Thursday, November 10, 2016

महिला को अश्लील कॉल कर परेशान करने वाला, मनचला वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 10 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को अश्ली कॉल कर परेशान करने वाले मनचले युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई कि मेरे मोबाईल नम्बर परकिसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा कल 9.11.16 को मुझे कॉल कर अश्लील बाते की गयी व मुझसे दोस्ती करने का बोल कर मुझे परेशान कर रहा हैं।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर, वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक आकाश पिता लखन सांवले (20) निवासी 319 धीरज नगर वेलासिटी के पास इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी को पकड़कर, पुलिस थाना एमआईजी के सुपुर्द किया गया है, जिस पर आरोपी आकाश के विरूद्ध अप. कं. 576/16 धारा 507,509 भादवि का पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जायेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में वी केयर फोर यू टीम की सराहनीय भूमिका रही।

गाड़िया चुराकर, उनके फर्जी कागजात तैयार कर बेचने वाला शातिर वाहन चोर, पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से 11 दोपहिया वाहन, कम्प्यूटर सिस्टम व फर्जी कागजात बरामद


इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर 2016-इन्दौर शहर में वाहन चोरी एवं नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इऩ्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, चोरी व नकबजनी के पूर्वअपराधियों एवं संदिग्धों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम इन्दौर श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा एक शातिर वाहन चोर को चोरी के 11 दोपहिया वाहन सहित पकड़नें में सफलता प्राप्त की है।
                पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्रान्तर्गत वाहन चोरी की वारदातों पर नियत्रंण के लिये, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देवेन्द्र पाटीदार व नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री शद्गिाकांत कनकने निर्देशन में थाना प्रभारी भंवरकुआं व उनकी टीम द्वारा क्षेत्र में कड़ी नजर रखी जा कर मुखबिर तंत्र को लगाया गया था। इसी दौरान पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति दोपहिया वाहन चोरी कर, धोखाधड़ी पूर्वक उनके फर्जी कागजात तैयार करके ऑटो डील पर बेचता है। उक्त सूचना पर पुलिस द्वारा क्षेत्र के सभी ऑटो डील संचालको को इस संबंध में अवगत करवाया गया था। इस बीच कल दिनांक 9.11.16 को एक ऑटो डील संचालक ने पुलिस को सूचना दी कि, एक संदिग्ध व्यक्ति होंडा शाईन मोटर सायकल क्रं एमपी-09/क्यूई-6930 को बेचने के लिये उनकीदुकान पर आया है, और उसका सौदा भी हो गया है, लेकिन उस व्यक्ति द्वारा जो गाड़ी के कागजात दिखाये गये है, मुझे उन पर शंका हो रही है। उक्त सूचना पर पुलिस थाना भंवरकुआं की टीम द्वारा तत्काल मौके पर जा कर उस संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम श्यामलाल उर्फ रूद्र पिता हीरालाल गेहलोत (22) निवासी पप्पू सिलावट का मकान बिजलपुर  इन्दौर, स्थायी पता ग्राम लादुसा थाना कोतवाली जिला मंदसौर बताया। जिससे गाड़ी के संबंध में पूछने पर उक्त गाड़ी चोरी की होकर, उसके कागजात फर्जी तरीके से स्वयं के कम्प्यूटर द्वारा तैयार करना बताया। पूछताछ पर उसने पुलिस थाना भंवरकुआं क्षेत्र से-5, थाना एमजी रोड़ से-3, सराफा से-1, विजय नगर से-1 तथा सेन्ट्रल कोतवाली से-1 इस प्रकार कुल 11 दोपहिया वाहन चोरी करना बताया है, जिनमें से 5 वाहनों के स्वयं के कम्प्यूटर से अपने नाम का फर्जी तरीके से रजिस्ट्रेशन कार्ड, आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस तथा बीमा संबंधी कागजात को स्केन कर, चुराई गई गाड़ियों के ऑनर का नाम पता व रजिस्ट्रेशन नम्बर बदल कर नकली कागजात बनाकर, इनमे से एक गाड़ी भाटखेड़ी महूं में व एक गाड़ी सरकार ऑटो डील पर बेचनातथा शेष गाड़ियों को बेचने के लिये स्वंय के घर पर छुपाकर रखना बताया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, उसके कब्जे से कुल 11 दोपहिया वाहन एवं जिस कम्प्यूटर पर वह फर्जी कागजात तैयार करता था, वह कम्प्यूटर सिस्टम एवं तीन दो पहिया वाहन के तैयार किये गये फर्जी कागजात को बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी से अन्य वारदातों एवं वाहन के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है।

उक्त शातिर वाहन चोर को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भंवरकुआं श्री शिवपाल सिंह कुशवाह के नेतृत्व में, उनि रविराज सिंह बैस, प्रआर. 2693 मनोज पाण्डे, आर 2032 भास्कर, आर. 583 जितेन्द्र सिंह परमार, आर. सुदर्शन तथा आर. विशाल की महत्वपूर्ण एवं सहरानीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 48 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 10 नवम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 19 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत -

01 गैर जमानती वारन्टी, 18 गिरफ्तारी तथा 137 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 नवम्बर 2016 को 01 गैर जमानती, 18 गिरफ्तारी तथा 137 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामील कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 10 नवम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्यमें पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 नवम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 29 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 नवम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 नवम्बर 2016 को 02 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।




Wednesday, November 9, 2016

पुलिस अधिकारियों एवं बैंक अधिकारियो की समन्वय बैठक का आयोजन



 इंदौर 9 नवम्बर 2016-आज दिनांक 09/11/16 को दोपहर में पुलिस कंट्रोल रूम सभागार में बैंक एवं पुलिस अधिकारियों कि समन्वय बैठक आयोजित कि गयी जिसमे बैंकों में करेंसी चेंज को लेकर, आमजनता को कोई परेशानी न हो व् उनकी समस्यायों के निराकरण के सम्बन्ध में चर्चा की गयी। इस बैठक में इंदौर जिले के ए डी एम, सभी राजपत्रित पुलिस अधिकारीगण, सभी थाना प्रभारी गण, सभी बैंको के एलडीएम उपस्थित रहे। इस दौरान सभी के द्वारा निन्म विषयों पर चर्चा की गयी-

1. बैंक के चेस्ट पर आने एवं जाने वाले करंसी की सुरक्षा हेतु अगर बैंक अधिकारी के पुलिस बल की आवश्यकता हो तो उन्हें प्रदाय किया जायेगा।
2. कल दिनांक 10/11/16 को बैंक मे लोगो कि अत्यधिक भीड आना संभावित है, इस हेतु बैंक अपने सुरक्षा के साथ उसे अतिरिक्त सुरक्षा दे, यदि आवश्यकता हो तो सम्बंधित थाना प्रभारी से संपर्क करें।
3. सभी सामूहिक बैंक व पुलिस अधिकारी, जनता एवं बैंक की उचित सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे।
4. बैंक चेस्ट से करेंसी के परिवहन हेतु अतिरिक्त सुरक्षा बल की आवश्यकता हो तो, पुलिस द्वारा अतिरिक्त बल प्रदाय किया जावेगा।
5. बैंक ग्राहक एवं जनता की सुविधा हेतु बैंक में समुचित मात्रा में बेनर एवं पोस्टर बैंक परिसर में डिस्प्ले किया जाये ताकि सामान्य जानकारी त्वरित रूप से संबंधित को प्राप्त हो सके।
           सभी अधिकारियों द्वारा आमजनता से अपील की गयी है कि वह धैर्य बनाये रखे एवं किसी प्रकार से भयभीत व् आशंकित न हो। सभी के रुपयों को विधिवत रूप से बदला व् जमा किया जावेगा, जिसमे बैंक एवं  पुलिस प्रशाशन द्वारा पूर्ण सहयोग व् व्यवस्था बनायीं रखी जावेगी।

गांजा तस्करी मे दो साल से फरार आरोपी, पुलिस थाना लसुडिया द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 9 नवम्बर 2016-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा थानाक्षेत्रान्तर्गत वर्ष 2014 में पिकअप गाड़ी से करीब 156 किलो गांजे की तस्करी के प्रकरण में घटना दिनांक से ही फरार आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
दिनांक 07.09.2014 को बोलेरो पिकअप वाहन से अवैध गांजा परिवहन कर ले जाते समय, थाना क्षेत्रान्तर्गत बायपास रोड पानोड पुलिया के पास एक्सिडेन्ट होने से उक्त वाहन दुर्धटनाग्रस्त होकर पलट गया था, जिससे आरोपियान उस समय वाहन छोडकर भाग गये थे। उक्त एक्सिडेंट की सूचना पर पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा मौके पर जाकर देखा तो वाहन मे गांजा मिला था, जिस पर पुलिस थाना लसुडिया द्वारा अपराध क्रमांक 880/2014 धारा 8/20 एन.डी.पी.एस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था तथा पुलिस द्वारा 156 किलो गांजा जप्त किया गया था।
उक्त भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के परिवहन के प्रकरण को दृष्टिगत रखते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर द्वारा प्रकरण के आरोपियों का पता लगा कर, उन्हे शीघ्र गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना लसूड़िया की टीम को विवेचना के दौरान उक्त वाहन स्वामी बद्रीलाल गोहेला पिता बंशीलाल गोहेला (42) निवासी ग्राम चापाखेडा चौकी बोडा पचोर जिला राजगढ के बारें मे पता चला, जो कि घटना दिनांक को उक्त पिकअप गाड़ी में था। उक्त फरार आरोपियो की तलाश हेतु इनके निवास स्थान पर दबिश दी गई जहां से ये लगातार फरार रहे। आरोपियो की गिरफ्तारी हेतु घटना दिनांक से ही समय-समय पर संभावित स्थानो व निवास स्थानो पर दबिश दी गई। आरोपियो द्वारा गिरफ्तार से बचने के लिये भी हर संभव प्रयास किये गये, लेकिन पुलिस की नजरो से नहीं बच सके। पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा आरोपीयो की गिरफ्तारी हेतु सतत प्रयास जारी रखते हुए, आज दिनांक 9.11.16 को मुखबिर की सूचना पर आरोपी बद्रीलाल गोहेला पिता बंशीलाल गोहेला को धेराबंदी कर पकडा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय मे पेश कर रिमाण्ड लिया गया है, जिससे प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त फरार आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसूड़िया श्री आर.डी. कानवा व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।