Monday, September 26, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 194 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 26 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

20 गैर जमानती वारन्टी, 44 गिरफ्तारी तथा 98 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 20 गैर जमानती वारन्टी, 44 गिरफ्तारी तथा 98 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बंजारी माता मंदिर के पास भट्‌टा रोड भागीरथपुरा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले पवन टैंक हाउस के पीछे गली 888 भागीरथपुरा इंदौर निवासी ज्ञानप्रकाश उर्फ जानी पिता मन्नुलाल भतकारे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 15 हजार 750 रूपयें कीमत की 63 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना तेजाजीनगर द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 14.00 बजे, भील मोहल्ला लिम्बोदी, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले 35 चितावद कांकड इंदौर निवासी सुनील पिता मुन्नालाल राठौर को पकडा गया। पुलिस द्वाराइसके कब्जे से 200 रूपयें कीमत की 02 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 20.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, खालसा चौक निरंजनपुर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले अवतार ंिसह पिता साधुसिंह बराड को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।     
पुलिस द्वारा आरोपर को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 26 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 110 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 25सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 10 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

24 गैर जमानती वारन्टी, 55 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 24 गैर जमानती, 55 गिरफ्तारी तथा 90 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 16 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 22.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बी 141 की प्रथम मंजिल के पीछे वाले कमरे पार्श्वनाथ कॉलोनी, इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, लक्ष्मीचंद्र पिता भगवानदास,विजय पिता भागचंद्र, मुकेश पिता अर्जुनदास, हरीश पिता लक्ष्मीचंद्र, दिलीप पिता रमेशलाल कटारिया, सन्नी पिता नारायण दास कालरा, विक्रम पिता प्रताप चन्दानी तथा जीतू पिता नारायण दास कालरा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 76 हजार 200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 14.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर महू नीमच रोड घाटा बिल्लोद बस स्टेण्ड के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले ग्राम उखेडिया लिा रतलाम निवासी भुजिया कंजर पिता सुजानिया सिसोदिया कंजर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 7000 रूपयें कीमत की 70 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 19.30 बजे, रामनगर नाले के पास, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले इन्द्रानगर बाबू की चक्की के सामने इंदौर निवासी राजेश पिता दयाराम लोहार को पकडा गया। पुलिसद्वारा इसके कब्जे से 28 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस थाना रावजीबाजार द्वारा कल दिनांक 25 सितम्बर 2016 को 21.30 बजे, नरंिसंह मंदिर के पीछे नाले किनारे मोती तबेला, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले 33/1 मोती तबेला इंदौर निवासी अमित पिता बाबूराव मराठा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 4000 रूपयें कीमत की 60 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा सात जुआरी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 26 सितम्बर 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर, थानाक्षेत्रान्तर्गत 131 ग्रेटर वैशाली का दूसरी मंजिल पर बने कमरे से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें सात जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके पास से 8500 रूपये नगद व्‌ ताश पत्ते जप्त किये गये है। पकड़े गये आरोपियों के नाम 1. महक पिता सुशील खण्डेलवाल निवासी सूर्यदेव नगर, 2. मोनू पिता राजू साल्वी निवासी ऋषि पैलेस, 3. दीपेश पिता सुभाष धनंकर निवासी प्रजापत नगर, 4. आशीष पिता बजरंग गडरिया निवासीप्रजापत नगर, 5. पप्पू पिता हरीराम भील निवासी अहीरखेड़ी कांकड़, 6. विजेन्द्र पिता संतोष सुनेल निवासी प्रजापत नगर तथा 7. कुन्दनपाल पिता रामचंद्र पाल निवासी प्रजापत नगर इन्दौर है। पुलिस द्वारा सातों आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है।
उक्त आरोपियों को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में उनि डी.के. तिवारी, आर. के.सी. शर्मा तथा एसएएफ के रिजर्व बल की सराहनीय भूमिका रही।



Sunday, September 25, 2016

''एक सूचना इन्दौर के लिये''

इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2016- क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 229 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   05%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी 15%
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी 05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,                  05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी 10%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 25%

           अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी  -
       वाट्‌सअप से 30%     मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 20%
''प्रमुख सफलताऐं''

फर्जी निकली अपहरण की कहानी, अपहृतस्वंय निकला धोखाधडी का आरोपी :- क्राइम वॉच पर सूचना आई कि मेरे भतीजे दो दिन से अज्ञात व्यक्ति अपहरण कर ले गये हैं अब तक कुछ पता नहीं चला आप मदद करें सूचना पर तत्काल हमारे द्वारा कार्यवाही कर अपह्‌त को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से छुडाया गया तो पता चला कि मामला रूपयों के लेन-देन का है । अपहृत ने स्वंय को बचाने के लिये स्वंय के अपहरण की कहानी गढी जिसपर थाना मल्हारगंज में अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
महिलाओं ने किया पैथोलेजी लैब में हंगामा सूचना आई क्रांइम वॉच पर :- महिला ने पैथोलॉजी लैब में एक्सरे करवाने के बाद किया विवाद मुझे एक्स-रे नहीं कराना पैसे वापस करो जिस पर लैब में बडा हंगामा होने पर सूचना क्राइम वॉच पर आई जिसपर थाना मल्हारगंज द्वारा कार्यवाही की गई । 
सार्वजनिक स्थान पर नद्गाा खोरी करने वाले पकडाये :- महिला ने दी सूचना मेरे घर के बाहर चौराहे पर कुछ लोग खुले आम शराब खोरी कर रहे हैं सूचना पर तत्काल शराबियों के विरूद्ध थाना जूनी इंदौर पर कार्यवाही की गई । 
मुंबई निवासी महिला के साथ इंदौर स्थित टूर ट्‌्रेवल्स संचालक ने की लाखों की धोखाधडी :- पलासिया इंदौर स्थित टूर-ट्र्‌ेवल्ससंचालक द्वारा मुंबई निवासी महिला से टूर पैकेज देने के नाम पर लाखों की धोखाधडी की गई सूचना पर जॉच की जा रही है ।
प्रतियोगी परीक्षाओं के प्रकाद्गाक से किया अभद्र व्यवहार :- प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबों में से परीक्षा में प्रशन नहीं आये तो छात्रों ने प्रकाद्गाक से किया अभद्र व्यवहार सूचना आई क्राइम वॉच से जिस पर कार्यवाही की गई । 
फार्मेसी में एडमिशन दिलाने के नाम पर की धोखाधडी सूचना आई क्राइम वॉच पर :- हरदा निवासी युवक के साथ फार्मेसी में एडमिशन दिलाने के नाम पर मोटी रकम वसूली गई एडमिशन नहीं मिलने पर सूचना आई क्राइम वॉच पर जिसकी जॉच की जा रही है । 
महिला से ट्र्‌ेवल्स संचालक ने किया अभद्र व्यवहार सूचना आई क्रांइम वॉच पर :- महिला ने सूचना दी कि मैं मुंबई का बस टिकिट बुक किया था लेकिन बस तय समय पर नहीं आई ट्र्‌ेवल्स वाले को फोन करने पर उसके द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया सूचना पर तत्काल ट्र्‌ेवल्स संचालक के विरूद्ध कार्यवाही की गई ।
जुंआ सट्‌टा :- विजयनगर में जुंआ चलने की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये आठ आरोपियों के विरूद्ध थाना विजयनगर पर कार्यवाही की गई । 
मोबाइल फोन पर युवतीको अशलील मैसेज करने वाले पकडायें :-  मोबाइल फोन पर परेशान करने  के संबंध में 29 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया।
आवारातत्व :- 1. सांवेर में कायस्थ खोडी रोड हनुमान मंदिर के पास असमाजिक तत्व खडे रहने की सूचना पर थाना सांवेर द्वारा कार्यवाही की गई ।
2. मुराई मौहल्ला में आवारातत्वों के नद्गाा करके खडे रहने की सूचना पर तत्काल थाना संयोगितागंज द्वारा आवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
3 महू नाका शिव मंदिर के पास में आवारा तत्वों के खडे रहने की सूचना पर  थाना छत्रीपुरा द्वारा  कार्यवाही की गई ।
4गली नं 02 शांतिदीप गैस एजेन्सी के पास आवारातत्वों द्वारा शराब पीकर गाली-गलौच एवं हुडदंग मचाने की सूचना पर थाना बाणगंगा द्वारा कार्यवाही की गई ।
5 रेशमगली पानी की टंकी के पास में  असामाजिक तत्वों के हुडदंग की सूचना पर थाना पंढरीनाथ द्वारा कार्यवाही की गई ।
6.कबीरखेडी में अवारातत्वों के खडे होने की सूचना पर थाना हीरानगर द्वारा कार्यवाही की गई ।
देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिएसूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।
ेंसिटीजन कॉप :-  सिटीजन कॉप एनड्रयड एप्लीकेशन दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य शिकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता ले रहे हैं क्रांइम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई द्गिाकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है । 
एटीएम फ्रॉडः- कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारी न दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च  पर डालें। 
यातायात :- यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 06 दर्जन से अधिकआरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा पांच जुआरी गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2016-पुलिस थाना एमजी रोड़ द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर, थानाक्षेत्रान्तर्गत चिमनबाग स्थित हाऊसिंग बोर्ड की बिल्डिंग की गैलेरी में बैठकर में ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें 5 जुआरियों को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके पास से 40 हजार 640 रूपये नगद व्‌ ताश पत्ते जप्त किये गये है। पकड़े गये आरोपियों के नाम 1. बाबु उर्फ़ फिरोज निवासी मोती तबेला, 2. संजय बांगर निवासी दुबे का बगीचा, 3. साहिल चौकसे निवासी रामकृष्ण बाग़, 4. नरेंद्र वर्मा निवासी जेल रोड तथ 5. उमेश अग्रवाल निवासी गंजी कम्पाउंड इन्दौर है। पुलिस द्वारा पांचो आरोपियों को गिरफ्तार कर, इनके विरूद्ध जुआ एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गयी है। 
  उक्त आरोपियों को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी एमजी रोड़ श्री बी.एस. रघुवंशी व उनकी टीम के सउनि विनोद गौड़, प्रआर. भागवत, आर. अनिल तथा आर. प्रताप की सराहनीय भूमिका रही।

शातिर चोर, चोरी के माल सहित पुलिस की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, पूर्व अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना एमजी रोड़ व क्राईम ब्रांच की टीम द्वारा एक शातिर चोर को, चोरी के माल सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना एमजीरोड क्षेत्र में हो रही चोरी की वारदातों पर नियत्रंण कर, आरोपियों के बारें में पता लगाने हेतु, पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, क्राईम ब्रांच व पुलिस थाना एमजी रोड़ की टीम को लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए, विगत दिनों थाना क्षेत्र में चोरी की वारदातो को अंजाम देने वाले बदमाश शमशेर पिता सलीम शाह (29) निवासी स्कीम नंबर 140 इन्दौर को पकड़ा गया। आरोपी ने पिछले दिनों क्षेत्र के हेमिल्टन रोड स्थित गोपी टॉवर से सोने चांदी के जेवरात,  कृष्णपुरा छत्री से 25 हजार नगद तथा पालीवालजिम जूना तुकोगंज इंदौर से खड़ी कार से एक एलसीडी टीवी को चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वाराा आरोपी से उक्त तीनों वारदातों के दौरान चुराया हुआ माल मश्रुका जप्त किया गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर, मान. न्यायालय से 3 दिन का पुलिस रिमांड लिया है, आरोपी से अन्य वारदातों के बारे में पूछताछ की जाएगी, जिसमें आरोपी से कई और वारदातों का खुलासा होने की सम्भावना है। 
उक्त शातिर चोर को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में इंचार्ज थाना प्रभारी एमजी रोड़ श्री बी.एस. रघुवंशी, सउनि सत्येन्द्र जादौन, प्रआर. कमल सिंह तथा संयुक्त टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 80 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 25 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 24 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

07 गैर जमानती वारन्टी, 16 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 सितम्बर 2016 को 07 गैर जमानती वारन्टी, 16 गिरफ्तारी तथा 95 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2016-पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2016 को 14.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, देशी कलाली के पास बंगाली चौराहा इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 123 पाटनीपुरा इन्दौर निवासी अनिल पिता मुन्नालाल यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।  
पुलिस द्वारा आरोपर को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 25 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 24 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्धकार्यवाही करते हुए कुल 35 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 21 गिरफ्तारी तथा 89 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 24 सितम्बर 2016 को 04 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 89 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 25 सितम्बर 2016-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 24 सितम्बर 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधारपर, सोमईश गार्डन के सामने धार रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 190/4 गडरिया मोहल्ला धार रोड़ इंदौर निवासी संदीप पिता कैलाश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।  
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, September 24, 2016

कैपिटल मार्केट क्राईम पर, एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन



इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2016-आज दिनांक 24.09.16 को पुलिस कंट्रोल रूम सभागार इन्दौर में  SEBI द्वारा इन्दौर पुलिस के लिये ^^ Investigation Proceeding in Capital market related frauds and complaints” विषय पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के मुखय आतिथ्य में आयोजित किया गया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व जिला न्यायाधीश श्री जगदीश बाहेती, ए.जी.एम. सेबी डॉं. दीपाली दीक्षित एवं पुलिस अधीक्षक मुखयालय इन्दौर श्री अखिलेश झा की उपस्थिति में इन्दौर के सभी अति. पुलिस अधीक्षक, समस्त नगर पुलिस अधीक्षकगण तथा सभी थानों से पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।

            कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ दीपाली दीक्षित द्वारा सेबी की कार्यप्रणाली एवं विभिन्न प्रकार के वित्तिय फ्रॉड के बारे में बताते हुए, जनता से अवैध फंड जुटाने के लिये चिटफंड, पोजी स्कीम, क्लेवटीव इन्वेस्टमेंट स्कीम के तहत किये जाने वाले वित्तिय फ्रॉड पर सेबी द्वारा किये जाने वाली कार्यवाही एवं इन स्कीमों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी। पूर्व जिला न्यायाधीश श्री बाहेती द्वारा फाइनेंशियल मार्केट क्राईम में पुलिस की भूमिका व उसकी कार्यप्रणाली के बारें में बताते हुए, सेबी, एस.सी.आर.ए. अधिनियम के प्रावधानों एवं उनके अनुपालन के संबंध में अवगत कराया गया। इस दौरान उपस्थित पुलिस अधिकारियों द्वारा भी वित्तिय फ्रॉड व अपराध में किस प्रकार विवेचना व कार्यवाही कर, इस प्रकार के अपराधों पर अंकुश लगाया जाये, इसकी बारिकियों को समझा।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 134 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 24 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 73 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-
12 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 15 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को 06 गैर जमानती वारन्टी, 25 गिरफ्तारी तथा 128 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ/सट्‌टा के गतिविधियों में लिप्त 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2016-पुलिस थाना लसूडिया द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को 13.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बिरला चेतक सीमेण्ट गोडाउन के पास राहुल गांधी नगर इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुआ खेलते हुये मिलें, रवि रायलवार पिता प्रभु नारायण, विवेक पिता राजकुमार, राजमल पिता हीरालाल, कपिल पिता हीरालाल चढार तथा संदीप पिता गया प्रसाद तिवारी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 4500 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
       पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को 20.50 बजे, पीपल चौक खजराना इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले जल्ला कॉलोनी निवासी फिदा हुसैनपिता छीता पटेल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर खजराना थाना क्षेत्रान्तर्गत, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिले 20 प्रभापुरी पीपल्याराव निवासी जसपाल पिता महेन्द्र सिंह, पटेल नगर निवासी अंजली पति धमेन्द्र सोनगरा, चमार मोहल्ला निवासी रीना पति राहुल बामनिया, चमार मोहल्ला निवासी मंजू बाई पति देवकरण तथा चमार मोहल्ला निवासी शांतिबाई पति कैलाश को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को 15.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, दीपमालाचौराहा, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 15 प्रिंस नगर निवासी मनोज पिता रमेश प्रजापति को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।      
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को 22.25 बजे, देशी कलाली के पीछे बायपास हनुमान मंदिर के पास सर्विस रोड, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पाटनीपुरा निवासी कमल पिता माता प्रसाद यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस थाना एमजी रोड द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को 13.30 बजे, पेट्रोल पंप के सामने सांई बाबा मंदिर के पास रामबाग, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नार्थ कमाठीपुरा निवासी कृष्णा पिता रणजीत सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 24 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वोंके विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 37 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 37 गिरफ्तारी तथा 121 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।
अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 24 सितम्बर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआ द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को 14.25 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर, प्रोफेसर कालोनी झुग्गी झोपडी वाली गली भंवरकुआ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, शिवाजी नगर निवासी शैलेन्द्र उर्फ शैलू पिता अशोक चौहान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।      
पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को 23.30 बजे, पुराना थाना चौराहा चंदननगर, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, रानानंदनगर निवासी शुभम पिता आनंद शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
       पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 23 सितम्बर 2016 को 21.15 बजे, बाखन बगीचे के सामने, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, मल्हारगंज निवासी वीशु उर्फ हिमांशु पिता सुनील काले को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।

       पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।