Monday, October 3, 2016


इन्दौर 03 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 37 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

04 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 18 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 08 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 08 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयों द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर  2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर कुम्हारखाडी मैन रोड बाणगंगा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले यही के रहने वाले अनिल पिता शिव प्यारे शुक्ला तथा चंद्रशेखर पिता प्रकाश चंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 5100 रूपये कीमत की 08 बॉटल व 09 क्वाटर अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर  2016 को 19.45 बजे, नंदलालपुरा सब्जी मण्उी के पास इंदौर, से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले यही के रहने वाले रोहित पिता दुर्गाप्रसाद खटीक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3000 रूपये कीमत की 05बॉटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 


इन्दौर 03 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 02 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 38 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 आदतन 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 08 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थानाक्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 02 अक्टूबर  2016 को 04 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ खेलते हुये मिले 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर 2016 को 17.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रजत की चाय की दुकान के पीछे, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिले कल्लू पिता खलील एहमद खान, अमित पिता अशोक सेन, दीपक पिता सुरेश तथा गणेश उर्फ गल्ला पिता नारायण लोधी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 260 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर  2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर छत्रीपुरा थाना क्षेत्रान्तर्गत इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलेमुर्गीकेन्द्र शासकीय क्वाटर एमओजी लाईन निवासी योगेश पिता चंदूलाल मिथोर तथा 101 लोधी कॉलोनी निवासी लाडो बाई पति जयकिशन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 52 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना जूनी इंदौर द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर  2016 को 21.40 बजे, मूखबधिर स्कूल के सामने पंचशील नगर लोहामण्डी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले मामा रोड लाइन्स के पास लोहामण्डी इंदौर निवासी राकेश पिता तोलाराम जैबरिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बडगौंदा द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर  2016 को 14.30 बजे, गंगा जलिया रोड कोदरिया, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले कमला नगर वैटेनरी कॉलेज के पीछे किशनगंज निवासी अरूण पिता संतोष परमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 640 रूपये कीमत की 16 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर  2016 को 15.00 बजे, पानी की टंकी के पास ग्राम पोटलोद, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले ग्राम पोटलोद सांवेर निवासी दिनेश पिताबाबू सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 20 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 03 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 02 अक्टूबर  2016 को 16.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चोइथराम सब्जी मण्डी में फू्रट मण्डी दुकान नं0 21 के पीछे, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ब्लाक आई म. नं. 40 दिग्विजय मल्टी अहीर खेडी इंदौर निवासी विजय उर्फ बिरजू पिता हीरालाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।  
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Sunday, October 2, 2016

''एक सूचना इन्दौर के लिये''



      क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 233 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   05%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी       15%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी 05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,                  05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी      10%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 25%

           अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी  -

       वाट्‌सअप से 25%      मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 25%
''प्रमुख सफलताऐं''

कुंभ में गुमद्गाुदा हुये 13 वर्षीय बालक क्राइम वॉच ने ढूॅढनिकाला आंध्रप्रदेश से :- विशाखापट्‌टनम चाइल्ड हेल्पलाइन द्वारा क्राइम वॉच से संपर्क कर जानकारी दी कि उनके पास एक 13 साल का लडका है जो कि अपने आप को मध्यप्रदेश का बता रहा है सूचना पर हमारे द्वारा बालक के बारे में जानकारी एक़ित्रत कर उसके परिजनों की तलाश कर लडके के पिता मूसाखेडी निवासी को उनके गुमशुुदा बेटे के बारे में जानकारी देकर खोये हुये बच्चे को उसके परिवार से मिलवाया ।
रिंग रोड से चाय का ट्र्‌क काटकर चुरा ले गये चोरों को पकडवाया गोधरा (गुजरात) से :- इंदौर रिंग रोड से चाय के ट्र्‌क को काटकर चोरी कर ले गये चोरों को क्राइम वॉच ने गोधरा पुलिस की मदद से गिरफतार करवाया है जिसपर थाना लसुडिया पर अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
महिला को घूर रहा था राजवाडे पर मनचला :- महिला ने क्राइम वॉच पर बताया कि आज मैं अपनी सहेली के साथ राजवाडा पर थी तभी मुझे  मनचला घूरने लगा मैंने जोर से कहॉ कि क्राइम वॉच घूरने वाले मनचलो को भी पकडता है, इतना सुनते ही भाग गया मनचला ।
मॉ ने भोपाल से सूचना दी कि मेरी बेटी इंदौर के एक हॉस्टल में रहती है उसे हॉस्टल संचालक ने हॉस्टल से बाहर निकाल दिया है आपकुछ करें :- युवती लसुडिया क्षेत्र स्थित एक हॉस्टल में रहती है हॉस्टल संचालक से विवाद होने पर उसे आधी रात को हॉस्टल से निकाल दिया है आप कुछ करे सूचना पर तत्काल थाना लसुडिया द्वारा कार्यवाही की गई ।
सुलझाया पारिवारिक विवाद :- महिला ने सूचना दी कि मेरा पति मेरे साथ बहुत मार-पीट कर रहा है आप जल्दी मदद पहुॅचाये नहीं तो मुझे जान से मार डालेगा, सूचना पर तत्काल थाना द्वारिकापुरी द्वारा महिला के पति के विरूद्ध कार्यवाही की गई ।
सहकर्मी कर रहा था महिला को परेशान सूचना आई क्राइम वॉच पर :- सरकारी अस्पताल में कार्यरत महिला को साथ काम करने वाला पुरूष कई दिनों से परेशान कर रहा था जिसकी सूचना महिला ने क्राइम वॉच पर दी जिस पर थाना संयोगितागंज पर कार्यवाही की गई ।
वृद्ध माता-पिता के साथ बेटा कर रहा था मार-पीट :- एमआई क्षेत्र निवासी वृद्ध माता-पिता के साथ बेटा शराब पीकर मार-पीट कर रहा था सूचना पर तत्काल थाना एमआईजी द्वारा कार्यवाही की गई ।
युवक के साथ लोन वसूली के नाम पर हुई मार-पीट सूचना आई क्राइम वॉच पर :- युवक ने बताया कि मेरे घर पर कुछ लोग लोन वसूली के नाम पर आये और मुझे अपने साथ ले जाकरमार-पीट की है सूचनना पर तत्काल थाना कनाडिया द्वारा कार्यवाही की गई ।
नकली पुलिस अधिकारी बनकर थाने में खडी गाडी नीलामी में कम दामों पर दिलाने के नाम पर लिये रूपये :- सूचनाकर्ता ने बताया कि मुझे एक व्यक्ति ने क्राइम ब्रांच अधिकारी बनकर थाने में खडी गाडी नीलामी के नाम पर सूचनाकर्ता को दिलाने का बोलकर लिये रूपये गाडी नहीं दिलवाई तो सूचना आई क्राइम वॉच पर जिसपर तत्काल कार्यवाही करते हुये स्वंय को पुलिस अधिकारी बताने वाले व्यक्ति के उपर थाना अन्नपूर्णा पर कार्यवाही की गई ।
बच्चों की चल रही थी परीक्षा शराबी पिता रोज बच्चों के साथ करता था मार-पीट तंग आकर मॉ ने सूचना दी क्राइम वॉच पर :- महिला ने सूचना दी कि मेरे बच्चों की परीक्षा चल रही है पति रोज शराब पीकर आते हैं और बच्चों के साथ रोज मार-पीट करते हैं सूचना पर तत्काल थाना द्वारिकापुरी द्वारा कार्यवाही की गई ।
क्राइम वॉच पहुॅचा युवाओं के बीच दिया इंदौर को अपराध मुक्त बनाने का संदेश :- क्राइम वॉच इंदौर के विभिन्न स्कूल व कॉलेजों में इंदौर के युवा वर्ग को अपराध तथा अपराधी के बारे में क्राइम वॉच की सूचना देकर अपराध मुक्त इंदौर बनाने का संदेश दे रहा है साथ ही युवा वर्ग के विभिन्न समस्यायों के लिये हमें सूचना देने की जानकारी प्रदान की ।
असमाजिक तत्वों ने बनाया सूचनाकर्ता के घर के सामने मंच आने-जाने का रास्ता कर दिया बंद परेशान होकर सूचना दी क्राइम वॉच पर :- युवक ने बताया कि क्षेत्र के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा मेरे घर के सामने मंच बना दिया गया है आने-जाने का रास्ता भी बंद कर दिया है मना करने पर धमकी देते हैं आप कुछ करें । सूचना पर थाना रावजी बाजार द्वारा कार्यवाही कर मंच को हटाया गया ।
मोबाइल फोन पर युवती को अद्गलील मैसेज करने वाले पकडायें :-  मोबाइल फोन पर परेशान करने  के संबंध में 27 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।
प्रजापत नगर निवासी युवती को मनचला कर रहा था मोबाइल पर परेशान सूचना पर युवक के विरूद्ध द्वारिकापुरी पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया ।
आवारातत्व :- 1. ऑर्विट माल  के पास असमाजिक तत्व खडे रहने की सूचना पर थाना छोटी ग्वालटोली द्वारा कार्यवाही की गई ।
2.परदेशीपुरा हनुमान मंदिर के पास में आवारातत्वों के नशा करके खडे रहने की सूचना पर तत्काल थाना परदेशीपुरा द्वारा आवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
3 प्रतीक सेतु के पास में आवारा तत्वों के खडे रहने की सूचना पर थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कार्यवाही की गई
4 महादेव नगर में पानी की टंकी के पास आवारातत्वों द्वारा शराब पीकर गाली-गलौच एवं हुडदंग मचाने की सूचना पर थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कार्यवाही की गई ।
5 लाल बाग परिसर में असामाजिक तत्वों के हुडदंग की सूचना पर थाना अन्नपूर्णा द्वारा कार्यवाही की गई ।
6. वेलोसिटी मल्टीप्लेक्स के पास में अवारातत्वों के खडे होने की सूचना पर थाना विजयनगर द्वारा कार्यवाही की गई ।
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 06 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 77 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में



इन्दौर 02 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 28 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

09 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2016 को 02 गैर जमानती वारन्टी, 07 गिरफ्तारी तथा 51 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर  2016 को 14.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रामकृष्ण बाग चौराहा खजराना, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 264 रामकृष्णबाग बी सेक्टर खजराना निवासी विनोद पंवार पिता नारायण पंवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया। 
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 02 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 01 अक्टूबर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिकतत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 49 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


11 आदतन 19 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर  2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 11 आदतन व 19 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 10 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 01 अक्टूबर  2016 को 05 गैर जमानती, 10 गिरफ्तारी तथा 77 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिननांक 02 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर  2016 को 23.00बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर राधा बाई के घर के सामने पाण्डे गली धारनाका महू, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले यही के रहने वाले नेहरू ंिसह पिता घेघरिया भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1400 रूपये कीमत की 35 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर  2016 को 18.00 बजे, फरियादी के घर के सामने ग्राम बोरिया, से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले ग्राम बसान्द्रा निवासी राजेश उर्फ राजा पिता विक्रम सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1250 रूपये कीमत की 25 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर  2016 को 21.10 बजे, आरोपी के घर के सामने चमार मोहल्ला बीजलपुर, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले 577 चमार मोहल्ला बीजलपुर निवासी जगदीश पिता काशीराम जाटव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।


अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 02 अक्टूबर2016-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 01 अक्टूबर  2016 को 21.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, चौइथराम देशी कलाली के सामने, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मंगल सिंटी के पीछे जैन मंदिर के पास विजय नगर निवासी राजेश पिता गोपाल मोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, October 1, 2016

बजाज कंपनी डुप्लीकेट आटो पार्टस बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2016-  बजाज कंपनी अनुसंधान अधिकारी मोहित यादव द्वारा पुलिस थाना पलासिया क्षैत्र मे कनाडिया रोड स्थित नितीन व जेथलिया नाम की दुकान पर बजाज कंपनी के डुप्लीकेट सामान बेचने की सूचना दी गई जिस पर  थाना प्रभारी पलासिया श्री शिवपाल सिंह कुशवाह द्वारा थाना पलासिया के उप निरीक्षक सागर चौहान हमराही बल के बताये स्थान कनाडिया रोड नितीन आटो पार्टस दुकान पर पहुचे जहा तलाशी लेने पर बजाज कंपनी के डुप्लीकेट आटो पार्टस आईल सील, फोर्क डबल, एलीमेंट एयर  फिल्टर व गीयर लीवर पाये गये तथा दूसरी दुकान जेथलिया आटो पार्टस की तलाशी लेने पर बजाज कंपनी के डुप्लीकेट आटो पार्टस डीस्क क्लज फ्रीक्शन, आईलसील, प्लेट फिक्शन डीस्क, केम च्वीनकीट, चेन्स पाकेट कीट इत्यादि पाये गये जिसे कपंनी के अनुसंधान अधिकारी मोहित यादव ने मौके पर परीक्षण कर डुप्लीकेट होना बताया, उक्त दोनों दुकानों पर बेचा जा रहा सामान कंपनी का अधिकृत माल ना होकर नकली माल है उक्त दोनों आरोपीयों 1. गिरधर पिता जेठानंद सोनी निवासी मल्हारगंज तथा 2. महेंद्र पिता अमरचन्द माहेश्वरी निवासी गिरधर नगर इंदौर की दुकान से उक्त डुप्लीकेट सामग्री विधिवत जप्त किया आरोपीगणों का यह कृत्य प्रतिलिल्याधिकार अधिनियम 1957 की धारा 63, 65 के अन्तर्गत दण्डनीयहोने से आरोपी को मौके पर गिरफ्तार किया जाकर प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

महिलाओं की सुरक्षा हेतु 10 विशेष महिला पीसीआर वाहन गठित




इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2016- उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इंदौर पुलिस द्वारा महिलाओं की सुरक्षा को बेहतर बनाने उद्‌देश्य से किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत नवदुर्गा त्योहार पर होने वाले गरबा एवं अन्य आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुये अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी मार्गदर्शन में इंदौर जिले के 10 विशेष महिला पीसीआर वाहन आज दिनांक 01 अक्टूबर से चलाये जा रहे है। इन सभी 10 विशेष महिला पीसीआर वाहनों की कार्यप्रणाली का नियंत्रण अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी द्वारा किया जावेगा। प्रत्येक विशेष महिला पीसीआर वाहन में एक प्रभारी अधिकारी होगा। प्रत्येक महिला पीसीआर प्रभारी को उक्त सम्बन्ध में विस्तार से दिशा निर्देश दिये गये। 
उक्त विशेष महिला पीसीआर वाहन रात्रि 02.00 बजे तक इंदौर शहर में होने वाले बडे गरबा आयोजन क्षेत्रों में पुलिस थाना पलासिया, परदेशीपुरा, तुकोगंज, विजयनगर, लसुडिया, अन्नपूर्णां, पढरीनाथ, एरोड्रम, भंवरकुआ तथा आजाद नगर थाना क्षेत्रान्तर्गत भ्रमण करतेरहेगें जो भीड में असामाजिक तत्वों पर नियंत्रण रखने की कार्यवाही करेगे।

विकास के नाम पर, धोखाधडी कर भूखंड बेचने वाला गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2016-  दिनांक 30.09.2016 को आवेदक रमेश दुर्गिया पिता अटल राय दुर्गिया उम्र 59 वर्ष निवासी 10, हेमसन कालोनी कलेक्टर आफिस के सामने इन्दौर व उनकी पत्नी श्रीमती भावना दुर्गिया व्दारा पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के समक्ष आवेदन प्रस्तुत किया गया उक्त आवेदन पत्रों की जाँच में दोनो पक्षो के कथन एंव आवेदक व्दारा प्रस्तुत दस्तावेजो से पाया कि साक्षी गृह निर्माण संस्था व्दारा वर्ष 1998 मे पुष्प बाटिका नामक कालोनी को विकसित कर भूखण्ड दिये गये थे आवेदक को भी उक्त कालोनी मे 5000-5000 वर्गफीट के दो भूखण्ड क्रमांक 57 व 58 दिये गये थे। जिनके लिए आवेदक द्वारा भूखण्ड क्रमांक 57 व 58 की प्रत्येक की कीमत मय विकास शुल्क विकास शुल्क सहित 1,26,000 रुपये कुल राशि 2,52,000 रूपये दे दिये गये थे एवं विकास कार्य हेतु भी एक अनुबंध निष्पादित कर आवेदक से 50,000 रु प्राप्त कर विकास करना तय हुआ था। परन्तु अनावेदक रमेश नागर एवं महेश गुजराती व्दारा आवेदक के हित मे रजिस्ट्री कर दी गई एवं जल्द ही विकास कार्य पूर्ण करने का बतायागया जो  कि मार्च 2000 तक पूर्ण कर आवेदक को भूखण्ड का कब्जा देना था चूकि अऩावेदक व्दारा आवेदक से सम्पूर्ण विक्रय प्रतिफल राशि प्राप्त कर लेने के बाद भी विकास कार्य पूर्ण नही किया एवं भूखण्ड धारक को राजिस्ट्री अनुसार भूखण्ड आवंटित नही कर धोखाधडी की गयी। अनावेदक पक्ष का यह कृत्य धोखाधडी का पाया जाने से रमेश नागर एवं महेश गुजराती के विरूद्ध पुलिस थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक 744/2016 धारा 420, 467, 468 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया तथा साक्षी गृह निर्माण समिति व सौरभ कन्सट्रक्शन के संचालकगण एवं कर्ताधर्ता महेश पिता नवनीतलाल गुजराती निवासी 22 रानीसती कालोनी य़शवन्त निवास रोड इन्दौर को गिरफ्तार किया गया व प्रकरण के अऩ्य आरोपी रमेश नागर पिता गिरधार गोपाल नागर की तलाश जारी है ।

गुजरात की गैंग ने किया एक और चोरी का खुलासाजिसके अंतर्गत चोरी गयी 07 लाख रूपये कीमत की 57 बैटरियां बरामद




इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2016- दिनांक 24.09.2016 को फरियादी गिरजाशंकर पिता कुन्दन यादव उम्र 42 वर्ष निवासी 160, डी.एस. 5 स्कीम नं. 78 इन्दौर ने पुलिस थाना लसुडिया पर रिपोर्ट की थी कि अज्ञात बदमाश फरियादी के ट्रक मे रखी चाय पत्ती के बैग तिरपाल काटकर चुराकर ले गये है। इस पर पुलिस थाना लसुडिया पर अपराध क्रमांक 728/2016 धारा 379 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था। थाना प्रभारी लसुडिया श्री आर.डी. कानवा एवं उनकी टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि गुजरात की गैंग देवास नाका क्षेत्र मे देखी गई है जो स्वयं अपने ट्रक लेकर आते है व खडे ट्रक के पास अपना ट्रक खडा कर माल चोरी कर चले जाते है। जिससे उक्त सूचना से वरिष्ठ अधिकारीयों को अवगत कराया गया। 
        उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व इंदौर श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लसुडिया श्री आर.डी. कानवा ने नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था। टीम द्वारा गोधरा गुजरात जाकर पतारसी करते हुये आरोपी (1) शोएब उर्फ फताकी पिता हुसैन निवासी मला कम्पाउण्ड गोधरा गुजरात (2) मोहसीन पिता सुलोमन समोल पिता वली निवासी फडिया गोधरा गुजरात      (3) शोएब पिता मोहम्मद हमीपन मीठे खान मोहल्ला गोधरा गुजरात (4) जमश पिता महेन्द्र भाई धाके निवासी कीमडी गुजरात को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर लिया गया था तथा इनसे चाय पत्ती के 6,44,.000/- रुपये कीमत के 92 बैग बरामद किये गये थे।  
         आरोपीगणो को पुलिस रिमाण्ड पर लिया जाकर पूछताछ करने पर आरोपी जिसमे (1) शोएब उर्फ फताकी पिता हुसैन पता मला कम्पाउण्ड गोधरा गुजरात (2) मोहसीन पिता सुलोमन समोल पिता वली फडिया गोधरा गुजरात (3) शोएब पिता मोहम्मद हमीपन मीठे खान मोहल्ला गोधरा गुजरात से पूछताछ करने पर उनके द्वारा माह जुलाई 2016 मे लसुडिया मोरी तालाब के पास गोडाऊन से 07 लाख रूपये कीमत की 57 बैटरियां चोरी करना कबूल किया तथा बैटरियों को आनन्द गुजरात मे एक गोडाऊन मे रखना बताया जिस पर पुलिस द्वारा आनन्दा गुजरात जाकर 07 लाख रूपये कीमत की 57 बैटरियां जप्त की गई । 
उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारीलसुडिया आर.डी. कानवा एवं उनकी टीम के उनि. रमेश चौहान. सउनि. राकेश चौहान. प्रआऱ. सन्तोष बामनिया, आर. राजेन्द्र का सराहानीय योगदान रहा है।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 118 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 01 अक्टूबर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 30 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

12 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 14 गिरफ्तारी तथा 129 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितम्बर 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 14 गिरफ्तारी तथा 129 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2016 को 12.14 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चमार मोहल्ला खजराना, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले यही के रहने वाले राजेश पिता रामरतन सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 

इन्दौर 01 अक्टूबर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 30 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुएकुल 73 आरोपियों को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

19 आदतन 16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 19 आदतन व 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 29 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 30 सितम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 29 गिरफ्तारी तथा 102 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2016 को 19.30 बजे, मुखबिर से मिलींसूचना के आधार पर कृषि मण्डी के पास सांवेर, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले ग्राम राजोदा सांवेर निवासी गजराज पिता रामचंद्र चमार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध भांग सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2016 को 11.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पल्सीकर चौराहा बैंक के पास, इंदौर से अवैध भांग ले जाते/बैचते हुये मिले 71 छत्रीपुरा इंदौर निवासी चेतन जायसवाल पिता सुखराम जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 03 किलोग्राम अवैध सूखी भांग जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है। 


अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 01 अक्टूबर 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2016 को 01.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, छोटा बांगडदा रोड अंग्रेजी शराब दुकान केपास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 47 बैंक कॉलोनी अन्नपूर्णां निवासी राजा पिता जगदीशचंद्र सांखला को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक देशी पिस्टल मय एक जिंदा कारतूस के जप्त की गयी। 
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 30 सितम्बर 2016 को 01.34 बजे, देशी कलाली के सामने धार रोड चंदननगर, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 224 आजाद नगर इंदौर निवासी इरफान उर्फ अकरम पिता रियाज खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Friday, September 30, 2016

पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्रान्तर्गत नगर सुरक्षा समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2016- उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता से बेहतर सामन्जस्य स्थापित करने के उद्‌देश्य से किये जा रहे प्रयासों केअन्तर्गत पुलिस थाना चंदन नगर थाना परिसर  में आज दिनांक 30.09.16 को आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों के साथ जनसंवाद बैठक एवं नगर सुरक्षा समिति के नये सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश द्विवेदी, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील पाटीदार, थाना प्रभारी चंदन नगर श्री यागेश सिंह तोमर की उपस्थिति में, क्षेत्र के गणमान्य नागरिकगण, नगर सुरक्षा समिति के नये 200 सदस्यों सहित अन्य सदस्यगण सम्मिलित हुए।

                इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित सदस्यों से चर्चा की गई व और वे किस प्रकार पुलिस के सहयोगी हो सकते है, बताते हुए उन्हे प्रशिक्षण दिया गया। आगामी त्यौहारों को देखते हुए वे किस प्रकार पुलिस व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था को बनाये रखने में अपना महत्वपूर्ण जनसहयोग दे सकते है समझाईश दी गयी।



पुलिस थाना लसूड़िया क्षेत्रान्तर्गत अभिव्यक्ति गरबा में लगे सुरक्षा कर्मियों का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 30 सितम्बर 2016- उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा आम जनता से बेहतर सामन्जस्य स्थापित करने के उद्‌देश्य से किये जा रहे प्रयासों के अन्तर्गत पुलिस थाना लसूड़िया क्षेत्रान्तर्गत अभिव्यक्ति गरबा स्थल पर आज दिनांक 30.09.16 को आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए, उक्त गरबा स्थल पर लगे प्रायवेट सुरक्षा कमियों एवं नगर सुरक्षा समिति सदस्यों का एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में अति. पुलिस अधीक्षकपूर्व श्री राकेश सिंह, थाना प्रभारी लसूड़िया श्री आर.डी. कानवा की उपस्थिति में, गरबा स्थल की सुरक्षा व्यवस्था में लगे सुरक्षाकर्मी तथा नगर सुरक्षा समिति के सदस्यगण सम्मिलित हुए।

                इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा उपस्थित सुरक्षा कर्मियों तथा नगर सुरक्षा समिति सदस्यों को आगामी त्यौहारों को देखते हुए पुलिस व्यवस्था तथा कानून व्यवस्था को बनाये रखने के लिये उन्हे किस प्रकार अपनी ड्‌युटी करना है, विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। उक्त त्यौहारों के दौरान वह आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हएु किस प्रकार व्यवस्थाएं संभाले ये बतलाया गया तथा उन्हे वहां लगे पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ मिलकर गरबा स्थल पर व्यवस्थाओं को संभालने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते हुए, उनके कर्तव्य पालन के बारें मे उचित मार्गदर्शन किया गया।