Monday, September 19, 2016

हत्या के दोनों आरोपी, चंद घंटो मे पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा चंद घंटों में हत्या के दोनों आरोपियों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना तुकोगांज पर आज दिनांक 19.09.16 को सूचन प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत ट्रेड सेन्टर साउथ तुकोगांज पर दो युवको ने किसी एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया है। उक्त सूचना पर तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया, जहां पर युवक को मृत घोषित किया गया। घटना पर पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा  अपराध क्रं 520/16 धारा 302,34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा तत्काल आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिये गये। पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान पाया कि पूर्व रंजिश को लेकर दो युवक निक्कु उर्फ निहाल पिता सतीष डागर (19) निवासी टे्रड सेन्टर के पीछे इन्दौर तथा अंकुश पिता सुनील यादव (18) निवासी पाण्डेय का बगीचा इन्दौर ने मिलकर योजनाबद्ध तरीके से मृतक पंकज पिता राजकुमार शर्मा(22) निवासी पाण्डेय का बगीचा इन्दौर का ट्रैड सेन्टर पर बुलाया और उसकी चाकू मारकर, हत्या कर दी। उक्त जानकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, चंद घंटो मे ही प्रकरण के दोनों आरोपी निक्कू डागर तथा अंकुश यादव को तलाश कर गिरफ्तार किया गया है तथा इनसे हत्या मे प्रयुक्त दो बडे़ चाकू तथा आरोपियों के रक्त रंजित कपड़े जप्त किये गये हैं। आरोपियो से पूछताछ की जा रही है।
त्वरित व प्रभावी कार्यवाही कर चंद घंटो में उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तुकोगंज श्री दिलीप सिंह चौधरी व उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।




पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा, अवैध हथियार सहित दो बदमाश गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-इन्दौर शहरमें अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा अवैध हथियारों के साथ घूमने वाले दो बदमाशों को मय हथियारों के पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के शातिर बदमाश राजेश उर्फ गब्बर पिता कैलाश लोध (26) निवासी लक्ष्मीपुरी तथा एक और बदमाश दीपक उर्फ टम्मी पिता रामराज कौशल (22) निवासी लक्ष्मीपुरी इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक-एक तलवार जप्त की गयी है। पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा आरोपियों के विरूद्ध 25 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर, दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मल्हारगंज श्री डी.एस. येवले के नेतृत्व में उनि अरविन्द मचार, सउनि आर.सी. यादव, अशोक धुर्वे, आर.धीरेन्द्र तथा आर. जितेन्द्र बुखारे की सराहनीय भूमिका रही।




एक मोबाईल चोर, वी केयर फोर यू की गिरफ्त में



इन्दौर 19 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवक का बस में से मोबाईल चुराने वाले एक मोबाईल चोर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना खजराना क्षेत्रान्तर्गत रहने वाले आवेदक ओमप्रकाश पिता करण सिंह धाकड़ निवासी ग्राम कहरी जिला ग्वालियर हाल मुकाम 307-ए गणेश नगर इन्दौर ने, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के समक्ष में उपस्थित होकर शिकायत दर्ज कराई थी, कि आवेदक दिनांक 10.09.16 को ग्वालियर से इन्दौर आने के लिये अशोक टे्रवल्स की बस में रात करीबन 9 बजे ग्वालिय से बैठाथा, जब सुबह वह इन्दौर पहुंचा तो रेडीसन चौराहे पर बस से उतरकर, अपना बैग चैक किया तो उसमें रखा माईक्रोमैक्स कंपनी का मोबाईल व उसमें रखे नगदी 10000/- रूपयें नहीं थे। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा मेरा मोबाईल व नगदी रूपयें चुरा लिये है। उक्त शिकायत पर, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा उचित वैधानिक कार्यवाही हेतु वी केयर फोर यू को निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देश के तारतम्य में वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, जांच के आधार पर आरोपी रामसिंह पिता विजय सिंह जाटव (18) निवासी ग्राम नेतवास, कोलारस जिला शिवपुरी हाल मुकाम हीरा नगर इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी रामसिंह को पकड़कर, पुलिस थाना खजराना के सुपुर्द किया गया है, जिस पर उसके विरूद्ध अप. क्रं. 686/16 धारा 379 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


अंर्तराज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह का एक और सदस्य, चोरी की बोलेरो वाहन सहित गिरफ्तार



इन्दौर-दिनांक 19सितम्बर 2016-पुलिस थाना कनाडिया द्वारा बायपास पर वाहन चैकिंग के दौरान एक अन्तर्राज्यीय चार पहिया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश कर, चोरी की 6 चार पहिया वाहन सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। पुलिस द्वारा इनके एक और सदस्य को चोरी की बोलेरो वाहन सहित पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना कनाडिया द्वारा विगत दिनों बायपास पर वाहन चेकिंग के दोरान 6 चार पहिया वाहन, एक इनोवा, तीन सवारी बोलेरो, दो लोडिंग बोलेरो सहित चोर गिरोह के तीन आरोपियों 1. जाकिर पिता उस्मान अली, 2. इमरान खान पिता डाक्टर अनवर खान तथा 3. अनिस पिता चांद खा को मौके से पकड़ा गया था तथा इनसे पूछताछ पर एक और आरोपी सलाम को भी पूर्व में पकड़ा गया है। पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में उक्त गिरोह के अन्य सदस्यों का पता लगाकर, उन्हे पकड़ने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी कड़ी को पुलिस थाना कनाड़िया की एक टीम को प्रकरण मे फरार आरोपी मो. जिशान हाजी उर्फ टिन्ना की गिरफ्तारी हेतु झालावाड राजस्थान रवाना किया गया था। टीम द्वारा कल दिनांक 18.09.16 को मंगलपुरा टेक झालावाड राजस्थान से आरोपी मो. जिशान हाजी उर्फ टिन्ना को पकड़ा गया, जिसने महालक्ष्मी नगर इन्दौर से चोरी की गई एक चोरी की बोलेरो वाहन को खरीदना बताया, जो आरोपी के कब्जे से उक्त बोलेरो वाहन बिना इंजिन नंबर, चेचिस नंबर  जप्त किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी मो. जिशान को गिरफ्तार किया गया है, जिसे मान. न्यायालय पेश किया जा रहा है।
उक्त आरोपी को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कनाड़िया श्री जगदीश गोयल के नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।


अवैध हथियारों के साथ कार में बैठकर, घूम रहे पांच बदमाश, पुलिस थाना द्वारकापुरी की गिरफ्त में, आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्‌टा मय कारतूस के, एक रिवाल्वर तथा एक बेसबॉल का डण्डा बरामद


इन्दौर-दिनां 19 सितम्बर 2016-इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर, अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रखते हुए, क्षेत्र मे लगातार पेट्रोलिंग करने एवं सघन चैकिंग करने के निर्देश दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में कार्यवाही करते हुए, पुलिसथाना द्वारकापुरी द्वारा कार में अवैध हथियारों के साथ घूमने वाले पांच बदमाशों को मय हथियारों के पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना द्वारकापुरी को कल दिनांक 18.09.16 को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्रान्तर्गत 60 फीट रोड़ पर एक इको स्पोर्ट कार में कुछ बदमाश किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे है। पुलिस टीम द्वारा उक्त सूचना पर द्वारकापुरी 60 फीट रोड पर एक बिना नम्बर की इको स्पोर्टस कार को रोका व उसमें बैठे लोगों से पूछताछ की तो उन्होनें अपने नाम- 1. पंकजसिह उर्फ दाऊ साहब पिता दिनेशसिंह राठौर (24) निवासी ग्राम सोनोरा राठोर भवन थाना अमरपाटन जिला सतना हाल 250 ए तुलसी नगर मिश्रा डाँक्टर का मकान इन्दौर, 2. आन्नदसिह उर्फ कुवरसिह पिता मणिराजसिह सेंगर (25) निवासी ग्राम पटपरा थाना लोर जिला रीवा हाल 250 ए तुलसी नगर इन्दौर, 3. विक्रमसिह उर्फ सरपंचसिह सेंगर पिता जगतभानसिह (20) साल निवासी पटपरा थावा लौर जिला रीवा, 4. शुभमसिह सेंगर पिता शेलेन्द्रसिह सेंगर (19) निवासी पटपरा थावा लौर जिला रीवा तथा 5. विजय केवट पिता मुन्दीका प्रसाद (20) निवासी पटपरा थावा लौर जिलारीवा बताया। पुलिस द्वारा इनकी तलाशी लेने पर, इनके कब्जे से एक 12 बोर का देशी कट्टा व एक कारतूस, एक देशी रिवाल्वर तथा एक बेसबॉल का डण्डा मिला है। आरोपी पंकज सिंह कार को चला रहा था, जिसके पास से कार के कोई कागजात नहीं पाये गये। पुलिस द्वारा पांचो आरोपियों को  गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध अप. क्र. 303/16 धारा 25/27 आर्म्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है। विवेचना में उक्त ईको स्पोर्टस कार का नम्बर MP-09/CT-4656 होना पता चला है जो आरोपी पंकज सिंह की पत्नी वन्दना शर्मा नाम की महिला के नाम से पंजीकृत है। पुलिस द्वारा आरोपीगणों से विस्तृत पूछताछ की जा रही है। आरोपीगण किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे लेकिन इन्दौर पुलिस की सक्रिय व त्वरित कार्यवाही के कारण सफल नहीं हो सके।
उक्त आरोपियों को पकड़ने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी श्री राजीव त्रिपाठी के नेतृत्व में उनि ओ.एस. कुशवाह तथा सउनि सखाराम जामोद की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।




इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 236 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 19 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 85 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

25 गैर जमानती वारन्टी, 46 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 25 गैर जमानती वारन्टी, 46 गिरफ्तारी तथा 101 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 19 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 151 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मककार्यवाही की गई।

36 गैर जमानती वारन्टी, 68 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 36 गैर जमानती, 68 गिरफ्तारी तथा 104 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुआ/सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बाबाब चोपाटी के पीछे इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, राकेश पिता जीवन चाकरे, पूनमचंद पिता संतोष फूलपगारे, कमल पिता कालू बछाने, विकास पिता गामाजी बलाई तथा पंडू पिता कल्लूराम दामके को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1170 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना महू द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 15.00 बजे, भागीरथ कॉलोनी धारनाका महू से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिले रवि उर्फ गोलू, सईदपिता सत्तार तथा सकील पिता लतीफ मुसलमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 250 रूपयें नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-पुलिस थाना खुडैल द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मालीखेडीर कांकड से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें मालीखेडी निवासी मुकेश बलाई पिता राधेश्याम तथा केसरसिंह बलाई पिता रामरतन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल 44 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना सिमरोल द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 11.00 बजे, ग्राम बगोदा हैंण्ड पंप के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें बगौदा निवासी बाताराम पिता औंकार बारिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।
सार्वजनिक स्थान शराब पीते मिले 05 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19सितम्बर 2016-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2016 को 19.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर यशवंतसागर के पास आम रोड बिजली के खम्बे के नीचे से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलने पर केवल सिंह पिता जयराम चौहान, मुकेश पिता विजय वर्मा, अश्विन पिता बल्देव प्रसाद, अजय पिता बल्देव प्रसाद तथा भगत सिंह पिता रूपसिंह करोडे को पकडा गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 06 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 19 सितम्बर 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2018 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, द्वारकापुरी में 60 फिट रोड पारस लाउण्ड्री के पास से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पंकज सिंह उर्फ दाऊ पिता दिनेश सिंह राठौर, आन्नदसिंह उर्फ कुंवर सिंह पिता मणीराज सिंह सेंगर, विक्रम सिंह उर्फ सरपंच सिंह सेंगर, शुभम सिंह पिता शैलेन्द्र सिंह तथा विजय केवट पिता मुन्दीका प्रसाद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से कुल एक 15 बोर का कट्‌टा, एक रिवाल्वर मय कारतूस के, बेस वाल काडण्डा जप्त किये गये।
पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 18 सितम्बर 2018 को 17.00 बजे, ग्राम जम्बूडी हप्सी शासकीय स्कूल के सामने कलमेर रोड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, ग्राम बिशनावदा निवासी पप्पू पिता शिव गौर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।











Sunday, September 18, 2016


''एक सूचना इन्दौर के लिये''


इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-क्राईम वॉच पर इस सप्ताह में 219 सूचनाऍ आई जिसमें -
मादक पदार्थ विक्रय संबंधी   05%
यातायात व्यवस्था संबंधी 05%
एटीएम पासवार्ड जानने संबंधी                 15:
आवारा तत्वों की उपस्थिति संबंधी 20%
जुआ व सट्‌टा संबंधी 05%
रात को देर तक डीजे बजने संबंधी,                  05%
अज्ञात मोबाईल द्वारा फोन पर परेशान करने संबंधी      10%
सिटीजन कॉप की शिकायत का स्टेटस जानने संबंधी 10%
अन्य 25%

           अन्य सूचनायें जैसे, अज्ञात वाहन खडे रहने संबधी , प्रापर्टी विवाद में कार्यवाही करवाने संबंधी, रूपये लेकर नौकरी न दिये जाने फ्रॉड संबधी, किरायेदार द्वारा मकान न खाली करने संबधी फरार आरोपियों की सूचना देने संबंधी, फेसबुक एण्ड व्हाट्‌स एप पर आपत्ति जनक पोस्ट की सूचना देने, प्रायवेट कंपनी द्वारा कई महिने तक नौकरी पर रखने के बाद वेतन न दिये जाने संबंधी, हुक्का बार, मोबाइल चोरी संबंधी  -
       वाट्‌सअप से 30%     मोबाईल से 50% लेंडलाईन से 20%
''प्रमुख सफलताऐं''

सूरत गुजरात की महिला हेल्पलाईन नेगुमशुदा महिला को उसके घर पहुंचाने के लिये क्राइम वॉच से संपर्क :- सूरत महिला हेल्पलाईन में कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार महिला थी जिसने ठीक होने पर बताया कि मैं मध्यप्रदेश की हूॅं मेरा परिवार म0प्र0 के गॉव पडारू में रहता है सूचना पर हमारे द्वारा महिला द्वारा बताया गॉव पडारू की तलाश की गई तो पता चला कि यह जिला बैतूल थाना झल्लार क्षेत्रानंर्गत गॉव है वहॉ के थाना प्रभारी से संपर्क कर महिला के बारे में जानकारी देते हुये सूरत महिला हेल्पलाइन और थाना प्रभारी का आपस में संपर्क कराया गया जिससे कि महिला को वापस उसके घर पहुॅचाया जा सके । 
बर्लिन, जर्मनी से सूचना दी क्राइम वॉच पर :- सूचनाकर्ता ने बर्लिन से क्राइम वॉच पर संपर्क कर बताया कि स्कीम नंबर 74 विजयनगर सीएच गार्डन में मेरी दीदी की लडकी वॉक पर जाती है जहॉ अक्सर बाइक सवार तेज स्पीड से गाडी चलाते हुये निकलते हैं व छेडछाड करते हैं सूचना पर संबंधित क्षेत्र में गश्त कराये जाने से गतिविधियॉ बंद हुई सूचनाकर्ता ने कहॉ धन्यवाद । 
सेक्स रेकेट की सूचना पर हुई कार्यवाही :- वीआईपी परस्परनगर स्कीम नंबर-97 में एक मकान में सेक्स रेकेट चलने की सूचना पर कार्यवाही करते हुए सैक्स रेकेट चलाने में लिप्त आरोपियों को गिरफतार कर थाना राजेन्द्र नगर पर कार्यवाही की गई । 
नाबालिग बच्चों को पहुॅचाया चाइल्ड केयर :- माणिकबाग में छोटे बच्चों को काम करता देख सूचनाकर्ता ने सूचना दी क्राइम वॉच पर जिस पर हमारे द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये बच्चों को चाइल्ड केयर तक पहुॅंचाया गया । 
सूरत निवासी व्यापारी की शिकायत आई क्राइम वॉच पर :- सूरत के व्यापारी ने इंदौर निवासी व्यापारी से खरीदे कपडे डिलीवरी के बाद नहीं दिया पैमेंट तो सूचना आई क्राइम वॉच पर जिस पर जॉच की जा रही है ।
एडमीशन के नाम पर धोखाधडी की सूचना क्राइम वॉच पर :- सूचनाकर्ता ने बताया कि मुझे बी फार्मा में एडमीशन दिलाने के नाम पर रूपये ले लिये है अब मुझे एडमीशन नहीं दिलावाये और रूपये भी वापस नहीं कर रहा है ।  सूचना पर जॉच की जा रही है ।
शो-रूम संचालक द्वारा नकली नोट चलाये जाने की सूचना आई क्राइम वॉच पर :- सूचनाकर्ता ने बताया कि इंदौर स्थित शोरूम संचालक नकली नोट चलाने का काम करता है सूचना पर जॉच की जा रही है । 
स्टॉक ट्र्‌ेंडिग कंपनी ने की धोखाधडी तो सूचना आई क्राइम वॉच पर :- मेट्रे टॉवर विजय नगरस्थित स्टॉक ट्‌्रेडिंग कंपनी द्वारा सूचनाकर्ता को फायदा करवाने के नाम पर की गई धोखाधडी जिस पर हमारे द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को उसके रूपये वापस दिलवाये गये । 
मादक पदार्थ  :- मोहरसली गली सराफा में भांग बिकने की सूचना मिलने पर तत्काल दविश देकर थाना सराफा पर कार्यवाही की गई । 
मोबाइल फोन पर युवती को अश्लिल मैसेज करने वाले पकडायें :-  मोबाइल फोन पर परेशान करने  के संबंध में 27 शिकायते प्राप्त हुई जिन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए सूचनाकर्ताओं की समस्या का समाधान किया गया। 
लसुडिया निवासी युवती को मनचला कर रहा था फोन कर परेशान सूचना पर युवक के विरूद्ध थान लसुडिया में अपराध पंजीबद्ध किया गया ।
आवारातत्व :- 1. फूटी कोठी कैम्पस में मंदिर के पास असमाजिक तत्व खडे रहने की सूचना पर थाना द्वारिकापुरी द्वारा कार्यवाही की गई ।
2. मोहनपुरा में  कुछ आवारातत्वों के नशा करके खडे रहने की सूचना पर तत्काल थाना पण्डरीनाथ द्वारा आवारातत्वों पर कार्यवाही की गई।
3 रॉकवुड स्कूल के पास में आवारा तत्वों के खडे रहने की सूचना पर  थाना खजराना द्वारा  कार्यवाही की गई ।
4 वैघ खयालीराम के बगीचे केपास आवारातत्वों द्वारा शराब पीकर गाली-गलौच एवं हुडदंग मचाने की सूचना पर थाना छत्रीपुरा द्वारा कार्यवाही की गई ।
5 कण्डीलपुरा में  असामाजिक तत्वों के हुडदंग की सूचना पर थाना मल्हारगंज द्वारा कार्यवाही की गई ।
6.कुलकर्णी के भट्‌टे पर अवारातत्वों के खडे होने की सूचना पर थाना परदेशीपुरा द्वारा कार्यवाही की गई ।
देर रात तक डीजे बजने संबंधी सूचना :- देर रात्रि में तेज आवाज में चल रहे डीजे को बंद कराने के लिए सूचनाकर्ताओं ने मांगी मदद। क्राईम वॉच टीम द्वारा अलग अलग स्थानों पर तत्काल कार्यवाही कर डीजे बंद कराकर रहवासियों को पहुंचाई मदद।
ेंसिटीजन कॉप :-  सिटीजन कॉप एनड्रयड एप्लीकेशन दर्ज की गई मोबाइल चोरी व अन्य शिकायतों का स्टेटस जानने हेतु लगातार सूचनाकर्ता ले रहे हैं क्रांइम वॉच का सहयोग, जिस पर सूचनाकर्ताओं को उनके द्वारा की गई शिकायत का स्टेटस प्रदाय किया जा रहा है । 
एटीएम फ्रॉडः- कई सूचनाकर्ताओं ने की सूचना अज्ञात कॉलर द्वारा स्ंवय को बैंक अधिकारी बताते हुए  अकाउंट व एटीएम पिन की जानकारी लेने की कोशिश की जा रही है, सभी सूचनाकर्ताओं को दी गई उचित समझाईस ऐसे फ्रॉड कॉल्स पर कोई जानकारीन दे व अज्ञात मोबाइल नम्बरों को डाटा बेस मे सर्च  पर डालें। 
यातायात :- यातायात से संबधित कई सूचनाओं प्राप्त हुई जिसमें अवैध पार्क्गि, बिना नंबर प्लेट की गाडी चलाना, बिना हेलमेट पेट्रोल देना, तेज गति से गाडी चलाते हुये कट मारकर निकलने जैसी कई सूचनायें प्राप्त हुई, जिनपर हमारे द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुये सूचनाकर्ता को संतुष्ट किया ।
क्राईम वॉच पर प्राप्त सूचनाओं के माध्यम से 06 दर्जन से अधिक आरोपियों पर प्रभावी कार्यवाही की गई।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 90 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 18 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 43 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

01 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 01 आदतन व 17 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 66 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें, 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 23.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शिवनगर कम्युनिटी हाल के पीछे बाणगंगा इंदोर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, नरेन्द्र पिता शिवराम खेलकर, छोटू पिता सज्जनसिंह सोलंकी, राकेश पिता राजकमल सोलंकी, दीपक पिता मोहनलाल सितोले, उमेश पिता पूनम सोलंकी तथा पप्पू पिता भैय्‌या अहिरवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 600 रूपयें नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर बजरंग नगर कांकड़ बिहारी बस्ती से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें कैलोद हाला इन्दौर निवासी रोहित उर्फ भूरा जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 25 हजार रूपये कीमत की 10 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, मौनी बाबा आश्रम के सामने बाणगंगा  से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 149 राजमोहल्ला एच कालोनी छत्रीपुरा इन्दौर निवासी रवि पिता विजय को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया ।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 18 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कलदिनांक 17 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 47 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 02 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

05 गैर जमानती वारन्टी, 21 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 05 गैर जमानती, 21 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 13.05 बजे, बड़ेनिया नाका बड़े गेट के पास से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, काजी मोहल्ला देपालपुर निवासी-इनामउल्ला पिता हफीजउल्ला फारूकी तथा गणेश मार्ग देपालपुर निवासी-महेश पिता गट्‌टूलाल शर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 680 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।


अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना द्वारकापुरी द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 20.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एल ब्लाक, दिग्विजयनगर मल्टी इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें एल-71 दिग्विजय नगर मल्टी इंदौर निवासी हेमन्त पिता भोला उर्फ विष्णु साल्वी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 16 हजार रूपये कीमत की 08 पेटी अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस थाना बड़गौंदा द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 10.35 बजे, ग्राम कोदरिया से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलेंगवली पलासिया निवासी दिनेश पिता विरया भील को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 250 रूपये कीमत की 6 लीटर अवैध कच्ची शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 03 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 18 सितम्बर 2016-पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 13.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, मल्हार आश्रम के सामने एवं स्मृति टॉकीज के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 126 शहीद हेमू कालोनी एरोड्रम इन्दौर निवासी-चन्दू कुकरेजा पिता कमल कुकरेजा तथा गरीब नवाज कालोनी छोटा बांगड़दा इंदौर निवासी-मनोज रजक पिता रमेशचन्द्र रजक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से क्रमशः एक तलवार एवं एक छुरा जप्त किया गया ।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 17 सितम्बर 2016 को 20.10 बजे, कालानी नगर सब्जी मण्डी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, व्यास नगर झोपड़पट्‌टी इन्दौर निवासी दीपक पिता मोहन पवार को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया ।
      पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार करइनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Saturday, September 17, 2016

पत्नी का गला घोटकर हत्या करने वाला पति पुलिस थाना एरोड्रम व्दारा गिरफ्तार


इंदौर दिनांक 17 सितंबर 2016 :-
उप पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना एरोड्रम की टीम को एक ऐसे आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है जिसने पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी ही पत्नी का गला दवाकर हत्या कर दी।

  कल दिनांक 16/09/16 की सुबह पुलिस थाना एरोड्रम को सूचना मिली कि बडा बांगडदा निवासी महिला संगीता पति पारस उर्फ पप्पू सोनगर की मृत्यु हो गई है । उक्त सूचना पर तत्काल थाना एरोड्रम की टीम मौके पर पहुँची जिन्होने मृतिका की लाश की तस्दीक की तथा शंका होने पर व मृतिका के परिजनो व्दारा भी शंका जाहिर करने पर तत्काल मृतिका के शव पी.एम. हेतु भिजवाया। उक्त घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित भी किया गया। शार्ट पी.एम.रिपोर्ट प्राप्त की गई जिसमे मृतिका की मृत्यु गला घोटने से होना डाक्टर व्दारा लेख किया गया।  जिससे पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा मर्ग जाँच से अपराध पंजीबध्द कर त्वरित कार्यवाही कर सन्देही पति पारस उर्फ पप्पू पिता हरीसिंह सोनगरा को हिरासत मे लिया गया।  जिससे पूछताछ करने पर मामूली पारिवारिक विवाद मे आवेश मे आकर दिनांक16/09/16 की सुबह गला दबाकर मारना कबूल किया । जिससे आरोपी को प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया।

महिला को, उसके पति को जान से मार देने की धमकी देकर परेशान करने वाला, आरोपी वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 17 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को अश्लील कॉल तथा महिला से पैसे मांग के एवज में उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर परेशान करने वाले, आरोपी युवम को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी, कि मेरे मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार कॉल कर अश्लील बातें कर रहा है और मेरे घर पर आकर मुझे मेरे पति का फोटो दिखाकर, मुझसे डेढ़ लाख रूपयें की मांग कर रहा है तथा नहीं देने पर मेरे पति को जान से मार देगा ऐस कह रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर, वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, उक्त अनावेदक सैय्‌यद अली पिता सय्‌यद नवाब अली (22) निवासी गली नं. 1 जूना रिसाल इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए,आरोपी सैय्‌यद अली को पकड़कर, पुलिस थाना सदर बाजार के सुपुर्द किया गया है, जिस पर उसके विरूद्ध अप. क्रं. 234/16 धारा 385,507 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 65 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 17 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को 10.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सोमनाथ की जूनी चाल पुलिया के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नेहरू नगर इंदौर निवासी आकाश पिता मुकेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया ।
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को 16.30 बजे, वाय एन रोड वायन शॉप के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 54/11 लालगली परदेशीपुरा निवासी गोलू उर्फ लोकेश पिता मदनलाल सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया ।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्टके तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 17 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को 01 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारन्ट तामीलकिये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

Friday, September 16, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 64 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 16 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 24 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 16 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैरजमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को 23.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौइथराम मण्डी चौराहा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें म.नं. 28 गरीब नवाज कॉलोनी निवासी वीरेन्द्र पिता गयादीन प्रकाश तथा म.नं. 52 हम्माल कॉलोनी निवासी कमलेश पिता माखनलाल जायसवाल  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 सितम्बर2016 को 00.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बंशी वाला होटल के पास कमला नेहरू कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पेनजान कॉलोनी निवासी लक्की उर्फ लंगडा उर्फ मोहित पिता श्रीलाल जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया ।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, September 15, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 118 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 15 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 41 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 22.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंसूरी कंपाउंड के पास खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, रियाज पिता इमामुद्‌दीन, नादिर पिता शाबीर तथा आकिब पिता निजामुद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 14.30 बजे, रोड़ नं. 26 कंट्रोल के सामने नंदानगर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 43 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी दीपक पिता अशोक कागड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद कियेगये।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 01.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहनाई गार्डन के पास बायपास रोड़ पर अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, लोकेश पिता कैलाश गिरी तथा सुनिल पिता कैलाश गिरी को पकडा गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 13.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नदां नगर सहकारी संस्था के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 155/2 नंदा नगर इन्दौर निवासी अर्पित उर्फ भूरा पिता महेन्द्र मोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाहीकी गयी है।

इन्दौर 15 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 77 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 09 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रोमें, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 17 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 01.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डी-1 सुदामा नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, अजीत कुमार पिता शांतिलाल जैन, देवेन्दर उर्फ राजू पिता महेन्द्र सिंह चावड़ा, अब्दुल करीम पिता अब्दुल मजीद, निलेश पिता रमन भाई पटेल, आशीष पिता प्रकाशचंद्र जैन, रितेश पिता प्रदीप जैन तथा प्रकाश पिता स्व. बृजमोहन दास माहेश्वरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 लाख 49 हजार रूपय नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 23.00 बजे, गौतम धर्मशाला के बाहर बिजासन रोड़  से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, बाबूलाल पिता एरन कोरी, कमल पिता नरसिंह, हनी पिता शशि यादव तथा रंजित उर्फ राजू पिता गोविंद सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7500 रूपयनगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 21.15 बजे, शांति विहार कालोनी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, बहादुर खां पिता हुसैन खां, मो.सादिक पिता साकीर, सद्‌दाम पिता अकबर शाह, शुभम पिता दिलीप नागर तथा राजा हुसैन पिता जाकीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 840 रूपय नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 21.45 बजे, सेठी अस्पताल के सीढ़ी के पास मल्हारगंज से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 13 मल्हारगंज मेनरोड़ इंदौर मे रहने वाले फारूख पिता नूर मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2150 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंवरकुआं चौराहा थाने के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें श्याम चरण शुक्ला नगर इन्दोर निवासी पवन पिताकैदारनाथ हार्डिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3600 रूपये कीमत की 6 बाटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 11.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, हसनजी नगर पालपट्‌टी झोपड़पट्‌टी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले दीपक पिता कमलचंद राठवे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया ।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।