Sunday, December 25, 2016

लूट के तीनों आरोपी पुलिस थाना अन्नपूर्णां की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायणचारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य मंें थाना प्रभारी अन्नपूर्णां श्री दिलीप गंगराडे एवं उनकी टीम को लूट की घटना कारित करने वाले तीनों आरोपियों को पकडने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना अन्नपूर्णां पर फरियादी घनश्याम पिता लाभचन्द पाटीदार उम्र 27 साल निवासी गांव मडावदा तह. जावद जिला नीमच हाल-169/1 समाजवादी इन्द्रानगर थाना छत्रीपुरा इन्दौर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 23-12-2016 की रात्रि लगभग 08.30 बजे से 9 बजे रात्रि के मध्य फरियादी घनश्याम को सुन्दरम काम्पलेक्स टावर चौराहा जूनी इन्दौर तरफ से अपने घर समाजवादी इन्द्रा नगर पैदल-पैदल जाते समय त्रिवेणी पुल से थोडा आगे रोड पर तीन अज्ञात लडको द्वारा चाकू अडाकर बैग छीनकर, बाबूघनश्याम दास तरफ के पेड पौधे वाले जंगल तरफ भाग गये, बैग मे फरियादी का एचपी कंपनी का लेपटाप माडल नम्बर 15249्‌ कीमती करीबन 20,000/ रुपये का एवं आईडिया कम्पनी का नेट सेटर एवं वोटर आई डी कार्ड रखा था। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना अन्नपूर्णा इ्‌दौर पर अप. क्र.493/16 धारा-392 ता.हि. का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर तीनो आरोपी 1- रवि पिता देवेन्द्र उपलाने (20) निवासी 84 बाबू घनश्यामदास नगर इन्दौर 2- विशाल पिता रमेश करोसिया (22) निवासी 217 पंछी के मकान के पास बाबू घनश्यामदास नगर इन्दौर 3-नीरज पिता विजय सिरसिया (18) साल निवासी 118 दुकान बाली भाभी के पास बाबू घनश्यामदास नगर इन्दौर को पकडा गया तथा प्रकरण मे छीना गया बैग जिसमें लेपटाप, नेटसेटर व फरियादी का बोटर आय़.डी कार्ड एवं घटना मे प्रयुक्त चाकू जब्त किया गया है। 
लूट के उक्त आरोपियों को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी दिलीप गंगराडे उनकी टीम के आरक्षक विनय प्रजापति, आरक्षक बलवीर तथा आर. आशीष तिवारी की सराहनीय भूमिका रही है ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 89 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 25 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 65 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
26 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 दिसम्बर 2016 को 26 गैर जमानती वारण्ट, 39 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 25 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश केतारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 24 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 दिसम्बर 2016 को 09 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 69 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Saturday, December 24, 2016

सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में शपथविधी समारोह का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2016-भारत के पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा स्थापित सुशासन के उच्चतम मापदण्डों के महत्व को प्रतिपादित करते हुए उनके जन्म दिवस दिनांक 25 दिसम्बर के उपलक्ष्य में एक दिन पूर्व आज दिनांक 24.12.16 को उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर के कार्यालय में एक शपथविधी समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री मो. यूसुफ कुरैशी की विशेष उपस्थिति में, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी एवं समस्त कार्यालयीन अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

            पुलिस अधीक्षक मुखयालय द्वारा समस्त कार्यालयीन स्टाफ की उपस्थिति में, भूतपूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए, उनके जीवनवृत्त एवं कार्यो के संबंध विचार व्यक्त किये गये। सुशासन दिवस के उपलक्ष्य में सभी अधिकारियों एंव कर्मचारियों द्वारा यह शपथ ली गयी कि, हम प्रदेश में सुशासन के उच्चतम मापदंडों को स्थापित करने के लिये सदैव संकल्पित रहेगें और शासन को अधिक पारदर्शी, सहभागी, जनकल्याण केन्द्रित तथा जवाबदेह बनाने के लिये हरसंभवप्रयास करेगें। प्रदेश के नागरिकों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लक्ष्य को पाने के लिये सदैव तत्पर रहेगें।



तीन शातिर नकबजन, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जें से एलसीडी, मोबाईल फोन, गैस की टंकी व चांदी के जेवरात सहित 80 हजार रूपयें का माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना द्वारकापुरी  द्वारा तीनशातिर नकबजनों को एलसीडी, मोबाईल फोन, गैस की टंकी व चांदी के जेवरात सहित 80 हजार रूपयें के सामान सहित पकड़नें में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना द्वारकापुरी की टीम को दिनांक 24.12.2016 को मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि सूर्यदेव नगर इन्दौर मे कुछ लोग सस्ते दामो मे एलईडी, एलसीडी एवं मोबाईल एवं अन्य सामान बैंचने की फिराक मे घूम रहे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर आरोपियों 1. इकबाल उर्फ सेवडा पिता इब्राहिम कुरैशी (25) निवासी प्रिन्स कालोनी सिरपुर काकड थाना चन्दननगर इन्दौर, 2. अजय पिता रमुआ अहिरवार (34) निवासी व्यासनगर थाना चन्दननगर इन्दौर तथा 3. संतोष उर्फ बारीक पिता जगदीश (24) निवासी ग्राम अहीरखेडी काकड इन्दौर को पकडा गया। पूछताछ पर इन्होने घरों से चोरी करना स्वीकार किया है। इनके कब्जे से एक मोबाईल फोन दो एलसीडी, एक गैंस सिलेण्डर इन्डेन कम्पनी का एक गैंस चूल्हा तीन बर्नर वाला तथा चांदी के बर्तन, सिक्के व जेवरात सहित करीब 80 हजार रुपये का चोरी का माल बरामद किया गया है।  आरोपी इकबाल उर्फ सेवडा शातिर चोर है, इसके विरुद्ध थाना चन्दननगर मे पूर्व के चोरी, नकबजनी के कईअपराध पंजीबद्ध है, जिनमें तीन प्रकरणो मे फरार था। थाना चन्दननगर मे इसके विरुद्ध स्थाई गिरफ्तारी वारंट भी लंबित है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे उक्त सामान कहां से चोरी किया है इस संबंध मे एवं अन्य सम्पत्ति संबंधित अपराधो के बारे में पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में  उनि. डी.के. तिवारी, सउनि. एन.एस. तोमर तथा आर. के.सी. शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 75 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

               
इन्दौर 24 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 29 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 12 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 दिसम्बर 2016 को 05 गैर जमानती वारण्ट, 15 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2016 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर रूस्तम का बगीचा रविदास मंदिर के पास, इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 241 रूस्तम का बगीचा, इंदौर निवासी निशांत पिता तिलकराज खांडेकर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2000 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 24 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 दिसम्बर 2016 को 03 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपीगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2016 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर जे जे स्कूल के सामने पीठ रोड महू, इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले शुभम पिता किशोर अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2050 रूपयें कीमत की 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2016 को 22.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कालानी नगर चौराहा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गोंदीवाला कुंआ गणेश नगर निवासी संजू उर्फ रघु पिता तुलाराम जेपाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2016 को 10.15 बजे, कालानी गेट के सामने चंदननगर, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 65/2, गंगा नगर निवासी मनीष राठौर को पकडा गया।पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 23 दिसम्बर 2016 को 14.30 बजे, कालानी के सामने मेन रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 71, कंडीलपुरा इंदौर निवासी अजय उर्फ गोलू पिता जयराम कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Friday, December 23, 2016

पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया



इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में, इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता से बेहतर सामन्जस्य स्थापित करने के उद्‌देश्य से किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदन नगर, थाना परिसर में आज दिनांक 23.12.16 को पुलिस द्वारा एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल, थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर की उपस्थिति में, क्षेत्र के जनप्रनिधीगण पार्षद लता लड्‌ढा, राजेश चौहान, मुबारिक मंसुरी, पूर्व पार्षद रफीक खान, जनपद सदस्य हाजी मंसूर खां सहित 150 से ज्यादा गणमान्य नागरिकगण सम्मिलित हुए।
            इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय से चर्चा की गई व उनकी जागरूकता के माध्यम से अपराध की रोकथाम व सुरक्षित समाज के निर्माण में वे किस प्रकार सहयोगी हो सकते है, बताते हुए इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में बताया गया। उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं रहवासियों ने इन्दौर पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों तथाअपराधियों के खिलाफ की गई कार्यवाहीयों की सराहना करते हुए, पुलिस अधीक्षक के सम्मुख ही कहा कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब का कारोबार तथा नशे से संबंधित कार्यो पर पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के कारण पूर्णतः प्रतिबंधित व अपराधों में भी कमी आना बताया। उपस्थित जनसमुदाय द्वारा पुलिस का उत्साहवर्धन करते हुए, इन्दौर पुलिस के प्रति अपने विश्वास को भी प्रकट किया गया।  जनसंवाद के दौरान ़क्षेत्र में अपराध नियत्रंण हेतु, राजकुमार नगर बांक में तथा ई सेक्टर राज नगर के बगीचे में एक अन्य पुलिस चौकी की आवश्यकता के बारें मे बताते हुए, पुलिस चौकी के निर्माण जन सहयोग से कराने की बात, उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा की गयी॥ इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनीधियो एवं रहवासियों द्वारा डकैती की योजना बनाते चार बदमाशो को पकड़ने तथा उनसे  सात लाख के जेवराध बरामद करने में अहम भूमिका निभाने वाले चंदन नगर थाने के आरक्षक आरिफ व आर. पंकज सांवरिया का पुलिस अधीक्षक की मौजुदगी में सम्मान किया गया। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के रहवासियों की जनससमयाओं को जाना व उनके शीघ्र निराकरण हेतु, उचित दिशा निर्देश दिये गये तथा इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधों के नियत्रंण में किये जा रहे प्रयासों व कार्यो की जानकारी भी दी गई।




मोबाईल दुकान में चोरी करने वाले, तीनों आरोपी पुलिस थाना सांवेर की गिरफ्त में,


इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना सांवेर द्वारा मोबाईल दुकान में चोरी करने वाले तीनों आरोपियों को चुराये गये मश्रुका सहित पकड़नें मेंमहत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस थाना सांवेर पर दिनांक 22.12.16 को फरियादी लक्ष्मीनारायण पिता गोवर्धनदास सिंधी (40) निवासी मेनरोड़ चन्द्रावतीगंज थाना सांवेर ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात बदमाश दिनांक 21.12.16 की रात्रि में उसकी मोबाईल की दुकान का ताला तोड़कर, दुकान में से 5 मोबाईल, 10 चार्जर एवं 1600 रुपये नगदी कुल मश्रुका कीमती 43,100/रु का सामन चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सांवेर द्वारा अपराध क्रं 543/16 धारा 457, 380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अज्ञात बदमाशो की शीघ्र गिरफ्‌तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक महू श्री पंकज कुमावत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सांवेर श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सांवेर के नेतृत्व में टीम गठित कर, अपराधियों की पतारसी हेतु लगाया गया।
            पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्राप्त सूचना पर चंद घंटो में ही प्रकरण के आरोपियों 1. निलेश पिता किशनलाल कुम्हार (20) निवासी ग्राम चन्द्रावतीगंज, 2. मुकुद पिता शंकरलाल पारदी (22) निवासी चन्द्रावतीगंज तथा 3. मुकेश पिता ब्रजलाल पारदी (20) निवासीग्राम चन्द्रावतीगंज को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर, इन्होने एक साथ लक्ष्मीनारायण की मोबाईल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, इनके कब्जे से चुराये गये 5 मोबाईल, 10 चाजर्र एवं 1600 रु नगदी सहित कुल मश्रुका कीमती 43,100 रु का माल बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य प्रकरणों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

            इस प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सांवेर श्री एस.पी.एस. चौहान व उनकी टीम के प्रआर. 472 रणवीर सिंह राघव तथा आर. 3512 अविनाश द्वारा चंद घण्टो में अज्ञात चोरी जैसी घटना का पर्दाफाश कर, आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

               
इन्दौर 23 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को 03 गैर जमानती वारण्ट, 15 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खजराना रिंग रोड चौराहा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गौहर नगर खजराना इंदौर निवासी आबिद उर्फ गोलू पिता हुसैन खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 23 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथाअपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को 01 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23दिसम्बर 2016- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका मंदिर चौराहा, इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, नंदाबाग नगर निवासी किशन पिता बिठ्‌ठल राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।