Friday, December 30, 2016

''क्राईम वॉच'' एक सूचना इन्दौर के लिये


इन्दौर-दिनांक 30 दिसम्बर 2016-शहर में अपराध व अपराधियों पर नियत्रंण के लिये, पुलिस की कार्यप्रणाली में सहयोग हेतु जनता की भागीदरी को बढ़ाने के लिये, इन्दौर पुलिस द्वारा एक वर्ष पूर्व दिनांक 24.11.15 को क्राईम वॉच सेवा शुरू की गई थी। इन्दौर पुलिस तक सूचनाएं पहुंचाने का यह एक खुला माध्यम है, जिसमें सूचनाकर्ता की पहचान को पूर्णतः गोपनीय रखा जाकर, सूचना पर त्वरित व प्रभावी कार्यवाही की जाती है।
क्राईम वॉच पर अब तक 10330 सूचनाएं प्राप्त हुई है, जो कि न केवल इन्दौर शहर बल्कि मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों- भोपाल, विदिशा, सागर, खरगोन, खण्डवा, धार, हरदा, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना, श्योपुर, होशंगाबाद, बुरहानपुर आदि जगहों से सूचनाएं प्राप्त हुई। इन्दौर पुलिस की उक्त सेवा द्वारा आम जनता का विश्वास जीतते हुए, इस पर प्रदेश व देश से ही नहीं वरन विदेशों से भी कई सूचनाएं प्राप्त हुई जिसमें इण्डोनेशिया, अमेरिका, पाकिस्तान, कनाडा, फिलीपींस, रोमानिया, हंगरी आदि देशों के सूचनाकर्ताओं ने क्राईम वॉच पर संपर्क कर, सूचनाएं पहुंचाई गयी। इन्दौर पुलिस द्वारा उक्त सूचनाओं पर तत्काल प्रभावी कार्यवाही कर, सूचनाकर्ताओं की समस्याओं का समाधान किया गया। अब तक प्राप्त सूचनाओं के आधार पर, क्राईम वॉच द्वारा लगभग 3000 आरोपियों के विरूद्ध इन्दौर के विभिन्न पुलिस थानों पर प्रभावी कार्यवाही करवाई गयी है। इन्दौर पुलिस द्वारा क्राईम वॉच के माध्यम से प्राप्त सूचनाओं पर की जा रही कार्यवाही आगे भी निरन्तर जारी रहेगी। आम नागकिरगण कोई भी सूचना क्राईम वॉच पर निम्न संपर्क माध्यमों पर दे सकते है-
            क्राईम वॉच मोबाईल नं.-     7049124444
            क्राईम वॉच व्हाट्‌सअप नं.-    7049124445
            क्राईम वॉच फोन नं.-        0731-2510317



बच्चों का अपहरण कर, बेचने वाली शातिर महिला, पुलिस थाना खजराना की गिरफ्त में, आरोपिया के कब्जे से अपहरण की गयी 04 वर्षीय बालिका बरामद


इन्दौर-दिनांक 30 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना खजराना क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 14.12.16 को दोपहर में फरियादी कमलेशसिंह पिता रणजीतसिंह (32) निवासी 93, धीरजनगर खजराना इंदौर ने थाने पर रिपोर्ट की, कि सुबह 10.30 बजे करीब उसका 06 वर्षीय पुत्र शिवा उम्र 6साल व 04 वर्षीय पुत्री अर्चना घर के नीचे रोड पर खेल रहे थे, तब नीचे किराये से निवास करने वाली अनीता ने बताया की उसके दोनो बच्चे एक महीला के पीछे-पीछे गली मे चले गये है। इस पर बच्चों की आसपास तलाश करने पर नहीं मिलने पर थाने पर सूचना दी गयी। जिस पर से पुलिस थाना खजराना द्वारा अप. 883/16 धारा 363 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर के निर्देश के तारतम्य में, पुलिस अधीक्षक (पूर्व) एवं अति. पुलिस अधीक्षक इंदौर पूर्व झोन-1 के के मार्गदर्शन दोनों बच्चों की तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। दोनो गुमशुदा बच्चों की तलाश शहर मे बस स्टेण्ड, रेल्वे स्टेशन, व अन्य स्थानों, मजदुरों के डेरों आदि पर की गई तथा आटो, मैजिक, रिक्शा, टेक्सी चालकों से सघन पूछताछ की गई। बालक शिवा को उक्त दिनांक को ही रात्रि मे आदिवासी श्रमिक दम्पित्त झूमाबाई व वैस्ता पटेल ने थाने पर प्रस्तुत किया गया था, जिसे दस्तयाब किया गया। लडकी अर्चना की पतारसी आसपास के जिलों मे करते मुखबिर से सूचना मिली की प्रतापनगर देवास मे रहने वाली सीमासिंह पति अमितसिंह (गोमदान) जाति सासी उम्र 30 साल निवासी राय साब का बाडा धौलपुर राजस्थान हाल मुकाम 58, प्रताप नगर थाना सिविल लाईन देवास (म.प्र) को अपह्‌त बालिका के हुलिये की बालिका के साथ देखा है, जो प्रतापनगर स्कूल के पीछे झुग्गी झोपडों मे रहती है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा सीमासिंह को प्रतापनगर से हिरासत मे लिया ओर उससे पूछताछ करते उसने घटना करना स्वीकार किया और बताया की धीरज नगर मे महक वाटिका के पास वह अपने भाई के यंहा गई थी, जंहा से वापस देवास आते समय धीरज नगर की गली से उसने उक्त बालक शिवा ओर बालिका अर्चना को चाकलेट ओर कुरकुरे दिखाकर अपने पीछे कर लिया और एम.आर 9रिगरोड से आटो कर अर्चना को ले आई तथा शिवा को वहीं छोड दिया। बाद मे सीमा ने अर्चना को बस से उज्जैन ले गई जंहा से देहरादून को जाने वाली ट्रेन मे आगरा उ.प्र. गई ओर वंहा से शमसाबाद कस्बा गई जंहा पर सासी समाज के ही रवि पिता जयजयराम सासी के यंहा पर बालिका अर्चना को बेचने के लिये गई किंतु वंहा पर रवि से  बालिका अर्चना को बेचने का सौदा नही पटने पर उसके द्वारा लेने से इंकार कर दिया। तब सीमा, अर्चना को लेकर अमृतसर इंदौर ट्रेन से दिनाक 16.12.16 को देवास आ गई। दिनांक 17.12.2016 को सीमा को पता चला की उसके विडियो फुटेज खजराना पुलिस के पास आ गये है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है, तब सीमा ने उज्जैन में लडकी को छोड दिया और देवास आ गई। आरोपिया सीमा की निशादेही से अपर्हता बालिका अर्चना को खजराना पुलिस द्वारा बरामद किया गया और उसे उसके परिजनो के सुपूर्द किया ।          
                आरोपिया से थाना खजराना के अपहरण के एक अन्य मामले मे पूछताछ की तब उसने दिनांक 30.07.16 को वेलोसिटी टाकिज के पास से अपर्हत बालक गणेश का भी अपहरण करना स्वीकार किया ओर बताया की उक्त घटना पर इन्दौर पुलिस की तत्परता से वहघबरा गई व अगले दिन बालक गणेश को घटनास्थल के पास ही छोडकर चली गई थी। उक्त घटना पर अप.क्र. 562/16 पंजीबद्ध होकर विवेचना मे है, प्रकरण विवेचना मे होने से आरोपिया को उक्त अपराध मे गिरफ्तार किया गया। आरोपिया सीमा को मान. न्यायालय मे दिनांक 20.12.16 को प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर लिया जाकर पूछताछ की गई तो उसने कोतवाली देवास मे करीब ढाई साल पहले दो बच्चियां चांदनी ओर छम्मो उम्र क्रमशः 03 वर्ष एवं साढे तीन माह के अपहरण के बारे मे जानकारी दी और उसमे देवास के कुछ सासी लोगो की भूमिका बताई है इस संबंध मे देवास पुलिस को अधिकारिक स्तर पर अवगत कराया गया है। उक्त बालिकाओ के संबंध में थाना कोतवाली देवास में अपराध क्रमांक 822/14 एवं 830/14 पंजीबद्ध होकर विवेचना में है।
                बालिका को खरीदने वाले आरोपी रवि पिता जय जयराम की तलाश में पुलिस द्वारा संभावित स्थानों पर दबिश दी गयी है, लेकिन सफलता नहीं मिली है। आरोपी की तलाश जारी है। इन्दौर पुलिस द्वारा आरोपी रवि पिता जय जयराम की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये के नगद ईनाम की घोषणा की गई है। पूछताछ पर यह भी पता चला है कि देवास शहर से वर्ष 2014 में अपह्‌त की गई लडकीभी रवि के पास है जो देवास से सासी लोगो ने उसका अपहरण कर रवि को दिया था, जिसके संबंध में देवास पुलिस द्वारा कार्यावाही की जा रही है।
                उक्त शातिर आरोपिया को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी खजराना श्री अरविंद सिंह तोमर व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 51 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 30 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 दिसम्बर 2016 को 02 गैर जमानती वारण्ट, 09 गिरफ्तारी तथा 67 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 30 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 32 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों कोगिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 दिसम्बर 2016 को 02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 73 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 29 दिसम्बर 2016 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 155, आईडिया मल्टी के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 17 श्री सरस्वती विद्यालय के पास न्यू दुर्गानगर  इंदौर निवासी शिव गोयल पिता राम आसरे गोयल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1200 रूपयें कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयीहै।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को 08.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, 60 फिट रोड, गांधी चौक, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 401 बी ऋषि पैलेस कॉलोनी इंदौर निवासी शुभम पिता हरि जाधव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से क्रमशः एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Thursday, December 29, 2016

आईआईटी मुम्बई की फर्जी डिग्री व अन्य फर्जी दस्तावेज बनाकर, लोगो के साथ ठगी करने वाले गिरोह के तीन आरोपी, क्राईम बांच की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 29 दिसम्बर 2016- आवेदक जगदीश पिता रामचन्द्र बडोदिया द्वारा उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायणचारी मिश्र को स्वयं के साथ हुई धोखाधड़ी के सबंध में शिकायती आवेदन पत्र दिया गया था। उक्त शिकायत पर उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा शीघ्र प्रकरण में जांच कर, उचित वैधानिक कार्यवाही के निर्देश, क्राईम ब्रांच को दिये गये थे।
                उक्त निर्देश के तारतम्य में, जांच पर से क्राईम ब्रांच इंदौर द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की गई, तो विवेचना पर पाया गया कि अखिलेशपिता गणेश मालवीय निवासी अल्कापुरी इंदौर एवं फैसल मसऊद पिता डां. एम.एन.अन्सारी निवासी 109, एच.बी. स्कीम नंबर 94 एच, आई.डी.ए. कालोनी, तीन इमली पानी की टंकी के पास इन्दौर द्वारा फरियादी जगदीश पिता रामचन्द्र बडौदिया निवासी 105 सी स्पेशल गांधीनगर इन्दौर ने विगत चार माह के मध्य संपर्क कर आरोपी अखिलेश ने आईआईटी मुम्बई से बीटेक की डिग्री प्राप्त करना एवं फैसल ने नैनोद मे खुद के प्लाट होना बताया तथा आवेदक जगदीश को कूटरचित माननीय सर्वोच्य न्यायालय दिल्ली के निर्णय की छायाप्रति दी जाकर अनावेदक अखिलेश कुमार को 9,87,60,322/ रूपये माननीय सर्वोच्य न्यायालय के माध्यम से रिर्जव बैंक से मिलने का विश्वास दिलाकर फैसल मसऊद के ग्राम नैनोद इन्दौर मे स्थित श्रीअखंडदीप के भूखण्ड क्रमांक 108 एवं 109 को 12 लाख रूपये मे आवेदक को विक्रय करने का अनुबंध कराया जाकर षडयंत्रपूर्वक अनावेदकगणो द्धारा आवेदक से उसके यूनियन बैंक आँफ इन्डिया के बैंक खाते के चैक के माध्यम से 9,50,000/ रूपये लेकर आवेदक को न तो प्लाट दिया और न ही उनके द्धारा प्राप्त की गई राशि वापस की गई। आरोपी अखिलेश मालवीय द्वारा फरियादी जगदीश को फैसल मसऊद के इंडसइंड बैंकशाखा ओल्ड पलासिया इन्दौर के खाता क्र. 1000014136008 का चैक क्र. 286171 राशि 9,50,000/ रूपये का दिया था जो चैक भी बाउंस हो गया।
प्रकरण में आईआईटी मुम्बई की रजिस्ट्रड मेल आईडी पर मेल के माध्यम से अनावेदक अखिलेश पिता गणेश मालवीय की वर्ष 2007 से  2011 तक की बीटेक की डिग्री के संबंध मे तस्दीक कराते आरोपी अखिलेश द्धारा वहां से कोई बीटेक की डिग्री हासिल नही किया जाना पाया गया। उक्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में आरोपी अखिलेश मालवीय को गिरफ्तार किया जाकर पूछताछ करने पर उसके द्वारा नवीन फोटो कापी बंसी ट्रेडर्स काम्पलेक्स के नौशाद से फर्जी आईआईटी मुम्बई से उपाधी प्राप्त करने की डिग्री तैयार कराई गई थी जो नौशाद पिता इस्माईल खान  निवासी मदीना नगर इंदौर के कम्प्यूटर में आज भी फर्जी डिग्री सेव होना पाया गया, जिस पर उससे कम्प्यूटर जप्त कर नौशाद को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया तथा डायमंड टाईपिंग वाले शफाकत हुसैन पिता ताहीर अली निवासी सैफी नगर इंदौर द्वारा माननीय सर्वोच्च न्यायालय के फर्जी निर्णय आदेश तैयार कर अखिलेश को दिए गए थे जो उसके कम्प्यूटर में आज तक सेव होना पाया गया, तो उससे भी कम्प्यूटर सिस्टमजप्त कर शफाकत को प्रकरण में गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी अखिलेश द्वारा फर्जी डिग्री पर अध्यक्ष, कुल सचिव आदि के फर्जी हस्ताक्षर किए गए है और सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के आदेशो पर भी जज के फर्जी हस्ताक्षर कर अपने आपको आईआईटी मुम्बई से इंजिनियरिंग करना और विदेश में जॉब करने से लगभग 9 करोड रुपए उसके बैंक खातो में जमा होकर सर्वोच्च न्यायालय द्वारा आरबीआई से वापस कराने के फर्जी निर्णय आदेश तैयार कर, यह लोगो को दिखाकर लाखो की ठगी करता था। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर, पुलिस रिमांड मान. न्यायालय से लिया गया है, जिनसे प्रकरण में पूछताछ की जा रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 68 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 29 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 23 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 दिसम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 दिसम्बर 2016 को 02 गैर जमानती वारण्ट, 06 गिरफ्तारी तथा 52 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत मस्जिद के पास, छावनी चौराहा तथा दवाबाजार के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, सम्राट कॉलोनी मस्जिद के पास खजराना निवासी नासिर पिता इस्माइल पठान तथा कुमार खाडी कब्रिस्तान निवासी जमीन उर्फ बबलू पिता नबी खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक -एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 27 दिसम्बर 2016 को 14.00 बजे, कोरी धर्मशाला के सामने गोमा की फेल, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 31/2 गोमा की फेल, इंदौर निवासी विक्का उर्फविक्रम पिता बद्रीलाल भामी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इयके कब्जे से क्रमशः एक पिस्टल जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
इन्दौर 29 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 72 जमानती वारण्टतामील
इन्दौर-दिनांक 29 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 दिसम्बर 2016 को 03 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 72 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।