Tuesday, October 11, 2016

कर्बला मेला इंतजाम व्यवस्था के दौरान यातायात डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा


इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2016-इन्दौर शहर में मोहर्रम का सरकारी ताजिया दिनांक 12.10.2016 को इमामबाडा से 14.00 बजे से उठकर सुभाष चौक राजबाडा ,यशवंतरोड ,मच्छीबाजार, पंढरीनाथ, हरसिद्धी, मोतीतबेला, कलेक्टोरेट चौराहा होता हुआ कर्बला मैदान पर आयेगा जिससे कर्बला मैदान पर एवं रास्ते में अधिक भीड़ होने की संभावना है। इस दौरान शहर में यातायात निर्बाध रूप से संचालित करने के लिये बड़े वाहन, चार पहिया वाहन एवं दो पहिया वाहनों का डायवर्शन निम्नानुसार रहेगा :-

1              भारी भार वाहनों का डायवर्शन :- ट्रक, आयशर, भारी भार वाहन, टंसपोर्ट नगर से चोईथराम मंडी चौराहा, उत्सव होटल, रेती मंडी, फूटी कोठी, चंदन नगर एवं गंगवाल से होकर आ जा सकेंगे
                                               
2              लोक परिवहन वाहन एवं अन्य चार पहिया वाहनों का डायवर्शनः- जो लोक परिवहन बस एवं अन्य चार पहिया वाहन भॅवरकुआ टॉवर से महूनाका की ओर जाना चाहते है, वह टॉवर चौराहा, पलसीकर से माणिकबाग ब्रिज होते हुए राजीव गॉधी चौराहे से राजेन्द्र नगर, उत्सव होटल, गोपुर, फूटीकोठी होते हुये महॅूनाका गंगवाल की ओर जा सकेंगे। इसीप्रकार जो भारी वाहन गंगवाल, महॅूनाका से टंसपोर्ट नगर तरफ जाना चाहते हैं वह वाहन  गंगवाल से चंदन नगर फूटीकोठी एवं महॅूनाके से फूटीकोठी होते हुये उत्सव होटल से राजीव गॉधी, टंसपोर्ट नगर जा सकेंगे।

3              प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहन जो पलसीकर तरफ से महॅूनाका, अन्नपूर्णा, फूटीकोठी तरफ जाना चाहते है। वह पलसीकर से माणिकबाग ब्रिज, चोइथराम सब्जी मण्डी होते हुये केसरबाग रेल्वे क्रांिसंग से अन्नपूर्णा फूटीकोठी एवं महॅूनाका की ओर जा सकते है।

4              जब सभी ताजिये कर्बला के अंदर प्रवेश कर जायेगे तब यातायात के दबाव को देखते हुये प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहनो को, जो महॅूनाका की ओर जाना चाहते है उन्हे हेमू कालोनी, हरसिद्धि, मच्छीबाजार, यशवंत रोड़, राजमोहल्ला होते हुये महॅूनाका की ओर आवश्यकतानुसार भेजा जा सकता हैं।

5              फूटीकोठी, अन्नपूर्णा रोड़ तरफ से आने वाले लोक परिवहन के वाहनो को महॅूनाका से राजमोहल्ला, यशवंत चौक से पलसीकर होते हुये भॅवरकुऑ की तरफ जा सकतें है।

6              अन्नपूर्णा रोड़ तथा फूटीकोठी तरफ से यशवंत रोड़ तरफ से जाने वाले प्रायवेट चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों कोमहॅूनाका से छत्रीपुरा, मालगंज, नरसिंह बाजार से यशवंत रोड़ की ओर जा सकते है।

7              चार पहिया, दो पहिया प्रायवेट वाहन चालक जो भॅवरकुआ, टॉवर की तरफ जाना चाहते है वह महॅूनाका से आरटीओ रोड़ होते हुये केशरबाग रेल्वे क्रासिंग से चोइथराम होते  भॅवरकुआ एवं टॉवर आ एवं जा सकेंगे।


आम जनता एवं वाहन चालकों से अनुरोध है कि कृपया असुविधा से बचने के लिये समयानुसार वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 46 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 11 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 20 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 39 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वाराशहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2016 को 01 गैर जमानती, 03 गिरफ्तारी तथा 39 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें, 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2016 को 00.45 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर शीतला मंदिर के पास परदेशीपुरा गली नं.9, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, दीपेश उर्फ दीपू पिता अशोक राय, मनीष पिता रामचरण बंदावड़े, नरेन्द्र पिता अनिल राजलवाल तथा शैलेन्द्र उर्फ शेलू पिता राजकुमार शेरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 860 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।            
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर2016 को 19.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंवरासला चौराहा, इन्दौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, 233/3 महाराणा प्रताप नगर बाणगंगा इन्दौर निवासी लक्की उर्फ शुभम पिता प्रहलाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपयें कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर  2016 को 19.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, पिंक फ्लावर स्कूल के सामने जनता क्वाटर, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 3/4 मालवामिल पक्की चाल इन्दौर निवासी कान्हा उर्फ करण पिता संजय अहिर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 11 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्रीडी. कल्याण चक्रतवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 10 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गिरफ्तारी तथा 29 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 10 अक्टूबर  2016 को 07 गिरफ्तारी तथा 29 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें, 04 आरोपीगिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2016 को 16.30 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मालवीय धर्मशाला के पीछे ग्राम दतौंदा से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले कमल पिता काशीराम, राकेश पिता ब्रजलाल, विजय पिता रामप्रसाद तथा अशोक पिता रामेश्वर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1360 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।            पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 11 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 10 अक्टूबर 2016 को 10.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर ग्राम सिधीपुरा से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले तोलाराम पिता नरसिंह भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 18 हजार 700 रूपयें कीमत की आठ पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


Monday, October 10, 2016

police officers of the week


कुखयात जिलाबदर बदमाश, पुलिस थाना हीरानगर की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री सन्तोष कुमार सिंह द्वारा पूर्व अपराधियों एवं शहर से जिलाबदरअपराधियों की वर्तमान स्थिति एवं उनके निवास की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर उनकी गतिविधियों पर नजर रखते हुए, आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश, सभी थाना प्रभारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्रीमति मोनिका शुक्ला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश कुमार सिंह के मार्गदर्शन में, पुलिस थाना हीरानगर द्वारा जिलाबदर अवधि का उल्लंघन कर शहर में घूमने वाले एक जिलाबदर बदमाश को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
थाना प्रभारी हीरानगर शशिकान्त चौरसिया द्धारा अपनी टीम को थाना क्षेत्र एवं शहर के जिलाबदर अपराधियों के बारें में जानकारी एकत्रित कर, उनकी गतिविधियों पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया था। पुलिस टीम द्वारा जानकारी प्राप्त की तो पता चला कि पुलिस थाना परदेशीपुरा क्षेत्र के बदमाश शेखर खाटवा पिता कृष्णा खाटवा (22) निवासी लालगली परदेशीपुरा इन्दौर की आपराधिक गतिविधियों के कारण, उसे दिनांक 30.07.16 से आगामी 06 माह के लिये जिलाबदर किया गया था। पुलिस टीम के आरक्षक राजेन्द्र सिंह रघुवंशी व आरक्षक प्रवीण सिंह ने जब इसकी पतारसी की तो पता चला कि शेखर खाटवा, उक्त जिलाबदर अवधि काउल्लंघन करते हुए चोरी छुपे अपने घर पर आता है एवं इलेक्ट्रानिक काम्पलेक्स के पीछे मैदान में फरारी काटता है। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बडी ही सजगता व कुशलता से आरोपी को इलेक्ट्रानिक काम्पलेक्स के पीछे मैदान से पकड़ा गया। आरोपी पर हत्या के प्रयास मारपीट, जुआ , सट्टा , अवैध बसूली , अवैध शस्त्र , अवैध शराब विक्रय सहित करीबन दर्जन भर से ज्यादा गंभीर अपराध पंजीबद्ध हैं। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 14 म.प्र.राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त शातिर बदमाश को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी हीरानगर श्री शशिकान्त चौरसिया के नेतृतव में प्रआर. रमजान खान, आर. राजेन्द्र रघुवंशी, आर. प्रवीण सिंह तथा आर. गुलरेज की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 42 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 10 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 20 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -
13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गिरफ्तारी तथा 18 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्नथाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अक्टूबर 2016 को 07 गिरफ्तारी तथा 18 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 10 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी. कल्याण चक्रतवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 09 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 22 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ.के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 31 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 09 अक्टूबर  2016 को 02 गैर जमानती, 09 गिरफ्तारी तथा 31 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते मिलें, 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2016 को 01.05 बजे, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीन इक्का दाल मिल के साइड में उघोग नगर, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, गुलाब पिता भेरू सिंह सोलंकी, दीपक पिता सुरेश कुमावत, दीपक पिता नंदराम कोरी तथा भंवरसिंह पिता कमलसिंह गुर्जर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 11 हजार 150 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।             
                पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर 2016 को 17.55 बजे, प्रजापत नगर बी सेक्टर, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत काजुऑ खेलते हुये मिलें, विजय पिता बाबूलाल प्रजापत, देवेन्द्र पिता नारायण बांगर तथा मनीष पिता रामस्वरूप सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1400 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 10 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 09 अक्टूबर  2016 को 18.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, लटूरबाग, कमला नेहरू नगर के पास इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 40 कुम्हारखाड़ी इन्दौर निवासी विशाल पिता अशोक पाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।



Sunday, October 9, 2016

क्राईम वॉच ''एक सूचना इन्दौर के लिये''


इन्दौर-दिनांक 09 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस की आनलाइन पहल क्राईम वॉच पर इससप्ताह में 238सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी                                      05%
यातायात व्यवस्था संबंधी                              05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी                           15%
आवारातत्वों की उपस्थिति संबंधी                        20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी                                 05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी                                                       05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी          10%
सिटीजनकॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी         10%
अन्य                                            25%

अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञातवाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी, फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्तिजनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी- 
                                                               
वाट्‌सअप से     25%                       मोबाईल से     50%                       लेंडलाईन से     25%
''प्रमुख सफलताऐं''

·         मुंबई निवासी महिला ने, इंदौर में रहने वाली सहेली की जिदंगी क्राइम वॉच की मदद से बचाई :-भवानी नगर में अन्नपूर्णा क्षेत्र में निवासरत महिला की सहेली ने मुंबई से क्राइम वॉच पर फोन कर सूचित किया कि मेरी सहेली के साथ उसके घर वाले मार-पीट कर रहे हैं, आप मदद पहुचाये, सूचना पर तत्काल थाना अन्नपूर्णा द्वारा कार्यवाही की गई ।

·         आपसी विवाद की वजह से क्राइम वॉच पर दी झूठी सूचना :- सूचनाकर्ता ने बताया कि सेठीनगर में शिवाजी मंदिर के पास शराब बेची जाती है, क्राइम वॉच द्वारा कार्यवाही करने पर सूचना झूठी पाई गई आपसी विवाद के चलते सूचना देना पाया गया ।

·         मॉ कर रही थी बच्ची के साथ मार-पीट, सूचना आई क्राइम वॉच पर :-बृजेशवरी एक्टेंशन निवासी युवती ने दी क्राइम वॉच पर सूचना मेरी मॉ बुरी तरह से मेरे साथ मार-पीट कर रही है, सूचना पर थाना कनाडिया द्वारा कार्यवाही की गई ।

·         अन्नपूर्णा रोड पर छोटी बच्ची के साथ शराबी कर रहा था मार-पीट राहगीर ने सूचना दी क्राइम वॉच पर :-अन्नपूर्णा रोड महावर नगर के पास शराबी छोटी बच्ची से मार-पीट कर रहा था ये दृश्य रोड से गुजर रहे व्यक्ति ने देखा, सूचना पर तत्काल थाना अन्नपूर्णा द्वारा कार्यवाही की गई ।

·         रोका कानून व्यवस्था की स्थिति निर्मित होने से :- नगर निगम कर्मचारी द्वारा युवक के साथ की गई बदसलूकी जिससे आक्रोशित होकर युवक ने नगर निगम के विरोध में व्हाट्‌सअप पर वायरल किया जवाहर मार्ग बंद कराने का मैसेज जो पहुचा क्राइम वॉच तक, सूचना पर तत्काल युवक से संपर्क कर थाना पण्डरीनाथ पर कार्यवाही की गई ।

·         आरोपी पक्ष बना रहा था राजीनामे के लिये दबाव तो मॉगी मदद क्राइम वॉच से :-सूचनाकर्ता ने बताया कि स्कीमनंबर 54  में बुरी तरह मार-पीट की मैं थाने रिपोर्ट करने जा रहा हू, तो मुझ पर दबाव बना रहे हैं लेकिन में कार्यवाही करवाना चाहता हू । सूचना पर तत्काल थाना विजयनगर द्वारा कार्यवाही की गई ।

·         महू स्थित सात रास्ता पर माताजी के पाण्डाल में आवारातत्वों द्वारा की गई अभद्रता जिससे रहवासियों ने परेशान होकर सूचना दी क्राइम वॉच पर, सूचना पर तत्काल महू द्वारा कार्यवाही की गई ।

·         राजमौहल्ला स्थित खालसा कॉलेज के पास कुछ आवारा लडके, लडकियों की स्कूटी पर आकर बैठ जाते हैं व सिगरेट पीते हैं व गाली गलौच करते हैं मना करने पर गाडी फोडने की धमकी देते हैं सूचना पर थाना छत्रीपुरा पर कार्यवाही की गई ।

·         मोबाइल फोन पर युवती को अशलील मैसेज करने वाले पकडायें:- मोबाइल फोन पर परेशान करने  के संबंध में 27 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।

·         आवारातत्व :- 1 वृद्धावन कॉलोनी सुरभि स्कूल के पास असमाजिक तत्व खडे रहने की सूचना पर थाना बाणगंगा द्वारा कार्यवाही की गई ।
2. मरीमाता में पोलोग्राउड के पास में आवारातत्वों के नशा करके खडे रहने की सूचना पर तत्काल थाना बाणगंगा द्वाराआवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
3 श्रीराम नगर पालदा  के पास में आवारातत्वों के खडे रहने की सूचना पर थाना भंवरकुआ द्वारा कार्यवाही की गई
4 मालवीय नगर में दरगाह के पास आवारातत्वों द्वारा शराब पीकर गाली-गलौच एवं हुडदंग मचाने की सूचना पर थाना विजयनगर  द्वारा कार्यवाही की गई ।
5     साधु वासवानी नगर में असामाजिक तत्वों के हुडदंग की सूचना पर थाना जूनीइंदौर द्वारा कार्यवाही की गई ।

·         देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :-देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।

·         सिटीजनकॉप:- सिटीजनकॉप एनड्रयड एप्लीकेशन पर दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य शिकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता ले रहे हैं क्रांइम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है ।
·         एटीएम फ्रॉडः- कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटाबेस मे सर्च  पर डालें।

·         यातायात :- यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेजगति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिन पर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।


·         क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 06 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।