Sunday, December 4, 2016

''एक सूचना इन्दौर के लिये''


इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर 2016-क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 217 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   05%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 15%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी 05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,            05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी  10%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 25%

           अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी  -
       वाट्‌सअप से 25%     मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 25 %

''प्रमुख सफलताऐं''

द्रव्ही मिस यू डीआईजी सरच्च्. संदेश क्राईमवॉच पर प्राप्त :- डीआईजी से मिलने और बात करने के लिये इंदौर की जनता मांग रही क्राईम वॉच पर समय। डीआईजी सर की कार्यप्रणाली से उन्हौने बनाया इंदौर को अपराध मुक्त, ंइंदौर की जनता करना चाहती है उनके प्रति आभार व्यक्त ये ही नही मीडिया में डीआईजी सर के स्थानांतरण को लेकर छपी कई खबरों को भी शेयर किया क्राईम वॉच पर। 

प्रायवेट गाडी में लाल बत्ती लगाकर पी रहे थे शराब :- सूचनाकर्ता ने बताया एक गाडी में लाल बत्ती लगी हुई है जिसमें कुछ लडके बैठकर शराब पी रहे है सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए गाडी को पकडकर थाना चंदननगर पर कार्यवाही की गई।

प्रायवेट कम्पनी में काम कर रहे कर्मचारियो को सैलरी न दे धोखे मे रखने वाली कम्पनी पर कराई कार्यवाहीः- ओल्ड पलासिया स्थित प्रायवेट कम्पनी द्वारा नही दी जा रही थी कर्मचारियों को कई माह से सैलरी सूचना पर कार्यवाही करते हुए कम्पनी के मालिको के खिलाफ थाना पलासिया पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया। 

चलती ट्रेन में पी रहे थे शराब महिला ने दी सूचना क्राईम वॉच पर :-महाकौशल एक्सप्रेस टे्रन में कुछ लडकों द्वारा शराब पीने की सूचना आई क्राईम वॉच पर सूचना पर तत्कालरेल्वे हेल्पलाईन द्वारा ंकार्यवाही कराई गई।

नौकरी दिलाने के नाम पर की धोखाधडी :- सूचनाकर्ता ने बताया कि मै खजराना में रहता हूॅ, मुझे नौकरी दिलाने के  नाम पर मुझसे मोटी रकम वसूल ली गई है और अब वह व्यक्ति फरार हो गया है सूचना पर कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ता को उसके रूपये वापस कराये गये ।

वृद्ध दम्पत्ति ने दिया अपना मकान किराये पर तो किरायेदार ने कब्जा कर लिया मकान पर :- वृद्ध दम्पत्ति ने बताया कि हमने अपना मकान किराये से दिया था अब किरायेदार कई माह से किराया नही दिया व हमारे मकान पर कब्जा कर लिया है और जान से मारने की धमकी देता है। सूचना पर कार्यवाही करते हुए दम्पत्ति का मकान खाली कराया गया।

मैजिक वाहन को ड्रायवर चला रहा था तेजी व लापरवाही से :- सूचनाकर्ता ने बताया कि मैं मैजिक में बैठा हुआ हूॅ जिसका ड्रायवर मैजिक को बहुत तेज गति व बहुत तेज गति से गलत दिशा मे चला रहा है कोई हादसा हो सकता है आप मदद करें। सूचना पर तत्काल कार्यवाही की गई।

कालॅ सेंटर ने नही दी कर्मचारियों की सैलरी सूचना आई क्राईम वॉच पर :-  रेसकोर्स रोड स्थित कॉल सेंटर में कार्य करने वाले कई कर्मचारियों को कम्पनी द्वाराचार माह से सैलरी नही दी गई तो परेशान होकर सूचना दी क्राईम वॉच पर जिसकी जांच की जा रही है।
मोबाइल फोन पर युवती को अश्लील मैसेज करने वाले पकडायें :-  मोबाइल फोन पर परेशान करने  के संबंध में 27 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।

आवारातत्व :-  1.  सपना-संगीता के पास गली में कॉफी हाउस के पास कुछ लडको के हंगामा करने की सूचना पर तत्काल थाना भंवरकुऑ पर कार्यवाही की गई।
2. अंसार कॉलोनी चौक पर कुछ लोगों के शोर शराबा करने की सूचना पर तत्काल थाना एमआयजी द्वारा कार्यवाही की गई।
3. नेहरू नगर में खाली मैदान पर कुछ लोगों के नशाखोरी करने की सूचना पर तत्काल थाना एमआयजी द्वारा कार्यवाही की गई।
4.  आजादनगर गोल चौराहे पर एक शराबी द्वारा हंगामा करने की सूचना पर तत्काल थाना आजादनगर द्वारा कार्यवाही करते हुए शराबी को पकडा।
5. थाना एमजीरोड क्षेत्र में सर्वोदय स्कूल के पास कुछ लोगों के महिलाओं पर फब्तियॉ कसने संबंधी सूचना आई क्राईम वॉच पर तत्काल थाना एमजीरोड द्वारा कार्यवाही की गई।
6. महू इंदौर ब्रिज के पास सांई बाबा मंदिरके पास कुछ नशेडियों के बैठे होने की सूचना आई क्राईम वॉच पर सूचना पर तत्काल थाना महू द्वारा कार्यवाही की गई।

देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।

सिटीजन कॉप :-  सिटीजन कॉप एनड्रयड एप्लीकेशन दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य शिकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता ले रहे हैं क्रांइम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है । 

एटीएम फ्रॉडः- कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च पर डालें। 

यातायात :- यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्किंग, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना,तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।

क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 05 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 45 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 04 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 28 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारण्ट, 15 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 दिसम्बर 2016 को 06 गैर जमानती वारण्ट, 15 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 04 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 03 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 17 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 03 दिसम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारीबदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 04 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 03 दिसम्बर 2016 को 20.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने ग्राम दतौंदा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले राहुल पिता गुलाबसिंह राजपूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2400 रूपये कीमत की 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, December 3, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 74 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 03 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 31 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

05  संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारण्ट, 15 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिसपूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 दिसम्बर 2016 को 05 गैर जमानती वारण्ट, 15 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 06 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2016 को मुखबिर की सूचना के आधार पर माता जी मंदिर के पीछे राहुल गांधी नगर, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले मंगल पिता रतन राठौर, कमल पिता धनसिंह सोलंकी, गुड्‌डू पिता बाबूलाल राठौर, आशीष पिता उमराम बंजारा, किशोर पिता गंगाराम बंजारा तथा अशोक पिता उमराव बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1950 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 03 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह केनिर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री मनीष अग्रवाल के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 दिसम्बर 2016 को 07 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारीबदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2016 को 23.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, गुमास्ता नगर दस्तूर गार्डन के सामने, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम लंवदी जिला खण्डवा निवासी नाना पिता इन्दर सिंह कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके के कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 03 दिसम्बर 2016- पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 02 दिसम्बर 2016 को 16.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रेलवे स्टेशन के सामने चौरल से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, पिल्लेपार चोरल निवासी राहुल पिता कैलाश लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2500 रूपये कीमत की 50 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की गयी है।

Friday, December 2, 2016

मेट्रीमोनियल साईट का दुरुपयोग कर, महिला के साथ धोखाधडी करने वाले, दो आरोपी पुलिस थाना सदर बाजार की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2016-विगत दिनो शहर में मोबाईल पर काल करके विभिन्न तरह से धोखाधडी कर आम जनता से बैंक खातो में रुपये जमा करवाकर छल किया जा रहा था। जिसे गंभीरता से लेत हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा इस प्रकार के प्रकरणों में बारिकी से जांच कर, अपराधियों के विरूद्ध सख्त कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर पश्चिम श्री मनीष अग्रवाल एवं अति. पुलिस अधीक्षक जोन-2 इंदौर श्री रुपेश व्दिवेदी के मार्गदर्शन व नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्रीमती वंदना चौहान के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा मेट्रीमोनियल साईट का दुरुपयोग कर, महिला के साथ धोखाधडी कर रूपयें वसूलने वाले दो आरोपियों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 23.11.16 को एक महिला ने पुलिस थाना सदर बाजार पर आकर बताया कि उसने एक मेट्रीमोनियल साईट पर जीवन साथी चुनने के लिये अपनी आईडी बनाई थी। इसी आईडीके जरिये एक युवक ने शादी के संबंध में महिला से संपर्क कर व्हाट्‌सअप पर बातचीत की गई। उक्त युवक ने स्वयं को यू.के. में निवास एवं नौकरी करना बताया एवं भारत में राजस्थान का रहने वाला बताया। पीडिता ने आरोपी की अच्छी नौकरी एवं विदेश में होने के कारण उससे दोस्ती कर ली और उससे व्हाट्‌सअप पर बातचीत करने लगी। कुछ दिनो बाद उक्त युवक ने महिला को यू.के. से एक कीमती गिफ्ट एवं विदेशी मुद्रा का पैकेट भेजने की बात कही एवं उक्त गिफ्ट के फोटोग्राफ्स भी व्हाट्‌सअप के व्दारा महिला को भेजे। महिला को आरोपी पर विश्वास हो जाने पर, महिला व्दारा गिफ्ट भेजने के लिये अपने ऑफिस का पता उक्त व्यक्ति को दे दिया। दो दिन बाद उक्त व्यक्ति ने महिला को बताया कि उसने गिफ्ट का पार्सल भेज दिया है जो दिल्ली एयरपोर्ट पर है, पार्सल प्राप्त करने के लिये कस्टम ड्‌युटी चार्ज देना होगा। उक्त व्यक्ति ने महिला से 28200/- रुपये कस्टम ड्‌युटी के नाम पर अपने अकाउण्ट में डलवा लिये। उसके बाद महिला के पास पुनः फोन आया कि पार्सल को स्केन करने पर उसमें बडी विदेशी रकम है उक्त रकम को प्राप्त करने हेतु उसे भारतीय मुद्रा 74000/- रुपये देने पडेंगे। इस पर महिला को उक्त युवक की नीयत पर शक होगया और महिला ने पुलिस थाना सदर बाजार इंदौर पर आकर घटना की जानकारी दी। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा अपराध धारा 420 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त प्रकरण में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सदर बाजार के नेतृत्व में आरोपी गणो को गिरफ्तार करने हेतु योजना एवं टीम गठन कर एक टीम दिल्ली भेजी गई। दिनांक 30.11.16 को महिला व्दारा थाने में बताया गया कि उस व्यक्ति का साथी पैसे लेने के लिये इंदौर आया हुआ है। महिला की सूचना पर पुलिस थाना सदर बाजार टीम द्वारा  मौके पर जाकर के आरोपी 1. नदीम पिता अनवर हुसैन (21) निवासी भुरे खां की गोटिया फरीदपुर जिला बरेली उ.प्र. तथा 2. मोहम्मद अकरम पिता मयकु अली (25) निवासी भुरे खां की गोटिया फरीदपुर जिला बरेली उ.प्र. को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे शहर में हुई इसी प्रकार की अन्य घटनाओ एवं अपराध में उनके साथ में संलिप्त अन्य साथियो के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

      उक्त धोखेबाजों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सदर बाजार श्री महेन्द्रसिंह भदौरिया व उनकी टीम के उनि. एस.एस. निगवाल, उनि ध्यानेन्द्र सिंह, सउनि एल.एन पाटीदार तथ प्रआर. .2623 हाबुसिहं गवली की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 72 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 02 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती वारण्ट, 19 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 02दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 दिसम्बर 2016 को 12 गैर जमानती वारण्ट, 19 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2016 को 16.30 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर नरवल कांकड, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले गणेद्गा धाम कॉलोनी मीराबाई का मकान इंदौर निवासी बहादुर पिता देवीसिंह रापजूत को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 02 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. मनीष अग्रवाल  के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 दिसम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 29 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 दिसम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 72 जमानती वारण्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 दिसम्बर 2016 को 10 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 72 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर,वैधानिक कार्यवाही की गयी।

Thursday, December 1, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा पुलिस थाना एरोड्रम में बाल मित्र केन्द्र का शुभारंभ



इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस द्वारा उपेक्षित वर्ग एवं अपराधियों तथा स्कूल से वंचित बच्चों को मुख्य धारा से जोड़ने के उद्‌देश्य से पुलिस थाना छत्रीपुरा में संचालित बाल मित्र केन्द्र के माध्यम से इन बच्चों के उज्वल भविष्य के लिये किये जा रहे प्रयासो को आगे बढ़ते हुए, पुलिस थाना एरोड्रम परिसर में एक और बाल मित्र केन्द्र का शुभारंभ आज दिनांक 01.12.16 को उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के कर कमलों द्वारा किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर इंदौर श्री पी. नरहरि, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम जोन-2 श्री रूपेश द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक मल्हारगंज श्रीमती वंदना चौहान, इंचार्ज थाना प्रभारी एरोड्रम श्री बी.एस. बिसेन, गणमान्य नागरिकगण, पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण एवं लगभग 50 बच्चे उपस्थित रहे।

इन्दौर पुलिस द्वारा संचालित उक्त बाल मित्र केन्द्र में उपेक्षित वर्ग एवं क्षेत्र के ऐसे बच्चे जो स्कूली शिक्षा आदि से वंचित है तथा किसी अपराधी के परिवार के बच्चों को, समाज की मुख्य धारा में जोड़ने के लिये, उन्हे सामान्य प्राथमिक एवं तकनीकी शिक्षा दी जावेगी। उक्त केन्द्र पर प्रारंभ में 25 बच्चों का रजिस्ट्रेशन किया गया है, जिन्हे प्रतिदिन 2 घंटे सामान्य ज्ञान, नैतिक शिक्षा, बेसिक अंग्रेजी एवं कम्प्यूटर का प्रारंभिक ज्ञान एवं अन्य ज्ञानवर्धक बातें, रूचिकर तरीके से बताई जायेगी। समय-समय पर विषय विशेषज्ञों द्वारा भी इन्हे संबधित विषयों का ज्ञान प्रदाय किया जावेगा।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 108 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 01 दिसम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 35 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती वारण्ट, 11 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 नवम्बर 2016 को 10 गैर जमानती वारण्ट, 11 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारण्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2016 को 15.10 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर नर्सरी ढावली नाले के पास, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले अजमल पिता भीमा पंवार, भगवान पिता दल्लू चौहान, कैलाश पिता सरदार जाधव तथा बलीराम पिता गुरूमुख चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 350 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2016 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचनाके आधार पर, बडला बंगाली सब्जी मण्डी खजराना इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 500/1 बडला खजराना निवासी साकिर पिता नाना पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके के कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 01 दिसम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रतवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 73 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारण्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 नवम्बर 2016 को 07 गैर जमानती, 39 गिरफ्तारी तथा 87 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 01 दिसम्बर 2016-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2016 को 12.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, आरोपी के मकान के सामने रोड आवास कॉलोनी, बेटमा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, आवास कॉलोनी बेटमा निवासी अखिलेश पिता कैलाश बामनिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके के कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 30 नवम्बर 2016 को 12.30 बजे, अम्मार नगर चौराहा धार रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 366 नटकॉलोनी धार रोड, इंदौर निवासी सुभाष पिता बाबूसिंह कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके के कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, November 30, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 107 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 30 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 44 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 नवम्बर 2016  को 06 गैर जमानती, 17 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2016-पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2016 को 21.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, पालिवाल धर्मशाला के सामने हेमिल्टन रोड इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 74 कोयला बाखल गुरूद्वारे के पीछे, इंदौर निवासी फैजान पिता लियाकत अली को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके के कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2016 को 21.30 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर शिवजी मंदिर के सामनेबन्सी प्रेस की चाल, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले राजेश पिता नरेन्द्र कुडके, राहुल पिता बलभीम खील्लरे, ननक पिता रामहरक बोरसी, दीपक पिता मधुकर मालवीय तथा संतोष पिता पोपटलाल सिरसाठ को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 810 रूपये नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2016- पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2016 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भावनानगर नाले के पास थाना तेजाजीनगर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 333 बडी ग्वालटोली थाना पलासिया निवासी जितेन्द्र पिता बसंतीलाल सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 30 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश केतारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 63 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

12 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 नवम्बर 2016 को 12 गैर जमानती, 33 गिरफ्तारी तथा 92 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये,यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 नवम्बर 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2016 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, कुंदननगर, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नई बस्ती ग्राम अहीरखेडी, इंदौर निवासी कन्नू उर्फ दीपक पिता मुन्ना भाई रायकबार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके के कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना जूनीइंदौर द्वारा कल दिनांक 29 नवम्बर 2016 को 22.35 बजे, सब्जी मण्डी बगीचे के पास सिंधी कॉलोनी, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 207 आर खातीवाला टैंक इंदौर निवासी लोकेश पिता भीष माखीजा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके के कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, November 29, 2016

अनावश्यक कॉल व मैसेज कर परेशान करने वाला, पूर्व परिचित वी केयर फोर यू द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 29 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को अनावश्यक अश्लीलकॉल व मैसेज कर परेशान करने वाले, पूर्व परिचित युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने शिकायत दर्ज कराई कि, मेरा पूर्व परिचित महेश सोठानी, जिसे में एक वर्ष से जानती हूं, मुझे अब अश्लील कॉल व मैसेज कर परेशान कर रहा है तथा मुझे व मेरे परिचितों को मेरे संबंध में अर्नगल मैसेज भेज रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, उक्त मोबाईल धारक आरोपी महेश पिता जगदीश सोठानी (38) निवासी ग्राम मण्डी रोड़, धामनोद को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर, पुलिस थाना भंवरकुआं के सुपुर्द किया गया है, जिस पर आरोपी महेश के विरूद्ध अप. कं. 678/16 धारा 507,509, 354-डी भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जायेगा। 
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू टीम की सराहनीय भूमिका रही।



पुलिस थाना चंदन नगर के दो शातिर बदमाश, राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम के तहत निरूद्ध


इन्दौर-दिनांक 29 नवम्बर 2016-उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में, इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा थाना क्षेत्र के दो शातिर बदमाश- आसिफ उर्फ राजा पिता अनवर (24) निवासी 14 आर.एस.सादिक मंजिल के पीछे सेक्टर डी स्कीम 71 इंदौर तथा साजिद उर्फ भय्यु पिता मोहम्मद मुन्नू खां (36) निवासी पिंजारा बाखल हाल 12 वी गली चंदन नगर धार रोड़ इंदौर को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत गिरफ्‌तार किया गया है।
            पुलिस थाना चंदन नगर के शातिर बदमाश आसिफ उर्फ राजा व साजिद उर्फ भय्यु थानाक्षेत्र के कुखयात बदमाश होकर, क्षेत्र में लगातार अपराधिक गतिविधियों को अंजाम दे रहे  है। आरोपी आसिफ उर्फ राजा के विरूद्ध पुलिस थाना चंदन नगर पर विभिन्न प्रकार के कुल 10 अपराध तथा आरोपी साजिद उर्फ भय्यु के विरूद्ध 06 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध होकर न्यायालय में विचाराधीन है। पुलिस द्वारा इनके विरूद्ध लगातार प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है फिर भी इनकी अपराधिक गतिविधियों में कोई सुधार नहीं आने से दोनों आरोपियों के विरूद्ध राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के अन्तर्गत निरूद्ध करने हेतु प्रकरण जिला दण्डाधिकारी इन्दौर को भेजा गया था। जिस पर विचारण उपरांत जिला दण्डाधिकारी इन्दौर द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत निरूद्ध करते हुए केन्द्रीय जेल भोपाल में परिरूद्ध रखने का आदेश दिया गया है, जिसके परिपालन में दोनों आरोपियों आसिफ उर्फ राजा व साजिद उर्फ भय्यु को पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा आज दिनांक 29.11.16 को गिरफ्‌तार किया गया है, जिसे वैधानिक कार्यवाही कर, केन्द्रीय जेल भोपाल भेजा जा रहा है।
            उक्त शातिर बदमाशों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चंदन नगर श्री योगेश सिंह तोमर के नेतृत्व में, पीएसआई हरेन्द्र सिंह यादव, पीएसआई हरिसिंह सनोडिया, आर 747 अकील , आर अमित, आर .नीरज तथा आर प्रताप की सराहनीय भूमिका रही।





चाकूबाजी कर, लूट करने वाले बदमाशों का पर्दाफाश, सभी सातो आरोपी, इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 29 नवम्बर 2016-दिनांक 27.11.16 को रात्रि में पुलिस थाना विजय नगर एवं लसूड़िया क्षेत्र में मोटर साइकिल पर सवार बदमाशों द्वारा चाकूबाजी कर, लूट-पाट की घटनाओं को अंजाम दिया गया था। उक्त घटना की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल नाकाबंदी हेतु क्षेत्र एवं शहर के सभी थाना क्षेत्रों की चैंकिग व पेट्रोलिंग टीम को निर्देशित किया गया तथा अपराधियों का पता लगाकर, उन्हे गिरफ्तार करने हेतु क्राईम ब्रांच, पुलिस थाना विजय नगर एवं थाना लसूड़िया की एक विशेष टीम को लगाया गया।
            पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान घटना में एक पीले रंग की टीवीएस अपाचे मोटर सायकल, एक पल्सर मोटर सायकल एवं एक एक्टिवा गाड़ी का बदमाशों द्वारा उपयोग किया जाना ज्ञात हुआ था। टीम द्वारा इस प्रकार की वारदात करने वाले एवं क्षेत्र के पुराने अपराधियों से पूछताछ की तथा इन थाना क्षेत्रो में घटना स्थल के आस-पास एवं चौराहे आदि स्थानों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेजो को प्राप्त कर,बारिकी से देखा। पुलिस टीम को पीले रंग की अपाचे के संबंध में जानकारी प्राप्त होने पर, इस प्रकार की गाड़ी के रिकार्ड को इन्दौर एवं आसपास के जिले देवास एवं उज्जैन के आरटीओं से प्राप्त जानकारी के आधार पर, इन्दौर शहर में उक्त पीले रंग की अपाचे गाड़ियो के मालिकों के घर जाकर तस्दीक कर, उनसे पूछताछ की गयी। इस दौरान उक्त प्रकार की एक गाड़ी का धारक, उसके पते पर नहीं मिला, जिसके बारें में पूछताछ करने पर उसका नाम शुभम कुशवाह पता चला। पुलिस टीम को उसके मुखबिर तंत्र के माध्यम से भी पीले रंग की अपाचे वाले किसी शुभम कुशवाह का नाम सामने आया था। टीम द्वारा उक्त शुभम के बारे में जानकारी एकत्र कर, शुभम कुशवाह निवासी कृष्णबाग कालोनी विजय नगर इन्दौर को पकड़ा गया तथा उससे पूछताछ के आधार पर, उक्त घटना में शामिल उसके अन्य साथियों रवि भदौरिया, जितेन्द्र वर्मा, प्रवेश वर्मा, तुषाल रायपुरिया, अरविंद रघुवंशी तथा विनोद यादव सभी निवासी वेलोसिटी मल्टीप्लेक्स के पीछे खजराना इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा सभी सात आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से घटना में लूटा गया मश्रुका एवं घटना में प्रयुक्त चाकू व एकअपाचे, एक पल्सर मोटर सायकल तथा एक एक्टिवा गाड़ी बरामद कर ली गयी है। उक्त बदमाशों द्वारा घटना दिनांक को शराब का नशा कर, घटना को अंजाम दिया गया था, जिनसे प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

            उक्त बदमाशों को त्वरित कार्यवाही कर पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच, पुलिस थाना विजय नगर एव थाना लसूड़िया की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। उक्त टीम को उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा पुरस्कृत करने की घोषणा की गयी है।