Wednesday, November 16, 2016

नोट बदलने के नाम पर धोखाधड़ी कर, रूपयें हड़पने वाले आरोपी पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में, चारों अरोपियों के कब्जे से धोखाधड़ी के 33 लाख 86 हजार रूपयें व घटना में प्रयुक्त कार जप्त


इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-पुलिस थाना राऊ द्वारा नोट बदलने के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपयें हड़पने वाले चार आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
            दिनांक 16.11.16 को पुलिस थाना राऊ पर आवेदक आशीष पिता विजयकुमार गर्ग निवासी महूं द्वारा एक आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिसमे बताया कि, राहुल, रवि ठाकुर, सुशील एवं पिंकी ठाकुर ने मिलकर, आवेदक के रिश्तेदारों शैलेष अग्रवाल, कुंदन पंवार एवं दीपक अग्रवाल को पुराने नोट से छोटे नोट (100-100 एवं 50-50) में बदलवाने के लिये 35 लाख रूपयें लिये गये है, जो अब न तो छोटे नोट उपलब्ध करवा रहे है और न ही रूपयें वापस लौटा रहे है। राहुल, रवि, सुशील व चांदनी उर्फ पिंकी अब कह रहे है कि, तुम लोगों का सारा पैसा ब्लैक का है, हम ये पैसा नहीं देगें और ज्यादा होशियारी दिखाओगे तो तुम्हारी रिपोर्ट कर देगें व रेड डलवा देगें। इस प्रकार इन चारों द्वारा 35 लाख रूपयों कीधोखाधड़ी की गयी है और अब ब्लैकमेल कर रहे है। उक्त शिकायत पर पुलिस थाना राऊ द्वारा धोखाधड़ी का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
            उक्त मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण में शीघ्र जांच कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती एवं अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना राऊ की टीम द्वारा प्रकरण के आरोपियों- 1. राहुल पिता मोहनलाल गर्ग (28) निवासी महूं इन्दौर, 2. सुशील पिता झुमकलाल सोनेरे (23) निवासी उमरिया इन्दौर, रवि पिता मांगीलाल ठाकुर (23) निवासी पिगडम्बर इन्दौर तथा चांदनी उर्फ पिंकी पिता मनोहरसिंह कश्यप (24) निवासी उमरिया इन्दौर को पकड़ा गया । इन आरोपियों से पूछताछ करने पर इन्होने उक्त प्रकार से धोखाधड़ी करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके कब्जे से 33 लाख 86 हजार रूपयें एवं घटना में प्रयुक्त लाल रंग की बिना नम्बर की फोर्ड फिगो कार जप्त की गयी है। पुलिस द्वारा आरोपियों से प्रकरण के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राऊ श्री  विजय सिसोदिया व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 88 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 16 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 34 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को, 14.00 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, मारूती नगर मेन रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 96 मारूती नगर इंदौर निवासी रवि पिता गोविन्द सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 16 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों केविरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 54 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आतदन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 53 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को 04 गैर जमानती, 31 गिरफ्तारी तथा 53 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 15 नवम्बर 2016 को, 22.45 बजे मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर, विद्या नगर बगीचे के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 279 शंकरबाग मरीमाता मंदिर छावनी थाना रावजीबाजार दीपक खेडे पिता रामचंद्र खेडे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 नवम्बर 2016- पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 16 नवम्बर 2016 को रात्रि 02.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अम्बिका रेस्टोरेंट जवाहर टेकरी धार रोड इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 246 ऋषि पैलेस हनुमान मंदिर के पीछे राजू पिता जवाहर लाल जायसवाल तथा अम्बिका रेस्टोरेंट जवाहर टेकरी धार रोड निवासी मनीष पिता अमर राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 57 क्वाटर अंग्रेजी अवैध शराब तथा 21 अवैध बॉटल बियर  जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, November 15, 2016

पुलिस अधिकारियों को धमकाने वाले स्पूफ कॉलर का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार, अपने दोस्त के प्रापर्टी के विवाद में सामने वाले को पुलिस कार्यवाही में उलझाने के उद्‌देश्य से दिया था घटना को अंजाम


इन्दौर-दिनांक 15 नवम्बर 2016-कुछ दिनों पूर्व में इन्दौर पुलिस के थाना प्रभारी जूनी इंदौर व थाना प्रभारी चंदन नगर के मोबाईल नंबरों पर अज्ञात मोबाईल नंबर 8109558641 से देर रात को फोन कर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अनर्गल बाते व अपशब्द कहे गये थे। इस पर मोबाईल नंबर 8109558641 के उपयोगकर्ता को थाना जूनीइंदौर पर तलब किया गया तो उसने अपने मोबाईल नंबर से पुलिस अधिकारियों को फोन नहीं करने की बात कही। लेकिन दोनों ही थाना प्रभारियों के मोबाईल कॉल लॉग में मोबाईल नंबर 8109558641 से इनकमिंग कॉल आये थे। जबकि उक्त मोबाईल नंबर के उपयोगकर्ता की कॉल लॉग देखने पर उसमें थाना प्रभारियों के नंबर आउटगोइंग कॉल में वे नंबर मौजूद नहीं थे तो, यह शक हुआ कि उसने अपनी कॉल लॉग से थाना प्रभारियों के आउटगोइंग कॉल डिलिट कर दिये होगें।
उक्त मामले की गंभीरता को देखते हुये, उप पुलिस महानिरीक्षकइन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण में तकनीकी जांच कर आरोपियों की पतारसी हेतु क्राईम ब्रांच व पुलिस थाना जूनी इन्दौर की टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा उक्त मोबाईल नंबर की सी.डी.आर. बुलवाई गई। सी.डी.आर. का विश्लेषण करने पर आर्श्चयजनक बात सामने आई कि वास्तव में मोबाईल नंबर 8109558641 के धारक द्वारा थाना प्रभारियों को फोन नहीं किये गये थे। इस पर थाना प्रभारी जूनी इंदौर द्वारा मामले की जांच प्रारंभ की गई जिनके द्वारा क्राईम ब्रांच की तकनीकी सहायता ली गई। प्रथम दृष्ट्‌या मामला स्पूफ कॉलिंग से संबधित नजर आया जिसकी सूक्ष्मता से जांच करने पर यह तथ्य सामने आया कि थाना प्रभारियों को कॉल इंटरनेशनल लॉग डिस्टेंस सर्विस साफ्टवेयर के माध्यम से मोबाईल नंबर 8109558641 का उपयोग कर किये गये है। अब यह चुनौती थी कि थाना प्रभारियों को कॉल उक्त तकनीक का उपयोग कर किसके द्वारा किये गये है। प्रकरण का तकनीकी विश्लेषण किया गया तो थाना प्रभारियों को आये कॉल मूलतः हैदराबाद के राउटर से जनरेट होना पाया गया । हैदराबाद के राउटर पर कॉल कैसे इंनिशियेट हुआ इसका विश्लेषण करने पर यह तथ्य सामने आयाकि, यह स्पूफ कॉल कैलिफोर्निया के सर्वर से फारवर्ड हुआ है।
विस्तृत तकनीकी जांच करने पर अंततः मोबाईल नंबर 9098656896 से संबधित कॉल का इंनिश्येशन होना पाया गया। मोबाईल नंबर 9098656896 की संपूर्ण जानकारी एकत्र करने पर इसका उपयोगकर्ता मोहित दुबे निवासी नौगांव जिला छतरपुर पाया गया जो कि एम.सी.एक्स. का काम करता है, जो फरवरी से अगस्त 2016 तक दुबई में रहा था, जिसने वहां से 30 दीनार में स्पूफ कॉलिंग का साफ्टवेयर खरीदा और उक्त पूरी घटना को अंजाम दिया। मोहित दुबे से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि उसने यह योजना अपने दोस्त अविनाश निवासी नौगांव जिला छतरपुर की सहायता करने के लिये बनाई थी। अविनाश का प्रापर्टी का  विवाद मोबाईल नंबर 8109558641 के धारक अमित गुप्ता निवासी नौगांव जिला छतरपुर से चल रहा था, जिससे बदला लेने के लिये मोहित दुबे द्वारा अपने दोस्त की सहायता हेतु इस पूरी घटना को अंजाम दिया, जिससे कि अमित गुप्ता पुलिस कार्यवाही में फंसकर जेल चला जाये एवं उसके दोस्त का रास्ता साफ हो जाये। पूछताछ में इन दोनों आरोपियों द्वारा दिल्ली पुलिस एवं उ.प्र. पुलिस के अधिकारियों को भी स्पूफ कॉल कर परेशानकरना बताया है, जिसके संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है। उक्त दोनों आरोपियों के विरूद्व पुलिस थाना जूनी इंदौर पर प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपियों का पुलिस रिमांड लिया जाकर उनके द्वारा इस प्रकार के किये गये अन्य प्रकरणों के संबध में पूछताछ की जावेगी।

उक्त फर्जी स्पूफ कॉलरों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में क्राईम ब्रांच इन्दौर एवं पुलिस थाना जूनी इन्दौर की टीम का सराहनीय योगदान रहा।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 52 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 15 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 08 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 नवम्बर 2016 को 02 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 15 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 नवम्बर 2016 को 03 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 नवम्बर 2016-पुलिस थाना 20.30 द्वारा कल दिनांक 14 नवम्बर 2016 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर ब्रम्हबाग कॉलोनी के नाले के पास बिजली के खम्बे के नीचे, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, बब्बू उर्फ धन्नालाल पिता मोतीलाल, पप्पू उर्फ मुकेश पिता ओंकारलाल, रजत उर्फ महेन्द्र पिता रविन्द्र पंवार, चेतन उर्फ शैलेन्द्र पिता राजेन्द्र सिंह, राकेश पिता मदनलाल धोबी तथा राजू पिता पूनमचंद कुशवाह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्धजुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, November 14, 2016

बाल दिवस के अवसर पर संजीवनी बाल केन्द्र छत्रीपुरा पर बाल कल्याण पुलिस अधिकारियों के द्वारा सेमीनार का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2016- आज दिनांक 14.11.12 को बाल दिवस के अवसर पर इंदौर पुलिस द्वारा संजीवनी बाल केन्द्र छत्रीपुरा पर इंदौर जिले के समस्त थाना के बाल पुलिस अधिकारियों के सेमीनार का आयोजन किया गया। जिसमें 50 से अधिक बच्चें सामिल हुये। पुलिस अधिकारियों, संचालक संजीवनी बाल केन्द्र छत्रीपुरा एवं चाईल्ड लाइन के अधिकारियों द्वारा  बाल दिवस के बारे में बताया गया कि ''चाचा'' जवाहर लाल नेहरू जी, जो कि हमारे भारत देश के प्रथम प्रधान मंत्री रहे है वह बच्चों से बहुत प्यार करते थे इसलिए उनके जन्म दिवस पर बाल दिवस मनाया जाता है। इसके अतिरिक्त समस्त थाना के बाल कल्याण अधिकारियों को बच्चों के अधिकारों के सम्बन्ध में प्रशिक्षण दिया गया। चाईल्ड लाइन के अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों द्वारा बच्चों की सुरक्षा के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण टिप्स दी गयी। पुलिस अधिकारियों के द्वारा बाल पुलिस अधिकारियों को टिफिन बॉक्स, कॉपी-पेन आदि गिफ्ट तथा मिठाईयां वितरित किये गये।

Police Officer of the Week 14-11-16

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 38 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 14 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 21 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 48 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 13 नवम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 06 गिरफ्तारी तथा 48 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 14 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 13 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 17 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 नवम्बर 2016 को 01 गैर जमानती, 02 गिरफ्तारी तथा 27 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2016- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2016 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के पास पीठ रोड़ महूं से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, पीठ रोड़ गुजरखेड़ा महूं निवासी मन्नु पिता कन्हैयालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3910 रूपयें कीमत की 89 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2016 को 00.20 बजे, सागोर रोड़ पेट्रोल पंप के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, शंकरपुरा निवासी आशीष पिता भोलाराम बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3330 रूपयेंकीमत की 11 बॉटल बियर एवं 39 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक रूप से आम रोड़ पर शराब पीते मिलें, 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 14 नवम्बर 2016-पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 13 नवम्बर 2016 को 22.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शमशान घाट के पास पीठ रोड़ महूं से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान आम रोड़ पर शराब पीते हुये मिलें, सतीष पिता किशनलाल दामोदर तथा दयाराम पिता रामसिंह ठाकुर को पकडा गया। 
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, November 13, 2016

''एक सूचना इन्दौर के लिये''

 इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2016-क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 223 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   05%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 15%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी 05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,             05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परशान करने संबंधी  10%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 25%

           अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी  -
       वाट्‌सअप से 25%     मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 25%

''प्रमुख सफलताऐं''
500-1000 रूपये के नोट न लेते हुए अस्पतालवालों ने रोका ईलाज सूचना आई क्राईम वॉच पर :-   सूचनाकर्ता ने बताया कि मेरी बहन विजयनगर स्थित अस्पताल में भर्ती है यहॉ पर अस्पताल वाले 500-1000 रूपये के नोट नही ले रहे है और हमें ईलाज के लिये परेशान कर रहे है सूचना पर तत्काल थाना विजयनगर द्वारा कार्यवाही करते हुए हॉस्पीटल प्रबंधन ने सम्पर्क कर सूचनाकर्ता की समस्या का समाधान किया गया । 

शराब के नशो में क्राईम वाचॅ पर दी झूठी सूचनाः- क्राईम वॉच पर महिला द्वारा फोन कर सूचना दी चंदननगर में एक लडकी का मर्डर होने वाला है, आप तत्काल पहॅुचें थाना द्वारिकापुरी तत्काल महिला के बताये स्थान पर पहुॅचकर तस्दीक करने पर महिला स्ंवय शराब के नशो में पाई गई तथा उसके द्वारा पहले भी शराब पीकर कही पर भी फोन लगाकर झूठी सूचना देना पाया गया जिसको सखत हिदायत देकर अगली बार ऐसा न करने सखत हिदायत दी गई । 

युवती ने लगाई अपने पिता को जेल भेजने की गुहारः- भंवरकुऑ निवासी युवती ने लगाई गुहार, दो दिन बाद मेरी शादी है जिसमें स्ंवय मेरे पिताजी ही व्यवधान उत्पन्न कर रहे है, आप मेरी मदद करे। सूचना पर कार्यवाही की गई।
पकडाया हथियार के साथ गुण्डाः- नावदा पंथ स्थित एक दुकानपर धारदार हथियार लेकर एक गुण्डे की बैठे होने की सूचना पर तत्काल थाना चंदननगर द्वारा कार्यवाही करते हुए आरोपी के कब्जे से धारदार हथियार जप्त कर आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया।

प्रजापत नगर गौशाला के पास मिली दो लावारिस हीरो होंडा की बाईकः- प्रजापत नगर निवासी सूचनाकर्ता ने दी सूचना यहॉ गौशाला के पास पानी में डूबी हुई दो लावारिस हीरोहोंडा बाईक जो शायद चोरी की  हो सकती है, तत्काल थाना द्वारिकापुरी द्वारा लावारिस बाईकों को जप्त कर कार्यवाही की गई।

भोपाल जाने वाली टे्रन में किसी संदिग्ध के बैठे होने की सूचना आई क्राईम वॉच परः-  भोपाल जाने वाली एक टे्रन से सूचनाकर्ता ने क्राईम वॉच को दी सूचना कि टे्रन मे दो संदिग्ध लडके बैठे है जो अजीब सी बाते कर रहे है सूचना पर तत्काल रेल्वे हेल्पलाईन से सम्पर्क कराया गया।

हैदराबाद निवासी युवक के साथ इंदौर स्थित एडवायजरी कम्पनी ने धोखाधडीः- हैदराबाद निवासी सूचनाकर्ता ने क्राईम वॉच पर सूचना दी इंदौर ओल्ड पलासिया स्थित एक एडवायजरी कम्पनी द्वारा मेरे साथ धोखाधडी की गई आप मदद करे  सूचना पर कार्यवाही की जा रही है।

शेयर ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा हरदानिवासी युवती के साथ की धोखाधडीः- इंदौर की एक शेयर ट्रेडिंग कम्पनी द्वारा हरदा निवासी युवती के साथ शेयर मार्केंट में प्रोफिट कराने के नाम पर धोखाधडी करने की सूचना आई क्राईम वॉच पर प्रकरण की जांच की जा रही है।

मोबाइल फोन पर युवती को अशलील मैसेज करने वाले पकडायें :-  मोबाइल फोन पर परेशान करने  के संबंध में 35 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।
भंवरकुऑ निवासी युवती को बार-बार फोन पर परेशान करने पीथमपुर निवासी युवक को युवती की शिकायत पर युवक को पकड कार्यवाही हेतु थाना भंवरकुऑ के सुपुर्द किया गया। 
आवारातत्व :-  1. थाना मल्हारगंज क्षेत्र में कुछ हुडदंगियों  द्वारा शराब पीकर हंगामा मचाने वालों की सूचना आई क्राईम वॉच पर सूचना पर तत्काल थाना मल्हारगंज द्वारा कार्यवाही की गई।

2. थाना परदेशीपुरा क्षेत्र में सूनसान मैदान पर कुछ आसामाजिक तत्वों के बैठे होने की सूचना आई क्राईम वॉच पर सूचना पर तत्काल थाना परदेशीपुरा द्वारा कार्यवाही की गई।

देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंदकराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।

सिटीजन कॉप :-  सिटीजन कॉप एनड्रयड एप्लीकेशन दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य शिकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता ले रहे हैं क्रांइम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है । 

एटीएम फ्रॉडः- कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश लाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।

क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 06 दर्जन से अधिकआरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

मित्तल दम्पत्ति की हत्या का पर्दाफाश दोनो आरोपी गिरफ्तार

एक लापरवाही बनी जानलेवा   

केयरटेकर द्वारा अपने साथी के साथ मिलकर की गयी हत्या

इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2016- दिनांक 06.11.2016 को दिन करीब 01-02 बजे के मध्य डायल 100 एवं कंटोल रूम के माध्यम से यह सूचना प्राप्त हुई कि पुलिस थाना लसूडिया अन्तर्गत अपोलो डीबी सिटी के ऑरम-2 के फ्लेट क्रमांक 205 में वृद्ध दम्पत्ति की हत्या कर दी गई है। यह घटना अत्यंत ही गंभीर एवं चुनोैतीपूर्ण थी। पुलिस थाना के अधिकारी तत्काल पहुचे एवं घटनास्थल पर साक्ष्य के दृष्टि से तत्काल सुरक्षित किया एवं क्राईम ब्रांच के अधिकारियों सहित सभी वरिष्ठ पुलिस अधिकारी घटना स्थल पर पहॅुचे तथा उनके द्वारा घटना का सूक्ष्मता से निरीक्षणकर जॉच पडताल की गयी।
पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा घटना की गंभीरता को देखते हुये घटना का पर्दाफाश करने हेतु उचित दिशा निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस टीम का गठन किया गया। पुलिस टीम द्वारा अनुसंधान में पाया गया कि घटना स्थल पर फोर्सफुल एन्ट्री नही हैं, मुखय बेडरूम से लगे हुए कक्ष में खून जमा होने से प्रथमदृष्टया यह समझ में आ गया था कि घटना का संबंध इस कक्ष से भी है। दम्पत्ति की लाश एक ही कक्ष में थी परिजनों के साथ घटना स्थल का मुआयना करने पर मोबाइल व चार्जर नही मिले जिस प्रकार से घटनास्थल का स्वरूप था जिससे ऐसा प्रतीत हो रहा था कि अपराधी को मौके से जो कुछ मिला उसी को लूट कर फरार हो गया। श्रीचंद्र मित्तल के दोनों पेर लकवाग्रस्त थे इस कारण से उन्हे केयरटेकर की आवशयकता पड़ती थी और उनकी पुत्री जो कि उनके पास के ही दूसरी बहुमंजिला ईमारत में ही रहती थी, ने बताया कि दो दिन पहले पिताजी ने एक केयरटेकर रखा था जो कि दो माह पहले भी काम कर चुका था। उसका पता लगाने के लिये पुलिस द्वारा एक टीम बनाकर अपोलो डीबी सिटी के सीसीटीबी कैमरों को खंगालना प्रारम्भ किया तो दो व्यक्ति जिनके चेहरे और नाम स्पष्ट नहीं हो रहे थे जिनको संदिग्ध के रूप में चिन्हित किया। समस्त तकनीकी संसाधनों का अत्यंत कुद्गालता से उपयोग करते हुए आरोपीगणों के संबंध में सटीक जानकारी प्राप्त की गयी। पुलिस थाना लसूडिया टीम द्वारा आने जाने वाले लोगों के रजिस्टर को देखने के बाद सुरेश नाम के एक व्यक्ति का श्रीचंद्र मित्तल के यहॉआना पाया गया। लगातार विवेचना एवं क्राईम ब्रॉच द्वारा किए गए प्रयासो के फलस्वरुप सात दिवस उपरांत अपराधी को पकडने में सफलता मिली। पूछताछ में मुखय आरोपी मनोज उर्फ बबलू चौधरी पिता भरत लाल चौधरी निवासी बी 75 बीनानगर सुखलिया ने बताया कि वह घटना दिनांक से दो माह पूर्व अगस्त माह में 6,7,8 अगस्त को खजराना के अबरार के माध्यम से श्रीचंद्र मित्तल के यहॉ गया था फिर उसके बाद वह काम छोड दिया था इस बीच इसका सम्पर्क अपने पुराने साथी धर्मेंद्र राजपूत पिता शिनारायण राजपूत निवासी बरवा खुर्रम थाना तलैन जिला राजगढ से हुई। दोनों तीन साल पहले शाजापुर में रिलायंस के टॉवर में काम करते हुए सम्पर्क में आये थे। दोनों ने मिलकर पैसे कमाने के उद्‌देश्य से यह अपराधिक योजना बनाई और उनकी योजना यह थी कि ऐसी जगह काम डाला जाये जहॉ पर उन्हे काफी पैसे मिले। मनोज चौधरी जो कि पूर्व में भी पुलिस थाना कोतवाली इंदौर में लूट का एक गम्भीर अपराध घटित कर चुका था, ने मित्तल दम्पत्ति के यहॉ घटना करने की योजना बनाई घटना में प्रयुक्त चाकू धर्मेंद्र ने उपलब्ध कराया इसी योजना के तहत दोनों 04 नबम्बर को मित्तल दम्पत्ति के यहॉ पहुचे और केयरटेकर कार्य करने की पुनः इच्छा जताई परंतु किसी के फ्लेट में आ जाने से धर्मेंद्र तत्काल फ्लेट से बाहर निकल गया तथा मनोज जो कि साथ में मिलकर अपराध करना चाहता था उस दिन घटना घटित करने की योजना कार्यरूप नहीं दे सका। वह भी कुछ देर बाद अपना केयरटेकर का कार्य करके निकल गया। अगले दिन मनोज अपने साथी धर्मेंद्र के साथ आया जरूर लेकिन उसे काफी पहले छोड दिया और फिर वह अकेले श्रीचंद्र मित्तल के यहॉ पहुॅचा दोनों दिन उसने अपना नाम रजिस्टर में सुरेश लिखा तथा गलत मोबाईल नम्बर एवं गलत पता रजिस्टर में दर्ज किया और घर के अंदर के जाकर श्रीचंद्र मित्तल को नित्य कर्म सम्पन्न कराया और इसी दौरान शांति देवी मित्तल दूसरे बेडरूम के बाथरूम में नहाने चली गई। इसी बीच लूट करने की नियत से मनोज ने श्रीचंद्र मित्तल की चाकू से प्राणघातक चोटें पहुचाकर हत्या कर दी। उसके बाद मनोज ने दूसरे बेडरूम के अलमारी की तलाशी लेने लगा तब तक शांति देवी खटपट की आवाज सुनकर बाथरूम से बाहर आ गई और उसे अलमारी चेक करने से रोका जिस पर से उसने शांति देवी मित्तल पर भी चाकू से प्राणघातक चोटें पहॅुचाई जिससे वह गिर गई और मनोज दूसरेकमरे की तलाशी लेने पहॅुच गया। उसी समय घायल शांति देवी उस कमरे तक पहॅुची फिर इसने घायल शांतिदेवी पर निर्दयतापूर्वक पुनः प्रहार किया और वह गिर पडी। मनोज उन्हे खींचकर जिस कमरे में श्रीचंद्र मित्तल की हत्या की थी वहॉ पहॅुचा दिया और जो भी सामान ओैर रूपये उसे मिले वह लेकर वहॉ से तेजी से निकल गया। उसके बाद वह बाहर आकर अपने साथी धर्मेंद्र से मिला और भमोंरी स्थित शराब दुकान पर गये और वहॉ शराब पिया फिर बस से दोनो उज्जैन गये वहॉ अपने-अपने रिश्तेदारों के यहॉ रूके तथा एक दिन बाद पुनः मिले और इंदौर आये वहॉ से फिर दोनों वापस निकल गये। आरोपी मनोज अलग-अलग शहरो में फरारी काटते हुए जब उन्हे लगा कि मामला ठण्डा पड रहा है तो यह वापस देवास होते हुए इंदौर आ रहा था देवास मे इसका साथी धर्मेंद्र भी इसे मिल गया वहॉ से दोनों जब इंदौर आ रहे थे तो उन्हे अरंडिया के पास से पुलिस ने पकड लिया। अपराधीगणों ने उक्त हत्याकाण्ड को करना कबूल किया तथा उनसे घटना में लूटा गया केनन कम्पनी का केमरा, 2 मोबाईल फोन एवं घटना में प्रयुक्त चाकू एवं नगदी जब्त किए गए। आरोपी मनोज को बिना किसी वेरीफिकेशन एवंजानकारी लिए बगैर मित्तल दम्पत्ति को भेजने वाले सर्विस प्रोवाइडर M-S SYZYGY HOSPITALITY AND CARE PVT LTD, 287 SECTOR B SLICE NO 1 SCH NO 78  ARYANA NR PANI KI TANKIके विरुध्द कार्यवाही की जाएगी ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 41 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में

इन्दौर 13 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 15 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 नवम्बर 2016 को 02 गैर जमानती, 07 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 13 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 12 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 12 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 12 नवम्बर 2016 को 07 गैर जमानती, 11 गिरफ्तारी तथा 62 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 12 नवम्बर 2016 को 22.20 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर गांधीनगर झोपड़पट्‌टी इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, सीताराम उर्फ पप्पू पिता किशनलाल लोधी, राजेश पिता लक्ष्मीनारायण, तथा मुकेश पिता किशनलाल लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1300 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 13 नवम्बर 2016- पुलिसथाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 12 नवम्बर 2016 को 21.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एमओजी लाईन मुर्गी केन्द्र इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले योगेश पिता चंदूलाल मिथोरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, November 12, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 48 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 12 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 17 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

04 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04  संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 10 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 नवम्बर 2016 को 03 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 97 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 12 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 11 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 31 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 नवम्बर 2016- इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 11 नवम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 12 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 11 नवम्बर 2016 को 02 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 99 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 नवम्बर 2016- पुलिस थाना महूं द्वारा कल दिनांक 11 नवम्बर 2016 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पोस्ट ऑफिस के सामने आम रोड महू से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, गवली पलासिया थाना बडगौदा निवासी बालाराम पिता सालिकराम पाटीदार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 12 नवम्बर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 11 नवम्बर 2016 को,13.20 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सपना संगीता के पीछे, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पूरणदास की बगीची रेलवे पटरी के पास जूनी इंदौर निवासी वसीम उर्फ शेरू पिता मुन्ना खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।