Wednesday, September 7, 2016

सिप्ला कंपनी के कर्मचारी की हत्या करने वाला फरार व दस हजार का ईनामी आरोपी पुलिस थाना राऊ की गिरफ्त में


                                 
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2016-पुलिस थाना राऊ द्वारा विगत जून माह में सिप्ला कंपनी के कर्मचारी यशपाल बिष्ट की हत्या करने वाले फरार व ईनामी आरोपी राजेन्दर को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना राऊ क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 20.06.16 को मृतक यशपालपिता महेन्द्रसिंह (30) निवासी देहरादून उत्तराखंड जो कि पीथमपुर सिपला कंपनी में काम करता है, की संदिग्ध अवस्था में उसके कमरें में लाश मिलने पर, पुलिस द्वारा तत्काल पहुंचकर निरीक्षण करने पर प्रथम दृष्टया, प्रकरण मृतक की हत्या का प्रतीत हुआ। जिस पर पुलिस थाना राऊ द्वारा अपराध क्रमांक 237/16 धारा 450,302 भादवि का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
`उक्त अंधे कत्ल को चुनौती के रुप में अत्यंत गंभीरता से लेते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह निर्देश के तारतम्य में, कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना राऊ की टीम द्वारा इस अंधे कत्ल का पर्दाफाश कर, पर्वू में तीन आरोपियों- (1)करमसिंह पिता जसवंतसिंह निवासी ग्राम माणकसर तह.संगरिया जिलाहनुमानगढ राजस्थान, (2) पुजा उर्फ अंजली पति यशपाल बिष्ट निवासी ग्राम घेस जिला उत्तराखंड तथा (3) मनीष पिता मेहरचंद निवासी ग्राम माणकसर तह.संगरिया जिला हनुमानगढ राजस्थान की गिरफ्तारी की जा चुकी है। प्रकरण में एक आरोपी राजेन्दर पिता जसवंतसिंह निवासी ग्राम माणकसर तह.संगरिया जिला हनुमानगढ राजस्थान, घटना दिनांक से फरार था। जिसकी गिरफ्तार हेतु इंदौर पुलिस द्वारा10,000/रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तार हेतु प्रयासरत्‌्‌ थी। इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि, आरोपी राजेन्दर अपनी अग्रिम जमानत कराने की फिराक मे इन्दौर आया हुआ है, जो अभी पिपल्याहान रोड गुरुद्वारे के सामने होटल पर खडा है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर आरोपी राजेन्दर को पकड़ा गया। पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिससे प्रकरण के संबंध में पूछताछ की जा रही है।

उक्त फरार आरोपी को पकडने में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी राऊ श्री विजय सिसौदिया के नेतृत्व में, सउनि राजेन्द्रसिंह नायक, प्रआर 948 रविन्द्रसिंह चौहान, आर विजय राजावत, आर. अमीन, आर.निलेश पटेल तथा आर.सतीश की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 103 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 07 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 06 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 42 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

12 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 12 आदतन व 06 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारंटी, 19 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 सितम्बर 2016 को 01 गैरजमानती वारंटी, 19 गिरफ्तारी तथा 93 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते हुये मिले 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2016 को 15.05 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर गोविंद नगर खारचा गली नं. 5 से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, आबिद पिता सुभान खान तथा सुनिल पिता कन्हैयालाल बौरासी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 3845 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।
                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2016 को 21.35 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर, कुशवाह नगर कलाली के सामने बाणगंगा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, बाबू पराग का भट्‌टा बाणगंगा इन्दौर निवासी दीपक पिता राजू कौशल को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।
                पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2016 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, एमवायएच टेम्पो स्टेण्ड से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, चंदन नगर झोपड़पट्‌टी इन्दौर निवासी लवकुश उर्फ कालिया पिता मंडी बाबा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 07 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 06 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 61 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

03 आदतन 13 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2016 कोशहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 13 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

04 गैर जमानती वारन्टी, 36 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 06 सितम्बर 2016 को 04 गैर जमानती, 36 गिरफ्तारी तथा 100 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऍ/सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 05 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 07 सितम्बर 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2016 को 13.55 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर एयरपोर्ट की दीवाल के पास हज हाउस के पीछे इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, भूपेन्द्र पिता श्यामलाल मीणा, महेश पितादरियाबसिंह मालवीय, राजेन्द्र पिता हरिसिंह बघेल तथा रंजीत पिता भागीरथ फलोदिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 1200 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।   
                पुलिस थाना सदर बाजार द्वारा कल दिनांक 06 सितम्बर 2016 को 20.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर अम्किबा मेडिकल स्टोर के पास सदर बाजार मेनरोड़ से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 334 सेक्टर एस, नंद नगर गली नं. 6 चंदन नगर इन्दौर निवासी मोहम्मद हनीफ पिता मोहम्मद नूर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 530 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।     

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

Tuesday, September 6, 2016

बाउंड ओवर का उल्लंघन करने वाला आरोपी, धारा 122 जा.फौ. के अन्तर्गत पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2016-पुलिस उप महानिरीक्षक इन्दौर शहर इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में इन्दौर पुलिस द्वारा गुण्डे, बदमाशों व अपराधियों के विरूद्ध सतत की जा रही कार्यवाही के अन्तर्गत, इन बदमाशों की अपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिये इनके विरूद्ध धारा 110 जा.फौ. के तहत प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर सर्शत बाउण्ड ओवर कराया जा रहा है।
    उक्त बाउण्ड ओवर का उल्लघंन कर, अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले अपराधियों पर इन्दौर पुलिस द्वारा सखत कार्यवाही की जा रही है। इसी तारतम्य में पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कार्यवाही करते हुए क्षेत्र के ऐसे ही एक बदमाश अविनाश उर्फ़ कौआ पिता विजय सिलावट (20) निवासी कलाली मोहल्ला इंदौर को पकड़ा गया है जिसके विरुद्ध पुलिस थाना संयोगितागंज पर 06 से अधिक अपराध पंजीवद्ध होने से तथा आरोपी का क्षेत्र में आतंक होने से आरोपी के विरुद्ध धारा 110 जाफौ की कार्यवाही की गई थी । एसडीएम
इंदौर द्वारा बॉउंड ओवर की कार्यवाही की गई थी परंतु आरोपी द्वारा फरयादी अभिषेक सिलावट के साथ झगड़ा कर मारपीट की एवं गंदी गंदी गलियां दी जिससे आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीवद्ध कर आरोपी को पकड़ा गया तथा आरोपी द्वारा बाउण्ड ओवर का उल्लंघन करने से उसके विरूद्ध धारा 122 जा.फौ. के अन्तर्गत उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
    उक्त कार्यवाही में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इंचार्ज ओ. एस. भदोरिया के नेतृत्व में उनकी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 42 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 06 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 05 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 15 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्वक्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 सितम्बर 2016 को 02 गिरफ्तारी तथा 49 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2016 को 15.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, भट्‌टा रोड़ बंजारी माता मंदिर के पास भागीरथपुरा से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 489 शुक्ला वाली गली भागीरथपुरा इन्दौर निवासी चिंटी पिता राजू वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक छुरा जप्त किया गया।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 06 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 05 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 27आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-


03 आदतन 11 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 11 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 05 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 05 सितम्बर 2016 को 02 गैर जमानती, 05 गिरफ्तारी तथा 58 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

जुऑ खेलते हुये मिले 06 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 06 सितम्बर 2016-पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा कल दिनांक 05 सितम्बर 2016 को 02.20 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना केआधार पर पल्हर नगर गार्डन 60 फीट रोड़ इन्दौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, विकास पिता राधेश्याम साहू, संजय पिता भूरेसिंह सोनी, दिलीप पिता बिहारीलाल सरदेले, सतीश पिता सुरेन्द्र पचौरी, रवि पिता दुर्गालाल राठौर तथा संदीप पिता मुकेश जैन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 14 हजार 300 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।

                पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

Monday, September 5, 2016

इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 66 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 05 सितम्बर 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 04 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 31 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत-

07 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 07 आदतन व 12 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितम्बर 2016 को 01 गैर जमानती वारन्टी, 09 गिरफ्तारी तथा 54 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2016-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2016 को 21.30 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, पंचवटी कैलोद कांकड़ से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, प्रकाश पम्प जस्मा माता मंदिर के पीछे इन्दौर निवासी कमल पिता रामसिंह कीर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
                पुलिस थाना विजय नगर द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2016 को 06.45 बजे, देशी कलाली के सामने मैकेनिक नगर बड़ी भमौरी से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, हीना पैलेस कोहिनूर कालोनी इन्दौर निवासी जाबिर अली पिता अब्दुल हक को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक गंडासा जप्त किया गया।
पुलिस द्वारा आरोपियों कोगिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 05 सितम्बर 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में कल दिनांक 04 सितम्बर 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 35 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

14 आदतन 07 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 14 आदतन व 07 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 08 गिरफ्तारी तथा 46 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 04 सितम्बर 2016 को 03 गैर जमानती, 08 गिरफ्तारी तथा 46जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2016-पुलिस थाना सांवेर द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2016 को 19.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर पंचोला जेल के सामने से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें ग्राम पंचोला सांवेर निवासी मलखान पिता रमेश चौधरी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1100 रूपये कीमत की 22 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
                पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 05 सितम्बर 2016-पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2016 को 22.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सिरपुर तालाब मोड़ धार रोड़ इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 392 सेक्टर एफ राजनगर इन्दौर निवासी रवि उर्फ पोटली पिता मोहनसिंह ठाकुर को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक फालिया जप्त किया गया।
                पुलिस थाना द्वारकापुरीद्वारा कल दिनांक 04 सितम्बर 2016 को 09.50 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, राम मंदिर के पास प्रजापत नगर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 150 सांईबाबा नगर इन्दौर निवासी शुभम पिता सुभाष बेतव को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक चाकू जप्त किया गया।

पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।