Monday, February 20, 2017

15 वर्ष से फरार आरोपी पुलिस थाना संयोगितागंज की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2017-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही फरार आरोपियों व गैर जमानती एवं फरार वांरटीयों की धरपकड़ कार्यवाहीं के अन्तर्गत संयोगितागंज इन्दौर द्वारा आज दिनांक 20.02.17 को 15 वर्षो से फरार आरोपी प्रतीक पिता प्रकाशचंद्र देसाई (32) निवासी जयहिन्द टॉकीज के पास एमजी रोड, राजगढ हाल राजनगर ई सेक्टर चंदननगर, इंदौर को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
आरोपी प्रतीक पिता प्रकाशचंद्र देसाई पुलिस थाना संयोगितागंज के अप. क्र. 222/03 धारा 381, भादवि में घटना दिनांक 28.03.2003 से फरार हो गया, जिसकी गिरफ्तारी के हरसंभव प्रयास किये गये परन्तु आरोपी नही मिला जिससे आरोपी के विरूद्ध चालान माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया जिसके उपरांत माननीय न्याायालय द्वारा दिनांक फरारी वारण्ट जारी किया गया था। पुलिस थाना संयोगितागंज की टीम द्वारा आरोपी की तलाश करते हुये आरोपी की मॉ निर्मला देसाई की कॉल डिटेल निकाली गयी जिसके आधार पर आरोपी प्रतीक देसाईअजयबाग कॉलोनी में होना ज्ञात हुआ। इस पर थाना प्रभारी संयोगितागंज मंजू यादव एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को 37, अजयबाग कॉलोनी मूसाखेडी, इंदौर से पकडा गया। 
उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी संयोगितागंज मंजू यादव एवं उनकी टीम के प्रआर महेश चौहान, आर किशोर सोनगर, आर संजय चावडा की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम का आयोजन




इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2017- इन्दौर पुलिस द्वारा प्रारंभ किये गये संवाद कार्यक्रम के अन्तर्गत आज दिनांक 20.02.17 को 11.00 से 12.00 बजे तक पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा श्री नरेन्द्र धाकड़ कुलपति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय एवं श्री अभिजीत सिंह राठौर रेडियो पापर्कान 90.4 FM के साथ संवाद किया गया।  
       श्री नरेन्द्र धाकड़ कुलपति देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न हैं : - 
01.   इंदौर पुलिस एवं विश्वविद्यालय द्वारा एक सामूहिक कार्यक्रम आयोजित किया जावे जिसमें ट्राफिक अवेयरनेस एवं महिला सुरक्षा के प्रति बच्चों को जागरूक किया जा सकें।

श्री अभिजीत सिंह राठौर रेडियो पापर्कान 90.4 FM के साथ संवाद के महत्वपूर्ण अंश निम्न है :- 
01. समस्त पुलिस थानों का कायाकल्प, रंग रोगन, स्वच्छता लाई जाये एवं नवीन टेक्नालॉजी का प्रयोग अपराध रोकथाम में किया जाये। POLICE P-Polite, O-Obedient, L-Loyal, I-Intelligent, C-Courageous, E-Efficient. लिखी पुलिस की उक्त व्याखया वाली तखती को अनिवार्य रूप से हर थाने में लगाया जाये। 
 02.शादी और बारात के दौरान जब सड़क पर शोर हो और ट्राफिक में बाधा उत्पन्न हो तब, पुलिस का मुखबिर तंत्र सक्रिय हो जाये, चाहे तो व्हाट्‌स-एप पर एक मुखबिर ग्रुप के नाम से ऐसे नेटवर्क को बनाया जावे जो ना सिर्फ उपरोक्त समस्या में पुलिस को जानकारी देने का कार्य करें अपितु अन्य अपराधिक गतिविधि की भी जानकारी दे सके। 
     इस कार्यक्रम में आयें दोनों अतिथियों के साथ संवाद कार्यक्रम बहुत ही सार्थक रहा। उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा दोनों अतिथियों का स्वागत करते हुए उन्हें इन्दौर पुलिस के संवाद कार्यक्रम के स्मृति चिन्ह भेंट किये। इस दौरान सुझावों एवं अपेक्षाओं पर उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर द्वारा प्रभावी व उचित कार्यवाही करने के आश्वासन देते हुये, निर्देश दिये गये कि POLICE P-Polite, O-Obedient, L-Loyal, I-Intelligent, C-Courageous, E-Efficient. लिखी पुलिस की उक्त व्याखया वाली तखती को प्रत्येक पुलिस थाना लगाये जाना एवं मुखबिर तंत्र को अधिक मजबूत कराया जाना सुनिश्चित करें।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 86 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 20 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 30 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
04 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को 04 गैर जमानती वारण्ट, 06 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पेट्रोल पंप के पास रेवती रेंज, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, नेवती रेंज निवासी दीपक पिता किरण चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 950 रूपये कीमत की 19 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को 16.00 बजे, चमार मोहल्ला खजराना, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, यही के रहने वाले मोहल्ला खजराना निवासी कैलाश पिता बद्रीलाल परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तारकर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर 20 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 56 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19फरवरी 2017 को 09 गैर जमानती, 16 गिरफ्तारी तथा 56 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 10 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2017-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को 22.10 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर महाराणा प्रताप गार्डन कालानी नगर, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले पंकज पिता जानकीलाल, रवि उर्फ निश्चल जैन पिता संतोष, रज्जन पिता मातादीन  तथा राजेश रामचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को 20.10 बजे, नवलखा चौराहा सावन के मकान के बाजू में, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले सावन पिता देव कुशवाह क्रांति पिता गोविन्द फूलामली, राजेश उर्फ राजू पिता छगनलाल, राहुल पिता महेन्द्र पुरी, मुकेश पिता रामलाल, मनोज पिता रमेश तथा अनिल पिता प्रेम सिंह कोपकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 22 हजार 800 नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2017- पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर असरावद बुजुर्ग से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, असरावद निवासी मुकेश पिता रमेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 24 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को 19.50 बजे, मांई के मंदिर वाला रोड महू से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, भोई मोहल्ला निवासी आदर्श उर्फ अड्‌डू पिता मुन्ना उर्फ शशिकांत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 फरवरी 2017- पुलिस थाना रावजी बाजार द्वारा कल दिनांक 19 फरवरी 2017 को22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मुराई मोहल्ला गाडी अड्‌डा, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले अंकित पिता लक्ष्मीनारायण श्रीवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, February 19, 2017

जुआ खेलते हुए सात आरोपी पुलिस थाना बेटमा द्वारा गिरफ्तार



इंदौर दिनांक 19 फरवरी 2017 - आज दिनांक 19.02.17 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बेटमा श्री राजकुमार यादव एवं उनकी टीम को सात आरोपियों को जुआ खेलते मिलने पर पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना प्रभारी बेटमा एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर धार रोड स्थित अन्ना ढाबे के सामने बबूल के पेड़ के नीचे, इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार जीत का जुआ खेलते हुए मिलने पर आरोपी 1. अल्लाराखा पिता अली पटेल निवासी घाटा बिल्लोद 2 इस्लाम पिता हमीद निवासी घाटा बिल्लोद 3. ज्योतिष पिता रमेश निवासी घाटा बिल्लोद 4. यूसुफ पिता बाबू खान निवासी मेटवाड़ा कांकड़ 5. प्रकाश पिता दरियाव सिंह निवासी ऋषि पैलेस घाटा बिल्लोद 6. आजम पिता मीरु निवासी घाटा बिल्लोद 7. थावा पिता नाना पटेल निवासी घाटा बिल्लोद को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 36 हजार 930 रुपए नगदी, ताश पत्ते,  03 दोपहिया वाहन एवं 06 मोबाइल जप्त किये गए।  
      आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है ।
      उक्त आरोपियो को पकड़ने में थाना प्रभारी बेटमा श्री राजकुमार यादव एवं उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा है

जुआ खेलते हुए सात आरोपी पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा गिरफ्तार



इंदौर दिनांक 19 फरवरी 2017 - आज दिनांक 19.02.17 को वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारिकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी एवं उनकी टीम को सात आरोपियों को जुआ खेलते मिलने पर उनको पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
      थाना प्रभारी द्वारिकापुरी एवं उनकी टीम द्वारा मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सूर्यदेवनगर, इंदौर से ताश पत्तो द्वारा हार जीत का जुआ खेलते हुए मिलने पर आरोपी 1. नन्हेलाल पिता रामाधार माली निवासी 335 स्कीम 71 गुमास्ता नगर 2 संतोष पिता इन्दर सिंह ठाकुर निवासी 373/2 समाजवाद नगर 3. सूरज सिंह पिता मोहन सिंह ठाकुर निवासी 388 इंदिरा नगर 4. कैलाश पिता छोटेलाल जाधम निवासी 61/2वियाबानीधार रोड 5. जितेंद्र पिता अशोक नटोरे निवासी 76/2 विया बानी 6. यूनुस अली पिता युसूफ अली निवासी 12 लावरिया भैरू 7. मनीष पिता रमेश चौहान 30 निवासी 29 वियाबानी इंदौर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 11200 रुपए नगदी, ताश पत्ते,  02 दोपहिया वाहन एवं 06 मोबाइल जप्त किये गए।  
      आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरुद्ध 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है ।
      उक्त आरोपियो को पकड़ने में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी एवं उनकी टीम के उनि बाशुदेव मोरे सउनि नाहर सिंह, आर देव कुमार, राकेश का सराहनीय योगदान रहा है

Saturday, February 18, 2017

बेटमा पुलिस द्वारा शिफ्ट डिजायर कार  से अवैध शराब एवं बकरा चोरी कर परिवहन करते तीन आरोपी गिरफ्तार

इंदौर दिनांक 18 फरवरी 2017 -  इन्दौर शहर मे हो रही अवैध शराब परिवहन पर रोक लगाने हेतु पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा उचित दिशा निर्देश दिए गए। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना बेटमा की टीम द्वारा दो आरोपियों को  अवैध शराब एवं बकरा चोरीकर परिवहन करने पर दो आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

पुलिस थाना बेटमा की टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर   महू नीमच रोड घाटा बिल्लोद  निर्माणाधीन पुल के पास से एक शिफ्ट डिजायर कार क्र. MP09 CJ 3967 में दो प्लास्टिक की केनो मे भरी 70 लीटर कच्ची देशी शऱाब ले जाते तथा कार में एक बकरा चोरीकर, ले जाते मिलने पर 1 शहजाद पिता चांद खां निवासी  घाटाबिल्लोद  2- हमीद शेख पिता अब्दुल  मोहम्मद नि, गली न.10 चंदननगर 3- दिनेश लोधी पिता प्रेमसिह लोधी नि. डाक्टर कालोनी खजराना को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर उन्होंने बकरा घाटाबिल्लोद लेबड के बीच रोड किनारे से चुराकर लाना बताया एवं शराब को पीथमपुर मजदूर एरिया मे बेचने हेतु ले जाना बताया। आरोपियों के कब्जे से उक्त कार ,अवैध शऱाब व बकरा जप्त किया गया । कार चालक शहजाद पिता चांद खां के विरुद्ध पुलिस थाना बेटमा एवं थाना हातोद में अन्य प्रकरण पंजीवद्ध है।

फरार 10 हजार रूपयें का ईनामी, ''फोनिक्स कॉलोनी का अकाउंटेन्ट'' क्राईमब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र द्वारा अपराध क्रमांक 13/16 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 201, 431, 432 भादवि में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय श्री मोहम्मद यूसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये उक्त प्रकरण में फरार 10 हजार रूपये के ईनामी रविराज सिंह तोमर पिता गजराज सिंह उर्फ यशपाल सिंह तोमर उम्र 37 साल, निवासी 686 आर. महालक्ष्मी नगर इन्दौर को पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। 
क्राईमब्रांच द्वारा पूर्व फोनिक्स टाउनशिप के कर्ता-धर्ताओं के विरूद्व प्राप्त शिकायतों के आधार पर दिनांक 25/6/2016 को थाना अपराध शाखा में अपराध क्रमांक 13/16 धारा 420, 467, 468, 471, 120बी, 201, 431, 432 भादवि का अपराध पंजीबद्व कर विवेचना में लिया गया था जिसमें फोनिक्स के प्रमुख डायरेक्टर रितेश अजमेरा उर्फचम्पू, चिराग शाह, पवनअजमेरा, जितेन्द्र पंवार, विकास सोनी, शब्बीर खॉन आदि आरोपियो ंको गिरफतार किया जा चुका है प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों से की गई पूछतांछ पर उनके द्वारा कम्पनी का सम्पूर्ण लेखा-जोखा उनके अकाउंटेन्ट रविराज सिंह तोमर पिता गजराज सिंह उर्फ यशपाल सिंह तोमर उम्र 37 साल, निवासी 686 आर. महालक्ष्मी नगर इन्दौर द्वारा रखा जाना बताया जिससे अकाउंटेन्ट रविराज सिंह तोमर की लगातार तलाश की जा रही थी परन्तु रविराज सिंह तोमर अपराध पंजीबद्व होने के बाद से ही फरार चल रहा था, जिसकी गिरफ्तारी हेतु इंदौर पुलिस द्वारा 10000 रूपये के ईनाम की उद्‌घोषणा की गयी। क्राईम ब्रांच द्वारा उसके कई ठिकानों एवं अन्य संभावित स्थानों पर दबिश दी गई तत्पश्चात  आज दिनांक 18.02.17 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर आरोपी रविराज सिंह तोमर पिता गजराज सिंह उर्फ यशपाल सिंह तोमर उम्र 37 साल, निवासी 686 आर. महालक्ष्मी नगर इन्दौर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से की गई पूछतांछ में उसके द्वारा बताया गया कि, वह घटना दिनांक 25/6/2016 से ही इंदौर छोडकर दिल्ली, मुम्बई, पुना, आगरा एवं मथुरा आदि स्थानों पर फरारी काट रहा था।उक्त फरार आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच की टीम की सराहनीय भूमिका रही है।

दो शातिर नकबजन, पुलिस थाना चंदन नगर की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से सोने चादी के जेबरात व नगदी सहित कुल डेढ़ लाख रूपये का माल बरामद।



इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2017- इन्दौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए कड़ी कार्यवाही के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्रा द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश कुमार द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार द्वारा क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर नियत्रंण हेतु कार्यवाही करने के लिये पुलिस थाना चंदन नगर की टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14.02.17 को फरियादिया सलमा बी पति अब्दुल सईद मंसुरी निवासी ड्रायमंड पैलेस इंदौर के द्वारा थाना चंदन नगर पर नकबजनी होकर चोरी होने की रिपोर्ट की थी। पुलिस थाना चंदन नगर की टीम ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया तो, मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, उक्त नकबजनी का अपराध करने वाले आरोपीगण चोरी किये जेबरात कम दामों पर सिरपुर तालाब पाल पर बेचने की बात कर रहे हैा। उक्त सूचना पर पर त्वरित कार्यवाही करते हुये पुलिस टीम के द्वारा आरोपी राहुल पिता प्रकाश वर्मा निवासी ड्रायमंड पैलेस इंदौर एवं मो.शकील उर्फ बबला पिता मो.रफीक निवासी ड्रायमंड पैलेस इंदौर को पकड़ा गया व उनके कब्जे से चोरी किये सोने एवं चादी के जेबरात एवं नगदी सहित कुल 1,50,000/-रूपये का माल जप्त कर बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य चोरी नकबजनी के अपराधों में भी पूछताछ की जा रही है। गिरफ्तारसुदा आरोपी राहुल पिता प्रकाश बरगुडा थाना चंदन नगर क्षेत्र का निगरानी बदमाश है इसके विरूध्द चोरी नकबजनी, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने जैसे कुल 18 प्रकरण पूर्व के दर्ज है। 

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर, उनि. विरेन्द्र कुमार बरकरे, आर. आरिफ, आर. पंकज सावरिया, आर. संजीव शर्मा तथा आर. रतन सिंह भदौरिया की सराहनीय भूमिका रही।
इन्दौर 18 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
09 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 03 गैर जमानती वारण्ट, 13 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिले 09 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2017-पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन मंजिला अस्पताल के पीछे, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, शाहरूख पिता जाकिर पठान, डैनी पिता रतनलाल शेरोके, आबिद खान पिता मोईनुद्‌दीन खान, दीपेश पिता अशोक धोबी, रोहित पिता संजय आदमने तथा भारत पिता मांगीलाल भीलाला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 3700 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 22.15 बजे, चेतक चेम्बर दवा बाजार, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑखेलते मिलें, विजय पिता अनिल पंचवाल तथा बालकृष्ण पिता दयाराम वानखेड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 17.55 बजे, 152 जल्ला कालोनी खजराना, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यहीं रहने वाले एहमद नूर उर्फ गबा पिता बाबूशाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2017- पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 17.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पुष्पकुंज हॉस्पिटल के सामने, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मछलीफार्म तेजाजी नगर इंदौर निवासी मांगीलाल पिता राधाकिशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2017- पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 12.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर सांवरिया धाम मंदिर के पास शिवनगर, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 50 शिवनगर मूसाखेड़ी इंदौर निवासी मुकेश पिता गोपालसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 02.00 बजे, बाणगंगा नाका, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 1192/2 धोबी मोहल्ला इंदौर निवासी नवीन पिता जयनारायण शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।
  पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 12.15 बजे, सोमनाथ की जूनी चाल, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 01 सोमनाथ की जूनी चाल इन्दौर निवासी शैलेन्द्र पिता अशोक चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 18 फरवरी 2017- पुलिस उपमहानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 70 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 09 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थानाक्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2017-पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ग्राम कैलोद, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें ग्राम कैलोद थाना बड़गौंदा निवासी राजेश पिता औंकारलाल खाती को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 07 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 फरवरी 2017- पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जीवन ज्योति कालोनी बेटमा एवं निर्माणाधीन पुल के पास घाटाबिल्लोद से कार क्रं एमपी-09/सीजे-3967 से अवैध शराब ले जाते हुये मिलें, जीवन ज्योति कालोनी निवासी जीवन पिता मुंशी भील तथा हमीद पिता अब्दुल मोहम्मद शेख, शहजाद खां पिता चांद खां तथादिनेश लोधी पिता प्रेमसिंह लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 70 लीटर अवैध शराब मय वाहन के जप्त की गयी।
पुलिस थाना किशनगंज द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 22.00 बजे, संघवी कॉलेज के पास पिगडम्बर एवं एबी फोरलेन रोड़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम पिगडम्बर निवासी शेखर ठाकुर पिता यशवंत सिंह ठाकुर तथा केशवपार्क पिगडम्बर निवासी लोकेश पिता धानसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1560 रूपये कीमत की 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 17 फरवरी 2017 को 12.10 बजे, भोई मोहल्ला चौराहा महूं़ से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, 1950 भोई मोहल्ला महूं निवासी मुकेश उर्फ चटपटी पिता लेखराज वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, February 17, 2017

लूटपाट करने के इरादे से एकत्रित हुए चारों बदमाश, पुलिस थाना राऊ द्वारा गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से एक चोरी की मोटर सायकल सहित, एक देशी कट्‌टा, दो चाकू व एक सब्बल बरामद


इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2017-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्रा द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कडी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवही करते हुए, पुलिस थाना राऊ द्वारा लूटपाट करने के इरादे से एकत्रित हुए, चार बदमाशों को मय हथियारों के पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
               पुलिस थाना राऊ की टीम को मुखबीर द्वारा सूचना मिलीं कि रामरहीम कालोनी राऊ में ब्रिज के नीचे कुछ बदमाश चोरी और लूटपाट करने के लिये एकत्रित हुये हैं। उक्त सूचना पर पुलिस थाना राऊ की टीम व पीसीआर-5 द्वारा मौके पर जाकर, घेराबंदी कर चार बदमाशों- 1. करण गुप्ता पिता राजकुमार गुप्ता (21) निवासी घोडा डोगरी बंजरंग कालोनी वार्ड-4 थाना रानीपुरा जिलाबैतूल, 2. भावसिंह पिता नत्थु सेन (25) निवासी चकेरी पोस्ट ललोई थाना बांदरी तह. मालथोन जिला सागर, 3. शहजाद पिता भुरे खां (21) निवासी चकेरी पोस्ट ललोई थाना बांदरी तह. मालथोन जिला सागर तथा 4. शाहिद पिता शहीद खान (19) निवासी चकेरी पोस्ट ललोई थाना बांदरी तह. मालथोन जिला सागर को पकडा गया। पुलिस द्वारा आरोपीयों की तलाशी लेने इनके कब्जे से एक देशी कट्टा, दो चाकू, एक लौहे की सब्बल, एक गिलोल व कांच की बीस गोटियां तथा एक डिस्कवर मोटर सायकिल जिसके नंबर एमपी-09/एन.व्हाय.-8322 बरामद कर, आरोपियों को गिरफ्तार कर, प्रकरण पंजीबध्द किया गया । आरोपीयों से डिस्कवर मोटर सायकिल व अन्य अपराधों के संबंध में पुछताछ की गयी, तो उक्त मोटर सायकिल क्रं. एमपी-09/एन.व्हाय.-8322 भरत बाहेती निवासी 268 के.एन.महात्मा गांधी मार्ग इंदौर के नाम पर रजिस्टर्ड होकर, पुलिस थाना हीरा नगर क्षेत्र से चोरी होना पायी गयी। जिस पर पुलिस थाना हीरा नगर पर अपराध क्रमांक 445/16 धारा 379 भादवि का पंजीबध्द है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर, मान. न्यायालय पेश किया गया है,जहां से उन्हे जेल भेजा गया है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ श्री विजय सिसोदिया के नेतृत्व में सउनि राजेन्द्रसिंह नायक, आर.2220 नाहरसिंह, आर. 2653 धर्मेन्द्र ओझा, पीसीआर-5 के प्रआर 2230 अंबाराम, आर 2421 विश्वेन्द्र सिंग तथा आर 503 राजू रावत का सराहनीय योगदान रहा ।


 
 

पुलिस थाना बाणगंगा का शातिर बदमाश विशाल उर्फ डान, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा क्षेत्र के शातिर बदमाश विशाल उर्फ डान पिता अशोक पाल उम्र 26 साल निवासी 40 कुम्हारखाडी इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी विशाल उर्फ डान पुलिस थाना बाणगंगा का शातिर व कुख्यात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने, जुआ एक्ट, चोरी व् लूट आदि जैसे 17 अपराधिक प्रकरणपंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी विशाल उर्फ डान को पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गिरफ्तार किया गया है, जिसे केंद्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।
उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।



पुलिस थाना खजराना का शातिर बदमाश अखलाक पिता मुश्ताक , राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र द्वारा शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु निर्देश दिये गये है कि, क्षेत्र में सक्रिय गुण्डे बदमाशों पर सतत निगाह रखी जावे एवं जो अपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है उनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति.पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक खजराना श्री गोपाल धाकड़ के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना खजराना द्वारा क्षेत्र के कुखयात अख़लाक़ पिता मुश्ताक नि. ताज नगर खजराना इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी अखलाक पुलिस थाना खजराना का शातिर व कुख्यात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। आरोपी के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, अवैध वसूली, चाकूबाजी, अवैध हथियार रखने, हत्या एवं हत्या के प्रयास आदि जैसे 7अपराधिक प्रकरणपंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध रासुका की कार्यवाही हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी अखलाक,को जिला जेल इंदौर मे निरुद्ध होने से पुलिस थाना खजराना द्वारा आरोपी को आदेश तामिल किया गया है। जिसे केंद्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

यातायात को बेहतर बनाने के उद्‌देश्य से पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा ली गयी सीटी वेन व मैजिक चालकों की बैठक


इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2017-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा थाना क्षेत्र में यातायात को बेहतर बनाने के उद्‌देश्य से आज दिनांक 17.02.17 को चंदन नगर चौराहे पर क्षेत्र के सीटी वेनव मैजिक चालकों की मिटींग आयोजित की गई जिसमें सभी सवारी वाहनों के चालकों एवं क्लीनरों को यातायात सुचारू रूप से बनाये रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिये गये। थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर द्वारा सभी को बेहतर यातायात व्यवस्था हेतु उचित समझाइश देते हुए, उनके परमिट अनुसार वाहन चलाने एवं निर्धारित ड्रेस पहनकर वाहन चलाने एवं सवारियों को सुगम स्थान से बैठाया जावे तथा कहा वाहन पार्क करना है के संबंध में निर्देश दिये गये। साथ ही यह भी निर्देश दिये कि आने-जाने वाले मार्ग आपके वाहनों से अवरूध्द न हो और सवारियों को निर्धारित परमिट अनुसार ही बैठाया जावें। आमजनता को आपके वाहन से किसी प्रकार की कोई यातायात संबंधी समस्या न हो। साथ ही यातायात के नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया। 

       शहर में सुगम यातायात को लेकर सवारी वाहनों के चालकों एवं क्लीनरों को जागरूक करने में थाना प्रभारी योगेश सिंह तोमर व कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।


डकैती की योजना के प्रकरण का फरार बदमाश राहुल उर्फ झटका, घटना में प्रयुक्त देशी कट्‌टे सहित पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2017-उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्रा द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर  सक्रिय गुंडे बदमाशों एवं फरार अपराधियों पर नकेल कसी जावें व सूचना के आधार पर इनके विरूध्द कडी कार्यवाही की जावें। इसी तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल एवं अति.पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनिल कुमार पाटीदार के नेतृत्व में पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा डकैती की योजना के प्रकरण में फरार चल रहे एक आरोपी को मय घटना में प्रयुक्त देशी कट्‌टे के साथ पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
थाना प्रभारी चंदन नगर योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम द्वारा मुखबिरों से आसूचना संकलन किया जा रहा था,इसी दौरान मुखबिर द्वारा दी गई सटीक जानकारी के आधार पर डकैती की योजना के प्रकरण में फरार चल रहे कुखयात बदमाश राहुल उर्फ नितेश उर्फ झटका पिता काशीराम साहूं निवासी लोकनायक नगर इंदौर को पुलिस थाना चंदन नगर की टीम द्वारा पकड़क, उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक देशी कट्टा जप्त किया गया है। आरोपी राहुल उर्फ नितेश उर्फ झटका घटना दिनांक 27.08.2016 को डकैती की योजना में रात्रि में अंधेरे का लाभ उठाकर कट्‌टे सहित फरार हो गया था। आरोपी अपनी मौजूदगी को छिपाते हुये जिला उज्जैन में अपनी फरारी काट रहा था, जो पुलिस की नजरों से नहीं बच सका। आरोपी राहुल उर्फ झटका एक शातिर अपराधी होकर, इसके विरूध्द हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध वसूली, अपहरण, महिलाओं के साथ छेडछाड़ करने एवं अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर अपराध पुलिस थाना चंदन नगर एवं जिला इंदौर, उज्जैन शहरो के अन्य थानों में कुल 15 प्रकरण पंजीबध्द है। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर मान. न्यायालय पेश किया गया है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम के उनि. श्याम सुंदर राजपूत, प्रआर.राकेश सिंह, आर. आरिफ खान, आर. पंकज सावरिया तथा आर.संजीव शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।






''फ्री सिम ऑफर'' में लोगो के साथ धोखाधडी कर, मुश्किल में डालने वाले, क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 17 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा बताया गया कि कुछ दिनों से शहर के गणमान्य एवं शहर के जागरूक नागरिकों द्वारा यह सूचना दी जा रही थी कि, रिलायंस कम्पनी द्वारा अपनी मोबाईल सेवा जियो, जिसमें फ्री सिम कार्ड केवल यूनिक आय.डी. आधार नम्बर के आधार पर अगुंलचिन्ह से अथेन्टिकेट कर दी जा रही है का कुछ रिटेलर्स द्वारा गलत उपयोग कर एक ही यूनिक आय.डी. आधार पर कई सिम कार्ड एक्टीवेट कर मनमाने दामा में बेची जा रही है। उक्त सूचना पर उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा प्रकरण में जांच कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. युसुफ कुरैशी के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम ब्रांच श्री अमरेन्द्र सिंह द्वारा क्राईम ब्रांच की टीम को समुचित निर्देश प्रसारित कर इस प्रकार की गतिविधियों में संलिप्त रिटेलर्स और कैनौपी लगाने वाले प्वॉइंट ऑफ सेल पर कार्यवाही किये जाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
क्राईम ब्रांच टीम द्वारा इन निर्देशों के तारतम्य में शहर के व्यस्त मोबाईल मार्केट जेलरोड़ के डॉलर मार्केट परकार्यवाही करते हुए कैनोपी लगाने वाले प्वाइंट ऑफ सेल के दो लडकों की संदिग्ध गतिविधियो पर निगाह रखते पाया गया कि उनके द्वारा फ्री सिम कार्ड देने के नाम पर आम नागरिको के यूनिक आय.डी. आधार के अंगुलचिन्ह एक से अधिक बार लिये जाकर कई सिम एक्टीवेट की जा रही थी, जिसमें से एक सिम ग्राहक को तत्काल दे दी जाती थी और शेष सिम जिस पर जियों एप्लीकेशन से मोबाईल नम्बर आंवटित हो जाता था उसे रख कर मनमाने दामों पर बगैर आधार कार्ड के अनजान व्यक्तियों को बेची जा रही थी ।
उक्त जानकारी के आधार पर क्राईम ब्रांच टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों को संचालित करने वाले आरोपियों 1. राम पिता मोहनलाल हेमनानी (27) निवासी म.न. 603 प्रजापतिनगर इन्दौर, 2. नीरज पिता मुकेश नंदवाल (23) निवासी 8/1 गौतमपुरा थाना रावजी बाजार इन्दौर, 3. दीप पिता अमरसिंह वाधवानी (26) निवासी म.न. 224 एल.आय.जी. कॉलोनी इन्दौर 4. सुनिल पिता लक्ष्मीनारायण चौहान (28) निवासी 139 पालदा तेजाजी भील कन्ट्र्रोल वाली गली इन्दौर, 5. रंजीत सिंह पिता राजू सिंह भाटी (24) निवासी 110-ए नगीननगर, रॉयल हॉस्पिटल के पास इन्दौर तथा6. प्रवीण राठौर पिता धन्नालाल राठौर (22) निवासी 159 सेक्टर ए, राजनगर इन्दौर को हिरासत में लिया गया। जिनके पास से कुल 14 एक्टीवेटेड सिमकार्ड, 332 ब्लेंक सिमकार्ड एव ंसिमकार्ड एक्टीवेटेड करने हेतु अंगुलचिन्ह लेने के डिवाईस आदि जप्त किये गये है ।
क्राईम ब्रांच द्वारा हिरासत में लिये गये प्वांईट ऑफ सेल के लडकों से पूछताछ पर उन्होने बताया गया कि, प्रत्येक प्वांईट ऑफ सेल को प्रत्येक दिन में 50 सिम एक्टिवेट करने का टारगेट दिया जाता था जिसकी पूर्ती करने पर उन्हें मासिक वेतन के अतिरिक्त प्रति सिम इंसेन्टिव आदि भी कंपनी द्वारा दिये जाते थे । जिसके कारण आरोपियों द्वारा एक ही आधार कार्ड पर एक से अधिक सिम एक्टिवेट कर उसे बेचकर पैसा भी कमाया जा रहा था। क्राईम ब्रांच द्वारा हिरासत में लिये गये प्वांईट ऑफ सेल के लडकों से बारिकी से पूछताछ की जाकर इस प्रकार की गतिविधियों में शामिल अन्य लोगो की जानकारी प्राप्त की जा रही है।
            क्राईमब्रांच की टीम द्वारा उक्त गतिविधि में रिलायंस कंपनी के स्थानीय प्रतिनिधियों की संदिग्ध भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रत्येक जियो ग्राहक जियो की वेबसाई  www.myjio.com पर जाकर उसमें अपना अकांउट क्रियेटकरे एवं उसके मॉय अकाउंट ऑप्शन में अपना आधार नम्बर प्रविष्ठ कर उस पर एक्टीवेट सभी सिमकार्ड की जानकारी प्राप्त कर सकता है ।