Thursday, May 25, 2017

युवक के अंधे कत्ल का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-पुलिस थाना लसूड़िया क्षेत्रान्तर्गत आज दिनांक 25.05.17 को प्रभात गश्त के दौरान थानें के प्र.आर 2814 मुनीश पाण्डये को सूचना मिली की राजीव आवास विहार के ब्लाक न ए के कमरा न 62 में ताला लगा है तथा खिड़की से देखने पर अन्दर कोई व्यक्ति बिस्तर में लपटा तथा3-4 जगह से बंधा पड़ा है। प्र.आर 2814 मुनीश द्वारा तत्काल ही थानें की पुलिस टीम को सूचित किया गया तथा उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। पुलिस टीम द्वारा मौके पर शव को खोलकर निरीक्षण करने पर पता चला कि उक्त व्यक्ति एक 22 वर्षीय य़ुवक था जिसके सर पर गंभीर चोटे थी काफी मात्रा में खून निकला था, मृतक का सर गर्दन तक एक पौलिथिन की पन्नी में फसा था जिससे की खून ज्यादा न बहे ।
पुलिस के सामने चुनौती थी की उक्त व्यक्ति की शिनाखत कैसे हो काफी लोगो के द्वारा शव को देखने के बाद भी कोई ठोस जानकारी नहीं मिल रही थी। लोगो से प्रारम्भिक पूछताछ पर पता चला कि उक्त शव किसी कृष्णा नाम के व्यक्ति का है जिसकी पतारसी की गई तो, कृष्णा सही सलामत पुलिस के सामने उपस्थित हो गया। पुलिस ने पुनः पूछताछ की गयी तो काफी प्रयासों के बाद मृतक की शिनाखत गणेश पिता मंगल सिंह ठाकुर उम्र 23 वर्ष नि. स्कीम न 136 के रुप में हुई। ज्ञात हुआ कि मृतक ग्लैज इण्डिया लिमिटेड स्कीम न 78 में काम करता था तथा स्कीम न 136 में अपने मित्रों के साथ किराये पर रहता था। पुलिस को मृतक के संबंध में एक महत्वपूर्ण सूचना मिली की कल रात्रि में मृतक का विवाद ऋषभ रघुवंशी, मोहित उर्फ सन्नी यादव, लक्की वास्कले नाम के लड़को से हुआ था तथा किसी नें इनको आज सुबह सुबह 05.00 बजे एक बुलेट पर भागते देखा है। उक्त घटना पर पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा अपराध क्र 349/17 धारा 302 भादवि का अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध कायम कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना पर उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तत्काल घटना का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश पर पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री जयंत राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी लसूड़िया श्री राजेन्द्र सोनी व उनकी टीम को अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये।
      विवेचना के दौरान पुलिस टीम को जल्दी ही सूचना मिली की बावड़ी हनुमान मंदिर स्कीम न 78 के पीछे उक्त 4 संदेही में से दो लक्की वास्कले तथा एक अन्य देखे गयें हैं। उक्त सूचना पर तत्काल घेराबंदी करके दोनों संदेहियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो, लक्की वास्कले नें प्रारम्भिक पूछताछ में बताया है की मृतक गणेश का हम लोगों के साथ उठना बैठना मेल मुलाकात थी। 2-3 दिन पहले मृतक गणेश ने किसी से चर्चा में कहा था कि ऋषभ रघुवंशी नें उसका पैसा खा गया और भी कुछ बाते ऋषभ के बारे में उल जलूल कहीं थी, जिसपर ऋषभ नें कहा था कि इसका हिसाब जल्दी कर देते हैं। कल दिनांक 24.05.17 की रात्रि को घटनास्थल वाले कमरे में ऋषभ रघुवंशी, मोहित उर्फ सन्नी यादव, लक्की वास्कले तथा एक अन्य एकत्र हुए, तभी रात्रि करीब 08.30 बजे मृतक गणेश सिंह वहां पंहुचा। मृतक की बहस ऋषभ से होने लगी तभी मृतक ने लक्की को गाली देकर साउण्ड सिस्टम की आवाज कम करने को कहा जिस पर झूमाझटकी गाली गलौच शुरु हो गई, तभी ऋषभ रघुवंशी नें वहां पड़े एक लोहे के सरीये से मृतक गणेश सिंह के सिर पर दो-तीन वार किये और जब वह गिर गया तो सन्नी ने भी एक-दो वार उसी सरिये से मृतक पर किये, जिससे गणेश सिंह की वहीं मृत्यु हो गयी। और फिर उन चारों नें शव को ठिकाने लगाने के लिए मृतक के सिर में गर्दन तक पौलिथिन की पन्नी फंसा दी तथा वंही पड़े बिस्तर व चादर में शव को लपेटकर कपड़े के टुकड़ों से शव को तीन-चार जगह से कसकर बांध दिया। आरोपीगण शव को ठिकाने लगाने की तैयारी कर साधन के लिए सुबह-सुबह निकले थे लेकिन इसी बीच पुलिस को सूचना मिल गई और त्वरित कार्यवाही एव पताराशी से अंधे कत्ल का खुलासा हुआ। पुलिस हिरासत में लिये गये दोनों आरोपीगण क्रमशः लक्की पिता नरसिंह वास्कले उम्र 18 वर्ष निवासी स्कीम न 78 तथा एक बाल अवचारी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही हैं। घटना के शेष आरोपियों के संबंध में पूछताछ व तलाश जारी है।

       उक्त अंधेकत्ल का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूड़िया श्री राजेन्द्र सोनी एवं उनकी टीम के उनि आर के मालवीय, उनि रमेश चौहान, उनि एम एल पवार, उनि जी एस ओझा, प्र.आर 147 गोविन्द खिची, प्रआर 2814 मुनीश पाण्डये तथा आर 2903 शैलेन्द्र की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

अवैध दवा फैक्ट्री पर क्राईम ब्रॉच की बड़ी कार्यवाही



इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इन्दौर शहर द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं प्रतिबंधित नशीली दवा के कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं। उक्त निर्देश के तारमम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे क्राईम ब्रांच द्वारा औषधी विभाग के साथ कार्यवाही करते हुये लसूडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरूपति पैलेस के फ्लेट मे संचालित दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्यवाही की गई है।
क्राईम ब्रॉच तथा औषधी विभाग कि टीम द्वारा अमीना लाईफ प्राईम लिमि. 41-43 तिरुपति नगर पिपलिया कुम्हार देवास नाका पर कार्यवाही के दौरान जॉच करते हुये फैक्ट्री से 1524 किलोग्राम निर्मित तैयार गोलियॉ एवं केप्सूल के 21 प्रकार के सेम्पल औषधी विभाग द्वारा लिये गये हैं। जिनकी जॉच ड्रग्स विभाग द्वारा कि जाकर कार्यवाही की जावेगी। निर्मित दवाई गोलियो की कहॉ कहॉ सप्लाई की जाती थी, इसके बारे में पतारसी की जा रही हैं। कई बार माल रेल्वे के माध्यम से संजीव अग्रवाल स्वयं ट्रेन से आगरा भिजवाता था। पुलिस द्वारा संजीव अग्रवाल की पतारसी के दौरान संभावित ठिकानो पर तलाश करते नही मिला, जिसकी पुलिस द्वारा तलाश जारी हैं। उसके मिलने पर कच्चे माल के स्त्रोत एवं आगरा में सप्लाई चेंन के संबंध में भी जानकारी प्राप्त होने पर अग्रिम कार्यवाही की जा सकेगी।

      ड्रग्स विभाग द्वारा (1.) कमल पिता नारायण सिंह परमार उम्र 44 साल नि. 610 ओमक्स सिटी इंदौर (2.) जितेन्द्र पिता तेजसिंह चौहान उम्र 34 साल नि. 218 अम्बिकापुरी एक्सटेंसन इंदौर एवं (3.) चौकिदार अमर सिंह राठौर नि. तिरुपति नगर इंदौर से 21 प्रकार की दवाईयो का सेम्पल लेकर कुल 1524 किलो ग्राम लगभग किमती करीबन पचास लाख रुपये की दवाईया जप्त कर ड्रग्स आर कास्मेटिक एक्ट के तहत धारा 22(1) (सी) के तहत कार्यवाही की गयी है।

सायबर अपराधों को रोकने के लिए पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों का एक दिवसीय सायबर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-शहर में बढ़ रहे सायबर अपराधों पर नियत्रंण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देशन में आज दिनांक 25.05.17 को पुलिस कट्रोल रूम सभागार में एक दिवसीय सायबर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमे पूना के सायबर एक्सपर्ट द्वारा इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों को सायबर अपराधों की रोकथाम आदि के सबंध मे तकनीकी प्रशिक्षण दिया गया।
                उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी की विशेष उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह, उप पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इन्दौर एवं अपराध शाखा की तकनीकी टीम के साथ-साथ पुलिस अधीक्षक पूर्व व पश्चिम, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व/ पश्चिम जोन कार्यालयों, इन्दौर के समस्त नगर पुलिस अधीक्षक कार्यालयों एवं थाने के पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों कोसायबर अपराधों पर अकुंश लगाने के लिए, सायबर एक्सपर्ट द्वारा सायबर अपराधो के संबंध मे प्रशिक्षण दिया गया।

                इस दौरान सायबर एक्सपर्ट द्वारा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सोशल मीडिया के फेसबुक, वॉट्‌सअप, इन्स्टाग्राम, टि्‌वीटर, मेल हैकिंग, ऑन लाईन फ्राड, एटीएम फ्राड को रोकने हेतु सॉफटवेयर की जानकारी दी गयी साथ ही इस प्रकार के अपराधो की पहचान कैसे की जाये एवं इनकी विवेचना के दौरान किन-किन बातों का ध्यान रखा जाये, बताया गया। 


वाहन चोरी करने वाले दो बदमाश क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


                               
इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारतदातों पर अंकुश लगाने हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधिक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदशन मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु क्राइम ब्रांच की टीमों को समुचित निर्देश दिये गए।
                क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा शहर के अतिव्यस्त क्षेत्र पलासिया से चोरी गई वाहनो के संबध में पूर्व मे पकडे गये अपराधियो की जानकारी के आधार पर दो संदेही किशन पिता धन्नालाल हरिजन उम्र 18 साल निवासी हरिजन कालोनी देवश्री टाकिज के पास थाना जूनी इंदौर एवं मनीष पिता रमेश मैना उम्र 20 साल निवासी लाल घाटी भीम नगर भोपाल हाल मुकाम सरवटे बस स्टेड़ इंदौर को पकडा़ गया। जिनसे पुछताछ करने पर उन्होने पलासिया में टी.वी.एस गाडी़ नं. एमपी-09/एमडी/8290 संविद नगर कनाडिया मेन रोड इंदौर से व एक एक्टिवा गाडी नं. एमपी-09/एसक्यू-7287 विजयनगर से चोरी करना बताया। जिन से दोनो वाहन पलासिया पुलिस द्वारा बरामद कर लिए गए। किशन ने पूछताछ में बताया कि वह वर्तमान में संजू ट्रेवल्स पर हेल्परी का काम करता था। दोनो आरोपी नशा करने के आदी है और अपने नशे की लत के कारण ही वाहन चोरी कर कम दाम में बेचने के लिए वाहन चुराते थे, जिन्हे सार्वजनिक स्थानो पर छुपा कर रख देते थे। आरोपी किशन तथा मनीष दो वर्ष पूर्व भी सरवटे बस स्टेड स्थित कालका माता मंदिर के पास से एक एक्टिवा गाडी चुरा कर ले जाते समय रंगे हाथो थाना परदेशीपुरा द्वारा चेकिंग के दौरान पकडे गए थे। जिसमें किशन करीब 6 से 7 माह जेल रहा था एवं आरोपी मनीष बस स्टेड में चाय की होटल में काम कर रहा था। दोनो ही बदमाश भीड़ भाड़ वाले इलाके मे वारदात को अंजाम देते थे जैसे ही कोई व्यक्ति गाडी़ खडी़ करके जाता वैसे ही तुरंत ताला तोड़ कर वाहन चुरा लेते थे। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों के सबंधमे पूछताछ की जा रही है।

                        

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 25 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 मई  2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 मई 2017 को 11 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 24 मई 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिला, चमार मोहल्ला तेली मस्जिद के पास इन्दौर निवासी सामूबाई पिता रोहित बामनिया को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2017 को 22.35 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भगतसिंह नगर इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिला, गली नं. 1 साईंसुमन नगर इन्दौर  निवासी अमन उर्फअम्मू पिता दयाराम लूहार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छूरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 24 मई 2017 को 23.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पाटनीपुरा चौराहा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिला, ए सेक्टर एमओजी लाइन इन्दौर निवासी दीपक सिंह पिता धनिराम सिंह तोमर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर 25 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथाऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

17 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 मई 2017 को 17 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 मई 2017- पुलिस थाना क्षिप्रा द्वारा कल दिनांक 24 मई 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बूढी बरलई ओवर ब्रीज क्षिप्रा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिला, जवाहर नगर देवास निवासी अनिल पिता भेरूलाल चौधरी को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 क्वाटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकेविरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, May 24, 2017

शाकिर चाचा गैंग का एक कुखयात बदमाश चन्दन, अवैध हथियार पिस्टल व कारतूस के साथ क्राईम बांच की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 24 मई 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध हथियारो की खरीद फरोखत करने वाले व अवैध वसूली करने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) श्री मो. यूसुफ कुरैशी को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के तारतम्य मे अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा, क्राईम ब्रांच के उप पुलिस अधीक्षक एवं निरीक्षक के नेतृत्व में टीमों का गठन कर, अवैध हथियारो की खरीद फरोखत करने वाले एवं अवैध वसूली करने वाले अपराधियों की धरपकड हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि शाकीर चाचा गैंग का एक कुखयात अपराधी चन्दन पिता अभय भाटे उम्र 27 साल निवासी 31/2 गंगाबाई जोशी नगर प्रफुल्ल टॉकिज के पास इंदौर अवैध हथियार के साथ शहर में कुख्यात अपराधी शाकिर चाचा के नाम पर व्यापारियों को डरा धमकाकर अवैध वसूली के लिए घूम रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल क्राईम ब्रांच इंदौर व थाना छत्रीपुरा की संयुक्त टीम द्वारा उक्त अपराधी की घेराबंदी कर उसे पकडा गया, जिसने पूछताछ पर अपना नाम चन्दन पिता अभय भाटे बताया। आरोपी के कब्जे से एक पिस्टल व कारतूस बरामद किए गए।
आरोपी चन्दन शाकीर चाचा गैंग का कुखयात अपराधी है जिसके द्वारा बडे व्यापारियों और बिल्डरो के बारे में जानकारी प्राप्त कर शाकिर चाचा को पहुचाई जाती है, जिसके बाद शाकिर चाचा इन व्यपारियों और बिल्डरो को डरा धमकाकर अवैध वसूली के लिए मजबूर करता है और जब यह व्यापारी और बिल्डर उसकी धमकियों से डर जाते तब चन्दन अपने अन्य साथियों के साथ अवैध वसूली कर शाकीर चाचा तक पहुंचाता है। शाकीर की केबल लाईन का काम भी चन्दन द्वारा ही किया जाता है। जीतू बाबा हत्याकांड में जो पिस्टल उपयोग में लाई गई थी वह चन्दन द्वारा ही अपने साथी इमरान व अन्य आरोपी जो इस हत्याकांड में शामिल थे, के माध्यम से उपलब्ध कराई गई थी। आरोपी द्वारा अपनी गैग के अन्य सदस्यों को उपलब्ध कराए गए अवैध हथियारों के बारे में पूछताछ जारी है। आरोपी चन्दन के विरूद्ध पुलिस थाना छत्रीपुरा, अन्नपूर्णा, पलासिया तथा तुकोगंज इंदौर में हत्या, डकैती की योजना तथा मारपीट जैसे कई अपराध पंजीबध्द  है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 121 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 24 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 64 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 27गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 मई  2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 मई 2017 को 04 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मई 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 मई 2017 को  मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवश्री कालोनी सुखलिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 3 देवश्री कालोनी सुखलिया इन्दौर निवासी हरि पिता देवीलाल चौहान एवं गोविंद पिता देवीलाल चौहान को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर देशी अवैध शराब जप्त की गयी।
 पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 मई 2017 को 12.10 बजें मुखबिर से मिलीं सुचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिला, चमार मोहल्ला खजराना इन्दौर निवासी नन्दूबाई पतिमोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 200 रूपये कीमत की 2 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मई 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 मई 2017 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर तिवारी काम्पलेक्स के पास बाणगंगा इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिला, गोविंद नगर खारचा भेरूबाबा मंदिर इन्दौर निवासी कपिल पिता रमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 मई 2017 को 12.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रिक्शा स्टैण्ड़ खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिला, चिकित्सक नगर इन्दौर निवासी सागर पिता सुरेश मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक तलवार जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर 24 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौरश्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 57 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 मई 2017 को 07 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्नप्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिले, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 मई 2017-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 23 मई 2017 को 00.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सगंम नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, नितिन पिता स्व. पंडित काले, संदीप पिता विनोद पांसे, मनीष पिता प्रकाशचंद्र दहिया, विनोद पिता स्व. सुधाकर राव, यशवंत पिता नारायण जोशी तथा नंदकिशोर पिता नारायण जोशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7800 नगदी तथा 52 ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मई 2017- पुलिस थाना अन्नपुर्णा द्वारा कल दिनांक 23 मई 2017 को 22.45 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देवेन्द्र नगर इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 121 ऋषि नगर इन्दौर निवासी राहुल पिता गौतम तावडें को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जेसे 18 क्वाटर  अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 01 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 मई 2017-पुलिस थाना चदंन नगर द्वारा कल दिनांक 23 मई 2017 को 22.05 बजं,े मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर धार रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिला, गंगा बगीचें के पास इन्दौर निवासी भीम उर्फ काला पिता बाबुलाल पुरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, May 23, 2017

Police Officer Of The Week 23/05/17


अवैध दवा बनाने वाली, दवा फैक्ट्री पर क्राईम ब्रांच की कार्यवाही



इन्दौर 23 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक श्री हरिनारायणाचारी मिश्र इन्दौर शहर द्वारा अवैध मादक पदार्थ एवं प्रतिबंधित नशीली दवा के कारोबार पर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं। उक्त निर्देश के तारमम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मो. युसूफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व मे क्राईम ब्रांच द्वारा पुलिस थाना लसूडिया एवं औषधी विभाग के साथ कार्यवाही करते हुये लसूडिया थाना क्षेत्र के अंतर्गत तिरूपति पैलेस के फ्लेट मे संचालित दवा बनाने वाली फैक्ट्री पर कार्यवाही की गई।
         क्राईम ब्रांच को सूचना मिली थी कि निपानिया इन्ड्रस्ट्रीज एरिया में तिरूपति पैलेस के फ्लेट नम्बर 3243 में अवैध रूप से दवाईयां बनाई जा रही है, एवं जिनकी सप्लाय शहर के बाहर रातों रात की जा रही है। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच द्वारा पुलिस थाना लसूडिया एवं औषधी विभाग के साथ संयुक्त रूप से कार्यवाही करते हुए, निपानिया इण्ड्रस्ट्रीज एरिया में अमीना लाईफ साइंस पिपलिया कुमार में जॉच के दौरान पाया कि, फैक्ट्री में एलोपैथिक की दवाईयां अवैध रूप से बनाई जा रही थी, जबकि उक्त फैक्ट्री का लायसेंस आयुर्वेदिक दवा बनाने का प्राप्त किया गया था। उक्त जांच पर यह भी पाया गया कि निर्मित दवाईयों पर किसी भी प्रकार का कोई लेबल नही लगाया गया था, तथा विभिन्न प्रकार की एलोपैथिक दवाईयॉ जैस पेरासिटोमॉल, एमलोडीवीन, कैल्शियम आदि की दवाईयां तैयार की जा रही थी तथा निर्मित दवाईयों को आगरा में सप्लाय किया जाता था। फैक्ट्री में रात के समय ही दवा बनाने का कार्य किया जाता था तथा काम करने  वाले व्यक्ति के अलावा किसी अन्य व्यक्ति का फैक्ट्री के अदर आना जाना प्रतिबंधित था।

अमीना लाईफ साइंस नामक कम्पनी संजीव अग्रवाल के द्वारा बनाई गई थी। फैक्ट्री में मौके पर कमल परमार मिला है जो कम्पनी में मैनेजर भी है। इनके द्वारा आयुर्वेदिक दवा बनाने का लायसेंस कमल परमार व जितेन्द्र चौहान के नाम से लिया गया है। उक्त प्रकरण में औषधी विभाग के अधिकारियों के साथ जांच की जा रही है। एलोपैथिक दवाईयों के अलावा नशीली दवाईयों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, जिसमें संलिप्त लोगों कें बारें में जानकारी प्राप्त होने पर, उनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की जावेगी।




युवती के अंधेकत्ल का 24 घंटे के अंदर पर्दाफाश



इन्दौर 23 मई 2017-पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्रान्तर्गत पंचम की फेल क्षैत्र मे एक युवती मोनु उर्फ यवतमाल की हत्या कर शव को जलाने की घटना हुई थी । इस घटना पर इंदौर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हूए 24 घंटे मे आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
मृतिका युवती मोनु उर्फ यवतमाल मूलतः बालाघाट जिले की रहने वाली थी जिसे नौकरी के लिए उसके मामा के लडके सुरेश द्वारा बालाघाट से इंदौर बुलाया गया था और युवती की नौकरी एक मल्टी ट्रेडिंग कंपनी ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया प्रायवेट लिमिटेड कंपनी मे मार्केटिंग के कार्य हेतु भर्ती कराया था । पहले मोनू इंदौर मे काम कर रही थी, जिसके साथ कुसुम राठौर एवं अन्य युवतिया भी कार्य करती थी। मोनू की टीम का लीडर गोलू झिल्ले निवासी बडवानी था, जो बाद मे उज्जैन मे काम करने लगा था। कुछ दिन के उपरांत मोनू भी काम करने उज्जैन चली गई थी परन्तु वहा पर काम ठीक से ना होने एवं टीम लीडर गोलू के द्वारा पैसे नही देने के कारण वह पुनः इंदौर आ गई थी। ग्लेज कंपनी द्वारा तीन माह तक काम करने के उपरांत भी पैसे नही देने कारण उसने नौकरी छोड कर विगत दिनो कॉफी किंग, जो कॉफी की दुकान होकर पलासिया एवं विजयनगर क्षेत्र मे संचालित होती है, में कार्य करने लगी थी। उसके साथ उसकी पुरानी साथी कुसुम राठौर भी वही कार्य कर रही थी । मोनू के ग्लेज कंपनी मे कार्य करने के दौरान गोलू झिल्ले से अच्छे संपर्क हो गये थे वह उससे बातचीत करती रही परन्तु गोलू झिल्ले के द्वारा उसको पुराने पैसे नही देने के कारण इनमे आपस मे तनातनी भी होती थी ।
                घटना दिनांक 22.05.17 को मोनू द्वारा टीम लीडर गोलू को उज्जैन फोन लगाकर पैसे हेतु बोला गया था तो गोलू ने उसे मेघदूत उपवन के सामने मिलने का कहा था। मोनू अपने कमरे से लगभग 11 बजे मेघदूत उपवन के लिए निकली, उसके कमरे मे उसकी पार्टनर कुसुम मौजुद थी, उसने कुसुम को मेघदूत उपवन जाने की बात बताई थी परन्तु किससे मिलने जा रही है यह नही बताया था । मेघदूत उपवन पहुचने के बाद मोनू द्वारा अपनी रूम पार्टनर से दो बार बात कर पूछा की वह ऑफिस गई की नही गई । मेघदूत पर मोनू को गोलू मिला, लगभग आधे-पौन घंटे तक दोनों ने मेघदूत पर बातचीत की फिर गोलू ने उसे अपने नये कमरे पर चलने के लिए कहा, फिर मोनू एवं गोलू दोनो कमरे पर आ गये, कमरे मे पहले दोनो मे आपस मे बातचीत हुई फिर गोलू ने मोनू के साथ जबरजस्ती करने का प्रयास किया जिस पर मोनू के द्वारा प्रबल विरोध किया गया तो गुस्से मे आकर वही रखे सब्जी काटने के चाकू से गोलू ने मोनू को पांच छः वार किये तथा उसके दुपट्‌टे से गला दबाया एवं साक्ष्य छिपाने की दृष्टि से बिस्तर पर आग लगा दी एवं कमरे का ताला लगा कर उज्जैन भाग गया ।
                उक्त घटना पर पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश गोस्वामी एवं अति पुलिस अधीक्षक श्री मनोज राय द्वारा मौके पर पहुचकर, घटना का त्वरित पर्दाफाश कर आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उनके द्वारा दिये गये निर्देशानुसार पुलिस थाना तुकोगंज की टीम को प्रकरण की जॉच के दौरान पता चला की पंचम की फेल जहॉ पर घटना हुई थी यह मकान मनोज रमनवाल का है, इसमे कुसुम राठौर एवं उसकी सहेली मोनू को एक कमरा तथा उनके साथ ही काम करने वाले युवक दिलीप और राधेश्याम को कमरे किराये से दिये थे। वहा पर रामसिंह नामक युवक का भी आना जाना था। सर्वप्रथम जॉच दल को रामसिंह पर संदेह हुआ क्योकि पूछताछ के दौरान कुसुम ने बताया था कि रामसिंह घर पर आता जाता रहता है तथा उसका परिचय भी मोनू से था। यह सभी युवक युवतिया साथ मे उपर छत पर सोते थे। कुसुम ने जब ये बताया कि रामसिंह दोपहर मे अपने कपडे लेने घर पर गया था तो सबसे पहले यह लगा कि घटना रामसिंह द्वारा ही तो नही की गई है परन्तु सघन जॉच से यह पाया गया कि रामसिंह घटना होने के पहले अपने कपडे लेने गया था एवं कपडे लेकर ताला लगा कर आ गया था । घटना स्थल के पास रहने वाले आतिश ने दोपहर मे मोनू के कमरे मे सफेद टी शर्ट पहने एक युवक को देखा था परन्तु वह उसका नाम नही जानता था जॉच दल को सिर्फ इतना ही सूत्र घटना स्थल से मिला था। 
                घटना की जॉच के दौरान ग्लेज कंपनी से आरोपी गोलू के बारे में जानकारी प्राप्त हुई जिसके आधार पर ही पुलिस टीम द्वारा उक्त हत्याकांड का पर्दाफाश कर इस घटना को अंजाम देने वाले आरोपी गोलू को पकडने में सफलता प्राप्त की। उक्त जॉच के दौरान पता चला की ग्लेज ट्रेडिंग इंडिया कंपनी ग्रामीणयुवक एवं युवतियो को प्रोडक्ट बेचने के लिए विभिन्न प्रकार का लालच देकर कंपनी मे सेल्स रिप्रजेन्टेटिव के तौर पर कार्य करवा कर कमीशन तौर पर नियुक्त करते है जिसके लिए सर्वप्रथम कंपनी मे 13 हजार रूपये जमा कराये जाते है तथा एक माह की ट्रेनिंग दी जाना बताया जाता है एवं उसके पश्चात प्रोडक्ट सेल करने पर जो कमीशन मिलेगा वही नौकरी करने वालो की आय रहती है। कंपनी के द्वारा जो प्रोडक्ट बेचने हेतु दिये जाते है उनकी क्वालिटी अच्छी नही होने के कारण अधिक सेल नही हो पाता है इसलिए इस कंपनी मे काम करने वाले अधिकांश युवक युवतियो को मेहनत करने के पश्चात भी पर्याप्त पैसा नही मिलता। कंपनी के द्वारा बडा मकान किराये पर लेकर एक साथ कई युवक एवं युवतियो को ट्रेनिंग के नाम पर रखा जाता है, जो ये युवक/युवतिया मुखयतः ग्रामीण इलाको के रहते है जो शहर मे आकर शहरी चकाचौंध मे पैसे कमाने के लिए कई बार गलत कदम भी उठा लेते है। इस घटना मे नजर मे आई ग्लेज कंपनी की भी जॉच की जा रही है और यदि उसके द्वारा ग्रामीण युवक युवतियो के साथ धोखाधडी करना पाया गया तो उसके विरू़द्ध सखत कार्यवाही की जावेगी ।
                उक्त प्रकरण में पंचम की फेल मे बगैर जॉच एवं सूचना के अनेक कमरे किराये से देने वाले मकान मालिक मनोज रमनवाल निवासी 355 पंचम की फेल के विरूद्ध भी कानूनी कार्यवाही की जा रही है ।

संपूर्ण घटना का 24 घंटे मे पर्दाफाश कर आरोपी को पकड़ने मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री जयंत राठौर के नेतृत्व मे थाना प्रभारी तुकोगंज राजकुमार यादव एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उक्त सराहनीय एवं प्रशंसनीय कार्य करने वाली टीम को, अति.पुलिस महानिदेशक इन्दौर ज़ोन इन्दौर द्वारा 20000/- के नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।