Monday, May 1, 2017

युवतियों को परेशान करने वाले, दो मनचले वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 01 मई 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा दो युवतियों को परेशान करने वाले, दो मनचले युवकों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना एमआईजी़ क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने अति. पुलिस अपराध शाखा इन्दौर के समक्ष में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि, मेरा परिचित अरूण यादव द्वारा मुझे लगातार कॉल कर धमकी देता है और उसकी बात मानने का मना करने पर मुझे एसिड फेंकने की धमकी देता है व मेरे चरित्र के बारें में अनर्गल अश्लील बातें मेरे घर पर मेरे पापा व भाई को कहता है। उक्त शिकायत पर अति. पुलिस अधीक्षक द्वारा वी केयर फोर यू को तत्काल प्रकरण में उचित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
उक्त निर्देश के तारतम्य में वी केयर फोरयू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपी अरूण पिता राजेन्द्र प्रसाद यादव निवासी अटल द्वार के पास इन्दौर को पकड़ा गया। आरोपी अरूण ने पूछताछ पर बताया कि वह और आवेदिका एक कंपनी में साथ में काम करते थे। आरोपी व आवेदिका के मध्य अक्सर बातचीत होती थी, आवेदिका ऑफिस में अन्य कर्मचारियों से भी बात करती थी, जो अनावेदक को अच्छा नहीं लगता था इसलिय उसने आवेदिका के पिता व भाई को अश्लील मैसेज किये थे। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना एमआईजी़ के सुपुर्द किया गया है।

इसी प्रकार पुलिस थाना विजय नगऱ क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने अति. पुलिस अपराध शाखा इन्दौर के समक्ष में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि, मेरा परिचित प्रवीण कुमार रघुवंशी द्वारा मुझे लगातार घर से ऑफिस जाते समय मेरा पीछा करता है तथा मुझ से शादी करने के लिये दबाव बना रहा है व मेरी फोटो को वायरल करने की धमकी देता है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपी प्रवीण कुमार पिता राकेश सिंह रघुवंशी (24) निवासी 1003 टावर-3 गाजियाबाद उ.प्र.को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना विजय नगऱ के सुपुर्द किया गया है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू टीम की सराहनीय भूमिका रही।


महिला की नृशंस हत्या करने वाला आरोपी, पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 01 मई  2017- पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत विनय नगर में हुई महिला के हत्या करने वाले आरोपी को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
            पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 29.04.17 को विनय नगर में आरोपी अरूण पिता ओमप्रकाश द्वारा रोशनी नाम की महिला की नृशंस हत्या कर फरार हो गया था। उक्त घटना पर पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा तत्काल आरोपी की पतारसी कर, गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल द्वारा थाना प्रभारी बी.एल. मण्डलोई के नेतृत्व में एक टीम गठित कर, आरोपी को पकड़ने हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी अरूण पिता ओमप्रकाश (25) निवासी ग्राम कराड़िया तह. बदनावर जिला धार हाल ग्राम सुखनिवास केट रोड़ इन्दौर को उसके स्थायी निवास ग्राम कराड़िया जिला धार से घेराबंदी कर पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, उससे घटना में प्रयुक्त स्पलेण्डर मोटर सायकल क्रं एमपी-09/क्यूवाय-1881 व एक मोबाईलतथा चाकू जप्त किया गया है।

            उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी अन्नपूर्णा श्री बी.एल. मण्डलोई, उनि देवराजसिंह रावत, सउनि बी.एस. कुशवाह, सउनि सोभागसिंह पवार, प्रआर. ब्रजभूषण तथा प्रआर. 1603 उदयभान सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 01 मई 2017- इन्दौर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 01.05.17 को 11.00 से 12.00 बजे तक पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा श्री अशोक बड़जात्या, ऑल इंड़िया जैन समाज के अध्यक्ष एवं एसोसिएशन ऑफ इंडस्ट्रीज मध्य प्रदेश के पूर्व अध्यक्ष, इंफोक्रेट्‌स के साथ संवाद किया गया। उक्त कार्यक्रम का संचालन सिटीजन कॉप एप के फाउण्ड़र, श्री राकेश जैन द्वारा किया गया ।

श्री अशोक बड़जात्या के साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं :-
01.          संवाद कार्यक्रम में इंदौर शहर की सामाजिक और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि का उल्लेख करते हुए सामाजिक संगठनो की अहम्‌ भूमिका पर चर्चा की गई ।
02.          श्री बड़जात्या ने बताया कि लोगों में तनाव कम करने के लिए वर्कशॉप आयोजित कर उन्हें कुछ हद तक अपराध की प्रवृत्ति तथा काफी हद तक यातायात नियम को तोड़ने की मानसिकता से रोका जा सकता हैं ।
03.    आम जनता द्वारा पुलिस से अत्यधिक अपेक्षा रखने के कारण भी कभी-कभी लोग असंतुष्ट रहते हैं। इस संबंध में सेमीनार आयोजित कर पुलिस की भूमिका तथा कानूनी तौर पर पुलिस के सीमित दायरे बारें में को लोगों को बताया जाना चाहिए, ताकि लोग पुलिस से अति अपेक्षा न रखते हुए पुलिस द्वारा किये जा रहे अच्छे कार्यो को सराहे व स्वयं भी उसमें योगदान देने के प्रति जागरूक रहे ।
04.            श्री बड़जात्या द्वारा बताया गया कि उनके नेतृत्व में अभ्यास मंडल संचालित किया जा रहा हैं, जो अच्छे बच्चों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराते है जिसके काफी अच्छे परिणाम प्राप्त हुए हैं। वह इन्दौर पुलिस द्वारा संचालित ''शिखर'' योजना से जुड़ना हेतु तत्पर हैं, जिससे पुलिसकर्मियों के बच्चों का भविष्य उज्जवल हो सकें। 
05.    श्री राकेश जैन फाउंडर सिटिजन कॉप द्वारा बताया गया कि वह सामाजिक संगठनो, सोशल गु्रप्स एवं एन.जी.ओ. के साथ मिलकर यातायात सुरक्षा के प्रति आमजन को जागरूक करने हेतु प्रजेंटेशन तैयार कर रहे हैं। इस हेतु श्री अशोक बड़जात्या द्वारा बताया गया कि जैन समाज भी उक्त कार्यक्रम में पूर्ण रूप से सहयोग देने हेतु तत्पर हैं।

इस कार्यक्रम में आयें अतिथी श्री अशोक बड़जात्या के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत ही सार्थक व प्रभावपूर्ण रहा। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा श्री बड़जात्या का स्वागत करते हुए उन्हें इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान सुझावों एवं अपेक्षाओं पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा प्रभावी व उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 79 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

      
इन्दौर 01 मई  2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 25 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
08 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 मई  2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 78 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 मई  2017-इन्दौरपुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अप्रेल 2017 को 04 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 78 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 मई  2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2017 को 23.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लालापुरा गली नं.2 नेहरू नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 161/2 नेहरू नगर लालापुरा इंदौर निवासी धीरज पिता दुर्गाप्रसाद भोई को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 01 मई  2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथाअपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 मई  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।
10 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 मई  2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 अप्रेल 2017 को 10 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 14 ़आरोपीगिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2017-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2017 को 23.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधाकृष्ण मंदिर के पीछे परिहार कालोनी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, चंदन पिता शिवलाल व्यास, अशोक पिता रामनिवास शर्मा, सुनिल पिता मूलचंद माले, रोहित पिता जितेन्द्र तोमर, विजय पिता रामनरेश भाट, गोलू उर्फ नरेन्द्र पिता सीताराम सांखला, इकबाल पिता असलम खान, शंकर पिता इंद्रराज अधिकारी, संतोष पिता रामगोपाल शुक्ला, महेन्द्र पिता जगन्नाथ चौधरी, नरेन्द्र पिता किशनलाल वर्मा तथा मुकेश पिता सुन्दरलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 28 हजार 230 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2017 को 17.30 बजे, मुल्ला जी की टाल के पास पीठ रोड़ महूं से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, बबलू पिता महिपाल सागोरे तथा महेन्द्र पिता छगन कलमे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्वकर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 मई  2017- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 30 अप्रेल 2017 को 17.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम चिकलोंडा सगड़ोद रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम सगड़ोद निवासी रवि केवट पिता भैरू केवट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, April 30, 2017

नाबालिकों को साथ लेकर, गाड़िया चोरी करने वाला शातिर वाहन चोर क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2017-इन्दौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिये पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों व संदिग्धों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रख प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधिक्षक मुखयालय श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अति. पुलिस अधिक्षक क्राइम ब्राचं श्री अमरेन्द्र सिंह के द्वारा थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच श्री अनिल सिंह चौहान को इस दिशा में प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गए।
शहर में हो रही वाहन चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने हेतु थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा शहर के अतिव्यस्त क्षैत्र नावल्टी मार्केट थाना एमजीरोड से चार मोटर सायकल व दो मोटरसायकल मंगल सिटी थाना विजय नगर से चोरी कर बेचने की फिराक में ग्राहक का इंतजार कर रहे तीन बदमाशों को क्राइम ब्राचं एवं थाना एमजी रोड की टीम द्वारा सयुक्त कर्यवाही कर पकडा गया। पूछताछ पर मुखय आरोपी राहुल पिता मोहन वर्मा(18) निवासी 467 निरंजनपुर नई बस्ती पुलिस थाना लसुडिया इंदौर व इसके दो नाबालिक साथियों ने बताया कि वे नशे के आदी है और नशा करने के लिए पैसे के लिए बाहन चोरी कर कम दाम में बेच देते है। गिरोह का सरगना राहुल वर्मा पूर्व में एमआईजी एवं विजय नगर में भी चोरी के मामले में जेल में बंद हो चुका है। कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है इसने दो नये साथियों को गिरोह में शामिल कर वारदात करना शुरू किया था आरोपीगण भीड़-भाड़ वाले इलाके में वाहन खडे करने वाले व्यक्ति पर नजर रखते थे और वह जैसे ही मोटरसायकल खडी करके जाता तो, मास्टर चाबी से मोटरसायकल का ताला खोलकर वाहन चुरा लेते थे।  चोरी किए गए वाहन में 4 मोटर सायकल और 2 एक्टिवा गाडी है। उक्त वाहन चोरिया पुलिस थाना एमजी रोड क्षेत्रान्तर्गत से चोरी किये जाने से, सभी आरोपियों को पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त वाहन चोरों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना एमजी रोड़ की संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 93 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 30 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 41 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
08 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को 04 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुए मिलें, 04 ़आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को 18.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांई सुमन नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, मलखान पिता लक्ष्मण, राजू पिता सोहनराव, विजय पिता आनंदराव तथा राकेश उर्फ भूरा पिता मोहनलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 9320 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2017- पुलिस थाना हीरा नगर  द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को 21.00 बजे, मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर कबीटखेड़ी सुखलिया इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम भानगढ़ इंदौर निवासी नाथूलाल पिता बद्रीप्रसाद जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को 20.20 बजे, पटेल नगर चमार मोहल्ला खजराना से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, चमार मोहल्ला खजराना इंदौर निवासी सीमा पिता जीवन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2017-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवाजी नगर सुलभ कॉम्पलेक्स के सामने एवं सुभाष नगर पानी की टंकी के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गली नं.9 नेहरू नगर इंदौर निवासी-गोलू उर्फ नितेश पिात प्रकाश वर्मा तथा 128/3 सर्वहारा नगर इंदौर निवासी-दीपक पिता रामसेवक लिखार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे सेक्रमशः पृथक-पृथक एक गुप्ती एवं एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को  19.25 बजे, संस्कृति नगर ग्राउण्ड के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 165 मां शारदा नगर इंदौर निवासी आकाश उर्फ भूरा पिता संजय जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 30 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

19 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है,के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को 07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2017-पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर फ्लेट नं. 3 अशोका अपार्टमेंट राजमहल कालोनी  से क्रिकेट मैच के हार जीत का सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, जय वाटावानी पिता किशनचंद वाटवानी, हरीश पिता गोपालदास वाधवानी तथा दिनेश उर्फ विक्की वाधवानी पिता रमेश वाधवानी को पकडागया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को आरम रोड़ महूं एवं मुकेरी मोहल्ल महूं से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, बंगला नं. 64 प्लाऊडन रोड़ महूं निवासी मोन्टू मंटेरो पिता जोजफ मंटेरो तथा 1305 मुकेरी मोहल्ला महूं निवासी गोपाल पिता दिनेश चौरसिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 460 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अप्रेल 2017-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 29 अप्रेल 2017 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सारवन मोहल्ला महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, सारवन मोहल्ला महूं निवासी गब्बर पिता कमरूल इस्लाम को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 800 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।