Wednesday, May 10, 2017

बाईक से लड़कियों के साथ छेड़खानी करने वाला, मनचला युवक वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 10 मई 2017-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा बाईक पर बैठकर लड़कियों के साथ छेड़खानी कर उन्हे परेशान करने वाले, मनचले युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना संयोगितागंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली हॉस्टल की छात्राओं ने उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर के समक्ष में जनसुनवाई में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी कि, हम लड़कियों के साथ प्रतिदिन छेड़खानी हो रही है, जब हम हॉस्टल से बाहर निकलते है, तब बाईक पर सवार अज्ञात लड़के हमारे साथ रास्ते में छेड़खानी करते है और छूकर भाग जाते है तथा अश्लील इशारे भी करते है। उक्त शिकायत पर उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा अति. पुलिस अधीक्षक अपराध शाखा के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू को तत्काल प्रकरण में उचित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के तारतम्य में वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपी तनवीर पिता आजम खान (21) निवासी आजाद मार्ग गली नं.1 देपालपुर जिला इन्दौर को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपी ने बताया कि वह अजंता इंजिनियरिंग पर लेथ मशीन पर काम करता है और दुकान के मालिक की एवीएटर बाईक का उपयोग दुकान के काम के लिये करता है। दुकान के काम के दौरान उक्त एवीएटर बाईक पर बैठकर ही लड़कियों से छेड़छाड़ करता था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना संयोगितागंज़ के सुपुर्द किया गया है।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 86 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

               
इन्दौर 10 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 38 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
04 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 मई  2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 मई 2017 को 08 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 मई  2017- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 09 मई 2017 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चूड़ी वाला चौराहा परदेशीपुरा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 100/6 परदेशीपुरा इन्दौर निवासी गोलू उर्फ वैभव पिता रमेद्गा चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1320 रूपयें कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 मई 2017 को 22.15 बजे, कलाली मोहल्ला पुलिया के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नीलाकाश स्कूल के पास स्कीम नं. 51 इंदौर निवासी कपिल पिता हेमराज सूर्यवंशी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त कीगयी।
                पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 09 मई 2017 को 19.15 बजे, बाड़ी मोहल्ला राऊ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, बाड़ी मोहल्ला राऊ निवासी महेश पिता निहालसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 मई 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 09 मई 2017 को   मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चंद्रपाल अखाड़े के पास एवं खेड़ापति हनुमान मंदिर के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मनमंदिर टॉकिज के पास झोपड़ पट्‌टी में रहने वाले आशीष पिता जगदीश बौरासी तथा 19/5 सोमनाथ की जूनी चाल इंदौर निवासी नरेश पिता जयराम सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 09 मई 2017 को 09.30 बजें, बाणगंगा नाका से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 112/1 महाराणा प्रताप नगर इंदौर निवासी ऋषि पिता नारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एकछुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 10 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 48 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर मेंविभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 मई 2017 को 04 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 ़आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 मई 2017-पुलिस थाना गांधी नगर द्वारा कल दिनांक 09 मई 2017 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कस्तूर नगर गांधी नगर  से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, कस्तूर नगर गांधी नगर इंदौर निवासी सचिन पिता कैलाश चन्द्र परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 450 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 09 मई 2017 को 16.00 बजे, साउथ तोड़ा पेट्रोल पंप के पास से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 173 साउथ तोड़ा इन्दौर निवासी मो.नईम पिता खाजू करीम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 210 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 09मई 2017 को 22.50 बजे, 13वीं गली लोहा वाला गेट चंदन नगर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 802/13 लोहा गेट चंदन नगर इंदौर निवासी अनवर उर्फ जेबकट पिता मुन्नु खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, May 9, 2017

चलती गाडी से फरार हुआ, अवैध शराब के प्रकरण का आरोपी क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर 09 मई 2017-इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो.युसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रॉच श्री अमरेन्द्र सिह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्रांच द्वारा अवैध शराब के प्रकरण में चलती गाड़ी में से फरार होने वाले आरोपी पकङने में सफलता प्राप्त की है।
            क्राईम ब्रांच द्वारा फरार आरोपियों पर कार्यवाही करने के लिये थाना प्रभारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर, इंदौर शहर के फरार आरोपियों के बारे मे सूचनायें प्राप्त करने के निर्देश दिये गये। इस दौरान क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर पुलिस थाना किशनगंज के अवैध शराब के प्रकरण में फरार आरोपी 1. सुनील भील पिता सुभाष भील उम्र 30 साल निवासी स्कीम नं. 71 बीएसएनएल के आफिस के पास झोपड पटटी चंदन नगर को पकडा गया।

आरोपी सुनील वर्ष 2017 में पुलिस थाना किशनगंज के अप.क्रं. 190/17 आबकारी एक्ट मे फरार था। आरोपी ने बताया कि वह ड्राईवर के साथ राऊ कलाली से बोलेरो गाडी में 30 पेटी देशी शराब भरकर महूं के आस पास के गाँव ग्राम गागडियाखेडी, कोदरिया, आशापुर, बडगोंदा, मंगलिया, कूशलगाड, नहरखेडा, बुरालिया मे अवैध रूप से बेचने वाले लोगो के घर पर डालने जा रहे थे। उसी समय राऊ टोलटेक्स पर दो पुलिस वालो ने हमारी गाडी रोक ली थी और हमें थाने ले जा रहे थे। उसी समय थोडी दूर जा कर गाडी थोड़ी धीमी हुई थी, तभी वह गाडी से कूद कर भाग गया था। पुलिस द्वारा ड्रायवर को थाने ले जाकर अवैध शराब का प्रकरण दर्ज किया था। आरोपी सुनील ने बताया कि वह इसके पहले भी अवैध शराब के प्रकरण मे थाना चंदन नगर पर 2012 मे बंद हुआ था तथा वह बीएसएनएल ऑफिस के पास चंदन नगर में अवैध रूप से शराब बेचता था लेकिन बाद में वह वहां से भाग कर महू चला गया। आरोपी चलती गाड़ी से कूदने के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसे पुलिस टीम द्वारा फूटी कोठी के पास से घेराबंदी कर पकड़ने में सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना किशनगंज के सुपुर्द किया गया है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 89 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

      
इन्दौर 09 मई 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
07 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 मई 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 मई  2017-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मई 2017 को 03 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 02 ़आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 मई 2017- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 मई 2017 को 13.50 बजें, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर लाल गली परदेशीपुरा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, यहीं रहने वाले शफीक पिता मो.उमर खान तथा गफ्फार पिता जब्बार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 मई  2017- पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 08 मई 2017 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 288 बड़ी ग्वालटोली से अवैध शराब ले जाते/बेचतेहुये मिलें, यहीं रहने वाले राहुल पिता दिनेश बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15000 रूपयें कीमत की 6 पेटी (54 लीटर) अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 मई 2017 को 19.00 बजे, चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं के रहने वाली शांतिबाई पति कैलाद्गा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 मई  2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 मई 2017 को  21.10 बजें, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सब्जी मंडी गांधीग्राम खजराना से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गांधीग्राम मस्जिद के पास खजराना इंदौर निवासी तौफिक पिता साबिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 09 मई 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्रीहरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 मई 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 मई 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 मई 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 मई 2017 को 03 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 31 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणोमें जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 मई  2017- पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 08 मई 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जिला अस्पताल के पीछे झोपड़ी एवं मक्का मस्जिद के आगे चंदन नगर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 26 राम बलराम नगर धार रोड़ इंदौर निवासी ईश्वर उर्फ सुदामा पिता दरियाब सिंह तथा मक्का मस्जिद के आगे ई सेक्टर चंदन नगर इंदौर निवासी रसीद उर्फ बशीर पिता मजीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें कीमत की 10 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान ढाबे पर अवैध रूप से शराब का सेवन करवाने वाला ढाबा संचालक गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 08 मई 2017-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 07 मई 2017 को 23.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेडिसन ढाबा बांगड़दा रोड़ पर सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से  शराब का सेवन करवाते हुये मिलें, ढाबासंचालक 64 शुभम पैलेस इंदौर निवासी गजेन्द्र ंिसंह पिता करणसिंह चौहान को पकडा गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 मई 2017-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 08 मई 2017 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लोहा गेट चंदन नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 482 जे सेक्टर चंदन नगर इन्दौर निवासी शाजिद उर्फ अक्का पिता मो. शकील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, May 8, 2017

पुलिस थाना एरोड्रम को मिलीं जिम की सौगात


इन्दौर-दिनांक 08 मई 2017-इन्दौर पुलिस के अधिकारियों/कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं उनकी फिटनेस को ध्यान में रखते हुए, आज दिनांक 8.05.17 को पुलिस थाना एरोड्रम के थाना परिसर में थाने के पीछे स्थित भवन में, इंडिगो एयर लाईन्स के सहयोग से एक जिम का उद्‌घाटन पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल, एयरपोर्ट डायरेक्टर श्रीमती सान्याल, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश द्विवेदी, अति. पुलिस अधीक्षक श्री धनंजय शाह, नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री गुरूकरण सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्रीमती वंदना चौहान एवं पश्चिम क्षेत्र के थाना प्रभारी व अन्य पुलिस कर्मियों तथा गणमान्य नागरिकगणों की उपस्थिति के साथ ही इंडिगो एयरलाईन्स की मैनेजर निशा रघु भी अपने स्टाफ के साथ उपस्थित रही।

            इस अवसर पर उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा अपने उद्‌भोषण में इंडिगो एयरलाईन्स की इस पहल का स्वागत करते हुए, उन्हे धन्यवाद दिया गया एवं उपस्थित पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को बताया कि उक्त जिम का उपयोग कर, पुलिसकर्मीअपने स्वास्थ्य का ध्यान रख सकते है तथा अधिक तनाव में भी काम करने पर स्वस्थ एवं फिट रह सकते है, जिससे उनकी कार्यक्षमता बढेग़ी।