Tuesday, August 30, 2016

चमड़ा व्यापारी पर प्राणघातक हमला करने वाले आरोपियो का पर्दाफाश, चार आरोपी पुलिस थाना महूं की गिरफ्त में, व्यापारी के रिश्तेदार ने ही, उसे मारने की सुपारी दी थी


इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016-पुलिस थाना महूं क्षेत्रान्तर्गत दिनांक 31.05.16 को रात्रि 10 बजे चमड़ा व्यापारी दिलशाद फारुकी रोज की तरह अपने गोदाम पीठ रोड से खान कालोनी अपने घर मोटरसायकल से जा रहा था। तभी अज्ञात बदमाशो ने मोटरसायकल से उसका पीछा करमाल गोदाम रोड़ पर दिलशाद को पीछे की तरफ से जान से मारने की नीयत से गोली मारकर भाग गये थे। जिसकी सूचना पर पुलिस थाना महूं द्वारा अपराध क्रमांक 355/16 धारा 307 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये उप पुलिस महानिरीक्षक इंदौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा घटना का जल्द पर्दाफाश कर, आरोपियो के पकड़ने के निर्देश दिये गये। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी. कल्याण चक्रवर्ती व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महू श्री विवेक सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस महू श्री अरुण कुमार मिश्रा के मार्गनिर्देशन मे थाना प्रभारी महू श्री प्रमोद साहू के नेतृत्व मे टीम बनाकर अज्ञात आरोपियो की पतारसी हेतु लगाया गया।
पुलिस टीम द्वारा विवेचना के दौरान घायल एवं अन्य गवाहो तथा आसपास के लोगो आदि से पूछताछ की गयी। घायल द्वारा अपनी बहन के देवर तंजील फारुकी पर शक जाहिर किया गया तथा मुखबिरो द्वारा भी तंजील फारुकी के द्वारा इस अपराध को अपने साथियो के साथ मे अंजाम देना बताया। उक्त जानाकारी के आधार पर पुलिस टीम द्वारा वैज्ञानिक साक्ष्यो एवं मुखबिर सूचना के आधार पर संदेही नदीम शेख निवासी मोती महलटाकीज को पकड़कर पूछताछ की गयी तो, उसने बताया कि तंजील फारुकी के कहने पर, उसने घटना से दो माह पूर्व किशनगंज निवासी रोहित उर्फ सनातन यादव से पिस्टल व राउन्ड खरीदे थे। बाद मे अमित उर्फ काड़ा चावरे व तुषार उर्फ तिलकधारी को पैसो का लालच देकर दिलशाद को मारने की योजना मे शामिल किया। तंजील फारुकी द्वारा अमित चावरे को बताया गया कि बम्बई के एक व्यापारी को मारने की सुपारी मिली है, तुम अपने दोस्त तुषार उर्फ बिट्टु के साथ उसे गोली मारकर खत्म कर देना, पिस्टल व राउन्ड एवं मोटरसायकल का इंतजाम मै कर दूंगा। इस काम के बदले मे तुम्हे एक लाख रुपये एवं तेरे बड़े भाई संदीप मट्टो को जेल से छुड़वा भी दूंगा। तंजील फारुकी ने घटना से 5-7 दिन पूर्व एवं घटना के एक घण्टे पहले, दिलशाद उर्फ बब्बु को पीठ रोड़ पर दिखा कर, बताया था कि इसे ही गोली मारकर खत्म करना है। दिनांक 31.05.16 को तंजील फारुकी ने एक मोटरसायकल का इंतजाम कर अमित को अपने घर से एक पिस्टल व दो कारतूस मेग्जीन मे भरकर दिये और घटना को अंजाम देने के लिये उक्त मोटरसायकल से माल गोदाम रोड़ पर रवाना कर दिया। बिट्टो मोटरसायकल चला रहा था एवं अमित चावरे पिस्टल लेकर पीछे बैठाथा। जब दिलशाद उर्फ बब्बु पीठ रोड़ तरफ से आया तो अमित और बिट्टो ने उसका पीछा करते हुये कुछ दुरी पर माल गोदाम रोड़ पर अमित ने दिलशाद के पास आकर उसके सिर पर गोली चला दी जिससे दिलशाद मोटरसायकल सहित रोड़ पर गिर गया। अमित और तुषार उर्फ बिट्टो दिलशाद को मरा हुआ समझकर वहां से भागकर अपने अपने घर चले गये।
पुलिस द्वारा उक्त चारों आरोपियों से पूछताछ पर, उन्होने अपना जुर्म स्वीकार किया है, जिन्हे गिरप्तार कर लिया गया है। प्रकरण के मुखय आरोपी तंजील फारूखी की गिरफ्तारी शेष है, जिसे भी शीघ्र गिरफ्तार किया जावेगा।

उक्त आरोपियो को पकड़ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी महू श्री प्रमोद साहू के नेतृत्व में उनि. विकास शर्मा, प्रआर. 2637 हुकम शर्मा, प्रआर. 1466 केदार, प्रआर. संजय गायकवाड़ तथा आर. 1876 जगदीश मीणा की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।





बैंक के एटीएम को लूटने की योजना बनाते , पांच बदमाश मय हथियारों के पुलिस थाना एरोड्रम की गिरफ्त में


इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016- इन्दौर शहर में अपराध एवं अपराधियों पर नियत्रंण हेतु, अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर कार्यवाही के निर्देश, उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहरश्री संतोष कुमार सिंह द्वारा जिले के सभी अधिकारियों को दिये गये है। उक्त निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए, पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा बैंक के एटीएम को लूटने की योजना बनाते हुए, पांच बदमाशों को पकड़ने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना एरोड्रम को दिनांक 29.08.16 की रात्रि को मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि कुछ बदमाश सुखदेव विहार के पास खाली पडे मैदान में बैठकर 60 फिट रोड स्थित एसबीआई बैंक के एटीएम को लूटने की योजना बना रहे है। उक्त सूचना वरिष्ठ अधिकारियो के मार्गदर्शन मे इंचार्ज थाना प्रभारी एरोड्रम श्री बी.एस. बिसेन के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा मौके पर जाकर, घेराबंदी करके पांच बदमाशों को पकडा गया। पकडे गये बदमाशों ने पूछताछ पर अपना नाम- 1. कचरू पिता राजा सोलंकी पारदी (21) निवासी बजरंग पुरा माचल थाना बेटमा इंदौर, 2.संजय पिता रमेश हेडे (19) निवासी सैफी नगर लालबाग 6 बंगले के पीछे नंदू का मकान इंदौर, 3. भवराज पिता देवीलाल सोलंकी पारदी (22) निवासी ग्राम बजरंग पुरा माचल थाना बेटमा इंदौर, 4. राहुल पिता नानूराम परमार (18) निवासीग्राम बजंरग पुरा माचल थाना बेटमा इंदौर तथा 5. रामभरोसे पिता आशाराम मालीवाल (24) निवासी ग्राम मेंडर थाना सिंमरोल इंदौंर बताया। पुलिस द्वारा इन बदमाशो के कब्जे से एक तेज धारदार फालिया, एक तलवार तथा दो लोहे कि टामियां जप्त की गयी है। पुलिस थाना एरोड्रम द्वारा पांचो आरोपियों के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर, गिरफ्तार किया गया है, जिनसे पूछताछ की जा रही है।

इस प्रकार पुलिस थाना एरोड्रम टीम व्दारा सक्रिय एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए, डकैती की योजना बनाते, आरोपियों को तत्काल पकड़ने मे महत्वपूर्ण व सराहनीय भूमिका अदा की है। जिसके लिये वरिष्ठ अधिकारियो व्दारा पुलिस थाना एरोड्रम की टीम की प्रशंसा की गई है।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 137 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 30 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 45 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

05 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

03 गैर जमानती वारन्टी, 30 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहरमें विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को 03 गैर जमानती वारन्टी, 30 गिरफ्तारी तथा 96 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को 11.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, बारोली चौराहा देशी कलाली के पीछे से इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, सलीम पिता मरीर खां तथा शोएब पिता इकबाल खां को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 340 रूपये नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।           
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016-पुलिस थाना खजराना द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को 21.20 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर तंजीम नगर खजराना खाली मैदान से अवैध शराब लेजाते/बैचते हुये मिलें, 61 तंजीम नगर खजरना इंदौर निवासी शक्ति उर्फ इसरार पिता अब्दुल रहमान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 04 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016-पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, थाना क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न स्थानों से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, सागौर जिला धार निवासी-जीतू उर्फ जितेन्द्र पिता भंगवतराव मराठा, शिवकंठ नगर बाणगंगा इन्दौर निवासी-सुरजीत पिता हुकुमसिंह तथा 250 शिवकंठ नगर बाणगंगा इन्दौर निवासी-राजेश पिता लालजी वर्मा को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से पृथक-पृथक एक-एक चाकू जप्त किया गया।
पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को 22.25 बजे, बजरंग अंसार बाग कालोनी इंदौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, पवनपुरी पालदा इन्दौर निवासी संजू उर्फ संजय पिता मदन सोलंकी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से एक तलवार जप्त की गयी।
पुलिस द्वाराआरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 30 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 92 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 04 आदतन व 14 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 10 गैर जमानती वारन्टी, 57 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्नथाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को 01 फरारी, 10 गैर जमानती, 57 गिरफ्तारी तथा 110 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016-पुलिस थाना राजेन्द्र नगर द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को 18.00बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, भीम नगर इन्दौर से सट्‌टे की गतिविधियों में लिप्त मिलें, 63 अखंड नगर एरोड्रम इन्दौर निवासी-राहुल पिता महेन्द्र सोनी तथा सी-5 भीम नगर मल्टी इन्दौर निवासी सुनीता पति संजय मराठी को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 5000 रूपये नगदी तथा सट्‌टा उपकरण बरामद किये गये। 
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध सट्‌टा एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016-पुलिस थाना भंवरकुआं द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को  मुखबिर की सूचना के आधार पर मकान नं. 36 त्रिवेणी नगर चितावद से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें,यहीं रहने वाले राहुल पिता रामा उर्फ रामबाबू सिलावट को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 06 पेटी (300 क्वाटर) अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, 03 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 30 अगस्त 2016-पुलिस थाना खुड़ैल द्वारा कल दिनांक 29 अगस्त 2016 को 15.00 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर ग्राम रादरा देवगुराड़िया कम्पेल रोड़ से अवैध रूप से सार्वजनिक स्थान पर शराब पीते मिलें, अमन पिता राकेश तनेजा, सुनील पिता रेवाराम तंवर तथा अनिल पिता देवीलाल मोछे को पकडा गया।      
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।














Monday, August 29, 2016

रिश्ता तोड़ने के लिये, युवती व उसके मंगेतर को परेशान करने व धमकी देने वाला, परिचित आरोपी वी केयर फोर यू द्वारा गिरफ्तार


इन्दौर 29 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस की वी केयर फोर यू शाखा द्वारा एक युवती की शादी के रिश्ते को तोड़ने के लिये, उसके चरित्र के संबंध में अनर्गल बातें कर तथा युवती व उसके मंगेतर को परेशान करने व धमकी देने वाले,  परिचित आरोपी को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।
पुलिस थाना बाणगंगा क्षेत्रान्तर्गत रहने वाली आवेदिका ने उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर शहर श्री संतोष कुमार सिंह के समक्ष में उपस्थित होकर, शिकायत की थी, कि मेरा परिचित शद्गिा अहिरवार है वह आये दिन मेरा पीछा करता हैऔर मेरे कॉलेज भी आ जाता है व मेरे घर के चक्कर लगाता है। वह मुझसें जबरदस्ती शादी का बोलता है मेरे बार बार मना करने पर भी पर मुझें और मेरे मंगेतर को जान सें मारने की धमकी दे रहा है साथ ही मेरे चरित्र के बारे अश्लील बातें कर रहा है। जिसे बहुत समझाने पर भी वह अपनी हरकतों सें बाज नही आ रहा है। उक्त शिकायत पर उप पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर द्वारा प्रकरण में जांच कर, तत्काल वैधानिक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।   
उक्त निर्देश के तारतम्य में, वी केयर फोर यू की टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, अनावेदक शशि अहिरवार पिता मदनलाल अहिरवार (25) निवासी एफ 4 न्यु पुलिस लाईन इन्दौर को पकड़ा गया। आरोपी शशि फार्मेसी का छात्र है, जो आवेदिका से जान-पहचान के आधार पर उसे परेशान कर रहा था। पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए, आरोपी शशि को पकड़कर, पुलिस थाना बाणगंगा के सुपुर्द किया गया है, जिस पर पुलिस थाना बाणगंगा द्वारा अप. क्रं. 710 /16 धारा 354-घ,509,506 भादवि का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार कर, वैधानिक कार्यवाही की गयी है। जिसे मान. न्यायालय पेश किया जावेगा।

उक्त आरोपी को पकड़ने में वी केयर फोर यू की टीम की सराहनीय भूमिका रही।


इन्दौर पुलिस द्वारा अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों की धरपकड़ अभियान के तहत की गई कार्यवाही 105 अपराधी एवं असमाजिक तत्व इन्दौर पुलिस की गिरफ्‌त में


इन्दौर 29 अगस्त 2016- पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पूर्व) श्रीमती मोनिका शुक्ला के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 66 आरोपियो को गिरफ्तार किया गया जिसके अंतर्गत -

03 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 03 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

01 फरारी, 07 गैर जमानती वारन्टी, 43 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त2016-इन्दौर पुलिस पूर्व क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अगस्त 2016 को 01 फरारी, 07 गैर जमानती वारन्टी, 43 गिरफ्तारी तथा 71 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी बदमाशों, अपराधियों एवं असमाजिक तत्वों के वारन्ट तामिल कराकर, वैधानिक कार्यवाही की गयी।

जुऑ खेलते मिलें, 02 आरोपी गिरफ्‌तार
इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त 2016-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2016 को 20.00 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, सब्जी मण्डी गेट के पास लोहामण्डी देवास नाका इंदौर से ताश पत्तों द्वारा हार-जीत का जुऑ खेलते हुये मिलें, मुकेश पिता हरिनारायण चौहान तथा राहुल पिता तेजबहादुर पासवान को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से 2210 रूपयें नगदी तथा ताश पत्तें बरामद किये गये।             
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्ध जुऑ एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर, कार्यवाही की गयी है।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त 2016-पुलिस थाना लसूड़िया द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2016 को 18.35 बजे, मुखबिर कीसूचना के आधार पर रेल्वे क्रासिंग के पास सेटेलाईट जक्शन कैलोद हाला से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, ग्राम कैलोद हाला निवासी-अन्तर सिंह पिता नानूराम डोडिया को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 41 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

इन्दौर 29 अगस्त 2016 -पुलिस उप महानिरीक्षक इंदौर शहर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देश के तारतम्य में पुलिस अधीक्षक इंदौर (पश्चिम) श्री डी.कल्याण चक्रवर्ती के मार्गदर्शन में कल दिनांक 28 अगस्त 2016 को फरार एवं स्थायी वारंटियो तथा अपराधियों व असमाजिक तत्वों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए कुल 39 आरोपियो को गिरफ्‌तार किया गया जिसके अंतर्गत-

05 आदतन व 09 संदिग्ध बदमाश गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2016 को शहर में अपराध करने की नीयत से घूमने वाले संदिग्ध बदमाशों तथा ऐसे आदतन अपराधी जो अपराध के बल पर ही अपनी आजिविका चलाते है, के विरूद्ध विभिन्न थाना क्षैत्रान्तर्गत में वैधानिक कार्यवाही करते हुए 05 आदतन व 09संदिग्ध बदमाशों को गिरफ्तार किया जाकर धारा 110, 151 जा.फौ. के तहत प्रतिबन्धात्मक कार्यवाही की गई।

02 गैर जमानती वारन्टी, 20 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारन्ट तामील
इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त 2016-इन्दौर पुलिस पश्चिम क्षेत्र द्वारा शहर में विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत में कल दिनांक 28 अगस्त 2016 को 02 गैर जमानती, 20 गिरफ्तारी तथा 40 जमानती वारन्ट तामील किये गये। पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रो में, न्यायालयो द्वारा विभिन्न प्रकरणो में जारी किये, यह वारन्ट तामील किये गये।

अवैध शराब सहित आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त 2016-पुलिस थाना हातोद द्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2016 को 13.30 बजे, मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपी के घर के सामने ग्राम रिजलाय से अवैध शराब ले जाते/बैचते हुये मिलें, यहीं रहने वाले घनश्याम पिता रामेश्वर कलोता को पकडा गया। पुलिस द्वारा इसके कब्जे से 1050 रूपये कीमत की 21 क्वाटर अवैध शराब जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपी को गिरफ्तार कर इसके विरूद्ध आबकारी एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।

अवैध हथियार सहित 02 आरोपी गिरफ्तार
इन्दौर-दिनांक 29 अगस्त 2016-पुलिस थाना राजेन्द्र नगरद्वारा कल दिनांक 28 अगस्त 2016 को 21.45 बजे, मुखबिर से मिलीं सूचना के आधार पर, रिजनल पार्क रोड़ इन्दौर से अवैध हथियार लेकर घूमते हुये मिलें, 480 विष्णुपुरी एनएक्स इन्दौर में रहने वाले मंजोत सिंह पिता गुरमेल सिंह तथा बुद्ध सिंह पिता त्रिलोक सिंह गिरन को पकडा गया। पुलिस द्वारा इनके कब्जे से एक 32 बोर की रिवाल्वर जप्त की गयी।
पुलिस द्वारा आरोपियों को गिरफ्तार कर इनके विरूद्व आर्म्स एक्ट के तहत्‌ प्रकरण पंजीबद्व कर कार्यवाही की गयी है।