Wednesday, September 21, 2016

युवती की शादी तोड़ने के लिये, युवती व उसके होने वाले पति को जान से मार देने की धमकी देकर परेशान करने वाला, आरोपी वी केयर फोर यू की गिरफ्त में



इन्दौर 21 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को उसकी शादी तोड़ने के लिये अश्लील कॉल व मैसेज कर परेशान करने तथा युवती व उसके होने वाले पति को जान से मारने की धमकी देने वाले, आरोपी युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना एमआईजी क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी, कि मेरा पूर्व परिचित मित्र जिससे उसकी शादी होने वाली थी, वह मेरे मोबाईल नंबर पर बार-बार अश्लील मैसेज भेज रहा है व कॉल कर अश्लील बातें कर रहा है। मेरे द्वारा इसके लिये मना करने पर मुझे व मेरे होने वाले पति को भी जान से मारने की धमकी दे रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर, वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, उक्त अनावेदक संदीप जोशी पिता प्रकाशचंद जोशी (37) निवासी एफ-2 आशादीप अपार्टमेंट, विजय नगर लालघाटी भोपाल को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी संदीप को पकड़कर,पुलिस थाना एमआईजी के सुपुर्द किया गया है, जिस पर उसके विरूद्ध अप. क्रं. /16 धारा भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


युवती के मंगेतर, उसके चरित्र के संबंध में अर्नगल मैसेज भेज कर, सगाई तोड़ने का प्रयास करने वाला, आरोपी वी केयर फोर यू की गिरफ्त में



इन्दौर 21 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती की सगाई तोड़ने के लिये उसके मंगेतर को युवती के चरित्र के संबंध में अनर्गल बातें व अश्लील मैसेज कर परेशान करने वाले, आरोपी युवक को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना मल्हारगंज क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी, कि मेरी सगाई अभी पिछले माह ही हुई है, मेरे मंगेतर के माोबाईल नम्बर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरे चरित्र व मेरे परिवार को लेकर अर्नगल व अश्लील मैसेज भेज रहा है, जिससे मेरी सगाई टूटने पर आ गयी है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर, वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करतेहुए, उक्त अनावेदक दानिश पिता मनजा खान (18) निवासी म.नं. 13/1 मल्हार पल्टन, सदर बाजार इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी दानिश को पकड़कर, पुलिस थाना मल्हारगंज के सुपुर्द किया गया है, जिस पर उसके विरूद्ध अप. क्रं. 226/16 धारा 507,509 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


नगर सुरक्षा समिति का प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन


इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2016-आज दिनांक 21.09.16 को इन्दौर पुलिस द्वारा शहर के नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों एव स्वंयसेवी नागरिकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कायक्रम व उनके द्वारा विगत त्यौहारों के दौरान पुलिस के साथ किये गये जनसहयोग पर आभार कार्यक्रम का आयोजन, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के मुखय आतिथ्य में किया गया। इस कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पूर्व इन्दौर श्रीमती मोनिका शुक्ला, अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश सिंह, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देवन्द्र पाटीदार व श्री रूपेश द्विवेदी, अति. पुलिस अधीक्षक क्राईम श्री विनय प्रकाश पॉल, अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी, सभी नगर पुलिस अधीक्षकगण एवं अन्य पुलिस अधिकारीगण तथा नगर सुरक्षा समिति के संयोजक श्री रमेश शर्मा व अन्य पदाधिकारीगणों की उपस्थिति में लगभग 1000 सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस दौरान उपस्थित नगर सुरक्षा समिति के पदाधिकारीगणों एवं सदस्यगणों को संबोधित करते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा सर्वप्रथम विगत त्यौहारो में व समय-समय पर नगरसुरक्षा समिति द्वारा इन्दौर पुलिस को किये जा रहे महत्वपूर्ण जनसहयोग पर उनका आभार व्यक्त किया तथा बताया कि इन्दौर शहर में विगत माह मनाये जाने वाले गणेश उत्सव त्यौहार के दौरान नगर सुरक्षा समिति के 1700 सदस्यगणों द्वारा कानून व्यवस्था व पुलिस व्यवस्था में महत्वपूर्ण जनसहयोग दिया गया, जो अपने आप में अत्यंत सराहनीय है। नगर सुरक्षा समिति इन्दौर द्वारा भविष्य में भी आगामी त्यौहारों व कानून व्वस्था एवं पुलिस व्यवस्था में रिकार्ड स्तर पर लगभग 5000 सदस्यों की संखया में इसी प्रकार इन्दौर पुलिस को जनसहयोग किया जाये, जिससे यह राष्ट्रीय स्तर पर एक मिसाल कायम करे, यह आशा व्यक्त की। उन्होने नगर सुरक्षा समिति के द्वारा किये जा रहे जनसहयोग को प्रोत्साहित करते हुए, प्रत्येक तीन माह में एक स्मारिका जारी करने के निर्देश दिये गये, जिसमें नगर सुरक्षा समिति द्वारा किये जा रहे अच्छे व सराहनीय कार्यो का उल्लेख किया जायेगा। कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्रीमती मोनिका शुक्ला, अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देवेन्द्र पाटीदार तथा नगर सुरक्षा समिति संयोजक श्री रमेश शर्मा द्वारा भी नगर सुरक्षा समिति द्वारा किये जा रहे कार्यो के बारें मे बताया गया। कार्यक्रम के अन्त में अति. पुलिस अधीक्षक मुखयालय सुश्री अंजना तिवारी द्वारा आभार व्यक्त किया गया।








जीजा पर गोली चलाकर, प्राणघातक हमला करने वाला साला पुलिस की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2016-पुलिस थाना जूनी इन्दौर को दिनांक 20.09.16 को सूचना प्राप्त हुई कि माणिकबाग ब्रिज के नीचे मोरी वाले बाबा की दरगाह के सामने अज्ञात दो बदमाशों ने एक व्यक्ति को जान से मारने की नीयत से गोलियों से हमला कर दिया है।  उक्त सूचना पर तत्काल मौके पर पुलिस थाना जूनी इन्दौर की टीम पहुंची व घटनास्थल के आसपास के लोगो से पूछताछ की तो यह ज्ञात हुआ कि एक्टीवा पर सवार किसी व्यक्ति द्वारा फरियादी को फोन के बहाने बुलाकर गोली मारी है, जो घायल आनंदअस्पताल में भर्ती है पता चला। नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री शशिकांत कनकने एवं थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन सिंघल ने आनंद अस्पताल पहुंचकर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार फरियादी जावेद (पेण्टर) पिता चाँद खाँ निवासी 7 हिना पैलेस बिलाल मस्जिद के पीछे खजराना इंदौर से विस्तृतरूप से पूछताछ की जिससे यह ज्ञात हुआ कि मजरूह के स्वयं के साले द्वारा उस पर गोली चलाई गई है। घटना पर पुलिस थाना जूनी इन्दौर द्वारा धारा 307,34 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान गोली चलाने का कारण साले की पत्नि को जीजा द्वारा दो वर्ष से अपने पास रखना एवं महिला द्वारा विभिन्न कार्यवाहियो मे उसको परेशान करने की वजह सामने आई।
उक्त घटना पर पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में, अति. पुलिस अधीक्षक श्री देवेन्द्र पाटीदार व नगर पुलिस अधीक्षक जूनी इन्दौर श्री शशिकांत कनकने के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर व उनकी टीम को आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगाया गया। पुलिस टीम द्वारा की जा रही विवेचना के दौरान फरियादी जावेद (पेण्टर) पिता चाँद खाँ ने बताया कि जब वहमोरीबाले बाबा की दरगाह के पास अपनी टूव्हीलर की दुकान पर जा रहा था, तभी आबिद पिता शेख ईस्माईल निवासी मोती तबेला तथा कालू पिता शेख ईस्माईल निवासी मोतीतबेला इंदौर वहाँ आये और आबिद बोला कि तुम मेरी पत्नी नाजनीन को रख कर, संरक्षण क्यों दे रहे हो तो मैने कहा कि तुमने तो दूसरी शादी कर ली है, नाजनीन को क्यों छोड़ दिया। मै तो खाने पीने के लिए कुछ कर देता हूँ। तो आबिद मेरे से बोला कि चलो चाय की दुकानपर चाय पीते है । वही पर बात करते है। बातचीत के दौरान आबिद व कालू बोले जावेद तुमने मेरे साथ अच्छा नहीं किया और कालू बोला इसको सबक नहीं सिखाओंगे तब तक यह नाजनीन को पैसा देना एवं घर जाना बंद नहीं करेगा और फिर आबिद ने कमर से पिस्टल निकालकर जान से मारने की नीयत से फरियादी जावेद के सिर पर गोली मारी और आबिद और कालू दोनों एक्टिवा गाड़ी पर बैठकर भाग गए।
पुलिस टीम द्वारा आरोपी की पतारसी की जा रही थी तो, सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी आबिद कनाडिया क्षेत्र में कही भागने का प्रयास कर रहा है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर घेराबंदी की तो, पुलिस को देखकर आरोपी अपनी एक्टिवा छोड़कर भागा, जिसको गिरनेपड़ने से चोट आयी जिसको पुलिस ने पकड़ा। आरोपी से पूछताछ करते उसने अपना जुर्म स्वीकार किया एवं वाहन की तलाशी लेते घटना मे प्रयुक्त हथियार तथा वाहन जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा प्रकरण के मुखय आरोपी आबिद को गिरफ्तार किया गया है तथा घटना के इसके साथी कालू की घटना में भूमिका के संबंध में जांच की जा रही है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी जूनी इन्दौर श्री पवन सिंघल व उनकी टीम के उनि महेश दूबे, प्रआर. संजय चतुर्वेदी, आर राहुल, आर. नीरज तथा आर. राजू की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।


अन्धे कत्ल का पर्दाफाश, दोनों आरोपी पुलिस थाना हीरा नगर की गिरफ्त में



इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2016-पुलिस थाना हीरानगर को दिनांक 12.09.16 को पुलिस कन्ट्रोल रुम द्धारा सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति का शव एम.आर. 10 ब्रिज के पास रेल्वे पटरी के किनारे बबूल के झाड के नीचे पड़ा हुआ है। उक्त सूचना मिलते ही तत्काल थाना प्रभारी हीरा नगर व उनकी टीम मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण किया तो पाया कि एक अज्ञात व्यक्ति जिसकी उम्र लगभग 40 साल है, पेन्ट शर्ट पहना चित पडा हुआ पाया गया। पुलिस थाना हीरा नगर की टीम ने तत्काल अज्ञात मृतक के शिनाखतगी के प्रयास प्रारम्भ कर पता किया तो पता चला मृतक मानवेन्द्र उर्फ कल्लू निवासी सुखलिया क्षेत्र का है जो कि मजदूरी का काम करता था। घटना स्थल पर आरोपीयों द्धारा कोई भी सुराग नही छोडा गया है, जिससे केस काफी जटिल हो गया था। इसके बावजूद पुलिस द्वारा बडी बारिकी से जांच करने पर, घटना स्थल से बास के डन्डे की ताजी फटी हुई किमची का टुकडा मिलाजिसको आधार बनाकर पुलिस ने अपनी विवेचना प्रारम्भ की। मृतक का पीएम करावाया गया, जिसकी रिपोर्ट प्राप्त कर उसका अवलोकन किया तो मृतक के शरीर पर डन्डे की चोट के कई निशान थे और मृत्यू पूर्व उसके साथ बुरी तरह मारपीट का खुलासा हुआ पुलिस थाना हीरा नगर ने हत्या का प्रकरण अज्ञात आरोपीगण के विरुद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरु की।
उक्त अंधे कत्ल का शीघ्र खुलासा कर, आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा आवश्यक निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पूर्व श्रीमती मोनिका शुक्ला व अति. पुलिस अधीक्षक पूर्व श्री राकेश सिंह के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक परदेशीपुरा श्री अजय जैन के देखरेख में, थाना प्रभारी हीरानगर व उनकी टीम को हत्या के खुलासे व अपराधियों की पतारसी हेतु लगाया गया। जब पुलिस ने सूझ बूझ से गोपानीय तरीके से मृतक के साथी दारान एवं उसके विवाद आदि की जानकारी एकत्र की तो पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगे जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी विवेचना आगे बढाते हुए सम्बंधित संदिग्धों पर नजर रखी। पुलिस टीम के आर. देवेन्द्र सिंह जादौनको पता चला कि विजय नामक व्यक्ति जो कि मृतक का खास साथी था, घटना के बाद से ही फरार था। चूंकि विजय का कोई स्थाई अतापता नही था इसलिए पुलिस दल उसके आने जाने वाले, कार्य करने वाले स्थानों एवं निकट सम्बंधियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तो पता चला कि दिनांक 11.09.16 को विजय आखरी बार मृतक कल्लू के साथ देखा गया था। विजय की तलाश करते जानकारी मिली की विजय दिल्ली के पास हापुड के एक गाँव गुलावटी का रहने वाला है। उक्त जानकारी पर एक पुलिस टीम को दिल्ली रवाना किया, पुलिस ने वहां बडी ही मेहनत व लगन से तलाश कर आरोपी विजय को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल किया। आरोपी ने बताया कि हमारी मृतक कल्लू से मोबाईल गायब करने के संबंध में गाली गुप्ता व मारपीट होने लगी। साथी राहुल के साथ मिलकर पहले भमोरी में लात घूंसों से मारपीट की गई और उसके बाद भी जब कल्लू ने मोबाईल नही दिया और उलटी गाली गलोच करने लगा तो उसे नशे की हालत में पकड कर एम.आर. 10 ब्रिज के पास पटरी के किनारे ले जाकर डन्डो से बुरी तरह तब तक मारपीट की जब तक वह मर नही गया । मरने के बाद डन्डे वगैरह लेकर वहां से भागगये। पुलिस द्वारा इस अंधे हत्या काण्ड का पर्दाफाश करते हुए आरोपी विजय श्रीवास पिता टुक्की श्रीवास निवासी गाँव गुलावटी हापुड तथा राहुल पिता राजू जूनवाल निवासी नेहरू नगर इन्दौर को को गिरफ्तार कर लिया गया है।
इस हत्याकाण्ड का पर्दाफाश कर आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी हीरा नगर श्री शशिकान्त चौरसिया की टीम में सबसे अहम भूमिका देवेन्द्र सिंह जादौन ने निभाई इसके अतिरिक्त उनि, अशोक कनेश, प्र.आर. आशाराम, प्रआर.लक्ष्मण का भी सराहनीय योगदान रहा ।



हत्या के प्रकरण में राजीनाम के लिये दबाव बनाने के लिये धमकाने वाले, शाकिर चाचा के पांच गुर्गे गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2016-पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा गतवर्ष हुए जीतू बाबा हत्याकाण्ड में राजीनामें के लिये दबाव बनाने हेतु, चश्मदीद गवाह को धमकाने वाले शाकिर चाचा गिरोह के पांच गुर्गो को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
वर्ष 2015 में पुलिस थाना अन्नपूर्णा क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 24.02.2015 को एक सनसनी खेज हत्याकाण्ड में जितेन्द्र यादव उर्फ जीतू बाबा निवासी छत्रीपुरा को शाकिर चाचा, फिरोज, संतोष, इरफान, जफर, असलम, चंदन, रितिक, शदाब, इमरान, व गुड्‌डू आदि के द्वारा निर्दयता पूर्वक हत्या की थी। जिसपर थाना अन्नपूर्णा पर अपराध क्रमांक 146/15 धारा 302 307 34 भादवि का प्रकरण पंजीबद्ध कर, आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है। उक्त प्रकरण में घटना के बाद से उपरोक्त आरोपीगण जेल में थें। मृतक की पत्नि मंजुला सोनी जो कि प्रकरण की चद्गमदीद साक्षी है, को दिनांक 18.09.2016 को आरोपीगणों 1- प्रमोद उर्फ गुड्‌डू दुबे नि0 विद्गवकर्मा नगर अन्नपूर्णा इन्दौर, 2- जफर उर्फ सुपारी नि0 लाबरिया भैरू इन्दौर, 3- असलम नागदावाला नि0 नागदा जिला उज्जैन 4- इमरान नि0 निहालपुरा पंढरीनाथ, 5- मज्जू उर्फ माजिद नि0 113 टाटपट्‌टी बाखल इन्दौर, 6- गुड्‌डू उर्फ मम्मु नि0 सकीना पैलेस ब्रुक ब्राण्ड कालोनी इन्दौर, 7- राजेन्द्र महूवाला नि0 महू जिला इन्दौर, द्वारा उसके निवास छत्रीपुरा जाकर प्रकरण में गवाही बदलने व राजीनामा करने हेतु धमकाया गया तथा रूपये व मकान देने का प्रलोभन दिया गया तथा बोला की तेरे कारण शाकीर चाचा की जमानत नही हो रही हैं, बयान बदल दें व राजीनाम कर ले। उक्त सूचना पर पुलिस थाना छत्रीपुरा द्वारा अपराध क्रमांक 212/2016 धारा 451 294 506 147 149 195ए भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिसमहानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अतिद्गाीघ्र आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री देवेन्द्र पाटीदार के मार्गदशन में नगर पुलिस अधीक्षक सराफा श्री जयन्त राठौर के नेतृत्व में थाना प्रभारी छत्रीपुरा व उनकी टीम द्वारा त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुये आरोपी 1- जफर उर्फ सुपारी, 2- असलम नागदावाला, 3- इमरान, 4- मज्जू उर्फ माजिद, 5-गुड्‌डू उर्फ मम्मु को पकड़ा गया। प्रकरण में दो आरोपी शेष है, जिनकी तलाश की जा रही है।
पकड़े गये आरोपी अपराधिक प्रवृत्ति के होकर, आरोपी जफर उर्फ सुपारी के विरूद्ध कुल पांच प्रकरण, गुडडू उर्फ मम्मू पर 5 प्रकरण, असलम पर 2 प्रकरण, इमरान पर 4 प्रकरण तथा मज्जू उर्फ माजिद पर 27 अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध हैं। पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनसे प्रकरण में पूछताछ की जा रही है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी छत्रीपुरा श्रीमती मंजू यादव व उनकी टीम के उनि बाबूलाल कुमरावत, प्रआर. 2332 मुन्ना यादव, आर. 2932 लक्ष्मीकांत,आर. 3164 दीपू यादव, आर. 2828 बलमराम, आर. 3204 हेमराज, आर. 3102 दिनेश, आर. 1606 धर्मेन्द्र तथा आर. 3212 जितेन्द्र की सराहनीय भूमिका रही।







इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 118 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 21 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 20 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 46 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैर जमानती वारन्टी, 26 गिरफ्तारी तथा 130 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 सितम्बर 2016 को 06 गैर जमानती वारन्टी, 26 गिरफ्तारी तथा 130 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 21 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 20 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 151 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।



18 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 20 सितम्बर 2016 को 18 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णां द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2016 को 21.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर रणजीत हनुमान मंदिर के सामने आम रोड, इंदौर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 167 सांई बाबा नगर इंदौर निवासी धमेन्द्र पिता माणकचंद्र को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 5260 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बडगौदा द्वारा कलदिनांक 20 सितम्बर 2016 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपिया के घर की आड से ग्राम भील मोहल्ला गवली पलासिया से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिली भील मोहल्ला गवली पलासिया निवासी भगवन्ती बाई पति बद्रीलाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 05 लीटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बेटमा द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2016 को 09.55 बजे, ग्राम कालासुरा भैरूजी मंदिर के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें यही के रहने वाले सोनू पिता कनीराम मालीवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 900 रूपये कीमत की 18 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 21 सितम्बर 2016-पुलिस थाना चंदननगर द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2016 को 06.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, अभिषेक होटल के पास पंचमूर्ति नगर इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यही के रहने वाले अज्जू उर्फ अजय पिता महेश बागे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एकचाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना सदरबाजार द्वारा कल दिनांक 20 सितम्बर 2016 को 23.15 बजे, स्मृति टॉकीज के सामने नेताजी सुभाष मार्ग इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 145 नेताजी सुभाष मार्ग इंदौर निवासी शहनवाज उर्फ शानू पिता रमजान खान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक सतूर जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, September 20, 2016

जनसुनवाई में बढ़ने लगा आमजन का विश्वास


इन्दौर-दिनांक 20 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर के नागरिकगणों की समस्याओं एवं परेशानियों के निराकरण हेतु उप पुलिस महानिरीक्षक शहर इन्दौर कार्यालय में प्रति मंगलवार आयोजित होने वाली जनसुनवाई के अन्तर्गत आज दिनांक 20.09.16 को विभिन्न विषयों की कुल 128 शिकायतें प्राप्त हुई। जिनमें मुखय रूप से पति-पत्नी विवाद, जमीन संबंधी विवाद, मकान मालिक-किरायेदार विवाद, महिला अपराध एवं वरिष्ठ नागरिकों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुई।
उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उक्त सभी शिकायतकर्ताओं की सभी समस्याओं को सुना जाकर, इनके त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधीनस्थों को निर्देशित किया गया। 



चोर गिरोह के सात शातिर आरोपी, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा गिरफ्तार, आरोपियों के कब्जे से सोने चांदी के जेवर, दो मोबाईल फोन तथा एक एलईडी टीवी सहित कुल तीन लाख रूपये का माल बरामद


इन्दौर-दिनांक 20 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में चोरी व नकबजनी की वारदतों पर अंकुश लगाने हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा एक चोर गिरोह के सात आरोपियों को लगभग तीन लाख के माल मश्रुका सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना चंदन नगर क्षेत्र में हो रही चोरी व नकबजनी की घटनाओं पर नियत्रंण व आरोपियों की पतारसी हेतु, पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी कल्याण चक्रवर्ती व अति. पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री रूपेश कुमार द्रिवेदी के मार्गदर्शन में, नगर पुलिस अधीक्षक अन्नपूर्णा श्री सुनील कुमार पाटीदार के नेतृत्व में, थाना प्रभारी चंदन नगर व उनकी टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये थे।पुलिस टीम द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, कार्यवाही करते हुए सात संदिग्ध व्यक्तियों को पकडा गया, जिनसे पूछताछ में सोने चादी के जेवर ,मोबाईल फोन, एलईडी टीवी सहित अन्य सामान चोरी करना स्वीकार किया हैं। पकडे गये आरोपियों के नाम निम्नलिखित है-
1. जाहीद उर्फ कल्लु शाह पिता मुनव्वर शाह (21) निवासी गोल्डन स्कूल के सामने न्यू फ्रेंडंस  कालोनी इंदौर,
2. शानु उर्फ सोनू पिता रियाज भिस्ती (19) नि. खजुर वाले बाबा की दरगाह के सामने नाले पार ई सेक्टर चंदन नगर इंदौर,  
3. इमरान उर्फ बाबू पिता मुस्ताक (28) निवासी कब्रिस्तान के पास ग्रीन पार्क कालोनी इंदौर,
4. विनय मेडा  पिता कैलाश चंद्र मेडा (21) नि. लक्ष्मी होटल के पास अर्जुन कालोनी इंदौर,
5. दीपक मेडा पिता कैलाश चंद्र मेडा (27) नि.  लक्ष्मी होटल के पास अर्जुन कालोनी इंदौर,
6. जावेद पिता सईद (27) निवासी ड्रायमंड पैलेस कालोनी इंदौर,
7. भय्यू उर्फ रईश पिता रहीम (28) निवासी ग्राम बांक धार रोड़ इंदौर
उक्त चोर गिरोह के द्वारा सूने मकानों पर रेकी कर चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस द्वारा उक्त सातों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा इनके कब्जे से चोरी एवं नकबजनी का माल जिसमें सोने चांदी के जेवरात व दो मोबाईल फोन तथा एक सेमसंग कंपनी की एलईडी टीवी सहित कुल तीन लाख रूपये का माल जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में से जावेद, सोनू, इमरान अपराधिक प्रवृत्ति के होकर इनका पूर्व आपराधीक रिकार्ड है। पुलिस द्वारा उक्त आरोपियों से चोरी के अन्य अपराधों में भी पूछताछ की जा रही है।

उक्त चोर गिरोह के आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री योगेश सिंह तोमर व उनकी टीम के उनि. अशरफ अली अंसारी, उनि. विशाल यादव, उनि. विरेन्द्र वरकरे, आर. पंकज सांवरिया तथा आर. आरिफ खान की सराहनीय भूमिका रही।



इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 96 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 20 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 19 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 37 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 गैर जमानती वारन्टी, 26 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 20 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 19 सितम्बर 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 26 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें, 07 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितम्बर 2016-पुलिस थाना एमआईजीद्वारा कल दिनांक 19 सितम्बर 2016 को 21.10 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, छोटी भमोरी इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, संजय पिता कन्हैयालाल, कृष्णा पिता नारायण जोशी, संतोष पिता अशोक मराठा, सांईराम उर्फ विकास पिता मनोहर, किशन पिता शैलेन्द्र अग्रवाल, अमन पिता राजेश अग्रवाल तथा सोनू उर्फ प्रकाश पिता ताराचंद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 20 सितम्बर 2018 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 19 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 59 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 गैर जमानती वारन्टी, 43 गिरफ्तारी तथा 109 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 36 गैर जमानती, 68गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिला आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितम्बर 2016-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 19 सितम्बर 2016 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पानी की टंकी के पास जिन्सी हाट मैदान से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 2 जिन्सी हाट मैदान इन्दौर निवासी अजय उर्फ अज्जू नामदेव पिता बालकृष्ण नामदेव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1000 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 20 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बड़गौदा द्वारा कल दिनांक 19 सितम्बर 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने ग्राम वसी पीपरी से अवैध शराब बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले मोजी सिंह पिता मोती सिंह बंजारा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1440 रूपयें कीमत की 12 बॉटलअवैध बीयर जप्त की गयी।

                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Monday, September 19, 2016

हत्या के दोनों आरोपी, चंद घंटो मे पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा चंद घंटों में हत्या के दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना तुकोगांज पर आज दिनांक 19.09.16 को सूचन प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ट्रेड सेन्टर साउथ तुकोगांज पर दो युवको ने किसी एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां पर युवक को मृत घोषित किया गया। घटना पर पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा  अपराध क्रं 520/16 धारा 302,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान पाया कि पूर्व रंजिश को लेकर दो युवक निक्कु उर्फ निहाल पिता सतीष डागर (19) निवासी टे्रड सेन्टर के पीछे इन्दौर तथा अंकुश पिता सुनील यादव (18) निवासी पाण्डेय का बगीचा इन्दौर ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मृतक पंकज पिता राजकुमार शर्मा(22) निवासी पाण्डेय का बगीचा इन्दौर का ट्रैड सेन्टर पर बुलाया और उसकी चाकू मारकर, हत्या कर दी। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, चंद घंटो मे ही प्रकरण के दोनों आरोपी निक्कू डागर तथा अंकुश यादव को तलाश कर गिरफ्तार किया गया है तथा इनसे हत्या मे प्रयुक्त दो बडे़ चाकू तथा आरोपियों के रक्त रंजित कपड़े जप्त किये गये हैं। आरोपियो से पूछताछ की जा रही है।
त्वरित व प्रभावी कार्यवाही कर चंद घंटो में उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तुकोगंज श्री दिलीप सिंह चौधरी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।




पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा, अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-इन्दौर शहरमें अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा अवैध हथियारों के साथ घूमने वाले दो बदमाशों को मय हथियारों के पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश राजेश उर्फ गब्बर पिता कैलाश लोध (26) निवासी लक्ष्मीपुरी तथा एक और बदमाश दीपक उर्फ टम्मी पिता रामराज कौशल (22) निवासी लक्ष्मीपुरी इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक तलवार जप्त की गयी है। पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा आरोपियों के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री डी.एस. येवले के नेतृत्व में उनि अरविन्द मचार, सउनि आर.सी. यादव, अशोक धुर्वे, आर.धीरेन्द्र तथा आर. जितेन्द्र बुखारे की सराहनीय भूमिका रही।




एक मोबाईल चोर, वी केयर फोर यू की गिरफ्त में



इन्दौर 19 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवक का बस में से मोबाईल चुराने वाले एक मोबाईल चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना खजराना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले आवेदक ओमप्रकाश पिता करण सिंह धाकड़ निवासी ग्राम कहरी जिला ग्वालियर हाल मुकाम 307-ए गणेश नगर इन्दौर ने, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के समक्ष में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी, कि आवेदक दिनांक 10.09.16 को ग्वालियर से इन्दौर आने के लिये अशोक टे्रवल्स की बस में रात करीबन 9 बजे ग्वालिय से बैठाथा, जब सुबह वह इन्दौर पहुंचा तो रेडीसन चौराहे पर बस से उतरकर, अपना बैग चैक किया तो उसमें रखा माईक्रोमैक्स कंपनी का मोबाईल व उसमें रखे नगदी 10000/- रूपयें नहीं थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा मोबाईल व नगदी रूपयें चुरा लिये है। उक्त शिकायत पर, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु वी केयर फोर यू को निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देश के तारतम्य में वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, जांच के आधार पर आरोपी रामसिंह पिता विजय सिंह जाटव (18) निवासी ग्राम नेतवास, कोलारस जिला शिवपुरी हाल मुकाम हीरा नगर इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी रामसिंह को पकड़कर, पुलिस थाना खजराना के सुपुर्द किया गया है, जिस पर उसके विरूद्ध अप. क्रं. 686/16 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


अंर्तराज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह का एक और सदस्य, चोरी की बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 19सितम्बर 2016-पुलिस थाना कनाडिया द्वारा बायपास पर वाहन चैकिंग के दौरान एक अन्तर्राज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर, चोरी की 6 चार पहिया वाहन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा इनके एक और सदस्य को चोरी की बोलेरो वाहन सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा विगत दिनों बायपास पर वाहन चेकिंग के दोरान 6 चार पहिया वाहन, एक इनोवा, तीन सवारी बोलेरो, दो लोडिंग बोलेरो सहित चोर गिरोह के तीन आरोपियों 1. जाकिर पिता उस्मान अली, 2. इमरान खान पिता डाक्टर अनवर खान तथा 3. अनिस पिता चांद खा को मौके से पकड़ा गया था तथा इनसे पूछताछ पर एक और आरोपी सलाम को भी पूर्व में पकड़ा गया है। पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उक्त गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाकर, उन्हे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी कड़ी को पुलिस थाना कनाड़िया की एक टीम को प्रकरण मे फरार आरोपी मो. जिशान हाजी उर्फ टिन्ना की गिरफ्तारी हेतु झालावाड राजस्थान रवाना किया गया था। टीम द्वारा कल दिनांक 18.09.16 को मंगलपुरा टेक झालावाड राजस्थान से आरोपी मो. जिशान हाजी उर्फ टिन्ना को पकड़ा गया, जिसने महालक्ष्मी नगर इन्दौर से चोरी की गई एक चोरी की बोलेरो वाहन को खरीदना बताया, जो आरोपी के कब्जे से उक्त बोलेरो वाहन बिना इंजिन नंबर, चेचिस नंबर  जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी मो. जिशान को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाड़िया श्री जगदीश गोयल के नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


अवैध हथियारों के साथ कार में बैठकर, घूम रहे पांच बदमाश, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्‌टा मय कारतूस के, एक रिवाल्वर तथा एक बेसबॉल का डण्डा बरामद


इन्दौर-दिनां 19 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग करने एवं सघन चैकिंग करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिसथाना द्वारकापुरी द्वारा कार में अवैध हथियारों के साथ घूमने वाले पांच बदमाशों को मय हथियारों के पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना द्वारकापुरी को कल दिनांक 18.09.16 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत 60 फीट रोड़ पर एक इको स्पोर्ट कार में कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे है। पुलिस टीम द्वारा उक्त सूचना पर द्वारकापुरी 60 फीट रोड पर एक बिना नम्बर की इको स्पोर्टस कार को रोका व उसमें बैठे लोगों से पूछताछ की तो उन्होनें अपने नाम- 1. पंकजसिह उर्फ दाऊ साहब पिता दिनेशसिंह राठौर (24) निवासी ग्राम सोनोरा राठोर भवन थाना अमरपाटन जिला सतना हाल 250 ए तुलसी नगर मिश्रा डाँक्टर का मकान इन्दौर, 2. आन्नदसिह उर्फ कुवरसिह पिता मणिराजसिह सेंगर (25) निवासी ग्राम पटपरा थाना लोर जिला रीवा हाल 250 ए तुलसी नगर इन्दौर, 3. विक्रमसिह उर्फ सरपंचसिह सेंगर पिता जगतभानसिह (20) साल निवासी पटपरा थावा लौर जिला रीवा, 4. शुभमसिह सेंगर पिता शेलेन्द्रसिह सेंगर (19) निवासी पटपरा थावा लौर जिला रीवा तथा 5. विजय केवट पिता मुन्दीका प्रसाद (20) निवासी पटपरा थावा लौर जिलारीवा बताया। पुलिस द्वारा इनकी तलाशी लेने पर, इनके कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा व एक कारतूस, एक देशी रिवाल्वर तथा एक बेसबॉल का डण्डा मिला है। आरोपी पंकज सिंह कार को चला रहा था, जिसके पास से कार के कोई कागजात नहीं पाये गये। पुलिस द्वारा पांचो आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध अप. क्र. 303/16 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। विवेचना में उक्त ईको स्पोर्टस कार का नम्बर MP-09/CT-4656 होना पता चला है जो आरोपी पंकज सिंह की पत्नी वन्दना शर्मा नाम की महिला के नाम से पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आरोपीगणों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपीगण किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन इन्दौर पुलिस की सक्रिय व त्वरित कार्यवाही के कारण सफल नहीं हो सके।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में उनि ओ.एस. कुशवाह तथा सउनि सखाराम जामोद की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 236 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 19 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 85 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

25 गैर जमानती वारन्टी, 46 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 25 गैर जमानती वारन्टी, 46 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 19 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 151 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

36 गैर जमानती वारन्टी, 68 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 36 गैर जमानती, 68 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबाब चोपाटी के पीछे इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, राकेश पिता जीवन चाकरे, पूनमचंद पिता संतोष फूलपगारे, कमल पिता कालू बछाने, विकास पिता गामाजी बलाई तथा पंडू पिता कल्लूराम दामके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1170 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 15.00 बजे, भागीरथ कॉलोनी धारनाका महू से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले रवि उर्फ गोलू, सईदपिता सत्तार तथा सकील पिता लतीफ मुसलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालीखेडीर कांकड से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें मालीखेडी निवासी मुकेश बलाई पिता राधेश्याम तथा केसरसिंह बलाई पिता रामरतन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 44 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 11.00 बजे, ग्राम बगोदा हैंण्ड पंप के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें बगौदा निवासी बाताराम पिता औंकार बारिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
सार्वजनिक स्थान शराब पीते मिले 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19सितम्बर 2016-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 19.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यशवंतसागर के पास आम रोड बिजली के खम्बे के नीचे से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलने पर केवल सिंह पिता जयराम चौहान, मुकेश पिता विजय वर्मा, अश्विन पिता बल्देव प्रसाद, अजय पिता बल्देव प्रसाद तथा भगत सिंह पिता रूपसिंह करोडे को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2018 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, द्वारकापुरी में 60 फिट रोड पारस लाउण्ड्री के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पंकज सिंह उर्फ दाऊ पिता दिनेश सिंह राठौर, आन्नदसिंह उर्फ कुंवर सिंह पिता मणीराज सिंह सेंगर, विक्रम सिंह उर्फ सरपंच सिंह सेंगर, शुभम सिंह पिता शैलेन्द्र सिंह तथा विजय केवट पिता मुन्दीका प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल एक 15 बोर का कट्‌टा, एक रिवाल्वर मय कारतूस के, बेस वाल काडण्डा जप्त किये गये।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2018 को 17.00 बजे, ग्राम जम्बूडी हप्सी शासकीय स्कूल के सामने कलमेर रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम बिशनावदा निवासी पप्पू पिता शिव गौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।











Sunday, September 18, 2016


''एक सूचना इन्दौर के लिये''


इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 219 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   05%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी                 15:
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी 05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,                  05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी      10%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 25%

           अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी  -
       वाट्‌सअप से 30%     मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 20%
''प्रमुख सफलताऐं''

सूरत गुजरात की महिला हेल्पलाईन नेगुमशुदा महिला को उसके घर पहुंचाने के लिये क्राइम वॉच से संपर्क :- सूरत महिला हेल्पलाईन में कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार महिला थी जिसने ठीक होने पर बताया कि मैं मध्यप्रदेश की हूॅं मेरा परिवार म0प्र0 के गॉव पडारू में रहता है सूचना पर हमारे द्वारा महिला द्वारा बताया गॉव पडारू की तलाश की गई तो पता चला कि यह जिला बैतूल थाना झल्लार क्षेत्रानंर्गत गॉव है वहॉ के थाना प्रभारी से संपर्क कर महिला के बारे में जानकारी देते हुये सूरत महिला हेल्पलाइन और थाना प्रभारी का आपस में संपर्क कराया गया जिससे कि महिला को वापस उसके घर पहुॅचाया जा सके । 
बर्लिन, जर्मनी से सूचना दी क्राइम वॉच पर :- सूचनाकर्ता ने बर्लिन से क्राइम वॉच पर संपर्क कर बताया कि स्कीम नंबर 74 विजयनगर सीएच गार्डन में मेरी दीदी की लडकी वॉक पर जाती है जहॉ अक्सर बाइक सवार तेज स्पीड से गाडी चलाते हुये निकलते हैं व छेडछाड करते हैं सूचना पर संबंधित क्षेत्र में गश्त कराये जाने से गतिविधियॉ बंद हुई सूचनाकर्ता ने कहॉ धन्यवाद । 
सेक्स रेकेट की सूचना पर हुई कार्यवाही :- वीआईपी परस्परनगर स्कीम नंबर-97 में एक मकान में सेक्स रेकेट चलने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए सैक्स रेकेट चलाने में लिप्त आरोपियों को गिरफतार कर थाना राजेन्द्र नगर पर कार्यवाही की गई । 
नाबालिग बच्चों को पहुॅचाया चाइल्ड केयर :- माणिकबाग में छोटे बच्चों को काम करता देख सूचनाकर्ता ने सूचना दी क्राइम वॉच पर जिस पर हमारे द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये बच्चों को चाइल्ड केयर तक पहुॅंचाया गया । 
सूरत निवासी व्यापारी की शिकायत आई क्राइम वॉच पर :- सूरत के व्यापारी ने इंदौर निवासी व्यापारी से खरीदे कपडे डिलीवरी के बाद नहीं दिया पैमेंट तो सूचना आई क्राइम वॉच पर जिस पर जॉच की जा रही है ।
एडमीशन के नाम पर धोखाधडी की सूचना क्राइम वॉच पर :- सूचनाकर्ता ने बताया कि मुझे बी फार्मा में एडमीशन दिलाने के नाम पर रूपये ले लिये है अब मुझे एडमीशन नहीं दिलावाये और रूपये भी वापस नहीं कर रहा है ।  सूचना पर जॉच की जा रही है ।
शो-रूम संचालक द्वारा नकली नोट चलाये जाने की सूचना आई क्राइम वॉच पर :- सूचनाकर्ता ने बताया कि इंदौर स्थित शोरूम संचालक नकली नोट चलाने का काम करता है सूचना पर जॉच की जा रही है । 
स्टॉक ट्र्‌ेंडिग कंपनी ने की धोखाधडी तो सूचना आई क्राइम वॉच पर :- मेट्रे टॉवर विजय नगरस्थित स्टॉक ट्‌्रेडिंग कंपनी द्वारा सूचनाकर्ता को फायदा करवाने के नाम पर की गई धोखाधडी जिस पर हमारे द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को उसके रूपये वापस दिलवाये गये । 
मादक पदार्थ  :- मोहरसली गली सराफा में भांग बिकने की सूचना मिलने पर तत्काल दविश देकर थाना सराफा पर कार्यवाही की गई । 
मोबाइल फोन पर युवती को अश्लिल मैसेज करने वाले पकडायें :-  मोबाइल फोन पर परेशान करने  के संबंध में 27 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया। 
लसुडिया निवासी युवती को मनचला कर रहा था फोन कर परेशान सूचना पर युवक के विरूद्ध थान लसुडिया में अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
आवारातत्व :- 1. फूटी कोठी कैम्पस में मंदिर के पास असमाजिक तत्व खडे रहने की सूचना पर थाना द्वारिकापुरी द्वारा कार्यवाही की गई ।
2. मोहनपुरा में  कुछ आवारातत्वों के नशा करके खडे रहने की सूचना पर तत्काल थाना पण्डरीनाथ द्वारा आवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
3 रॉकवुड स्कूल के पास में आवारा तत्वों के खडे रहने की सूचना पर  थाना खजराना द्वारा  कार्यवाही की गई ।
4 वैघ खयालीराम के बगीचे केपास आवारातत्वों द्वारा शराब पीकर गाली-गलौच एवं हुडदंग मचाने की सूचना पर थाना छत्रीपुरा द्वारा कार्यवाही की गई ।
5 कण्डीलपुरा में  असामाजिक तत्वों के हुडदंग की सूचना पर थाना मल्हारगंज द्वारा कार्यवाही की गई ।
6.कुलकर्णी के भट्‌टे पर अवारातत्वों के खडे होने की सूचना पर थाना परदेशीपुरा द्वारा कार्यवाही की गई ।
देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।
ेंसिटीजन कॉप :-  सिटीजन कॉप एनड्रयड एप्लीकेशन दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य शिकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता ले रहे हैं क्रांइम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है । 
एटीएम फ्रॉडः- कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारीन दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च  पर डालें। 
यातायात :- यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 06 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 90 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 18 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवनगर कम्युनिटी हाल के पीछे बाणगंगा इंदोर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, नरेन्द्र पिता शिवराम खेलकर, छोटू पिता सज्जनसिंह सोलंकी, राकेश पिता राजकमल सोलंकी, दीपक पिता मोहनलाल सितोले, उमेश पिता पूनम सोलंकी तथा पप्पू पिता भैय्‌या अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंग नगर कांकड़ बिहारी बस्ती से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें कैलोद हाला इन्दौर निवासी रोहित उर्फ भूरा जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 हजार रूपये कीमत की 10 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, मौनी बाबा आश्रम के सामने बाणगंगा  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 149 राजमोहल्ला एच कालोनी छत्रीपुरा इन्दौर निवासी रवि पिता विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया ।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 18 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कलदिनांक 17 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 21 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 13.05 बजे, बड़ेनिया नाका बड़े गेट के पास से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, काजी मोहल्ला देपालपुर निवासी-इनामउल्ला पिता हफीजउल्ला फारूकी तथा गणेश मार्ग देपालपुर निवासी-महेश पिता गट्‌टूलाल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 680 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एल ब्लाक, दिग्विजयनगर मल्टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें एल-71 दिग्विजय नगर मल्टी इंदौर निवासी हेमन्त पिता भोला उर्फ विष्णु साल्वी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 16 हजार रूपये कीमत की 08 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 10.35 बजे, ग्राम कोदरिया से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलेंगवली पलासिया निवासी दिनेश पिता विरया भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपये कीमत की 6 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 13.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, मल्हार आश्रम के सामने एवं स्मृति टॉकीज के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 126 शहीद हेमू कालोनी एरोड्रम इन्दौर निवासी-चन्दू कुकरेजा पिता कमल कुकरेजा तथा गरीब नवाज कालोनी छोटा बांगड़दा इंदौर निवासी-मनोज रजक पिता रमेशचन्द्र रजक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक तलवार एवं एक छुरा जप्त किया गया ।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 20.10 बजे, कालानी नगर सब्जी मण्डी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, व्यास नगर झोपड़पट्‌टी इन्दौर निवासी दीपक पिता मोहन पवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया ।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।