Friday, November 25, 2016

अनावश्यक कॉल कर परेशान करने वाला मनचला वी केयर फोर यू की द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 25 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को अनावश्यक अश्लील कॉल कर परेशान करने वाले मनचले युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के समक्ष में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई कि मेरा पूर्व परिचित मित्र संदीपसिंह चौहान मुझे बार-बार मेरे मोबाईल पर अश्लील कॉल कर परेशान कर रहा है। उक्त शिकायत पर उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु वी केयर फोर यू को निर्देशित किया गया ।
उक्त निर्देश के तारतम्य में वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपी संदीप सिंह पिता रामसिंह चौहान (24) निवासी 58/3 चांदमारी ईंट का भट्‌टा धार रोड़ जिला अस्पताल के सामने इन्दौर को पकड़ा गया। आरोपी संदीप सिंह वर्तमान में अकाउण्टेंड का कार्य करता है, जो आवेदिका से पूर्व परिचय के आधार पर, उसे परेशान कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर, पुलिस थाना चंदन नगर के सुपुर्द किया गया है, जिस परआरोपी संदीप के विरूद्ध अप. कं. 665/16 धारा 507,509 भादवि का पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जायेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू टीम की सराहनीय भूमिका रही।


खण्डवा के अपहरण के प्रकरण का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 25 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा पुलिस थाना किल्लोद जिला खण्डवा के अपहरण के प्रकरण में, फदियादी की पुत्री को दस्तयाब कर, आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
फदियादी गोविंद पिता नानकराम (40) निवासी ग्राम गुरावा थाना किल्लोद तहसील हरसूद जिला खण्डवा द्वारा, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के समक्ष में उपस्थित होकर अपनी फरियाद बताई कि, उसकी नाबालिक पुत्री रानी को गांव का ही अखिलेश पिता रामभरोसे, बहला फुसला कर घर से भगाकर ले गया है, जिस पर पुलिस थाना किल्लोद पर अप. क्रं. 83/16 धारा 363 भादवि का अपराध पंजीबद्ध है। फरियादी की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा तत्काल कार्यवाही हेतु, वी केयर फोर यू को निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देश के तारतम्य में वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, आरोपी अखिलेश पिता रामभरोसे पिपलोदे (24) निवासी ग्राम गुरावा, हरसूद जिला खण्डवा को मनपंसद कालोनी कालानी नगर इन्दौर सेपकड़ा गया तथा नाबालिक लड़की को भी दस्तयाब किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को तथा फरियादी की पुत्री रानी को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना किल्लोद जिला खण्डवा के सुपुर्द किया गया है।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू टीम की सराहनीय भूमिका रही।


ट्‌यूबवेल की विघुत मोटर एवं केबल चुराने वाले, तीनों चोर 24 घण्ट के अऩ्दर, चोरी के माल सहित पुलिस थाना हातोद द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2016-पुलिस थाना हातोद द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत खेत से टयूबवेल की विघुत मोटर व केबल चुराने वाले, तीनों चोरो को 24 घण्टे में चोरी के माल सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
दिनाकं 23.11.16 को फरियादी श्याम सिह पिता रामसिह कलौता निवासी ग्राम रोजड़ी ने पुलिस थाना हातोद आकर रिपोर्ट किया कि दिनाकं 22 एवं 23.1116 की दरम्यानि रात्रि में  उसके खेत मे टयुबबेल मे मोटर डालने के लिये विघुत मोटर कीमती 39800 एवं केबल डोरी 10200 रुपये की खेत मे रखी थी, जिसे दिनाकं 23.11.16 को सुबह  जाकर देखा तो उक्त मोटर  एवं केबल डोरी रखे स्थान पर नही मिली, जिसे कोई अज्ञात चोरचोरी कर ले गया। फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना हातोद द्वारा अपराध क्रं. 270/16 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त प्रकरण में अज्ञात आरोपियों की पतारसी हेतु, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन मे इन्चार्ज थाना प्रभारी उनि. पी.एल.शर्मा व उनकी टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर अपराधियों की पतारसी के प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान मुखबिर सूचना पर से प्रकरण के आरोपियान 1. कमल पिता मांगीलाल चौहान (30) निवासी बड़ी कलमेर, 2. गणेश पिता तुलाराम ओरासी (21) निवासी ग्राम रोजड़ी तथा 3. मलखान सिह पिता भेरूसिह राजपूत (22) निवासी ग्राम रोजड़ी को पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ करने पर, इन्होने उक्त विघुत मोटर एवं केबल चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर इनकी निशादेही से इनके घरों से चोरी गयी टयुबबेल की विघुत मोटर एवं केवल कुल कीमती 50000 रुपये की जप्त की गयी है । पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य प्रकरणो के बारे मे पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी हातोद श्रीपी.एल.शर्मा व उनकी टीम के सउनि. नगेन्द्र सिंह भदौरिया, सउनि सुनेर सिह मौर्य तथा आर. चालक सत्यदेव कटारे की सराहनीय भूमिका रही।

लूट के तीनो आरोपी, पुलिस थाना सांवरे की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 25 नवम्बर 2016- पुलिस थाना सांवेर क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 23.11.16 को श्रीमति गिरजा बाई पति श्यामलाल कुमावत निवासी चन्द्रावतीगंज तहसील सांवेर जिला इंदौर, अपने पुत्र प्रदीप कुमावत के साथ मोटर साईकिल पर बालरिया से भागवत कथा सुनकर अपने घर जा रही थी कि रास्ते में करीब शाम 7:30 बजे राधास्वामी सत्संग के पास एक काले लाल रंग की पल्सर पर तीन व्यक्ति आये और गाड़ी रुकवा कर चाकू से धमकाकर गिरजा बाई की कान की सोने की झुमकी व सोने की चेन तथा एक छोटा बेग जिसमें उनका परिचय पत्र व गाड़ी के कागजात व 200 रुपये थे छीनकर भाग गये। जिस पर पुलिस थाना सांवेर द्वारा लूट का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
            प्रकरण की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त बदमाशो को शीघ्र गिरफ्‌तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इंदौर श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती एवं अति. पुलिस अधीक्षक महू श्री विवेक सिंह के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, सांवेर श्री आर.के. सिंह के नेतृत्व में, थाना प्रभारी सांवेर श्री एस.पी.एस. चौहान की एक टीम गठित कर, आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना से अल्प समय में ही आज दि. 25.11.16 को ग्राम पोटलोद रोड़ चन्द्रावतीगंज से प्रकरण के आरोपी मलखान पिता बाबूलाल (27) निवासी ग्राम कायस्थखेड़ी एवं अनिल पिता रमेशचन्द्र (26) निवासी ग्राम कायस्थखेड़ी को मोटर साईकिल सहित पकड़ा गया। जिनसे पूछताछ पर इन्होने अपने साथी गणेश पिता रामरतन भोई (32) निवासी ग्राम कायस्थखेड़ी के साथ मिलकर उक्त लूट की घटना करना स्वीकार किया गया। पुलिस द्वारा इनके साथी गणेश पिता रामरतन भोई को भी पकड़ गया। पुलिस द्वारा तीनों आरोपियो को गिरफ्‌तार कर इनके कब्जे से लूटे गये जेवरात सोने की झुमकी, सोने की चेन, पर्स मय कागजात एवं घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटर साईकिल नं. एमपी 09 क्यूएम 9122 बरामद की गई है। पुलिस द्वारा आरोपियों से अन्य प्रकरणों के बारे में भी पूछताछ की जा रही है।

            उक्त अज्ञात लूट की घटना का अल्प समय में पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी सांवेर श्री एस.पी.एस. चौहान व उनकी टीम के सउनि डी.एल. खन्ना, सउनि के.के. दोहरे, सउनि डी.के. त्रिपाठी, प्रआर. 1409 गोविंद सिंह, प्रआर. 2996 कृष्णकुमार, आर. 3621 रामप्रसाद, आर. 3453 सुजय मिश्रा, आर. 581 मोहसिन कुरेशी तथा आर. 3804 दुर्गेश दुबे की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Thursday, November 24, 2016

नकबजनी करने वाले दो नकबजन व चोरी का माल खरदीने वाले सहित, तीन आरोपी पुलिस थाना आजाद नगर की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के जेवरात सहित दो लाख रूपयें का माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2016-इन्दौर शहर में चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा नकबजनी के वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को चोरी के माल सहित पकड़नें में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 28.10.16 को फरियादिया सुनीता पत्नी बल्देवसिंह मोहानिया भील (40) निवासी भील कालोनी ने पुलिस थाना आजादनगर में रिपोर्ट किया कि, वह उक्त दिनांक को अपने भाई के जन्मदिन पर पालदा गयी थी, रात मे घर पर कोई नही था। रात मे उसके घर पर किसी अज्ञात बदमाशो द्वारा ताला तोड़ करके उसके घर मे रखेसोने-चांदी के जेवरात सहित कुल किमती दो लाख रुपये का सामान कोई अज्ञात बदमाश चुरा करके ले गया है। फरियादिया की रिपोर्ट पर पुलिस थाना आजाद नगर द्वारा अपराध क्रमांक 351/16 धारा 457.380 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
  पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान अपना मुखबीर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों की पतारसी हेतु लगाया गया। इस दौरान मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि उक्त चोरी करने वाले, वही के रहने वाले गौतम वसुनिया पिता कैलास वसुनिया भील (30) निवासी भील कालोनी इन्दौर औऱ डंम्मु उर्फ संगम पिता सुरेश भील निवासी भील कालोनी इन्दौर है। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस द्वारा उक्त दोनों आरोपियों को पकड़ा गया, जिनसे चोरी गये सोने चांदी के जेवरात सहित माल-मश्रुका बरामद किया गया है। वही उक्त बदमाशो द्वारा चोरी की चैन को उसके द्वारा कमलेश सोनी पिता जयंती लाल सोनी (32) निवासी चंद्रशेखर आजादनगर राणापुर जिला झाबुआ को बेचना बताया, जिसे भी पुलिस द्वारा चोरी का माल ख़रीदने मे आरोपी बना करके उसको गिरफ्मार कर उससे चोरी की चैन को बरमद किया गया है। पुलिस द्वारा तीनो ही आरोपीयो को गिरफ्तार कर, आज दिनांक को न्यायालय मे पेश किया गया है, जहां से उनको जेल भेज दिया गया है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी आजाद नगर श्री के.एल. दांगी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 96 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 24 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06  बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

08 जमानती वारन्टी, 23 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 नवम्बर 2016 को 08 गैर जमानती, 23 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2016 को 21.05 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर अमन होटल के सामने एमआर9 रोड खजराना, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, रंजीत पिता अभयसिंह, जगदीश पिता मनोहर राठौर तथा बिरजू पिता साहेबराव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 805 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2016-पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2016 को 21.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, अरण्डिया बायपास कवाडी कीदुकान के सामने इंदौर, से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले मोहम्मद शाहिद पिता कल्लू मुसलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2016- पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2016 को 23.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर दीपमाला चौराहा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, सांईसुमन नगर ममता किराना के पास इंदौर निवासी ब्रम्हकुमार पिता महानंदा श्रीवास्तव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2016 को 22.45 बजे, सोमनाथ कू जूनी चाल पुल के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 413 बेकरी गली पाटनीपुरा, इंदौर निवासी आकाश पिता प्रेमदास जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 10 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों कोो गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व करकार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 24 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 53 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 नवम्बर 2016 को 07 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 84 जमानती वारन्ट तामील कियेगये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 99 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 23 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 42 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 जमानती वारन्टी, 19 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 नवम्बर 2016 को 10 गैर जमानती, 19 गिरफ्तारी तथा 114 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 23 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 22 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 57 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तारकिया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

10 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 22 नवम्बर 2016 को 10 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार

इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2016-पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 22 नवम्बर 2016 को 10.45 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, छोटा सरकारी स्कूल के सामने गवली पलासिया से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, गवली पलासिया निवासी मुकेश पिता भगवती प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।

पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, November 23, 2016

वृद्ध दिव्यांग दंपत्ती को परेशान करने वाला सूदखोर, इन्दौर पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2016- दिनांक 22.11.2016 मंगलवार को जनसुनवाई के दौरान एक वृद्ध दिव्यांग पति-पत्नी ने उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिह के समक्ष उपस्थित होकर, फरियाद कर बताया कि उनके घर एक देवेन्द्र नाम का पंडित पूजा पाठ कराने आता था, जिसने उनकी कुण्डली देखकर बताया था कि उनके मकान खरीदने के अच्छे योग बन रहे है, उन्हे मकान खरीद लेना चाहिये। उनके पास रूपये न होने पर, उन्हे ब्याज पर रूपये उधार देने की पेशकश भी की थी। जिस पर वृद्ध दिव्यांग दंपत्ती ने सिलिकान सिटी में एक मकान पसन्द किया, जो रजिस्ट्री खर्च मिलाकर 28 लाख रूपये का होता था, जिसके लिए उन्हे 23 लाख 60 हजार रूपये का होम लोन स्वीकृत हुआ तथा शेष राशि 3 लाख 50 हजार रूपये अलग अलग किश्तों में जुलाई 2014 से जून 2015 तक अनावेदक देवेन्द्र पंडित ने 7 प्रतिशत ब्याज की दर से दी थी, जिसके एवज में देवेन्द्र पंडित ने उनसे कोरे स्टाम्प पेपर व 5 हस्ताक्षरित चेक ले लिये थे। इसके बाद पीडित प्रतिमाह पंडित को किश्त के रूप में ब्याज सहित नगद पैसे देते रहे, इस तरह अब तक उनके द्वारा देवेन्द्र पंडित को करीब 5 लाख 50 हजार रूपये दिये जा चुके है। पिछले 9 माह से आवेदकगण  की आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण वे देवेन्द्र पंडित को मासिक किश्त नही दे पा रहे है और ना ही अपने बैंक लोन चुकता कर पा रहे है। फिर भी उन्हे देवेन्द्र पंडित द्वारा गाली गलौच कर धमकी देकर कहा जा रहा कि, उसका कुल हिसाब 12 लाख रूपये का होता है इसलिए या तो वह उसे 12 लाख रूपये दे या फिर सिलिकान सिटी वाला अपना मकान उसके नाम पर कर दे।
उक्त शिकायत पर उप पुलिस महानिरीक्षक द्वारा दिव्यांग दंपत्ती के प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुए, क्राईम ब्रांच को तत्काल उचित वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में क्राईम ब्रांच द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये सूदखोर देवेन्द पंडित को अपनी गिरफ्‌त में लेकर,  प्रकरण को अग्रिम कार्यवाही हेतु पुलिस थाना संयोगितागंज के सुपुर्द किया गया है


लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर, गाड़ियों को टक्कर मारने वाले ड्रायवर का ड्रायविंग लायसेंस निरस्त



इन्दौर-दिनांक 23 नवम्बर 2016-पुलिस थाना तुकोगंज क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 22.11.16 की रात्रि में करीब 10.30 बजे पलासिया से अपोलो टावर की ओर आ रही स्कार्पियों क्रं एमपी-09/सीजे-0065 के ड्रायवर द्वारा गाड़ी को तेज व अंधगति से चलाते हुए, वहां पर खड़ी एक होंडा सिटी कार, एक वेगन आर कार, एक आटो रिक्शा तथा एक मोटर सायकल में टक्कर मार दी थी। ड्रायवर द्वारा लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर किये गये इस एक्सीडेंट से वहां पर अफरा-तफरी मच गयी थी तथा इस टक्कर से आटो रिक्शा में सवार उसका चालक घायल हो गया था। पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर, स्थिति को संभाला तथा उक्त घटना पर अप क्रं. 632/16 धारा 279,337,338 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर, आरोपी ड्रायवर अकारांत पिता मनोज बोयत (18) निवासी 4/1 कलाली मोहल्ला छावनी इन्दौर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी ड्रायवर द्वारा तेज व लापरवाही पर्वूक गाड़ी चलाकर, एक के बाद एक गाड़ियों को टक्कर मारी गयी, जिससे गंभीर जान-माल की क्षति हो सकती थी। पुलिस द्वारा उक्त चालक के ड्रायविंग लायसेंस को निरस्त करवाने की कार्यवाही की गयी थी, जिस पर परिवहन कार्यालय इन्दौर द्वारा इसका लायसेंस निरस्त किया गया है।


Tuesday, November 22, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 87 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 22 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को 07 गैर जमानती, 25 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को 18.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बडी ग्वालटोली राम मंदिर के पास  इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 15 मित्र बंधू नगर बंगाली चौराहा, इंदौर निवासी आशीष उर्फ गोलू पिता अजय सहाने को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 22 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायीवारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 42 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 26 गिरफ्तारी तथा 88 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कलदिनांक 21 नवम्बर 2016 को 20.30 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, होल्कर साईंस कॉलेज गेट, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, प्रोफेसर कॉलोनी इंदौर निवासी राजू पिता नेपालसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 नवम्बर 2016- पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 21 नवम्बर 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रविदास नगर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, जम्मू कश्मीर ढाबा रविदास नगर एबी रोड इंदौर निवासी इन्द्र कुमार पिता खेमराज शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपये कीमत की 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, November 21, 2016

ग्राम बरदरी मे हुई हत्या के आरोपी 24 घण्टे में, पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016-दिनांक 20.11.16 की रात्रि मे फरियादी गोकुल पिता सरदार सिह ने पुलिस थाना बाणगंगा पर आकर सूचना दी कि, मै व मेरे पिता अपने खेत मे पुश्तैनी बोरिंग से पानी दे रहे थे। इतने मे मेरे बड़े पापा रामलाल, उनके लड़के व उनका रिश्तेदार प्रभु आये ओऱ बोरिंग से पानी देने की बात पर से विवाद कर, मेरे पिता को लठियो से मारपीट करने लगे तो मै दोड़कर अपने घर गया व अपने घर से थाने आया हूं। प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस द्वारा ग्राम बरदरी स्थित मृतक के खेत पर जाकर देखा तो सरदार की मृत्यु हो चुकी थी। जिस पर से पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा अपराध क्र. 892/2016 धारा 302,147,149 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। प्रक़रण मे फरार आरोपियो की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इन्दौर पूर्व श्रीमती मोनिका शुक्ला एवं  अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व जोन-1 श्री राकेश सिह के मागदर्शन में पुलिस थाना बाणगंगा की टीम को आरोपियों  की पतारसी हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम व्दारा फरार आरोपियो की तलाश की जा रही थी, इसी दौरान मुखबिर व्दारा सुचना प्राप्त हुई की मृतक सरदार की हत्या करने वाले बडे भाई, बच्चे व रिश्तेदार सभी सुपर कारिडोर ब्रिज के नीचे कही जाने के लिये बैठे है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर, देखा तो वहां 04 व्यक्ति सुपर कारिडोर ब्रिज के नीचे पटरी के पास वाले बोगदे मे बैठे दिखे, जिन्हे पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ पर इन्होने अपने  नाम- 1. रामा उर्फ रामलाल पिता भगवान सिह भील (60) निवासी ग्राम बरदरी कांकड़ इन्दौर, 2. तेजा उर्फ तेजराम पिता रामा उर्फ रामलाल भील (40) निवासी ग्राम बरदरी कांकड़ इन्दौर, 3. धर्मेन्द्र पिता रामा उर्फ रामलाल भील (20) निवासी ग्राम बरदरी कांकड़ इन्दौर तथा 4. कमल पिता हेमराज मेवाड़ा भील (23) निवासी ग्राम भौरासला कंट्रोल के पीछे इन्दौर, बताये।  इनसे प्रकरण के संबध मे पूछताछ करने पर, बोरिंग के पानी के विवाद को लेकर सरदार की लाठियो से मारकर हत्या करना स्वीकार किया तथा घटना के पश्चात चारो लोग साथ में घर से भागना बताया। पुलिस द्वारा चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा फरार  आरोपी प्रभु की तलाश की जा रही है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बाणगंगा श्री विनोद दीक्षित, उनि राजललन मिश्रा, सउनि आऱ.के भदौरिया तथा आर. 654 नीरज की सराहनीय भूमिका रही।





Police Officers of the Week 21-11-16


नगर सुरक्षा समिति एवं ग्राम रक्षा समिति के संयोजकों की बैठक का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 21 नवम्बर 2016- आज दिनांक 21.11.16 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा नगर सुरक्षा समिति एवं ग्राम रक्षा समिति के संयोजकों की बैठक ली गयी जिसमें नगर सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा, प्रवक्ता श्री अमरजीत सिंह सूदन एवं इंदौर जिले के सभी पुलिस थानों, नगर पुलिस अधीक्षकों, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकों, पुलिस अधीक्षकों के संयोजक एवं अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी, रक्षित निरीक्षक श्री सुनील दीक्षित, कंट्रोल रूम प्रभारी श्री श्रीकांत जोशी उपस्थित रहे। पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा नगर सुरक्षा समिति द्वारा विभिन्न त्योहारों के अवसरों पर एवं अन्य आयोजनों पर किये गये अच्छे कार्यों की सराहना करते हुये उन्हे बधाई दी। जिन-जिन स्थानों पर असामाजिक तत्वों की उपस्थिति रहती है ऐसे स्थानों को चिन्हित करने एवं इनकी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये किये जाने वाले उपायों के बारे में विस्तार से बताते हुए, उक्त प्रकार की जानकारी क्राइम वॉच  पर देने की सलाह दी गयी। इसके साथ ही नगर सुरक्षा समिति एवं ग्रामरक्षा समिति के संयोजकों को ऐसे स्थान भी चिन्हित करने को कहा गया जहॉ पर सडक दुर्घटनाऐं ज्यादा होती है या होने की संभावना है, ऐसे स्थानों पर सडक दुर्घटनाओं को किस-किस प्रकार से रोका जा सकता है एवं कम किया जा सकता है, विस्तार में समझाइस देकर बताया। ऐसे स्थानों पर रम्बल स्ट्रिप्स, रोड संकेतक आदि लगाना उचित हो तो चिन्हित कर जानकारी प्रदाय करावे जिससे सडक दुर्घटनाओं को कम करने हेतु आवश्यक उपाय किये जा सके। नगर सुरक्षा समिति एवं ग्राम रक्षा समिति के सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्रों में विभिन्न संस्थानों, बहुमंजिला भवनों, मकानों, स्कूल/कॉलेजों, उद्योगों आदि में कार्यरत्‌ नौकरो, चौकीदारों, किरायेदारों आदि की जानकारी संबंधित फार्म में भरवाकर संबंधित पुलिस थानों में जमा कराने हेतु विशेष प्रयास करें। जिससे इंदौर शहर में या ग्रामीण क्षेत्र में कोई ऐसा नौकर/घरेलू नौकर, चौकीदार, किरायेदार आदि न बचे जिसकी पूर्ण जानकारी इंदौर पुलिस के पास न हो।

नगर सुरक्षा समिति/ग्राम रक्षा समिति के ऐसे सदस्य जो अपने-अपने कार्य सक्रियतासे नही कर रहे है, के स्थान पर नवीन नगर सुरक्षा समिति/ग्राम रक्षा समिति के सदस्य बनाने हेतु, नगर सुरक्षा समिति के जिला अध्यक्ष श्री रमेश शर्मा को सलाह दी गयी।