Saturday, September 17, 2016

पत्नी का गला घोटकर हत्या करने वाला पति पुलिस थाना एरोड्रम व्दारा गिरफ्तार


इंदौर दिनांक 17 सितंबर 2016 :-
उप पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस थाना एरोड्रम की टीम को एक ऐसे आरोपी पति को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई है जिसने पारिवारिक विवाद को लेकर अपनी ही पत्नी का गला दवाकर हत्या कर दी।

  कल दिनांक 16/09/16 की सुबह पुलिस थाना एरोड्रम को सूचना मिली कि बडा बांगडदा निवासी महिला संगीता पति पारस उर्फ पप्पू सोनगर की मृत्यु हो गई है । उक्त सूचना पर तत्काल थाना एरोड्रम की टीम मौके पर पहुँची जिन्होने मृतिका की लाश की तस्दीक की तथा शंका होने पर व मृतिका के परिजनो व्दारा भी शंका जाहिर करने पर तत्काल मृतिका के शव पी.एम. हेतु भिजवाया। उक्त घटना के सम्बन्ध में वरिष्ठ अधिकारियो को सूचित भी किया गया। शार्ट पी.एम.रिपोर्ट प्राप्त की गई जिसमे मृतिका की मृत्यु गला घोटने से होना डाक्टर व्दारा लेख किया गया।  जिससे पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा मर्ग जाँच से अपराध पंजीबध्द कर त्वरित कार्यवाही कर सन्देही पति पारस उर्फ पप्पू पिता हरीसिंह सोनगरा को हिरासत मे लिया गया।  जिससे पूछताछ करने पर मामूली पारिवारिक विवाद मे आवेश मे आकर दिनांक16/09/16 की सुबह गला दबाकर मारना कबूल किया । जिससे आरोपी को प्रकरण मे गिरफ्तार किया गया।

महिला को, उसके पति को जान से मार देने की धमकी देकर परेशान करने वाला, आरोपी वी केयर फोर यू की गिरफ्त में


इन्दौर 17 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक महिला को अश्लील कॉल तथा महिला से पैसे मांग के एवज में उसके पति को जान से मारने की धमकी देकर परेशान करने वाले, आरोपी युवम को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना सदर बाजार क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी, कि मेरे मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार कॉल कर अश्लील बातें कर रहा है और मेरे घर पर आकर मुझे मेरे पति का फोटो दिखाकर, मुझसे डेढ़ लाख रूपयें की मांग कर रहा है तथा नहीं देने पर मेरे पति को जान से मार देगा ऐस कह रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर, वी केयर फोर यू की टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, उक्त अनावेदक सैय्‌यद अली पिता सय्‌यद नवाब अली (22) निवासी गली नं. 1 जूना रिसाल इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए,आरोपी सैय्‌यद अली को पकड़कर, पुलिस थाना सदर बाजार के सुपुर्द किया गया है, जिस पर उसके विरूद्ध अप. क्रं. 234/16 धारा 385,507 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 65 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 17 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 26 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

16 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 16 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 06 गिरफ्तारी तथा 36 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्रद्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2016-पुलिस थाना एमआईजी द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को 10.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सोमनाथ की जूनी चाल पुलिया के पास, इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, नेहरू नगर इंदौर निवासी आकाश पिता मुकेश यादव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया ।
                पुलिस थाना तुकोगंज द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को 16.30 बजे, वाय एन रोड वायन शॉप के सामने इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 54/11 लालगली परदेशीपुरा निवासी गोलू उर्फ लोकेश पिता मदनलाल सिसोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया ।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्टके तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 17 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 21 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारन्ट तामील

इन्दौर-दिनांक 17 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 16 सितम्बर 2016 को 01 गैर जमानती, 13 गिरफ्तारी तथा 41 जमानती वारन्ट तामीलकिये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

Friday, September 16, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 64 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 16 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 24 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

08 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 08 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 13 गिरफ्तारी तथा 55 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

इन्दौर 16 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 40 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

06 गैरजमानती वारन्टी, 22 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को 06 गैर जमानती, 22 गिरफ्तारी तथा 63 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-पुलिस थाना राजेन्द्रनगर द्वारा कल दिनांक 15 सितम्बर 2016 को 23.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर चौइथराम मण्डी चौराहा, इंदौर से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें म.नं. 28 गरीब नवाज कॉलोनी निवासी वीरेन्द्र पिता गयादीन प्रकाश तथा म.नं. 52 हम्माल कॉलोनी निवासी कमलेश पिता माखनलाल जायसवाल  को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 300 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 16 सितम्बर 2016-पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 15 सितम्बर2016 को 00.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बंशी वाला होटल के पास कमला नेहरू कॉलोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पेनजान कॉलोनी निवासी लक्की उर्फ लंगडा उर्फ मोहित पिता श्रीलाल जायसवाल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया ।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Thursday, September 15, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 118 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 15 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 41 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 04 गैर जमानती वारन्टी, 17 गिरफ्तारी तथा 80 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 04 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 22.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर मंसूरी कंपाउंड के पास खजराना से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, रियाज पिता इमामुद्‌दीन, नादिर पिता शाबीर तथा आकिब पिता निजामुद्‌दीन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 14.30 बजे, रोड़ नं. 26 कंट्रोल के सामने नंदानगर से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 43 शिवाजी नगर इन्दौर निवासी दीपक पिता अशोक कागड़े को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 510 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद कियेगये।
      पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना तेजाजी नगर द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 01.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर शहनाई गार्डन के पास बायपास रोड़ पर अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, लोकेश पिता कैलाश गिरी तथा सुनिल पिता कैलाश गिरी को पकडा गया। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना परदेशीपुरा द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 13.40 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, नदां नगर सहकारी संस्था के सामने से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 155/2 नंदा नगर इन्दौर निवासी अर्पित उर्फ भूरा पिता महेन्द्र मोरे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाहीकी गयी है।

इन्दौर 15 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 77 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

09 गैर जमानती वारन्टी, 32 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 09 गैर जमानती, 32 गिरफ्तारी तथा 76 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रोमें, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 17 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना अन्नपूर्णा द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 01.15 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर डी-1 सुदामा नगर इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, अजीत कुमार पिता शांतिलाल जैन, देवेन्दर उर्फ राजू पिता महेन्द्र सिंह चावड़ा, अब्दुल करीम पिता अब्दुल मजीद, निलेश पिता रमन भाई पटेल, आशीष पिता प्रकाशचंद्र जैन, रितेश पिता प्रदीप जैन तथा प्रकाश पिता स्व. बृजमोहन दास माहेश्वरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3 लाख 49 हजार रूपय नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 23.00 बजे, गौतम धर्मशाला के बाहर बिजासन रोड़  से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, बाबूलाल पिता एरन कोरी, कमल पिता नरसिंह, हनी पिता शशि यादव तथा रंजित उर्फ राजू पिता गोविंद सिंह को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 7500 रूपयनगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
        पुलिस थाना देपालपुर द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 21.15 बजे, शांति विहार कालोनी से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते मिलें, बहादुर खां पिता हुसैन खां, मो.सादिक पिता साकीर, सद्‌दाम पिता अकबर शाह, शुभम पिता दिलीप नागर तथा राजा हुसैन पिता जाकीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 840 रूपय नगदी तथा ताश पत्ते बरामद किये गये।
       पुलिस थाना मल्हारगंज द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 21.45 बजे, सेठी अस्पताल के सीढ़ी के पास मल्हारगंज से सट्‌टे की गतिविधि में लिप्त मिलें, 13 मल्हारगंज मेनरोड़ इंदौर मे रहने वाले फारूख पिता नूर मोहम्मद को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 2150 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये।
        पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ/सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 22.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर भंवरकुआं चौराहा थाने के पास से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें श्याम चरण शुक्ला नगर इन्दोर निवासी पवन पिताकैदारनाथ हार्डिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 3600 रूपये कीमत की 6 बाटल अवैध अंग्रेजी शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 15 सितम्बर 2016-पुलिस थाना राऊ द्वारा कल दिनांक 14 सितम्बर 2016 को 11.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, हसनजी नगर पालपट्‌टी झोपड़पट्‌टी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, यहीं के रहने वाले दीपक पिता कमलचंद राठवे को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया ।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

Wednesday, September 14, 2016

युवती को अनावश्यक कॉल कर परेशान करने वाला, मनचला वी केयर फोर यू की गिरफ्त में



इन्दौर 12 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती को अनावश्यक कॉल कर परेशान करने वाले, मनचले युवम को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना लसूड़िया क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने कार्यालय आकर शिकायत दर्ज कराई थी, कि मेरे मोबाईल नंबर पर किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बार-बार अनावश्यक कॉल कर परेशान किया जा रहा है।
उक्त शिकायत प्राप्त होने पर, वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, उक्त मोबाईल नम्बर के आधार पर अनावेदक मोहम्मद तौसिफ पिता शहाब खान (21) निवासी 708 आजाद नगर इन्दौर को पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी मोहम्मद तौसिफ को पकड़कर, पुलिस थाना लसूड़िया के सुपुर्द किया गया है, जिस पर उसके विरूद्ध अप. क्रं. 707/16 धारा 507,506  भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान यातायात मार्ग व्यस्था निम्नानुसार रहेगी


इन्दौर-दिनांक 14 सितम्बर 2016-कल दिनांक 15.09.16 को इन्दौर शहर में निकलने वाले अनंत चतुर्दशी चल समारोह के दौरान लोगों की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए, इन्दौर पुलिस द्वारा निम्नानुसार यातायात मार्ग व्यवस्था एवं पार्किंग व्यवस्था रखी गयी है-
उक्त चल समारोह केसंपूर्ण मार्ग-भंडारी मिल तिराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड चौराहा, एमजी रोड, किशनपुरा छत्री, फ्रूट मार्केट, नन्दलापुरा चौराहा, यशवन्त रोड चौराहा, नरसिंह बाजार चौराहा, शीतला माता बाजार, गोराकुण्ड चौराहा, खजूरी बाजार, सुभाष चौक, राजबाडा से मृगनयनी चौराहा, नगरनिगम चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा को एक साथ प्रतिबंधित न किया जाकर वाहनों की श्रेणी अनुसार चरणबद्ध तरीके से किया जायेगा ताकि सामान्य आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो।
लोक परिवहन वाहनों की मार्ग परिवर्तन व्यवस्था :-
                चल समारोह की व्यवस्थान्तर्गत दोपहर 14:00 बजे से निम्नानुसार मार्गो पर लोक परिवहन वाहनों के लिए अस्थाई रूप से मार्ग परिवर्तन व्यवस्था लागू की जावेगी-
इन्दौर से उज्जैन जाने वाली बसों के सम्बंध में :-
                इन्दौर से उज्जैन की ओर आने-जाने वाली समस्त बसें सरवटें बस स्टैण्ड से छोटी लोईन, रेल्वे स्टेशन पटेल प्रतिमा, नेहरू चौक, व्हाईट चर्च, कृषि कॉलेज, पिपलियाहाना, रिंग रोड, मालवीय पेट्रोल पम्प, विजयनगर, एमआर 10, भौरासला होकर आ जा सकेंगी। उज्जैन की तरफ आने जाने वाली बसों हेतु वल्लभ नगर, राजकुमार ओव्हरब्रिज, मरीमाता चौराहा होकर भैरासला चौराहा तक का मार्ग दोपहर 14:00 बजे से पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।
उज्जैन से आने वाले लोक परिवहन वाहन :-
                उज्जैन रोड से आने जाने वाले समस्त प्रकार के लोक परिवहन वाहन जो आगरा, मुम्बई मार्ग से मुम्बई की तरफ जाना चाहते है ऐसे सभी प्रकार के लोक परिवहन वाहनों की भैरासला चौराहा, एमआर 10, होते हुए विजयनगर से रिंग रोड बाईपास होते हुए आवागमन कराया जाएगा।
देवास से उज्जैन की ओर जाने वाले वाहन :-
                देवास से उज्जैन की ओर जाने वाले सभी लोक वाहन मालवीय पेट्रोल पम्प, विजयनगर चौराहा, एमआर 10 भैरासला चौराहा होकर उज्जैन की ओर आ जा सकेंगे।
धार रोड से आने वाले वाहनों के सम्बंध में :-
                धार रोड से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो आगरा मुम्बई मार्ग से देवास की ओर जाना चाहते हैं वो धार रोड से पश्चिमी रिंग रोड, फूटी कोठी, रेती मण्डी से राजीव गॉधी चौराहा, आसाराम बापू चौराहा, तेजाजी नगर होकर बाइपास मार्ग से देवास की ओर जा सकेंगे। धार रोड से मुम्बई जाने वाले लोक परिवहन वाहनों का मार्ग वाया चन्दन नगर फूटी कोठी, रेती मण्डी, राऊ बाइपास होकर मुम्बई जासकेंगे।
खण्डवा रोड से आने वाले वाहनों के सम्बंध में :-
                खण्डवा रोड से आने वाले लोक परिवहन वाहन जो उज्जैन की तरफ जाना चाहते हैं ऐसे सभी लोक परिवहन वाहन तेजाजीनगर चौराहा, देवगुराडिया, झलारिया बाइपास से मालवीय पम्प, विजयनगर, एमआर 10 होकर भौरांसला होकर उज्जैन रोड जा सकेंगे।
चल समारोह का एकांगी मार्ग :-
                प्रथम चरण में सांयकाल 17.00 बजे से जुलूस मार्ग अस्थाई तौर पर विश्रांति चौराहा, परदेद्गाीपुरा चौराहा से मालवा मिल चौराहा, राजकुमार ब्रिज, दरगाह चौराहा, चिकमंगलूर चौराहा, जेल रोड चौराहा, द्गिावालय मन्दिर डीआरपी लाईन से दरगाह चौराहे तक सभी प्रकार के वाहनों के लिए प्रतिबंधित रहेगा।
                द्वितीय चरण में जबकि एमजी रोड पर यातायात का दबाव बढेगा ऐसे समय एमजी रोड को सामान्य आवागमन के लिए प्रतिबंधित करते हुए जवाहरमार्ग पर यातायात परिवर्तित किया जावेगा। जुलूस का अगला सिरा चिमनबाग चौराहे से जेल रोड में मध्य आते ही एमजी रोड पर यातायात के दबाव को देखते हुए एमजी रोड का यातायात परिवर्तित किया जाकर मृगनयनी चौराहे से नगर निगम चौराहा खडखडिया ब्रिज होते हुए सुभाष मार्ग अथवा लोखण्डे पुल से शांतिपथसे निकाला जोवगा।
                तृतीय चरण में सांयकाल 19.00 बजे से जुलूस मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन पूर्ण प्रतिबंधित किया जावेगा। इस समय सभी प्राकर के शासकीय वाहनों एवं व्यवस्था में लगे वाहन डीआरपी लाईन आने जाने हेतु सांयकाल 18.00 बजे के उपरान्त मृगनयनी नगरनिगम चौराहा, लोखण्डे पुल, शिवालय मार्ग होते हुए डीआरपी लाईन सुविधाजनक परिस्थिती में आवागमन करेंगे।

पार्किग व्यवस्था :-
                दर्शनार्थियों को वाहनों की पार्किग व्यवस्था क्रमश- शिवालय मार्ग, लोखण्डे पुल मैदान एवं शासकीय वाहनों की पर्किग डीआरपी लाईन मैदान में रखी गयी है। चल समारोह का सम्पूर्ण मार्ग एवं मार्ग से जोडें जाने वाली गलियों को किसी भी प्रकार के वाहनों की पार्किग के लिए पूर्णरूपेण प्रतिबंधित किया गया है।

                सम्पूर्ण चल समारोह के मार्ग पर रहने वाले/व्यवसायियों या व्यापार करने वाला से अनुरोध है कि उक्त दिनांक को दोपहर 16.00 बजे बाद किसी भी प्रकार के वाहन पार्क न करें ताकि चल समारोह देखने आने वालों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों।