीक्षक जुनी इन्दौर श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन में पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा थाना क्षे़त्र में आसपास के जिलों खण्ड़वा खरगोन आदि से अवैध मादक पदार्थो एवं हथियारों के परिवहन करनें वालों के विरूद्ध विशेष चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान दिनांक 01.06.17 की रात्री 02.03 बजें मुखबिर के माध्यम से सुचना प्राप्त हुई की कसरावद की तरफ से एक व्यक्ति नीली सफेद रंग की शर्ट एवं जींस पहने है, जो नीबू रंग की पोलीथिन की थैली में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा लेकर कसराबद से भंवरकुआं पर उतरेगा। उक्त सूचना मिलनें पर थाना प्रभारी भंवरकुआ द्वारा एक टीम का गठन कर मौके पर कार्यवाही के लिये रवाना किया गया। कुछ समय इंतजार करने के बाद बस से उतर कर एक लडका चौराहे की तरफ गया जिसके हाथ में नीबू रंग की पोलीथिन थी। जिसको मुखबिर द्वारा पहचान कर इशारे से बताया गया। जिस पर पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को पकड़ा गया, जिसके हाथ में रखी पोलीथिन की तलाशी लेने पर उसके अन्दर अखबार में अवैध मादक पदार्थ गांजा लपेटकर रखा हुआ पाया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त आरोपी से पुछताछ पर व्यक्ति ने अपना नाम सन्तोष पिता गजराज सिंह उम्र 25 साल निवासी ग्राम कराई थाना जिला शिवपुरी का होना बताया। जिसके पास से 1 किलो 100 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त कर गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस द्वारा आरोपी से मादक पदार्थ लाने के संबंद्ध में पुछताछ की जा रही हैं।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ आधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआ श्री शिवपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में उनि आर एस उमठ, उनि लोकेन्द्र, आर जितेन्द्र तथा आर सुधीर की सराहनीय भूमिका रही।

 

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 99 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 01 जून 2017 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 36 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 13गिरफ्तारी तथा 126 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 मई 2017 को 10 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 126 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।


इन्दौर 01 जून 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 31 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 63 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 31 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गतमें वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 24 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।


10 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 31 मई 2017 को 10 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 जून 2017- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 31 मई 2017 को 21.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईओसी मांगल्या एवं शेरे पंजाब ढाबा मांगल्या से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मांगल्या निवासी संतोष पिता हीरालाल तथा शेरे पंजाब ढाबा राऊखेड़ी निवासी प्रीतम पिता प्रेमचंद शर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 38 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, May 31, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 101 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 31 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 94 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 31 मई  2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 मई 2017 को 04 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 94 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, ़07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 मई 2017- पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 30 मई 2017 को 00.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शासकीय कन्या विद्यालय क्र. 5 नवलखा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, विनय पिता रामकेदार, कान्हा उर्फ कन्हैया पिता मल्लू चौहान, आशीष पिता जगदीश, खम्मू पिता राजेन्द्र राठौर तथा सचिन पिता राजू गायकवाड़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें नगदी तथा 49 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 30 मई 2017 को 23.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिटी बस स्टाप के पास परदेशीपुरा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुएमिलें, मनीष पिता ओंकारलाल यादव, अभिषेक पिता अशोक राजताहिर ़ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 मई 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 30 मई 2017 को  21.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुखर्जी नगऱ इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 440/5 मुखर्जी नगर इंदौर निवासी मोहित पिता राजेंद्र मोर्य को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर  अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 31 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 89 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 31 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 मई 2017 को 09 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 89 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, ़01 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 31 मई 2017- पुलिस थाना गौतमपुरा द्वारा कल दिनांक30 मई 2017 को 20.40 बजे, शक्ति मंदिर नाका गौतमपुरा से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला, बाग मोहल्ला गौतमपुरा निवासी मनोज पिता बंदूसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 31 मई 2017- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 30 मई 2017 को 17.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुर्दाखेड़ी रोड़ हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम गुर्दाखेड़ी निवासी देवाजी पिता थावरजी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 30 मई 2017 को 12.30 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम पलासिया से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम पलासिया निवासी युवराज पिता जमनालाल डाब को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 30 मई 2017 को 20.00बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर उत्सव होटल के पास एबी रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम भडकिया निहालपुर मुण्ड़ी के पास इन्दौर निवासी रोहित पिता नन्दराम मालीवट को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, May 30, 2017

पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा,नगर निगम कर्मचारी पर हुए हमले का पर्दाफाश



 इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017- थाना तुकोगंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 25.05.2017 को रात्रि मे दंबग दुनिया कार्यालय के सामने नगर निगम कर्मचारी उमाकांत काले को अज्ञात बदमाशो द्वारा चाकु मारने की घटना हुई थी। पुलिस उप महानिरिक्षक इन्दौर शहर हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा उक्त घटना का तत्काल पर्दाफाश कर आरोपी को गिरफ्तार करनें के निर्देश दिये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी के मार्गदर्शन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मनोज राय एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री जयंत राठौर के निर्देशन मे कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना तुकोगंज के थाना प्रभारी श्री राजकुमार यादव  एवं उनकी टीम द्वारा तत्काल प्रभाव से कार्यवाही करते हुए अज्ञात आरोपियो द्वारा घटित घटना का पर्दाफाश कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
उक्त घटना दिनांक 25.05.2017 को रात्रि मे उमाकांत काले पिता नाथ जी उम्र 52 साल जो नगर निगम इंदौर मे कार्यरत है, जो रात को ड्‌यूटी समाप्त होने के साई बाबा मंदिर मे दर्शन कर अपने घर नादिया नगर जा रहा था। जब वह जंजीरवाला चौराहे से लक्ष्मी मेमोरियल अस्पताल वाले रास्ते पर दबंग दुनिया कार्यालय के सामने पहुचा, तभी मोटर सायकल पर तीन अज्ञात लडके आये और फरियादी को लात मारकर गाडी से गिरा दिया व मारपीट करने लगे। तब उनमे से एक लडके ने चाकु निकालकर फरियादी को जॉघ पर चाकु मारकर वहा से भाग गये । जिससे क्षैत्र मे अफरा-तफरी मच गई । नगर निगम कर्मचारी के साथ हुई इस घटना से नगर निगम के कर्मचारियों मे भारी रोष था।
                                उक्त  घटना के संबंध मे वरिष्ट अधिकारियो के निर्देशन पर तत्काल पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा टीम गठित कर अज्ञात आरोपियो की तलाश कर आरोपी 1. आतिश उर्फ कालू पिता राजू वर्मा 21 साल निवासी 160 भागीरथ पुरा इंदौर , 2. अर्जुन पिता रतन माली 21 साल निवासी 108 भागीरथ पुरा इंदौर एवं 3. आकाश पिता अनिल भाटी 21 साल निवासी 781 भागीरथ पुरा इंदौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से घटना मे प्रयुक्त चाकु एवं मोटर सायकल एमपी 09 एनटी 5586 पल्सर एवं अन्य औजार जप्त किये गये । गिरफ्तार आरोपियो मे आरोपी आतिश उर्फ कालू व आरोपी आकाश के विरूद्ध हत्या, लूट , मारपीट, अवैध वसूली व अवैध शस्त्र रखने के कुल अन्य प्रकरण पंजीबद्ध है। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ पर आरोपियों द्वारा बताया गया कि, प्रगति नगर राजेन्द्र नगर निवासी मनीष के दोस्त है। पूर्व मे उमाकांत काले द्वारा मनीष का साई मंदिर पर लगने वाला मेन्चुरियन का ठेला हटवाया गया था। जिससे मनीष की रंजीश उमाकांत काले से हुई थी। मनीष द्वारा  आतिश , अर्जुन व आकाश को बुलाकर शराब पिलायी व प्लान बनाया। और आरोपियों द्वारा महू नाके से उमाकांत काले का पीछा करते हुए दंबग दुनिया के पास अंधेरा पाकर हमला किया और वहा से भाग गये ।


                                घटना का खुलासा करने मे पुलिस थाना तुकोगंज थाना प्रभारी श्री राजकुमार यादव  एवं उनकी टीम द्वारा उक्त घटना का पर्दाफाश कर महत्वपुर्ण व सराहनीय  कार्य किया गया।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 90 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


      
इन्दौर 30 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
04 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 79 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 मई  2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 मई 2017 को 03 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 79 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, ़09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महेश यादव नगर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, चंद्रशेखर पिता गुरूप्रसाद, मलखान पिता लक्ष्मणसिंह तथा जमनालाल पिता बंशीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2900 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को 23.45 बजे, सुखलिया टेम्पो स्टेण्ड से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 19 न्यू गायत्री नगर इंदौर निवासी गोविन्द पिता बाबूलाल राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 870 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, न्यू उमरिया कालोनी महूं निवासी महेश पिता कड़वा सिंह तंवर, 224 धनवंती नगर इंदौर निवासी राजकुमार पिता हरिमोहन अग्रवाल, 61 बगीचा सिमरोल रोड़ महूं निवासी अमीन पिता जगनराम सुले तथा 02 कृषणा नगर इंदौर निवासी कार्तिक पगारे पिता उमाशंकर पगारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को 19.45 बजे, शुक्ला नगर चौक से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 45 शुक्ला नगर इंदौर निवासी रोहित पिता भीमकरण गोयल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 400 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को  00.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भानगढ़ मेनरोड़ इंदौर सेअवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, न्यू गौरी नगर इंदौर निवासी संदीप पिता लालचंद कुशवाह को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 30 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 मई 2017 को 09 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017- पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला एवं राजमोहल्ला मंहू से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, भोई मोहल्ला महूं निवासी मुकेश पिता लेखराज वर्मा तथा राजमोहल्ला महूं निवासी राहुल पिता गोरेलाल वर्मा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2700 रूपये कीमत की 56 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई2017-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को 11.15 बजं,े मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी शराब दुकान के सामने कांकरिया तिराहा हातोद से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नई आबादी हातोद निवासी सोनू उर्फ सुनिल पिता रामेश्वर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को 11.15 बजं,े पिपलिया राव केलू के ढाबे के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नानक नगर रायल अपार्टमेंट के सामने रहने वाले राजा उर्फ भूपेन्द्र पिता जगदीश ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध मादक पदार्थ गांजे सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 मई 2017- पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 29 मई 2017 को रात्रि 01.55 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार सुपर कॉरिडोर बोहरा कालोनी के पास गांधी नगर से अवैध मादक पदार्थ गांजा ले जाते/बेचते हुये मिलें, छोटा बांगड़दा इंदौर निवासी समीर उर्फजुल्फकार पिता जहांगीर तथा ग्राम काछी कुआं थाना महेश्वर खरगोन निवासी रामलाल पिता शिवा को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13 हजार रूपये कीमत का 3 किलो 400 ग्राम अवैध गांजा जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।