Friday, April 7, 2017

शौक पूरा करने के लिये वाहन चोरी करने वाले दो आरोपी, चैकिंग के दौरान पुलिस थाना एमआईजी की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक मोटर सायकल बरामद


इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017-इन्दौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए एवं क्षेत्र में सघन चैकिंग कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना एमआईजी द्वारा दो वाहन चोरों को चोरी की एक मोटर सायकल सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
उक्त जानकारी देते हुये नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर श्री जयन्त सिंह राठौर ने बताया कि दिनांक 06.04.17 रात्रि मे थाना एमाआईजी क्षेत्रान्तर्गत लिंक रोड श्रीनगर एक्सटैंशन पर वाहन चेकिंग के दौरान दो लडके एलआयजी चौराहे तरफ से मोटर सायकल से आते दिखायी दिये जिन्हे रुकने का इशारा किया तो भागने का प्रयास करने लगे जिन्हे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकडा। उक्त दोनों से मोटर सायकल के कागजात के संबंध में पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाये। शंका होने पर गाडी पर लिखे नंबर  MP-09/NU-3654 को चेक करते हीरो होण्डा स्पेलैण्डर राजू पिता रोक्कम लक्ष्मण राव निवासी महू के नाम की पायी जाने पर, उक्त अपाचे गाडी के चेसिस नंबर MD634KE43C2K26043 को चेक करने पर उक्त अपाचे गाडी का रजिस्ट्रेशन नंबर MP-09/NV-3864 का मालिक अमित पिता अनिल पाण्डे निवासी 15,16 ब्लाक डी स्कीम नंबर 78 इंदौर का होना पाये जाने से गाडी चोरी की शंका मे आरोपी अब्दुल मतीन उर्फ मो. सोहेल पिता अब्दुल रसीद अंसारी (22) निवासी 12 काजी की चाल इंदौर तथा रिजवान पिता मो. निसार (21) निवासी 23 मदीनानगर आजाद नगर इंदौर के कब्जे से जप्त की गयी। आरोपियो अब्दुल मतीन उर्फ मो. सोहेल तथा रिजवान नेबताया कि उक्त गाडी उन्होने दो माह पूर्व स्कीम नंबर 78 मे एक मकान नीचे से चुरायी थी। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा उनसे उक्त चोरी की अपाचे मोटर सायकल भी जप्त की गयी है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य वारदातों एवं वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त वाहन चोरों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी श्री तारेश कुमार सोनी, उनि सी.एस. राठौड, आर 3824 राजकुमार द्विवेदी तथा आर अनुपम मिश्रा की सराहनीय भूमिका रही।


कुखयात व शातिर बदमाश गणेश कुशवाह, अवैध जहरीली शराब सहित, पुलिस थाना एमआईजी द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 07 अप्रेल 2017-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक विजयनगर श्री जयन्त सिंह राठौड के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, क्षेत्र के कुखयात व शातिर बदमाश गणेश कुशवाह को 10 लीटर अवैध जहरीली शराब सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना एमआईजी को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि थाना विजयनगर क्षेत्र का शातिर बदमाश गणेश पिता छोटेलाल कुशवाह (38) निवासी 145/2 बजरंग नगर इंदौर, अवैध जहरीली शराब बेच रहा है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना एमआयजी की टीम द्वारा दिनांक 06.04.17 को कासलीवाल गोडाउन के पास अनूप टॉकीज के पीछे से अवैध शराब बेचते हुए पकड़ा, जिसके पास से 10 लीटर जहरीली शराब तथा नीला थोथा व यूरिया जप्त किया गया।
               आरोपी गणेश क्षेत्र का शातिर व कुखयात बदमाश होकर, बर्ष 1999 से लगातार आपराधिक गतिविधियो को अंजाम दे रहा है। आरोपी के विरूद्ध हत्या का 01, लूट का 01, वाहन चोरी के 15, नकबजनी के 01, आत्महत्या के प्रयास के 02 तथा अवैध हथियार रखने का 01इस प्रकार कुल 21 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध है।                           
       उक्त बदमाश को पकडने मे वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआयजी श्री तारेश कुमार सोनी व उनकी टीम के सउनि राजू महंत, सैनिक 385 सोनू तथा सैनिक 559 कालू हार्डिया का सराहनीय योगदान रहा।



उज्जैन के चोरी के प्रकरण में फरार व 5000 रु ईनामी बदमाश, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त मे


इन्दौर 07 अप्रेल 2017-इंदौर शहर में अपराधो पर नियंत्रण हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा फरार अपराधियों एवं वारंटियों की धरपकङ हेतु विशेष प्रयास कर, प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश  कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खजराना द्वारा उज्जैन के चोरी के दो प्रकरणों में फरार व पांच हजार के इनामी आरोपी को पकङने में सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना खजराना द्वारा आज दिनांक 07.04.17 को मुखबिर से प्राप्त सुचना के आधार पर पुलिस थाना नीलगंगा उज्जैन के अप. क्र. 667/15 धारा 379 भादवि एवं अप. क्र. 113/15 धारा 379 भादवि में घटना दिनांक से फरार आरोपी पप्पू उर्फ आशिफ पिता अब्दुल रशीद कुरैशी निवासी तंजीम नगर खजराना इंदौर को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। उक्त आरोपी घटना दिनाक से ही फरार था जिसकी गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक उज्जैन द्वारा 5000-/-रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस थाना खजराना द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पुलिस थाना नीलगंगा उज्जैनके सुपुर्द किया गया।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री कमलेश शर्मा,उ.नि श्याम किशोर त्रिपाठी, आर.990 जितेन्द्र, आर. 3087 राजेश व आर. 490 राजेश कुमावत की सराहनीय भूमिका रही।


महिलाओ के साथ अवैध गांजा बेच रहा, कुख्यात गांजा तस्कर राकेश नागर, दोनों महिलाओं सहित इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में, पुलिस ने पतियो पर नकेल कसी तो घर की महिलाएं ही बेचने लगी गांजा, आपस में देवरानी और जेठानी है दोनो आरोपी महिलाएं



इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017- इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर क्षेत्र में मादक प्रदार्थ एवं नशीले प्रदार्थ की तस्करी करने वालों पर नकेल कसने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय इंदौर मो. युसुफ कुरैशी व अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राइम ब्रांच की टीम को इंदौर में नशे के सौदागरो एवं बदमाशो की धरपकड़ के लिए योजनाबद्ध तरीके से लगाया था।
इस पर क्राइम ब्रांच की टीम ने पुलिस थाना सदरबाजार की मदद से मुखबिर की सूचना पर अवैध गांजे के व्यवसाय के लिए कुखयात राकेश नागर एवं दो महिलाओ को चार किलो गांजा और 91,500 रू. नगदी के साथ पकड़ा है। ये लोग गांजा बेचने के लिए ले जा रहे थे। पुलिस द्वारा इनका नाम पता पूछने पर इन्होने अपने नाम 1. राकेश पिता रमेशचंद्र नागर निवासी सुभाष मार्ग इंदौर, 2. रूबीना पति अशफाक निवासी जूना रिसाला तथा 3. रूखसार पति वसीम निवासी जूना रिसाला इंदौर बताया। आरोपी राकेश नागर इंदौर शहर में गांजे का पुराना कारोबारी है इस पर थाना सदर बाजार में अलग-अलग धाराओ में 17 आपराधिक मामले दर्ज हो चुके है। पिछले साल आरोपी राकेश नागर का व्हाट्‌सअप पर वीडियो भी वायरल हुआ था जिस पर आरोपी राकेश नागर को पिछले साल भी अवैध गांजे के केस में पकड़ा था।
आरोपी राकेश ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि पहले वह शाकाल निवासी शनि गली के साथ गांजा बेचता था परंतु शाकाल के साथ विवाद हो जाने की वजह से उसने वसीम और अस्सू उर्फ अशफाक निवासी जूना रिसाला नाम के दो भाईयो के साथ यह कारोबार करना शुरू किया। इसी प्रकार आरोपी राकेश नागर के साथ पकडाई दो महिलाओ रूबीना एव रूखसार से प्ररंभिक पूछताछ में समाने आया है कि इन दोनो केपति क्रमशः अस्सू एवं वसीम आपस में सगे भाई है जो पहले भी थाना सदर बाजार में नशीली दवाओ एवं गांजा बेचते हुए पकड़ाये जा चुके है। आरोपियानो के पतियो पर पुलिस की कड़ी निगाह रहती है इस कारण से ये महिलाए पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा बेच रही थी। पुलिस द्वारा पूछताछ में सामने आया है कि इन महिलाओ का पूरा परिवार ही नशे का कारोबार करता आ रहा है। ज्ञातव्य है कि एहसान बॉस एवं रईस बॉस नाम से कुखयात बदमाश पहले भी थाना सदर बाजार क्षेत्र में नशे का समान बेचते रहे है और आरोपी महिलाएँ इन्ही के परिवार से है तथा आपस में देवरानी जेठानी है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे  गांजे के स्त्रोत के संबंध में व इस कारोबार में संलिप्त लोगों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर नकेल कसते हुए, पिछले दिनों भी इंदौर शहर के अलग अलग स्थानो से अवैध नशे के कारोबारियो को पकड़ा है। इन्दौर पुलिस की अवैध नशें के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही अनवरत जारी रहेगी।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 130 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

     
इन्दौर 07 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 03 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को  मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महेश यादव नगर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त  मिलें, 756/6 महेश यादव नगर इंदौर निवासी रितेश पिता चैन सिंह तथा ग्राम सिंघाना मनावर जिला धार निवासी मनोज पिता भूरेलाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 13 हजार 500 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर नीलकमल टॉकिज के पास मालवामिल चौराहा इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, श्यामाचरण शुक्ला नगर इंदौर निवासी लीलाबाई पति अजय कंडारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 48 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 21.40 बजे, कासलीवाल गोडाउन अनोप टॉकीज के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 145 बड़ी भमौरी इंदौर निवासी गणेश पिता छोटेलाल कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध जहरीली शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपिया को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017- पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 01.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मोनिका गैलेक्सी के पास धेनू मार्केट इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 18/7 सागर माता अपार्टमेंट सम्राट होटल के पास इंदौर निवासी सन्नी उर्फ जयेश पिता संजय नाचन को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 16.00 बजे, गली नं. 8 मयूर नगर मूसाखेड़ी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गली नं. 9 मयूर नगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी बृजेश उर्फ छोटू पिता विजय सिंह बघेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 07 अप्रेल 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 91 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

21 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविकाचलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 21 आदतन व 25 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 05 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 13.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर नाले किनारे ग्राम सोनगिर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, सुनील पिता रमेशचंद्र मालवीय, सुरजीत पिता नन्नूलाल चौहान तथा मनीराम पिता श्यामलाल तम्बोली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1650 रूपये नगदी तथा ताश पत्तेंबरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 14.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर लक्ष्मीपुरी कालोनी कुएं के पास से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 95 आदर्श बिजासन नगर इंदौर निवासी-विनोद पिता ओमप्रकाश राय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपयें कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 15.50 बजे, पड़ाव चौराहा हातोद से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 71 न्यू शीतल नगर इंदौर निवासी दीपक पिता विजय यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1155 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 22.00 बजे, प्रिंस ढाबे के पास चौपाटी से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले विनोद पिता बालमुकुंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त कीगयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 16.45 बजे, संजय गांधी कालोनी महूं से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, संजय गांधी कालोनी महूं निवासी विशाल उर्फ भैय्‌यू पिता महेश जगदाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 20.00 बजे, चम्बल नदी पुलिया के पास लिम्बोदापार से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, लिम्बोदापार निवासी  जालमसिंह पिता भेरूसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 19.30 बजे, शिवचौक रंगवासा से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, शिवचौक रंगवासा राऊ निवासी विक्रम पिता बापूसिंह चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1155 रूपयें कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 कोमुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध भांग ले जाते/बेचते हुये मिलें, सुभाष होस्टल के पीछे इंदौर निवासी-रिंकू पिता गणेश वर्मा तथा 13 कड़ाबीन इंदौर निवासी-भोला पिता सत्यनारायण यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध भांग जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 अप्रेल 2017- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 12.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर देशी कलाली के सामने महूं नाका से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 43 श्यामनगर पूरणदास की बगिया इंदौर मे रहने वाले फिरोज पिता हसीन भोलू खान तथा वसीम पिता मुन्ना खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किये गये।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 06 अप्रेल 2017 को 14.00 बजे, रामा फॉस्फेट फैक्ट्री के आगे से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम बड़ोदिया खान निवासी राजेन्द्र पिता कैलाश राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, April 6, 2017

आईपीएल मैच के दौरान यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था


इन्दौर-दिनांक 06 अप्रेल 2017-इन्दौर शहर में दिनांक 08 एवं 10 अप्रेल 2017 को आईपीएल टूर्नामेन्ट के मैच उषाराजे क्रिकेट मैदान में खेला जाना प्रस्तावित है, जिसमें देश-विदेश के साथ-साथ स्थानीय दर्शक भी रहेगे । इस दौरान दर्शको हेतु पार्किग व्यवस्था एवं सामान्य नागरिको हेतु यातायात व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी :-

दर्शकों हेतु पार्किग व्यवस्था :-
1.            भण्डारी मिल, राजकुमार ब्रिज, रेल्वे स्टेशन की ओर से आने वाले दर्शक अपने वाहन बाल विनय मंदिर एवं एस.जी.आई.टी.एस. कॉलेज में पार्क कर सकेगे ।
2.            अटल द्वार, पलासिया, इण्डस्ट्री हाउस, ए.बी. रोड की ओर से जंजीरवाला चौराहे की ओर आने वाले दर्शक अपने वाहन पंचम की फेल स्थित पार्किग में कर सकेगे ।
सामान्य वाहनों हेतु यातायात व्यवस्था :-
                आम जनता से अपील की जाती है कि वे इण्डस्ट्री हाउस से लेन्टर्न चौराहें की ओर जाने वाले का मार्ग का उपयोग न करते हुये अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें ।  इसी प्रकार से लेन्टर्न चौराहे की ओर से जंजीरवाला चौराहा की ओर जाने वाले एम.जी. रोड का उपयोग कर सकते है। जंजीरवाला चौराहे से लेन्टर्नचौराहे का उपयोग के केवल पासधारक वाहन ही कर सकते है अन्य वाहन इस मार्ग पर पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगे।  उक्त व्यवस्था दिनांक 08.04.17 करे दोपहर 12 बजे से मैच समाप्ति तक एवं दिनांक 10.04.17 को सांय 06 बजे से मैच समाप्ति तक प्रभावशील रहेगी।

पार्किंग प्लान संलग्न है-


पुलिस थाना देपालपुर का शातिर बदमाश शालिग्राम कलौता, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 06 अप्रेल 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कड़ी कार्यवाही की जावें। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना देपालपुर द्वारा क्षेत्र के कुखयात बदमाश शालिग्राम पिता हीरासिंह बीसी कलौता (41) निवासी ग्राम अटाहेड़ा इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी शालिग्राम पुलिस थाना देपालपुर का शातिर व कुखयात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध विभिन्न प्रकार के कई अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी केविरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी शालिग्राम को पुलिस थाना देपालपुर द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा गया है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी देपालपुर श्री सुनिल यादव व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


आईपीएल मैच के फर्जी टिकटों की बिक्री करने वाला रंगें हाथ, पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 06 अप्रेल 2017-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा आईपीएल मैच के फर्जी टिकटों की बिक्री करने वाले आरोपी को रंगें हाथों पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना भंवरकुआं की टीम को आज दिनांक 06.04.17 को मुखबिर के माध्यम से  सूचना प्राप्त हुयी कि एक लड़का नौलखा चौराहे पर दिनांक 10.04.17 को होने वाले आईपीएल सीजन 10 के होल्कर स्टेडियम में होने वाले मैच के फर्जी टिकिट बेच रहा है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस थाना भंवरकुआं की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही कर मौके पर  से घेराबंदी कर एक लड़के को जिसने काली शर्ट व नीली जींस पहन रखी थी को पकड़ा गया। जिसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 900 रू कीमत वाले 8 टिकिट नरेन्द्र हिरवानी गेट के सभी टिकिट एक ही सीरीज, एक ही सीरियल नंबर व एक ही सीटके होना पाये गये तथा 1600 रू कीमत के सतीश मलहोत्रा गेट के 8 टिकिट मिले जिनको चैक करते सभी टिकिट एक ही सीरीज, एक ही सीरियल नंबर व एक ही सीट के होना पाये गये। टिकिट बेचने वाले का नाम पता पूछते उसने अपना नाम अनिल पिता बालाराम रघुवंशी निवासी बांसखेड़ा थाना लटेरी जिला विदिशा हाल मुकाम 154/3 इंद्रपुरी कालोनी इंदौर बताया।  मौके पर आरोपी से टिकिट जप्त कर आरोपी को हिरासत में लेकर इसके विरूद्ध थाना भंवरकुंआ पर अपराध क्रमांक 191/17 धारा 420,467,468 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस द्वारा आरोपी से प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री शिवपाल सिंह कुशवाह, उनि चैनसिंह चौहान व टीम की सराहनीय भूमिका रही।


लोगो के साथ लूट करने वाली गैंग, पुलिस थाना बेटमा की गिरफ्त में, आरोपियों द्वारा थाना बेटमा, देपालपुर व्‌ थाना बगदून धार मे की गयी लूटो का पर्दाफाश


इन्दौर-दिनांक 06 अप्रेल 2017-पुलिस थाना बेटमा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 29.03.17 को रात्रि करीब 10.30 बजे ग्राम बडी सागौर जिला धार के निवासी अभिषेक रघुवंशी तथा उसके साथी दीपक रघुवंशी जब सागौर से देपालपुर अपनी दुकान पर जा रहे थे तो रंगवासा बीड के पास अज्ञात तीन बदमाशो ने चाकू व कट्टा अडाकर, उनसे नगदी 1950 रूपये तथा मोटर सायकल नं. डच्.09ध्फन्.2276 तथा एक चांदी की चैन, एक चांदी की अगूंठी, कुछ कागजात तथा तीन मोबाईल लुट लिये थे जिस पर थाना बेटमा पर अपराध क्रमांक 116/17 धारा 392 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गयाथा।
प्रकरण की गम्भीरता के मद्देनजर पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महूं श्री पंकज कुमावत के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी देपालपुर अनिलसिंह राठौर की देखरेख में थाना प्रभारी बेटमा व उनकी टीम को आरोपीयो की पतारसी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपियों की पतारसी की जा रही थी, जिसके लिये अपने मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। इस दौरान दिनांक 06.04.17 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि तीन बदमाश डिस्कवर मोटर सायकल पर कट्टा व चाकू लेकर लूट के उद्देश्य से घूम रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए मोथला फाटा पर तीन संदिग्ध व्यक्तियो को पकडा गया। जिनके नाम पता पूछने पर गाडी चलाने वाले ने अपना नाम निसार उर्फ नासीर पिता इलियास (30) निवासी बडा रावला सांवेर हाल गुलाबपुरा बडनगर बताया जिसकी तलाशी लेने पर एक देशी कट्टा मिला व पीछे बैठे व्यक्तियो के नाम पता पुछने पर एक ने अपना नाम सोनू उर्फ बबलू उर्फ सोहेल पिता बल्लु उर्फ इलियाजनिवासी गली नं. 07 खजराना स्थाई पता ग्राम बकानी तहसील झालावाड जिला झालावाड राजस्थान तथा दूसरे ने अपना नाम मोहम्मद इशाक पिता मोहम्मद इलियाज (25) निवासी पुरानी उज्जैन रोड गुलाबपुरा बडनगर बताया, इन दोनो की तलाशी लेने पर इनके पास से दो धारदार चाकू मिले। पुलिस द्वारा तीनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो इन्होने दिनांक 29.03.17  को रात्रि मे रंगवासा बीड मे व आगरा मुरखेडा के बीच देपालपुर इन्दौर रोड पर थाना देपालपुर एवं महू नीमच रोड तथा मांगलिया बायपास पर मोटर सायकल से लूट करना बताया ।
पूछताछ पर पता चला कि तीनों आरोपीगण शातिर बदमाश है। आरोपी निसार उर्फ नासीर पिता इलियाज निवासी सांवेर जनवरी 2017 मे ही सांवेर के अपराध क्रमांक 404/10 धारा 302,34 भादवि मे हाईकोर्ट से जमानत पर छुटा है। आरोपी को सेंशन कोर्ट से आजीवन कारावास की सजा हुई थी जो 2010 से 2017 तक सात साल जेल मे रहा है। आरोपी निसार की मुलाकात, आरोपी सोनू उर्फ बबलू उर्फ सोहेल से सांवेर जेल मे हुई थी, तब से सोनू उर्फ बबलू आरोपी निसार की बुआ के यहाँ सांवेर मे रहता है। आरोपी इशाक उर्फ इलियाज तथा सोनू उर्फ बबलू नेपूर्व में जिला शिवपुरी थाना कोलारस अन्तर्गत एक ड्रायवर की गोली मारकर हत्या कर ट्रक लूट लिया था, जिसमें दोनो करीब 4 साल शिवपुरी जेल मे रहे है जो अभी करीब एक साल पहले ही जमानत पर छूटे है। आरोपी इशाक उर्फ इलियाज के थाना सांवेर, भंवरकुआ, बडनगर उज्जैन तथा कोलारस शिवपुरी मे लूट व चोरी आदि के 13 अपराध पंजीबद्ध है तथा आरोपी नासीर उर्फ निसार पर थाना सांवेर मे चोरी व हत्या आदि के करीब 6 अपराध पंजीबद्ध है ।
आरोपी नासीर उर्फ निसार के केस की तारीख पेशी दिनांक 03.04.17 को हाईकोर्ट मे होने से रूपये की जरूरत के कारण, इन्होने लूट करने की योजना बनायी। आरोपी निसार तथा उसका भाई इशाक इन्दौर राजवाडा पर आये औऱ वही पर सोनू उर्फ बबलू उर्फ सोहेल को बुलाकर पीथमपुर तरफ लूट करने की योजना बनायी औऱ तीनो ने पीथमपुर महूं रोड पर थाना बगदुन के अन्तर्गत फरियादी त्रिलोक पिता भालसिहं भील निवासी इण्डोरामा को चाकू व कट्टा अडाकर उसका इन्टेक्स कम्पनी का मोबाईल, हैलमेट एवं रूपये छीन लिये तथा उसी दिन रात 10.30 बजे रंगवासा बीड पर फरियादी अभिषेक रघुवंशी व उसके साथी दीपक से नगदी रूपये, चांदी की अंगुठी व चैन एवं मोटर सायकलआदि सामान लूट कर सांवेर तरफ भाग गये थे। इन्होने दिनांक 25.03.17 को आगरा मुरखेडा के बीच देपालपुर इन्दौर रोड पर थाना देपालपुर के मध्य जब फरियादी दीपक पिता दिनेश सेनी घर जाने के लिये खडा था तो उसको रात्रि करीब 08.30 बजे चाकू व कट्टा अडाकर उसका लावा कम्पनी का मोबाईल तथा 2000 रूपये लूट लिये थे तथा आरोपियो द्वारा करीब डेढ माह पहले मांगलिया के पास एक मोटर सायकल डिस्कवर भी छीन ली थी। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, जिनका पुलिस रिमांड लिया जाकर पूछताछ की जा रही है जिसमें औऱ भी लूटो का खुलासा होने की सम्भावना है।
उल्लेखनीय है कि आरोपी सोनू उर्फ बबलू पिता बल्लू जाति दर्जी निवासी बकानी जिला झालावाड का रहने वाला है जो अपराध करके पकड़ में नहीं आयें इसलिये अपना नाम बदलकर सोनू उर्फ साबिर तथा अपने पिता के नाम पर साथी आरोपी निसार के पिता का नाम इलियाज ही उपयोग करता था। जो 2010 मे आरोपी नासिर से मुलाकात होने के बाद उसकी बुऑ के घर सांवेर मे अपना नाम मोहम्मद सोहेल पिता मोहम्मद इलियाज निवासी सांवेर बदलकर रह रहा है ।
उक्त घटना का पर्दाफाश कर, आरोपीयो को पकडने मे वरिष्ठअधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेटमा श्री राजकुमार यादव व उनकी टीम के प्रआर. 344 श्रवणसिंह, प्रआर. 2794 ओमप्रकाश, प्रआर. संजय गायकवाड, आर. 2924 राजेश पटेल तथा आर. 3785 कमलेश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।