Friday, February 10, 2017

सट्टे की गतिविधि में लिप्त तीन आरोपी पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में 55,040 रुपये नगदी व सट्टा उपकरण बरामद ”

 

इंदौर दिनांक 10 फरवरी 2017-                                                   पुलिस थाना बाणगंगा अंतर्गत नरवल क्षैत्र मे कई दिनो से अवैध रुप से सट्टा की गतिविधियों की शिकायते प्राप्त हो रही थी जिस पर पुलिस थाना बाणगंगा की टीम द्वारा मुखबिरो को मामुर किया गया था, आज दिनांक 10/2/2017 को मुखबिर से प्राप्त सूचना पर  थाना प्रभारी बाणगंगा विनोद कुमार दीक्षित एवं उनकी टीम के उनि राजललन मिश्रा, प्र.आऱ. रावेन्द्र सिह, आर. राममिलन आर. सौरभ के द्वारा मुखबिर के बताये स्थान मौनी बाबा आश्रम के सामने पहुचे जहाँ माँ दुर्गा लेब मशीन के पास 03 आऱोपियो को सट्टे की गतिविधि में लिप्त मिलने पर मय सट्टा पर्ची के पकड़ा गया। जिनका नाम पता पूछने पर अपना नाम 1-शिवराम पिता गोविन्द सिह रघुवंशी 37 साल निवासी 189 अहिल्या नगर इन्दौर 2- वीरेन्द्र पिता रुप सिह बघेल 32 साल निवासी 61 विराट नगर इन्दौर 3-  गणेश पिता लखन लाल गुर्जर 39 साल निवासी भवानी नगर इन्दौर का होना बताया। आरोपियो के पास से सट्टा पर्ची व 55 हजार 40 रुपये जप्त किये गये है । 
पुलिस द्वारा आरोपियों के विरुद्ध  सट्टे का प्रकरण दर्ज कर आरोपियो के पूर्व अपराधिक रिकार्ड व सट्टा गतिविधियों  संबधी पूछताछ की जा रही है ।

सदरबाजार के शातिर बदमाश मोहम्मद रफीक उर्फ कांडा उर्फ डॉलर के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही


इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य मे इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे बदमाश व अपराधियो के विरुद्ध सतत्‌ कार्यवाही की जा रही है।
पुलिस थाना सदरबाजार का शातिर बदमाश मोहम्मद रफीक उर्फ कांडा उर्फ डॉलर पिता मोहम्मद हनीफ कुरैशी (18) निवासी 2, बडवाली चौकी, इंदौर थाना क्षेत्र का कुखयात बदमाश होकर लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। आरोपी के विरूद्ध हत्या के प्रयास, धंगा कराने, बलवा कराने व मारपीट आदि के 12 से अधिक अपराध पुलिस थाना सदरबाजार पर पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस के द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबधात्मक कार्यवाही की गयी परन्तु इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नही आने पर बदमाश की अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने हेतु तथा क्षेत्र मे लोक शान्ति बनाये रखने हेतु पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा आरोपी मोहम्मद रफीक उर्फ कांडा उर्फ डॉलर के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रकरण माननीय न्यायलय भेजा गया जो माननीय न्यायालयद्वारा आज दिनांक आरोपी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत इंदौर शहर एवं शहर के सीमावर्ती जिलो से जिला बदर किया गया।

भंवरकुआ के शातिर बदमाश राजू के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही


इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य मे इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे बदमाश व अपराधियो के विरुद्ध सतत्‌ कार्यवाही की जा रही है। 
पुलिस थाना भंवरकुआ का शातिर बदमाश राजू पिता नेपाल सिंह (24) निवासी प्रोफेसर कॉलोनी, झुग्गी झोपडी, इंदौर थाना क्षेत्र का कुखयात बदमाश होकर लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। आरोपी के विरूद्ध हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, नकबजनी एवं अवैध हथियार रखने आदि के 08 से अधिक अपराध पुलिस थाना भंवरकुआ पर पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस के द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबधात्मक कार्यवाही की गयी परन्तु इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नही आने पर बदमाश की अपराधिक गतिविधियो पर अंकुश लगाने के लिए तथा क्षेत्र मे लोक शान्ति बनाये रखने के लिए पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा आरोपी राजू के विरुद्ध जिला बदर की कार्यवाही हेतु प्रकरण माननीय न्यायलय भेजा गया जो माननीय न्यायालय द्वारा आज दिनांक आरोपी को मध्यप्रदेश राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 के तहत 06 माह के लिये इंदौर शहर एवं शहर के सीमावर्ती जिलो से जिला बदर किया गया।

मनचला वी केयर फॉर यू की गिरफ्त में


इन्दौर दिनांक 10.02.17- वी केयर फॉर यू द्वारा युवति को परेशान करने वाले मनचले युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। 
      पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय व्ही केयर फॉर यू इंदौर आकर लिखित शिकायत पत्र प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि उसके मोबाईल नंबर पर उसका पूर्व परिचित दुर्गेश ठाकुर जिसका मोबाईल नंबर 7247037514 है, पास की दुकान पर काम करता है, दुर्गेश ठाकुर पिछले कई दिनों सें फोन कर परेशान कर रहा है और आवेदिका के पति व भांजे को फोन लगाकर आवेदिका के चरित्र को लेकर अश्लील बातें कर रहा है जिससें घर मे पति पत्नि के बीच रोज झगडा हो रहा है। 
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर टीम व्ही केयर फॉर यू द्वारा अनावेदक दुर्गेश ठाकुर पिता सुल्तानसिंह ठाकुर (21) निवासी ग्राम तिलकवा तहसील पाटन जिला जबलपुर हाल मुकाम नंदबाग कॉलोनी इंदौर को पकड़कर, अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना परदेशीपुरा के सुपुर्द किया गया है। 
        उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फॉर यू टीम की सराहनीय भमिका रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 148 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 10 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 63 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
10 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को 06 गैर जमानती वारण्ट, 25 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2017-पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सिटी बस स्टाप डिपो स्वर्णबाग कालोनी, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें 115 स्वर्णबाग कालोनी इंदौर निवासी भगवान पिता औंकार भालसे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 845 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2017- पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को 14.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बगीचेके पास कबीटखेड़ी मेन रोड़, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुए मिलें, सुन्दर नगर इंदौर निवासी-राजेश पिता पीरूलाल भामी, आदर्श मौलिक नगर निवासी-अजय उर्फ सोनू पिता सीताराम यादव, मां शारदा नगर निवासी-तरूण पिता सुनिल चौहान तथा 50 सुखलिया इंदौर निवासी-अमित उर्फ कालू पिता राजेन्द्र यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से आठ पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को 21.30 बजें, विस्तारा कांकड़ के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, लसूड़िया मोरी इंदौर निवासी कमल पिता अम्बाराम राजोरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बड़े मदरसे के सामने खजराना, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 79 सुपर पैलेस कालोनी खजरानानिवासी-आशिफ पिता मेराजुद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को 21.50 बजे, विक्टोरिया लायब्रेरी के सामने उषागंज छावनी, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 13/1 खान बहादुर कंपाउण्ड जावरा कंपाउण्ड निवासी नवीन पिता रमेश चन्द्र तलरेजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 10 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 85 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

20 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्धबदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 20 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

13 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को 13 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2017-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को 17.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर बस स्टेण्ड सिमरोल से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें गवली मोहल्ला सिमरोल निवासी-दिनेश पिता रमेशचंद्र यादव तथा माता मंदिर के पीछे कस्बा सिमरोलनिवासी सुखराम पिता शंरलाल भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 880 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को 17.30 बजे, सांई मंदिर के सामने पंचायत ग्राउंड महूं से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें राज ठाकुर उर्फ विक्रम ठाकुर पिता ओमप्रकाश, शुभम चौहान पिता राजेन्द्र चौहान तथा शुभम पिवाल पिता नरेश पिवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 750 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2017- पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को 16.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला ग्राम जम्बुड़ी हप्सी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, ग्राम जम्बुड़ी हप्सी इंदौर निवासी भंवर सिंह पिता पदमसिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरणपंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 फरवरी 2017- पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 09 फरवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दिग्विजय नगर अहीरखेड़ी एवं हवा बंगला रोड़, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, आईडीए मल्टी तेजपुर गड़बड़ी इंदौर निवासी सोनू उर्फ भूरा उर्फ देवेन्द्र पिता बाबुलाल चौहान तथा 386 सी प्रजापत नगर इंदौर निवासी विशाल उर्फ बिट्‌टू पिता मुन्नालाल सुनहरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक चाकू जप्त किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, February 9, 2017

चैन स्नैचिंग में माहिर लुटेरे, अवैध हथियारों के साथ पुलिस थाना एमजी रोड़ की गिरफ्‌त में, दोनों आरोपियों के कब्जे से दो देशी पिस्टल, एक रिवाल्वर एवं सोने की चेन व मंगलसूत्र सहित करीब 3 लाख रूपयें का माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2017-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा अवैध हथियार रखने वालों एवं इन गतिविधियों में संलिप्त रहने वालो के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक(पूर्व) श्री अवधेश गोस्वामी व अति.पुलिस अधीक्षक श्री बिट्टु सहगल द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर कार्यवाही करने का मार्गदर्शन दिया जाकर, नगर पुलिस अधीक्षक सेन्ट्रल कोतवाली श्रीमती प्रभा चौहान के देख रेख में थाना प्रभारी अनिल यादव के नेतृत्व में टीम घटित कर कार्यवाही करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
पुलिस थाना एम.जी. रोड़ की टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अवैध गतिविधियों में संलिप्त रहने वालों पर नजर रखी जा रही थी, इसी दौरान दिनांक 08.02.17 सूचना प्राप्त हुई कि हेमल्टन रोड जुना तुकोगंज के सुनसान जगह पर दो व्यक्ति अवैध हथियार लेकर सदिग्ध रुप से खडे है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा मौके पर पहुंचे, तो पुलिस टीम को देख कर दोनो आरोपी खान नदी की तरफ भागे जिन्हे पुलिस टीम द्वारा घेराबन्दी कर पकडा गया। इनकी तलाशी लेने पर आरोपीयो की कमर मे एक-एक पिस्टल खोसे हुये मिलीं। पूछताछ पर इन्होने अपना नाम- 1. अमजद पिता अस्सु पठान (25) निवासी 309 नया बसेरा गाँधी नगर थाना एरोड्रम इन्दौर तथा 2. सिकन्दर पिता रमजान खान (35) निवासी गुलजार कालोनी जूनी इन्दौर का बताया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके विरूद्ध आर्म्स एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया व इनके कब्जे से दो पिस्टल व 01 मोटरसाइकल क्र MP-09/QR-4409 जप्त की गयी।
पुलिस टीम द्वारा अन्य प्रकरणो के सम्बन्धों में विस्तृत पूछताछ की गयी तो आरोपियों ने लगभग 13 दिन पूर्व थाना एमजी रोड अंतर्गत स्नेहलतागंज की गली में दो बच्चो के साथ जा रही एक महिला का पीछा कर उसके गले मे से सोने का मंगलसुत्र एवं सोने की चेन छीनकर मोटरसाइकल क्र MP-09/QR-4409  से भागजाना स्वीकार किया। घटना की तस्दीक पर पाया गया कि उक्त घटना में थाना एम.जी. रोड पर दिनांक 25.01.17 को फरियादिया शिखा चौरसिया अपने बच्चे को अपने घर लेकर जा रही थी, तो करीबन 08.00 बजे रात्रि में खान मेंशन वाली गली में मोटर सायकल सवार 2 लोगों ने पीछे से उनके गले से सोने की चैन व मंगलसूत्र छीनकर भाग गये, जिस पर थाना एम.जी. रोड पर अपराध क्रमांक 35/2017 पंजीबद्ध किया गया। घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल चेतना पाण्डे निवासी मूसाखेड़ी इन्दौर द्वारा आरोपी अमजद को 15000 रुपये में गिरवी रखी गई थी।
आरोपीगणों से अन्य घटनाओ के सम्बन्ध में पुछताछ की गयी तो अभियुक्त अमजद ने बताया की आज से करीब 05 माह पूर्व थाना तुकोगंज क्षेत्र में वाय.एन रोड पर अनमोल हॉस्पिटल के सामने रात करीब 09 बजे एक महिला टहल रही थी तो अमजद के द्वारा उक्त महिला के गले की चेन खीची थी जिसमें की एक पेंडल उसके हाथ मे आ गया था घटना के उपरान्त आरोपी अमजद मोटरसाइकल से भाग गया था। घटना की तस्दीक पर पाया गया कि उक्त घटना के संबंध में थाना तुकोगंज पर अपराध क्रमांक 457/2016 दिनांक 08.08.16 को पंजीबद्ध हुआ था एवं इस घटना के करीब 07दिन के बाद अमजद एवं सिकन्दर ने थाना संयोगितागंज क्षेत्र के अन्तर्गत पूजा डेयरी के पास रात करीब 08.30 बजे दो महिलाये शंकर बाग तरफ जा रही थी तभी अमजद व सिकन्दर मोटरसाइकल लेकर महिलाओं के पास पहुचें तथा सिकन्दर ने एक महिला के गले से चेन खींच ली और घटना के उपरान्त दोनों आरोपी मोटरसाइकल से भाग गये। घटना की तस्दीक पर पाया गया कि उक्त घटना के संबंध में थाना संयोगितागंज पर अपराध क्रमांक 494/2016 दिनांक 12.08.16 को पंजीबद्ध हुआ था। आरोपियों ने पूर्व में करीब 1 दर्जन चैन स्नैचिंग की घटनाएं करना बताया है, जिसकी तस्दीक की जा रही है। वर्तमान में 3 घटनाओं में बरामदगी हो चुकी है। आरोपियों से पूछताछ पर एक और सफलता मिली। अमजद के द्वारा उसके घर पर 01 रिवाल्वर घर में सामने बाड़े में जमीन में गाड़ा हुआ रखा था, जिसे उसकी निद्गाादेही पर खोद कर बरामद किया गया है। दोनों आरोपियों से अब तक कुल-02 पिस्टल, 01 रिवाल्वर, एक मोटरसाइकल, दो सोने की चेन, एक सोने का मंगलसूत्र तथा एक सोने का पेंडल सहित कुल मश्रुका- कीमती लगभग सवा 3 लाख रुपये का बरामद हो चुका है। आरोपीगणों से चेन स्नचिंग की अन्य घटनाओं केसम्बन्ध मे पुछताछ की जा रही है तथा आरोपीगणो ने पिस्टल कहां से खरीदी इस सम्बन्ध मे भी पूछताछ की जा रही है। आरोपीगण अत्यंत शातिर होकर अवैध हथियार व चैन स्नैचिंग के अपराध करने में माहिर है। आरोपी सिकन्दर पूर्व में वाहन चोरी में भी एम.जी. रोड थाने में निरूद्ध हो चुका है।

उक्त शातिर बदमाशों को पकड़कर, प्रकरणों का पर्दाफाश करने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी एम.जी.रोड श्री अनिल यादव के नेतृत्व में, उनि बी.एस रघुवंशी, सउनि सत्येन्द्र सिंह जादौन, आर.480 जवाहर सिंह जादौन, आर. 2454 सुरेश कुशवाह का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा। उक्त सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम को उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर एवं पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 127 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 09 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 62 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
      
13 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी2017-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को 04 गैर जमानती वारण्ट, 21 गिरफ्तारी तथा 75 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2017-पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को 15.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर म.न. 8 सुखशांति नगर कनाडिया, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले यही के रहने वाले मोहम्मद अहमद पिता मोह. इसराईल खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2100 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को 20.00 बजे, आशादीप हॉस्पिटल के सामने स्कीम नं. 78, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले जी-4, लाहिया कॉलोनी हीरानगर निवासी चंद्रशेखर उर्फ चंदू पिता मंगललाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 550 रूपये नगदी तथा सट्‌टाउपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपियां गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2017- पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला, खजराना, इंदौर से अवैध शराब बेचते हुये मिली यही की रहने वाली रेशमबाई पति जगन्नाथ सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को 19.20 बजे, टिकरिया बादशाह कांकड, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिली प्रेमबाई पति सुंदरलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा उक्त दोनो को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 08 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2017- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाणगंगा थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकरघूमते हुये मिलें, एबी आदर्श मैकेनिक नगर भमोरी विजयनगर निवासी अजय पिता सूरज प्रसाद जायसवाल, मुखर्जी नगर निवासी राहुल पिता धरमराज, महेश यादव नगर निवासी सत्यम पिता भागीरथ चौहान, पप्पू उर्फ हुकुमचंद पिता तेजराम मालवीय तथा कन्हैयालाल पिता प्रेमनारायण को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल एक देशी पिस्टल, एक देशी कट्‌टा, दो जिंदा कारतूस व 03 चाकू जप्त किये गये।
       पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को एमजी रोड थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गुलजार कॉलोनी नूरी कॉलोनी रेल्वे लाइन के पास जूनी इंदौर निवासी सिकन्दर पिता रमजान खान तथा नया बसेरा पानी की टंकी के पास गांधी नगर इंदौर निवासी अमजद पिता अस्सु पठान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल एक देशी पिस्टल व एक चाकू जप्त किये गये।
       पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को 02.05 बजे, सोमनाथ की जूनी चाल पुलिया के पास, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नेहरू नगर निवासी किरण पिता प्रहलाद ढाडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 02 देशी पिस्टल, 01 देशी रिवाल्वर व दोकारतूस जप्त किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 09 फरवरी 2017- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणा चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2017-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को 05 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2017- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर माहेश्वरी स्कूल के पास छत्रीबाग, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, रामद्वार के पीछे छत्रीबाग निवासी विजय पिता मनोहर सोनी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1500 रूपयें कीमत की 15 हॉफ बोतल अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को 20.25 बजे, केशरबाग ब्रिज के नीचे रेल्वे पटरी के किनारे नेमा नगर के सामने, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बेचते हुये मिलें, मराठी मोहल्ला आईपीएस कॉलेज के पीछे निवासी राकेश उर्फ राका पिता स्त्यनारायण कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त कीगयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 09 फरवरी 2017- पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को 00.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आईटी पार्क गेट के सामने रिंग रोड, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम लालबाग धामनोद जिला धार निवासी दीपक पिता मेहर सिंह तथा प्लावडन रोड महू रेड क्रास अस्पताल के सामने निवासी रिंकू उर्फ प्रवीण पिता आनंद उर्फ मुन्ना चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक देशी कट्‌टा, एक देशी रिवाल्वर, एक देशी पिस्टल तथा 02 कारतूस जप्त किये गये।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 08 फरवरी 2017 को सदरबाजार थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौऱ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 43 डी कमला नेहरू नगर निवासी दीपक उर्फ भूरा पिता मुरारी लाल मिश्रा तथा साउथ गाडराखेडी इंदौर निवासी सरदार उर्फ पिन्टू पिता श्यामलाल चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से दो देशी पिस्टल तथा 02 कारतूस जप्त किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Wednesday, February 8, 2017

इन्दौर पुलिस द्वारा किया गया, भारी वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2017- इन्दौर पुलिस द्वारा शहर में यातायात दुघर्टनाओं में कमी लाने के उद्‌देद्गय से पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) इन्दौर श्री मो. युसूफ कुरैशीी के निर्देशन में इन्दौर शहर के बाहरी क्षेत्र में भारी वाहन चालकों के नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें स्वस्थ्य चालकों को ग्रीन कार्ड एवं अस्वस्थ्य चालकों को यलो कार्ड प्रदान किया गया ।
शिविर का शुभारंभ मो. युसूफ कुरैशी, पुलिस अधीक्षक मुख्यालय जिला इन्दौर द्वारा किया गया, इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पूर्व श्री पकंज श्रीवास्तव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात पश्चिम श्री धनंजय शाह उपस्थित रहें। शिविर 3 प्रमुख क्षेत्रो चोईथराम मण्डी, क्षिप्रा बायपास एवं उज्जैन रोड पर आयोजित किये गये। उक्त शिविर में उपस्थित वाहन चालकों को पुलिस अधिकारियों द्वारा बताया गया कि, वाहन चलाते समय अत्यधिक सावधानी रखने की आवश्यकता होती है, अतः अपनी आंखो का परीक्षण समय-समय पर करवाते रहना चाहिये।
चोईथराम मण्डी पर आयोजित शिविर के दौरान श्री अरविन्द तिवारी उप पुलिस अधीक्षकयातायात द्वारा 54 चालकों का परीक्षण करवाया गया ।
क्षिप्रा बायपास पर आयोजित शिविर के दौरान श्री एम.ए. सैय्‌द निरीक्षक यातायात द्वारा 132 भारी वाहन चालकों का नेत्र परीक्षण करवाया गया ।
उज्जैन रोड पर सूबेदार रोकडे की टीम द्वारा 51 चालकों का परीक्षण करवाया गया।

क्रार्इ्रम ब्रांच व इन्दौर पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में अवैध हथियार बनाने व खरीदने वाले 07 आरोपी पुलिस की गिरफ्‌त में, आरोपियों से जप्त किये कुल 11 हथियारों में देशी पिस्टल, देशी कट्‌टे, रिवाल्वर व 8 कारतूस बरामद


इन्दौर-दिनांक 08 फरवरी 2017- शहर में हो रही अवैध हथियारों की खरीद फरोक्त को रोकने के लिए पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणाचारी मिश्र द्वारा पुलिस अधीक्षक (मुखयालय) मो. युसुफ कुरैशी को निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देश के तारतम्य में उनके द्वारा क्राईम ब्रांच की एक टीम को कार्य करने हेतु लगाया गया। टीम को अवैध हथियारों की खरीद फरोक्त करने वाले अपराधियों की जानकारी प्राप्त करते मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना भंवरकुआ क्षेत्र स्थित आईटी पार्क गेट के सामने रिंग रोड पर बाहर से आय हुये व्यक्ति शहर में अवैध हथियारों की आपूर्ति करने वालेहै। उक्त सूचना पर क्राईम ब्रांच एवं पुलिस थाना भंवरकुआ के संयुक्त पुलिस दल द्वारा आईटी पार्क गेट के सामने रिंग रोड पर उपयुक्त समय पर दबिश दी जाकर दो व्यक्तिओं को संदिग्ध हालात में धर दबोचा। जिसमें से एक ने अपना नाम 1. दीपक पिता मेहर सिंह सिकलीगर निवासी लालबाग, धामनोद जिला धार का होना बताया एवं अन्य दूसरे व्यक्ति ने अपना नाम 2. रिंकू उर्फ प्रवीण पिता आनंद चौधरी (यादव) निवासी 667 प्लाउडन रोड महू का रहना बताया। दोनों व्यक्तियों की तलाशी लेने पर दीपक के कब्जे से 2 देशी पिस्टल और 1 कारतूस बरामद किया गया तथा रिंकू उर्फ प्रवीण के कब्जे से 1 देशी कट्‌टा व 1 कारतूस बरामद किया गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर दीपक सिकलीगर ने बताया कि वह अवैध हथियार बेचने इन्दौर आया है।
आरोपी दीपक सिकलीगर से अन्य साथियों के सम्बन्ध में गहन पूछताछ कर उसके द्वारा बताये नाम पते के आधार पर तत्काल टीम द्वारा थाना एमआईजी पुलिस के साथ कार्यवाही करते हुये थाना एमआईजी क्षेत्र से किरण पिता प्रहलाद दाण्डे निवासी 5/3 नहेरू नगर इन्दौर को पकडा गया तथा तलाशी लेने पर किरण के कब्जे से 3 देशी पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। क्राईम ब्रांच की टीम व पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुये थाना बाणगंगा क्षेत्र से अजय पिता सूरज प्रसाद जायसवाल निवासी ए-3, आदर्श मेकेनिक नगर बडी भमौरी इन्दौर को पकडा गया तथा इसके कब्जे से 01 पिस्टल व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया तथा राहुल पिता धर्मराज शुक्ला निवासी 166/2, मुखर्जी नगर इन्दौर को पकडा गया जिसके कब्जे से 01 देशी कट्‌टा 315 बोर का व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा पुलिस थाना सदर बाजार की मदद्‌ से दीपक उर्फ भूरा पिता मुरारी लाल मिश्रा निवासी 43/5, कमला नेहरू नगर थाना बाणगंगा को पकडा जाकर आरोपी दीपक उर्फ भूरा के कब्जे से 01 देशी पिस्टल व 01 कारतूस बरामद किया गया व सरदार उर्फ पिन्टू चौहान पिता श्याम चौहान निवासी 27/2 साउथ गाडरा खेडी इन्दौर के कब्जे से 01 देशी पिटस्ल, 01 रिवाल्वर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया गया।
            विगत कुछ वर्षो में हुई आपराधिक वारदातों के विश्लेषण से यह जानकारी निकलकर सामने आई थी कि इन वारदातों में ज्यादातर अवैध हथियारों की सप्लाई शहर की सीमा से जुडे़ अन्य जिले के सिकलीगरों द्वारा प्रमुख रूप से की जाती रही है। इसी को मद्‌देनजर रखते हुये क्राइ्रम ब्रांच इन्दौर द्वारा अपने असूचना संकलन के माध्यम से उपरोक्त बदमाशों को पकडकर उनके कब्जे से 11 अवैध हथियार व 08 जिन्दा कारतूस बरामद किये गये। उक्त सातों आरोपियों के विरूद्ध संबंधित पुलिस थाना द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर, इन्हे गिरफ्तार किया गया है, जिनसे और पूछताछ की जा रही है।
इस कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआ, थाना प्रभारी एमआईजी, थाना प्रभारी बाणगंगा, थाना प्रभारी सदर बाजार व उनकी टीमें तथा क्राईम ब्रांच की टीम का महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।