Saturday, October 22, 2016

राजमार्ग पर खडी होने वाली बसों से कीमती सामान चोरी करने वाला आरोपी पुलिस थाना मानपुर द्वारा गिरफ्तार 07 लेपटॉप व 04 मोबाइल फोन बरामद

इन्दौर-दिनांक 22 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य पुलिस थाना मानपुर की टीम को संदिग्धों की चैकिंग के दौरान एक ऐसें बदमाश को गिरफ्तार करने में सफलाता प्राप्त हुई है जो राजमार्ग पर स्थित ढाबा आदि पर खडी होने वाली बसों आदि से कीमती सामान चोरी करता है। 
आज दिनांक 22.10.16 को थाना प्रभारी मानपुर श्री कमलेश शर्मा एवं उनकी टीम ने संदिग्धों की चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर एक व्यक्ति जो राजमार्ग पर खड़े होने वाले वाहनो से कीमती सामान चोरी करता है, को धर दबोचा, आरोपी के कब्जे से 07 लेपटॉप व 04 मोबाइल फोन मिले। आरोपी से पूछताछ करने पर उसने अपना नाम सैफ अली पिता गुलजार खान (24) निवासी खेरवा जागरी थाना मनावर बताया तथा उक्त लेपटॉप व मोबाइल फोन को एबी रोड पर बने ढाबों पर रूकने वाली बसों से चोरी करना बताया। जिससे आरोपी को गिरफ्तार कर 07 लेपटॉप व 04 मोबाइल फोन जप्त किये गये। आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिससे और भी चोरी की घटनाओं का खुलासा होने की संभावना है। 
उक्त आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मानपुर श्री कमलेश शर्मा के नेतृत्व में सउनि आमोद कुमार, सउनि थावर सिंह, प्रआर. भेरूंिसह, आर नंदकिशोर, सैनिक सुरेश की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 94 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 22 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21  अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21  अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 115 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 अक्टूबर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21 अक्टूबर 2016 को 05 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 115 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना परदेद्गाीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2016 को 16.20 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सुभाष नगर देशीर कलाली के पास, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, सोनू उर्फ सन्नी पिता सुशील मिश्रा, मोनू पिता बहादुर सिंह यादव, शुभम पिता हेमचंद सुनहरे, आकाश पिता रामचन्द्र बाथम तथा सोनू पिता शांतीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 721 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अक्टूबर 2016-पुलिस थानापरदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर  2016 को 13.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सांई मंदिर के सामने मैन रोड नंदा नगर, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मेतवाडा तहसील महेश्वर जिला खरगोन हाल मुकाम सांई मंदिर के पास जनता क्वाटर इंदौर निवासी दीपक पिता नानूराम मेहरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।  
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 22 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रतवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 21 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आतदन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 21  अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतनअपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 22 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 21  अक्टूबर  2016 को 03 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 118 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर 2016 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पानोड फांटा हाइवे पर किराने की दुकान, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले ग्राम बिलोदा नायता निवासी राहुल पिता रमेश चमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसकेविरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना विजयनगर द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर  2016 को 23.15 बजे मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 3 भमोरी पुलिया के नीचे, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 338 छोटी भमोरी पुल के पास इंदौर निवासी मनोज उर्फ कल्ली पिता नारायण कैथवास को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 16 हजार 390 रूपये कीमत की 53,820 बल्क लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 22 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 21 अक्टूबर  2016 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बडा गणपति चौराहा पार्षद मनोज मिश्रा के आफिस के सामने, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, लालबाग बंदी छोड मंदिर के पास छत्रीपुरा निवासी सिकन्दर पिता मोहम्मद वहीद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपीको गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, October 21, 2016

चोरी गयी मारूति 800 कार चौबीस घण्टे में बरामद, अपचारी बालक पुलिस थाना हातोद की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतु उचित दिशा निर्देश दिये गये उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती मार्गदर्शन में इन्चार्ज थाना प्रभारी उनि. पी.एल शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मारूति 800 कार चुराने वाले अपचारी बालक को 24 घण्टे के अंदर पकडने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। 
कल दिनांक 20.10.16 को फरियादी संदीप पिता इन्दरमल जाति तेली निवासी हातोद ने पुलिस थाना हातोद पर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी मारूति 800 कार क्रमांक एमपी-09/एचसी/5815 कीमती 80 हजार रूपये, घर के सामने से कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है। जिससे पुलिस थाना हातोद पर अपराध क्रमांक 250/16 धारा 379 भादवि का कायम कर विवेचना में लिया गया। 
इन्चार्ज थाना प्रभारी हातोद उनि. पी.एल शर्मा एवं उनकी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये मुखबिर की सूचना के आधार पर अपचारी बालक को हातोद मैन गेट, इंदौर सेपकडा गया, पूछताछ करने पर उक्त मारूति 800 कार क्रमांक एमपी-09/एचसी/5815 चोरी करना स्वीकार किया तथा कार को भण्डारी मील ब्रिज के नीचे रखना बताया। जिसे बरामद कर लिया गया। 
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इन्चार्ज थाना प्रभारी हातोद उनि. पी.एल शर्मा एवं उनकी टीम के सउनि. गब्बूलाल यादव, प्र.आर. केशर सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 102 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 21 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20  अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 50 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20  अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 अक्टूबर 2016 को 05 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 107 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना पलासिया द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर  2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पिपल्याहाना चौराहा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 44 इदरीश नगर निवासी दीपक पिता रमेश तथा 176 भगवती नगर निवासी सलमान पिता नबाव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 80 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर  2016 को 12.10 बजे रविदास मंदिर रूस्तम का बगीचा के नीछे म.नं. 117, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 117/3 रूस्तम का बगीचा निवासी रिंका उर्फ रितेष पिता जगदीश महोविया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 10 लीटर जहरीली शराब, 100 ग्रामनीला थोथा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर  2016 को 09.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, तलावली कांकड सुनील पिता हजारीलाल के घर के सामने, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, तलावली कांकड इंदौर निवासी सुनील पिता हजारीलाल मालवीय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गडासा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


इन्दौर 21 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रतवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20  अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 52 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आतदन व 12 संदिग्ध बदमाशगिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20  अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 126 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20  अक्टूबर  2016 को 06 गैर जमानती, 27 गिरफ्तारी तथा 126 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुये मिले 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2016 को 18.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर भोई मोहल्ला मुकेश चटपटी के मकान में महू, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीतका जुआ खेलते हुये मिलें, मुकेश पिता लेखराज चटपटी, संतोष पिता गोविन्द कौशल तथा अशोक पिता रंगेलाल वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1240 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर 2016 को 19.10 बजे, अहीरखेडी कांकड बिजली पावर हाउस के पास, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, साजिद पिता असरफ पटेल तथा इरफान पिता फारूख पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 520 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 20 अक्टूबर  2016 को 16.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, पंचकुईया श्मशान घाट के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, साल्वी मोहल्ला इंद्रानगर निवासी नयन पिता महेश सल्वी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, October 20, 2016

संपत हिल्स कालोनी मे चोरी करने वाले अन्य दो आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने हेतुु रात्रि गस्त हेतु विशेष मोबाईल व्यवस्था शुरु की गई थी। दिनांक 15.10.16 को रात्रि 02.30 बजे मोबाईल पार्टी मे गस्त कर रही कनाडिया पुलिस टीम को मोटर साईकिल चालक व्दारा बताया कि मोर्या गार्डन मे लोकेश तिवारी के मकान मे कुछ चोर घुस गये है। तब पुलिस टीम व्दारा तत्परता दिखाते हुये एक आरोपी को निरंजन पिता राजमल जाति कंजर (26) निवासी चिड़ावत टोंक खुर्द जिला देवास को पकड लिया गया था परन्तु अन्य आरोपी फरार हो गये थे। 
     फरियादी निलांग की रिपोर्ट पर से अप. क्र. 422/16 धारा 457, 380, 382 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा शेष आरोपियों की तलास लगातार की गयी।  
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी निरंजन पिता राजमल कंजर निवासी चिडावद जिला देवास का पुलिस रिमाण्ड माननीय न्यायालय से प्राप्त कर अन्य आरोपियो के संबंध मे पूछताछ की गई तथा आरोपी की निशादेही पर ग्राम टोंक कला एवं ग्राम चिडावद जिला देवासमे मय फोर्स से दबिश दी गई। दबिश मे अपराध के अन्य दो आरोपी विनोद पिता रामू कंजर (40) निवासी धतुरिया रोड चिडावद जिला देवास व पवन उर्फ गलिया पिता प्रितम उर्फ बाबूलाल कंजर (20) निवासी टोंककला जिला देवास को पकडा गया। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। प्रकरण के अन्य़ आरोपियो की तलास की जा रही है ।

ट्रक (डंपर) चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार ट्रक (डंपर) जप्त




इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2016- दिनांक 17/10/2016 की दरम्यानी रात को फरियादी मनीष पिता ओमप्रकाश पाटीदार निवासी नालंदा परिसर केशरबाग रोड इंदौर, ने पुलिस थाना राऊ पर रिपोर्ट की, कि मेरे काका के लडके संदीप पिता महेश पाटीदार के नाम से हायवा दस टायरवाला ट्राला है जिसका नं. एमपी-09/एचएच/0387 है, उक्त हायवा को हमारा ड्रायवर मोविन पिता लालू मूसलमान निवासी विदुर नगर इन्दौर चलाता है, दिनांक 17/10/16 को शाम करीब 06.00 बजे ड्रायवर मोविन मुसलमान ने उक्त हायवा ट्राला को हमारे आँफिस पपेया होटल राऊ के पास खडा किया था, मोविन गाडी खडी करके उसके घर चला गया था, जो कोई अज्ञात बदमाश आफिस के पास खडा हायवा ट्राला क्र. एमपी-09/एचएच/0387 कीमती 15,00,000 रुपये (पन्द्रह लाख) का चोरी कर ले गया फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस थाना पर अपराध क्रमांक 360/16 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध  कर विवेचना मे लिया गया। दौराने विवेचना के वाहन मालिक द्वारा अपने वाहन हायवा ट्राला में जी.पी.एस. सिस्टम लगा होना बताया गया जिससे पुलिस कन्ट्रोल रुम द्वारा मध्य प्रदेश के सभी जिलो के थानो से संपर्क कियागया तथा उक्त वाहन चोरों पकडने एवं घेरा बन्दी हेतु प्रसारण किया गया जो रतलाम जिले के थाना औधोगिक क्षेत्र जावरा में पकडा गया। पुलिस द्वारा आरोपीयों (1) गोलु माली पिता रामचंद्र माली (24) निवासी जावरा फाटा रतलाम (2) राजेन्द्र उर्फ यशवंतसिंह राजपूत पिता सोहनसिंह राजपूत (32) निवासी म. नं. 35 थावरिया बाजार रतलाम को उक्त ट्रक ले जाते हुये पकडा। थाना जावरा औधोगिक क्षेत्र थाना द्वारा आरोपीयों को ट्रक जप्त कर न्यायालय में पेश किया गया। तदुपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रोटेक्सन वारंट पर गिरफ्तार कर इन्दौर लाया गया तथा आज दिनांक 20.10.2016 को आरोपियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमाण्ड लेकर आरोपीयो से वारदात के संबन्ध मे एंव अन्य चोरी गये वाहनो के सबन्ध मे पूछताछ की गई जो हाल मे इन्दौर जिले का लोकल मैकेनिकल के माध्यम से वाहन चुराना पाया गया। रतलाम जिले एवं प्रतापगढ राजस्थान से गिरफ्तारशुदा आरोपीयो के तार जुडे होना पाया गया। आरोपीयो से बारिकी से पूछताछ की जा रही है।

ग्लोबल इन्वेसटर समिट हेतु यातायात प्लान


इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2016-  ब्रिलियन्ट कन्वेशन सेन्टर स्कीम न. 78 इन्दौर में दिनांक 22 एवं 23 अक्टूबर 2016 को इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन हो रहा है जिसमें हजारों की संखया में आमंत्रित गणमान्यजनों का आगमन होगा। दिनांक 22 एवं 23 अक्टूबर 2016 के लिये कार्यक्रम स्थल के आसपास व्यवस्था निम्नानुसार रहेगी :- 

पार्किग व्यवस्था :-
1 गणमान्य अतिथियों (GOH & INVITEE) के लगभग 500 वाहनों की पार्किग गेट क्र. 3 के सामने पानी की टंकी वाले मैदान तथा ब्रिलियन्ट टाईटेनियम के बगल वाले खाली मैदान में की जायेगी। 
2 मीडिया की पार्किग ब्रिलियन्ट Atlantis के सामने खाली मैदान में की जायेगी । 
3 शासकीय वाहनों की पार्किग हेतु ब्रिलियन्ट टाईटेनियम की तलघर (Underground)पार्किग उपयोग की जावेगी । 
4 सामान्य पार्किग हेतु प्रेस्टीज कॉलेज परिसर, लाईफ केयर अस्पताल के साईड से, सिका स्कुल के पास निर्धारित पार्किग उपयोग की जावेगी । 

कार्यक्रम में शामिल होने वाले गणमान्य हेतु आने जाने का मार्ग :-
1 रेडीसन होटल/ए.बी.रोड/भोपाल/देवास की ओर से आने वाले आंगतुक बाम्बे हास्पिटल से सत्यसाई स्कूल चौराहाहोते हुये कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकेगे । 
2 इसी प्रकार सयाजी होटल/फार्चुन होटल/उज्जैन/एयरपोर्ट की ओर से आने वाले आंगन्तुक बापट चौराहे से कार्यक्रम स्थल पर पहुंच सकेगे ।
3 उक्त क्षेत्र में केवल कार्यक्रम स्थल पर आने वाले पासधारी वाहन ही प्रवेद्गा कर सकेगे । शेष वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा । 
प्रवेश व्यवस्था :-
1 गेट क्र. 1 से व्ही.व्ही.आई.पी. प्रवेश कर सकेगे ।
2 गेट क्र. 3 से गणमान्य अतिथि (GOH & INVITEE) प्रवेश कर सकेगे ।
3 गेट क्र. 4 से मीडिया एवं डेलीगेट प्रवेश कर सकेगे ।
4 गेट क्र. 5 से (Services)प्रवेश कर सकेगे। 

ब्रिलियन्ट कन्वेशन स्थल के आस-पास स्थित कार्यालय एवं स्कूलों में आने जाने हेतु 
1 उक्त दिनांक को बापट चौराहे से स्कीम नम्बर 78 एवं कार्यक्रम स्थल ब्रिलियन्ट कनवेशन सेन्टर की तरफ प्रातः 8:00 बजे तक ही आना जाना कर सकते है, 8:00 बजे के पश्चात उक्त क्षेत्र में केवल कार्यक्रम स्थल पर आने वाले पासधारी वाहन ही प्रवेश कर सकेगे । शेष वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा । 
2 वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में आमजन एवं वाहन चालक बापट चौराहा से विजयनगर होते हुए सत्यसाई चौराहा, स्कीम न. 136, स्कीम नम्बर 78 या निरन्जनपुर चौराहा होते हुये अपने गन्तव्य स्थल तक पहुॅच सकते है।
3 लाईफ केयर हास्पिटल ,प्रेस्टीज कॉलेज एवं आस-पास के कार्यालयों/संस्थानों में कार्य करने वाले/रहवासी भी बापट चौराहें की तरफ न आते हुए उपरोक्त दर्शाए मार्ग का उपयोग कर सकते ।
4 इसी प्रकार कार्यक्रम स्थल के पीछे स्थित स्कूलों, कार्यालयों एवं रहवासी भी निरंजनपुर चौराहें होते हुए सिक्का स्कूल तक ही अपने वाहनों से आना-जाना कर सकेंगे।

भारी/हल्के भार वाहनों का प्रतिबंध - 

दिनांक 22 एवं 23 को भौरासला चौराहा से बापट चौराहा होते हुये निरंजन पुर जाने एवं आने वाले भारी/हल्के भार वाहनों पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा । 
1 देवास की ओर से उज्जैन जाने वाले वाहन क्षिप्रा से सांवेर की ओर आ-जा सकेगे। 
2 खण्डवा एवं मानपुर की ओर से उज्जैन जाने वाले वाहन क्षिप्रा होते हुये सांवेर की ओर आ-जा सकेगे ।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 96 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 20 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 38 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 117 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अक्टूबर 2016 को 02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 117 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना लसुडिया द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर 2016 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर 351 स्वामी विवेकानंद कॉलोनी तलावलीचांदा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यही के रहने वाले सतपाल उर्फ पप्पू सिंह पिता अमरजीत सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1000 रूपयें कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 20 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रतवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 अक्टूबर 2016 कोफरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 58 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 19 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

11 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 अक्टूबर  2016 को 11 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 82 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक19 अक्टूबर  2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर काका ढाबा के सामने रिंग रोड तथा पिपल्याराव, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 96 बी द्वारकापुरी निवासी कमल पिता गजेन्द्र कुशवाह तथा 36 बबलू नागर का मकान पिपल्याराव निवासी सुनील उर्फ सोनू पिता हुकमचंद खत्री को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से कुल 12750 रूपयें कीमत की 315 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, October 19, 2016

युवती का पीछा कर परेशान करने वाला मनचला, वी. केयर फॉर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 19 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को, उसका पीछा कर परेशान करने वाला व उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देने वाले मनचले युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना आजाद नगर क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई कि, विकास उर्फ गोलू यादव बार-बार आवेदिका का पीछा कर रहा है और जबरदस्ती दोस्ती करने का बोल रहा है, जो मना करने पर भी नहीं मान रहा तथा मेरे परिवार वालो को जान से मारने की धमकी दे रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर, वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, अनावेदक विकास उर्फ गोलू यादव (20) निवासी 67 राम नगर मूसाखेड़ी इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी विकास को पकड़कर, पुलिस थाना आजाद नगर के सुपुर्द किया गया है, जिस पर उसके विरूद्ध अप. क्रं. 339/16 धारा 354-डी, 506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


तीन वाहन चोर, पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से लाखों रूपयें के आठ दोपहिया वाहन बरामद


इन्दौर-दिनांक 19 अक्टूबर 2016-इन्दौर शहर में वाहन चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री सन्तोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर पूर्व अपराधियों एवं संदिग्धो पर विशेष नजर रखते हएु, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्यमें पुलिस अधीक्षक पूर्व श्रीमती मोनिका शुक्ला व अति. पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना हीरा नगर द्वारा तीन वाहन चोरों को आठ दोपहिया वाहन सहित पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना हीरानगर क्षेत्रान्तर्गत वाहन चोरी की वारदातों पर नियत्रंण हेतु नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के निर्देशन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकांत चौरसिया द्वारा अपनी टीम को स्थानीय वाहन चोरों एवं पूर्व में वाहन चोरी के अपराध में गिरफ्तार आरोपियों पर निगरानी हेतु लगाया गया था तथा वाहन चोरी के संभावित स्थानों पर अपनी टीम को सक्रिय कर रखा था। इस दौरान पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति नक्षत्र गार्डन के सामने खडे होकर मोटर साईकिल औने-पौने दाम में बेंचने की बात कर रहे है तथा बापट चौराहा पर जाने की बात कर रहे है। मुखविर से सूचना के आधार पर बापट चौराहा पर पुलिस टीम को चैकिंग हेतु लगाया गया तो बापट चौराहा तरफ आते आरोपी पुलिस को देखकर गाडी पलटा कर भागने लगे। पुलिस टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर न्यायनगर पुलिया पर पकड लिया। पूछताछ में आरोपीगण कोई संतोषजनकजबाब नहीं दे पाए। आरोपियों ने अपना नाम रोहित पिता महेन्द्र पंड्‌या (22) निवासी स्कीम न. 78 इन्दौर तथा छोटू उर्फ अम्रतांश पिता नरेन्द्र पाल (22) निवासी 102 सी.एम. सुखलिया इन्दौर बताया गया। जांच में आरोपियों से जप्त मोटरसाईकिल थाना हीरानगर के अपराध की पाये जाने से आरोपियों से सखती से पूछताछ की गई तो ने लगभग सात आठ मोटर साईकिल शहर के पुलिस थाना जूनी इंदौर, भंवरकुआं, विजयनगर, एम.जी. रोड, लसुडिया से चुराना कबूल किया है। पुलिस थाना हीरानगर ने आरोपियों की निशानदेही पर 3.5 लाख रूपयें कीमत के कुल सात दोपहिया वाहन जप्त किये हैं। पुलिस को संदेह है कि आरोपियों के साथ अन्य आरोपी भी वाहन चोरी के कार्य में संलिप्त है, जिनके बारे में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा मामले की जांच कर अन्य आरोपियों के संबंध में पूंछतांछ एवं बरामदगी के प्रयास किये जा रहे हैं।
आरोपी रोहित पंड्‌या पूर्व में भी वाहन चोरी के आरोप में जेल जा चुका है तथा अन्य आरोपी छोटू उर्फ अम्रतांश भी अबैध हथियार व चैन स्नैचिंग के मामले में गिरफ्तार हो चुका है । पुलिस द्वारा आरोपियों के आपराधिक रिकार्ड के संबंध मेंजानकारी एकत्रित की जा रही है। एक अन्य वाहन चोर विष्णु पिता कमल सिंह राठौर (19) निवासी ग्राम डासरी थाना बेटमा जिला इन्दौर को गिरफ्तार किया गया है, जिससे एक पल्सर मोटर सायकल जप्त की गयी है। पुलिस द्वारा आरोपी विष्णु से भी अन्य प्रकणों के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त वाहन चोरों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी हीरा नगर श्री शशिकांत चौरसिया, सउनि अमरजीत सिंह राठौर, प्रआर. राजाराम ढाकोने, प्रआर. जितेन्द्र रघुवंशी, प्रआर. लक्ष्मण वास्कले, आर. देवेन्द्र सिंह जादौन, आर. राजेन्द्र सिंह रघुवंशी, आर. प्रवीण सिंह तथा आर. गुलरेज की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


पूर्व विक्रय प्लाट का, डरा धमका कर पुनः विक्रय अनुबंध लेख तैयार करवाया जाकर, धोखाधड़ी करने वाले तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 19 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना छत्रीपुरा के अपराध क्रं 151/16 धारा 420,406 भादवि मे कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना जूनी इदौर के द्वारा प्रकरण के आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 07.06.16 को फरियादी नितिन गवते पिता अशोक गवते व्दारा पुलिस थाना छत्रीपुरा पर उपस्थित होकर रिपोर्ट कि की मै डी 9/1 एमओजी लाईन मे रहता हूं तथा सेल्समेन का काम करता हूं। मै अंकुर अवस्थी निवासी सुदामानगर इन्दौर को विगत 8 सालो से जानता हूं। आज से करीब दस माह पूर्व अंकुर अवस्थी से मेरे व्दारा सूर्यदेवनगर स्थित प्लाट क्रं 4-सी का सौदा 48,90,000/- रूपये मे किया गया था जो दिनांक 01.07.2015 को अंकुर अवस्थी के घर पर आकर स्टाम्प पर लिखापढी लाकर प्रस्तुत करने पर बयाना पेटे 4,51,000/- रूपये साक्षियो के समक्ष दिये गये थे,जो बाद मे मालूम पडा कि अंकुर अवस्थी व्दारा उक्त प्लाट को बंटी डांगी को भी विक्रय किया जाकर विक्रय अनुबंध लेख किया गया है। इस प्रकार अंकुर अवस्थी व्दारा सूर्यदेवनगर स्थित प्लाट क्रं 4-सी का विक्रय दो लोगो को किया जाकर अवैध धनलाभ अर्जित किया जाकर हमारे साथ धोखाधडी की है।  मैने अंकुर अवस्थी से कई बार मिलकर अपने रूपये वापस मांगे परंतु अंकुर अवस्थी व्दारा मेरे रूपये नही लौटाये गये तथा मेरे रूपयो की अफरा तफरी कर दिया है। मुझे और भी जानकारी मिली है कि इसी प्लाट को अंकुर अवस्थी व्दारा किसी सतीश भावलकर नामक व्यक्ति तथा कामिनी भावलकर पति हेमन्त को भी विक्रय किया गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी अंकुर अवस्थी के विरूद्ध थाना छत्रीपुरा पर अपराध क्रं 151/2016 धारा 420,406 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।     
प्रकरण मे अनुसंधान के दौरान पुलिस थाना छत्रीपुरा व्दारा फरियादी से प्लाट के विक्रय इकरारनामा एवं बंटी डांगी से विक्रय अनुबंध लेख इकरारनामा जप्त किया जाकर आरोपी अंकुर अवस्थी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर, न्यायालय के आदेश से जेल दाखिल कराया गया जो वर्तमान मे जमानत पर है। प्रकरण मे आरोपी के पिता अजय कुमारअवस्थी के व्दारा अंकुर अवस्थी को षडयंत्रपूर्वक फंसाने का उल्लेख करते हुए वरिष्ठ अधिकारियो को आवेदन प्रस्तुत किया गया। उक्त प्रकरण में प्लाट के नाम पर धोखाधड़ी करने व आरोपी को झूठा फंसाने की शिकायत के तथ्यों को गंभीरता से लेत हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा प्रकरण में निष्पक्ष जांच कर, उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु प्रकरण की विवेचना थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन सिंघल को दी जाकर, आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
थाना प्रभारी जूनी इन्दौर व उनकी टीम द्वारा प्रकरण की विवेचना के दौरान फरियादी नितिन गवते एवं साक्षीयों के कथन लिये गये व उनका सीडीआर व अन्य तकनीकी आधार पर परीक्षण किया गया। नितिन गवते ने अपने कथनो मे बताया है कि दिनांक 01.07.15 को प्रातः 11.00 बजे से 2.00 बजे तक वह घर मे एमओजी लाईन था एवं इसी दौरान आरोपी अंकुर अवस्थी उससे मिलने उसके घर आया एवं लिखापढी कराने के उपरांत 1.30 से 2.00 बजे के मध्य आना बता रहा है। जबकि नितिन गवते के मोबाईल की काल डिटेल का अवलोकन करते दिनांक 01.07.2015 को नितिन गवते का लोकेशन 10.22 बजे प्रिकांको कालोनी, 11.45 से 12.56 बजेतक बी.के.सिंधी कालोनी एवं 13.14 बजे से 17.00 बजे तक प्रिकांको कालोनी वैशाली नगर मे लोकेशन आ रहा है एवं अंकुर अवस्थी से नितिन गवते की फोन पर कोई बातचीत नही होना पाया गया। जिससे कथनो एवं नितिन गवते की मोबाईल कांल डिटेल मे प्राप्त लोकेशन के आधार पर विरोधाभास प्रकट हो रहा है। दिनांक 1/7/2015 को नितिन गवते एवं अंकुर अवस्थी का 11.00 बजे से 2.00 बजे तक लोकेशन एमओजी लाईन मे नही है।  प्रकरण मे इकरारनामा लेख के साक्षी अजय राजानी के कथनो से उसकी कांलडिटेल का अवलोकन किया गया जिसमे अजय राजानी के व्दारा बताया कि दिनांक 01.07.15 को 10.30-11.00 बजे दुकान जाने के लिये निकला जो एम.ओ.जी लाईन पर नितिन गवते से 10-12 नंबर लेने के कारण उसके घर गया, उस समय नितिन गवते व किशन घर पर ही बैठे हुए थे उसी समय अंकुर भी एमओजी लाईन मे आया तब नितिन ने मुझे 10-15 मिनट का रूकने के लिये कहा। उक्त संबंध मे अजय राजानी की मोबाईल कांल डिटेल का अवलोकन करते दिनांक 01.07.15 को रात्रि 00.04 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक वह अपने निवास राजमहल कालोनी मे रहा। जिसका त्रिवेणी कालोनी टावर लोकेशन आ रहा है तथा 12.23 बजे पलसीकरपर बैक के पास एवं 12.31 से 12.50 बजे तक बोहरा बाजार एवं 13.45 से 15.46 बजे तक बाम्बे रेडियोज नावेल्टी मार्केट जेलरोड इन्दौर पर लोकेशन आ रहा है। अजय राजानी के मोबाईल पर लगातार कांल इनकमिंग या आउटगोईंग हो रही है जिसमे 11.00 बजे से 2.00 बजे तक एक भी लोकेशन एमओजी लाईन की नही है, जिससे यह स्पष्ट है कि अजय राजानी दिनांक 01.07.15 को वहां पर उपस्थित नही था एवं कथनानुसार 10-15 दिन बाद मे दोस्ती यारी के कारण उसे गंगवाल बस स्टेण्ड के पास बुलाकर स्टाम्प पर साईन कराई गई।  जिससे यह स्पष्टहै कि स्टाम्प पर लिखापढी एमओजी लाईन मे नही हुई एवं अंकुर अवस्थी के प्लाट का सौदा एवं 4,51,000 रूपये का लेनदेन अजय राजानी के समक्ष नही हुआ। अन्य साक्षी किशन असरानी के कथनो एवं उसकी सीडीआर का भी अवलोकन किया गया किशन असरानी व्दारा कथनो मे बताया कि दिनांक 01.07.15 को नितिन गवते के साथ छत्रीबाग मे था एवं उसके प्लाट के लेनदेन के समय मै उसके साथ 2.00 बजे करीब एमओजी लाईन गया। जहां पर अंकुर अवस्थी आया तब नितिन ने स्टाम्प पर लिखापढी करने के लिये कहा तब अंकुर अवस्थी स्टाम्प लेने के लिये गया एवं 10-15 मिनट बाद स्टाम्प लेकरआया तब मेरे सामने नितिन ने 4,51,000/- रूपये दिये और मैने स्टाम्प पर साईन किये स्टाम्प पर लिखापढी थी कि नही यह मुझे ध्यान नही है। साक्षी किशन असरानी के कथनो से उसकी मोबाईल कांल डिटेल का अवलोकन किया गया जिसमे उसका दिनांक 01.07.15 का लोकेशन 10.29 बजे से 15.34 बजे तक गोल्डन पैलेस कालोनी मे लोकेशन आ रही है तथा इसके उपरांत 21.27 से 11.25 तक पुनः गोल्डन पैलेस कालोनी मे लोकेशन है लगातार बातचीत होने बाद भी कोई लोकेशन एमओजी लाईन या छत्रीबाग की नही आ रही है, जिससे यह स्पष्ट है कि दिनांक 01.07.15 को साक्षी की उपस्थिति एमओजी लाईन मे नही थी जिससे उसके समक्ष लिखापढी एवं रूपयो का लेनदेन भी स्पष्ट नही है। इस प्रकार नितिन गवते एवं साक्षी अजय राजानी, किशन असरानी तीनो के कथनो एवं तीनो की कांल डिटेल लोकेशन का अवलोकन करते तीनो के कथनो मे विरोधाभास होकर पूर्व से ही प्लाट की बाउड्रीवाल होने से नितिन गवते एवं अंकुर अवस्थी के मध्य 4,51,000/- रूपयो के आपसी लेनदेन की पुष्टि एवं प्लाट का क्रय विक्रय सिद्ध नही होता है तथा स्टाम्प पर समस्त जगह हस्ताक्षर पेज के कोने पर क्रेता एवं विक्रेता व्दारा किये गये है तथा लेख काफीउपर दर्ज है जिससे यह स्पष्ट है कि साईन पहले कराये गये है एवं लिखापढी बाद मे नियोजित की गई है। जिससे फरियादी नितिन गवते के साथ अंकुर अवस्थी व्दारा धोखाधडी प्रकरण के अनुसंधान मे परिलक्षित नही हो रही है।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में उक्त प्लाट के एक और खरीददार फरियादी बंटी डांगी एवं साक्षी के कथनो का तकनीकी आधार पर परीक्षण किया गया। प्रकरण मे अनुसंधान के दौरान बंटी डांगी एवं संबंधित साक्षियो के कथन लिये गये जिसने बताया कि अंकुर को नवम्बर 2014 से अप्रैल 2016 तक अलग अलग समय पर करीबन 17,50,000 रूपये उधार दिये थे जो अंकुर व्दारा 5 लाख रूपये का चेक देने पर चेक बाउंस हो गया था। भुगतान नही होने के कारण मैने अंकुर से तकादा किया तब उसने मुझसे कहा कि आप मेरा प्लाट ले लो या बिकवा दो तो मैने अंकुर से प्लाट का सौदा 35 लाख रूपये मे किया। जिसमे दिनांक 08.07.2015 को उक्त प्लाट का विक्रय अनुबंध लेख हेतु मेरे व्दारा 15 लाख रूपये अंकुर अवस्थी को दिये गये तथा रजिस्ट्रार कार्यालय मे जाकर उपपंजीयक के समक्ष विक्रय अनुबंध लेख रजिस्टर्ड किया गया तथा 06 जुलाई 2015 को ही 100 रूपये के स्टाम्प पर कब्जा पत्र एवं 2,50,000/-रूपये नगद प्राप्त करने का अनुबंध किया गया जिसमे समस्त राशि नगदी के रूप मे अंकुर अवस्थी को दी गई, जिसके एवज मे अंकुर व्दारा प्लाट की रजिस्ट्री की फोटोकांपी दिखाई जाकर एक प्रति दी गई परंतु असल रजिस्ट्री मांगने पर पेपर कही रखा जाना बताया। जिसके बाद मै उक्त प्लाट पर गया तो वहां पर भावलकर परिवार आ गया जिन्होने उक्त प्लाट की रजिस्ट्री अंकुर अवस्थी व्दारा स्वयं के पक्ष मे कराया जाना बताया।  प्रकरण के अन्य साक्षी रवि कुसमाकर के कथन लेख किये जिसने बताया कि दिनांक 08.07.15 को प्रातः 11.00 बजे से शाम 5.00 बजे तक बंटी डांगी के साथ मे था पहले समाजवाद नगर मे स्थित घर मे बंटी डांगी व्दारा 14-15 लाख रूपये अंकुर अवस्थी को दिये, उसके बाद हम रजिस्ट्रार कार्यालय मे आये जहां पर अंकुर और मै स्टाम्प लेने गये तब स्टाम्प की दुकान से 1000 रूपये का एक स्टाम्प और एक 100 रूपये का स्टाम्प लिया जिस हेतु आईडी की आवश्यकता होने से मेरा वोटर आईडी कार्ड दिया और स्टाम्प पर एवं रजिस्टर पर भी साईन मैने ही किया था। मैने केवल रजिस्ट्रार आफिस मे साईन किये थे मेरे सामने कोई अन्य स्टाम्प पर लिखापढी नही हुई ना ही मैने कोई अन्य स्टाम्प पर साईन किया है।साक्षी धर्मेन्द्र बिलोदिया ने बताया कि दिनांक 08.07.15 को मै, बंटी डांगी, अंकुर अवस्थी और रवि साथ मे थे जहां पर अंकुर स्टाम्प लेने गया था और थोडी देर बाद वापस स्टाम्प लेकर आया। स्टाम्प पर लिखापढी की हुई थी जिसमे मैने गवाह बतौर 2-3 जगह साईन किये थे उसके उपरांत अन्य कोई लिखापढी मेरे सामने नही हुई।
पुलिस टीम द्वारा प्रकरण के पूर्व प्लाट धारक व स्वतंत्र साक्षियो के कथनो का  परीक्षण किया गया। प्रकरण मे अनुसंधान करते सूर्यदेवनगर प्लाट क्रं 4-सी दिनांक 10/04/2014 को सतीश भावलकर एवं कामिनी भावलकर के व्दारा क्रय किया जाकर उसी समय उसकी बाउड्रीवाल का निर्माण किया जाकर प्लाट पर कब्जा किया गया था। वर्ष 2015 मे बंटी डांगी व उसके साथी देखने आये थे बाउड्रीवाल को देखकर पूछने पर उनको बताया था कि उक्त प्लाट हमारे व्दारा खरीदा गया है एवं माह सितम्बर 2015 मे उसका निर्माण भी शुरू कर दिया। तब भी बंटी डांगी आकर उक्त प्लाट स्वयं का होना बता रहा था तब हमने उनके कागज मांगे तथा बताया कि जब हमारे व्दारा प्लाट वर्ष 2014 मे ही खरीद लिया था तो आपने इसकी लिखापढी क्यो करवाई। उसके बाद अजय अवस्थी से जाकर मिले जिन्होने बताया किबंटी डांगी व्दारा जबरदस्ती धमकाकर दबाव बनाकर अंकुर अवस्थी से उक्त प्लाट की लिखापढी की गई है तथा कोई परेशानी नही होने का आश्वासन दिया था।  उपरोक्त घटनाक्रम के संबंध मे स्वतंत्र साक्षी श्रीमती प्रेमलता साहू पति विवेक साहू से चर्चा की गई जिसने बताया कि वह एडवोकेट है तथा अंकुर अवस्थी दिनांक 08.07.15 को रजिस्ट्रार कार्यालय से पैदल आता हुआ दिखाई दिया था तब उसने मुझे बताया था कि बंटी डांगी व उसके साथियो ने डराधमकाकर पूर्व मे बेचे हुए प्लाट की लिखापढी जबर्दस्ती करा ली है, तब मैने उसको इसकी शिकायत वरिष्ठ अधिकारियो से करने बाबत बताया था। अन्य साक्षी राम कुमावत पिता सुखलाल कुमावत व्दारा भी अंकुर अवस्थी को दिनांक 08.07.15 को अन्नपूर्णा मंदिर के पास अंकुर अवस्थी को मोटर सायकल पर दो व्यक्तियो के व्दारा जबर्दस्ती ले जाते हुए देखना बताया है। 
प्रकरण की सम्पूर्ण विवेचना करते पुलिस टीम द्वारा जांच के आधार पर पाया कि, दिनांक 10.04.2014 को सूर्यदेवनगर प्लाट क्रं 4-सी अंकुर अवस्थी व अजय अवस्थी व्दारा सतीश एवं कामिनी भावलकर को विक्रय कर पंजीयन कराया गया था जिसमे बाउड्रीवाल का निर्माण क्रेता व्दारा उसी समय किया गया था।बंटी डांगी व्दारा अपने उधार दिये गये रूपयो की वसूली के लिये अंकुर अवस्थी को घोर उपहति करने के भय मे डालकर बेईमानीपूर्वक धौस धपट कर दबाव बनाकर दिनांक 08.07.2015 को उक्त प्लाट के औरिजनल दस्तावेजो एवं रूपयो के लेनदेन के बगैर प्लाट क्रं 4-सी का अनुबंध लेख पंजीयन कराया गया एवं उसी दिन अपने साथी रवि कुसमाकर के माध्यम से अंकुर अवस्थी के नाम से स्टाम्प क्रय कर कोरे स्टाम्प पर अंकुर अवस्थी के हस्ताक्षर करवाये गये तथा पूर्व के अन्य स्टाम्प का उपयोग अपने स्कूल के दोस्त नितिन गवते के साथ षडयंत्र कर एक अन्य विक्रय लेख तथा कब्जा लेख तैयार करवाया गया जिसका पंजीयन नही है एवं इसी अनुबंध लेख के आधार पर बंटी डांगी, नितिन गवते व उसके साथियो के व्दारा षडयंत्र किया जाकर अंकुर अवस्थी के विरूद्ध रिपोर्ट की गई।  प्रकरण मे सभी फरियादी एवं साक्षियो के कथनो एवं कांल डिटेल का अवलोकन करते एवं प्लाट क्रं 4-सी के मालिक के कथनो एवं स्वतंत्र साक्षियो के कथनो के आधार पर बंटी डांगी व्दारा आरोपी अंकुर अवस्थी के साथ अपने लेनदेन को पूर्ण करने हेतु उसे घोर उपहति करने के भय मे डालकर बेईमानीपूर्वक दबाव बनाकर पूर्व मे विक्रय किये गये प्लाट का पुनः विक्रयअनुबंध लेख तैयार करवाया जाकर तथा स्टाम्पो पर आरोपी के दबावपूर्वक साईन कराकर उससे अन्य लोगो के साथ षडयंत्र कर अनुबंध लेख तैयार करवाया जाना पाया गया। जिससे प्रकरण मे फरियादी नितिन गवते एवं बंटी डांगी के विरूद्ध धारा 384,120-बी भादवि का इजाफा किया गया है। प्रकरण में आज दिनांक 19.10.16 को पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा आरोपी नितिन गवते, बंटी डांगी तथा रवि कुसमाकर को माननीय न्यायालय भेजा गया है।

उक्त प्रकरण में आरोपियों की धोखाधड़ी का पर्दाफाश कर, उन्हे पकड़ने में, वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण एवं उल्लेखनीय भूमिका रही।