Friday, December 23, 2016

पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया



इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में, इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता से बेहतर सामन्जस्य स्थापित करने के उद्‌देश्य से किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदन नगर, थाना परिसर में आज दिनांक 23.12.16 को पुलिस द्वारा एक जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल, थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर की उपस्थिति में, क्षेत्र के जनप्रनिधीगण पार्षद लता लड्‌ढा, राजेश चौहान, मुबारिक मंसुरी, पूर्व पार्षद रफीक खान, जनपद सदस्य हाजी मंसूर खां सहित 150 से ज्यादा गणमान्य नागरिकगण सम्मिलित हुए।
            इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित जनसमुदाय से चर्चा की गई व उनकी जागरूकता के माध्यम से अपराध की रोकथाम व सुरक्षित समाज के निर्माण में वे किस प्रकार सहयोगी हो सकते है, बताते हुए इन्दौर पुलिस द्वारा की जा रही कार्यवाही के बारे में बताया गया। उपस्थित जन प्रतिनिधियों एवं रहवासियों ने इन्दौर पुलिस द्वारा अवैध कारोबारियों तथाअपराधियों के खिलाफ की गई कार्यवाहीयों की सराहना करते हुए, पुलिस अधीक्षक के सम्मुख ही कहा कि क्षेत्र में जुआ, सट्टा, अवैध शराब का कारोबार तथा नशे से संबंधित कार्यो पर पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा की जा रही प्रभावी कार्यवाही के कारण पूर्णतः प्रतिबंधित व अपराधों में भी कमी आना बताया। उपस्थित जनसमुदाय द्वारा पुलिस का उत्साहवर्धन करते हुए, इन्दौर पुलिस के प्रति अपने विश्वास को भी प्रकट किया गया।  जनसंवाद के दौरान ़क्षेत्र में अपराध नियत्रंण हेतु, राजकुमार नगर बांक में तथा ई सेक्टर राज नगर के बगीचे में एक अन्य पुलिस चौकी की आवश्यकता के बारें मे बताते हुए, पुलिस चौकी के निर्माण जन सहयोग से कराने की बात, उपस्थित जनप्रतिनिधियों द्वारा की गयी॥ इस दौरान उपस्थित जनप्रतिनीधियो एवं रहवासियों द्वारा डकैती की योजना बनाते चार बदमाशो को पकड़ने तथा उनसे  सात लाख के जेवराध बरामद करने में अहम भूमिका निभाने वाले चंदन नगर थाने के आरक्षक आरिफ व आर. पंकज सांवरिया का पुलिस अधीक्षक की मौजुदगी में सम्मान किया गया। 

इस दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा क्षेत्र के रहवासियों की जनससमयाओं को जाना व उनके शीघ्र निराकरण हेतु, उचित दिशा निर्देश दिये गये तथा इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधों के नियत्रंण में किये जा रहे प्रयासों व कार्यो की जानकारी भी दी गई।




मोबाईल दुकान में चोरी करने वाले, तीनों आरोपी पुलिस थाना सांवेर की गिरफ्त में,


इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना सांवेर द्वारा मोबाईल दुकान में चोरी करने वाले तीनों आरोपियों को चुराये गये मश्रुका सहित पकड़नें मेंमहत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस थाना सांवेर पर दिनांक 22.12.16 को फरियादी लक्ष्मीनारायण पिता गोवर्धनदास सिंधी (40) निवासी मेनरोड़ चन्द्रावतीगंज थाना सांवेर ने रिपोर्ट किया कि कोई अज्ञात बदमाश दिनांक 21.12.16 की रात्रि में उसकी मोबाईल की दुकान का ताला तोड़कर, दुकान में से 5 मोबाईल, 10 चार्जर एवं 1600 रुपये नगदी कुल मश्रुका कीमती 43,100/रु का सामन चुराकर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सांवेर द्वारा अपराध क्रं 543/16 धारा 457, 380 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया। प्रकरण में अज्ञात बदमाशो की शीघ्र गिरफ्‌तारी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक महू श्री पंकज कुमावत एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सांवेर श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सांवेर के नेतृत्व में टीम गठित कर, अपराधियों की पतारसी हेतु लगाया गया।
            पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, मुखबिर तंत्र के माध्यम से प्राप्त सूचना पर चंद घंटो में ही प्रकरण के आरोपियों 1. निलेश पिता किशनलाल कुम्हार (20) निवासी ग्राम चन्द्रावतीगंज, 2. मुकुद पिता शंकरलाल पारदी (22) निवासी चन्द्रावतीगंज तथा 3. मुकेश पिता ब्रजलाल पारदी (20) निवासीग्राम चन्द्रावतीगंज को पकड़ा गया। पूछताछ करने पर, इन्होने एक साथ लक्ष्मीनारायण की मोबाईल की दुकान का ताला तोड़कर चोरी करने की घटना करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्‌तार कर, इनके कब्जे से चुराये गये 5 मोबाईल, 10 चाजर्र एवं 1600 रु नगदी सहित कुल मश्रुका कीमती 43,100 रु का माल बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य प्रकरणों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

            इस प्रकार वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सांवेर श्री एस.पी.एस. चौहान व उनकी टीम के प्रआर. 472 रणवीर सिंह राघव तथा आर. 3512 अविनाश द्वारा चंद घण्टो में अज्ञात चोरी जैसी घटना का पर्दाफाश कर, आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण एवं सराहनीय योगदान रहा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 71 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

               
इन्दौर 23 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
               
08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 15 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को 03 गैर जमानती वारण्ट, 15 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खजराना रिंग रोड चौराहा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गौहर नगर खजराना इंदौर निवासी आबिद उर्फ गोलू पिता हुसैन खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 23 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथाअपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 23 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को 01 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 23दिसम्बर 2016- पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 22 दिसम्बर 2016 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कालका मंदिर चौराहा, इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, नंदाबाग नगर निवासी किशन पिता बिठ्‌ठल राव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, December 22, 2016

पुलिस थाना आजाद नगर का शातिर बदमाश दीपक उर्फ मॉडल, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में, इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश दीपक उर्फ मॉडल पिता सुभाष भील (28) निवासी भील कॉलोनी, आजाद नगर इन्दौर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्‌तार किया गया है।
पुलिस थाना आजाद नगर का शातिर बदमाश दीपक उर्फ मॉडल थाना क्षेत्र का कुखयात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहा है। आरोपी दीपक उर्फ मॉडल के विरूद्ध झगड़ा, मारपीट, लूट, छेड़छाड, अवैध वसूली व अवैध शराब बेचने आदि जैसे करीब 27 अपराधिक प्रकरण विभिन्न थानों में पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इसके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इसकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से आरोपी के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिलादण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त आरोपी को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में आरोपी दीपक उर्फ मॉडल को पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा आज दिनांक 22.12.16 को गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।
       उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. डांगी व उनकी टीम के उनि मनोज कटारिया, उनि एस.एन.एस. चौहान की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 85 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 22 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 33 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 दिसम्बर 2016 को 01 गैर जमानती वारण्ट, 23 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2016 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर जनता क्वाटर नंदीग्राम इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 11/4 सोमनाथ की जूनी चाल इन्दौर निवासी राजू पिता केरसिंह चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 160 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2016 को 21.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोयल रिसोर्ट के सामनेनिपानिया इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम धानी कंजर डेरा थाना हाटपिपलिया जिला देवास निवासी सुनील पिता अनूपसिंह हाड़ा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2800 रूपयें कीमत की 70 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 22 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 14संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 116 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 दिसम्बर 2016 को 07 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 116 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीने वाले, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2016 को 20.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राजीव गांधी चौराहा, आतिष ढाबा इंदौर से सार्वजनिक स्थान पर अवैध रूप से शराब पीते हुए मिलें, पप्पू धाकड़ पिता हरनामसिंह तथा मनोज पिता रिजुमल वात्यानी को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहितआरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 21 दिसम्बर 2016 को 12.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रीगल चौराहा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गांधी ग्राम कालोनी नई खजराना इन्दौर निवासी इसरार पिता बाबू शाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, December 21, 2016

नशे के कारोबार में लिप्त चार आरोपी पुलिस थाना हीरानगरद्धारा गिरफ्तार 01 किलो 684 ग्राम गांजा व एक चोरी की मोटर साइकिल बरामद


इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2016- इन्दौर शहर में नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने हेतु तथा इसमें संलिप्त नशा माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, कार्यवाही करने के निर्देश जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी एवं अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री बिट्‌टू सहगल के मार्गदर्शन में नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन द्वारा थाना हीरानगर श्री शशिकान्त चौरसिया के नेतृत्व में निर्मित टीम को चार नशा कारोबारियों को पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 
दिनांक 05/12/16 को एम.आर.10 ब्रिज के नीचे मंदसौर जिले के नाहरगढ थाना क्षेत्र के ग्राम बिल्लोद के निवासी सद्दाम हुसैन एवं कादम हुसैन को रंगे हाथ 50 ग्राम स्मैक पाउडर के साथ गिरफ्तार किया गया था। उनके साथी और स्मैक की खरीदी बिक्री करने वाले मेघनगर झाबुआनिवासी जाकिर के खिलाफ भी कार्यवाही सुनिश्चित की गयी थी उसी प्रकार दिनांक 20/12/16 को एक बार फिर पुलिस थाना हीरानगर द्धारा मुखबिर की सूचना के आधार पर आईडीए की स्कीम न. 136 के सूने प्लाटों के पास पुलिस को देखकर मोटर सायकल-क्रमांक एम.पी.-09/एम.व्ही./8841 से भाग रहे दोनो मोटर सायकल सवारों को रोककर पकडा तथा तलाशी ली गयी तो उनमें से पीछे बैठे आरोपी महेश उर्फ बन्ते पिता बाबूलाल प्रजापत (33) निवासी माताजी के मंदिर के पास भवानी नगर थाना बाणगंगा इन्दौर के पास मिले थैले में 01 किलो 154 ग्राम गांजा तथा मोटर सायकल चालक मोहित पिता शिवा उपाध्याय (21) निवासी 82 गौरीनगर इन्दौर चर्च के सामने इन्दौर हाल मुकाम 318 जनता क्वाटर इन्दौर के द्धारा जैकेट के अंदर छिपाकर रखा हुआ 540 ग्राम गांजा बरामद हुआ साथ ही मोहित के पास मिली मोटर सायकल भी चोरी की होना पाई गई। दोनो आरोपीगण से गांजा कुल 01 किलो 684 ग्राम गांजा व चोरी की मोटर सायकल जप्त कर दोनो को विधिवत गिरफ्तार कर धारा 8/20 एन.डी.पी.एस. एक्ट का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पूछताछ करने पर आरोपी महेश और मोहित ने जानकारी दी कि वह दोनो अपने अपने मोहल्लों मेंपुडियों में पैक करके गांजे का नशा करने वालों को गांजे की पुडियां बैच देते है तथा बताया कि उज्जैन निवासी अभिषेक चौरसिया और रामनगर बाणगंगा निवासी गोपाल पटेल से गांजा खरीदते है। जो थोडी देर पहले ही अभिषेक व गोपाल गांजा लेकर स्कीम न. 136 में आये थे जो गांजा देकर निकल गये। दोनो ने बताया कि अभिषेक और गोपाल दोनो आज शाम के बाद अरविन्दों अस्पताल के पास मिलने का बोलकर गांजा देकर चले गये। उक्त प्राप्त सूचना पर कार्यवाही करते हुए महेश और मोहित की निशादेही से अभिषेक चौरसिया पिता बालकृष्ण चौरसिया (30) निवासी 33 पानदरिबा उज्जैन तथा गोपाल पिता रामसुमेर पटेल (30) साल निवासी 42 रामनगर बाणगंगा, इन्दौर को अरविन्दो अस्पताल के पास पकडकर पूछताछ करने पर दोनो ने महेश व मोहित को गांजा देना स्वीकार किया तथा बताया कि नक्षत्र गार्डन के पास मिलने की डील हुई थी, महेश और मोहित के पास रुपये नही थे इन्होनें कहा था कि दिन में गांजा बेचकर अरविन्दो अस्पताल के पास शाम को आयेंगे और रुपये चुका देंगे। मोहित से 5000 रुपये गोपाल को और महेश उर्फ बन्ते से 10,000 रुपये अभिषेक को मिलना थे। चारो आरोपीगणों से पूछताछ मेंगांजे के व्यापार में लिप्त शहर के अंदर और बाहर के अन्य कारोबारियों के बारे में सूचना मिलने की सम्भावना है। 
         उक्त चारों आरोपियों को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरा नगर श्री शशिकांत चौरसिया के नेतृत्व में उनकी टीम के उप निरीक्षक श्यामिंसह सोलंकी, प्र.आर. लक्ष्मण, आर. देवेन्द्र सिंह जादौन, एवं गुलशन सोनी की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र एवं पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी ने पुलिस टीम की उक्त सफलता पर उनका प्रोत्साहन करने हेतु उन्हें पुरुस्कृत किये जाने की घोषणा की है ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 74 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 21 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 24 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारण्ट, 16 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 दिसम्बर 2016 को 01 गैर जमानती वारण्ट, 16 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 21 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 50 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशोंको गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 दिसम्बर 2016 को 08 गैर जमानती, 34 गिरफ्तारी तथा 108 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Tuesday, December 20, 2016

शातिर वाहन चोर गिरोह, पुलिस थाना बाणगंगा की गिरफ्त में, पांचो आरोपियों के कब्जे से लाखों रूपयें मूल्य के दोपहिया वाहन बरामद


इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016-इन्दौर शहर में वाहनचोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री हरिनारायण चारी मिश्र द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्री अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा वाहन चोर गिरोह के पांच आरोपियों को लाखो रूपयें मूल्य के दोपहिया वाहन सहित पकड़नें में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
            पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्र में हो रही वाहन चोरी की वारदातों के अपराधियों की पतारसी हेतु अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-2 श्री बिट्‌टू सहगल एवं नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद कुमार दीक्षित के नेतृत्व में टीम गठित कर, लगाया गया। पुलिस टीम को लगातार सूचना प्राप्त हो रही थी कि एक गैंग इन्दौर के विभिन्न थाना क्षेत्रो से मोटर सायकल चोरी करते है व विभिन्न स्थानो पर इनको रख देते और जब पुलिस की सर्चिंग कम हो जाती है तब ये लोग,मोटर सायकले बेचने के फिराक में रहते हैं। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर के बताये स्थान सुपर कारिडोर के पास आरोपियों का इंतजार किया जो चोरी की मोटर सायकलें किसी ग्राहक को कम पैसे में बेचने आने वाले थे, तभी मोटर सायकल बेचने के लिए आये वाहन चोर 1. सलमान खान पिता इलियास खान (21) निवासी लालबाग इन्दौर, 2. समीर खान पिता फतेह मोहम्मद (22) निवासी जूना रिसाला इन्दौर, 3. कासिम अंसारी पिता रजी एहमद अंसारी (18) निवासी स्नेहलतागंज इन्दौर, 4. मोहम्मद इरफान पिता मोहम्मद सरफराज (26) निवासी चंदन नगर इन्दौर, 5. आमीर पिता सलीम शाह निवासी कलालकुई रावजी बाजार को रंगे हाथो दो चोरी की मोटर सायकलों सहित पकडा, जिन्होने पूछताछ करने पर, इन्दौर शहर के कई  अन्य स्थानो से वाहन चोरी करना बताया।
पूछताछ के दौरान आरोपियो द्वारा यह स्वीकार किया गया कि उनके द्वारा मोटर सायकलें इन्दौर शहर से चुराकर शहर के बाहर भी भेजते है। चूंकि गांव में उक्त मोटर सायकल आसानी से बेची जाती हैं तथा गांव वालो के कागज भी चेक नही होते है इसलिए कुछ मोटर सायकलें बडवानी के आगे खेतिया में उनके पहचान के व्यक्ति के सुनसान खेत पर बनेकमरे में रखी है। उक्त जानकारी के आधार पर वहां पर पुलिस टीम भेज कर 5 मोटर सायकलें वहां से बरामद की गयी। आरोपियों द्वारा यह भी बताया कि वें मोटर सायकल चुराने के बाद शहर विभिन्न मोटर सायकल स्टैण्ड पर रख देते थे, जो पुलिस चेकिंग खत्म होने पर उठा कर ले जाते थे। इस प्रकार कुल 8 मोटर सायकलें इन लोगो द्वारा अरविन्दो के मोटर सायकल स्टैण्ड पर रखी थी, जो बाद में उठाकर बेचने बाबत्‌ अपने घऱ पर ले गये थे, जो आरोपियो के कब्जे से उक्त मोटर सायकलें बरामद की गई है । जप्तशुदा मोटर सायकलो की इंजिन व चेचिस नंबरो के आधार पर वाहन स्वामियो की जानकारी प्राप्त कर उनकी तलाश कर उनके द्वारा की गई रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की जावेगी। पुलिस द्वारा पांचो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे अन्य वारदातों एवं वाहनों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त वाहन चोर गिरोह को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित एवं उनकी टीम के सउनि के.के. मिश्रा, सउनि आर.के. भदौरिया, प्रआर. राघवेन्द्र भदौरिया, प्रआर. संजय तथा आर.राममिलन सिंह भदौरिया की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।






इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 97 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 20 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) अवधेश कुमार गोस्वामी के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारण्ट, 19 गिरफ्तारी तथा 74 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को 05 गैर जमानती वारण्ट, 19 गिरफ्तारी तथा 74 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध भांग सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शीतला माता मंदिर के पास शिवाजी नगर एवं मालवा मिल नये गेट के सामने चाय दुकान के पास इन्दौर से अवैध भांग बैचते हुये मिलें, 302 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी-ऋषिपाल सिंह पिता सज्जनपाल तथा 37 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी चिक्की उर्फ चिन्टू पिता ब्रजकिशोर दुबे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1800 रूपयें कीमत की 900 ग्राम अवैध भांग जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 20 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री हरिनारायण चारी मिश्र केनिर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 63 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 35 गिरफ्तारी तथा 116 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 दिसम्बर 2016 को 13 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 44 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो मेंजारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को 15.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सिरपुर ईंट भट्‌टो के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 68 सिरपुर बलाई मोहल्ला इंदौर निवासी संजय पिता गणेश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 19 दिसम्बर 2016 को 16.00 बजे, शासकीय स्कूल के सामने ग्राम मेण्डल से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम मेण्डल निवासी बालू पिता औंकार भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।