Monday, February 27, 2017

राजस्थान से अफीम की डिलेवरी देने इन्दौर आया तस्कर, क्राईम ब्रांच की गिरफ्त में, मोटर साइकिल की सीट के नीचे छिपा रखी थी 5 लाख रू. मूल्य की 1 किलो 200 ग्राम अवैध अफीम


इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा शहर में मादक पदार्थो की तस्करी की गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों पर कड़ी व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय मो. युसुफ कुरैशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध) श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना खजराना संयुक्त टीम द्वारा राजस्थान से इन्दौर डिलेवरी देने आये एक अफीम तस्कर को पांच लाख रूपयें मूल्य की अवैध अफीम के साथ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

       इंदौर में हाल ही में अपराध शाखा एवं संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस के साथ मिलकर संयुक्त रूप से अवैध नशे के कारोबार के विरूद्ध अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में भी इन्दौर पुलिस ने गांजा, अल्फाजोलम जैसे मादक पदाथो एवं नशीली दवाइयों की तस्करी करने वाले अपराधियों को पकड़ा था इसके बाद शहर में अन्य नशीले पदार्थो की रोकथाम हेतु कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। जिसमे क्राइम ब्रांच की टीम को प्राप्त निर्देशों अनुसार मेहनत व सतर्कता से मुखबिरों को सक्रिय किया गया तो सूचना संकलित करने पर ऐसे व्यक्ति की पहचान की गई जो अफीम की (तस्करी) डिलेवरी देने हेतु इंदौर आता जाता है। मुखबिर के बताये हुलिया अनुसार उक्त व्यक्ति द्वारा इंदौर डिलेवरी देने हेतु आया, तो आरोपी कंवरलाल पिता गिरधारीलाल उम्र 62 साल निवासी ग्राम वरमपुरा तह. झालरापाटन थाना रटलई राजस्थान को मौके पर मोटर सायकिल हीरो होण्डा ग्लेमर क्रं. एमपी-42/एमएफ-5088 से डिलिवरी देने आया जिसे क्राईम ब्राचं की टीम द्वारा पुलिस थाना खजराना की टीम के साथ मिलकर आरोपी को घेरावंदी कर पकडा गया। आरोपी के कब्जे से तलाशी में मोटर सायकिल की सीट के नीचे से 1 किलो 200 ग्राम अफीम को जप्त किया गया है जिसकी अंतर्राष्ट्रीय कीमत करीबन 5 लाख रूपये है। पुलिस द्वारा आरोपी के विरूद्ध अवैध मादक पदार्थ का प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे उसके साथ जुडे़ अन्य लोगों के संबंध में एवं माललाने-ले जाने एवं अफीम कहां और किसको उपलब्ध कराता है इस संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।



इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- इन्दौर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 27.02.17 को 11.00 से 12.00 बजे तक उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा श्री श्री आशुतोष दुबे, प्रोफेसर एवं हेड डिपार्टमेंट अंग्रेजी, माता जीजाबाई शासकीय गर्ल्स पी.जी. कॉलेज, मोतीतबेला इंदौर के साथ संवाद किया गया। श्री आशुतोष दुबे, अखिल भारतीय माखनलाल चतुर्वेदी अवार्ड़, रजा पुरूस्कार, केदार सम्मान, वागीश्वरी पुरूस्कार से सम्मानित हैं, जिनके द्वारा हिन्दी संस्करण में ''चोर दरवाजे से (1996), असंभव सारांश (2002), यकीन की आयते (2008) तथा विदा लेना बाकी राहे (2016)''  जैसी पुस्तके लेख की गयी हैं ।

श्री आशुतोष दुबेके साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं : -
01.       महिलाओं से जुडे़ अपराधों के संबंध में जागरूकता को लेकर इंदौर पुलिस एवं विश्वविद्यालय द्वारा एक सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जावे, जिसमें ट्राफिक अवेयरनेस एवं महिला सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक किया जा सकें।

02.         महिला पुलिसकर्मी एवं कॉलेज में अध्ययनरत छात्राओं को साथ लेकर एक सेल्फ डिफेन्स कैम्प संचालित किया जावे ।

03.      कॉलेज में अध्ययनरत छात्रों द्वारा दो पहिया वाहनों के द्वारा हार्स रायडिंग स्टंट एवं कलाबाजी जैसी घटनाओं पर रोकथाम हेतु छात्रों के साथ संवाद के माध्यम से यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जावे ।

इस कार्यक्रम में आयें अतिथी श्री आशुतोष दुबें के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत ही सार्थक व प्रभावपूर्ण रहा। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा श्री दुबे का स्वागत करते हुए उन्हें इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान सुझावों एवं अपेक्षाओं पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा प्रभारी व उचित कार्यवाही करने का आश्वासन देते हुए, माह मार्च 2017 में छात्राओं एवं महिला पुलिसकर्मियों का एक साथ सेल्फ डिफेंस समर कोर्स, इंदौर पुलिस द्वारा संचालित करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिये गये।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 27 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
06 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 01 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त 06 मिले आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 14.55 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर अलवासा टेकरी, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, श्याम पिता भगवती प्रसाद, सुरेश पिता रामगोपाल सेन, राजेश पिता भंवरलाल तथा सोहन पिता अमरसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5300 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 13.30 बजे, न्याय नगर खजराना, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, स्कीम नं. 78 इन्दौर निवासी सुरेन्द्र पिता रामप्रसाद तथा मालवीय नगर इंदौर निवासी अजय ंिसंह पिता रामरतनमालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 23.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर टिगरिया रोड़ कांकड़, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 82 न्यू शीतल नगर इंदौर निवासी-लोकू उर्फ लोकेन्द्र पिता राजू जाटव, भगतसिंह रोड़ इन्दौर निवासी-सुनिल उर्फ टार्जन पिता रामसूरत बौरासी तथा भगतसिंह रोड़ इन्दौर निवासी-अनिल पिता रामसूरत बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 17 हजार 500 रूपये कीमत की 7 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 19.30 बजे, रूस्तम का बगीचा़ एवं नेहरू नगर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 400 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी-भागीरथ पिता श्यामलाल बामने, 308 रूस्तम का बगीचा इन्दौर निवासी-आकाश पिता ओमप्रकाश वर्मा तथा 111 देव नगर इन्दौर निवासी अरूण पिताग्यारसीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3100 रूपये कीमत की 62 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मजदूर चौक चौराहा एवं एहमद नगर खजराना, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, हीना पैलेस खजराना निवासी-इलियास उर्फ गंधारी पिता मो. रसीद खां तथा 111 सदर बाजार पानी की टंकी के पास रहने वाले शाहरूख पिता साबिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक छुरा व एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 27 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिकतत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 48 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 06 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिलें 21 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी2017-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर थाना क्षेत्रान्तर्गत साल्वी धर्मशाला के पास लोधीपुरा एवं साई मंदिर के पीछे बालदा कालोनी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, मुकेश पिता भगवान पटवा, मनोज पिता प्यारेलाल वर्मा, राहुल पिता राजकुमार जैन, सूरज पिता रमेश दादोरे, शुभम पिता रामचरण मालवीय, भारत पिता महेश नरवरिया, चेतन्य पिता रमेश, राजू पिता पूनमचंद सूर्यवंशी, विनय पिता अशोक मालवीय, शुभम पिता अशोक सालवी, गोलू पिता मोतीसिंह चौहान, प्रवीण पिता घनश्याम इमोले, जीतू पिता शंरलाल गोयल, राहुल पिता पृथ्वीराज कोटिया, पिंटू पिता मूलचंद यादव तथा शेखर उर्फ गबरू पिता शंरलाल राजेरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7650 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 15.00 बजे, ग्राम गवली पलासिया से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुए मिलें, यहीं के रहने वाले जाकिर पिता जुम्मा, बाबू पिता यासीन, रवि पिता मांगीलाल चौहान, मुकेश पिता सिद्धनाथ तथा शेख सफी पिताशेख बाबू मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1780 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 11.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गुलजार चौकी के पास इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 6 पवनपुरी पालदा इन्दौर निवासी विजय पिता सुरेश मीणा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 336 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोल चौराहा एवं राम रहीम कालोनी राऊ इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, घटिया चिमनगंज उज्जैन निवासी-राहुल पिता अशोक तथा भूराखेड़ी पोस्ट कुलावदा सारंगपुर जिला राजगढ़ निवासी-अरूण पिता संतोष को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 30 क्वाटर अवैध शराब एवं 6 बियर की बॉटल जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी2017 को 20.30 बजे, हरिजन मोहल्ला बिजलपुर इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, हरिजन मोहल्ला बिजलपुर इन्दौर निवासी राधाबाई पति देवकरण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 27 फरवरी 2017- पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 00.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सिंधी कालोनी, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 54 पवनपुरी देवनगर पालदा इंदौर निवासी नीतेश पिता संतोष सिंह बैस को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 23.15 बजे, रेल्वे ब्रिज के पास पीठ रोड़ महूं से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पीठ रोड़ महूं निवासी आशीष पिता द्वारकाप्रसाद कलमे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 26 फरवरी 2017 को 17.00 बजे, शेलसिटी के सामनेघोड़ाबड़़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, घोड़ाबड़ सिमरोल निवासी संतोष पिता सीताराम भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।






Sunday, February 26, 2017

सराफा व्यापारियों का सोना लेकर भागे बंगाली कारीगर के प्रकरण में, इन्दौर पुलिस द्वारा किये जा रहे है शेष माल की बरामदगी के प्रयास



इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर के निर्देशन में क्राईम ब्रांच द्वारा दिनांक 25.02.17 को थाना सराफा के अप.क्रं. 105/11 धारा 406 भादवि में आरोपी मुजम्मिल उर्फ बादद्गााह पिता अब्दुल हक उम्र 52 साल नि. 54,55 सुभाष मार्ग इंदौर स्थाई पश्चिम बंगाल का इंदौर गिरफ्तार किया हैं, जो सराफा के व्यापारी घनशयाम व अन्य सराफा व्यापारीयो का लगभग तीन किलो सोना योजना वद्ध तरीके से लेकर फरार हो गया था। गिरफ्तारी पर आरोपी बादशाह ने अपने भांजे शेख माबूद पिता शेख तालिब अली मंडल नि. 60 बौहरा बाजार इंदौर को सोना देना बताया था। इस पर विवेचना के दौरान करीब 1270 ग्राम सोना उक्त दोनो से बरामद किया गया हैं। शेष सोना बरामदगी के लिये दोनो आरोपीयो से पुछताछ की गई। तो आरोपी शेख माबूद ने घटना के बाद दिनांक 05 दिसम्बर 2012 को बौहरा बाजार में भूखंड क्रमांक 38 पर निर्मित प्रेम प्लाजा के द्वतीय मंजील पर फ्लेट क्रमांक 210 को 52,50,000/- में क्रय किया हैं तथा अपना मकान 60 बौहरा बाजार जो कि पूर्व में क्रय किया गया था घटना के बाद उसपर निर्माण किया गया हैं। उक्त अफरातफरी किये गये सोने को बेचकर उक्त फ्लेट क्रय किया एवं मकान पर उसी पैसे से निर्माण कार्य कराया गया हैं तथा आरोपी बादशाह को सोना बेचकर सात लाख रुपये दिये गये हैं। आरोपी बादशाह द्वारा उक्त रुपयो से क्या खरीदा गया हैं, इसकी जानकारी प्राप्त कि जा रही हैं। शेष माल की बरामदगी विधिनुसार सम्पत्ती कुर्क कर विवेचना के दौरान शेष माल की बरामदगी विधिनुसार की जावेगी। आरोपी बादशाह ने सोना आरोपी शेख माबूद के अलावा और किस-किस को बेचा हैं इसकी भी जानकारी प्राप्त की जा रही है तथा आरोपी माबूद द्वारा जो पैसा शेफु के माध्यम से बादद्गााह को भेजा गया हैं इसकी भीजानकारी भी प्राप्त की जा रही हैं। इन्दौर पुलिस द्वारा प्रकरण में पूछताछ कर, शेष माल के बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है।

नवभारत प्रेस प्रांगण से केबल के कार्य करने वाले दो कर्मचारियों ने ही, चुराये थे केबल के ड्रम, आरोपियों के कब्जे से 1,25,000/- रुपये कीमत के चोरी गये केबल के 04 ड्रम बरामद


इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2017-पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 17.2.17 को सुबह नवभारत प्रेस काम्पलेक्स प्रांगण मे से अज्ञात चोर 4 केबल के ड्रम चुराकर ले गया था। चारो ड्रमो की कुल कीमत 1,25,000/- रूपये थी, जिसकी रिपोर्ट फरियादी हेथवे केबल के प्रबंधक मो. शाकिर पिता जिब्राईल अंसारी निवासी 87 शराफत नगर द्वारा करने पर, थाना एमआईजी पर अप. क्र.  122/17 धारा 379 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना मे लिया गया।
प्रेस कामप्लेक्स मे दिन दहाडे हुई केबल चोरी से मीडिया समूह मे भी यह बात सोचने में आ रही थी, कि इतने सुरक्षित क्षेत्र से दिन दहाडे कौन व्यक्ति 04 केबल के ड्रम चुराकर ले जा सकता है। उक्त घटना पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक विजय नगर श्री जयंत राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी एमआयजी की टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान नवभारत प्रेस काम्पेलेक्स मे लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने पर अज्ञात चोरकेबल के ड्रम चुराकर ले जाते दिखे, जिनकी तलाश पुलिस टीम कर रही थी। इसी दौरान टीम के आर 3824 राजकुमार द्विवेदी को सूचना मिली कि जो अज्ञात चोर फुटेज मे दिखायी दे रहा है उसी हुलिये का व्यक्ति नेहरुनगर रोड नंबर 4 के पास देखा गया है। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए, सीसीटीवी फुटेज के संदेही राजू पिता लक्ष्मण (23) निवासी  216/4 नेहरुनगर इंदौर को अभिरक्षा मे लिया जाकर पूछताछ की गयी तो उसने जुर्म स्वीकार किया और चोरी के मामले मे अपने साथी प्रदीप पिता भेरूसिंह पवार (37) निवासी  34 बी शुभम नगर इंदौर का नाम बताया। पुलिस द्वारा उसको भी गिरफ्तार किया जाकर केबल के 4 ड्रम कुल कीमती  1,25,000/-  रूपये के जप्त किये गये।  आरोपियो ने बताया कि केबल चोरी की घटना को उन्होने बडे ही शातिराना तरीके के अंजाम दिया था। घटना दिनांक को दिन का समय होने से उन्होने लोडिंग रिक्शा किराये पर ली और दिहाडी मजदूरो को बुलाकर माल लोडिंग में भरवाकर आरोपी प्रदीप ने अपने गोडाउन अवंतिका नगर मे रखवाया था। किसी भी मजदूर तथा लोडिंग वाले को यह शंका नही हो  पायी कि उक्त माल चोरी किया जा रहा है। आरोपियो ने बडी सफाई से घटना को अंजाम दिया था।पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे प्रकरण में पूछताछ की जा रही है।

उक्त केबल चोरी की घटना का त्वरित पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एमआईजी श्री तारेश कुमार सोनी, उनि आराधना शर्मा, आर 3824 राजकुमार द्विवेदी तथा आर 1532 नीरज रघुवंशी का सराहनीय योगदान रहा।


पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा जुऑ खेलते हुये मिलें 06 आरोपी गिरफ्‌तार


इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2017-पुलिस थाना द्वारकापुरी की टीम को आज दिनांक 26.02.17 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि प्रजापत नगर में कुछ लोग जुऑ खेल रहे है। पुलिस टीम द्वारा उक्त सूचना पर मौके पर जाकर देखा तो वहां पर कुछ लोग ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, जहां पर घेराबंदी कर 6 आरोपियों-1. सचिन पिता जागेश्वर शर्मा निवासी 265-बी प्रजापत नगर, 2. अन्नपाल पिता बजरंग पाल निवासी 380 सी प्रजापत नगर, 3. संजू राव पिता बंडू राव निवासी 470 प्रजापत नगर, 4. राकेश पिता मदनलाल सोलंकी निवासी डी प्रजापत नगर, 5. राजू पिता नरसिंग राठौर निवासी प्रजापत नगर तथा 6. मनीष पिता रामस्वरूप सोलंकी निवासी सेक्टर ई प्रजापत नगर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2400 रूपयें नगदी, तीन मोबाईल तथा ताश पत्तें बरामद किये गये। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

            उक्त आरोपियों को पकड़ने में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी के मार्गदर्शन में उनि वासुदेव मोरे, सउनि अमरसिंह, आर. राजाराम, आर. देवेन्द्र, आर. के.सी. शर्मा तथा आर. शिवनारायण की सराहनीय भूमिका रही।


निगम कर्मी की हत्या में एक और गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 26 फरवरी 2017- दिनांक 23/02/17 को निगम की टीम जब गौरीनगर में मवेशी पकडने का कार्य कर रही थी तभी पशु पालक भैय्यू यादव, ग्यारसीलाल यादव, आशुतोष उर्फ आशू तोमर एवं कुणाल यादव ने अपने मवेशी पकडे जाने का विरोध किया तथा विवाद बढने पर निगम कर्मी शुभम कुशवाह की चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी थी।
घटना की गंभीरता को देखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा आरोपियों की त्वरित पतारसी के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्यमें पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति. पुलिस अधीक्षक श्री सम्मत उपाध्याय के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक श्री अजय जैन ने थाना प्रभारी हीरानगर शशिकान्त चौरसिया के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। टीमों को अलग-अलग स्थानों पर आरोपियों की पतारसी हेतु रवाना किया गया। जो टीम द्वारा दो आरोपियों 1. भैय्यू उर्फ कृष्णा यादव तथा आशु उर्फ आशुतोष तोमर गिरफ्तार किया गया।
टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त हत्या के प्रकरण का एक और आरोपी अपने रिस्तेदार के यहॉ पैस लेने आने वाला है। जिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तत्काल भागीरथपुरा पहुंचकर किशोर खुशहाल (परिवर्तित नाम) को अभिरक्षा में ले लिया। आरोपी ने पूंछतांछ पर बताया कि वह पशु पालन का कार्य करता है तथा पशु पकडने की मुहिम से आहत होकर अपने संग मित्र पशु पालकों के साथ इस घटना में शामिल हो गया। घटना के बाद किशोर ओमकारेश्वर चला गया था किन्तु पैसे खत्म होने के कारण अपने रिस्तेदार को भागीरथपुरा बुलाया था तथा इंतजार कर रहा था, तभी पुलिस ने सूचना के आधार पर किशोर को अभिरक्षा में ले लिया।
आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस द्वारा पूंछतांछ की जा रही है एवं पता लगाया जा रहा है कि नगर निगम की मुहिम में संभावित कार्यवाही की सूचना किस प्रकार से लीक होकर पशु पालकों तक पहुंचती थी। पुलिस द्वारा किशोर खुशहाल (परिवर्तित नाम ) से पूंछतांछ कर एक अन्य आरोपी ग्यारसीलाल की तलाश जारी है एवं उसकी तलाश में दल रवाना हो चुके हैं ।

उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर श्री शशिकांत चौरसिया एवं उनकी टीम के उनि अशोक कनेश, उनि एस.एस. सोलंकी, आरक्षक राजेन्द्र रघुवंशी, आरक्षक प्रवीण सिंह का सराहनीय योगदान रहा है ।