Friday, May 26, 2017

दो वाहन चोर, चोरी के 07 दोपहिया वाहन सहित, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफत में



इन्दौर-दिनांक 26 मई 2017-शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारतदातों पर अंकुश लगाने हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन मे नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार द्वारा थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम को मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर थाना क्षेत्र मे हो रही चोरी व बदमाशो पर नकेल कसने के संबंध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
उक्त निर्देशो पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया तो, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई, कि गली नंबर 1 आमवाला रोड़ चंदन नगर का रहने वाला एक लड़का तथा राजू पटेल पिता भागीरथ पटेल उम्र 21 वर्ष हरिओम नगर निवासी रोजाना दोनों बदल-बदल कर टू व्हीलर पर चल रहे है । तथा राजू पटेल कम कीमत में मोटरसाईकिल बेचने की बात वाईन शाप के सामनें चंदन नगर पर लोगो से कर रहा है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा राजू पटेल को मय चोरी की मोटरसाईकिल सहित पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी राजू से पूछताछ पर उसने अपचारी बालक  से कम कीमत पर वाहन खरीदकर बेचना बताया।पुलिस टीम द्वारा पूछताछ करते हुए अपचारी बालक की निशादेही से चोरी के कुल 7 वाहन जिसमे- होंडा एक्टीवा , सुजुकी एक्सेस, हीरो होंडा पेशन प्लस, हीरो इगनाईटर मोटरसाईकिले जिनकी कुल किमती 5,50,000/- रूपये के वाहन बरामद कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनसे अन्य वाहन चोरी के अपराधों बारे मे भी पुलिस द्वारा पुछताछ की जा रही है।
आरोपी अपचारी बालक टू व्हीलर चलाने का शौकीन था। अपना शौक पूरा करने तथा रूपये के लिये वह सूने स्थानों पर खड़े टू व्हीलर वाहनों को अपना निशाना बनाकर चोरी करता था, कुछ वाहन वह अपने साथी राजू पटेल को कम किमत पर बेचता था तथा स्वयं भी चोरी कर वाहन चलाता था व पेट्रोल खत्म होने पर उसे वही छोड़ दिया करता था। 
उक्त कार्यवाही में  वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  चंदन नगर के श्री योगेश सिंह तोमर, उनि श्याम सुंदर राजपूत, उनि. अशरफ अली अंसारी ,उनि. विशाल यादव, उनि. हरेन्द्र सिंह यादव, उनि. प्रियंका अलावा ,सउनि. कैलास जाट, प्रआर. राकेश सिंह, आर. आरिफ खान ,आर. पंकज सावरिया तथा आर संजीव शर्मा की महत्वपूर्ण  व सराहनीय भूमिका रही।

https://ssl.gstatic.com/ui/v1/icons/mail/images/cleardot.gif

युवती को परेशान करने वाला मनचला वी केयर फोर यू की गिरफ्त में



इन्दौर 26 मई 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा युवती को परेशान करने वाले, मनचले पुलिस अपराध  शाखा  श्री अमरेन्द्र सिंह इन्दौर के समक्ष में उपस्थित होकर लिखित आवेदन प्रस्तुत कर शिकायत दर्ज कराई, जिसमे उनके द्वारा बताया कि मैं एक 44 वर्षीय शादीशुदा महिला हु, और सोमदेव स्कुल में प्रिसिपल के पद पर कार्यरत थी। वहॉ पर संजय खिची भी असिस्टेंड का काम करत था, जिस पर मेरी संजय से जान पहचान हुई ऑफिस कार्य के दौरान संजय से मेरी नार्मल बातचीत होती थी। मैने उस स्कुल मे एक वर्ष से अधिक कार्य किया फिर मैने वह स्कुल छोड़ दिया। स्कुल छोडने के पश्चात्‌ भी संजय द्वारा मेरे मोबाईल नम्बर पर कॉल  कर नार्मल बात करता था, किन्तु पिछले कूछ दिनों अश्लील कॉल कर बार-बार परेशान करने लगा यह बातमेरे पति को बताई तो मेरे पति द्वारा संजय को कई बार समझाईश दी गई किन्तु संजय अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। संजय द्वारा मेरे व्हाट्‌सअप नम्बर पर भी अश्लील मैसेज भेजने लगा
       उक्त शिकायत पर अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा द्वारा वी केयर फोर यू को तत्काल प्रकरण में उचित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश पर  वी केयर फोर यू टीम द्वारा त्वरीत कार्यवाही कर आरोपी संजय पिता स्व. भगवानलाल खिची उम्र 28 साल ग्राम सेमलिया चाऊ थाना खुड़ैल इन्दौर निवासी को पकड़कर, अपराध पंजीबद्ध हेतु थाना खजराना इन्दौर के सुपुर्द किया गया हैं। पुलिस टीम द्वारा पुछताछ पर संजय ने बताया कि मेरी प्रारम्भिक शिक्षा स्वामी विवेकानंद स्कुल जंजीरवाला चौराहा पर हुई और आईएमएस कॉलेज खडंवा रोड से बीकॉम कर चूका हु, और वर्तमान मे बीबीए कर रहा हू। बंगाली चौराहा पर स्थित प्राइवेट कंपनी मे अकाउटेण्ड का कार्य करता हु, आवेदिका से जान पहचान  के आधार पर उसे काल कर रहा था |
                                               


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 117 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 26 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 117 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 मई  2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 मई 2017 को 06 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 85 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिले, 18 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 मई 2017-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 25 मई 2017 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोया रोड़ इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मोसिन पिता असलम पटेल, मंसूर पिता कम्मू खान, असलम पिता नूर मोहम्मद, सफी पिता नन्हें खान तथा मंसूर पिता गनी पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 25 मई 2017 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नानी का बाड़ा अमर टेकरी इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, शंकर पिता नारायण राव, गोलू पिता चिमनलाल कोरी, रमेश पिता सुरेवान मराठा तथा राहुल पिता सून्दरलाल नरवले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2110 रूपये नगदी व 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 25 मई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जनता क्वाटऱ इन्दौर एवं पिंक फ्लावर स्कुल की पहली मल्टी का बरामदा इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, रानी सिंधी पति राजेश सिंधी, रिचा खत्री पिता मोहनलाल, लक्ष्मी पति गोपाल आहुजा, रेखा पति प्रमोद मोठवानी, कनिका पिता पियुष सिन्धी तथा हेमा पिता राजेश सिंधी एवं महेश पिता गोवर्धन सिंधी, मयूर पिता शंकर तलदार तथा संजु उर्फ गोलू पिता अशोक सिंधवानी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से ताश पत्तें बरामद किये गये।

                                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 मई 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 मई 2017 को 19.35 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर राधाकृष्ण नगर इन्दौर से हार जीत का सट्‌टा चलाते हुए मिला, 52/53 राधाकृष्ण नगर इन्दौर निवासी संतोष पिता नारायण लश्करी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3650 रूपयें नगदी,  एक लीड़ पेन,  सट्‌टा पर्ची तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मई 2017- पुलिस थाना सेन्ट्रल कोतवाली द्वारा कल दिनांक 25 मई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर संजय सेतु पुल के निचे इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिला, 20 सालवी बाखल राम मंदिर  इन्दौर निवासी राकेश पिता हरिलाल बंगरी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।



इन्दौर 26 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 56 आरोपियोंको गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 74 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 मई 2017 को 07 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 74 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 01 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 मई 2017-पुलिस थाना मंहू द्वारा कल दिनांक 25 मई 2017 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर हरिफाटक चौराहा मंहू से हार जीत का सट्‌टा चलाते हुए मिला, 64 प्लाउडन रोड़ मंहू निवासी इबा्रहिम अली पिता अदम अली बौहरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 160 रूपयें नगदी, एक लीड़ पेन, सट्‌टा पर्ची तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।

                        अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 मई 2017-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 25 मई 2017 को 22.00 बजं,े मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर हरिजन कालोनी इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिला, बी के हरिजन कालोनी इन्दौर निवासी अजय धावरी पिता अशोक धावरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूध्द आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबध्द कर कार्यवाही की गयी है।


Thursday, May 25, 2017

युवक के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-पुलिस थाना लसूड़िया क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 25.05.17 को प्रभात गश्त के दौरान थानें के प्र.आर 2814 मुनीश पाण्डये को सूचना मिली की राजीव आवास विहार के ब्लाक न ए के कमरा न 62 में ताला लगा है तथा खिड़की से देखने पर अन्दर कोई व्यक्ति बिस्तर में लपटा तथा3-4 जगह से बंधा पड़ा है। प्र.आर 2814 मुनीश द्वारा तत्काल ही थानें की पुलिस टीम को सूचित किया गया तथा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर शव को खोलकर निरीक्षण करने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति एक 22 वर्षीय य़ुवक था जिसके सर पर गंभीर चोटे थी काफी मात्रा में खून निकला था, मृतक का सर गर्दन तक एक पौलिथिन की पन्नी में फसा था जिससे की खून ज्यादा न बहे ।
पुलिस के सामने चुनौती थी की उक्त व्यक्ति की शिनाखत कैसे हो काफी लोगो के द्वारा शव को देखने के बाद भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही थी। लोगो से प्रारम्भिक पूछताछ पर पता चला कि उक्त शव किसी कृष्णा नाम के व्यक्ति का है जिसकी पतारसी की गई तो, कृष्णा सही सलामत पुलिस के सामने उपस्थित हो गया। पुलिस ने पुनः पूछताछ की गयी तो काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाखत गणेश पिता मंगल सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष नि. स्कीम न 136 के रुप में हुई। ज्ञात हुआ कि मृतक ग्लैज इण्डिया लिमिटेड स्कीम न 78 में काम करता था तथा स्कीम न 136 में अपने मित्रों के साथ किराये पर रहता था। पुलिस को मृतक के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना मिली की कल रात्रि में मृतक का विवाद ऋषभ रघुवंशी, मोहित उर्फ सन्नी यादव, लक्की वास्कले नाम के लड़को से हुआ था तथा किसी नें इनको आज सुबह सुबह 05.00 बजे एक बुलेट पर भागते देखा है। उक्त घटना पर पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा अपराध क्र 349/17 धारा 302 भादवि का अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना पर उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तत्काल घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री जयंत राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी लसूड़िया श्री राजेन्द्र सोनी व उनकी टीम को अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
      विवेचना के दौरान पुलिस टीम को जल्दी ही सूचना मिली की बावड़ी हनुमान मंदिर स्कीम न 78 के पीछे उक्त 4 संदेही में से दो लक्की वास्कले तथा एक अन्य देखे गयें हैं। उक्त सूचना पर तत्काल घेराबंदी करके दोनों संदेहियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो, लक्की वास्कले नें प्रारम्भिक पूछताछ में बताया है की मृतक गणेश का हम लोगों के साथ उठना बैठना मेल मुलाकात थी। 2-3 दिन पहले मृतक गणेश ने किसी से चर्चा में कहा था कि ऋषभ रघुवंशी नें उसका पैसा खा गया और भी कुछ बाते ऋषभ के बारे में उल जलूल कहीं थी, जिसपर ऋषभ नें कहा था कि इसका हिसाब जल्दी कर देते हैं। कल दिनांक 24.05.17 की रात्रि को घटनास्थल वाले कमरे में ऋषभ रघुवंशी, मोहित उर्फ सन्नी यादव, लक्की वास्कले तथा एक अन्य एकत्र हुए, तभी रात्रि करीब 08.30 बजे मृतक गणेश सिंह वहां पंहुचा। मृतक की बहस ऋषभ से होने लगी तभी मृतक ने लक्की को गाली देकर साउण्ड सिस्टम की आवाज कम करने को कहा जिस पर झूमाझटकी गाली गलौच शुरु हो गई, तभी ऋषभ रघुवंशी नें वहां पड़े एक लोहे के सरीये से मृतक गणेश सिंह के सिर पर दो-तीन वार किये और जब वह गिर गया तो सन्नी ने भी एक-दो वार उसी सरिये से मृतक पर किये, जिससे गणेश सिंह की वहीं मृत्यु हो गयी। और फिर उन चारों नें शव को ठिकाने लगाने के लिए मृतक के सिर में गर्दन तक पौलिथिन की पन्नी फंसा दी तथा वंही पड़े बिस्तर व चादर में शव को लपेटकर कपड़े के टुकड़ों से शव को तीन-चार जगह से कसकर बांध दिया। आरोपीगण शव को ठिकाने लगाने की तैयारी कर साधन के लिए सुबह-सुबह निकले थे लेकिन इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई और त्वरित कार्यवाही एव पताराशी से अंधे कत्ल का खुलासा हुआ। पुलिस हिरासत में लिये गये दोनों आरोपीगण क्रमशः लक्की पिता नरसिंह वास्कले उम्र 18 वर्ष निवासी स्कीम न 78 तथा एक बाल अवचारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही हैं। घटना के शेष आरोपियों के संबंध में पूछताछ व तलाश जारी है।

       उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूड़िया श्री राजेन्द्र सोनी एवं उनकी टीम के उनि आर के मालवीय, उनि रमेश चौहान, उनि एम एल पवार, उनि जी एस ओझा, प्र.आर 147 गोविन्द खिची, प्रआर 2814 मुनीश पाण्डये तथा आर 2903 शैलेन्द्र की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

अवैध दवा फैक्ट्री पर क्राईम ब्रॉच की बड़ी कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इन्दौर शहर द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं प्रतिबंधित नशीली दवा के कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं। उक्त निर्देश के तारमम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे क्राईम ब्रांच द्वारा औषधी विभाग के साथ कार्यवाही करते हुये लसूडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरूपति पैलेस के फ्लेट मे संचालित दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्यवाही की गई है।
क्राईम ब्रॉच तथा औषधी विभाग कि टीम द्वारा अमीना लाईफ प्राईम लिमि. 41-43 तिरुपति नगर पिपलिया कुम्हार देवास नाका पर कार्यवाही के दौरान जॉच करते हुये फैक्ट्री से 1524 किलोग्राम निर्मित तैयार गोलियॉ एवं केप्सूल के 21 प्रकार के सेम्पल औषधी विभाग द्वारा लिये गये हैं। जिनकी जॉच ड्रग्स विभाग द्वारा कि जाकर कार्यवाही की जावेगी। निर्मित दवाई गोलियो की कहॉ कहॉ सप्लाई की जाती थी, इसके बारे में पतारसी की जा रही हैं। कई बार माल रेल्वे के माध्यम से संजीव अग्रवाल स्वयं ट्रेन से आगरा भिजवाता था। पुलिस द्वारा संजीव अग्रवाल की पतारसी के दौरान संभावित ठिकानो पर तलाश करते नही मिला, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी हैं। उसके मिलने पर कच्चे माल के स्त्रोत एवं आगरा में सप्लाई चेंन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी।

      ड्रग्स विभाग द्वारा (1.) कमल पिता नारायण सिंह परमार उम्र 44 साल नि. 610 ओमक्स सिटी इंदौर (2.) जितेन्द्र पिता तेजसिंह चौहान उम्र 34 साल नि. 218 अम्बिकापुरी एक्सटेंसन इंदौर एवं (3.) चौकिदार अमर सिंह राठौर नि. तिरुपति नगर इंदौर से 21 प्रकार की दवाईयो का सेम्पल लेकर कुल 1524 किलो ग्राम लगभग किमती करीबन पचास लाख रुपये की दवाईया जप्त कर ड्रग्स आर कास्मेटिक एक्ट के तहत धारा 22(1) (सी) के तहत कार्यवाही की गयी है।

सायबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों का एक दिवसीय सायबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-शहर में बढ़ रहे सायबर अपराधों पर नियत्रंण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में आज दिनांक 25.05.17 को पुलिस कट्रोल रूम सभागार में एक दिवसीय सायबर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमे पूना के सायबर एक्सपर्ट द्वारा इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को सायबर अपराधों की रोकथाम आदि के सबंध मे तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
                उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी की विशेष उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह, उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर एवं अपराध शाखा की तकनीकी टीम के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक पूर्व व पश्चिम, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व/ पश्चिम जोन कार्यालयों, इन्दौर के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालयों एवं थाने के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों कोसायबर अपराधों पर अकुंश लगाने के लिए, सायबर एक्सपर्ट द्वारा सायबर अपराधो के संबंध मे प्रशिक्षण दिया गया।

                इस दौरान सायबर एक्सपर्ट द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सोशल मीडिया के फेसबुक, वॉट्‌सअप, इन्स्टाग्राम, टि्‌वीटर, मेल हैकिंग, ऑन लाईन फ्राड, एटीएम फ्राड को रोकने हेतु सॉफटवेयर की जानकारी दी गयी साथ ही इस प्रकार के अपराधो की पहचान कैसे की जाये एवं इनकी विवेचना के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखा जाये, बताया गया। 


वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


                               
इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारतदातों पर अंकुश लगाने हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधिक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु क्राइम ब्रांच की टीमों को समुचित निर्देश दिये गए।
                क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा शहर के अतिव्यस्त क्षेत्र पलासिया से चोरी गई वाहनो के संबध में पूर्व मे पकडे गये अपराधियो की जानकारी के आधार पर दो संदेही किशन पिता धन्नालाल हरिजन उम्र 18 साल निवासी हरिजन कालोनी देवश्री टाकिज के पास थाना जूनी इंदौर एवं मनीष पिता रमेश मैना उम्र 20 साल निवासी लाल घाटी भीम नगर भोपाल हाल मुकाम सरवटे बस स्टेड़ इंदौर को पकडा़ गया। जिनसे पुछताछ करने पर उन्होने पलासिया में टी.वी.एस गाडी़ नं. एमपी-09/एमडी/8290 संविद नगर कनाडिया मेन रोड इंदौर से व एक एक्टिवा गाडी नं. एमपी-09/एसक्यू-7287 विजयनगर से चोरी करना बताया। जिन से दोनो वाहन पलासिया पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए। किशन ने पूछताछ में बताया कि वह वर्तमान में संजू ट्रेवल्स पर हेल्परी का काम करता था। दोनो आरोपी नशा करने के आदी है और अपने नशे की लत के कारण ही वाहन चोरी कर कम दाम में बेचने के लिए वाहन चुराते थे, जिन्हे सार्वजनिक स्थानो पर छुपा कर रख देते थे। आरोपी किशन तथा मनीष दो वर्ष पूर्व भी सरवटे बस स्टेड स्थित कालका माता मंदिर के पास से एक एक्टिवा गाडी चुरा कर ले जाते समय रंगे हाथो थाना परदेशीपुरा द्वारा चेकिंग के दौरान पकडे गए थे। जिसमें किशन करीब 6 से 7 माह जेल रहा था एवं आरोपी मनीष बस स्टेड में चाय की होटल में काम कर रहा था। दोनो ही बदमाश भीड़ भाड़ वाले इलाके मे वारदात को अंजाम देते थे जैसे ही कोई व्यक्ति गाडी़ खडी़ करके जाता वैसे ही तुरंत ताला तोड़ कर वाहन चुरा लेते थे। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों के सबंधमे पूछताछ की जा रही है।